भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

क्रिटिकल केयर भवन का 2026 में लोगों को नहीं मिलेगा लाभ, 2027...

भास्कर न्यूज|लोहरदगा लोहरदगा जिले में सदर अस्पताल का अपना नया भवन होना फिर इस वर्ष भी सपना ही रहा जाएगा। वर्ष 2025 के मार्च अप्रैल तक भवन बनकर तैयार हो जाने की बात थी। जिसका लाभ लोगों को वर्ष 2025 से ही मिलना भी प्रारंभ हो जाना था। परंतु लोहरदगा की आम जनता के लिए यह 2026 की सबसे बड़ी उम्मीद थी। परंतु या उम्मीद धीमी कार्य होने की वजह से फिर इस वर्ष भी पूरी नहीं हो सकेगी। अब 2027 तक इसे पूर्ण किए जाने की बात कही जा रही है। यहां 100 शैय्या वाले भवन में तमाम अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ एक ही परिसर में आउटडोर, इंडोर, चिकित्सक आवास, चिकित्साकर्मी आवास, विभिन्न विभागों के कार्यालय, सीएस आवास, जांच घर, शल्य चिकित्सा कक्ष, स्टोर रुम सहित अन्य तमाम सुविधाएं होंगी। इसका कार्य भवन निर्माण निगम विभाग द्वारा 52 करोड़ की लागत से राज कंस्ट्रक्शन गढ़वा द्वारा किया जा रहा है। सदर प्रखंड के शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र के सीमावर्ती जुरिया रोड़ में 4.63 एकड़ में अस्पताल भवन और चिकित्सक चिकित्साकर्मियों का आवास भी बनाया जा रहा है। क्रिटिकल केयर के नाम से जाना जाने वाला नया सदर अस्पताल भवन लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। परंतु इस वर्ष भी यह खुशखबरी नहीं मिल सकी। वर्तमान अस्पताल रेफरल अस्पताल की है: भूमिका में जुरिया रोड़ में प्लाट संख्या 391, 3920 390, 380, 386, 388, 389 में सदर अस्पताल भवन का निर्माण चल रहा है। जिले की आबादी बढ़ने के साथ ही यहां पर नए सदर अस्पताल भवन के निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। लोहरदगा सदर अस्पताल अपनी कमियों के कारण ही अब तक रेफरल अस्पताल की भूमिका में ही सीमित रह गया था। Source link

झारखंड

दुकान का ताला तोड़ 10 हजार नकद व सामान चोरी

दुमका | दुमका नगर थाना क्षेत्र के श्याम बाजार रोड स्थित एक दुकान का तीन ताला तोड़ कर चोरों ने काउंटर से 10 हजार रुपये एवं सामानों की चोरी कर ली। घटना बुधवार की देर रात की है। सुबह में स्थानीय लोगों की नजर दुकान के दरवाजा पर पड़ी तो देखा की ताला टूटा हुआ है। इसके बाद मामले की जानकारी दुकानदार को दिया। दुकान के मालिक पवन भालोटिया तुरंत अपनी दुकान पर पहुंचे और देखा कि सड़क की ओर स्थित दुकान का दरवाजा टूटा हुआ है। गली की ओर स्थित दरवाजा का ताला को भी तोड़ने का प्रयास किया था। काउंटर को देखा तो उसमें रखा 10 हजार रुपए गायब मिला। इसके अतिरिक्त दुकान में रखा छह टीन तेल की भी चोरी हो गई। घटना के संबंध में जब सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई तो उसमें दिखाई दिया कि चोर रात्रि के लगभग 02:15 बजे दुकान पर आए और लगभग 03:30 बजे तक मौजूद रहे। सीसीटीवी फुटेज में उनकी गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। चोरी की घटना की खबर मिलने पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची । थाना प्रभारी अशोक राम ने बताया कि चोरी की घटना की जांच चल रही है। Source link

ताज़ा खबर

प्लेन के विंग पर मधुमक्खी करने लगीं कब्जा, तो पायलट ने किया...

