भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

आश्वासन के बाद आश्रित संघ का हड़ताल स्थगित

सिटी रिपोर्टर | बोकारो पूर्व घोषित भूख हड़ताल कार्यक्रम बोकारो मृत कर्मचारी आश्रित संघ ने फिलहाल स्थगित कर दिया है। यह निर्णय प्रबंधन के साथ हुई सकारात्मक वार्ता के बाद लिया गया। संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि 11 जून को प्रबंधन के पहल पर मृत कर्मचारी आश्रित संघ के प्रतिनिधियों के साथ नियोजन एवं अन्य लंबित मुद्दों पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया। वार्ता के दौरान प्रबंधन ने विभिन्न मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए समाधान का आश्वासन दिया। यदि प्रबंधन स्थायी नियोजन संबंधी प्रक्रिया को आगामी 10 दिनों के भीतर शुरू नहीं करता है, तो स्थगित आंदोलन को पुनः शुरू किया जाएगा तथा आंदोलन की नई रूपरेखा और तिथि की घोषणा की जाएगी। मौके पर अध्यक्ष सनी देओल, सलाम एहसान, शंभु कुमार, शमसुल अंसारी, बंसीधर प्रसाद, सतीश, धनी आदि थे। Source link

झारखंड

गौ सम्मान आह्वान पर हस्ताक्षर अभियान शुरू

पत्थलगडा | विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के निर्देश में कानूनी सहायता केंद्र पत्थलगडा द्वारा नावाडीह पंचायत के अंबाडीह में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। पीएलवी मुनीलाल दांगी, रविन्द्र कुमार एवं उमेश प्रसाद ने ग्रामीणों को बाल श्रम से संबंधित कानूनी प्रावधानों, बाल अधिकारों तथा शिक्षा के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाल श्रम कानूनन अपराध है और प्रत्येक बच्चे को शिक्षा व सुरक्षित भविष्य का अधिकार है। ग्रामीणों से बच्चों को विद्यालय भेजने तथा बाल श्रम या बाल शोषण की सूचना संबंधित विभाग या कानूनी सहायता केंद्र को देने की अपील की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इटखोरी| मां भद्रकाली मंदिर परिसर से शुक्रवार को गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। इसे लेकर पूरे जिले में 5 लाख लोगों का हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान गौ भक्तों के सौजन्य से गौ सम्मान के लिए शुरूआत किया गया है। अभियान का नेतृत्व कर रहे आचार्य गंगाधर शास्त्री ने कहा कि मां भद्रकाली मंदिर प्रांगण से गौ भक्तों ने गौ सम्मान के लिए दूसरे फैज में इस अभियान का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे भारतवर्ष के 37 प्रांतों में यह हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी 27 जुलाई को राम नाम का हरि कीर्तन करते हुए गौ माता एवं नंदी महाराज की अध्यक्षता में गौ माता को राष्ट्रीय माता की दर्जा देने के लिए भारत एवं राज्य सरकार के नाम से जिले के उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन में कहा गया है कि जब तक गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा नहीं मिलता है, तब तक यह अभियान चलता रहेगा। इटखोरी में गौ सेवक निर्भय पांडेय के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर गौ सम्मान आह्वान अभियान एवं गौ रक्षा दल के सदस्य तथा भाजपा जिला महामंत्री मृत्युंजय सिंह, भाजपा इटखोरी मंडल महामंत्री शक्ति सिंह, भाजपा नेता सतीश सिंह और बैजनाथ यादव व हन्नी गुप्ता समेत बड़ी संख्या में गौ सेवक मौजूद थे। Source link

ताज़ा खबर

India lodges strong protest with Rubio over deaths of indian sailors |...

