भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

रांची के पुलकित बॉबी संग फिल्म ‘बंदर’ में आएंगे नजर

रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले रांची के युवा कलाकार पुलकित राज अब बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं। वर्ष 2023 में मुंबई पहुंचे पुलकित अब अनुराग कश्यप निर्देशित फिल्म ‘बंदर’ में बॉबी देओल के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा वे टीवीएफ की वेब सीरीज ‘द पिरामिड स्कीम’ और केके मेनन के साथ एक आगामी फिल्म में भी दिखाई देंगे। पुलकित का कहना है कि रंगमंच से मिली सीख आज उनके अभिनय करियर की सबसे बड़ी ताकत है। मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले पुलकित वर्ष 2010 में परिवार के साथ रांची आए। उन्होंने मारवाड़ी कॉलेज का दो वर्षों तक प्रतिनिधित्व किया और युवा रंगमंच से जुड़कर कई नाटकों में अभिनय किया। उन्होंने एनएसडी की दो कार्यशालाओं में भी भाग लिया। वह रांची विश्वविद्यालय के परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट्स विभाग के प्रथम बैच के छात्र रहे और नाटक में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। Source link

ताज़ा खबर

ममता बनर्जी के घर से सुरक्षा हटी ! डेरेक ओ ब्रायन ने...

होमवीडियोदेश ममता बनर्जी के घर से सुरक्षा हटी ! डेरेक ओ ब्रायन ने शेयर क‍िया वीड‍ियो X ममता बनर्जी के घर से सुरक्षा हटी ! डेरेक ओ ब्रायन ने शेयर क‍िया वीड‍ियो   ममता बनर्जी के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने दावा किया है कि अचानक ममता बनर्जी के घर के बाहर से सुरक्षा हटा ली गई है. उन्होंने खुद एक वीडियो बनाया. दिखाया कि घर के बाहर गाड़ी पार्क किया, लेकिन उन्हें रोकने वाला कोई नहीं था. घर के अंदर चले गए, लेकिन वहां भी उन्हें रोकने के लिए कोई नहीं था. टीएमसी के एक्स हैंडल से भी यह वीडियो शेयर किया गया. लिखा, राजनीतिक बदले की भावना का एक चौंकाने वाला और निचला स्तर. सीएम सुवेंदु अधिकारी को टैग कर लिखा- आखिर आप क्या साजिश रच रहे हैं. ममता बनर्जी की सुरक्षा में लंबे समय से तैनात सुरक्षाकर्मियों को हटाना कोई प्रशासनिक कदम नहीं है. यह उनकी जान खतरे में डालने की कोशिश है. हालांकि सरकार की ओर से अभी इस पर कोई बयान नहीं आया है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

झारखंड

कन्या राशि वालों के लिए बेहतरीन है आज का दिन, राहुकाल से...

