भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

ताज़ा खबर

aaj ka Dhanu rashifal 08 june 2026 Sagittarius horoscope in hindi

Last Updated:June 08, 2026, 00:06 IST Aaj ka Dhanu Rashifal 08 june 2026: धनु राशि के जातकों को प्रेम और पारिवारिक जीवन में आज संवेदनशीलता और समझदारी बरतने की आवश्यकता है. रिश्तों में केवल अपनी बात रखने की बजाय सामने वाले की भावनाओं और परिस्थितियों को समझने का प्रयास करें. पढ़ें आज का पूरा राशिफल. जमुई. आज 08 जून 2026 के दिन धनु राशि के जातकों का दिन काफी उत्साह और काफी उमंग के साथ बीतेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों के लिए ग्रहों की स्थिति उत्साह और अवसर दोनों लेकर आ रही है. मंगल देव का मेष राशि में प्रभाव पूरे दिन ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास बनाए रखेगा. हालांकि यह ऊर्जा तभी लाभकारी साबित होगी जब इसे सही दिशा में लगाया जाए. उन्होंने कहा कि आज के दिन जल्दबाजी या बिना सोचे-समझे लिए गए फैसले नुकसान पहुंचा सकते हैं. आज का दिन धैर्य, अनुशासन और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है. लंबे समय से फंसे मामले को सुलझाने में मिलेगी सफलताज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों का लंबे समय से चल रहे पुराने कर्ज या धन से जुड़े मामलों को सुलझाने का प्रयास सफल हो सकता है. आज के दिन अपना मानसिक बोझ कम होगा और भविष्य की योजनाओं के लिए रास्ता साफ होगा. शाम के समय शुक्रदेव के प्रभाव से आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के नए अवसर सामने आ सकते हैं. उन्होंने बताया कि आज का दिन करियर और व्यवसाय के क्षेत्र में सतर्कता और समझदारी बरतना चाहिए. आज आपके कार्यस्थल पर कुछ अप्रत्याशित परिस्थितियां सामने आ सकती हैं, लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है. अपनी क्षमता और अनुभव पर भरोसा रखते हुए एक-एक कदम आगे बढ़ाने से समस्याओं का समाधान मिल जाएगा.  आज संवेदनशीलता से लेना होगा कामज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को प्रेम और पारिवारिक जीवन में आज संवेदनशीलता और समझदारी बरतने की आवश्यकता है. रिश्तों में केवल अपनी बात रखने की बजाय सामने वाले की भावनाओं और परिस्थितियों को समझने का प्रयास करें. जीवनसाथी या प्रियजन किसी मानसिक दबाव या परेशानी से गुजर रहे हों तो उनका सहयोग करें. परिवार के साथ बिताया गया समय मानसिक शांति प्रदान करेगा. दिनभर की व्यस्तता के बावजूद स्वयं के लिए कुछ समय निकालना लाभदायक रहेगा. आज का शुभ रंग गहरा बैंगनी और गहरा नीला रहेगा. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

झारखंड

यूनियन क्लब में जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप शुरू

सिटी रिपोर्टर } जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की पहल पर दो दिनी यूनियन क्लब व लाइब्रेरी रांची जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन शनिवार को हुआ। प्रतियोगिता में अंडर11 बालिका वर्ग में ट्विशा जैन विजेता, अंडर 13 बालिका वर्ग में आराध्या विजेता हुईं। अंडर 15 बालिका वर्ग में निधि, अलीशा, वान्या व गुंजन सेमीफाइनल में पहुंची। Source link

झारखंड

वैन की चपेट में आने से युवक घायल, तोड़फोड़

रांची | अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरू स्थित न्यू एजी कॉलोनी में शनिवार रात एक वैन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए। आक्रोशित लोगों ने वैन चालक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान वाहन में भी तोड़फोड़ की गई। सूचना मिलते ही अरगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। Source link

ताज़ा खबर

Today Earthquake | Bhukap News | Bhutan Bhukamp | Bihar-bengal Earthquake |...

