भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

शिक्षा

Exam Cheating Prevention; Medical Students Holidays Cancelled

Hindi News Career NMC Advisory: Exam Cheating Prevention; Medical Students Holidays Cancelled 41 मिनट पहले कॉपी लिंक Neet Re exam कल यानी 21 जून को होगा। देश भर में इसकी तैयारियां जारी हैं। इस एग्जाम में नकल रोकने और पेपर लीक से बचने के लिए सरकार ने कड़े प्रतिबंध किए हैं। इसी बीच नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने देश के सभी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ रहे MBBS व अन्य मेडिकल स्टूडेंट्स की छुट्टियां 21 और 22 जून को कैंसिल कर दी हैं। इमर्जेंसी में भी उचित कारण बताने में मिलेगी छुट्‌टी इस संबंध में NMC ने एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि MBBS समेत अन्य मेडिकल स्टूडेंट्स को 20 और 21 जून को छुट्टियां न दी जाएं। हालांकि अगर कोई स्टूडेंट इमर्जेंसी के चलते लीव लेता है तो उसे छुट्‌टी दी जा सकती है। लेकिन इस मामले में भी उचित कारण होने पर ही स्टूडेंट्स को छुट्टी दी जाएगी। एडवाइजरी में निर्देशों का सख्ती से पालने करने की सलाह एडवाइजरी के अनुसार, नीट की एग्जाम में इससे पहले भी कुछ मामलों में मेडिकल कॉलेजों के स्टूडेंट्स की एग्जाम से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों से जुड़ने की बात सामने आ चुकी है। ऐसे में मेडिकल संस्थानों और कॉलेजों को सतर्क रहना जरूरी है। NMC के अनुसार इस निर्देश के पीछे का उद्देश्य किसी भी तरह की अनियमितता को रोकना और परीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखना है। NMC ने इस एडवाइजरी में लिखा है कि शिक्षा मंत्रालय से प्राप्त लेटर के सदंर्भ में ये निर्देश जारी किए जा रहे हैं। इसमें नीट री-एग्जाम सही तरीके से संचालन के लिए ये पहल की जा रही है। इसके तहत सभी मेडिकल कॉलेजों को जारी किए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा। पेपर लीक के बाद रद्द हुआ था एग्जाम 21 जून को नीट री-एग्जाम का आयोजन होगा। इससे पहले 3 मई को नीट यूजी 2026 का आयोजन किया गया था, लेकिन पेपर लीक सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने नीट यूजी 2026 को रद्द कर दिया गया था। ये खबर भी पढ़ें : QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 जारी:टॉप 100 में एक भी भारतीय यूनिवर्सिटी नहीं, भारत में IIT दिल्ली टॉप पर, DU-JNU की रैकिंग सुधरी QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 जारी हो गई है। इस रैंकिंग द्वारा जारी टॉप 100 यूनिवर्सिटी की रैंकिंग में एक भी भारत का संस्थान शामिल नहीं हो सका है। वहीं टॉप 200 की लिस्ट में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली ने एक बार फिर भारत के सबसे अच्छे एजुकेशन और रिसर्च संस्थान के तौर पर अपनी जगह बनाई है। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

झारखंड

पिंडराहाट में सड़क हादसे के बाद मारपीट:ड्रेन क्षतिग्रस्त होने से शुरू हुआ...

धनबाद के निरसा क्षेत्र के पिंडराहाट पंचायत में सड़क हादसे के बाद विवाद बढ़ गया। एमपीएल की एक भारी वाहन के ड्रेन में घुसने से यह घटना हुई, जिसके बाद ग्रामीणों और वाहन पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि इस दौरान पंचायत मुखिया के पति के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को पिंडराहाट पंचायत क्षेत्र से एमपीएल की एक भारी वाहन गुजर रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने ड्रेन में जा घुसी, जिससे ड्रेन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मुखिया बालिका मुर्मू अपने पति और ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त ड्रेन की मरम्मत कराने की मांग की, ताकि जल निकासी और आवागमन में कोई परेशानी न हो। इसी मांग को लेकर वाहन पक्ष और ग्रामीणों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। सूचना मिलने पर कालूबथान पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी कर रही है। Source link

ताज़ा खबर

पश्चिम बंगाल को TMC ने मजहबी अड्डा बना दिया था, PM मोदी...

