भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

पुरनापानी में ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

कुरडेग | कुरडेग प्रखंड में डोम समाज कल्याण संघ की प्रखंड स्तरीय बैठक रविवार को हुई। बैठक में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अध्यक्षता दुखु नायक, गंगा राम जिला अध्यक्ष जशपुर, तिलक राम, लीलांबर नायक जिला संरक्षक सिमडेगा ने की। बैठक में समाज की वर्तमान स्थिति पर चर्चा हुई। संगठन को मजबूत करने पर बात हुई। शिक्षा के प्रसार पर चर्चा हुई। सामाजिक विकास पर चर्चा हुई। समाज के अधिकारों की रक्षा पर चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व प्रखंड कमेटी भंग करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद नई प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। सुरजन नायक को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। सुनिल कुमार नायक को प्रखंड सचिव बनाया गया। मोहन राम नायक को प्रखंड कोषाध्यक्ष बनाया गया। रातू नायक को प्रखंड महामंत्री बनाया गया। लीलांबर नायक को प्रखंड सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई। सिमडेगा | जिप सदस्य सह कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा ने पाकरटांड़ प्रखंड के पुरनापानी में लगे नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। ग्रामीणों की समस्या सुनकर सभी को दूर कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने महागठबंधन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ लेने की अपील की। विधायक भूषण बाड़ा द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क व बुनियादी सुविधाओं में किए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया। इसके बाद जोसिमा ने सरईटोली, ग्रोंडाबेड़ा आदि गांवों में एसआईआर कार्यों की जानकारी ली। मौके पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष अख्तर खान, प्रखंड अध्यक्ष अजीत लकड़ा, भूषण राम, उर्मिला केरकेट्टा, प्रतिमा कुजूर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। सिमडेगा | विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर 2026 अभियान के तहत भाजपा नेता नरेंद्र बड़ाईक ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाता मैपिंग कार्य की प्रगति देखी। बूथ कार्यकर्ताओं और संबंधित कर्मियों से जानकारी ली। काम समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पूरा करने को कहा। निरीक्षण के दौरान नरेंद्र बड़ाईक ने कहा कि लोकतंत्र की ताकत मताधिकार है। जिम्मेदारी है कि कोई भी पात्र मतदाता वोटर सूची से वंचित न रहे। एसआईआर-2026 में मैपिंग तेजी से चल रही है। सभी नागरिक अपने बूथ पर जाकर वोटर लिस्ट में नाम जरूर जांचें। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सिर्फ अपना नाम नहीं देखें। परिवार, रिश्तेदार, मित्र, पड़ोसी और मोहल्ले के सभी पात्र लोगों का नाम भी सत्यापित कराएं। जिनका नाम छूटा है या त्रुटि है, उसे समय पर सुधारने और जुड़वाने में मदद करें। किस्को|प्रखंड अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेटहट में छात्राओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने के उद्देश्य से विशेष आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कक्षा 6, 7 व 8 की छात्राओं को लाठी के माध्यम से आत्मरक्षा के विभिन्न गुर सिखाए गए। साथ ही भूमि नमस्कार व सूर्य नमस्कार का भी अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और आत्मरक्षा की बारीकियों को सीखने में गहरी रुचि दिखाई। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाना था, ताकि वे किसी भी आपात परिस्थिति में अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें। विद्यालय के प्रधानाध्यापक लाल अरविंद कुमार नाथ साहदेव ने बताया कि ग्रीष्मावकाश के दौरान 21 मई से 27 मई तक गुरुकुल शांति आश्रम, लोहरदगा में आयोजित रानी लक्ष्मीबाई आर्य वीरांगना शिविर में छात्राओं ने भाग लिया था। शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी ने छात्राओं से आत्मरक्षा के कौशल को अपने जीवन में उतारने और समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया था। उसी प्रेरणा से विद्यालय की छात्राओं ने आत्मरक्षा के प्रशिक्षण को विद्यालय स्तर पर आगे बढ़ाते हुए अन्य छात्राओं को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया है। विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से छात्राओं में आत्मविश्वास का विकास होगा व वे जीवन की चुनौतियों का सामना अधिक मजबूती से कर सकेंगी। भास्कर न्यूज | सिमडेगा झारखंड सरकार के नशा मुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पाकरटांड़ प्रखंड स्थित जीएसएलपीएस कार्यालय में विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। कार्यालय कर्मियों व समुदाय प्रतिनिधियों ने नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प लिया। जेंडर सीआरपी प्रभा कीड़ों ने सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। प्रतिभागियों ने स्वयं नशे से दूर रहने, परिवार-समाज को इसके दुष्प्रभावों से जागरूक करने और नशामुक्त वातावरण बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया। प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक मुकेश कुमार पांडे ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ परिवार, समाज और आर्थिक स्थिति को भी नुकसान पहुंचाता है। नशा मुक्ति अभियान की सफलता के लिए हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। जेएसएलपीएस के जरिए ग्रामीण इलाकों में जागरूकता कार्यक्रम चलाकर लोगों को नशे के नुकसान बताए जा रहे हैं। कार्यक्रम में विद्याधर महतो, एफटीसी रोशन केडुलना, कामेश्वर, सामुदायिक समन्वयक गुरुपद, जॉनसन, अनीता देवी, सुषमा केरकेट्टा, राजेंद्र मिंज, सफिरा एक्का, मैक्सिमा सहित कई कर्मी व समुदाय प्रतिनिधि शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि आज नशे की बढ़ती प्रवृत्ति युवाओं के भविष्य के लिए चुनौती है। जागरूकता अभियान और सामूहिक संकल्प ही इसका समाधान है। स्वयं सहायता समूहों व समुदाय आधारित संगठनों के सहयोग से इसे जनआंदोलन बनाने पर बल दिया गया।कार्यक्रम के अंत में सभी ने नशे के खिलाफ निरंतर जागरूकता फैलाने और समाज के हर वर्ग को अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया। Source link