होमताजा खबरदेश आधी रात को थर्राई 5 देशों की धरती, भारत-चीन-भूटान तक दहशत, कितनी तीव्रता? Last Updated:June 08, 2026, 01:05 IST Bhukamp Today Update: भूटान के पुनाखा में आए 5.6 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप ने पूरे दक्षिण एशिया को हिलाकर रख दिया है. जमीन से केवल 10 किलोमीटर की उथली गहराई पर आए इस भूकंप के कारण थिम्पू और पारो समेत कई जिलों में इमारतें ताश के पत्तों की तरह हिलने लगीं. इसके तेज झटके भारत के असम, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के साथ-साथ नेपाल, बांग्लादेश और चीन तक महसूस किए गए, जिससे आधी रात को लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागने लगे. फिलहाल प्रशासन बड़े नुकसान का आकलन कर रहा है और लोगों को आफ्टरशॉक्स से सावधान रहने की हिदायत दी गई है. नेपाल से लेकर भारत-चीन में भूकंप के झटके महसूस हुए. Butan-India Bhukamp Latest Update: भूटान के पुनाखा में रविवार यानी कि 6 जून की आधी रात को करीब 11:06 बजे आए एक बेहद शक्तिशाली और खतरनाक भूकंप से लोग डर गए. यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई है. इसका केंद्र पुनाखा से महज 5 किलोमीटर दूर था. जमीन से सिर्फ 10 किलोमीटर की उथली गहराई पर होने के कारण इसके झटके बेहद डरावने थे. इस भूकंप के झटके की वजह से थिम्पू, पारो और कई अन्य जोंगखागों (जिलों) में मजबूत गगनचुंबी इमारतें हिलने लगी थीं. आधी रात को अचानक लगी इस भयानक थपकी से घबराए लोग अपनी जान बचाने के लिए चीखते-चिल्लाते हुए अपने घरों से बाहर खुले मैदानों और सड़कों की तरफ भागने लगे, जिससे चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया. 5 देशों के अलग-अलग शहरों में झटके महसूस हुए इस भूकंप का असर सिर्फ भूटान तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि भारत, नेपाल, बांग्लादेश और चीन में भी इसके झटके महसूस हुए. भारत के असम, पश्चिम बंगाल और सिक्किम राज्यों में भी इसके बेहद तेज और डरावने झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटकों से सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लाखों लोग पूरी रात दहशत के साये में रहे. हालांकि, इसकी वजह से फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन आपदा प्रबंधन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह हाई अलर्ट पर हैं. कोलकाता से लेकर सिलीगुड़ी-कोचीन बिहार तक कांपे भूटान में आए भूकंप की वजह से कोलकाता और उसके आस-पास के जिलों में भी झटके महसूस किए गए. हालांकि, वहां झटकों की तीव्रता काफी ज़्यादा थी क्योंकि नॉर्थ बंगाल के जिले भूकंप के सोर्स के ज़्यादा करीब थे. पता चला है कि शहर की ऊंची इमारतों के साथ-साथ आम घरों में भी आधी रात को अचानक झटके महसूस किए गए. कई लोगों ने सीलिंग फैन और फर्नीचर हिलते हुए देखे. सिलीगुड़ी, कोचीन बिहार, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार जैसे जिलों में झटके महसूस होते ही बहुत ज़्यादा दहशत फैल गई. कई लोगों ने रात में जागकर खुले आसमान के नीचे शरण ली. अभी तक, बीती रात आए भूकंप की वजह से राज्य में किसी बड़े नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. हालांकि, आधी रात को अचानक आई भूकंप ने लोगों के मन में बहुत डर पैदा कर दिया. About the Author Deep Raj DeepakSub-Editor Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

झारखंड

पलामू में बन रहा दालचीनी का घी, 2 महीने की शतसिद्ध पद्धति...