Last Updated:June 20, 2026, 17:46 IST पश्चिम बंग दिवस की तारीख को खास बताते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आजादी के बाद बंगाल के उज्ज्वल भविष्य के लिए जो सपना देखा गया था, बंगाल की महान आत्माओं ने जो परिकल्पना की थी, आज एक तरह से पहली बार हम पश्चिम बंग दिवस पर उन सपनों को सच्चाई में बदलते देख रहे हैं. ये ऐतिहासिक तारीख पश्चिम बंगाल के विकास की प्रेरणा बने, हम एक नया और गौरवशाली इतिहास रचे… आज बीजेपी-एनडीए सरकार में इसके लिए विकास के महा-अभियान की शुरुआत हो रही है.” ख़बरें फटाफट पीएम मोदी ने टीएमसी पर निशाना साधा. कोलकाता. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की हवा में अब नई ताजगी है. प्रदेश में बिजली की रफ्तार से विकास हो रहा है. पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर में आयोजित बंग दिवस कार्यक्रम में  उन्होंने कहा कि बंगाल के कण-कण में अब नई सुबह की खुशबू है. बंगाल के विकास काम तेजी से शुरू हो गया है. पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश से होने वाले अवैध घुसपैठ को लेकर भी उन्होंने ममता बनर्जी की पिछली सरकार पर हमला बोला और कहा कि टीएमसी ने राज्य को मजहबी अड्डा बना दिया था, लेकिन अब यह बेड़ियों से आजाद हो गया है. पीएम मोदी ने कहा, “बंगाल में दशकों तक पहले लेफ्ट और फिर टीएमसी ने जो गड्ढे बनाए, उसे भरने के लिए डबल इंजन की सरकार ने सुपर-फास्ट स्पीड से काम करना शुरू कर दिया है. बिजली की रफ्तार से फैसले हो रहे हैं. रुकी हुई योजनाओं पर काम आगे बढ़ने लगा है. आज यहां सैकड़ों करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ है. रेल, रोड, कृषि, मछली पालन से जुड़ी ये परियोजनाएं बंगाल के विकास को नई गति देंगी. इन परियोजनाओं से यहां की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.” सुवेंदु सरकार के शपथ ग्रहण के बाद पहली बार बंगाल पहुंचे पीएम मोदी ने कहा, “बंगाल की हवा में अब एक नई ताजगी है. यहां के कण-कण से एक नई खुशबू आ रही है. ऐसा लग रहा है जैसे बंगाल अब बेड़ियों से आजाद हो गया है, जैसे बंगाल के गौरव लौटने का आरंभ हो गया है.” उन्होंने कहा, “आज का ये कार्यक्रम… ये साक्षी है, इन परियोजनाओं का शुभारंभ ये गवाह है कि हमारा बंगाल अपने नए भविष्य के निर्माण में जुट गया है. बंगाल के लोगों के चेहरे की ये चमक… गांव गांव में खुशी और विश्वास का भाव… मैं आपके इस आनंद में भागीदार बनने के लिए आया हूं. आपका एक वोट, एक चुनाव… कितना कुछ परिवर्तन कर सकता है, ये बंगाल में साफ साफ नजर आ रहा है.” News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Kolkata,West Bengal Source link

झारखंड

मानसून लेट, किसानों की बढ़ी चिंता, धान की सीधी बुआई से पहले...

