भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

रांची सिटीजन फोरम ने जलजमाव पर 53 पार्षदों को सौंपा ज्ञापन, समाधान...

रांची सिटीजन फोरम ने नवनिर्वाचित 53 वार्ड पार्षदों से मुलाकात अभियान के तहत शहरी क्षेत्र में बढ़ते जलजमाव सहित वार्ड स्तर की समस्याओं पर ज्ञापन सौंपा। फोरम अध्यक्ष दीपेश निराला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पार्षदों को अंगवस्त्र देकर जीत की बधाई भी दी। फोरम ने कहा कि बरसात कम होने के बावजूद जलजमाव बढ़ना इस बात का संकेत है कि पुराने जल निकासी मार्ग अवरुद्ध हैं और कई जगह अतिक्रमण से रास्ते बंद हो गए हैं। पार्षदों से आग्रह किया गया कि वे अपने-अपने वार्ड में जल निकासी के स्रोत चिन्हित कर उन्हें साफ कराएं और आवश्यक अतिक्रमण हटवाएं। ज्ञापन में स्ट्रीट लाइट, जाम नाले, क्षतिग्रस्त सड़क, पार्कों की बदहाली, खेल मैदान की कमी, अनियमित सफाई, अपर्याप्त जलापूर्ति और कानून व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया गया। कई पार्षदों ने फंड की कमी से काम प्रभावित होने की बात कही। फोरम ने संवाद और जागरूकता के जरिए सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिया। Source link

ताज़ा खबर

Donald Trump Signs US-Iran Peace Deal: ईरान-अमेरिका डील डन: उधर फ्रांस में...

होमताजा खबरदेश उधर फ्रांस में मोदी, इधर होर्मुज पर आई खुशखबरी, ट्रंप ने चिल्लाकर दी गुडन्यूज Last Updated:June 18, 2026, 06:43 IST Donald Trump Signs US-Iran Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव को खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने MoU पर हस्ताक्षर किए हैं. हालांकि, अंतिम समझौते पर 19 जून को जेनेवा में साइन होने हैं. ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ डिनर के दौरान इस समझौते पर साइन किए. अब होर्मुज खुलने का वक्त आ गया. होर्मुज पर यह खुशखबरी ऐसे वक्त में आई है, जब पीएम मोदी खुद फ्रांस में हैं. पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात (फाइल फोटो) Trump Signs US-Iran Peace Deal: पश्चिम एशिया में तनाव अब आखिरी चरण में हैं. ईरान-अमेरिका जंग अब खत्म हो गई. अमेरिका और ईरान के बीच समझौता हो गया. चार महीने से जिस पल का इंतजार था, वो घड़ी आ गई. पीएम मोदी अभी फ्रांस में हैं. जब पीएम मोदी फ्रांस में हैं, तभी होर्मुज पर खुशखबरी आई है. जी हां, फ्रांस में ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को अमेरिका-ईरान एमओयू पर साइन किए. साथ ही खुद डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के वर्साय में चिल्लाकर यह गुड न्यूज पत्रकारों को दी. उधर ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने भी समझौता ज्ञापन पर साइन किए. अमेरिका-ईरान डील पर फाइनल साइन 19 जून को जेनेवा में होंगे. दरअसल, अमेरिका-ईरान डील पर साइन के दौरान एक दिलचस्प संयोग भी देखने को मिला. एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन के कार्यक्रमों में शामिल रहे. दूसरी तरफ अमेरिका और ईरान के बीच समझौते पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साइन हो गए. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह साइन तब किए, जब वह फ्रांस में ही थे. यह कदम दोनों देशों के बीच करीब चार महीने से जारी तनाव और सैन्य टकराव को खत्म करने की दिशा में बड़ा माना जा रहा है. बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका ने इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर अटैक किया था. ईरान-अमेरिका डील पर ट्रंप ने साइन किए. ट्रंप ने चिल्लाकर दी खुशखबरीफ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ डिनर के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने इस डील को मंजूरी दी. उन्होंने मैक्रों के बगल में ही इस पीस डील पर साइन किए. बाद में अमेरिकी अधिकारियों ने भी हस्ताक्षर की पुष्टि की. इतना ही नहीं, खुद डोनाल्ड ट्रंप ने जोर से आवाज लगाकर इसकी जानकारी दी. राष्ट्रपति ट्रंप ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ डिनर के दौरान वर्साय में ईरान के साथ हुए समझौते (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) पर साइन किए. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को चिल्लाकर कहा- इट्स साइन्ड. यानी इस पर साइन हो गए हैं. “It’s signed.” President Trump told reporters he signed the Iran memorandum of understanding in Versailles as he departed the palace following a dinner with French President Emmanuel Macron. Source link