झारखंड

कोर्ट के आदेश के बाद भी कुमकुम को ससुरालवालों ने घर में...

न्याय की लंबी लड़ाई लड़ने के बाद जब कुमकुम शिवा को अदालत से राहत मिली, तो उसे उम्मीद थी कि अब उसके जीवन की कठिनाइयां कुछ कम होंगी। अदालत के स्पष्ट आदेश के बावजूद कुमकुम अपने ही ससुराल के दरवाजे पर पूरी रात पड़ी रही, लेकिन ससुराल वाले उसे उसे घर में घुसने नहीं दिए। दरअसल, रांची सिविल कोर्ट के सीजेएम शशि भूषण शर्मा की अदालत ने घरेलू हिंसा से जुड़े एक मामले में पीड़िता कुमकुम शिवा के पक्ष में फैसला सुनाया है। कोर्ट ने पीड़िता के पति कुमार चिरंजीव झा, ससुर मुंद्रिका झा और सास रुना झा को घरेलू हिंसा में संलिप्त मानते हुए पीड़िता को एक लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया था। इसके साथ ही अदालत ने ससुराल वालों को निर्देश दिया है कि वे पीड़िता को उसकी ससुराल में रहने की अनुमति दें या फिर उसके स्तर के वैकल्पिक आवास या 4000 रुपए प्रति माह किराए के लिए दें। कोर्ट ने धुर्वा थाना प्रभारी और सीडीपीआे को इस आदेश का अनुपालन कराने का निर्देश दिया। इसके बाद शुक्रवार को सीडीपीओ और धुर्वा थाना की पुलिस ने पीड़िता कुमकुम को धुर्वा स्थित उसकी ससुराल तक पहुंचा दिया। पीड़िता ने बताया कि वह अदालत के आदेश की प्रति लेकर अपनी ससुराल पहुंची। जैसे ही ससुराल वालों ने उसे देखा, घर का दरवाजा बंद कर दिया गया। देर रात तक मैं ससुराल के आंगन में बैठी रही, लेकिन घर का दरवाजा नहीं खुला। ससुराल पक्ष ने आठ लाख रुपए दहेज मांगे, गर्भपात कराया: कुमकुम ने बताया कि उसकी शादी 18 अप्रैल 2018 को चिरंजीव झा के साथ हुई थी। विवाह के समय ससुराल पक्ष ने आठ लाख रुपए दहेज की मांग की थी, जबकि उसके पिता पांच लाख रुपए ही दे सके थे। इसके बाद से ही प्रताड़ना का दौर शुरू हो गया। Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Vrishchik rashifal 15 June 2026 Scorpio horoscope in hindi big...