Last Updated:June 07, 2026, 23:12 IST Ayurvedic Cinnamon Ghee: आज तक आपने गाय, भैंस या देसी घी के कई प्रकारों के बारे में सुना और इस्तेमाल किया होगा, लेकिन क्या कभी दालचीनी से बने घी के बारे में सुना है? पलामू जिले में एक ऐसा अनोखा और पारंपरिक आयुर्वेदिक घी तैयार किया जा रहा है, जिसे ‘दालचीनी का घी’ कहा जाता है. आयुर्वेद के जानकार शिव कुमार पांडे पिछले कई वर्षों से इस विशेष घी को पारंपरिक और प्राकृतिक विधि से तैयार कर रहे हैं. उनका दावा है कि यह पुराने समय में इस्तेमाल होने वाली बेहद लाभकारी औषधियों में से एक है, जो आज के समय में लगभग खत्म होती जा रही है. शिव कुमार पांडे ने लोकल 18 को बताया कि आजकल लोग दालचीनी का घी बनाना लगभग भूल चुके हैं, जबकि पुराने समय में इसका उपयोग कई समस्याओं में किया जाता था. यह घी खास प्रक्रिया से तैयार किया जाता है, जिससे दालचीनी के सभी गुण घी में समाहित हो जाते हैं. यही वजह है कि इसे दुनिया का सबसे मीठा और गुणकारी घी कहा जाता है. उन्होंने बताया कि यह घी खासकर जोड़ों के दर्द, गठिया, साइटिका और शरीर के दर्द में काफी फायदेमंद माना जाता है. दर्द वाली जगह पर इसकी मालिश करने से राहत मिलती है. उन्होंने बताया कि दालचीनी का घी केवल शरीर के दर्द तक सीमित नहीं है, बल्कि दांतों के दर्द, पायरिया, मसूड़ों की सूजन और मुंह की दुर्गंध जैसी समस्याओं में भी लाभकारी माना जाता है. Add News18 as Preferred Source on Google इसके अलावा खांसी और दमा से परेशान लोग अगर थोड़ा सा दालचीनी घी मुंह में रख लें, तो इससे आराम महसूस होता है. शिव कुमार पांडे ने बताया कि गुड़ को कूटकर इस घी में मिलाकर प्राकृतिक चॉकलेट भी तैयार की जा सकती है, जो स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है. इस घी को तैयार करने की प्रक्रिया काफी लंबी और मेहनतभरी होती है. इसे ‘शतसिद्ध पद्धति’ से तैयार किया जाता है, जिसमें लगभग दो महीने का समय लगता है. पूरी प्रक्रिया प्राकृतिक तरीके से की जाती है, जिसके कारण इसकी लागत भी अधिक आती है. वर्तमान में 60 एमएल दालचीनी घी की कीमत 800 रुपये रखी गई है. शिव कुमार पांडे का कहना है कि यह केवल एक उत्पाद नहीं, बल्कि प्राचीन आयुर्वेदिक परंपरा को जीवित रखने का प्रयास है. इच्छुक लोग उनसे संपर्क कर इस विशेष दालचीनी घी को खरीद सकते हैं. Source link