झारखंड

2 सीटों पर 3 दावेदार, दूसरी सीट पर कांटे की टक्कर, क्रॉस...

रांची: झारखंड आज होने वाले राज्यसभा चुनाव ने राज्य की राजनीति को पूरी तरह गर्म कर दिया है. आज 2 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में 3 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिससे मुकाबला दिलचस्प हो गया है. सत्तारूढ़ महागठबंधन की ओर से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बैद्यनाथ राम को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने प्रणव झा को मैदान में उतारा है. वहीं, दूसरी ओर, एनडीए ने निर्दलीय उम्मीदवार और उद्योगपति परिमल नाथवानी को अपना समर्थन दिया है. अब देखना होगा कि इस त्रिकोणीय मुकाबले में कौन जीतता है. जानें जीत के लिए कितना चाहिए वोट झारखंड विधानसभा की वर्तमान स्थिति के अनुसार राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए किसी उम्मीदवार को लगभग 27 से 28 प्रथम वरीयता वोटों की आवश्यकता है. ऐसे में पूरा चुनावी गणित विधायकों की संख्या और उनके समर्थन पर टिका हुआ है. यही वजह है कि मतदान से पहले सभी दल अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने की कोशिश में जुटे हुए हैं. जहां क्रॉस वोटिंग की आशंका को देखते हुए राजनीतिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं. इस पार्टी के पास है सबसे मजबूत संख्या बल झारखंड विधानसभा के मौजूदा आंकड़ों पर नजर डालें तो झामुमो सबसे मजबूत स्थिति में दिखाई देती है. जहां पार्टी के पास 34 विधायक हैं. इसका मतलब है कि अपने उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए जरूरी वोट देने के बाद भी झामुमो के पास 6 अतिरिक्त वोट बच रहे हैं. वहीं, महागठबंधन में कांग्रेस के 16 विधायक, राजद के 4 विधायक और भाकपा माले के 2 विधायक हैं. यदि झामुमो अपने अतिरिक्त 6 वोट कांग्रेस उम्मीदवार को ट्रांसफर करती है और राजद तथा माले भी समर्थन देते हैं, तो कांग्रेस का आंकड़ा 28 वोट तक पहुंच जाता है, जो जीत के लिए पर्याप्त हो सकता है. बैद्यनाथ राम की जीत मानी जा रही है तय झामुमो उम्मीदवार बैद्यनाथ राम को लेकर राजनीतिक गलियारों में लगभग सहमति है कि उनकी जीत सुनिश्चित है. झामुमो के पास अपने दम पर इतना संख्या बल मौजूद है कि वह आराम से अपने उम्मीदवार को राज्यसभा भेज सकती है. इसी कारण पहली सीट को लेकर किसी बड़े उलटफेर की संभावना नहीं दिख रही है. वहीं, पूरा राजनीतिक फोकस दूसरी सीट पर आ गया है. कांग्रेस उम्मीदवार के सामने है बड़ी चुनौती महागठबंधन ने दूसरी सीट कांग्रेस के खाते में दी है और प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया है. हालांकि उनके लिए राह पूरी तरह आसान नहीं मानी जा रही है. उन्हें सहयोगी दलों के सभी वोटों को एकजुट रखना होगा. यदि गठबंधन में कहीं भी वोटों का बिखराव होता है या क्रॉस वोटिंग होती है तो कांग्रेस उम्मीदवार हार निश्चित है. एनडीए की उम्मीदें क्रॉस वोटिंग पर एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी के पास फिलहाल एनडीए के 24 विधायकों का समर्थन माना जा रहा है, लेकिन यह संख्या जीत के लिए पर्याप्त नहीं है. वहीं, राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार नाथवानी को जीत के लिए कम से कम 3 से 4 अतिरिक्त वोटों की जरूरत होगी. यही कारण है कि चुनाव से पहले क्रॉस वोटिंग की चर्चाएं तेज हैं और राजनीतिक दल अपने विधायकों पर विशेष नजर बनाए हुए हैं. राज्यसभा की दूसरी सीट पर सबकी नजर वहीं, संख्या बल के आधार पर पहली सीट झामुमो के खाते में जाती दिखाई दे रही है, लेकिन दूसरी सीट का परिणाम अभी भी पूरी तरह खुला हुआ है. यदि महागठबंधन अपने सभी वोट सुरक्षित रखता है तो कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा की जीत संभव है. यदि एनडीए अतिरिक्त वोट जुटाने में सफल रहता है तो परिमल नाथवानी चुनावी समीकरण बदल सकते हैं. ऐसे में आज झारखंड राज्यसभा चुनाव केवल 2 सीटों का चुनाव नहीं, बल्कि झारखंड की राजनीतिक एकजुटता, रणनीति और विधायकों की निष्ठा की भी बड़ी परीक्षा माना जा रहा है. सभी की नजर अब मतदान और उसके नतीजों पर टिकी हुई है. Source link