मैक्सिको के कैनकन एयरपोर्ट पर डेल्टा एयरलाइंस की एक फ्लाइट के सामने अजीब सी परेशानी आ खड़ी हो गई. दरअसल, टेकऑफ के ठीक पहले बोइंग 737 प्लेन के विंग पर मधुमक्खियों का बड़ा झुंड आकर बैठ गया. ऐसा लगने लगा, मानो मधुमक्खियों ने विंग पर अपना छत्ता बना लिया हो. एयरपोर्ट कर्मियों ने मधुमक्खियों को भगाने की कोशिश की, लेकिन वे भागने को तैयार ही नहीं थी. तभी पायलट ने एक फैसला लिया, जिसका अंजाम देखने के बाद पैसेंजर के मुंह से निकल पड़ा- ओह माय गॉड. आखिर ऐसा क्या हुआ, जानने के लिए देखें पूरा वीडियो. Source link

झारखंड

डैमेज घोषित क्वार्टरों की मरम्मत कराने की मांग

सिटी रिपोर्टर|बोकारो बोकारो इंप्लाइज लीज हाउस वेलफेयर सोसाइटी की ओर से बुधवार शाम सेक्टर-12 स्थित बुद्ध मंदिर प्रांगण में लीज धारियों की आमसभा आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सोसाइटी के संरक्षक भरत शर्मा ने की। इसमें डैमेज घोषित आवासों की मरम्मत और उनके संरक्षण के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष भरत शर्मा ने डैमेज घोषित आवासों के सुधार एवं मरम्मत के लिए प्रबंधन से वार्ता करने का प्रस्ताव रखा। वहीं महामंत्री लक्ष्मण नारायण केसरी ने कहा कि जिन लीज धारियों को क्वार्टर डैमेज होने संबंधी पत्र प्राप्त हुआ है, उनकी समस्याओं को देखते हुए प्रबंधन को मरम्मत कराने का प्रस्ताव भेजा जाना चाहिए। सभा में उपस्थित जे.पी. सिंह, जे.एन. शर्मा, सुदामा यादव, ओ.पी.एन. कपूर, राजेंद्र प्रसाद समेत अन्य लीज धारियों ने कहा कि जब सेल की आर्थिक स्थिति कमजोर थी, तब उन्होंने ऋण लेकर क्वार्टर खरीदे थे। Source link

झारखंड

चास कॉलेज में एंथ्रोपोलॉजी और केबी कॉलेज बेरमो में अब भूगोल की...

सिटी रिपोर्टर | बोकारो जिले के कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक नामांकन प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है। इसके लिए बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) ने संबद्ध कॉलेजों की विषयवार सीटों का पुनर्निर्धारण कर लिया है। राज्य कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही विश्वविद्यालय की ओर से अधिसूचना जारी की जाएगी और चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। नई सीट मैपिंग के तहत कई विषयों की सीटों में बदलाव किया गया है। कम नामांकन वाले बांग्ला, उर्दू और संस्कृत जैसे विषयों की पढ़ाई अब चुनिंदा कॉलेजों में ही संचालित होगी। वहीं, चास कॉलेज में एंथ्रोपोलॉजी (मानवशास्त्र) तथा केबी कॉलेज, बेरमो में भूगोल विषय की पढ़ाई बंद कर दी जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से प्रस्तावित सीट निर्धारण के अनुसार बीएस सिटी कॉलेज में वाणिज्य की 320 सीटें, अर्थशास्त्र 60, भौतिकी 60, रसायनशास्त्र 60, गणित 60, सांख्यिकी 50, लाइफ साइंस 120, बीबीए (सेल्फ फाइनेंस) 240, बीसीए (सेल्फ फाइनेंस) 240, पर्यावरण विज्ञान 30, क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स/संगीत 60, बीएससी-बीएड 50, बीकॉम-बीएड 50 तथा हिंदी में 120 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। जिले में कॉलेजवार सीटों की स्थिति बीएस सिटी कॉलेज, बोकारो : 19 विषयों में 1800 सीटें चास कॉलेज, चास : 25 विषयों में 2430 सीटें केबी कॉलेज, बेरमो : 17 विषयों में 1560 सीटें डिग्री कॉलेज, गोमिया : 15 विषयों में 900 सीटें Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Vrishchik rashifal 13 June 2026 lucky for scorpio people progress...

