भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

आरती के दौरान पुजारी को आया हार्ट अटैक, मौत:रांची के रातू रोड...

रांची से इन दिनों एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुजारी आरती करते-करते अचानक जमीन पर गिरते नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यह घटना राजधानी के रातू रोड स्थित इंद्रपुरी (रोड नंबर 9) की है। यहां रविवार को संध्या आरती के दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य रजनी कांत मिश्रा को अचानक हार्ट अटैक आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वे रोज की तरह आरती कर रहे थे। मंदिर परिसर भक्तों के जयकारों से गूंज रहा था, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे पूजा स्थल पर ही अचेत होकर गिर पड़े। पूजा करते-करते अचानक बिगड़ी तबीयत वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आचार्य रजनी कांत मिश्रा नियमित रूप से संध्या आरती कर रहे थे। उसी दौरान अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वे सीधे जमीन पर गिर गए। इस घटना से मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही पलों में माहौल पूरी तरह बदल गया और लोग घबराकर उनकी मदद के लिए दौड़ पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सब इतनी तेजी से हुआ कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। अस्पताल पहुंचने से पहले थम गईं सांसें घटना के बाद वहां मौजूद वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश सिंह और अन्य स्थानीय नागरिकों ने बिना समय गंवाए आचार्य को तुरंत अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी सांसें थम चुकी थीं। इस घटना के बाद इंद्रपुरी और रातू रोड इलाके के श्रद्धालुओं में गहरा शोक है। आचार्य रजनी कांत मिश्रा स्थानीय लोगों के बीच बेहद आदरणीय थे। नियमित रूप से मंदिर में पूजा-अर्चना कराते थे। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर और उनके आवास पर पहुंचने लगे। हर कोई इस बात से स्तब्ध है कि जो पुजारी कुछ मिनट पहले तक भगवान की आराधना में लीन थे, वे अचानक इस दुनिया को अलविदा कह गए। Source link

झारखंड

कोडरमा पुलिस पहुंची तो भड़की नाबालिग:पुलिस वालों पर ही चाकू चलाया, प्रेमी...

कोडरमा के चंदवारा थाना क्षेत्र के गरागड़गी गांव में सोमवार देर रात एक नाबालिग लड़की ने पुलिस टीम पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस जयनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग को बरामद करने और उसे भगाकर शादी करने वाले युवक राहुल दास को गिरफ्तार करने पहुंची थी। जानकारी के अनुसार, नाबालिग 6 जुलाई को अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। जिसके बाद उसके पिता ने जयनगर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि राहुल दास उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस तभी से दोनों की तलाश में जुटी थी। सूचना मिलते ही गांव पहुंची पुलिस सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि नाबालिग और उसका प्रेमी गरागड़गी गांव में अपने घर आए हुए हैं। सूचना मिलते ही जयनगर थाना प्रभारी विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ युवती की मां भी मौजूद थी। पुलिस के पहुंचते ही नाबालिग लड़की ने हंगामा शुरू कर दिया। जैसे ही एक महिला पुलिसकर्मी ने घर का दरवाजा खोलकर अंदर जाने की कोशिश की, नाबालिग ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। हालांकि महिला पुलिसकर्मी की सतर्कता के कारण उन्हें कोई चोट नहीं आई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कड़ी मशक्कत के बाद काबू में आयी युवती हमले के बाद पुलिस ने काफी मशक्कत कर नाबालिग युवती को काबू में किया, लेकिन इस दौरान उसने जमकर बवाल काटा और अपने प्रेमी राहुल दास को वहां से फरार होने का मौका दे दिया। युवती ने पुलिस को धमकी भी दी कि अगर उसके प्रेमी को कुछ हुआ तो वह आत्महत्या कर लेगी। पुलिस ने युवती के पास से चाकू बरामद कर उसे देर रात ही कोडरमा सखी सेंटर भेज दिया। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी राहुल दास की तलाश में छापेमारी कर रही है। पहले भी प्रेमी के साथ भागी है युवती बताया जाता है कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी करीब दो वर्ष पूर्व नाबालिग राहुल दास के साथ फरार हो गई थी, जिसे पुलिस ने धनबाद से बरामद कर उसके पिता को सौंपा था। उस समय युवक को नाबालिग को भगाने के आरोप में जेल जाना पड़ा था। हाल ही में जेल से छूटने के बाद उसने नाबालिग से विवाह कर लिया था। नाबालिग फिलहाल अपने पिता के साथ जयनगर प्रखंड के एक गांव में रहती है, जबकि उसकी मां तिलैया थाना क्षेत्र में अलग रहती हैं। वहीं उसकी बड़ी बहन ने एक वर्ष पूर्व प्रेम प्रसंग के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। Source link

ताज़ा खबर

Agriculture News : मानसून में मक्के की खेती से पहले जान लें...