झारखंड

एसएसपी जगन्नाथपुर मंदिर की 24 घंटे सुरक्षा सुनिश्चित करें: हाईकोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची एसएसपी को जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में 24 घंटे सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। मंदिर की सुरक्षा और संचालन में सुधार की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस आनंद सेन की कोर्ट ने यह आदेश दिया। कोर्ट ने मंदिर के संचालन के लिए राज्य के अन्य बड़े मंदिरों के बायलॉज का अध्ययन कर शपथ पत्र पेश करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा कि राज्य के अन्य बड़े मंदिरों का संचालन जिस तरह समितियों के माध्यम से किया जाता है, उसी तरह जगन्नाथपुर मंदिर के लिए बायलॉज बनाएं। कोर्ट ने सभी प्रतिवादियों को इस संबंध में सुझाव देने को कहा। कोर्ट ने बायलॉज तैयार करने में मंदिर के संस्थापक सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। अब 23 जून को अगली सुनवाई होगी। जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के पूर्व सचिव चंद्रकांत रामपत ने यह याचिका दाखिल की है। सुनवाई के दौरान मंदिर के सुरक्षा गार्ड की हाल ही में हुई हत्या का मामला भी उठाया गया। Source link

झारखंड

हरमू बाईपास पर स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, नशे में था...

बुधवार सुबह हरमू बाईपास रोड पर बुधवार को स्कूली बच्चों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई। कुछ बच्चों के सिर और शरीर पर हल्की चोटें आई हैं। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त ऑटो में सवार सभी बच्चे डीएवी कपिल देव स्कूल के थे। ऑटो की क्षमता महज पांच बच्चों को बिठाने की थी, लेकिन इसमें क्षमता से दोगुने यानी 10 से अधिक बच्चों को बिठाया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो चालक अत्यधिक शराब के नशे में था और लापरवाही से रॉन्ग साइड (गलत दिशा) से गाड़ी चला रहा था। प्रदत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के बाद पुलिस आैर एंबुलेंस दोनों को फोन किया गया, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। स्थानीय लोगों ने ऑटो से बच्चों को निकाला, परिजनों को दी सूचना : हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बच्चों की रोने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और मुस्तैदी दिखाते हुए सभी बच्चों को ऑटो से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद बच्चों के स्कूल आई-कार्ड के जरिए उनके परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह-सुबह जब बच्चे स्कूल जाते हैं, उस समय सड़क पर एक भी पुलिस नहीं रहती है। ट्रैफिक पुलिस भी नौ बजे के बाद ही सड़क पर नजर आती है। हरमू रोड वीआईपी रोड है, जब यहां से मंत्री-विधायक गुजरते हैं तो पूरी सड़क को बंद कर दिया जाता है। वहीं बच्चे जब स्कूल जाते हैं, उस समय उनकी सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं देता। Source link