Last Updated:June 13, 2026, 00:03 IST Aaj ka Vrishchik Rashifal 13 June 2026: 13 जून 2026 का दिन बेहद खास और सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है. आज आपकी गहरी अंतर्दृष्टि, सूझबूझ और दृढ़ संकल्प की शक्ति आपको जीवन की कई बड़ी चुनौतियों से पार उतारने में मददगार साबित होगी. करियर और व्यापार में भाग्य साथ देगा, प्रेम और परिवार में सुख, स्वास्थ्य खासकर पेट और कमर को लेकर सतर्क रहें. ज्योतिषाचार्य से जानें आज का राशिफल और उपाय. ख़बरें फटाफट सीतामढ़ी: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज यानी 13 जून 2026 का दिन बेहद खास और सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है. आज आपकी गहरी अंतर्दृष्टि, सूझबूझ और दृढ़ संकल्प की शक्ति आपको जीवन की कई बड़ी चुनौतियों से पार उतारने में मददगार साबित होगी. ग्रहों की स्थिति कुछ इस तरह बन रही है कि आज आपके सामने कुछ छिपी हुई बातें या रहस्य उजागर हो सकते हैं, जो भविष्य के लिए आपके महत्वपूर्ण फैसलों को सकारात्मक रूप से प्रभावित करेंगे. करियर और व्यापार में भाग्य का साथज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के अनुसार आज करियर और व्यापार के क्षेत्र में वृश्चिक राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है. कार्यक्षेत्र में आपकी कड़ी मेहनत और लगन की वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा खुलकर सराहना की जाएगी. नौकरीपेशा लोगों को कोई नया बेहतरीन अवसर मिल सकता है या दफ्तर में होने वाली कोई महत्वपूर्ण चर्चा आपके पक्ष में जा सकती है. व्यापारियों के लिए आज का दिन किसी नई योजना पर काम शुरू करने या पुराने संपर्कों को पुनर्जीवित कर बड़ा मुनाफा कमाने के लिए बेहद उत्तम है. घर में रोमांस का बना रहेगा माहौल आर्थिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से देखें तो आज आपकी वित्तीय स्थिति पूरी तरह संतुलित रहने वाली है. हालांकि, आपको अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है ताकि बजट न बिगड़े. प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा. जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक जुड़ाव पहले से कहीं अधिक मजबूत होगा और घर में रोमांस का माहौल बना रहेगा. परिवार में सुख-शांति का वास होगा और घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह आज आपके किसी बड़े काम आ सकती है. स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहने की आवश्यकतावृश्चिक राशि वालों को आज स्वास्थ्य के मामले में आज आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है. विशेष रूप से अपने पेट और कमर के हिस्से का ख्याल रखें. आज हल्का और सात्विक भोजन ग्रहण करें और शरीर में पानी की कमी न होने दें. आज के दिन को और भी शानदार बनाने के लिए आपका शुभ अंक 9 तथा शुभ रंग गहरा लाल और काला है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, आज शाम के समय एक लाल फूल लेकर 11 बार ॐ नरसिंहाय नमः मंत्र का जाप करें और उस फूल को अपने घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रख दें, इससे सभी संकट दूर होंगे. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Sitamarhi,Bihar Source link

झारखंड

Applications for 43,530 seats in 24 colleges begin today on the Chancellor’s...