होमताजा खबरदेश 3 भारतीयों की मौत पर US पर बरसा भारत, जयशंकर ने सीधे फोन कर रुबियो को हड़काया Last Updated:June 13, 2026, 05:57 IST EAM S Jaishankar lodges strong protest with marco Rubio over deaths of indian sailors: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को तीन भारतीय नाविकों की मौत का मामला अमेरिका के सामने उठाया. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की और खाड़ी में अमेरिकी नौसेना के उन हमलों पर भारत की कड़ी आपत्ति जताई, जिनमें तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी. इन घटनाओं को अस्वीकार्य बताते हुए जयशंकर ने कहा कि कमर्शियल शिपिंग को ऐसी कार्रवाई का शिकार नहीं बनाया जाना चाहिए.  ‘न्यायसंगत नहीं’: जयशंकर ने तीन भारतीय नाविकों की मौत के बाद टैंकर पर अमेरिकी हमले का मुद्दा रुबियो के सामने उठाया India lodges strong protest with Rubio over deaths of indian sailors: पश्चिम एशिया अब भी युद्ध की आग में जल रहा है. ईरान जंग के चलते होर्मुज में टेंशन ही टेंशन है. होर्मुज में जहाजों पर खतरा मंडरा रहा है. भारतीय नाविकों वाले जहाज पर अटैक इसका उदाहरण है. बीते दिनों ओमान की खाड़ी में भारतीय नाविकों वाले तेल टैंक पर अमेरिका ने अटैक किया. अमेरिकी नौसेना के अटैक में तीन भाररतीय नाविकों की मौत हो गई. इस घटना से भारत गुस्से में है. भारत ने अमेरिका को न केवल सुनाया है, बल्कि कड़ा विरोध जताया है. भारत ने आंख दिखाते हुए अमेरिका को कह दिया है कि समंदर में जहाजों पर हमला और भारतीयों पर अटैक किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं है. अब उससे एक कदम आगे बढ़कर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सीधे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो को ही खरी-खरी सुना दिया है. जी हां, ओमान की खाड़ी में भारतीय नाविक वाले तेल टैंकर पर अमेरिकी नौसेना के हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत के बाद भारत ने अमेरिका के सामने कड़ा राजनयिक विरोध दर्ज कराया है. इस मुद्दे को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सीधे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के सामने उठाया. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने फोन करके शनिवार तड़के मार्को रुबियो साफ-साफ कड़े लहजे में कह दिया कि समंदर में कमर्शियल जहाजों पर ऐसे घातक हमले कहीं से भी न्यायसंगत नहीं हैं. एस जयशंकर ने सीधे मार्को रुबियो को सुनाया विदेश मंत्री एस जयशंकर ने तीन भारतीय नाविकों की मौत का मामला अमेरिका के सामने उठाया. उन्होंने मार्को रुबियो का नाम लेकर एक्स पर लिखा, ‘आज शाम अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की. खाड़ी में अमेरिकी नौसेना के हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत पर भारत की कड़ी आपत्ति दोहराई. वाणिज्यिक जहाजों पर ऐसे घातक हमले न्यायसंगत नहीं हैं.’ इन घटनाओं को अस्वीकार्य बताते हुए जयशंकर ने कहा कि कमर्शियल शिपिंग को ऐसी कार्रवाई का शिकार नहीं बनाया जाना चाहिए. Spoke to US Secretary of State Marco Rubio this evening. I reiterated India’s strong protest at the attacks by the US Navy in the Gulf that killed three Indian mariners. Such lethal actions against commercial shipping are not justified. Source link

