Aaj Ka Mausam Live | Weather News Today Live | 80 KM...
IMD Weather News Today : जून का महीना लगभग खत्म होने को है और अब भी मध्य और उत्तर भारत लोगों को गर्मी और लू के थपेड़ों से राहत देने वाली मानसून की झमाझम बारिश का इंतजार है. और मानसून है कि इस बार धोखे पर धोखा दिए जा रहा है. एक तो इस दक्षिण पश्चिम मानसून ने देर से दस्तक दी और फिर बेहद धीमी से बढ़ता हुआ उत्तर पूर्वी राज्यों, पश्चिम बंगाल से होता हुआ बिहार तक पहुंचा और वहीं जाकर थम गया. हालांकि मौसम विभाग ने अब एक गुड न्यूज दी है. देश के कई हिस्सों में मानसून धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है. आईएमडी के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा फिलहाल महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के हिस्सों तक पहुंच चुकी है. मौसम विभाग का कहना है कि 23 जून के आसपास मानसून इन राज्यों के और अधिक हिस्सों में आगे बढ़ सकता है. इसके लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, सोमवार 22 जून को उत्तर पूर्वी राज्यों के अलावा ओडिशा और बिहार सहित कुल 15 राज्यों में भारी से बेहद भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी भारत, दक्षिण भारत और पश्चिमी तटीय राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि मध्य भारत और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में अभी भी लू और गर्म हवाओं का असर बना रहेगा. राजस्थान में तेज आंधी और धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं वहीं बिहार, झारखंड और ओडिशा में गरज-चमक के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. पूर्वोत्तर भारत में भारी से बेहद भारी बारिश 22 जून को सबसे ज्यादा बारिश पूर्वोत्तर राज्यों में देखने को मिल सकती है. असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश होने की संभावना है. नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है. लगातार हो रही बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और भूस्खलन जैसी स्थितियां पैदा हो सकती हैं. पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. बिहार, झारखंड, ओडिशा में बारिश के साथ तूफानी हवाएं पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड और ओडिशा के लिए मौसम विभाग ने विशेष चेतावनी जारी की है. बिहार में कई जगह भारी बारिश हो सकती है. साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है. मुंबई में रविवार को मूसलाधार बारिश हुई. झारखंड और ओडिशा में भी गरज-चमक के साथ बारिश होगी. दोनों राज्यों में थंडरस्क्वॉल यानी तेज तूफानी हवाओं का अलर्ट है. मौसम विभाग का कहना है कि किसानों और खुले क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए. दिल्ली-एनसीआर में राहत की शुरुआत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. आईएमडी के मुताबिक अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है. राजधानी में बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है. दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि उमस बनी रह सकती है. यूपी और उत्तराखंड का मौसम पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 जून को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में मानसून की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं. हालांकि राज्य के पूर्वी हिस्सों में अभी भी लू का असर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. तापमान सामान्य से ऊपर बना रह सकता है. ऐसे में लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने की सलाह दी गई है. वहीं उत्तराखंड में 22 जून को कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का पूर्वानुमान है. पर्वतीय क्षेत्रों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने यात्रियों और चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है. बारिश के कारण पहाड़ी सड़कों पर भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं भी बढ़ सकती हैं. प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है. राजस्थान में आंधी और धूलभरी हवाओं का खतरा राजस्थान में मौसम का सबसे उग्र रूप देखने को मिल सकता है. पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी गति झोंकों के साथ 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी का भी अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने और सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह दी गई है. मध्य भारत में लू का असर जारी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में गर्मी अभी पूरी तरह कम नहीं हुई है. छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और तेलंगाना में लू चलने की संभावना बनी हुई है. विदर्भ में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति बनने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार विदर्भ में रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रह सकता है, जिससे लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. महाराष्ट्र और पश्चिमी तट पर तेज बारिश कोंकण-गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल में मानसूनी गतिविधियां मजबूत बनी हुई हैं. कोंकण और गोवा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है. मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि 22 जून के बाद महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जाएगी. दक्षिण भारत में कई राज्यों के लिए भारी बारिश की चेतावनी आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में