रांची18 घंटे पहले कॉपी लिंक रांची यूनिवर्सिटी: 24 अंगीभूत कॉलेजों की 43,530 सीटों पर यूजी एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, 29 जून तक आवेदन रांची: रांची यूनिवर्सिटी (आरयू) प्रशासन ने अपने अंतर्गत आने वाले 24 अंगीभूत (कॉन्स्टिट्यूएंट) कॉलेजों की 43,530 सीटों पर स्नातक (UG) एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया शैक्षणिक सत्र 2026-30 (चार वर्षीय रेगुलर कोर्स) और वोकेशनल कोर्स सत्र 2026-29 के लिए शुरू की गई है। इच्छुक छात्र चांसलर पोर्टल के माध्यम से 12 जून से 29 जून तक ऑनलाइन आवेदन भर सकेंगे। इस सत्र से बड़ा बदलाव: बॉटनी और जूलॉजी की जगह अब ‘लाइफ साइंस’ स्नातक स्तर पर इस सत्र से एक बड़ा बदलाव किया गया है। अब बॉटनी (वनस्पति विज्ञान) और जूलॉजी (जंतु विज्ञान) को अलग-अलग विषय के रूप में हटाकर ‘लाइफ साइंस’ के तहत शामिल कर दिया गया है। ऐसे में इस वर्ष एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को बॉटनी या जूलॉजी के बजाय ‘लाइफ साइंस’ विषय के लिए आवेदन करना होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत लिए गए इस फैसले का असर सिर्फ अंगीभूत कॉलेजों तक ही सीमित नहीं रहेगा। आरयू से संबद्ध (Affiliated) और अल्पसंख्यक (Minority) कॉलेजों में नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले से चल रही है, जहां बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने पहले ही बॉटनी और जूलॉजी विषय चुनकर आवेदन कर दिया है। अब नई व्यवस्था लागू होने के बाद, इन पहले से आए आवेदनों को भी नई प्रणाली (लाइफ साइंस) के अनुरूप समायोजित (Adjust) किया जाएगा। आरयू पीजी एडमिशन: फर्स्ट सेलेक्शन लिस्ट कल आरयू द्वारा स्नातकोत्तर (PG) सत्र 2025-27 में नामांकन के लिए पहली सेलेक्शन लिस्ट 13 जून को जारी की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और नामांकन 15 से 23 जून तक होगा। इसके बाद दूसरी सेलेक्शन लिस्ट 25 जून को जारी की जाएगी। एडमिशन शेड्यूल (यूजी) आवेदन की शुरुआत: 12 जून आवेदन की अंतिम तिथि: 29 जून फर्स्ट सेलेक्शन लिस्ट: 3 जुलाई डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: 4 से 14 जुलाई संत जेवियर्स कॉलेज: 13 जून तक आवेदन, 16 से प्रवेश परीक्षा संत जेवियर्स कॉलेज, रांची में चार वर्षीय रेगुलर तथा तीन वर्षीय वोकेशनल पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 जून निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए प्रवेश परीक्षा 16 जून से आयोजित होगी। प्राचार्य डॉ. फादर रोबर्ट प्रदीप कुजूर, एसजे ने बताया कि नामांकन की पूरी प्रक्रिया जुलाई के पहले सप्ताह तक संपन्न कर ली जाएगी। प्रवेश परीक्षा का पूरा कार्यक्रम (संत जेवियर्स कॉलेज) 16 जून: कॉमर्स (अकाउंट्स ऑनर्स) – सुबह 8:30 बजे बीसीए (BCA) – सुबह 11:30 बजे बीबीए (BBA) – दोपहर 2:30 बजे 17 जून: बीएससी इन कंप्यूटर एप्लीकेशन – सुबह 8:30 बजे अंग्रेजी – सुबह 11:30 बजे जूलॉजी – दोपहर 2:30 बजे 18 जून: बायोटेक्नोलॉजी – सुबह 8:30 बजे रसायनशास्त्र (Chemistry) – सुबह 11:30 बजे भूगोल (Geography) – दोपहर 2:30 बजे 19 जून: अर्थशास्त्र (Economics) – सुबह 8:30 बजे इतिहास (History) – सुबह 11:30 बजे राजनीति विज्ञान (Political Science) – दोपहर 2:30 बजे 20 जून: गणित व अंग्रेजी लैंग्वेज एंड लिटरेचर – सुबह 8:30 बजे भौतिकी (Physics) – सुबह 11:30 बजे बॉटनी – दोपहर 2:30 बजे 21 जून: बैंकिंग एंड इंश्योरेंस – सुबह 8:30 बजे फाइनेंस मार्केट ऑपरेशन – सुबह 11:30 बजे एड-मार्केटिंग व इंटरनेशनल अकाउंट्स – दोपहर 2:30 बजे कॉलेजवार सीटों की संख्या (कुल 24 अंगीभूत कॉलेज) यूनिवर्सिटी के अंतर्गत मारवाड़ी कॉलेज में सबसे अधिक 3700 सीटें हैं। सभी 24 कॉलेजों की सीटों का विवरण नीचे दिया गया है: क्र.सं. कॉलेज का नाम सीटों की संख्या 1 मारवाड़ी कॉलेज 3700 2 केओ कॉलेज गुमला 3240 3 रांची वीमेंस कॉलेज 3210 4 एसएसएम कॉलेज 3100 5 बीएस कॉलेज लोहरदगा 2940 6 बिरसा कॉलेज खूंटी 2640 7 आरएलएसवाई कॉलेज 2640 8 पीपीके कॉलेज बुंडू 2580 9 डोरंडा कॉलेज 2440 10 मांडर कॉलेज 2100 11 सिमडेगा कॉलेज सिमडेगा 2040 12 जेएन कॉलेज 1740 13 केसीबी कॉलेज बेड़ो 1740 14 बीएन जलान कॉलेज सिसई 1320 15 डिग्री कॉलेज, खिजरी 900 16 डिग्री कॉलेज सिल्ली 900 17 डिग्री कॉलेज विष्णुपुर 900 18 डिग्री कॉलेज तोरपा 900 19 डिग्री कॉलेज कोलेबिरा 900 20 मॉडल कॉलेज गुमला 720 21 वीमेंस कॉलेज गुमला 720 22 वीमेंस कॉलेज खूंटी 720 23 वीमेंस कॉलेज लोहरदगा 720 24 वीमेंस कॉलेज सिमडेगा 720 कुल सीटें: 43,530 दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ Source link