होमताजा खबरकृषि मानसून लेट, किसानों की बढ़ी चिंता, धान की सीधी बुआई से पहले जान लें यह जरूरी ब Last Updated:June 20, 2026, 17:00 IST खरीफ सीजन में धान की खेती करते है. वहीं, पलामू जिले में इस वर्ष सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है. वहीं अबतक मानसून की भी एंट्री नहीं हुई है. ऐसे में किसानों के सामने धान की खेती को लेकर नई चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं. कम पानी की स्थिति में धान की सीधी बुआई (डायरेक्ट सीडेड राइस) किसानों के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है.  पलामू: खरीफ सीजन शुरू होते ही किसानों की नजर धान की खेती पर टिक जाती है. लेकिन इस वर्ष पलामू जिले में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है. वहीं अब तक मानसून की भी एंट्री नहीं हुई है. ऐसे में धान की खेती को लेकर किसानों के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि कम बारिश और पानी की कमी की स्थिति में धान की सीधी बुआई (डायरेक्ट सीडेड राइस-डीएसआर) किसानों के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है. इस तकनीक में पानी, श्रम और लागत की बचत होती है, लेकिन इसके साथ एक बड़ी चुनौती भी जुड़ी हुई है. सीधी बुआई में खरपतवार यानी घास-फूस की समस्या अधिक होती है. यदि समय रहते इसका नियंत्रण नहीं किया गया, तो फसल की बढ़वार प्रभावित होने के साथ-साथ उत्पादन में भी भारी गिरावट आ सकती है. क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र, चियांकी के मुख्य कृषि वैज्ञानिक डॉ. डी.एन. सिंह ने बताया कि रोपा विधि से धान की खेती करने पर खेत में लंबे समय तक पानी भरा रहता है और नियमित निराई-गुड़ाई भी होती है. इसके कारण खरपतवार की समस्या अपेक्षाकृत कम रहती है. वहीं, सीधी बुआई की स्थिति में धान के पौधों के साथ-साथ खरपतवार भी तेजी से बढ़ते हैं. इससे फसल और खरपतवार के बीच पोषक तत्वों, नमी और सूर्य के प्रकाश के लिए प्रतिस्पर्धा शुरू हो जाती है, जिसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ता है. यही वजह है कि सीधी बुआई में खरपतवार नियंत्रण को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है. डॉ. सिंह ने बताया कि धान की सीधी बुआई के तीन से पांच दिनों के भीतर पेंडिमेथिलिन नामक खरपतवारनाशी दवा का छिड़काव करना चाहिए. इसके लिए दवा को अनुशंसित मात्रा में पानी में मिलाकर पूरे खेत में समान रूप से छिड़काव करना जरूरी है. यह दवा शुरुआती अवस्था में खरपतवारों के अंकुरण को रोकने में काफी प्रभावी मानी जाती है. उन्होंने आगे कहा कि पहली दवा के प्रयोग के 15 से 18 दिनों के भीतर दूसरी खरपतवारनाशी दवा स्पाइरीबैक सोडियम का उपयोग किया जा सकता है, जो बाजार में नोमिनी गोल्ड नाम से उपलब्ध है. यह दवा खेत में पहले से उग चुके खरपतवारों को नियंत्रित करने में मदद करती है. इसके अलावा बुआई के 28 से 30 दिन बाद एक बार निराई-गुड़ाई कर देने से खरपतवार पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है और फसल का विकास भी बेहतर होता है. कृषि वैज्ञानिक ने किसानों को सलाह देते हुए कहा कि यदि वे समय पर खरपतवारनाशी दवाओं का उपयोग करें और जरूरत के अनुसार निराई-गुड़ाई करते रहें, तो सीधी बुआई वाली धान की फसल से भी रोपा विधि के समान अच्छा उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि कम वर्षा की स्थिति में डायरेक्ट सीडेड राइस तकनीक किसानों के लिए एक लाभदायक, किफायती और टिकाऊ विकल्प बनकर उभर सकती है. इससे न केवल पानी की बचत होगी, बल्कि खेती की लागत भी कम होगी और किसानों को बेहतर उत्पादन मिलने की संभावना बढ़ेगी. About the Author Amita kishor न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Palamu,Jharkhand Source link

झारखंड

चाईबासा में कुजू पुल से कूद युवक ने आत्महत्या की:प्रेम प्रसंग में...

पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कुजू पुल से कूदकर एक 20 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मंझारी थाना क्षेत्र के बुनुमलता गांव निवासी समीर कुंकल (20) के रूप में हुई है। यह घटना शनिवार को सामने आई। समीर इंटर की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह आईटीआई में नामांकन लेने की तैयारी कर रहा था। इसी उद्देश्य से वह सिकुरसाई में अपने एक मित्र के साथ किराए के मकान में रह रहा था। जानकारी के अनुसार, शनिवार को समीर ने कुजू पुल से नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने उसे नदी से बाहर निकालकर तत्काल सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बहन से की थी वीडियो कॉल पर बात परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, पुल से कूदने से पहले समीर ने अपनी बड़ी बहन को वीडियो कॉल कर अपनी स्थिति की जानकारी दी थी। इसके कुछ देर बाद उसका संपर्क टूट गया और बाद में उसके नदी में कूदने की सूचना मिली। मृतक के दोस्तों ने बताया कि समीर का एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि वह युवती पिछले पांच दिनों से अपने घर से लापता थी। इस बीच युवती के परिजन उसकी तलाश करते हुए सिकुरसाई स्थित उस किराए के मकान तक पहुंच गए थे, जहां समीर रह रहा था। दोस्तों के अनुसार, इस घटना के बाद समीर काफी तनाव में रहने लगा था। आशंका जताई जा रही है कि सामाजिक दबाव, विवाद या संभावित परेशानी के डर से उसने यह कदम उठाया। हालांकि, पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उसका कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। इस घटना के बाद बुनुमलता गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है। Source link