होमताजा खबरकृषि मक्के की खेती से पहले जानें ये 5 वैरायटी, बेहतर पैदावार के साथ जबरदस्त मुनाफा Last Updated:July 14, 2026, 11:12 IST Rajasthan Me Makke Ki Kheti : राजस्थान में खरीफ फसलों की बुवाई शुरू. कृषि विशेषज्ञ मक्के की उन्नत किस्में जैसे प्रताप मक्का-3, HQPM-1, विवेक QPM-9 की सलाह दे रहे हैं. सही बीज और तकनीक से बेहतर उत्पादन मिलेगा. कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि अच्छी पैदावार के लिए केवल उन्नत बीज का चयन ही पर्याप्त नहीं है. खेत की उचित तैयारी, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, समय पर बुवाई, खरपतवार नियंत्रण और जरूरत के अनुसार सिंचाई भी उतनी ही जरूरी है. ख़बरें फटाफट उदयपुर. राजस्थान में मानसून की सक्रियता के साथ खरीफ फसलों की बुवाई का दौर शुरू हो चुका है. ऐसे में किसान मक्के की खेती की तैयारियों में जुट गए हैं. यदि आप भी इस बार मक्के की खेती करने जा रहे हैं, तो बीज का सही चयन करना बेहद जरूरी है. कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि उन्नत किस्मों का चयन करने से न केवल उत्पादन बढ़ता है, बल्कि फसल में रोगों का खतरा भी कम होता है और किसानों को बेहतर आर्थिक लाभ मिलता है. राजस्थान कृषि महाविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, बदलते मौसम और किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मक्के की कई उन्नत किस्मों को बढ़ावा दिया जा रहा है. इन किस्मों में रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होने के साथ-साथ कम समय में बेहतर उत्पादन देने की क्षमता भी है. उचित तकनीक और समय पर बुवाई करने से किसान अपनी आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी कर सकते हैं. इन किस्मों की कर रहे हैं सलाह उदयपुर कृषि महाविद्यालय के डॉ. महेश सिसोदिया ने बताया कि इस बार किसान प्रताप मक्का-3, प्रताप मक्का-5, HQPM-1, विवेक QPM-9 और DHM-117 जैसी उन्नत किस्मों का चयन कर सकते हैं. ये किस्में अलग-अलग क्षेत्रों की जलवायु के अनुरूप बेहतर प्रदर्शन करती हैं. इनमें कई किस्में तना गलन, पत्ती झुलसा और अन्य प्रमुख रोगों के प्रति अपेक्षाकृत अधिक सहनशील मानी जाती हैं. साथ ही इनकी दाना गुणवत्ता भी बेहतर होती है, जिससे बाजार में अच्छी कीमत मिलने की संभावना रहती है. केवल अच्छा बीज ही काफी नहींकृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि अच्छी पैदावार के लिए केवल उन्नत बीज का चयन ही पर्याप्त नहीं है. खेत की उचित तैयारी, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, समय पर बुवाई, खरपतवार नियंत्रण और जरूरत के अनुसार सिंचाई भी उतनी ही जरूरी है. प्रमाणित बीज का उपयोग करने और कृषि विभाग की अनुशंसित तकनीकों को अपनाने से उत्पादन के साथ-साथ गुणवत्ता में भी सुधार किया जा सकता है. बीज खरीदने से पहले रखें इन बातों का ध्यानविशेषज्ञ किसानों को सलाह देते हैं कि बीज खरीदने से पहले अपने क्षेत्र की जलवायु, मिट्टी की प्रकृति और उपलब्ध सिंचाई सुविधाओं को जरूर ध्यान में रखें. किसी भी किस्म का चयन करने से पहले नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्र या कृषि विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें. सही किस्म और वैज्ञानिक खेती अपनाकर किसान इस मानसून में मक्के की फसल से बेहतर उत्पादन के साथ अच्छा मुनाफा हासिल कर सकते हैं. About the Author Anand Pandey आनंद पाण्डेय वर्तमान में News18 हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Udaipur,Rajasthan Source link

झारखंड

जमशेदपुर में गर्ल्स PG और रूम के लिए निर्मल नगर माना जाता...