झारखंड

51 लाख मंईयां को 3 माह, 11 लाख पेंशनरों को 2 माह...

रांची: झारखंड के करीब 11 लाख बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को पिछले दो महीनों से पेंशन की राशि नहीं मिली है। इसके साथ ही, ‘मंईयां सम्मान योजना’ की 51 लाख महिला लाभुकों को भी पिछले तीन महीनों से भुगतान नहीं हो सका है। हालांकि, विभाग द्वारा सभी जिलों को यह राशि आवंटित कर दी गई है, लेकिन तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के कारण इसे अब तक लाभुकों के खातों में ट्रांसफर नहीं किया जा सका है। क्यों रुका है भुगतान? केंद्रीय योजनाएं: केंद्र सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत राशि न मिलने का मुख्य कारण नई भुगतान प्रणाली ‘एसएनए-स्पर्श’ (SNA-SPARSH) का लागू होना है। इसके पूरी तरह सक्रिय होने की प्रतीक्षा की जा रही है। मंईयां सम्मान योजना: इस योजना और अन्य राज्य स्तरीय सुरक्षा योजनाओं के तहत भुगतान न होने का कारण लाभुकों की सूची का बड़े पैमाने पर चल रहा सत्यापन (Verification) है। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पात्र लाभुकों के बैंक खातों में रुपए भेजे जाएंगे। जानिए क्या है ‘स्पर्श’ (SPARSH) प्रणाली? यह केंद्र सरकार की एक नई, केंद्रीयकृत वेब-आधारित भुगतान प्रणाली है। इसका मुख्य उद्देश्य पेंशनरों को उनके भुगतान और सेवाओं से जुड़ी जानकारियों के लिए बैंकों या सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने से बचाना है। सीधा भुगतान: इस प्रणाली के तहत राशि सीधे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के माध्यम से लाभुकों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। ट्रेजरी से मुक्ति: अब ट्रेजरी (खजाने) से पैसे निकालने की पारंपरिक व्यवस्था खत्म हो जाएगी। इस सिस्टम को पूरी तरह लाइव होने में करीब 10 दिन का समय लग सकता है। “10 दिन में एक साथ होगा बकाया भुगतान” — डायरेक्टरसामाजिक सुरक्षा निदेशक विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “मंईयां योजना समेत अन्य योजनाओं का सत्यापन (वेरिफिकेशन) कार्य जैसे ही पूरा होगा, भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सभी बकाया राशि एक साथ लाभुकों के खाते में भेजी जाएगी। उम्मीद है कि ‘स्पर्श’ प्रणाली अगले 10 दिनों के भीतर शुरू हो जाएगी, जिसके बाद केंद्रीय योजनाओं की राशि भी सीधे खातों में ट्रांसफर होने लगेगी। सभी जिलों को बजट पहले ही जारी किया जा चुका है।” मंईयां योजना: अभी नए नाम जुड़ने पर रोक, अपात्रों को हटाया जा रहा मंईयां सम्मान योजना के तहत फिलहाल नए आवेदकों के नाम नहीं जोड़े जा रहे हैं। इस योजना के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष निर्धारित है। सत्यापन प्रक्रिया के दौरान जिन लाभुकों की आयु 50 वर्ष से अधिक हो चुकी है या जो किसी अन्य कारण से अपात्र पाए गए हैं, उनके नाम सूची से हटाए जा रहे हैं। वहीं, हाल ही में 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाली नई महिलाओं के नाम जोड़ने का काम अभी शुरू नहीं किया गया है। झारखंड में चल रही सामाजिक सुरक्षा योजनाएं 1. केंद्रीय योजनाएं (पेंशन राशि: ₹1,000 प्रति माह) इन योजनाओं के लिए आवेदक का गरीबी रेखा से नीचे (BPL) होना अनिवार्य है। दिव्यांगता पेंशन के लिए न्यूनतम 80% या उससे अधिक की दिव्यांगता होना आवश्यक है। 2. राज्य सरकार की योजनाएं (पेंशन राशि: ₹1,000 प्रति माह) राष्ट्रीय पारिवारिक हित लाभ योजना: इस विशेष योजना के तहत यदि घर के मुख्य कमाने वाले (उम्र 18 से 59 वर्ष) की असमय मृत्यु हो जाती है, तो उनके आश्रित परिवार को एकमुश्त ₹20,000 की सहायता राशि (केंद्रांश) दी जाती है। Source link

ताज़ा खबर

DRDO missile test। ballistic missile defence interceptors। 2 दिन में 3 टेस्ट…...