Last Updated:June 18, 2026, 01:53 IST Aaj ka Kanya Rashifal 18 june 2026: आर्थिक मामलों की बात करें तो आज का दिन धन लाभ के लिहाज से काफी शुभ संकेत दे रहा है. यदि आप नया घर खरीदने, जमीन लेने या किसी संपत्ति में निवेश करने की सोच रहे हैं तो समय आपके पक्ष में दिखाई दे रहा है. हालांकि, किसी भी निवेश से पहले अपनी आर्थिक स्थिति का सही आकलन करना और एक व्यवस्थित बजट बनाकर चलना जरूरी होगा. परमजीत/देवघर: दैनिक राशिफल का आकलन ग्रहों, नक्षत्रों, तिथि और योग की स्थिति के आधार पर किया जाता है. इन सभी खगोलीय परिवर्तनों का प्रभाव व्यक्ति के जीवन, करियर, परिवार, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है. साथ ही आश्लेषा नक्षत्र और हर्षण योग का विशेष संयोग बन रहा है. चंद्रमा आज कर्क राशि में प्रवेश कर रहा है, जिसका सकारात्मक प्रभाव कन्या राशि के जातकों पर देखने को मिल सकता है. ज्योतिषीय दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए काफी अच्छा और उत्साहवर्धक रहने की संभावना है. लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी और मन में नई ऊर्जा का संचार होगा. हालांकि, दोपहर 2 बजकर 8 मिनट से 3 बजकर 49 मिनट तक राहुकाल रहेगा, इसलिए इस दौरान किसी नए काम की शुरुआत करने या कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचना बेहतर रहेगा. वहीं सुबह 05 बजकर 16 मिनट से 07 बजकर 36 मिनट तक का समय विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है. घर में संपन्न हो सकता है मांगलिक कार्यआज का दिन परिवार और गृहस्थ जीवन के लिहाज से भी काफी सुखद रहने वाला है. घर में किसी मांगलिक कार्य की चर्चा हो सकती है या किसी शुभ आयोजन की रूपरेखा तैयार की जा सकती है. परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा. कई दिनों से चल रही पारिवारिक चिंताएं दूर हो सकती हैं और रिश्तों में मजबूती आएगी. यदि परिवार के साथ कहीं घूमने या किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए भी दिन अनुकूल है. बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और उनकी सलाह आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को भी आज अपने कार्यस्थल पर सहयोगियों और अधिकारियों का अच्छा साथ मिलने की संभावना है, जिससे कामकाज आसान होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा. आर्थिक मामलों में आज दिन शुभ रहेगाआर्थिक मामलों की बात करें तो आज का दिन धन लाभ के लिहाज से काफी शुभ संकेत दे रहा है. यदि आप नया घर खरीदने, जमीन लेने या किसी संपत्ति में निवेश करने की सोच रहे हैं तो समय आपके पक्ष में दिखाई दे रहा है. हालांकि, किसी भी निवेश से पहले अपनी आर्थिक स्थिति का सही आकलन करना और एक व्यवस्थित बजट बनाकर चलना जरूरी होगा. ऐसा करने से भविष्य में आर्थिक दबाव नहीं बनेगा और मानसिक शांति भी बनी रहेगी. धन से जुड़े मामलों, लेन-देन और महत्वपूर्ण चर्चाओं के लिए भी दिन अनुकूल है. व्यापार करने वाले लोगों को नए ग्राहकों से लाभ मिल सकता है. नेटवर्किंग, मित्रों के सहयोग या किसी छोटे-मोटे साइड प्रोजेक्ट के जरिए अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं. कुल मिलाकर आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए प्रगति, आर्थिक मजबूती, पारिवारिक सुख और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आने वाला साबित हो सकता है. बस राहुकाल के समय सावधानी बरतें और सोच-समझकर निर्णय लें, सफलता मिलने की पूरी संभावना है. About the Author Rajneesh Singh जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand Source link

झारखंड

हटिया में मां की डांट से नाराज किशोरी घर छोड़कर भागी, कानपुर...

हटिया थाना क्षेत्र से घर छोड़कर भागी 16 वर्षीय किशोरी को परिजनों की सूझबूझ और आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई के कारण सकुशल बरामद कर िलया गया। मां की डांट से नाराज घर छोड़कर गई किशोरी कानपुर से बरामद हुई है। बीते 15 जून की शाम वह घर से नाराज होकर निकली थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। तलाश के दौरान परिजनों को एक रेलवे टिकट मिला, जिसने पूरे मामले की दिशा बदल दी। परिजनों ने बिना समय गंवाए इसकी जानकारी पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल को दी। तकनीकी सहायता के आधार पर किशोरी की लोकेशन उत्तर प्रदेश के कानपुर में मिली। Source link

