भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

ताज़ा खबर

Exit Poll Results LIVE: पांच राज्यों में किसका होगा राज्याभिषेक? एग्जिट पोल...

Exit Poll Results LIVE Updates: पश्चिम बंगाल के अलावा असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के एग्जिट पोल नतीजे भी आज ही जारी होंगे. इन पांचों राज्यों में वोटिंग प्रतिशत काफी ज्यादा रहा है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि नतीजे चौंकाने वाले हो सकते हैं. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के लिए आज 29 अप्रैल को वोट डाले जा रहे हैं. दोपहर 1 बजे तक राज्य में 61 प्रतिशत से अधिक वोटिंग दर्ज की गई है, जो मतदाताओं के भारी उत्साह को दर्शाती है. चुनावी मैदान में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच मुख्य मुकाबला है. चुनाव आयोग के कड़े निर्देशों के अनुसार, शाम 6:30 बजे तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल पर पाबंदी है. इसके बाद ही सर्वे एजेंसियां अपने आंकड़े जारी कर सकेंगी. Exit Poll Results LIVE: एग्जिट पोल ने लगाया था 2021 में तमिलनाडु में द्रमुक की वापसी का सही अंदाजा Exit Polls: तमिलनाडु के मामले में सर्वे एजेंसियां काफी हद तक सही साबित हुई थीं. सभी एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की थी कि एमके स्टालिन की द्रमुक (DMK) सत्ता में वापसी करेगी. द्रमुक और उसके गठबंधन ने 159 सीटें जीतीं, जबकि अन्नाद्रमुक को 75 सीटें मिलीं. ‘टीवी9-पोलस्ट्रेट’ और ‘शाइनिंग इंडिया’ के आंकड़े नतीजों के सबसे करीब रहे थे. हालांकि, ‘इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया’ ने द्रमुक को 190 के पार दिखा दिया था, जो जमीनी हकीकत से थोड़ा ज्यादा था. यहां पोलस्टर्स ने द्रमुक की सीटों को औसतन 7 नंबर से ओवरशूट किया था. Exit Poll West Bengal LIVE: 2021 का इतिहास, जब सर्वे करने वालों के पसीने छूट गए 2021 में बंगाल का चुनाव सबसे ज्यादा चर्चा में रहा था. उस समय किसी भी एग्जिट पोल ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) की इतनी बड़ी जीत का अंदाजा नहीं लगाया था. लगभग सभी पोलस्टर्स ने भाजपा की सीटों को बहुत ज्यादा बढ़ाकर दिखाया था. टीएमसी ने तब 215 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया था, जबकि भाजपा 77 पर सिमट गई थी. ‘टुडेज चाणक्य’ ने टीएमसी को 169 से 191 सीटें दी थीं, जो असलियत के थोड़ा करीब था. वहीं ‘जन की बात’ ने तो भाजपा की सरकार ही बना दी थी. औसतन, पोलस्टर्स ने टीएमसी की ताकत को 61 सीटों से कम आंका था. एग्जिट पोल रिजल्ट LIVE: क्या इस बार भी फेल होंगे एग्जिट पोल? पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग पूरी होने के साथ ही एग्जिट पोल का बाजार गर्म हो गया है. केरल, असम और तमिलनाडु में पहले ही मतदान हो चुका है. अब 4 मई को आने वाले नतीजों से पहले एग्जिट पोल यह बताने की कोशिश करेंगे कि सत्ता की कुर्सी पर कौन बैठेगा. हालांकि, 2021 के चुनावों का इतिहास देखें तो पता चलता है कि इन आंकड़ों पर आंख मूंदकर भरोसा करना जोखिम भरा हो सकता है. West Bengal Exit Poll LIVE: बंगाल में दूसरे चरण के मतदान पर गरमाई सियासत, बीजेपी का तीखा हमला पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. भाजपा नेता तरुण चुघ ने दावा किया कि राज्य की जनता विकास, सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को समर्थन दे रही है. उन्होंने वंशवाद, जिहादी मानसिकता और भ्रष्टाचार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता बदलाव चाहती है. चुघ ने संकेत दिया कि मतदाता अब ममता बनर्जी सरकार से आगे बढ़ने के मूड में हैं. #WATCH दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान पर भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा, “पश्चिम बंगाल की जनता डबल इंजन सरकार के विकास, सुरक्षा और पारदर्शिता के पक्ष में नरेंद्र मोदी को वोट कर रही है। वंशवाद, जिहादी मानसिकता और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता आज लामबंद है और… pic.twitter.com/YHAnFX0q35 — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026 Kerala Exit Polls Result 2026 LIVE: केरल चुनाव नतीजों से पहले सियासी हलचल तेज, कांग्रेस उत्साहित तो लेफ्ट अलर्ट केरल विधानसभा चुनाव के नतीजों में अब सिर्फ छह दिन बाकी हैं और राज्य में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. 140 सदस्यीय केरल विधानसभा के लिए मतदान 9 अप्रैल को संपन्न हुआ था. अब मुकाबला मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) और विपक्ष के नेता वीडी सतीशन के नेतृत्व वाले कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के बीच माना जा रहा है. वहीं, बीजेपी नीत एनडीए, जो 2021 में अपनी एकमात्र सीट भी गंवा चुका था, इस बार त्रिशंकु जनादेश की स्थिति में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद लगाए बैठा है. चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में मिले-जुले अनुमान सामने आए हैं और किसी भी दल को स्पष्ट बढ़त नहीं दिखाई गई है. हालांकि मतदान के बाद राजनीतिक माहौल में बयानबाजी तेज हो गई है. यूडीएफ खेमे में सत्ता में वापसी को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है. पार्टी नेता और समर्थक खुलकर जीत का दावा कर रहे हैं. दूसरी ओर, पिनराई विजयन का खेमा चुप्पी साधे हुए है, जिससे अटकलें और बढ़ गई हैं. Bengal Chunav LIVE: भवानीपुर सीट पर झड़प, सुवेंदु को टीएमसी कार्यकर्ताओं ने घेरा बंगाल चुनाव लाइव: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण की वोटिंग चल रही है. भवानीपुर विधानसभा सीट पर सीएम ममता बनर्जी को इस बार भाजपा के दिग्‍गज नेता शुवेंदु अधिकारी टक्‍कर दे रहे हैं. उसी सीट से हिंसा और झड़प की खबरें सामने आ रही हैं. इससे पहले टीएमसी नेता जहांगी खान की फालटा विधानसभा से चौंकाने वाली घटना सामने आई. भाजपा ने आरोप लगाया कि कुछ बूथ पर ईवीएम पर बीजेपी के चुनाव चिह्न कमल छाप को टेप से ढक दिया गया है. चुनाव आयोग से अविलंब हस्‍तक्षेप की भी मांग की गई है. दूसरी तरफ, साउथ 24 परगना की बसंती विधानसभा सीट से भाजपा उम्‍मीदवार विकास सरदार की कार पर हमला कर दिया गया. इस घटना में बीजेपी नेता की कार के शीशे चकनाचूर हो गए. Puducherry Exit Polls Result 2026 LIVE: पुदुचेरी में भी ऐतिहासिक वोटिंग, जानिए कब होगी काउंटिंग पुदुचेरी एग्जिट पोल रिजल्‍ट लाइव: केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में इस बार 89.87 फीसदी का ऐतिहासिक मतदान दर्ज किया गया। यह 1964 के पहले विधानसभा चुनाव के बाद से अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है. पांचों राज्यों में रिकॉर्ड

