ममता के बाउंसर पर सीएम सुवेंदु सरकार ने मारा सिक्सर, बंगाल में कल से खेला शुरू
Last Updated:
कोलकाता में ममता बनर्जी के धरने के बीच मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने हुगली से बड़ा राजनीतिक दांव चल दिया है. सुवेंदु ने एलान किया है कि कल से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में अन्नपूर्णा योजना का पैसा ट्रांसफर किया जाएगा. हालांकि, उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले घुसपैठियों को इस योजना का लाभ बिल्कुल नहीं मिलेगा.
ममता बनर्जी के धरने पर सुवेंदु ने क्या कहा?
कोलकाता. पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस समय शह और मात का खेल चरम पर पहुंच चुका है. कोलकाता में जहां पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले और चुनाव बाद की हिंसा के खिलाफ धरने पर बैठी थीं, उसके कुछ ही घंटे के बाद बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने अन्नपूर्णा योजना (Annapurna Scheme) के तहत धन राशि जारी करने का ऐलान कर दिया. सुवेंदु ने घुसपैठ के मुद्दे पर ममता बनर्जी के कोर वोट बैंक को लेकर भी तीखा हमला बोला. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने साफ किया कि भाजपा ने चुनाव के दौरान बंगाल की जनता से जो भी वादे किए थे, वे बेहद सोच-समझकर किए गए थे और सरकार अब उन्हें पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ जमीन पर उतारने जा रही है. इसी कड़ी में कल यानी बुधवार से उन सभी योग्य नागरिकों के बैंक खातों में अन्नपूर्णा योजना की राशि सीधे ट्रांसफर (Direct Benefit Transfer) कर दी जाएगी, जिन्होंने इसके आवेदन फॉर्म भरे हैं. ममता बनर्जी के सड़क आंदोलन के बीच सुवेंदु सरकार का यह कदम जनता का ध्यान सीधे कल्याणकारी योजनाओं और सुशासन की ओर मोड़ने की एक सुनियोजित रणनीति है.
मीडिया से बात करते हुए सुवेंदु ने कहा- ‘कल हमलोग अन्नपुर्णा योजना का रुपया ट्रांसफर करेगा. जो लोग फॉर्म फिलअप किया है उसका पैसा कल चालू हो जाएगा. हमलोग जो बोलता है सोचकर बोलता है. जो बोलता है वो भी करता है. सबलोग सरकार का साथ दे, जो घुसपैठिया है. जो घुसपैठिया है उसको तो रुपया नहीं मिलेगा. ये लोग को रुपया नहीं मिल सकता. जो लोग देश के कानून का उल्लंघन करता है. वैक्सीन नहीं लेता है. स्कूल में भी दाखिल नहीं करता है. कहां-कहां दूसरा स्कूल में भेजता है, जहां पर दूसरा तरह से उसको ट्रेनिंग दिया जाता है. वो लोग तो पैसा नहीं मिलना. हर स्कूल में वंदे मातरम और जन गण मन अनिवार्य कर दिया है. देश में रहना है तो वंदे मातरम बोलना है. देश में रहना है तो जन गण मन गाना है. देश में रहना है तो 26 जनवरी और 15 अगस्त को सम्मान करना है. ये सनातन संस्कृति है. भारत का नाम हिंदुस्तान भी है इंडिया भी है. सांस्कृतिक कल्चर को मानकर ही चलना चाहिए. ये देश दूसरा किसी के हाथ में नहीं जा सकता है.’
#WATCH | Hooghly: West Bengal CM Suvendu Adhikari says, “Tomorrow, we will transfer the money for the Annapurana scheme to those who have filled up their forms. All promises are made after careful consideration and are executed faithfully. However, infiltrators within the system,… https://t.co/27w966FoNG pic.twitter.com/8epLMgXWbO