Last Updated:July 14, 2026, 10:52 IST Nirmal Nagar Best Place For Girl Student’s Stay: जमशेदपुर में पढ़ने आने वाली छात्राओं को रहने के लिए जो इलाके सबसे ज्यादा पसंद आते हैं, उनमें से एक है निर्मल नगर. यहां हर किसी के बजट में फिट होने वाले रूम या पीजी आसानी से मिल जाते हैं. एरिया की कनेक्टिविटी भी अच्छी है और आसपास ही लगभग सारी सुविधाएं भी हैं. जमशेदपुर शिक्षा के क्षेत्र में लगातार अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. शहर में नर्सिंग, इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बड़ी संख्या में छात्राएं दूसरे जिलों और राज्यों से पहुंचती हैं. पढ़ाई के लिए घर से दूर आने वाली छात्राओं और उनके अभिभावकों की सबसे बड़ी चिंता सुरक्षित और सुविधाजनक रहने की जगह को लेकर होती है. ऐसे में शहर का निर्मल नगर क्षेत्र छात्राओं के लिए एक बेहतर विकल्प के रूप में उभरकर सामने आया है. निर्मल नगर को शहर के सुरक्षित और शांत इलाकों में गिना जाता है. यहां का वातावरण पढ़ाई के अनुकूल माना जाता है, जहां छात्राएं बिना किसी परेशानी के अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकती हैं. क्षेत्र में रहने वाले लोगों का कहना है कि यहां का माहौल पारिवारिक है और सुरक्षा को लेकर भी विशेष चिंता नहीं रहती. यही कारण है कि हर वर्ष बड़ी संख्या में छात्राएं इस इलाके को रहने के लिए चुनती हैं. छात्राओं के लिए यहां पीजी (पेइंग गेस्ट) की अच्छी सुविधा उपलब्ध है. निर्मल नगर में लड़कियों के लिए पीजी की शुरुआती कीमत लगभग 5,000 रुपये प्रतिमाह से शुरू हो जाती है. कई पीजी में भोजन, बिजली, पानी, वाई-फाई जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं. इसके अलावा जिन छात्राओं को स्वतंत्र रूप से रहना पसंद है, उनके लिए किराए के कमरे भी आसानी से उपलब्ध हैं, जिनका किराया लगभग 2,000 रुपये प्रतिमाह से शुरू हो जाता है. Add News18 as Preferred Source on Google लोकेशन के लिहाज से भी निर्मल नगर काफी सुविधाजनक माना जाता है. यह क्षेत्र बस स्टैंड से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे शहर के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचना आसान हो जाता है. वहीं टाटानगर रेलवे स्टेशन भी यहां से करीब 5 किलोमीटर की दूरी पर है. बाहर से आने वाली छात्राओं के लिए यह कनेक्टिविटी काफी लाभदायक साबित होती है, क्योंकि उन्हें यात्रा के दौरान अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता. निर्मल नगर के आसपास बाजार, मेडिकल स्टोर, किराना दुकानें, रेस्टोरेंट और दूसरी जरूरी सुविधाएं भी आसानी से उपलब्ध हैं. किसी भी दैनिक जरूरत की वस्तु के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ती. इसके अलावा स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आसपास कई मेडिकल सुविधाएं भी मौजूद हैं, जिससे छात्राओं और उनके अभिभावकों को अतिरिक्त भरोसा मिलता है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी यह क्षेत्र मजबूत माना जाता है. पुलिस स्टेशन यहां से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सकती है. अच्छी कनेक्टिविटी, किफायती किराया, आवश्यक सुविधाएं और सुरक्षित माहौल के कारण निर्मल नगर आज जमशेदपुर में पढ़ाई करने आने वाली छात्राओं के लिए सबसे पसंदीदा और भरोसेमंद इलाकों में से एक बनता जा रहा है. Source link

झारखंड

सतगावां पुलिस ने अंग्रेजी शराब से लदा बोलेरो किया जब्त:तस्कर अंधेरे का...