झारखंड

सब्जियों में निरंतर सिंचाई का कार्य जारी रखें : कृषि वैज्ञानिक

भास्कर न्यूज|लोहरदगा जिलेभर में बीते कई वर्षों में पहली बार लगातार 10 दिनों से अधिक समय तक 39 से 40 डिग्री तापमान रहने का रिकॉर्ड कायम हुआ है। इस बीच मनुष्य से लेकर पशु पक्षियों तक में हीटवेव से बढ़ी परेशानी देखने को मिली। वहीं पहली बार लोगों को प्री मानसून का भी लाभ चिलचिलाती गर्मी में नहीं मिल पाया। बीते लगभग एक सप्ताह से गर्मी के बीच आसमान में बादल छाए रहने से उमस भरी गर्मी का लोगों को सामना करना पड़ रहा है। अब इस उमस भरी गर्मी से राहत के लिए लोगों को 10 से 12 दिनों की प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। लगभग 10 दिनों बाद मानसूनी बारिश शुरू होने के साथ तापमान में आने वाले गिरावट से लोगों को राहत मिल सकेगा। इस दिशा में कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर शंकर कुमार सिंह से बातचीत में उन्होंने बताया कि पश्चिमी हवा तेज होने और बंगाल की खाड़ी में दबाव कम बनने के कारण प्री मानसून का लाभ लोगों को कम या नहीं के बराबर मिला है। वहीं केरल में समय से 6 जून को पहुंचे मानसून के बाद अपने नियमित समय से थोड़ी देर से झारखंड में भी 18 से 20 जून को मानसून प्रवेश कर जाएगा। इसके लिए लोगों को 10 से 12 दिन की प्रतीक्षा और करनी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि 10 से लेकर 13 जून के बीच प्रत्येक वर्ष मानसून प्रवेश करता है। कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि अभी लगातार गर्मी रहने के बाद मानसून में अच्छी बारिश का लाभ लोगों को मिलेगा। उन्होंने किसानों से अपील की है कि अभी संध्या और रात्रि के समय लगे सब्जियों के फसल पर निरंतर पटवन का कार्य जारी रखें। जिससे फसलों को गर्मी से नुकसान न पहुंचे। इसके अलावा अपने पशुओं को खासकर दोपहर के समय खुले में ना छोड़े। जिससे मनुष्य के अलावा पशुओं को भी उमस से होने वाली परेशानी से बचाया जा सके। इधर जिले का अधिकतम तापमान शनिवार को भी 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया है। Source link

झारखंड

Raids were conducted on 12 paan-gutkha shops and a fine of Rs...

. डीसी संदीप कुमार मीना व सिविल सर्जन डॉ. राजू कच्छप के निर्देश पर सिगरेट व अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम 2003 (कोटपा 2003) के प्रभावी क्रियान्वयन व जन जागरूकता को लेकर जिले में संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम, लोहरदगा, खाद्य सुरक्षा विभाग, लोहरदगा व कुडू प्रखंड अंतर्गत अंचल अधिकारी-सह-बीडीओ, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के संयुक्त बैनर तले की गई। अभियान के तहत कुड़ू प्रखंड मुख्यालय के बस स्टैंड, ब्लॉक मोड़, चंदू चौक, जीमा चौक व स्कूल के अगल-बगल स्थित 28 से 30 दुकानों की विशेष जांच की गई। इस दौरान कानून का उल्लंघन करने वाले कुल 12 दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए कुल 1100 रुपए का अर्थदंड वसूला गया। छापेमारी के दौरान दुकानदारों व आम नागरिकों को कोटपा 2003 के प्रावधानों की जानकारी दी गई और तम्बाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य प्रभावों के प्रति सचेत किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू उत्पादों के सेवन पर प्रतिबंध है और इसका उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से यह संदेश भी दिया गया कि भविष्य में इस प्रकार की छापेमारी लगातार जारी रहेगी ताकि तम्बाकू नियंत्रण कानून का पालन सुनिश्चित हो सके। Source link

ताज़ा खबर

आधी रात को थर्रा गई एक साथ 5 देशों की धरती, भारत...