ताज़ा खबर

Zevixo Realm Hyderabad Prasads IMAX | ज़ेविक्सो रील्म हैदराबाद

Last Updated:June 18, 2026, 05:30 IST Zevixo Realm Hyderabad: हैदराबाद के प्रसाद आईमैक्स में मनोरंजन का नया केंद्र ‘ज़ेविक्सो रील्म’ (Zevixo Realm) शुरू हुआ है. इसकी खासियत यह है कि यहाँ बिना किसी वीआर हेडसेट या कंट्रोलर के, अत्याधुनिक एलईडी स्क्रीन और 360-डिग्री साउंड इफेक्ट्स के जरिए लोगों को एक अलग दुनिया का अनुभव कराया जाता है. यहाँ मार्स, ब्लैक होल, डायनासोर युग और नाइटमेयर वार्ड जैसी आठ अलग-अलग रोमांचक थीम मौजूद हैं. खैराबाद में स्थित यह सेंटर सुबह 10 से रात 11 बजे तक खुला रहता है और सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. ख़बरें फटाफट Hyderabad: हैदराबाद के प्रसिद्ध प्रसाद आईमैक्स (Prasads IMAX) में मनोरंजन का एक नया, अनूठा और बेहद शानदार केंद्र शुरू हुआ है जिसका नाम है ‘ज़ेविक्सो रील्म’ (Zevixo Realm). यह नया आकर्षण यहाँ आने वाले विजिटर्स को एक बिल्कुल अलग, काल्पनिक और जादुई दुनिया में ले जाने का वादा करता है. यहाँ आकर लोग हूबहू वैसा ही रोमांच महसूस कर सकते हैं जैसा आमतौर पर हॉलीवुड की साइंस-फिक्शन (Sci-Fi) फिल्मों में देखने को मिलता है. तकनीक और मनोरंजन का यह बेजोड़ मेल हैदराबाद के पर्यटन में एक नया मील का पत्थर साबित हो रहा है. इस इमर्सिव ज़ोन की सबसे बड़ी और अनोखी खासियत यह है कि यहाँ रोमांच का अनुभव करने के लिए विजिटर्स को किसी भी प्रकार के भारी-भरकम वीआर (VR) हेडसेट, चश्मे या कंट्रोलर की ज़रूरत नहीं पड़ती. इसके बजाय, लोग एक विशाल और अत्याधुनिक एलईडी (LED) संचालित वातावरण में सीधे प्रवेश करते हैं. यहाँ के विशाल दृश्यों, हाई-टेक ध्वनि प्रभावों (Sound Effects) और 360-डिग्री कहानी कहने (Storytelling) के अनूठे तरीके के मेल से एक ऐसा सजीव अनुभव तैयार होता है जिससे लोगों को सचमुच किसी दूसरी दुनिया या अंतरिक्ष में होने का जीवंत एहसास होता है. आठ अलग-अलग थीम और रोमांचक सफरज़ेविक्सो रील्म में विजिटर्स के मनोरंजन के लिए कुल आठ अलग-अलग थीम आधारित अद्भुत अनुभव तैयार किए गए हैं. प्रत्येक अनुभव की अवधि लगभग तीन मिनट की है जिससे लोग एक ही यात्रा में कई तरह के रोमांचों का आनंद ले सकते हैं. इन थीमों का वर्गीकरण कुछ इस प्रकार है: मार्स (Mars): बिना अंतरिक्ष यान के लाल ग्रह की रहस्यमय सतह का लाइव अन्वेषण. ब्लैक होल (Black Hole): ब्रह्मांड के सबसे गहरे और डरावने रहस्यों की एक काल्पनिक यात्रा. फॉरबिडन फॉरेस्ट (Forbidden Forest): जादुई प्रकृति और घने जंगलों पर आधारित एक रहस्यमय रोमांच. एबिसल डिसेंट (Abyssal Descent): विशाल महासागर के गहरे पानी के भीतर की छिपी दुनिया की सैर. प्राइमवल डोमेन (Primeval Domain): विशालकाय डायनासोर के प्रागैतिहासिक युग का आमना-सामना. आर्कटिक स्काई (Arctic Sky): बेहद खूबसूरत, ठंडे और बर्फीले परिदृश्यों का अद्भुत नजारा. नाइटमेयर वार्ड (Nightmare Ward): कमजोर दिल वालों के लिए नहीं, बल्कि दिल दहला देने वाला एक डरावना अनुभव. वेलोसिटी रन (Velocity Run): तेज़ गति वाली मेट्रो-शैली की एक बेहद रोमांचक और एड्रेनालाईन बढ़ाने वाली सवारी. हर उम्र के लोगों के लिए पसंदीदा जगहयह नया एंटरटेनमेंट हब हर आयु वर्ग के लोगों की पसंद को ध्यान में रखकर बेहद बारीकी से डिजाइन किया गया है. जहाँ एक ओर परिवार के लोग बच्चों के साथ प्रकृति, बर्फीले परिदृश्य और कल्पना से जुड़ी सुंदर दुनिया का आनंद ले सकते हैं, वहीं दूसरी ओर युवा और रोमांच-पसंद लोग नाइटमेयर वार्ड, वेलोसिटी रन या ब्लैक होल जैसे रोंगटे खड़े कर देने वाले अनुभवों को ज्यादा चुन रहे हैं. इसके साथ ही, सोशल मीडिया पर रील्स, शॉर्ट्स और शानदार तस्वीरें साझा करने के शौकीन युवाओं के लिए भी यह जगह एक बेहतरीन डेस्टिनेशन बनती जा रही है. कैसे पहुँचें और क्या है समययह शानदार आकर्षण हैदराबाद के केंद्र में स्थित प्रसाद आईमैक्स, एनटीआर गार्डन के पास, खैराबाद में स्थित है. यातायात के साधनों से यहाँ पहुँचना बेहद आसान है. समय की बात करें तो यह केंद्र सुबह 10:00 बजे से लेकर रात 11:00 बजे तक सप्ताह के सभी दिन खुला रहता है, जिससे आप अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी यहाँ जा सकते हैं. यहाँ टिकट की कीमतें आपके द्वारा चुनी गई थीम और वहां चल रहे ऑफर्स के आधार पर बदलती रहती हैं, इसलिए सटीक दरों की जानकारी के लिए सीधे वहां के काउंटर पर जांच करना सबसे बेहतर विकल्प होगा. About the Author vicky Rathore Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with News18 Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Hyderabad,Hyderabad,Telangana Source link