झारखंड

झारखंड को सिर्फ खनिज राज्य ही नहीं, नॉलेज हब बनाना है: हेमंत

नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के विकास का व्यापक विजन-दस्तावेज प्रस्तुत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में सीएम ने दोटूक कहा कि देश को समृद्ध बनाने में झारखंड ने दशकों से अपनी खनिज संपदा की आहुति दी है, लेकिन बदले में विस्थापन, पर्यावरण की क्षति और उग्रवाद जैसी चुनौतियां झेली हैं। अब वक्त आ गया है कि देश झारखंड को सिर्फ रिसोर्स सप्लायर (संसाधन आपूर्तिकर्ता) न समझे, बल्कि विकास का बराबर का साझेदार बनाए। सीएम ने स्पष्ट किया कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना तब तक पूरा नहीं होगा, जब तक झारखंड को उसका हक और केंद्रीय उपक्रमों पर बकाया भारी-भरकम राशि नहीं मिल जाती। बैठक में हेमंत ने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा तभी सार्थक होगी, जब उसका सीधा लाभ यहां के मूलवासियों और आदिवासियों को मिले। हमारा लक्ष्य अब खनिज संपदा को मानव संपदा से, उद्योगों को सीधे रोजगार से और चौतरफा विकास को सामाजिक न्याय से जोड़ना है। इसके लिए माइनिंग सेक्टर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित खनिज अन्वेषण और सस्टेनेबल माइनिंग (सतत खनन) पर काम शुरू कर दिया गया है। सीएम ने बताया कि सालाना 1400 करोड़ रुपए सिर्फ कौशल विकास पर खर्च हो रहे हैं। एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से 1200 करोड़ रु. का मेगा स्किलिंग इकोसिस्टम तैयार हो रहा है। मुख्यमंत्री सारथी योजना से 6.76 लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है। आईटीआई को रोबोटिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल और एआई जैसे पाठ्यक्रमों के अनुरूप अपग्रेड किया जा रहा है। सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के सुखद परिणाम आने लगे हैं। यहां के बच्चे आईआईटी व मेडिकल संस्थानों में जा रहे हैं। हेमंत ने रखा झारखंड का विजन… मानव पूंजी ही असली समृद्धि: खनिज संपदा से धरती को ही नहीं खोदना है, बल्कि उससे मिलने वाले राजस्व को इंसानों पर खर्च कर विकास का नया मॉडल बनाना है। संसाधन से साझीदार की ओर: झारखंड अब सिर्फ कोयला-लोहा देने वाला राज्य बनकर नहीं रहेगा, इसे मैन्युफैक्चरिंग, नॉलेज व ग्रीन इकोनॉमी का हब बनना है। खेल और खिलाड़ियों की सुरक्षा: खेल महासंघों के ढर्रे में बड़ा सुधार किया जाएगा। खिलाड़ियों के हितों की रक्षा के लिए एक फूल-प्रूफ नई व्यवस्था लागू होगी। कुपोषण पर कड़ा प्रहार: सामर कार्यक्रम और पोषण अभियान से कुपोषण को खत्म किया जा रहा है। खेल और स्वास्थ्य में नया हब बनेगा राज्य सेंटर ऑफ एक्सीलेंस: फुटबॉल-हॉकी के लिए राष्ट्रीय स्तर का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने की तैयारी है। मेडिकल सीटें: मेडिकल कॉलेजों में सीटें बढ़ाने व पीपीपी मोड पर नए मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रस्ताव है। विदेशी स्कॉलरशिप: देश के शीर्ष संस्थानों के साथ-साथ विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए प्रतिभावान विद्यार्थियों को शत-प्रतिशत स्कॉलरशिप दी जा रही है। केंद्र से बड़ी मांगें; कहा- हमारा हक तुरंत मिले नीति आयोग की बैठक में सीएम हेमंत सोरेन। इन्फ्रास्ट्रक्चर और हेल्थ का मजबूत नेटवर्क… सीएम ने कहा- झारखंड अब पारंपरिक उद्योगों से हटकर टेक्सटाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ग्रीन एनर्जी, लॉजिस्टिक्स और एग्रो-फूड प्रोसेसिंग में निवेश आकर्षित कर रहा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा बदलाव करते हुए सरकार ने पंचायत स्तर तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाई हैं, जिसके तहत 1276 पंचायत स्तरीय दवा दुकानें खोली जा चुकी हैं। ₹1.36 लाख करोड़ का बकाया: केंद्र सरकार की कोल कंपनियों और अन्य केंद्रीय उपक्रमों पर बकाया इस राशि का भुगतान तुरंत किया जाए, ताकि यह पैसा राज्य के बुनियादी ढांचे में लग सके। 6000 करोड़ का जल जीवन फंड: जल जीवन मिशन के तहत लंबित 6000 करोड़ रुपए की राशि शीघ्र जारी की जाए। 15 हजार आंगनबाड़ी भवन: राज्य के 38 हजार केंद्रों में से 15 हजार के पास अपने भवन नहीं हैं। राज्य अपने दम पर 5000 भवन बना रहा है, शेष के लिए केंद्र वित्तीय मदद दे। एजुकेशन और स्पोर्ट्स इंफ्रा: राज्य में पीएम श्री व केंद्रीय विद्यालयों की संख्या बढ़ाई जाए। साथ ही, रांची में एनसीईआरटी का क्षेत्रीय केंद्र और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना हो। नीतिगत सरलीकरण: जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के नियमों की समीक्षा हो और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए। Source link