कोडरमा की सतगावां पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार रात करीब 9 बजे एक बोलेरो वाहन (BR 02 P 5136) को जब्त किया, जिसमें अवैध अंग्रेजी शराब की दर्जनों पेटियां लदी हुई थीं। यह कार्रवाई सतगावां थाना क्षेत्र के नासरगंज पेट्रोल पंप के पास की गई। थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि गिरिडीह की ओर से शराब की एक बड़ी खेप क्षेत्र में पहुंचने वाली है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल योजना बनाकर इलाके में घेराबंदी शुरू कर दी। संदिग्ध वाहनों पर नजर रखी जाने लगी। पीछा करने पर वाहन छोड़कर फरार हुआ तस्कर थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस बल थाना मोड़ पर तैनात था। इसी दौरान संदिग्ध बोलेरो वाहन वहां पहुंचा, जिसे रोकने का प्रयास किया गया। हालांकि, पुलिस को देखते ही चालक वाहन को तेज रफ्तार से भगा ले गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत उसका पीछा शुरू कर दिया। पीछा किए जाने पर तस्कर ने नासरगंज पेट्रोल पंप के पीछे गाड़ी खड़ी कर दी और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घटना के दौरान कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वाहन जब्त, तस्कर की तलाश में छापेमारी जारी पीछा कर रही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बोलेरो वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह ने बताया कि जब्त वाहन और उसमें लदी अंग्रेजी शराब को थाने लाया गया है, जहां शराब की पेटियों की गिनती और वाहन के कागजातों की जांच की जा रही है। पुलिस फिलहाल फरार शराब तस्कर की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। थाना प्रभारी ने भरोसा जताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस कार्रवाई को इलाके में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। Source link

झारखंड

खड़े ट्रेलर से टकराई पुलिस गाड़ी, कॉन्स्टेबल की मौत:धनबाद में हजारीबाग पुलिस...

धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में हजारीबाग पुलिस के एक आरक्षी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना जोड़ापीटल के पास नेशनल हाईवे पर हुई। जानकारी के अनुसार, हजारीबाग जिले के चलकुशा थाना में तैनात आरक्षी राम लखन यादव एक पुलिस टीम के साथ धनबाद के मैथन थाना क्षेत्र में छापेमारी के लिए आए थे। टीम एक व्यक्ति को हिरासत में लेने के बाद वापस हजारीबाग लौट रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 3:30 बजे उनकी गाड़ी सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से पीछे से जा टकराई। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखें… आरक्षी की मौके पर मौत, चार लोग गंभीर टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के आगे बैठे आरक्षी राम लखन यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में आरक्षी नरेश कुमार, आरक्षी ग्रीन पासवान, एक निजी चालक और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तत्काल सभी घायलों को धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। तेज रफ्तार की वजह से हुआ होगा हादसा मृतक आरक्षी राम लखन यादव के परिजन कामेश्वर चौधरी ने बताया कि वह झारखंड पुलिस में कार्यरत थे। ड्यूटी से लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल चारों लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिससे परिवार में चिंता का माहौल है। इधर, पुलिस ने इस सड़क दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार और अंधेरे के कारण चालक को सड़क किनारे खड़े ट्रेलर का अंदाजा नहीं लग पाया, जिससे यह हादसा हुआ। Source link

ताज़ा खबर

मिर्जापुर से वाराणसी जाने वालों को मिलेगी जाम से राहत, 33.49 करोड़...