झारखंड

60KM की रफ्तार से हवाएं, वज्रपात! रांची, बोकारो… झारखंड के 11 जिलों...

रांची : झारखंड में आज मौसम का मिजाज सक्रिय रहने वाला है. IMD के अनुसार राज्य के कई जिलों में आज बारिश, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है. दक्षिणी, मध्य और पूर्वी जिलों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ जिलों में तेज गर्जना और आंधी-बारिश भी देखने को मिल सकती है. वहीं, आज रांची, खूंटी, रामगढ़ समेत 11 जिलों में बारिश की संभावना है. जबकि पलामू, गढ़वा, चतरा में सबसे ज्यादा गर्मी रहने वाली है. यहां का तापमान 38 से 41 डिग्री तक रह सकता है. झारखंड के 11 जिलों में होगी बारिश आज रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है. वहीं, कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश के दौर चल सकते हैं, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. IMD के अनुसार 17-23 जून तक बिहार-झारखंड में बारिश लगातार जारी रहने की संभावना है. झारखंड के 11 जिलों मे बारिश का अलर्ट झारखंड के इन जिलों में तूफान मचाएगा तांडव रांची मौसम विभाग ने आज रांची समेत कई जिलों के लिए आंधी-तूफान और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. वहीं, कुछ जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. आज रांची, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा और पूर्वी सिंहभूम के लोगों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है. इसके साथ ही कई जिलों में भारी बारिश का भी डर बना रहेगा. झारखंड के इन जिलों में रहेगी सबसे ज्यादा गर्मी हालांकि झारखंड के अधिकांश जिलों में मौसम आज सुहावना रहेगा, लेकिन पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में गर्मी का असर अपेक्षाकृत अधिक बनी रह सकती है. वहीं, डाल्टनगंज (पलामू) क्षेत्र में तापमान अन्य जिलों की तुलना में ज्यादा रहने की संभावना है. यहां उमस और गर्म हवाओं से लोगों को परेशानी हो सकती है. वहीं, दक्षिणी जिलों रांची, गुमला, लोहरदगा में बारिश से तापमान 34-36°C तक पहुंच सकता है. इन जिलों का मौसम रहेगा सुहावना आज रांची, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़ और बोकारो में बारिश और बादलों की वजह से मौसम काफी सुहावना रहने की उम्मीद है. वहीं, दिन के तापमान में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी और शाम के समय ठंडी हवाएं चल सकती हैं. इसके अलावा रामगढ़, हजारीबाग जैसे मध्य-दक्षिणी जिलों में बादल, हल्की बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना और राहत भरा रहेगा. जहां न्यूनतम तापमान 22-26°C के आसपास रह सकता है. झारखंड में बुधवार का यहां हुई बारिश पिछले 24 घंटों के दौरान रांची और आसपास के पठारी क्षेत्रों समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई. रांची, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, रामगढ़, देवघर और पूर्वी सिंहभूम के कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई. इसके अलावा बारिश के कारण तापमान में कमी आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली. कई जिलों में तेज हवाएं भी चलीं, जिससे मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आया. Source link