झारखंड

चाईबासा में महिंद्रा यार्ड में चोरी का प्रयास:लोगों ने एक को पकड़ा,...

चाईबासा के सदर थाना क्षेत्र स्थित नीमडीह न्यू कॉलोनी में महिंद्रा ट्रैक्टर यार्ड में चोरी का प्रयास विफल कर दिया गया। स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, महिंद्रा डीलर मनीष राम के पुराने ट्रैक्टर यार्ड में तीन युवक दीवार फांदकर अंदर घुसे थे। वे यार्ड में रखे लोहे के पार्ट्स चुराने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान आसपास के लोगों को आहट सुनाई दी और वे मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख दो युवक भाग निकले, लेकिन एक को पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक की पहचान गुट्टूसाई निवासी विक्की ठाकुर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस को यार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सौंपी गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी तलाश में जुट गई है। यार्ड की देखरेख करने वाले व्यक्ति ने बताया कि हाल के दिनों में इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले इसी यार्ड से गैस सिलेंडर की चोरी भी हो चुकी है। चोर अब खुलेआम कंपाउंड में घुसकर भारी सामान चुराने की कोशिश कर रहे हैं। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय और नाराजगी है। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। Source link

झारखंड

रिस्क ने बदल दी जिंदगी! रांची के कपल ने 3 साल में...

Last Updated:April 29, 2026, 14:26 IST Success Story: झारखंड की राजधानी रांची की नेहा बोस और शंकर बोस दोनों हसबेंड वाइफ हैं और यह दोनों ही अच्छा खासा जॉब करते थे. शंकर जहां भारत पेट्रोलियम में मैनेजर के तौर पर काम करते थे. वहीं, नेहा अकाउंटेंट के तौर पर काम करती थीं. दोनों ने नौकरी छोड़ और खुद का बिजनेस करने की ठानी. आज वह 1.5 ग्राम गोल्ड का ज्वेलरी बनाने का काम करते है. आइये जानते हैं उनकी सफलता के बारे में. नेहा बोस और शंकर बोस ने बताया कि उनके खुद के कारीगर होते हैं और यूनिक डिजाइन के साथ काम करते हैं. आज रांची में उनका खुद की दो दुकान है. नेहा ने लोकल 18 को बताया हमारे पास कुछ भी नहीं था. हमारे पास जो था, हमने उसी से शुरुआत की. इसीलिए हमारे घर के आगे एक छोटा सा एरिया था तो घर में ही एक छोटा सा शॉप शुरू कर दिया. बस वहीं से बिजनेस चल पड़ा, जो उनके पास था उसी का इस्तेमाल किया. नेहा बताती हैं कि जॉब छोड़ना आसान नहीं होता है, लेकिन एक जगह बंधे रहना उससे भी कहीं मुश्किल रहता है. सालों साल नौकरी करना पर सैलरी वहीं की वहीं. यह बात और कष्ट देती है. इतना अगर खुद के बिजनेस पर लगा दिया होता तो आज कहां से कहां होती. यह बात बार-बार मन में चलती रहती थी. ऐसे में उन्होंने और उनके पति ने फैसला लिया और आज 3 साल में ही आज खुद का ब्रांड भी है, बिजनेस है और कमाई भी हो रही है. उन्होंने बताया कि वह और उनके पति 1.5 ग्राम गोल्ड प्लेटेड ज्वेलरी बनाने का काम करते हैं. आप पार्टी में जाएंगे यह पहन के तो लोग कंफ्यूज हो जाएंगे. Add News18 as Preferred Source on Google कहीं की यह सच का सोने का है. मोरनी डिजाइन से लेकर महारानी हार, मछली डिजाइन इस तरह की यूनिक डिजाइन आपको देखने को मिलेगी. दूसरा आप ऐसा डिजाइन नहीं खोज सकते हैं. ऐसे में हम लोग अपने हाथों से सारे डिजाइन को स्केच करते हैं. जहां पेपर का स्केच किया डिजाइन हु ब हु कारीगर उसको बना देते हैं. यही कारण है कि दूसरा आपको बिल्कुल भी देखने को नहीं मिलेगा. क्योंकि आजकल बाहर सोना पहन के नहीं निकल सकती हैं, लेकिन सोने जैसा खूबसूरत नेकलेस हार और कान की बाली महिलाओं की कमजोरी होती है. इसके बिना वह रह भी नहीं सकती हैं. इसी को अपना हथियार बनाई हैं. आज उनके पास दुल्हन हार, इयररिंग्स की जबरदस्त कलेक्शन सब कुछ देखने को मिल जाएगी और आज काफी अच्छा लगता है कि कम मेहनत में हम लोग अच्छा कमाते हैं अपने बॉस व अपने मालिक हैं. आज उनके 1500 से ज्यादा कस्टमर हैं और यह सारे कस्टमर काफी खुश हैं, जो दोबारा हमारे पास आते हैं तो एक रिस्क हमने लाइफ में लिया और इस रिस्क ने हमारी जिंदगी बदल दी. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। First Published : April 29, 2026, 14:26 IST Source link