Last Updated:June 15, 2026, 00:06 IST Aaj ka Vrishchik Rashifal 15 June 2026: आज वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बेहद खास और ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है. 15 जून 2026 को वृश्चिक राशि वालों के लिए करियर, बिजनेस और धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं. आज ऑफिस में सीनियर से सराहना मिलेगी. परिवार में खुशियां, लव लाइफ मजबूत, सेहत को लेकर सावधानी जरूरी है. जानें राशिफल और उपाय. ख़बरें फटाफट सीतामढ़ी: 15 जून 2026 का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बेहद खास और ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है. आज आपकी अंदरूनी ताकत और गहरी समझ आपको दूसरों से काफी आगे रखेगी. किस्मत के सितारे बुलंद हैं, जिससे अचानक कोई बड़ा अवसर या कोई गुप्त बात आपके सामने आ सकती है, जो आपके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगी. कुल मिलाकर आज का दिन आपको एक नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है. ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे न बताया कि करियर और कारोबार के मामले में आज आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है. सीनियर देंगे आज तवज्जोदफ्तर में आपके नए आइडिया और आपकी बातों को सीनियर काफी तवज्जो देंगे. कोई नई और बड़ी जिम्मेदारी मिलने के साथ ही आपकी तारीफ होने के भी पूरे योग हैं. वहीं बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज नई डील फाइनल करने या नए संपर्क बनाने का सबसे अच्छा दिन है. आपकी पुरानी योजनाएं अब मुनाफा देना शुरू कर देंगी. आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके चेहरे पर मुस्कान लेकर आएगा. रुका हुआ धन मिलेगा वापिसकाफी समय से रुका हुआ धन या पुराना बकाया पैसा आज आपको वापस मिल सकता है. इसके अलावा अचानक कहीं से धन लाभ होने की भी पूरी उम्मीद है, जिससे आपकी फाइनेंशियल कंडीशन काफी मजबूत होगी. ज्योतिषाचार्य ने कहा कि पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा. परिवार के किसी सदस्य की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. ऐसा रहेगा लव लाइफ, जानें उपायवृश्चिक राशि के जातकों के लिए लव लाइफ के लिहाज से आज का दिन रोमांस से भरा रहेगा और जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और ज्यादा मजबूत होगा. सेहत के मामले में आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. आज काम के चक्कर में थकान और मानसिक तनाव से बचें. पेट से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं, इसलिए हल्का खाना खाएं और खूब पानी पिएं. आज आपका शुभ अंक 9 और शुभ रंग गहरा लाल व काला है. शाम को लाल कपड़े में 11 लौंग और हल्दी बांधकर ॐ दुर्गायै नमः का 11 बार जाप कर सिरहाने रखने से परेशानियां दूर होंगी. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Sitamarhi,Bihar Source link