झारखंड

सदर ब्लड बैंक को झारखंड के सर्वश्रेष्ठ ब्लड बैंक का सम्मान

रांची सदर अस्पताल के ब्लड बैंक को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। अहमदाबाद में आयोजित ब्लड ट्रांसफ्यूजन सर्विसेज पर नेशनल लेवल एनजीओ कॉन्क्लेव में सदर अस्पताल के ब्लड बैंक को झारखंड का सर्वश्रेष्ठ सरकारी ब्लड बैंक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ. रंजू सिन्हा ने कार्यक्रम में प्राप्त किया। आयोजन के दौरान देशभर के ब्लड सेंटरों और रक्तदान से जुड़ी संस्थाओं के कार्यों की समीक्षा की गई, जिसमें रांची सदर अस्पताल के ब्लड बैंक को रक्त संग्रह, सुरक्षित रक्त उपलब्धता, स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने और बेहतर प्रबंधन के लिए सराहा गया। इसी कार्यक्रम में रांची की सामाजिक संस्था लाइफ सेवर्स को भी रक्तदान और रक्त उपलब्धता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य विभाग और ब्लड बैंक से जुड़े कर्मियों ने खुशी जताई है। उनका कहना है कि यह सम्मान रक्तदाताओं, ब्लड बैंक टीम और समाजसेवी संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है, जो भविष्य में और बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रेरित करेगा। बता दें कि सदर अस्पताल स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कई मामलों में राज्य के अन्य अस्पतालों से लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। राज्य में स्थापित होगा एनसीसी का अलग राज्य निदेशालय राष्ट्रीय कैडेट कोर ने युवाओं तक अपनी पहुंच और सुविधाओं का विस्तार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए झारखंड और आंध्र प्रदेश में अलग-अलग राज्य निदेशालय स्थापित करने का फैसला किया है। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस निर्णय को एनसीसी महानिदेशालय मुख्यालय ने मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही देश में एनसीसी के राज्य निदेशालयों की संख्या बढ़कर 17 से 19 हो गई है। यह फैसला खासकर झारखंड के युवाओं, स्कूलों, कॉलेजों और प्रशिक्षण संस्थानों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि अब राज्य में एनसीसी की गतिविधियों का संचालन स्थानीय स्तर पर अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा। बता दें कि एनसीसी राज्य निदेशालय किसी राज्य में एनसीसी की सभी गतिविधियों का शीर्ष प्रशासनिक केंद्र होता है। Source link