झारखंड

12 विवेकानंद सेवा संघों की बैठक, योजनाओं पर हुई चर्चा

मोरहाबादी स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम के दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से गुटीगड़ा के विवेकानंद विद्या मंदिर परिसर में मंगलवार को 12 विवेकानंद सेवा संघों की आजीविका व ग्रामीण विकास बैठक की गई। बैठक में आजीविका संवर्धन, स्वरोजगार, कृषि विकास, महिला सशक्तीकरण और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में खूंटी की एसडीएम, कार्यपालक दंडाधिकारी, मुरहू के बीडीओ, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. ओम प्रकाश कांटवा व डॉ. किशोर गवाहाने व रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी भवेशानंद महाराज एवं स्वामी भक्तिशानंद महाराज उपस्थित थे। स्वामी भवेशानंद महाराज ने शिक्षा, संस्कार और आत्मनिर्भरता को ग्रामीण विकास का आधार बताते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने पर बल दिया। स्वामी भक्तिशानंद महाराज ने युवाओं व महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का आह्वान किया। वैज्ञानिक डॉ. ओम प्रकाश ने उन्नत कृषि, पशुपालन व बागवानी और डॉ. गवाहाने ने वैज्ञानिक खेती व ग्रामीण उद्यमिता की जानकारी दी। एसडीएम और बीडीओ ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं व महिला समूहों की भूमिका के प्रति प्रेरित किया। बैठक में प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने समृद्ध गांवों के निर्माण का संकल्प लिया। Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Vrishchik rashifal 18 June 2026 Scorpio horoscope in hindi financial...

Last Updated:June 18, 2026, 00:03 IST Aaj ka Vrishchik Rashifal 18 June 2026: वृश्चिक राशि के लिए 18 जून 2026 बेहद शुभ रहेगा. करियर और व्यापार में सफलता मिलने के योग है. धन लाभ के मौके मिलेंगे. प्रेम जीवन मधुर रहेगा. हल्की सेहत समस्या रहेगी. ज्योतिषाचार्य से जानें राशिफल और शाम का टोटका बताया. ख़बरें फटाफट सीतामढ़ी: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 18 जून 2026 का दिन बेहद खास और सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है. प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के अनुसार आज आपकी तीव्र अंतर्दृष्टि और दृढ़ इच्छाशक्ति आपको हर चुनौती पर विजय दिलाएगी. मानसिक रूप से आप खुद को बेहद मजबूत महसूस करेंगे, जिससे कठिन से कठिन काम भी आसानी से पूरे हो जाएंगे. आज कुछ ऐसे छिपे हुए अवसर अचानक आपके सामने आ सकते हैं, जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की थी. इन अवसरों को पहचानकर आगे बढ़ना आपके भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा. कैसा रहेगा कार्यक्षेत्र और व्यापारकार्यक्षेत्र और व्यापार के मामले में आज का दिन बड़ी सफलता की ओर इशारा कर रहा है. नौकरीपेशा जातकों की मेहनत और सटीक सुझावों की सीनियर्स द्वारा जमकर सराहना की जाएगी, जिससे ऑफिस में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. कोई नया बड़ा अवसर या बेहतरीन फीडबैक मिलने की प्रबल संभावना बनी हुई है. वहीं व्यापारियों के लिए पुरानी फाइलें या पुराने संपर्क अचानक बड़ा फायदा करा सकते हैं. आज आपको अपनी नई योजनाओं पर पूरे आत्मविश्वास के साथ काम शुरू कर देना चाहिए, क्योंकि स्थितियां आपके पक्ष में हैं. धन लाभ के मिलेंगे कई मौकेआर्थिक दृष्टिकोण से दिन काफी मजबूत रहेगा और आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे. कोई पुराना बकाया पैसा जो काफी समय से अटका हुआ था, वह आज वापस मिल सकता है या फिर अचानक कोई अप्रत्याशित लाभ होने के योग हैं. प्रेम और पारिवारिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपका गहरा रोमांटिक और भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिलेगा. आपसी समझ बढ़ने से रिश्तों में नयापन आएगा. घर में पूरी तरह से शांति, सद्भाव और एक सकारात्मक माहौल बना रहेगा. स्वास्थ्य पर रखें ध्यान, करें ये उपायबेहतर परिणाम और ऊर्जा के लिए आज वृश्चिक वाले अपने स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है. आज पेट और कमर में थोड़ी तकलीफ हो सकती है, इसलिए हल्का और सात्विक भोजन करें तथा नियमित रूप से पानी पीते रहें. आज आपका शुभ अंक 8 और शुभ रंग गहरा लाल व काला है. ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के अनुसार आज शाम को एक विशेष उपाय करें. शाम के समय एक लाल मोमबत्ती जलाकर उसमें 3 लौंग डाल दें. इसके बाद 11 बार ॐ हनुमते नमः मंत्र का जाप करें और फिर उस मोमबत्ती को घर के बाहर ही स्वाभाविक रूप से बुझने के लिए छोड़ दें. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Sitamarhi,Bihar Source link