शिक्षा

Senior Diplomat Rudra New India Envoy to Turkey

Hindi News Career Senior Diplomat Rudra New India Envoy To Turkey | Assam Nagaland Oil Pact 22 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. सीनियर डिप्लोमैट रुद्र गौरव तुर्की के नए राजदूत होंगे 11 जून को विदेश मंत्रालय (MEA) ने सीनियर डिप्लोमैट रुद्र गौरव श्रेष्ठ को तुर्की में भारत का अगला राजदूत अपॉइंट किया। रुद्र 1999 बैच के इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) ऑफिसर हैं और वे 2023 से अब तक ईरान में भारत के राजदूत थे। रुद्र ने अपने डिप्लोमैटिक करियर के दौरान, फ्रांस, मॉरिशस, अफगानिस्तान, सिंगापुर और भूटान में काम किया है। रुद्र 2016 से 2019 तक मोजाम्बिक में भारत के हाई कमिश्नर भी रह चुके हैं। 2022 में रुद्र प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) रहे। रुद्र ने 2020 से 2023 तक प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में जॉइंट सेक्रेटरी के तौर पर काम किया। रुद्र ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया है। 2. भारतीय सेना को कामिकाजे’ ड्रोन मिले 12 जून को भारतीय सेना को स्वदेशी रक्षा कंपनी SMPP ने 106 ‘कामिकाजे’ ड्रोन सौंपे। कामिकाजे ड्रोन को ‘पीसकीपर (अग्निवेग)’ नाम भी दिया गया है और ये ड्रोन 180km की रेंज तक हमला कर सकते हैं। ये ड्रोन टर्बोजेट इंजन से चलेंगे और इसमें 100 ऑपरेशनल और 6 ट्रेनिंग ड्रोन शामिल हैं। ये कामिकाजे ड्रोन 450kmph की स्पीड तक में उड़ सकते हैं, इसकी रफ्तार दुनिया में सबसे तेज उड़ने वाले पेरेग्रिन फाल्कन पक्षी की रफ्तार 320kmph से भी ज्यादा है। कामिकाजे ड्रोन पर जैमिंग का असर नहीं होगा और न कोई स्पूफिंग के जरिए इन्हें टारगेट से भटका सकेगा। यह डिलीवरी भारत की स्वदेशी रक्षा निर्माण क्षमता और अनमैन्ड वारफेयर के सहयोग से हुई है। इन्हें बेलारूसी फर्म केबी इंडेला की मदद से तैयार किया गया है। कामिकाजे ड्रोन ऐसे ड्रोन होते हैं जो लक्ष्य पर हमला करते समय खुद भी नष्ट हो जाते हैं। इन्हें लॉइटरिंग म्यूनिशन भी कहा जाता है। कामिकाजे ड्रोन का नाम सेकेंड वर्ल्ड वार के ‘कामिकाजे’ अटैक से लिया गया है। उस समय जापानी पायलट कामिकाजे यानी, विमानों को दुश्मन के जहाजों से टकराकर आत्मघाती हमला किया करते थे। ड्रोन्स का फायदा ये है कि ये सस्ते होते हैं और सटीक हमला कर सकते हैं और टैंक, रडार, तोप और सैन्य ठिकानों को निशाना बना सकते हैं। इस ड्रोन में अहम मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स हब, कमांड सेंटर, रडार इंस्टॉलेशन और दूसरे रणनीतिक ठिकानों पर सटीक हमला करने की भी क्षमता है। ट्रायल के दौरान अग्निवेग ने जैमिंग और स्पूफिंग वाले माहौल में काम करते हुए 5 मीटर से कम का सर्कुलर एरर प्रोबेबल (CEP) हासिल किया। निधन (DEATH) 3. शूटर जसपाल राणा का निधन 12 जून को भारत के दिग्गज शूटर जसपाल राणा का निधन हो गया है। वे 49 साल के थे। जसपाल फरवरी 2025 से 25 मीटर पिस्टल में भारत के हाई परफार्मेंस कोच थे। जसपाल को पिस्टल शूटिंग इवेंट्स, खासकर 25m सेंटर फायर पिस्टल, 25m स्टैंडर्ड पिस्टल और 10m एयर पिस्टल में महारत हासिल की। जसपाल राणा पेरिस ओलिंपिक में डबल ओलिंपिक मेडल जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर के कोच थे। जसपाल राणा ने एशियन गेम्स में 8 मेडल जीते। इनमें 4 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल रहे। जसपाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 9 गोल्ड सहित 15 मेडल जीते। इनमें 4 सिल्वर और दो ब्रॉन्ज भी शामिल हैं। जसपाल ने हिरोशिमा में 1994 के एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीता। जसपाल को 1994 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। जसपाल ने 1996 के अटलांटा ओलंपिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। 1997 में जसपाल को सरकार ने पद्म श्री से सम्मानित किया था। जसपाल ने 2006 के दोहा में एशियाई खेलों में कई गोल्ड मेडल जीते। इसमें 25m सेंटर फायर पिस्टल इवेंट में वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी का रिकॉर्ड भी शामिल है जसपाल राणा को 2020 में द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. Google सीनियर डायरेक्टर रेने मयहोरफर ने रिजाइन किया 12 जून को Google के सीनियर डायरेक्टर रेने मयहोरफर ने अपने पद से इस्तीफा दिया। ऑस्ट्रियाई मूल के मयहोरफर एक साइंटिस्ट और सायबर सिक्योरिटी रिसर्चर हैं। रेने ने अपने पर्सनल ब्लॉग में रिजाइन के साथ ही Google पर AI से जुड़े सुरक्षा मामलों पर नैतिक मूल्यों से समझौता करने का आरोप भी लगाया है। रेने मोबाइल सिक्योरिटी, डिजिटल आइडेन्टिटी एन्क्रिप्शन, प्राइवेसी और नेटवर्क सिक्योरिटी जैसे सेक्टर्स में काम करने के लिए जाने जाते हैं। 2025 में रेने यूरोपियन कमीशन और एन्क्रिप्शन टेक्नोलॉजी रोडमेप एक्सपर्ट के तौर पर चुने गए थे। 2019 और 2023 के रिसर्च पेपर में उन्होंने बताया कि एंड्रॉयड किस तरह यूजर के ऐप और सिस्टम को साइबर खतरों से सुरक्षित रखता है। रेने लंबे समय से Google में सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म टीम को लीड कर रहे थे। 5. SpaceX ने दुनिया कस सबसे बड़ा $75 बिलियन का IPO जारी किया 12 जून को दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क की रॉकेट कंपनी SpaceX अमेरिकी शेयर मार्केट नैस्डैक पर लिस्ट हुई। कंपनी ने अपने IPO का फाइनल प्राइस 135 डॉलर तय किया है। 1.77 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 168 लाख करोड़ रुपए के वैल्यूएशन पर हो रही इस लिस्टिंग के बाद इलॉन मस्क दुनिया के पहले ट्रिलिनियर बन सकते हैं। SpaceX इस इश्यू के जरिए रिकॉर्ड 75 बिलियन डॉलर यानी करीब 7.15 लाख करोड़ रुपए जुटा रही है। SpaceX का ये अकेला IPO साल 2024 और 2025 में आए सभी अमेरिकी IPO की कुल जुटाई रकम से भी ज्यादा है। ये दुनिया का सबसे बड़ा IPO है। SpaceX का मूल्यांकन अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। मस्क की कुल संपत्ति ने 1 लाख करोड़ डॉलर (1 Trillion) का आंकड़ा पार कर लिया है। SpaceX की सफलता ने अंतरिक्ष पर्यटन और उपग्रह संचार क्षेत्र में नई संभावनाएं खोली हैं। मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 6. असम और नागालैंड के बीच ऐतिहासिक त्रिपक्षीय समझौता हुआ 11 जून को केंद्र सरकार असम और नागालैंड सरकार के बीच एक ऐतिहासिक त्रिपक्षीय समझौता (MoU) हुआ। ये समझौता असम-नागालैंड सीमा के विवादित क्षेत्रों में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की जॉइंट रिसर्च और प्रोडक्शन के लिए किया गया है। इस समझौते