शिक्षा

India Hosts Miss Grand 2026

18 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. बिगबास्केट के CEO हरि मेनन ने इस्तीफा दिया 16 जून को ऑनलाइन ग्रॉसरी प्लेटफॉर्म बिगबास्केट के को-फाउंडर हरि मेनन ने चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के पद से इस्तीफा दिया। हालांकि हरि CEO के पद हटने के बाद भी कंपनी के बोर्ड में बने रहेंगे। इसके साथ ही वे नए नेतृत्व और लीडरशिप टीम को मेंटर भी करते रहेंगे। हरि 1999 में फेबमार्ट (Fabmart) के को-फाउंडर रहे, जिसे बाद में आदित्य बिरला ग्रुप ने अधिग्रहित किया। बिगबास्केट को भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन ग्रोसरी प्लेटफॉर्म्स में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2011 में हरि ने विपुल पारेख, वी एस सुधाकर, वी एस रमेश और अभिनय चौधरी के साथ मिलकर भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन ग्रोसरी प्लेटफॉर्म बिगबास्केट को शुरू किया था। हरि मेनन की जगह अब अमित नंदा बिगबास्केट के CEO होंगे। अमित ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन में 11 साल से ज्यादा समय बिता चुके हैं। हरि ने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। स्पोर्ट्स (SPORTS) 2. फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने FIFA में पहली हैट्रिक लगाई 17 जून को अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर और कैप्टन लियोनेल मेसी ने FIFA वर्ल्डकप में अपना 200वां इंटरनेशनल मैच खेला। 38 वर्षीय मेसी ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा 16 गोल किए और टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक लगाई। मेसी दुनिया के सबसे ज्यादा गोल करने वाले सबसे उम्र दराज प्लेयर में शामिल हो गए हैं और मेसी अब तक 11 इंटरनेशनल हैट्रिक लगा चुके हैं। इस हैट्रिक के साथ मेसी ने वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा 16 गोल करने वाले मिरोस्लाव क्लोज के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इसके साथ ही मेसी 6 मेंस फीफा वर्ल्ड कप खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। कैनसस सिटी के एरोहेड स्टेडियम में मेसी के इस दमदार प्रदर्शन से अर्जेंटीना ने ग्रुप-जे के मुकाबले में अल्जीरिया को 3-0 से हराया। मेसी 8 बार फुटबॉल का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार बैलन डी’ओर जीत चुके हैं। मेसी को 2026 में स्पेन का प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘प्रिंसेस ऑफ एस्टुरियस अवार्ड’ मिला। वो ये पुरस्कार पाने वाले पहले फुटबॉलर हैं। मेसी 5 अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के दूसरे फुटबॉलर बन गए हैं। मेसी से पहले पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम ये रिकॉर्ड है। मेसी ने 17 जून 2006 के ही दिन फीफा वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेला था। मेसी ने 20 साल पहले आज के दिन सर्बिया एवं मोंटेनेग्रो के खिलाफ मुकाबले से वर्ल्ड कप में डेब्यू किया था। मेसी 8 बार FIFA प्लेयर ऑफ द ईयर रह चुके हैं। नेशनल (NATIONAL) 3. भारत में पहली बार मिस ग्रांड इंटरनेशनल 2026 आयोजित होगा 16 जून को आधिकारिक ऐलान किया गया है कि भारत पहली बार मिस ग्रांड इंटरनेशनल 2026 का आयोजन भारत में होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, ये प्रतियोगिता अक्टूबर में जयपुर, आगरा और नई दिल्ली में होंगी। मिस ग्रांड इंटरनेशनल का ये 14वां संस्करण है और भारत को आधिकारिक तौर पर 2025 के फिनाले के दौरान 2026 का मेजबान देश घोषित किया गया था। मिस ग्रांड इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व लक्षिता थिलागराज करेंगी, जिन्होंने मिस ग्रांड इंडिया 2026 का खिताब जीता है। 2025 की मिस ग्रांड इंटरनेशनल विनर फिलीपींस की एमा मेरी टिगालो थीं। इस ग्रांड इंटरनेशनल से भारत को ग्लोबली फैशन को प्रेजेंट करने, टूरिज्म को बढ़ाने और अपने कल्चर को प्रेजेंट करने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में दुनिया भर के देशों की ब्यूटी क्वीन हिस्सा लेंगी। ये प्रतियोगिता 2013 से थाईलैंड में शुरू हुई थी। 