व्यापार

नौकरी नहीं मिल रही? 50 हजार में शुरू करें ये काम और...

Last Updated:January 01, 2026, 16:16 IST आज के समय में हर कोई नौकरी के पीछे भाग रहा है, लेकिन सच्चाई यह है कि मौके लगातार सीमित होते जा रहे हैं. ऐसे में अगर कोई काम कम पैसों में शुरू होकर धीरे-धीरे अच्छी कमाई देने लगे, तो वह किसी बड़े मौके से कम नहीं होता. केंचुआ खाद का काम भी कुछ ऐसा ही है, जो मेहनत से ज्यादा समझदारी मांगता है और आम आदमी को आत्मनिर्भर बनने का रास्ता दिखाता है. आज के दौर में हर युवा सरकारी या प्राइवेट नौकरी की तलाश में है, लेकिन मौके सीमित हैं. ऐसे में खुद का छोटा व्यवसाय शुरू करना समझदारी भरा कदम हो सकता है. केंचुआ खाद का बिजनेस उन लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प है, जो कम जोखिम में अपना काम शुरू करना चाहते हैं. यह व्यवसाय न केवल गांव में बल्कि शहर के पास भी आसानी से शुरू किया जा सकता है और धीरे-धीरे यह अच्छी कमाई का स्थायी जरिया बन सकता है. इस बिजनेस की सबसे बड़ी खूबी इसकी कम लागत है. करीब 50 हजार रुपए में आप शुरुआत कर सकते हैं. न महंगी मशीनों की जरूरत, न बड़ी फैक्ट्री. बस थोड़ी खुली जगह चाहिए. गोबर, केंचुए, प्लास्टिक शीट और ढकने के लिए पराली या बोरे ही काफी होते हैं. यही सीमित साधन इस काम को आम लोगों के लिए खास और आसान बनाते हैं. वर्मी कंपोस्ट पूरी तरह प्राकृतिक प्रक्रिया है. इसमें मशीनों की नहीं, बल्कि केंचुओं की मेहनत काम करती है. आपको बस काम को सही तरीके से संभालना होता है. पर्याप्त नमी, छांव और सुरक्षा मिलने पर केंचुए गोबर को पौष्टिक खाद में बदल देते हैं. यही कारण है कि इस बिजनेस में दिन-रात भागदौड़ करने की जरूरत नहीं पड़ती और काम अपने स्वाभाविक रफ्तार से चलता है. Add News18 as Preferred Source on Google केंचुआ खाद के लिए बेड बनाना आसान है, बस सही ध्यान देना जरूरी है. सबसे पहले जमीन को समतल करें और उस पर प्लास्टिक शीट बिछाएं. इसके ऊपर गोबर की परत डालें, फिर केंचुए रखें और उसके ऊपर दोबारा गोबर की परत डालें. बेड की ऊंचाई ज्यादा न रखें और इसे ऊपर से ढक दें. समय-समय पर पानी देना भी जरूरी है, ताकि नमी बनी रहे और केंचुए आसानी से गोबर को खाद में बदल सकें. केंचुए लगभग दो महीने में गोबर को पूरी तरह खाद में बदल देते हैं. यह खाद किसानों और बागवानी करने वालों के लिए सोने जैसी मानी जाती है. खास बात यह है कि हर 60 दिन में एक नया बैच तैयार हो जाता है, यानी एक बार सेटअप लगाने के बाद लगातार उत्पादन मिलता रहता है और आमदनी का रास्ता हमेशा खुला रहता है. शुरुआत में केंचुओं पर थोड़ा खर्च जरूर आता है, लेकिन यही आपकी सबसे बड़ी पूंजी बन जाते हैं. केंचुए तेजी से बढ़ते हैं और कुछ महीनों में उनकी संख्या दोगुनी हो जाती है. इसका मतलब यह है कि आगे बिजनेस बढ़ाने के लिए दोबारा खरीदारी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि अपने मौजूदा केंचुओं से ही नया उत्पादन और व्यवसाय फैलाया जा सकता है. आज के समय में लोग ऑर्गेनिक फल-सब्जियों पर ज्यादा भरोसा कर रहे हैं. इसी कारण केंचुआ खाद की मांग लगातार बढ़ती जा रही है. किसान, नर्सरी संचालक, गार्डन स्टोर और घरों में किचन गार्डन लगाने वाले लोग इसे हाथों-हाथ लेते हैं. छोटी पैकिंग में केंचुआ खाद बेचकर शहरों में भी इससे अच्छी कमाई की जा सकती है. अगर इस काम को 15–20 बेड से प्रोफेशनल तरीके से किया जाए, तो कुछ ही समय में आमदनी बढ़ने लगती है. खर्च कम रहता है और मुनाफा धीरे-धीरे मजबूत होता जाता है. दो साल के अंदर यह काम लाखों की कमाई तक पहुंच सकता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें सुकून है और खुद का कुछ करने की तसल्ली भी मिलती है. First Published : January 01, 2026, 16:16 IST Source link