झारखंड

बिना पाठ-योजना के नहीं पढ़ा सकेंगे शिक्षक, हर अध्याय की अलग तैयारी...

भास्कर न्यूज | सिमडेगा झारखंड के सरकारी, सहायता प्राप्त और अल्पसंख्यक विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों की कार्यशैली में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। इसके तहत अब कोई भी शिक्षक बिना लिखित पाठ-योजना (लेसन प्लान) के कक्षा में पढ़ाई नहीं करा सकेंगे। प्रत्येक विषय के प्रत्येक अध्याय के लिए पहले से विस्तृत योजना तैयार करनी होगी और उसे प्रधानाध्यापक से अनुमोदित कराना अनिवार्य होगा। जेसीईआरटी के निदेशक शशि रंजन द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि शिक्षण प्रक्रिया को केवल पाठ्यपुस्तक तक सीमित न रखकर गतिविधि आधारित, अनुभवात्मक और दक्षता आधारित बनाया जाए। इसके लिए हर अध्याय को पढ़ाने से पहले शिक्षक को यह तय करना होगा कि छात्र क्या सीखेंगे, कौन-कौन सी गतिविधियां कराई जाएंगी, मूल्यांकन कैसे होगा और स्थानीय संदर्भों को पढ़ाई से किस प्रकार जोड़ा जाएगा। एक सप्ताह से एक माह पहले बनानी होगी योजना : नई व्यवस्था के तहत शिक्षकों को कक्षा संचालन से एक सप्ताह, पखवाड़ा या एक माह पहले पाठ-योजना तैयार करनी होगी। योजना को प्रधानाध्यापक से सत्यापित कराने के बाद ही उसे लागू किया जा सकेगा। सभी विषयों की योजनाओं को एक ही पंजी या इंडेक्स फाइल में संधारित करना होगा और कक्षा में जाते समय शिक्षक को यह फाइल साथ रखना अनिवार्य होगा। औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारी चालू सत्र की पाठ-योजना फाइल की जांच कर सकेंगे। यदि कोई अध्याय कई दिनों तक पढ़ाया जाता है तो शिक्षक को प्रतिदिन पढ़ाए गए विषय,कराई गई गतिविधियों और विद्यार्थियों की सहभागिता का विवरण भी दर्ज करना होगा। प्रधानाध्यापकों की भूमिका भी होगी अहम: एसओपी में प्रधानाध्यापकों की जिम्मेदारी भी स्पष्ट रूप से तय की गई है। उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि शिक्षक द्वारा प्रस्तुत पाठ-योजना उसी विषय की हो, जिसे वह पढ़ाते हैं और योजना राज्य सरकार द्वारा निर्धारित प्रारूप में तैयार की गई हो। फाइल भर जाने पर उसे विद्यालय कार्यालय में सुरक्षित रखा जाएगा और नई फाइल शुरू की जाएगी। औचक निरीक्षण के दिन प्रधानाध्यापक को उसी दिन पाठ-योजना पर प्रतिहस्ताक्षर करना होगा। इससे शिक्षण कार्य की नियमित निगरानी संभव हो सकेगी। झारखंड की भाषाई विविधता को ध्यान में रखकर तैयार हुई व्यवस्था जेसीईआरटी ने माना है कि झारखंड भाषाई और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत विविध राज्य है। यहां संथाली, मुंडारी, हो, खोरठा समेत कई भाषाएं बोली जाती हैं। कई दूरस्थ विद्यालयों में शिक्षण सामग्री (टीएलएम) की कमी रहती है तथा 40 से 45 मिनट के सीमित पीरियड में बिना तैयारी के पढ़ाने से समय का समुचित उपयोग नहीं हो पाता। इन्हीं चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए पाठ-योजना को अनिवार्य बनाया गया है ताकि शिक्षक पहले से तैयारी कर कक्षा में जाएं और उपलब्ध समय का अधिकतम उपयोग हो सके। क्या कहते हैं जिला शिक्षा अधीक्षक जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक कुमार राम ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप शिक्षण व्यवस्था को अधिक प्रभावी,गुणवत्तापूर् ण और परिणाम आधारित बनाने के लिए यह पहल की गई है। पाठ-योजना के माध्यम से शिक्षक पूर्व तैयारी के साथ कक्षा में जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण अनुभव मिलेगा। जिले के सभी विद्यालयों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। Source link