4. भारत और थाईलैंड ने डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग पर सहमति जताई 16 जून को भारत और थाईलैंड के बीच 10वीं डिफेंस डायलॉग मीटिंग हुई। इस दौरान भारत और थाईलैंड ने मैन्युफैक्चरिंग, रिसर्च, इनोवेशन और डेवलपमेंट बढ़ाने पर सहमत हुए। इस बैठक की सह-अध्यक्षता थाईलैंड के डिफेंस डिप्टी सेक्रेटरी एडमिरल नट्टापोल डियूवानिच और भारतीय रक्षा मंत्रालय के जॉइंट सेक्रेटरी सत्यजीत मोहंती ने की। इस बैठक में दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की गई और आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों पक्षों ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में बदलते सुरक्षा माहौल पर भी बातचीत की। क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर अपने विचार साझा किए और क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के सहयोग को दोहराया। दोनों देशों ने भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट पॉलिसी’ के तहत रक्षा संबंधों को बढ़ाने पर भी बात की। दोनों पक्ष इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए, जिसमें एक स्वतंत्र, खुले और समावेशी समुद्री व्यवस्था पर जोर दिया गया। भारत की रक्षा मैन्युफैक्चरिंग पहलों के अनुरूप रक्षा उपकरणों को डेवलप करने और बढ़ावा देने के प्रयासों पर चर्चा की गई। दोनों देशों ने पिछली रक्षा वार्ता के बाद हुई प्रगति की समीक्षा की और भविष्य के सहयोग के लिए नई पहलों पर विचार किया। दोनों देशों ने सेनाओं के बीच चल रहे आपसी संपर्क, कैपिसिटी बिल्डिंग, ट्रेनिंग एक्सचेंज, मेरीटाइम और आपसी हित के अन्य क्षेत्रों पर भी बात की। 5. गुजरात की जसदान पटारी संदूक को GI टैग मिला 16 जून को गुजरात के राजकोट जिले की प्रसिद्ध हस्तशिल्प कला ‘जसदान पटारी को हाल ही में भौगोलिक संकेतक (Geographical Indication – GI) मिला। GI टैग के बाद इस पारंपरिक शिल्प की विशिष्ट पहचान, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय कारीगरों के कौशल को संरक्षण दिया जाएगा। जसदान पटारी सागौन की लकड़ी से बना पारंपरिक संदूक होता है। इस संदूक पर पीतल, तांबा जैसी धातुओं की उभरी हुई नक्काशी की जाती है। GI टैग मिलने से उत्पाद की प्रामाणिकता और विशिष्ट भौगोलिक पहचान को कानूनी संरक्षण मिलता है। ये बॉक्स ऐतिहासिक रूप से इसका उपयोग कपड़े, आभूषण रखने के लिए किया जाता था। आज का इतिहास (18 JUNE) 1576 में मुगल बादशाह अकबर और मेवाड़ के राजा महाराणा प्रताप के बीच हल्दीघाटी का युद्ध शुरू हुआ। 1946 में डॉ. राम मनोहर लोहिया के नेतृत्व में पुर्तगाली शासन के खिलाफ गोवा में पहला सत्याग्रह शुरू हुआ। 1956 में भारत में ‘हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम’ पारित हुआ। ——————– ये खबर भी पढ़ें.. डॉक्टर के पर्चे के बगैर अब नहीं मिलेगा

झारखंड

रिम्स में वित्तीय अनियमितता पर कार्रवाई, ऑडिट रिपोर्ट के बाद सहायक निलंबित

रिम्स में प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए निदेशक डॉ. राज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में वित्तीय अनियमितता के एक मामले पर सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया गया। बैठक में अपर निदेशक (प्रशासन), चिकित्सा अधीक्षक, अपर चिकित्सा अधीक्षक और प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में महालेखाकार झारखंड की ऑडिट टीम की रिपोर्ट पर गंभीर चर्चा हुई। ऑडिट में वाहन बिल भुगतान से संबंधित अनियमितता सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार चारपहिया वाहनों और बसों के उपयोग के स्थान पर मोटरसाइकिल के पंजीकरण नंबर अंकित कर भुगतान किए जाने का मामला उजागर हुआ है। इस मद में करीब 9.10 लाख रुपए के भुगतान का उल्लेख किया गया है। मामले को प्रथम दृष्टया गंभीर मानते हुए संबंधित सत्यापनकर्ता सहायक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की जाएगी, जिसे एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई : रिम्स प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने वाले पदाधिकारियों या कर्मियों के पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संस्थान ने वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। Source link

Scroll to Top