झारखंड

महिला सम्मान पर ताला… एक ही टॉयलेट में पुरुष-महिला दोनों

राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में मरीजों और उनके परिजनों की बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी आम बात है। लेकिन इस बार रिम्स प्रबंधन की हरकत से महिला सम्मान और उनकी निजता का हनन हो रहा है। क्योंकि, रिम्स प्रबंधन ने महिलाओं के सम्मान पर ताला लगा दिया है। दरअसल, अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर ओपीडी व ब्लड कलेक्शन सेंटर के पास महिला-पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय बना हुआ है। इन शौचालयों का इस्तेमाल मरीज और उनके परिजन करते हैं। मल-मूत्र का कलेक्शन करने के लिए भी मरीज इसी शौचालय का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, रिम्स प्रबंधन ने महिलाओं के शौचालय पर ताला लगा दिया है। महिलाओं के शौचालय को रिम्स के डॉक्टर और नर्सिंग स्टॉफ के लिए रिजर्व कर दिया गया है। बाकायदा दरवाजे पर स्पष्ट रूप से यह सूचना भी चस्पां कर दी गई है कि यह शौचालय केवल डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के उपयोग के लिए है। ऐसे में आम मरीजों के लिए अब केवल पुरुष शौचालय ही उपलब्ध रह गया है। इस वजह से महिला मरीजों और उनके परिजनों को मजबूरी में पुरुष शौचालय का ही इस्तेमाल करना पड़ रहा है। रिम्स : यह स्थिति शर्मनाक… सबसे शर्मनाक तस्वीर पुरुष शौचालय के अंदर दिखती है, जहां एक ओर पुरुष यूरिनल का इस्तेमाल कर रहे होते हैं और उसी स्थान पर महिलाएं शौचालय जाने के लिए कतार में खड़ी रहती हैं। शर्म से महिलाएं अपना चेहरा छिपाती हुई शौचालय का इस्तेमाल करने को विवश हैं। कुछ महिलाओं ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि पुरुष शौचालय के अंदर कई बार वहां मौजूद पुरुष अश्लील हरकत करते हैं। इससे वे असहज हो जाती हैं, लेकिन एक ही शौचालय होने के कारण उनके पास कोई विकल्प नहीं है। Source link

झारखंड

झारखंड पात्रता परीक्षा आज, रांची के 5 केंद्रों पर 10 से एक...

झारखंड पात्रता परीक्षा-2024 के निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शनिवार को समाहरणालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता अपर जिला दंडाधिकारी धनंजय ने की। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार, केंद्र अधीक्षक, जोनल एवं स्टैटिक दंडाधिकारी समेत परीक्षा से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखने, नकल रोकने और अभ्यर्थियों की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित यह परीक्षा रविवार, 14 जून को रांची के पांच उपकेंद्रों पर एक पाली में होगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रशासन ने सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा और अग्निशमन दल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही है। अभ्यर्थियों को समय से केंद्र पर पहुंचने और परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का नियम के तहत पालन करने की सलाह दी गई है। Source link

ताज़ा खबर

aaj ka dhanu rashifal 15 june 2026 big profit in business and...

Last Updated:June 15, 2026, 00:03 IST Aaj ka Dhanu Rashifal 15 june 2026: आज 15 जून 2026 को धनु राशिवालों के लिए अच्छा रहेगा. धनु राशि के लिए आज कारोबार में रुका धन वापस मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगी. समाज में यश-सम्मान बढ़ने की उम्मीद है. नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे. परिवार में शुभ समाचार, संतान के भविष्य की चिंता, प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी. वहीं स्वास्थ्य पर ध्यान जरूरी है. जानिए राशिफल और उपाय. ख़बरें फटाफट जमुई: आज 15 जून 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है. आज आपको कारोबार में बड़ा फायदा होने से आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा. आज लंबे समय से रुका हुआ कोई काम आज पूरा होने से आपका मानसिक तनाव कम होगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को काफी धैर्य के साथ काम करना चाहिए. उन्होंने कहा कि जो लोग व्यापार करते हैं. आज उनको लंबे समय से फंसा हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और मन को राहत मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन अधिकारियों तथा सहकर्मियों के बीच आपकी अलग पहचान बना सकती है. हालांकि किसी भी कार्य में लापरवाही करने से बचें, क्योंकि छोटी सी चूक भी नुकसान का कारण बन सकती है. आज परिवार में मिल सकता है कोई शुभ समाचारज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से शुभ समाचार मिल सकता है. आज किसी ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि व्यापार और करियर के लिहाज से दिन अनुकूल दिखाई दे रहा है. नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. आज समाज में आपके यश, सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति, वेतन वृद्धि या नई जिम्मेदारी मिलने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी और अधूरी योजनाएं आगे बढ़ सकती हैं. हालांकि मन में अनावश्यक चिंता और भय बना रह सकता है, इसलिए नकारात्मक विचारों से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा. विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों पर आप अपनी सूझबूझ से बढ़त बना सकते हैं. ऋण और पुराने विवादों से जुड़ी परेशानियों में भी राहत मिलने के संकेत हैं. संतान को लेकर आज हो सकती है चिंता ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन में संतान के करियर या भविष्य को लेकर कुछ चिंता बनी रह सकती है. प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और दांपत्य जीवन में भी सामंजस्य बना रहेगा. विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव आने की संभावना है. स्वास्थ्य के मामले में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि आज सोमवार है और भगवान महादेव की पूजा करने से आपको आज के दिन लाभ मिल सकता है. उन्होंने बताया कि आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 6 रहने वाला है. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