नई दिल्ली. भारतीय रक्षा गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जिसने वैश्विक महाशक्तियों के बीच हलचल पैदा कर दी है. भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठन (DRDO) ने 10 और 11 जून को महज 24 घंटे के भीतर एक के बाद एक लगातार तीन मिसाइलों के सफल परीक्षण कर इतिहास रच दिया है. इस ऐतिहासिक कामयाबी के साथ ही भारत दुनिया के उन गिने-चुने एलीट सुपरपावर देशों की कतार में मजबूती से खड़ा हो गया है, जिनके पास आसमान से लेकर अंतरिक्ष तक और समंदर की गहराइयों से लेकर लंबी दूरी की मिसाइलों को पलक झपकते ही खाक करने का अचूक ब्रह्मास्त्र मौजूद है. हिंदुस्तान टाइम्स ने रक्षा मंत्रालय के शीर्ष सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी. भारत ने अब एक ऐसा अभेद्य सुरक्षा चक्र तैयार कर लिया है जिसे भेद पाना नामुमकिन है. भारत ने निकाला ICBM हमले का तोड़भारत ने 10 और 11 जून को लगातार तीन मिसाइलों के सफल फ्लाइट टेस्‍ट कर बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस (BMD) और एंटी-शिप वॉरफेयर क्षमताओं का लोहा मनवाया है. इस ऐतिहासिक और रणनीतिक कामयाबी के साथ ही भारत दुनिया के उन चुनिंदा और एलीट देशों के क्लब में शामिल हो गया है जिनके पास इंटर-कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलों (ICBMs) तक को हवा में ही नेस्तनाबूद करने की अचूक तकनीक मौजूद है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और डीआरडीओ के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने इस बड़ी सफलता के लिए वैज्ञानिकों, उद्योग जगत के सहयोगियों और सशस्त्र बलों को बधाई दी है. टेस्‍ट से जुड़ी 5 मुख्य बातें • 24 घंटे में तीन बड़े धमाके: डीआरडीओ ने बेहद जटिल मिशन को अंजाम देते हुए महज 24 घंटे के भीतर लगातार तीन बड़े मिसाइल टेस्‍ट किए जो भारत की अत्याधुनिक और मल्टी-लेयर्ड हवाई सुरक्षा आर्किटेक्‍ट को प्रदर्शित करते हैं. • लंबी दूरी की मिसाइलों का काल: सूत्रों के मुताबिक, भारत ने दो ऐसे इंटरसेप्टर मिसाइलों का परीक्षण किया है जो 2,000 से 5,000 किलोमीटर रेंज वाली इंटरमीडिएट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइलों (IRBMs) को हवा में मार गिराने में पूरी तरह सक्षम हैं. • अंतरिक्ष और वायुमंडल दोनों में मार: ये इंटरसेप्टर मिसाइलें एक्सो-एटमॉस्फेरिक (अंतरिक्ष में) और एंडो-एटमॉस्फेरिक (वायुमंडल के भीतर) दोनों ही स्तरों पर आकर दुश्मन की मिसाइलों को ट्रैक कर उन्हें पूरी तरह तबाह कर सकती हैं. • पाकिस्तान के मिसाइल खतरे का तोड़: यह परीक्षण भारत के लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि पड़ोसी देश पाकिस्तान