शिक्षा

NEET UG Re-Exam Nationwide June 21

Hindi News Career NEET UG Re Exam Nationwide June 21 | NTA WhatsApp, CCTV, Jammers 23 मिनट पहले कॉपी लिंक देशभर में कल यानी 21 जून को NEET UG Re-Exam आयोजित कराई जाएगी। नीट यूजी पेपर लीक और धांधली के आरोपों के बाद दोबारा हो रही परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी और राज्य प्रशासनों ने पूरी तैयार कर ली है। परीक्षा में नकल रोकने के लिए इस बार CCTV कैमरों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ हाई-टेक जैमर्स लगाए गए हैं। दिल्ली मुख्यालय से सेंटर्स की लाइव निगरानी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि दिल्ली स्थित मेन ऑफिस में अल्ट्रा मॉडर्न सेंट्रल कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके जरिए देशभर के सभी 5000 से ज्यादा परीक्षा केंद्रों की लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग देखी जाएगी। NTA के सीनियर अधिकारी खुद इस मॉनिटरिंग टीम का हिस्सा हैं, जो किसी भी केंद्र पर होने वाली संदिग्ध गतिविधि या तकनीकी गड़बड़ी पर तुरंत एक्शन लेंगे और परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखेंगे। आज देश भर में मॉक ड्रिल पूरे देश में 21 जून को आयोजित होने जा रही नीट यूजी री-एग्जाम की तैयारियां आखिरी चरण में हैं। इसके तहत आज नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) देशव्यापी मॉक ड्रिल कर रही है। इस मॉक ड्रिल के जरिये सभी परीक्षा केंद्रों पर जमीनी स्तर की तैयारियों को बारीकी से परखा जा रहा इससे कल किसी भी तरह की चूक या तकनीकी गड़बड़ी न हो। मदद के लिए वाट्सएप नंबर जारी एनटीए ने नीट-यूजी के 21 जून को दोबारा आयोजन में शामिल हो रहे छात्रों को किसी तरह के झूठ और अफवाहों से बचाने के लिए वाट्सएप चैनल शुरू किया है। इसके जरिये छात्रों को परीक्षा से जुड़ी हर तरह की सूचना दी जाएगी। छात्रों को सचूना इस वाट्सएप 91-7827980287 के माध्यम से ही भेजे जाएंगे। लिहाजा किसी भी संदेश पर भरोसा करने से पहले व्हाट्सएप के वेरिफाइड ब्लू टिक और एनटीए के नाम को जांचने का सुझाव दिया गया है। एनटीए ने एक्स के जरिये बताया कि एसएमएस, ई-मेल एवं व्हाट्सएप के जरिये अब सिर्फ उन्हीं छात्रों को संदेश भेजे जा रहे हैं, जिन्होंने अभी तक अपने नए एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किए हैं। 22 लाख छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन एनटीए ने यह भी बताया कि अब तक 20 लाख छात्रों ने 21 जून को दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर लिए हैं। नीट-यूजी के लिए इस बार करीब 22 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। एनआइसीपीईपी आईडी से आएंगे एसएमएस एनटीए ने बताया कि असली एसएमएस आफिशियल सेंडर आईडी ‘एनआईसीपीईपी’ से भेजे जाएंगे और ईमेल ‘no-reply.neet.nta@nic.in’ से आएंगे। एनटीए ने दोहराया कि इस प्रक्रिया के लिए सिर्फ http://neet.nta.nic.in ही आधिकारिक वेबसाइट है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे इस यूआरएल को सीधे अपने ब्राउजर में डालें। व्हाट्सएप पर नहीं दे सकेंगे जवाब एनटीए के अनुसार, व्हाट्सएप सर्विस सिर्फ ‘ब्रॉडकास्ट-ओनली चैनल’ है और यह आपसे जवाब देने, ओटीपी या निजी जानकारी साझा करने या भुगतान करने के लिए नहीं कहेगा। एनटीए की ओर से होने का दावा करने वाला कोई भी संदेश, जो ऐसी जानकारी मांगता है, वह फर्जी है। यूपी में स्टेशनों पर रहेंगी स्पेशल टीमें भीषण गर्मी को देखते हुए यूपी समेत कई राज्यों में फ्री ट्रांसपोर्ट, बिजली, पानी और एम्बुलेंस की विशेष व्यवस्था की गई है। रेलवे, रोडवेज, एआरटीओ और सिटी मजिस्ट्रेट की टीमें स्टेशनों पर रहेंगी, जिससे बाहर से आने वाले उम्मीदवारों को पर्याप्त बसें-ट्रेनें मिलती रहें। होटलों और लॉज मालिकों को भी सेंसिटाइज किया गया है। इसके अलावा, जिलों में बने मुख्य कंट्रोल रूम से लाइव मॉनिटरिंग होगी और अफवाह फैलाने वालों पर सोशल मीडिया सेल नजर रखेगी। 12 मई को रद्द हुई थी एग्जाम NEET-UG परीक्षा 3 मई 2026 को हुई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद 12 मई को NTA ने इसे रद्द कर दिया। मामले की जांच CBI कर रही है और अब 21 जून 2026 को दोबारा परीक्षा होगी। NEET UG 2026 परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम को 5:15 बजे तक होगी। लेकिन एग्जाम सेंटर पर चेकिंग सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी और 1:30 बजे के बाद एंट्री नहीं दी जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को समय से पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचने की सलाह दी जाती है। ये खबर भी पढ़ें यूपी में नीट स्टूडेंट्स को बस किराए में 50% छूट:सीएम योगी ने की घोषणा, दूसरे जिलों में परीक्षा देने वालों के लिए अस्थायी आवास भी मुफ्त उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने नीट उम्मीदवारों के लिए बड़ा ऐलान किया है। नीट परीक्षा से पहले सीएम योगी के स्तर पर समीक्षा की गई। सीएम योगी ने पुलिस और प्रशासन को पुख्ता तैयारियों के निर्देश दिए। नीट पेपर लीक के बाद 21 जून को दोबारा परीक्षा का आयोजन होने वाला है। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

झारखंड

गोड्डा में मुखिया पर फायरिंग मामले में 3 गिरफ्तार:पुलिस ने हथियार और...