ताज़ा खबर

यमुना नदी के किनारे आगरा के किसान कम लागत में कर रहे...

Last Updated:June 12, 2026, 22:16 IST आगरा में पालक की खेती करने वाले किसान बताते है कि एक एकड़ में तक़रीबन 10 से 15 हजार रूपये की लागत आती है. उन्होंने कहा कि ज़ब पालक की पैदावार शुरू होती है तो एक ही बीज रोपण से चार लांघ पालक काटा जाता है. जिससे उन्हें काफी अच्छा मुनाफा मिलता है. उन्होंने कहा कि जैविक खाद और कुछ कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जाता है क्यूंकि पालक में जल्दी कीड़ा लगने की संभावना हो जाती है. आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में पालक किसान मालामाल हो रहे है. दरअसल पालक की खेती में बेहद कम लागत आती है और इसकी तीन से चार गुना मुनाफा किसानों को मिलता है. इसके अतिरिक्त एक बार बीज रोपण के तीन-चार बार पालक को काटा जाता है. जिससे उन्हें काफी फायदा होता है. आगरा में पालक की खेती कर रहे किसान ने बताया कि उन्हें उनकी फ़सल का लागत मूल्य से अच्छा लाभकारी मूल्य प्राप्त होता है. उन्होंने कहा कि सीजन खत्म होने के बाद भी वह आसानी से अपनी जीविका चला पाते है और फिर सीजन की शुरुआत होते ही खेती में जुट जाते है और अच्छा धन अर्जित करते है. प्रति एकड़ 10 से 15 हजार आती है लागत आगरा में पालक की खेती करने वाले किसान बताते है कि एक एकड़ में तक़रीबन 10 से 15 हजार रूपये की लागत आती है. उन्होंने कहा कि ज़ब पालक की पैदावार शुरू होती है तो एक ही बीज रोपण से चार लांघ पालक काटा जाता है. जिससे उन्हें काफी अच्छा मुनाफा मिलता है. उन्होंने कहा कि जैविक खाद और कुछ कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जाता है क्यूंकि पालक में जल्दी कीड़ा लगने की संभावना हो जाती है. किसान बताते है कि कम लागत और अच्छा मुनाफा होने के कारण आगरा के कई क्षेत्रों में इसकी खेती की जाती है. किसान ने बताया कि खेतो में पालक तैयार होने के बाद उसे सीधे मंडी ले जाया जाता है जहाँ व्यापारी उन्हें उसका अच्छा लाभकारी मूल्य देते है. उन्होंने बताया कि सबसे अच्छी बात यह है कि बीज रोपण के करीब 30 से 40 दिनों में इसकी पैदावार शुरू हो जाती है. यमुना के किनारे होती है खेती आगरा में पालक की खेती नदी और यमुना किनारे अधिक मात्रा में की जाती है. किसान बताते है कि वर्तमान में यमुना का पानी दूषित होने कि वजह से फिलहाल वहाँ खेती नहीं की जा रही है. एक समय था कि पहले यमुना किनारे ही पालक को उगाया जाता था. उन्होंने कहा कि आगरा में नदी किनारे और जहाँ जलोढ़ मिट्टी पाई जाती है. वहाँ इसकी फ़सल अधिक की जाती है. उन्होंने कहा कि जलोढ़ मिट्टी पालक की खेती के लिए सबसे अधिक उपयोगी होती है. इस मिट्टी में की जाने वाली फ़सल अच्छी और भारी मात्रा में पैदा होती है. इसके अतिरिक्त नदी किनारा होने के कारण नमी बनी रहती है जिससे अधिक पानी या सिचाई की जरुरत नहीं पड़ती है. हालांकि कई किसान इसे वर्तमान में अपने खेतो में कर रहे है जहाँ नदी किनारा नहीं है बस वहाँ सिंचाई समय पर की जाती है. About the Author Rajneesh Kumar Yadav मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Agra,Agra,Uttar Pradesh Source link