शिक्षा

AIIMS Director Dr M Srinivas Niti Aayog Member

Hindi News Career AIIMS Director Dr M Srinivas Niti Aayog Member | April 2026 Current Affairs 1 दिन पहले कॉपी लिंक जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल (NATIONAL) 1. डॉ. एम श्रीनिवास नीति आयोग के मेंबर अपॉइंट हुए 26 अप्रैल को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली के डायरेक्टर डॉ. एम श्रीनिवास नीति आयोग के मेंबर बने। डॉ. श्रीनिवास, डॉ. वीके पॉल की जगह लेंगे। डॉ एम श्रीनिवास नेशनल पॉलिसी के तहत हेल्थ डेवलपमेंट से जुड़े सुधार पर काम करेंगे। डॉ श्रीनिवास वर्तमान में एम्स दिल्ली के डायरेक्टर हैं और वे 22 सितंबर 2022 को एम्स के डायरेक्टर बने थे। डॉ श्रीनिवास 1994 में AIIMS दिल्ली में फैकल्टी मेंबर बने। डॉ श्रीनिवास 2011 में AIIMS दिल्ली में ही पीडियाट्रिक सर्जरी के प्रोफेसर बने। 2016 से 2022 तक डॉ श्रीनिवास कर्मचारी राज्य बीमा कंपनी (ESIC) हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज हैदराबाद के डीन रहे। डॉ श्रीनिवास के साथ ही प्रो. गोबर्धन दास, प्रो. अभय करांदिकर, केवी राजू और राजीव गौबा को भी नीति आयोग का मेंबर बनाया गया है। इससे पहले 25 अप्रैल को सीनियर अर्थशास्त्री डॉ. अशोक लाहिड़ी नीति आयोग के वाइस चेयरमैन बनाए गए हैं। डॉ. श्रीनिवास 1994 में AIIMS दिल्ली में फेकल्टी मेंबर बने थे। 2. दिनेश त्रिवेदी बांग्लादेश के हाई कमिश्नर नियुक्त हुए 26 अप्रैल को पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी बांग्लादेश के हाई कमिश्नर नियुक्त हुए। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी साझा की। दिनेश त्रिवेदी वर्तमान हाई कमिश्नर प्रणय वर्मा की जगह लेंगे। प्रणय वर्मा को बेल्जियम और यूरोपीय संघ में भारत का अगला हाई कमिश्नर बनाया गया है। दिनेश 1990 से 1996 तक गुजरात से जनता दल के राज्य सभा मेंबर रहे। दिनेश 1998 में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के फाउंडिंग मेंबर्स में से थे। 2009 से 2019 तक दिनेश लोकसभा में बैरकपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए। उन्होंने पश्चिम बंगाल से राज्यसभा का प्रतिनिधित्व भी किया। दिनेश 2011-2012 में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की सरकार में रेल मंत्री रहे। साथ ही UPA सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। 2012 में रेलवे बजट में रेल किराया बढ़ाने के बाद लिए रेल मंत्री के पद से इस्तीफा दिया। 2016-17 त्रिवेदी को के लिए उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। त्रिवेदी 2021 में TMC से इस्तीफा देने के बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। दिनेश त्रिवेदी भारत-यूरोपीय संघ संसदीय मंच के अध्यक्ष भी रहे हैं। स्पोर्ट्स (SPORTS) 3. एथलीट सबास्तियन सावे ने 2 घंटे में मैराथन पूरी करने का रिकॉर्ड बनाया 26 अप्रैल को केन्या के रनर सबास्तियन सावे ने लंदन मैराथन 2026 को दो घंटे से पहले खत्म कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। सावे दो घंटे से पहले कॉम्पटीटिव मैराथन पूरा करने वाले दुनिया के पहले एथलीट बन गए हैं। सावे ने इस कॉम्पटीटिव मैराथन को रिकॉर्ड 1 घंटा 59 मिनट और 30 सेकेंड के टाइम में पूरा किया। सावे ने इस टाइम में लगभग 42.195 किलोमीटर का ट्रैक पूरा किया। उन्होंने 2023 शिकागो मैराथन में केल्विन किप्टम के 2:00:35 के पिछले वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा है। सावे ने क्रॉस-कंट्री, हाफ मैराथन और रोड रेसिंग से स्पोर्टर्स करियर की शुरुआत की थी। 