लगातार फतेह-1, फतेह-2 और चीन की तकनीक पर आधारित P282 जैसी लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें विकसित कर रहा है. • पहली बार नेवल एंटी-शिप मिसाइल (NASM-MR) का ट्रायल: इस रक्षा कवच के साथ ही डीआरडीओ ने पहली बार मध्यम दूरी की नौसैनिक एंटी-शिप मिसाइल का भी सफल पहला फ्लाइट टेस्‍ट किया, जिससे समुद्री सीमाओं पर भारतीय नौसेना की प्रहार क्षमता कई गुना बढ़ गई है. जल्‍द होगा यूजर ट्रायलइन परीक्षणों की सफलता केवल एक तकनीकी मील का पत्थर नहीं है बल्कि यह दक्षिण एशिया में शक्ति संतुलन को पूरी तरह भारत के पक्ष में मोड़ने वाली घटना है. चीन और पाकिस्तान के बढ़ते मिसाइल गठजोड़ को देखते हुए भारत को एक ऐसे अभेद्य सुरक्षा चक्र की सख्त जरूरत थी. इन इंटरसेप्टर मिसाइलों के परीक्षण पूरे होने के बाद अब इन्हें जल्द ही यूजर ट्रायल्स यानी सीधे सेना के अंतिम परीक्षणों के लिए भेजा जाएगा जिसके बाद इन्हें सीमाओं पर तैनात कर दिया जाएगा. सवाल-जवाबभारत ने हाल ही में किस खास तकनीक का सफल परीक्षण कर दुनिया के एलीट क्लब में जगह बनाई है?भारत ने बहुस्तरीय बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस (BMD) प्रणाली के तहत इंटरसेप्टर मिसाइलों और मध्यम दूरी की नेवल एंटी-शिप मिसाइल (NASM-MR) का सफल परीक्षण किया है.डीआरडीओ द्वारा टेस्ट की गई इंटरसेप्टर मिसाइलों की मारक क्षमता और खासियत क्या है?ये इंटरसेप्टर मिसाइलें 2,000 से 5,000 किमी रेंज वाली दुश्मन की मिसाइलों को मार गिराने में सक्षम हैं और ये वायुमंडल के अंदर (Endo) व अंतरिक्ष (Exo) दोनों जगहों पर हमला कर सकती हैं.भारत के लिए बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस (BMD) सिस्टम को मजबूत करना क्यों सबसे बड़ी प्राथमिकता है?क्षेत्रीय सुरक्षा को देखते हुए यह बेहद जरूरी है, क्योंकि पाकिस्तान तेजी से फतेह-I, फतेह-II और चीनी मूल की घातक P282 लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें तैयार कर रहा है.समुद्री सुरक्षा और नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए किस नई मिसाइल का पहला परीक्षण किया गया?डीआरडीओ ने पहली बार ‘नेवल एंटी-शिप मिसाइल-मीडियम रेंज’ (NASM-MR) का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया है, जो समुद्र में दुश्मन के युद्धपोतों को मध्यम दूरी पर ही नष्ट कर सकती है.इस पूरे मिशन की सफलता पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्या बयान दिया है?रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि से भारत की रक्षा तैयारियां काफी मजबूत होंगी और देश की हवाई व समुद्री खतरों से निपटने की क्षमता में बड़ा इजाफा होगा. Source link