Last Updated:July 14, 2026, 10:18 IST Mirzapur News : मिर्जापुर से वाराणसी जाने वाले यात्रियों को जल्द जाम से राहत मिलने वाली है. करीब 33.49 करोड़ रुपये की लागत से एनएच-7 से टकौर चौराहा होते हुए तहसील मुख्यालय तक लगभग 5 किलोमीटर सड़क को सिंगल लेन से दो लेन में बदला जाएगा. परियोजना के तहत नाली, पटरी और पुलिया का भी निर्माण किया जाएगा. मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में वाराणसी जाने वाले यात्रियों को जाम में परेशानी होना पड़ेगा. सरकार के द्वारा जाम की समस्या से समाधान को लेकर 4.50 किलोमीटर सड़क को सिंगल लाइन से 2 लेन किया जाएगा, इससे जाम की समस्या खत्म हो जाएगी. राहगीरों को परेशान नहीं होना पड़ेगा. सड़क की चौड़ीकरण के साथ ही दोनों तरह पटरी और नाली का निर्माण किया जाएगा. ताकि, आवागमन में किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना राहगीरों को न करना पड़े. कहां से कहां तक मिर्जापुर जिले के चुनाव नेशनल हाईवे 7 से टकौर चौराहा होते हुए तहसील मुख्यालय तक करीब 5 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाना है. सड़क के चौड़ीकरण के साथ ही अन्य काम किए जाने हैं. शासन की ओर से 33 करोड़ 49 लाख रुपए अवमुक्त किए गए हैं,  जहां भदोही की महेंद्र कुमार सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा काम कराया जाएगा, इसमें सड़क के निर्माण के साथ ही पटरी और नाली  का भी निर्माण किया जाएगा. वर्तमान में यह सड़क 3.75 मीटर सिंगल लेन है, जिसे 7 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा. 7 मीटर तक चौड़ा करने के बाद दोनों तरफ पटरी का निर्माण किया जाएगा,  जहां इसकी चौड़ाई कल 12 मीटर की जाएगी. वाराणसी जाने वाले राहगीरों को विशेष लाभ सड़क के साथ ही नाली का काम भी किया जाएगा. वहीं, रास्ते में पड़ने वाले पुलिया को भी नए सिरे से बनाया जाएगा. सड़क चौड़ीकरण में आने वाले मकान को क्षतिपूर्ति भी दिया जाएगा,  इसके साथ ही जलकल की पाइप और विद्युत पोल के शिफ्टिंग को लेकर भी फंड जारी कर दिए गए हैं. सड़क का निर्माण कार्य जून 2026 तक पूरा किया जाएगा. एक वर्षों में सड़क को चौड़ी करने का काम पूरा किया जाएगा. सड़क चौड़ा हो जाने के बाद आने और जाने वाले राहगीरों को जाम की समस्याओं का सामना भी नहीं करना पड़ेगा. खासकर, जो वाराणसी जाना चाहते हैं. उनकी भी समस्याओं का समाधान हो जाएगा. About the Author Vivek Kumar विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Mirzapur-cum-Vindhyachal,Mirzapur,Uttar Pradesh Source link

झारखंड

पॉट कलेजी पकोड़ा के लिए यहां हर शाम लगती है चटोरों की...

Last Updated:July 14, 2026, 09:58 IST Jamshedpur’s Famous Pot Kaleji Pakora: बारिश के मौसम में जमशेदपुर के सूरज भैया का पॉट कलेजी पकोड़ा चटोरों को बहुत पसंद आता है. हावड़ा ब्रिज के पास उनकी दुकान लगती है, जहां शाम होते ही ऐसी भीड़ उमड़ती है जैसे फ्ररी में कुछ बंट रहा हो. इसके साथ ही उनकी दुकान का लेग पीस फ्राई और चिकन पकौड़ा भी बहुत डिमांड में रहता है. ख़बरें फटाफट जमशेदपुर. बारिश का मौसम आते ही गर्मागर्म पकौड़ों की याद हर किसी के मन में ताजा हो जाती है. जमशेदपुर में भी कई ऐसे ठिकाने हैं, जहां लोग बरसात का आनंद लेते हुए अपने पसंदीदा व्यंजनों का स्वाद चखने पहुंचते हैं. इन्हीं में से एक है हावड़ा ब्रिज के पास लगने वाली सूरज भैया की प्रसिद्ध पॉट कलेजी पकोड़ा की दुकान, जहां शाम होते ही खाने के शौकीनों की भीड़ जुटने लगती है. खासकर शाम 5 बजे के बाद यहां का नजारा किसी छोटे फूड फेस्टिवल से कम नहीं दिखता. कलेजी के पकौड़ों की जबरदस्त मांगसूरज भैया की दुकान की सबसे बड़ी खासियत उनका पॉट कलेजी पकोड़ा है, जिसका स्वाद लोगों को बार-बार यहां आने के लिए मजबूर कर देता है. मसालों के खास मिश्रण और पारंपरिक तरीके से तैयार की गई कलेजी को गर्म तेल में सुनहरा होने तक तला जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है. बरसात के मौसम में गर्मागर्म कलेजी पकोड़ा खाने का मजा ग्राहकों को अलग ही अनुभव देता है. शाम होते ही लगती है भीड़केवल कलेजी पकोड़ा ही नहीं, यहां चिकन पकोड़ा और लेग पीस फ्राई भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. शाम होते-होते बड़ी संख्या में युवा, नौकरीपेशा लोग और परिवार यहां पहुंचते हैं. कई ग्राहक तो शहर के दूसरे इलाकों से सिर्फ इस स्वाद का आनंद लेने के लिए आते हैं. दुकान के सामने खड़े होकर गर्मागर्म पकोड़ा खाते लोगों की भीड़ इसकी लोकप्रियता को साफ बयां करती है. पकौड़ों से कम नहीं है चटनीइस स्वाद को और खास बनाती है यहां मिलने वाली धनिया, पुदीना और हरी मिर्च से तैयार की गई चटनी. बड़ी बाल्टी में तैयार की जाने वाली यह ताजी चटनी पकोड़ों के साथ परोसी जाती है. चटनी का तीखा और ताजा स्वाद पकोड़ों के जायके को दोगुना कर देता है. कई ग्राहक तो मजाक में कहते हैं कि पकोड़े जितने मशहूर हैं, उतनी ही मशहूर यहां की चटनी भी है. बारिश में पसंदीदा फूड पॉइंटपकोड़ा खाने पहुंचे ग्राहकों का कहना है कि बारिश के मौसम में गर्मागर्म पॉट कलेजी पकोड़ा से बेहतर शायद ही कोई विकल्प हो. ग्राहकों के अनुसार, बाहर हल्की बारिश और हाथ में गर्म पकोड़ा, यह संयोजन पूरे मौसम का आनंद बढ़ा देता है. कई लोग इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ बारिश का सबसे पसंदीदा फूड स्पॉट बताते हैं. अगर खाना है कुछ चटपटास्थानीय लोगों के बीच सूरज भैया की यह दुकान अब एक पहचान बन चुकी है. स्वाद, ताजगी और किफायती कीमत की वजह से यहां रोजाना बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचते हैं. अगर आप भी बरसात के मौसम में कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाने की तलाश में हैं, तो हावड़ा ब्रिज के पास सूरज भैया का पॉट कलेजी पकोड़ा आपके लिए एक बेहतरीन ठिकाना साबित हो सकता है. About the Author Raina Shukla बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Jamshedpur,Purbi Singhbhum,Jharkhand Source link