झारखंड

मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

लातेहार | जिले के बारियातू थाना पुलिस ने मारपीट, धमकी और अन्य संगीन आरोपों से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में शिवनाथ गंझू उर्फ अजय गंझू (पिता किशुन गंझू) तथा मुकेश गंझू (पिता रामा गंझू उर्फ ननकू गंझू) शामिल हैं। दोनों बरियातू थाना क्षेत्र के पकुरवा मनातू गांव के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी रंजन पासवान ने बताया कि मारपीट मामले में थाना कांड संख्या 38/25 में दर्ज की गई थी। Source link

झारखंड

लावापानी जलप्रपात व 27 नंबर रेलवे ब्रिज पर्यटन स्थल को कैटगरी में...

भास्कर न्यूज|लोहरदगा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल पर सुविधा और सुरक्षा बढ़ाने को लेकर जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। इसे लेकर समिति ने सहमति दे दी है। समय-समय पर पर्यटन के क्षेत्र में पर्यटकों के सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किया भी गए हैं। हालांकि अन्य जिलों की तुलना में पर्यटन क्षेत्र में विकास के कार्य नदारद रही है, फिर भी एक बार फिर उम्मीद की किरण जगी है। लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने जिला पर्यटन समिति की बैठक में लावापानी जलप्रपात और 27 नंबर रेलवे ब्रिज पर्यटन स्थल को कैटेगरी “अ” में अपग्रेड करने का निर्णय लिया। कोराम्बे विष्णुपद मंदिर को कैटेगरी सी से बी में अपग्रेड करने का निर्देश दिया गया। डीसी ने कहा कि जिला के अधिसूचित पर्यटन स्थलों का विकास करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाएं। नंदिनी जलाशय में पर्यटकों के लिए बोटिंग की सुविधा के लिए सरकार के प्रस्ताव भेजे जाने का निर्देश दिया। सभी अधिसूचित पर्यटन स्थलों में लाभुक समिति का गठन करने का निर्देश दिया। नए पर्यटन स्थलों को चिह्नित करने का प्रस्ताव रखा : वन भूमि वाले पर्यटन स्थल में सामुदायिक विकास केंद्र विकसित करने का निर्णय लिया गया। समिति के सदस्यों ने नए पर्यटन स्थलों को चिह्नित करने का प्रस्ताव रखा। जिला में पर्यटन स्थलों पर में आवश्यक साइनेज व डिस्प्ले लगाने, डेंजर जोन से संबंधित साइनेज लगाने और महत्वपूर्ण फोन नंबरों को डिस्प्ले कराने का कार्य करने को भी कहा गया है। मूलभूत सुविधाओं को दिए जाने के िलए आवश्यक प्राक्कलन बनाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही आवश्यक सुविधाएं देने के िलए स्थानीय लोगों से भी सुझाव लिए जाने का निर्देश दिया गया। पर्यटन समिति द्वारा प्रमुख पर्यटक स्थल में नागरिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई कराए गए थे। समिति में डीडीसी राज महेश्वरम, पीडी आइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, जिला खेल पदाधिकारी उपवन बड़ा समेत अन्य पदाधिकारी व समिति के सदस्य उपस्थित थे। Source link

ताज़ा खबर

Alipur EVM Fire Incident West Bengal CEO Report | अलीपुर में ईवीएम...