2022 में ब्रुसेल्स में एक घंटे की दौड़ में केन्याई राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। 2023 में वर्ल्ड क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। सावे 2025 में लंदन मैराथन में 2:02:27 टाइम में रेस पूरा करके सेकेंड आए थे। ये लंदन मैराथन 2025 का दूसरा बेस्ट था। सावे के अलावा लंदन मैराथन 2026 में इथियोपिया की टिगस्ट अस्सेफा ने भी विमेन्स वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। सबास्तियन सावे ने 2024 में पहला डेब्यू मैराथन, वैलेंसिया मैराथन जीता था। निधन (DEATH) 4. पंजाबी लेखक दलीप सिंह वासन का निधन 26 अप्रैल को पंजाबी लेखक दलीप सिंह वासन का निधन हो गया। वे 88 साल के थे। दलीप पटियाला में पंजाबी साहित्य सभा के लीगल एडवाइजर और असिस्टेंट एंप्लॉयमेंट ऑफिसर रहे। दलीप सिंह ने अपने लेखन से पंजाबी भाषा और साहित्य के विकास के लिए काम किया। दलीप के चर्चित सामाजिक उपन्यासों में ‘सोधियां दा फार्म’ (1978) और ‘हड़ताल’ (1982) शामिल है। दलीप की लिखी ‘पंजाबियां दा रहने सेहन’, ‘आतम‑विश्वास’ और ‘आपनी किस्मत आप उलीको’ किताबें भी काफी मशहूर है। दलीप सिंह लेखक होने के साथ ही वकील भी थे। 5. ओलिंपियन गुरबख्श सिंह निधन 24 अप्रैल को ओलिंपियन हॉकी खिलाड़ी गुरबख्श सिंह ग्रेवाल का निधन हो गया। वे 84 साल के थे। गुरबख्श सिंह 1968 में मेक्सिको सिटी ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। गुरबख्श ने अपने भाई बलबीर सिंह ग्रेवाल के साथ इस हॉकी टीम का नेतृत्व किया था। गुरबख्श ने वेस्टर्न रेलवे में सीनियर स्पोर्ट्स ऑफिसर के रूप में देवाएं दी। गुरबख्श मुबंई हॉकी एसोसिएशन के ऑनरैरी सेक्रेटरी रहे। इस दौरान मुंबई में हॉकी को लोकप्रिय बनाने के लिए जमीनी स्तर पर काम किया था। मिसलीनियस (Miscellaneous) 6. लद्दाख 5 जिले बनाए जाने को मंजूरी 27 अप्रैल को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने नोटिफिकेशन जारी कर लद्दाख में नए पांच जिले बनाने को मंजूरी दी। लद्दाख में लंबे समय से नए जिलों की मांग की जा रही थी। 5 नए जिले बनने के बाद लद्दाख में कुल 7 जिले हो जाएंगे। ये पांच नए जिले शाम, नुब्रा, चांगथांग, जांस्कर और द्रास होंगे। नुब्रा को कारगिल से अलग करने की मांग बहुत लंबे समय से की जा रही थी। लद्दाख के आम लोगों की समस्या है कि भौगोलिक रूप से बड़ा होने के कारण लोगों को सरकारी कामों के लिए लेह या कारगिल जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। 5 नए जिले बनने से लोगों को अपने काम पूरे करने में सहूलियत होगी और आवाजाही आसान होगी। नए जिलों के गठन के बाद जिलों में भी विकास के काम हो पाएंगे और लद्दाख के दूर-दराज और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वालों तक सार्वजनिक सेवाओं की पहुंच आसान हो जाएगी। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने अगस्त 2024 में पांच नए जिलों के गठन को मंजूरी दी थी। 2019 में जम्मू कश्मीर से अलग होने के बाद से ये मांग उठ रही थी। 2019 में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम के तहत लद्दाख को एक