झारखंड

राज्यसभा चुनाव : दो सीटों के लिए अब तीन प्रत्याशी मैदान में,...

राज्यसभा चुनाव के लिए नाम वापसी के अंतिम दिन गुरुवार को किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। इस प्रकार दो सीटों के लिए चुनाव मैदान में तीनों प्रत्याशी जमे हुए हैं। महागठबंधन की ओर से दो उम्मीदवार हैं। झामुमो ने बैजनाथ राम को उतारा है, तो प्रणव झा कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। एनडीए ने निर्दलीय परिमल नाथवानी को समर्थन दिया है। परिमल वर्ष 2008 और वर्ष 2014 में झारखंड से राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं। अब 18 जून को चुनाव होंगे, जहां सभी 81 विधायक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेंगे। इस बीच, जीत के लिए सभी पार्टियां ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। झामुमो प्रत्याशी बैजनाथ राम रांची में हैं, तो एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी मुंबई जा चुके हैं। बैजनाथ राम ने बताया कि वे रांची में रहेंगे। परिमल नाथवानी ने कहा कि दो-तीन दिनों बाद रांची आएंगे। कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा गुरुवार को माले विधायकों से मिले। उधर, विधायकों को एकजुट रखने के लिए कांग्रेस ने अपने विधायकों को क्षेत्र में या रांची में रहने की सलाह दी है। हमेशा संपर्क में रहने को कहा है। वहीं झामुमो ने कहा कि उनके विधायक 24 कैरेट वाले हैं। न उन्हें कोई खरीद सकता है और न डरा-धमका सकता है। Source link

Scroll to Top