झारखंड

एएनएम छात्राओं ने स्लोगन व चित्रों के जरिए दिया नशामुक्ति का संदेश

सिमडेगा| सिविल सर्जन डॉ. सुंदर मोहन सामद के निर्देशानुसार निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध चलाए जा रहे राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के तहत सदर अस्पताल स्थित एएनएम प्रशिक्षण स्कूल में स्लोगन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना था। कार्यक्रम में एएनएम स्कूल की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने स्लोगन और चित्रों के माध्यम से मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को डॉ. राजीव रंजन ने पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर छात्राओं को स्वयं नशामुक्त रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में राहुल कुमार, नफीसा अंसारी, एएनएम स्कूल की ट्यूटर तथा सीनी संस्था के प्रखंड समन्वयक नवीन सेन सहित अन्य लोग उपस्थित थे। Source link

झारखंड

वैज्ञानिक दृष्टिकोण और वित्तीय साक्षरता पर दिया गया प्रशिक्षण

पत्थलगडा | प्रखंड के लेम्बोइया पहाड़ी और मां दक्षिणेश्वरी देवी चामुंडा मंदिर परिसर में कांवर यात्रा पर आधारित एक एल्बम की शूटिंग हुई। गेस्ट हाउस और आसपास के इलाकों में शिव आराधना तथा कांवर यात्रा से जुड़े दृश्य फिल्माए गए। शूटिंग संतन सिंगर कॉमेडी के तत्वावधान में कराई गई। एल्बम के गीत “चतरा जिला में किन देवब घूंघट लागल कवरिया” की रिकॉर्डिंग के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय सिंगर संतन कुमार के साथ मंजू देवी, सोनम कुमारी, जितेंद्र राणा ने अभिनय किया। एल्बम का निर्देशन जयकरण रजक ने किया। कलाकारों के अनुसार, एल्बम में सावन माह की कांवर यात्रा की आस्था के साथ क्षेत्र के धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को भी दिखाया गया है। Source link

ताज़ा खबर

बालाकोट में पाक रेंजर्स ने दागी गोल‍ियां, भारतीय सेना ने बरसाये इतने...