झारखंड

गुमला में किराए के मकान में दंपती का शव मिला:मौत के कारणों...

गुमला सदर थाना क्षेत्र के दुन्दुरिया में एक किराए के मकान से दंपती के शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किए गए हैं। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक दंपती की पहचान उनके भांजा जितेंद्र इंदवार, जोड़ा डार निवासी ने की है। जितेंद्र इंदवार ने बताया कि मृतक उनके मामा 62 वर्षीय विरसु तिर्की और मामी 58 वर्षीय विरसी तिर्की थे। वे भट्टी नवाडीह के निवासी थे और दुन्दुरिया में नवीन सिंह के मकान में किराए पर रहते थे। उनके बच्चे दूसरे राज्य में रहते हैं। पड़ोसियों के अनुसार, सोमवार रात दंपती खाना खाने के बाद दरवाजा बंद करके सो गए थे। मंगलवार शाम 8 बजे तक जब वे बाहर नहीं निकले, तो पड़ोसियों को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां दोनों अचेत अवस्था में पाए गए। उन्हें तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दंपती की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। Source link

ताज़ा खबर

अब यूरिया खाद पर नहीं होगी किचकिच! 100 लाख टन का गैप...

नई दिल्ली. भारत सरकार देश में खेती के लिए सबसे जरूरी यूरिया (Urea) खाद की कमी को दूर करने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है. सरकार ने एक नई निवेश नीति तैयार की है, जिसके लिए एक कैबिनेट नोट भी बना लिया गया है. इस नई नीति का मुख्य मकसद देश में यूरिया के नए कारखाने लगाने के लिए कंपनियों को प्रोत्साहित करना है, ताकि विदेशों से खाद न मंगानी पड़े. फिलहाल भारत में यूरिया की जितनी जरूरत है और जितनी पैदावार हो रही है, उसके बीच करीब 100 लाख मीट्रिक टन का बड़ा अंतर है. इसी अंतर को भरने के लिए सरकार अब नई सुविधाओं और नियमों का ऐलान करने वाली है. मनीकंट्रोल की रिपोर्ट में यह बात कही गई है. भारत में हर साल लगभग 380 से 400 लाख मीट्रिक टन यूरिया की जरूरत होती है, लेकिन देश में मौजूद कारखाने केवल 300 लाख मीट्रिक टन ही बना पाते हैं. इसका मतलब है कि हमें अपनी कुल जरूरत का लगभग 25 प्रतिशत हिस्सा दूसरे देशों से खरीदना पड़ता है. रिपोर्ट में एक सरकारी अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि यूरिया की कीमतों पर सरकार का नियंत्रण होता है, इसलिए नई कंपनियां तब तक पैसा लगाने से डरती हैं जब तक उन्हें यह पता न हो कि उन्हें सरकार से कितनी सब्सिडी (Subsidy) मिलेगी. नई नीति में अगले 8 सालों के लिए सब्सिडी की न्यूनतम और अधिकतम सीमा तय की जाएगी, जिससे निवेशकों को भविष्य का अंदाजा मिल सके और वे बेझिझक नए प्लांट लगा सकें. पुरानी नीति का असर इससे पहले साल 2012 में नई निवेश नीति (New Investment Policy – 2012) आई थी. उस नीति की वजह से देश में छह नए यूरिया कारखाने लगे थे, जिनमें गोरखपुर (Gorakhpur), सिंदरी (Sindri), बरौनी (Barauni), रामागुंडम (Ramagundam), पानागढ़ (Panagarh) और गड़ेपान (Gadepan) शामिल हैं. इन कारखानों से यूरिया की पैदावार काफी बढ़ी थी, लेकिन अब उस पुरानी नीति का समय खत्म हो गया है और मांग लगातार बढ़ती जा रही है. नई नीति के तहत सरकार कंपनियों को कारखाना लगाने के लिए सीधे पैसे नहीं देगी, बल्कि एक ऐसा ढांचा तैयार करेगी जिससे कंपनियों को मुनाफा मिल सके. कंपनियों को आमतौर पर नीति लागू होने के चार साल के भीतर कारखाना चालू करना होगा. वर्तमान में किसानों को यूरिया का एक बैग (45 किलो) लगभग 266 रुपये में मिलता है, जबकि इसे बनाने का खर्च 1,200 से 1,700 रुपये तक आता है. इस बीच का जो भी बड़ा अंतर है, वह सरकार सब्सिडी के तौर पर चुकाती है. गैस की उपलब्धता जरूरी यूरिया बनाने के लिए गैस की जरूरत होती है, जो काफी महंगी और सीमित है. अधिकारियों का कहना है कि भले ही हम देश में बहुत सारे कारखाने लगा लें, लेकिन अगर उनके पास पर्याप्त गैस नहीं होगी, तो फिर से दूसरे देशों पर निर्भर रहना पड़ेगा. इसके अलावा, वैश्विक बाजार में खाद की कीमतें लगातार ऊपर-नीचे हो रही हैं, जिससे सरकार पर सब्सिडी का बोझ बढ़ सकता है. बजट में सब्सिडी के लिए करीब 1.7 लाख करोड़ रुपये रखे गए थे, लेकिन अनुमान है कि यह खर्च बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकता है. यूरिया के अलावा अन्य खादों जैसे एनपीके (NPK – Nitrogen, Phosphorus, Potassium) के नियम थोड़े अलग हैं, वहां सरकार एक तय मदद देती है और कंपनियां बाजार के हिसाब से दाम तय करती हैं, लेकिन यूरिया में पूरी जिम्मेदारी सरकार की होती है. नई नीति आने से उम्मीद है कि आने वाले सालों में भारत यूरिया के मामले में आत्मनिर्भर बन पाएगा. Source link

झारखंड

ऑटो के इंजन से निकला जहरीला कोबरा सांप:महेशपुर पेट्रोल पंप पर वन...

पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड स्थित एक पेट्रोल पंप पर ऑटो के इंजन से एक जहरीले कोबरा सांप को बचाया गया। बुधवार को तेल भरवाते समय लोगों ने सांप को देखा, जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग के सर्प मित्र ने काफी मशक्कत के बाद सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। यह घटना महेशपुर प्रखंड के गड़बाड़ी के पास स्थित दीपक कुमार के पेट्रोल पंप पर हुई। बुधवार को वाहनों की लंबी कतार लगी थी। एक मालवाहक ऑटो में तेल भरा जा रहा था, तभी पेट्रोल पंप के कर्मचारियों और वहां मौजूद कुछ लोगों की नजर ऑटो के इंजन से बाहर निकलते एक विशाल सांप पर पड़ी। तेल लेने आए लोग इधर-उधर भागने लगे सांप को देखते ही लोगों में हड़कंप मच गया और अफरातफरी फैल गई। तेल लेने आए लोग इधर-उधर भागने लगे, जबकि कुछ लोग मौके पर भीड़ लगाकर खड़े हो गए। तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग के सर्प मित्र मोहम्मद अशराफुल शेख अपनी टीम के साथ पेट्रोल पंप पहुंचे। उन्होंने ऑटो के चारों ओर मुआयना किया और पाया कि इंजन के पास एक जहरीला कोबरा सांप छिपा हुआ था। सर्प मित्र ने काफी प्रयास के बाद कोबरा सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद सर्प मित्र अशराफुल शेख ने बताया कि पकड़े गए सांप की लंबाई लगभग 5 फीट है और यह एक जहरीला कोबरा है, जो काफी खतरनाक होता है। उन्होंने आशंका जताई कि संभवतः रात के समय जब ऑटो घर में खड़ा रहा होगा, तब सांप इंजन के पास छिप गया होगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सांप ड्राइवर के केबिन तक पहुंच जाता तो कोई भी अनहोनी हो सकती थी। Source link

झारखंड

बॉयज गैंग का मस्ती करने का प्लान है तो बेस्ट है यह...