होमताजा खबरदेश आधी रात को थर्रा गई एक साथ 5 देशों की धरती, भारत से लेकर चीन-भूटान तक दहशत, कितनी रही तीव्रता? Last Updated:June 08, 2026, 00:06 IST Bhukamp Today Update: भूटान के पुनाखा में आए 5.6 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप ने पूरे दक्षिण एशिया को हिलाकर रख दिया है. जमीन से केवल 10 किलोमीटर की उथली गहराई पर आए इस भूकंप के कारण थिम्पू और पारो समेत कई जिलों में इमारतें ताश के पत्तों की तरह हिलने लगीं. इसके तेज झटके भारत के असम, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के साथ-साथ नेपाल, बांग्लादेश और चीन तक महसूस किए गए, जिससे आधी रात को लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागने लगे. फिलहाल प्रशासन बड़े नुकसान का आकलन कर रहा है और लोगों को आफ्टरशॉक्स से सावधान रहने की हिदायत दी गई है. Butan-India Bhukamp Latest Update: भूटान के पुनाखा में रविवार (6 जुलाई 2026) की आधी रात को करीब 11:06 बजे आए एक बेहद शक्तिशाली और खतरनाक भूकंप ने भीषण तबाही की आशंका पैदा कर दी है. यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई है, जिसका केंद्र पुनाखा से महज 5 किलोमीटर दूर था. जमीन से सिर्फ 10 किलोमीटर की उथली गहराई (Shallow Depth) पर होने के कारण इसके झटके बेहद हिंसक और डरावने थे, जिसने थिम्पू, पारो और कई अन्य जोंगखागों (जिलों) में मजबूत गगनचुंबी इमारतों को भी बुरी तरह हिलाकर रख दिया. आधी रात को अचानक लगी इस भयानक थपकी से घबराए लोग अपनी जान बचाने के लिए चीखते-चिल्लाते हुए अपने घरों से बाहर खुले मैदानों और सड़कों की तरफ भागने लगे, जिससे चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस भूकंप का असर सिर्फ भूटान तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि भारत, नेपाल, बांग्लादेश और चीन को भी अपनी चपेट में ले लिया. भारत के असम, पश्चिम बंगाल और सिक्किम राज्यों में भी इसके बेहद तेज और डरावने झटके महसूस किए गए. सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लाखों लोग पूरी रात दहशत के साये में रहे. हालांकि, इस भयानक प्राकृतिक आपदा में फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन आपदा प्रबंधन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह हाई अलर्ट पर हैं. यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर… News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

झारखंड

सीट हाथ से फ‍िसल न जाए, इसल‍िए अपनों को सीएम हेमंंत सोरेन...

Last Updated:June 07, 2026, 23:44 IST राज्यसभा चुनाव से पहले रांची में सीएम हेमंत सोरेन ने बैठक की. इस बैठक में जेएमएम और कांग्रेस एक-एक सीट पर सहमत हैं. महागठबंधन को दोनों सीटें जीतने का भरोसा है. चर्चा यह भी है कि महागठबंधन के दोनों उम्मीदवार कल एक साथ नामांकन दाखिल करेंगे. रांची: आगामी राज्यसभा चुनावों को देखते हुए आज झारखंड के मुख्यमंत्री ने अपनी पार्टी के मंत्रियों और विधायकों की एक अहम बैठक बुलाई. इस बैठक में हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के दोनों राज्यसभा उम्मीदवार भी मौजूद थे. सीएम ने सभी नेताओं से एकजुट रहने और चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए कहा. इसके साथ ही उन्होंने बैठक में संगठनात्मक तालमेल को मजबूत करने और राज्यसभा चुनावों में सत्ताधारी पार्टी के उम्मीदवारों की जीत पक्की करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए. यह बैठक मुख्यमंत्री आवास पर हुई जिसमें जेएमएम और कांग्रेस ने एक-एक राज्यसभा सीट पर चुनाव लड़ने पर सहमति जताई है. बैठक के बाद कांग्रेस नेता और झारखंड के मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि बैठक में तय किया गया है कि महागठबंधन के दोनों उम्मीदवार जीतेंगे. इस विश्वास के पीछे एक कारण यह है कि जेएमएम के एक सदस्य ने कांग्रेस उम्मीदवार के नामांकन पत्रों के लिए प्रस्तावक की भूमिका भी निभाई है. मंत्री ने कहा कि इससे इस बात को मजबूती मिलती है कि महागठबंधन की सभी सहयोगी पार्टियां एकजुट हैं और हमारे दोनों उम्मीदवारों की जीत पक्की है. बैठक के बाद आरजेडी नेता और झारखंड के मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की बैठक हुई है. इसमें सभी विधायक और मंत्री शामिल हुए. सभी ने गठबंधन की जीत तय करने के तरीकों पर चर्चा की. कल नामांकन होगा. सभी लोग मिलकर काम करेंगे और आगे बढ़ेंगे. चर्चा यह भी है कि महागठबंधन के दोनों उम्मीदवार कल एक साथ नामांकन दाखिल करेंगे. About the Author Rajneesh Singh जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

बूथों पर मैपिंग के लिए कोई मां-पिता तो कोई सास-ससुर का नाम...