झारखंड

NDA को क्रॉस वोटिंग का डर? विधायकों को 5-स्टार होटल में किया...

Last Updated:June 17, 2026, 08:26 IST राज्यसभा चुनाव से पहले झारखंड में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है. क्रॉस वोटिंग की आशंका के बीच एनडीए विधायकों को रांची के फाइव-स्टार होटल में शिफ्ट किया गया है. भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवाणी के पास जीत के लिए जरूरी 28 वोट नहीं हैं. इसलिए संख्या बल जुटाने और टूट से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है. ख़बरें फटाफट विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए गुरुवार को वोटिंग होनी है. इससे ठीक दो दिन पहले मंगलवार को NDA के विधायकों को रांची के एक आलीशान फाइव-स्टार होटल में शिफ्ट कर दिया गया. मामले से वाकिफ लोगों ने इसकी जानकारी दी है. राज्य की इन दो सीटों के लिए JMM के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम, कांग्रेस के प्रत्याशी प्रणव झा और भारतीय जनता पार्टी (BJP) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवाणी चुनाव मैदान में हैं. संख्या बल का गणित जीत दर्ज करने के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को कम से कम 28 प्रथम वरीयता वोटों की आवश्यकता है. विधानसभा में मौजूदा संख्या बल के हिसाब से NDA के पास परिमल नथवाणी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जरूरी आंकड़े नहीं हैं, जब तक कि विपक्ष की ओर से क्रॉस-वोटिंग न हो. मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे से ही बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की निगरानी में एनडीए विधायकों का होटल पहुंचना शुरू हो गया था. शाम 6 बजे तक एनडीए के कुल 24 विधायकों में से बीजेपी के कम से कम 14 विधायक, और सहयोगी दल एलजेपी (आर) व आजसू (AJSU) के इकलौते विधायक होटल पहुंच चुके थे. जानकारी के अनुसार बाकी विधायक भी पहुंचने वाले हैं. बीजेपी नेताओं ने दी सफाईवरिष्ठ भाजपा नेता और विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अगर हम यहां हैं तो इसमें क्या समस्या है? आखिर इतने अच्छे और बड़े होटल किसलिए बने हैं? हमें एक साथ बैठने और चर्चा करने का समय बहुत कम मिल पाता है. About the Author Prashun Singh मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

नीट यूजी का पेपर लेकर वायुसेना का विशेष विमान रांची पहुंचा

नीट यूजी का प्रश्न पत्र लेकर वायुसेना का विशेष विमान मंगलवार दोपहर 1:30 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचा। यहां सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी। एयरपोर्ट को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। विमान लैंड करने के बाद करीब दर्जनभर ट्रॉलियां से प्रश्न पत्र को पार्सल निकासी स्थल तक लाया गया। वहां से उसे अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर भेजा गया। इस दौरान हर गाड़ी को पुलिस की तीन गाड़ियां एस्कॉर्ट कर रही थीं। गौरतलब है कि 21 जून को होने वाली परीक्षा के लिए रांची में 21 केंद्र बनाए गए हैं। उस दिन हर केंद्र के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लगा दी गई है। Source link