गोड्डा जिले के पौड़याहाट थाना क्षेत्र में 18 जून को पोडैयाहाट पंचायत के मुखिया अनुपम भगत पर फायरिंग की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में शातिर अपराधी अंकित यादव, नयन यादव और अमरकांत गिरी उर्फ कारु शामिल हैं। मुखिया अनुपम कुमार के लिखित आवेदन पर अंकित यादव और दो अन्य के खिलाफ पोडैयाहाट थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए, गोड्डा के एसपी मुकेश कुमार ने पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। हत्याकांड में गवाही देने की वजह से की थी फायरिंग एसआईटी टीम ने त्वरित अनुसंधान और छापेमारी करते हुए इस मामले में संलिप्त तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपने कबूलनामे में बताया कि उन्होंने अनुपम कुमार भगत पर हमला इसलिए किया क्योंकि उन्होंने शैलेंद्र भगत हत्याकांड में गवाही दी थी। उन्होंने योजना बनाकर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पिस्टल से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर, पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक अवैध पिस्टल, चार चक्र गोली, एक अवैध देशी कट्टा, एक चक्र गोली, एक बोलेरो और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इस मामले में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गोड्डा के हेडक्वार्टर डीएसपी जेपीएन चौधरी ने बताया कि अंकित यादव और नयन यादव शातिर अपराधी हैं, जिनके खिलाफ पहले भी कई हत्या रंगदारी के मामले दर्ज हैं और वे कई बार जेल जा चुके हैं। Source link

ताज़ा खबर

PM Kisan Samman Nidhi Live: मंच पर पहुंचे पीएम मोदी, थोड़ी देर...