झारखंड

बेटी की हत्या कर फंदे से लटकाया; बोले मायके वाले:14 माह पहले...

पलामू जिले के रजवाडीह गांव में 25 साल की महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान मिथिलेश साव की पत्नी मनीषा देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मनीषा की शादी महज 14 महीने पहले हुई थी। उसका दो माह का एक छोटा बच्चा भी है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की छानबीन शुरू कर दी। घटना के समय मृतका का पति रोजगार के सिलसिले में घर से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मनीषा देवी की शादी पिछले साल अप्रैल में हुई थी। शादी के बाद से वह ससुराल में ही रह रही थीं। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि मौत के कारणों का सही पता लगाया जा सके। मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप घटना की जानकारी मिलते ही मनीषा के मायके पक्ष के लोग लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के पुरानी पतरा गांव के निवासी हैं। वे बेटी की ससुराल रजवाडीह पहुंचे। जहां उन्होंने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि मनीषा की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। ससुराल वाले इसे आत्महत्या का रूप दे रहे हैं। उन्होंने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच जारी है। Source link

झारखंड

मुख्यमंत्री ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा की:बीआईटी सिंदरी बनेगी...

झारखंड सरकार ने राज्य की उच्च एवं तकनीकी शिक्षा में व्यापक बदलाव की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को झारखंड मंत्रालय में विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में बीआईटी सिंदरी को यूनिटरी यूनिवर्सिटी के रूप में विकसित करने पर सैद्धांतिक सहमति दी। इसके लिए आवश्यक विधेयक तैयार करने और संस्थान की डिजिटल प्रेजेंटेशन बनाने का निर्देश दिया। साथ ही अगले 15 दिनों के भीतर झारखंड विश्वविद्यालय सेवा आयोग को पूरी तरह कार्यरत करने और रोजगारपरक कोचिंग संस्थानों के नियमन के लिए कोचिंग रेगुलेटरी अथॉरिटी को भी सक्रिय करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को ‘माइनिंग से माइंड’ की ओर ले जाने में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने अधिकारियों से शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित करने तथा रोजगारोन्मुखी और कौशल आधारित पाठ्यक्रमों पर विशेष फोकस रखने को कहा। गुरुजी क्रेडिट कार्ड का लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचाएं गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की समीक्षा में अधिकारियों ने बताया कि अब तक 2888 पात्र विद्यार्थियों को स्वीकृति दी गई है, जबकि 243 छात्र-छात्राओं को विभिन्न बैंकों के माध्यम से करीब 64 करोड़ रुपए का शिक्षा ऋण मिला है। मुख्यमंत्री ने कल्याण विभाग के साथ समन्वय बढ़ाकर अधिक पात्र विद्यार्थियों तक योजना पहुंचाने और दुमका फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों को भी इसका लाभ देने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ समय पर विद्यार्थियों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया। Source link

Scroll to Top