होमताजा खबरदेश बालाकोट में पाक रेंजर्स ने दागी गोल‍ियां, भारतीय सेना ने बरसाये गोले Last Updated:June 14, 2026, 22:21 IST पाकिस्तानी रेंजर्स ने पुंछ बालाकोट सेक्टर में एलओसी पर भारतीय चौकियों पर फायरिंग की. इंडियन आर्मी ने जवाबी गोलाबारी कर पाक चौकियों को निशाना बनाया. ऑपरेशन सिंदूर में प‍िटने के अर्से बाद पाक‍िस्‍तान फ‍िर कर रहा ऐसी हरकतें. इंड‍ियन आर्मी. (File Photo) पाक‍िस्‍तानी सेना ने अरसे बाद बॉर्डर पर नापाक हरकत की. पाक‍िस्‍तानी रेंजर्स ने पुंछ के बालाकोट सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल पर भारतीय सेना की चौक‍ियों पर 10-15 राउंड गोलीबारी की. इसके बाद भारतीय सेना ने करारा जवाब दि‍या. इंड‍ियन आर्मी ने पाक‍िस्‍तानी सेना की चौक‍ियों को न‍िशाना बनाते हुए इतने गोले बरसाए क‍ि पाक‍िस्‍तानी आर्मी भागने को मजबूर हो गई. सेना ने बताया क‍ि स्‍थ‍िति‍ पर नजर बनाए हुए हैं, उधर से आए हर हमले का जवाब द‍िया जा रहा है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाक‍िस्‍तानी आर्मी काफी द‍िनों तक शांत थी. उसकी ओर से उकसावे की कार्रवाई नहीं हो रही थी. लेकिन कुछ द‍िनों से पाक‍िस्‍तानी रेंजर्स उकसावे की कार्रवाई कर रहे हैं. कभी वे ड्रोन भेजते हैं तो कभी फायरिंग करते हैं. चार द‍िन पहले पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में एलओसी के पास पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा के आसपास नजर आया. ड्रोन के भारतीय चौकियों के आसपास मंडराने के बाद सेना के जवानों ने उस पर जबरदस्‍त फायरिंग की, जिसके बाद वह पीओके की ओर भाग गया. पीओके में बवाल से मुंह छ‍िपाने की कोश‍िश तो नहींपाक‍िस्‍तान के कब्‍जे वाले कश्मीर में इन द‍िनों जबरदस्‍त बवाल हो रहा है. वहां के लोग पाक‍िस्‍तानी सेना और पाक रेंजर्स को दौड़ा रहे हैं. उन्‍हें मुंह छ‍िपाना भी मुश्क‍िल हो रहा है. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के रावलकोट में दो द‍िन पहले फिर पाकिस्तानी रेंजर्स और सेना ने प्रदर्शनकारियों पर सीधी फायरिंग की थी. 9 जून से जारी प्रदर्शन में अब तक 55 लोगों की मौत हो चुकी है. कहीं इससे मुंह छ‍िपाने के ल‍िए तो पाक‍िस्‍तानी सेना भारतीय पोस्‍ट पर फायरिंग तो नहीं कर रही? भारतीय सेना पूरी तरह एक्‍शन मेंभारतीय सेना ने कहा क‍ि पाक‍िस्‍तान की हर कोश‍िश का मुंहतोड़ जवाब द‍िया जा रहा है. वे हमारी चौक‍ियों को न‍िशाना बनाएंगे तो हम उनकी चौक‍ियों को तबाह कर देंगे. सेना की सर्विलांस टीम 24 घंटे न‍िगरानी रख रही है. About the Author Gyanendra Mishra Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Jammu,Jammu,Jammu and Kashmir Source link

झारखंड

लातेहार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

तरहसी | तरहसी प्रखंड मुख्यालय के समीप फेरी व्यवसायी के साथ मारपीट और नकद लूटे जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने तरहसी थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित निरंजन कुमार, पिता प्रहलाद साव, ने बताया कि वह फेरी का काम कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गुरहा की ओर से आ रही काले रंग की स्कॉर्पियो से सड़क पर साइड देने को लेकर विवाद हो गया। निरंजन कुमार के अनुसार सामने से एक टेंपो आ रहा था, जिसके कारण रास्ता देने के दौरान कहासुनी शुरू हुई और मामला बढ़ गया। पीड़ित का आरोप है कि स्कॉर्पियो से उतरे अरमान खान ने उन्हें जबरन वाहन से नीचे उतारा और लोहे के पाइप से मारपीट की। इस हमले में उनके सिर में गंभीर चोट लगी, जिसके कारण पांच टांके लगाने पड़े। मारपीट के दौरान उनके पास मौजूद करीब 20 हजार रुपए भी छीन लिए गए। घटना के बाद घायल अवस्था में उन्होंने तरहसी थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लातेहार | कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के निर्देश पर शहर को जाममुक्त बनाने के उद्देश्य से शनिवार को तीसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना चौक से माको मोड़ एवं जुबली चौक रोड तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।अभियान के दौरान सड़क किनारे रखे गए सामान एवं आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाली सामग्री को जब्त किया गया। Source link

Scroll to Top