Last Updated:April 29, 2026, 09:24 IST Ranchi Best Spot For Free Swimming: रांची के पास बुंडू साइड पर तिनकोनिया तालाब है जो गर्मी के दिनों में मस्ती करने का बेस्ट स्पॉट हो सकता है. घने जंगलों के बीच होने के कारण यह खासतौर पर ब्वॉयज गैंग के लिए अच्छा माना जाता है. इसके साफ पानी में आप जितनी चाहें, उतना फ्री में स्वीमिंग कर सकते हैं. ख़बरें फटाफट रांची. रांची से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बुंडू साइड पर आपको तिनकोनिया तालाब देखने को मिलेगा. दरअसल, यह थोड़ा अंदर है. आपको जंगल के बीच में जाना पड़ेगा. चारों तरफ जंगल हैं और बीच में यह बड़ा ही खूबसूरत तालाब है और पानी इतना साफ है कि आप चाहें तो उसको पी सकते हैं. लोग यहां पर दोपहर के 12 बजे नहाने के लिए चले आते हैं. कोई स्विमिंग करता है तो कोई बैठकर यूं ही मस्ती करता है. लड़कों के लिए है बेस्ट स्पॉटचूंकि यह जंगलों के बीच में है, तो ऐसे में खासतौर पर लड़कों का ग्रुप यहां आता है. अगर मस्ती करने के लिए कोई जगह ढूंढ रहे हैं, जहां स्विमिंग भी प्राकृतिक रूप से हो जाए, आम भी तोड़ लिया जाए और ऋषिकेश वाला मजा लिया जाए, तो फिर आप पूरे ग्रुप के साथ यहां पर आ सकते हैं. क्योंकि जंगल के बीच में होने के कारण यहां महिलाएं कम ही देखने को मिलती हैं. कोई डिस्टर्ब करने वाला नहींइस खूबसूरत तालाब का पानी एकदम ठंडा होता है. इसलिए खासतौर पर लोग दोपहर के 12:00 बजे ही आते हैं. आराम से एक बजे तक जल क्रीड़ा का आनंद लेते हैं. कोई छलांग लगाता है तो कोई स्विमिंग करता है, तो कोई यूं ही पानी में नाचता है. जिसको जो पसंद. गर्मी के मौसम में तो आपका पूरा मूड फ्रेश हो जाएगा. यहां आपको घने जंगल नजर आएंगे और आपको कोई डिस्टर्ब करने वाला कोई भी नहीं. यहां पर जाने का रास्ता भी है खूबसूरतयहां पर जाने का रास्ता भी बड़ा ही खूबसूरत है. आपको लगेगा कि आप घने जंगलों के बीच में समा रहे हैं. चारों तरफ पहाड़ हैं और बीच में आपको यह तालाब दिखेगा. यहां के स्थानीय निवासी रंजीत कहते हैं कि हमारा घर तो पास में ही है, लेकिन घर में नहीं नहाते. बल्कि घर में पानी की दिक्कत भी नहीं है. फिर भी यहीं आकर पूरे 1 घंटे नहाता हूं, मजे से स्विमिंग करता हूं. क्योंकि यहां का मजा ही कुछ और है, दिल एकदम खुश हो जाता है. पानी एकदम साफयहां पर पानी आपको एकदम साफ नजर आएगा. किसी तरह की कोई भी गंदगी नहीं है और खास बात यह है कि इस तालाब की गहराई भी बहुत अधिक नहीं है तो डूबने का डर भी नहीं होता. लोग यहां पर अपने कपड़े धोते हैं. यहां पर सर्फ-साबुन का इस्तेमाल करना मना है. आसपास के लोग ऐसा करने से आपको टोक सकते हैं, ताकि पानी गंदा न हो. एकदम सुनसान और वीरानअगर आप यहां आना चाहते हैं और खासतौर पर आप महिला हैं, तो अपने साथ तीन, चार, पांच लोगों को लेकर ही आएं. अकेली महिला आने से बचें. वहीं अगर आप पुरुष गैंग हैं, फिर तो कोई टेंशन नहीं, आराम से आ सकते हैं. एक बात का और ध्यान रखें कि शाम के 5:00 बजने के बाद निश्चित रूप से यहां से निकल जाएं. जंगलों के बीच में होने के कारण यह एकदम सुनसान और वीरान हो जाता है. About the Author Raina Shukla बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand First Published : April 29, 2026, 09:24 IST Source link

व्यापार

नया साल, नई कमाई! जनवरी में महिलाएं शुरू करें ये आसान बिजनेस,...