Last Updated:June 20, 2026, 16:51 IST PM Kisan Samman 23rd Installment : किसानों को पीएम सम्‍मान निधि के तहत 23वीं किस्‍त का पैसा मिलने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से पीएम किसान सम्मान नि…और पढ़ें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर पीएम किसान सम्‍मान निधि का पैसा डालेंगे. नई दिल्‍ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को देश के करीब 9 करोड़ किसानों को बड़ा तोहफा देने वाले हैं. पश्चिम बंगाल में विधानसभा जीत हासिल करने के बाद पीएम मोदी पहली बार इस राज्‍य से पीएम किसान सम्‍मान निधि का पैसा डालने की शुरुआत करेंगे. किसानों के खाते में आज दोपहर से ही निधि के पैसे आने की शुरुआत हो जाएगी. पीएम किसान निधि की 23वीं किस्‍त होगी और किसानों के खाते में आज 2-2 हजार रुपये डाले जाएंगे. पीएम मोदी बंगाल के हुगली जिले में तारकेश्‍वर से इस योजना के पैसे डालने की शुरुआत करेंगे. यूपी में बिना फार्मर आईडी भी मिलेंगे पैसे  अभी तक यही माना जा रहा था कि पीएम किसान सम्‍मान निधि का पैसा उन्‍हीं किसानों को मिलता है, जिनकी फार्मर आईडी बनी हुई है. लेकिन, यूपी के किसानों के लिए राहत भरी खबर है. प्रदेश में उन किसानों को भी 23वीं किस्‍त दी जाएगी , जिनकी फार्मर आईडी अभी तक नहीं बनी है. आज यूपी के 2.17 करोड़ किसानों के खाते में  2 हजार की रकम आ सकती है. प्रदेश में कुल 4,352 करोड़ रुपये किसान सम्‍मान निधि के तहत डाले जाएंगे.     कहां से निकाल सकेंगे पैसे अगर आपको भी किसान सम्‍मान निधि के तहत आज 2 हजार रुपये की रकम मिलती है तो यह पैसा बहुत आसानी से निकाल सकते हैं. खाते में पैसे आने के बाद आप DigiPay अथवा DigiPayLite के जरिये निकासी कर सकते हैं. आपको पैसे निकालने के लिए ज्‍यादा दिक्‍कत भी नहीं आएगी और नजदीकी एफपीओ अथवा पीएसीएस पर जाकर अपना पैसा निकाल सकते हैं. यूपी बिहार में कितने किसानों को फायदा  यूपी में 2.88 करोड़ किसानों ने पीएम किसान सम्‍मान निधि के लिए अपना रजिस्‍ट्रेशन कराया है. पिछली बार की 22वीं किस्‍त के लिए प्रदेश के 2.18 करोड़ किसानों को निधि का पैसा मिला था. माना जा रहा है कि इस बार 50 लाख से ज्‍यादा किसानों को यूपी में झटका लग सकता है और उनके खाते में निधि का पैसा नहीं आएगा. इन किसानों ने फॉर्मर आईडी अभी तक नहीं बनवाई है. बिहार में भी इस योजना के तहत 73 लाख से ज्‍यादा किसान अपना लाभ ले रहे हैं. 22वीं किस्‍त में बिहार के 73.34 लाख किसानों को पैसे मिले थे. हालांकि, माना जा रहा है कि इस बार 34 हजार लोगों के नाम सूची से हटाए गए हैं.   अब तक 4.28 लाख करोड़ खर्च किसान सम्‍मान निधि के तहत अभी तक सरकार ने किसानों के खाते में करीब 4.28 लाख करोड़ रुपये डाले हैं. इसमें से 1 लाख करोड़ रुपये से भी ज्‍यादा की रकम तो सिर्फ महिला किसानों के खाते में डाली गई है. 20 जून को 23वीं किस्‍त के तहत भी देशभर के करीब 9.44 करोड़ किसानों के खाते में निधि का पैसा डाला जाएगा. PM-Kisan Samman Nidhi Scheme is laying a strong foundation for the honour, prosperity and economic security of our Annadatas. Through transparent Direct Benefit Transfer (DBT), financial assistance has reached more than 9.44 crore farmers across the country. ▪️ ₹4.28 lakh… — IFFCO (@IFFCO_Coop) June 19, 2026 कितने बजे खाते में आएगा पैसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल में जनता को संबोधित करेंगे और उसके तत्‍काल बाद योजना का पैसा खाते में आना शुरू हो जाएगा. माना जा रहा है कि शाम 4 बजे के बाद किसान सम्‍मान निधि का पैसा किसानों के खाते में आना शुरू हो जाएगा. सरकार ने देशभर के कॉमन सर्विस सेंटर यानी सीएससी को इस काम में मदद करने का निर्देश दिया है, ताकि किसानों समय पर और आसानी से उनकी किस्‍त का पैसा खाते में मिल जाए. PM-Kisan Samman Nidhi’s 23rd Installment will be released on 20th June, 2026 (Tomorrow). All CSCs to help Farmers use #DigiPay and #DigiPayLite App to withdraw the 23rd installment of the PM Kisan Samman Nidhi Scheme. For any queries, call at 14599 or write to… pic.twitter.com/vunyIPYHvx — CSCeGov (@CSCegov_) June 19, 2026 सालभर में कितने पैसे मिलते हैं प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि के तहत सरकार हर साल तीन किस्‍तों में पैसे डालती है. हर किस्‍त 2-2 हजार की होती है तो कुल मिलाकर 6 हजार रुपये किसानों के खाते में डाले जाते हैं. यह पैसा हर महीने के लिए 500 रुपये की दर से दिया जाता है और 4 महीने का पैसा एकसाथ खाते में आता है. इस बार देश के करीब 9.44 करोड़ किसानों के खाते में किस्‍त आएगी, जिस पर सरकार का करीब 18,880 करोड़ रुपये खर्च होगा. इस बार जल्‍दी आ गया पैसा देश के करीब साढ़े 9 करोड़ किसानों को इस बार पीएम किसान सम्‍मान निधि का पैसा पाने के लिए ज्‍यादा इंतजार नहीं करना पड़ा. 20 जून को आने वाली 23वीं किस्‍त चालू वित्‍तवर्ष की पहली तिमाही की किस्‍त होगी, जो तिमाही समाप्‍त होने से पहली ही खाते में आ जाएगी. पिछले साल पहली तिमाही का पैसा किसानों को अगस्‍त में जाकर मिला था. हालांकि, पिछले वित्‍तवर्ष की आखिरी तिमाही का पैसा भी समय से पहले 13 मार्च को ही आ गया था. Location : New Delhi,Delhi Source link

झारखंड

भगवान जगन्नाथ का प्रसाद टोंको तोरानी, उड़ीसा का चावल पानी वाला समर...