झारखंड

अन्नपूर्णा सेवा… समर्पण शाखा ने जरूरतमंदों को कराया भोजन

रांची | मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा ने प्यार बांटते चलो संदेश के तहत अन्नपूर्णा सेवा के तीसरे माह का भोजन वितरण हरमू रोड स्थित गोशाला परिसर में कराया। शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल के नेतृत्व में हुए इस सेवा कार्य में जरूरतमंद और गरीब लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया। आयोजन का सहयोग पिंकी शर्मा और वीणा शर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान शाखा की सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Dhanu rashifal 18 june 2026 challenges money gains and love...

Last Updated:June 18, 2026, 00:06 IST Aaj ka Dhanu Rashifal 18 june 2026: धनु राशि के जातकों की लव लाइफ आज अच्छी रहने वाली है. आज आपको अपने पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा. जिससे आपका प्यार और गहरा हो जाएगा. आज चुनौतियां और धन लाभ दोनों के मौके हैं. किसी पर भरोसा न करें, खुद फैसले लें. लव लाइफ अच्छी रहेगी, सेहत ठीक रहेगी. परिवार का ध्यान रखें और भगवान गणेश की पूजा करें. शुभ अंक 7 है. जमुई: आज 18 जून 2026 के दिन धनु राशि के जातकों के लिए थोड़ा मुश्किल होने वाला है. उन्होंने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन कारोबार से लेकर कार्यक्षेत्र में आज विकास के मौके भी मिलेंगे. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज काफी शांतिपूर्वक काम करना चाहिए. उन्होंने बताया कि आप जहां काम करते हैं, वहां आज छोटी-मोटी बाधाएं आ सकती हैं. लेकिन आज के दिन आपको अपने मुख्य काम पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. साथ ही किसी अन्य मामले में दखलंदाजी से बचना चाहिए. धनु राशि के जातकों को आज जोखिम उठाने से बचना चाहिए. खासकर आर्थिक रूप से जितने भी फैसले आज आप लेंगे, उसमें आपको काफी समझदारी दिखाने की जरूरत है. धन लाभ का मिलेगा बड़ा मौका, रहें सावधानज्योतिषाचार्य ने बताया कि भले ही आज धनु राशि के जातकों को थोड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़े, लेकिन आज के दिन आपको धन लाभ का भी मौका मिल सकता है. उन्होंने बताया कि आज आप कोई नया काम कर सकते हैं. आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. साथ ही अपने व्यवसाय को एक बेहतर मुकाम भी दिला सकते हैं. धनु राशि के जातक आज किसी की बातों में ना आए तो उनके लिए बेहतर है. आज उन्हें अपने हिसाब से काम करने की जरूरत है. धनु राशि के जातकों को आज के दिन कई प्रकार की योग का भी फायदा मिलेगा. उन्होंने बताया कि आज सूर्य देव और बुद्धदेव मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं, जिसका फायदा धनु राशि के जातकों को मिलेगा. वहीं कर्क राशि में आज चंद्रमा, शुक्र देव और बृहस्पति के साथ रहेंगे इससे आपको अपने सामाजिक जीवन में फायदा मिलने वाला है. प्यार में आज हसीन गुजरेगा दिन ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों की लव लाइफ आज अच्छी रहने वाली है. आज आपको अपने पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपका प्यार और गहरा हो जाएगा. धनु राशि के जातकों को आज के दिन अपनी सेहत को लेकर परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है. आज आपकी सेहत बेहद अच्छी रहेगी. आज आपको अपने परिवार के लोगों की जरूरत का ख्याल रखने का मौका मिलेगा, जिसमें आप सफल भी हो सकेंगे. धनु राशि के जातकों को आज भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए. ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है. धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन का शुभ अंक 7 रहने वाला है. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

Scroll to Top