Last Updated:January 07, 2026, 15:17 IST आइये जानते हैं कुछ ऐसे बिजनेस आइडिया, जिन्हें महिलाएं जनवरी के महीने में कम निवेश के साथ आसानी से शुरू कर सकती हैं. खास बात यह है कि इन कामों को आप घर बैठे या नौकरी के साथ भी कर सकती हैं. नए साल में लोग नई चीजों पर खर्च करने के लिए तैयार रहते हैं, जिससे कम समय में काम चलने लगता है और कुछ ही महीनों में अच्छी कमाई का रास्ता खुल जाता है. आइये जानते हैं कुछ ऐसे बिजनेस आइडिया, जिन्हें महिलाएं जनवरी के महीने में कम निवेश के साथ आसानी से शुरू कर सकती हैं. खास बात यह है कि इन कामों को आप घर बैठे या नौकरी के साथ भी कर सकती हैं. नए साल में लोग नई चीजों पर खर्च करने के लिए तैयार रहते हैं, जिससे कम समय में काम चलने लगता है और कुछ ही महीनों में अच्छी कमाई का रास्ता खुल जाता है. अगर आपको मेकअप, फेशियल या ब्यूटी के काम में दिलचस्पी है, तो ब्यूटी पार्लर का बिजनेस आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसे आप अपने घर के एक छोटे से कमरे से भी शुरू कर सकती हैं. शुरुआत में फेशियल, वैक्सिंग, थ्रेडिंग और सिंपल मेकअप जैसी सर्विस देकर काम शुरू किया जा सकता है. थोड़ी सी ट्रेनिंग और बेसिक सामान के साथ आप कुछ ही महीनों में अच्छी कमाई करने लगेंगी. आजकल लोग यूनिक और हैंडमेड गिफ्ट को ज्यादा पसंद कर रहे हैं. अगर आप क्रिएटिव हैं, तो हैंडीक्राफ्ट गिफ्ट का काम आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. इसमें आप होम डेकोर आइटम, पर्सनलाइज्ड गिफ्ट, फोटो फ्रेम या फेस्टिव सजावटी सामान तैयार कर सकती हैं. इस काम को घर से ही आराम से शुरू किया जा सकता है और सोशल मीडिया व ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए ऑर्डर भी आसानी से मिल जाते हैं. कम लागत में शुरू होने वाला यह काम अच्छी कमाई का जरिया बन सकता है. अगर आपके हाथ के बने खाने की लोग तारीफ करते हैं, तो क्लाउड किचन आपके लिए एक शानदार बिजनेस आइडिया हो सकता है. इसमें न तो रेस्टोरेंट खोलने की जरूरत होती है और न ही ज्यादा स्टाफ रखने की. आप घर से ही किचन सेटअप करके ऑनलाइन फूड ऐप्स के जरिए ऑर्डर ले सकती हैं. शुरुआत में सीमित मेन्यू रखें, धीरे-धीरे ग्राहक बढ़ते हैं और कुछ ही महीनों में अच्छा मुनाफा मिलने लगता है. Add News18 as Preferred Source on Google घर से बेकिंग का बिजनेस आजकल काफी ट्रेंड में है, क्योंकि लोग घर पर बने केक और कुकीज़ ज्यादा पसंद करते हैं. कम खर्च में ओवन और जरूरी सामान लेकर इसकी शुरुआत की जा सकती है. बर्थडे, सालगिरह और त्योहारों पर ऑर्डर ज्यादा मिलते हैं. सोशल मीडिया पर अपने प्रोडक्ट की फोटो डालकर प्रमोशन करें, स्वाद अच्छा होगा तो ग्राहक खुद दोबारा ऑर्डर देंगे. अगर आपको सिलाई या कढ़ाई का काम आता है, तो यह बिजनेस कम निवेश में शुरू किया जा सकता है. महिलाएं ब्लाउज, सूट और बच्चों के कपड़े सिलवाने के लिए हमेशा टेलर की तलाश में रहती हैं. आप घर पर ही सिलाई मशीन लगाकर काम शुरू कर सकती हैं. शुरुआत में जान-पहचान वालों से ऑर्डर मिल जाते हैं, फिर धीरे-धीरे आपका नाम चलता है और कमाई भी बढ़ती जाती है. शहरों में कामकाजी लोग और स्टूडेंट्स अक्सर घर जैसा खाना तलाशते हैं, ऐसे में टिफिन सर्विस का बिजनेस काफी फायदेमंद साबित होता है. अगर आप रोज साफ-सुथरा और स्वादिष्ट खाना बना सकती हैं, तो इसकी शुरुआत घर से ही की जा सकती है. शुरुआत में 5–10 लोगों के लिए टिफिन बनाकर काम शुरू करें. इसमें खर्च कम होता है और हर महीने तय कमाई होती है, जिससे घर का बजट आसानी से संभाला जा सकता है. अगर आपको कपड़ों की अच्छी समझ है, तो ऑनलाइन कपड़े बेचने का काम शुरू किया जा सकता है. आप व्हाट्सएप, फेसबुक या इंस्टाग्राम के जरिए साड़ी, कुर्ती या ड्रेस बेच सकती हैं. शुरुआत में कम स्टॉक रखें और ऑर्डर मिलने पर ही सामान मंगवाएं या बेचें. यह बिजनेस घर बैठे आसानी से संभाला जा सकता है और समय के साथ ग्राहकों की संख्या भी बढ़ती चली जाती है. अगरबत्ती और मोमबत्ती की मांग पूरे साल रहती है. इसे घर से ही कम लागत में शुरू किया जा सकता है. बाजार में इसके कच्चे माल आसानी से मिल जाते हैं. शुरुआत में छोटी मात्रा में बनाकर लोकल दुकानों या जान-पहचान वालों को बेचा जा सकता है. त्योहारों में इसकी बिक्री और बढ़ जाती है. मेहनत और धैर्य से यह बिजनेस अच्छी कमाई देने लगता है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। First Published : January 07, 2026, 15:17 IST Source link

Scroll to Top