होमताजा खबरदेश अलीपुर में EVM जलने के पीछे साजिश? EC को गई 9 पन्नों की रिपोर्ट में क्या लिखा Last Updated:June 12, 2026, 23:24 IST पश्चिम बंगाल के अलीपुर में सरकारी बिल्डिंग में लगी आग में करीब 4000 ईवीएम और वीवीपैट जलकर खाक हो गए हैं. इस मामले में अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी अरिंदम नियोगी ने चुनाव आयोग को 9 पन्नों की रिपोर्ट भेजी है. रिपोर्ट के मुताबिक अभी नुकसान का सही अंदाजा लगाना मुमकिन नहीं है. फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है और प्रभावित इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया है. अलीपुर कलेक्ट्रेट में लगी आग में जल गईं सारी EVMs और VVPAT मशीनें. (Photo : PTI) कोलकाता: अलीपुर की सरकारी नौ मंजिला इमारत में लगी भीषण आग में करीब 4000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम और वीवीपैट जलकर खाक हो चुके हैं. यह सभी मशीनें हालिया विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल की गई थीं. इस बड़े हादसे के बाद अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरिंदम नियोगी ने जिला अधिकारियों के साथ मौके का दौरा किया. उन्होंने इस पूरी घटना पर चुनाव आयोग को एक विस्तृत रिपोर्ट भेजी है. यह रिपोर्ट पूरे 9 पन्नों की है. रिपोर्ट में कहा गया है कि फोरेंसिक जांच पूरी होने के बाद ही असल नुकसान का पता चल पाएगा. पुलिस ने फिलहाल पूरे प्रभावित हिस्से को सुरक्षित घेरे में ले लिया है. वहां किसी के भी जाने पर पाबंदी लगा दी गई है. अतिरिक्त चुनाव अधिकारी की 9 पन्नों की रिपोर्ट में क्या बड़े खुलासे हुए हैं? अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरिंदम नियोगी ने 12 जून 2026 को खुद घटनास्थल का दौरा किया. उनके साथ कई जिला अधिकारी भी मौजूद रहे. इसके बाद उन्होंने चुनाव आयोग को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी. इस 9 पन्नों की रिपोर्ट में बताया गया है कि गोदाम में रखी ईवीएम और वीवीपैट को भारी नुकसान पहुंचा है. इसके साथ ही एसएलयू और दूसरी चुनावी सामग्री भी जल गई है. रिपोर्ट के अनुसार अभी नुकसान की सटीक सीमा का आकलन करना संभव नहीं है. पूरी फोरेंसिक जांच खत्म होने के बाद ही चुनाव आयोग को दूसरी विस्तृत रिपोर्ट भेजी जाएगी. दक्षिण कोलकाता के अलीपुर इलाके की इस इमारत में दक्षिण 24 परगना जिला परिषद का दफ्तर भी है. राज्य के अग्निशमन मंत्री कौशिक चौधरी ने खुद घटनास्थल का मुआयना किया. उन्होंने मीडिया से बातचीत में एक बेहद हैरान करने वाली बात कही. मंत्री के मुताबिक आग सबसे पहले दूसरी और तीसरी मंजिल पर देखी गई थी. इसके बाद आग सीधे सातवीं और आठवीं मंजिल पर पहुंच गई. बीच की चौथी, पांचवीं और छठी मंजिल इस आग से बिल्कुल प्रभावित नहीं हुईं. यही वजह है कि इसे सामान्य आग नहीं माना जा रहा है. प्रशासन को इसमें किसी बड़ी तोड़-फोड़ या साजिश की आशंका लग रही है. फोरेंसिक जांच और पुलिस की कार्रवाई से क्या सच बाहर आएगा? इस मामले में दक्षिण 24 परगना प्रशासन ने अलीपुर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने इस केस के लिए स्पेशल फोरेंसिक एक्सपर्ट्स को नियुक्त किया है. यह टीम लगातार मौके से सैंपल जुटाने में लगी है. फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या जान-बूझकर लगाई गई थी. फिलहाल सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. वहां किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है. 4000 ईवीएम जलने पर बंगाल की राजनीति में क्यों मचा है घमासान? इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है. विपक्षी दलों ने सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा है कि इसमें किसी बड़ी तोड़-फोड़ की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. वहीं बीजेपी नेता राकेश सिंह ने इसे एक सुनियोजित साजिश करार दिया है. हालांकि अभी तक किसी भी नेता ने अपने दावों के समर्थन में कोई पुख्ता सबूत पेश नहीं किया है. दूसरी तरफ दमकल विभाग के अधिकारी अभी भी कूलिंग ऑपरेशन में जुटे हैं. बिल्डिंग के अंदर कुछ हिस्सों में अभी भी धुआं उठ रहा है. About the Author दीपक वर्माDeputy News Editor दीपक वर्मा (Deepak Verma) की‍ गिनती हिंदी डिजिटल मीडिया के तेजी से उभरते चेहरों में होती है. वह News18हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज़ एडिटर की भूमिका में जुड़े हैं. प्रिंट से डिजिटल का रुख करने वाले दीपक के पास पत्र…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Kolkata,West Bengal Source link

Scroll to Top