आज भी मतदान केंद्रों पर विशेष गहन पुनरीक्षण कैंप रातू रोड के माउंट मोटर गली स्थित केबी बालिका विद्यालय में दोपहर में काफी लोगों की भीड़ लगी है। दरअसल, यहां मतदान केन्द्र है, जहां विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाताओं की मैपिंग की जा रही है। बीएलआे के पास मतदाता सूची में लोग अपना नाम खोज रहे हैं, लेकिन कई लोगों का नाम नहीं मिल रहा है। इसी बीच वहीं के निवासी मयंक राज ने बताया कि मेरा मैपिंग नहीं हो पा रहा है। क्योंकि मेरे पास 2003 का वोटर कार्ड नहीं है। ऐसे में मेरे पिता का नाम 2003 में होगा, तब मेरा मैपिंग हो पाएगा। लेकिन पिता का भी वोटर कार्ड नहीं मिला, उनका भी मैपिंग नहीं हो पाया। यहां भी नाम नहीं मिल रहा है। तभी भीड़ में खड़े महादेव प्रसाद गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2003 में केबी बालिका स्कूल में वोट देते थे। 2005 में वे बरियातू शिफ्ट हो गए। पर जब यह मैपिंग शुरू हुई तो उनका नाम नहीं मिल रहा है। ऐसे दर्जनों लोग परेशान दिखे। हालांकि, मौके पर उपस्थित बीएलआे सभी मतदाताओं को परेशान नहीं होने की सलाह देती रहीं। लोग परेशान न हों, सभी की होगी मैपिंग: बीएलओ बीएलओ लीलांक्षी बाजपेयी ने कहा कि लोग पहले जागरूक नहीं थे। अभी लोगों में पैनिक का माहौल बन गया है कि कहीं उनका नाम तो नहीं कट जाएगा। कई लोग जानकारी के अभाव में आधार कार्ड लेकर आ रहे हैं, जबकि अभी वोटर कार्ड के अलावा किसी अन्य दस्तावेज की जरूरत नहीं है। कई लोगों को अपना बूथ तक नहीं पता है, लेकिन वे परेशान न हों। हमारे बूथ के वोटर नहीं होने के बावजूद, यदि वे सही जानकारी दे रहे हैं तो हम उनकी मैपिंग कर रहे हैं। जब बीएलओ संपर्क करें तो उन्हें सही जानकारी दें, आपकी मैपिंग हो जाएगी। 15 जून तक अंतिम मैपिंग, 30 से एसआईआर बीएलओ जेके द्विवेदी ने कहा कि जिनकी मैपिंग किसी कारणवश नहीं हो पा रही है, उनकी मैपिंग कुछ दिनों में शुरू की जाएगी। 15 जून तक हमें अंतिम चरण की मैपिंग डोर-टू-डोर जाकर करनी है। शिविर समाप्त होने के बाद हम फिर घर-घर जाकर अपने वोटरों से मिलेंगे और उनकी मैपिंग करेंगे। यदि किसी वोटर ने अपना निवास स्थान बदल लिया है, तो वे हमसे संपर्क करें, ताकि उनकी मैपिंग कर सकें। 30 जून से एसआईआर की प्रक्रिया शुरू होगी। उससे पहले 20 जून से एक सप्ताह तक बीएलओ और बीएलए-2 का प्रशिक्षण होगा, जिसमें छूट गए लोगों की मैपिंग कैसे करनी है, यह बताया जाएगा। इसके बाद हम लोगों के पास फॉर्म लेकर जाएंगे और सही दस्तावेजों के साथ दोबारा मैपिंग शुरू करेंगे। Source link

Scroll to Top