Last Updated:June 20, 2026, 13:18 IST Tonka Torani Cooling Summer Drink Recipe: गर्मियों का मौसम आते ही लोग शरीर को ठंडा रखने के लिए तरह-तरह के पेय पदार्थों की तलाश करते हैं. ऐसे में उड़ीसा का पारंपरिक पेय टोंको तोरानी एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है. यह सिर्फ एक शरबत या ड्रिंक नहीं, बल्कि उड़ीसा की संस्कृति और भगवान जगन्नाथ की परंपरा से जुड़ा हुआ एक विशेष पेय है. प्रसिद्ध सेलिब्रिटी शेफ और मास्टरशेफ प्रतिभागी मधुस्मिता सोरेन बताती हैं कि टोंको तोरानी को भगवान जगन्नाथ के प्रसाद के रूप में भी चढ़ाया जाता था और सदियों से लोग इसे गर्मियों में स्वास्थ्यवर्धक पेय के रूप में इस्तेमाल करते आ रहे हैं. टोंको तोरानी की सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए किसी महंगे सामान की जरूरत नहीं होती. यह मुख्य रूप से चावल के पानी से तैयार किया जाता है. जब चावल पकाया जाता है, तो उसका अतिरिक्त पानी निकाल लिया जाता है. इसी पानी को ठंडा करके इसमें लेमनग्रास, कद्दूकस किया हुआ आम अदरक (ये सामान्य अदरक नहीं होती), भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक या साधारण नमक और स्वादानुसार हरी मिर्च और करी पत्ता मिलाया जाता है. सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर कुछ समय के लिए छोड़ दिया जाता है, ताकि उनका स्वाद पूरी तरह घुल जाए. इसके बाद इसे ठंडा करके परोसा जाता है. यह पेय स्वाद में हल्का खट्टा, नमकीन और बेहद ताजगी देने वाला होता है. गर्मी में शरीर से निकलने वाले पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी को पूरा करने में यह काफी मददगार माना जाता है. चावल का पानी शरीर को ऊर्जा देता है, जबकि अदरक पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है. कच्चा आम अदकर, करी पत्ता और लेमनग्रास इसके स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को ठंडक भी पहुंचाते हैं. Add News18 as Preferred Source on Google स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, टोंको तोरानी गर्मी से होने वाली थकान, डिहाइड्रेशन और पेट की समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक हो सकती है. इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व पेट को ठंडा रखने में मदद करते हैं और पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाते हैं. यही कारण है कि उड़ीसा के ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक लोग इसे गर्मियों में नियमित रूप से पीते हैं. अगर आप भी इस भीषण गर्मी में कुछ पारंपरिक, स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक पेय की तलाश कर रहे हैं, तो उड़ीसा का मशहूर टोंको तोरानी जरूर आजमाएं. कम खर्च में तैयार होने वाला यह पेय न केवल शरीर को ठंडक पहुंचाता है, बल्कि भारतीय परंपरा और स्वाद का अनूठा अनुभव भी कराता है. आपने इस तरह का ड्रिंक पहले पिया भी नहीं होगा. खास बात यह है कि यह घर का बना शुद्ध पेय, बहुत कम सामान में तैयार हो जाता है. Source link

झारखंड

धनबाद भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई पर जानलेवा हमला:ट्रैक्टर की टक्कर से शुरू...

धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र के जामाडोबा में वाहन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इस घटना में भाजपा धनबाद जिलाध्यक्ष श्रवण राय के भाई जमेंद्र राय सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई थी। जानकारी के अनुसार, जामाडोबा चार नंबर में जमेंद्र राय की सीमेंट की दुकान है। जमेंद्र राय का ट्रैक्टर दूसरे पक्ष की गाड़ी से टकरा गया। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो बाद में विवाद और मारपीट में बदल गई। जमेंद्र राय सहित तीन लोग घायल हुए मारपीट के दौरान लाठी-डंडे, चाकू और कांच की बोतल से हमला करने का आरोप है। एक युवक ने बीयर की बोतल से उनके सिर पर हमला कर दिया। बोतल टूटने के बाद उसके नुकीले हिस्से से शरीर के विभिन्न हिस्सों पर वार किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में जमेंद्र राय सहित तीन लोग घायल हुए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज जोरापोखर थाना के एसआई सत्यम शिव कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर और वाहन विवाद के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। Source link

Scroll to Top