भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

छोटकी सरिया में राजेश मंडल को दी गई श्रद्धांजलि

भास्कर न्यूज | बड़की सरिया सरिया प्रखंड के छोटकी सरिया गांव में गुरुवार को समाजसेवी स्वर्गीय राजेश मंडल के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा हुई। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने राजेश मंडल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उनके सामाजिक योगदान को याद किया। सभा में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राजेश मंडल ने कमजोर और जरूरतमंद लोगों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष किया। उनका जीवन जनसेवा, सामाजिक न्याय, जनहित के मुद्दों को समर्पित रहा। पुलिसिया जुल्म, अन्याय के खिलाफ उन्होंने कई बार आंदोलन किए। वे आम लोगों की आवाज बने। मरांडी ने कहा कि शहादत के 11 साल बाद भी राजेश मंडल का संघर्ष, उनके विचार, जनता के प्रति उनका प्रेम लोगों के दिलों में जिंदा है। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी भाजपा नेत्री रजनी कौर भी उनके जनसंघर्ष, सामाजिक सरोकारों की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि पहुंचे। लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। सभा में सामाजिक एकता, जनसेवा, क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में रजनी कौर, त्रिभुवन मंडल, बालगोविंद मंडल, नकुल पांडेय, वार्ड पार्षद मंजू देवी, अशोक मंडल, केदार मंडल, विनोद विश्वकर्मा, बबलू मंडल, मनीष मंडल, आशिष बॉर्डर, मुकेश मंडल, देवनाथ राणा, बिनोद यादव सहित सैकड़ों लोगों ने राजेश मंडल को श्रद्धांजलि दी। Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Dhanu rashifal 06 june 2026 Sagittarius horoscope in hindi today...

Last Updated:June 06, 2026, 00:05 IST Aaj ka Dhanu Rashifal 06 june 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मोर्चे पर बड़ी खुशखबरी लेकर आया है. चंद्रमा का दूसरे भाव में गोचर आपकी तिजोरी को भरने का काम करेगा. इतना ही नहीं, आज वाशि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, ऐन्द्र योग, सुनफा योग और भद्र राजयोग जैसे 5 बड़े महासंयोग बन रहे हैं, जिससे वित्तीय मामलों में आपको अपार सफलता मिलेगी. यदि आपका जमीन, मकान या किसी प्रॉपर्टी से जुड़ा काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो आज उसमें आपको मनमुताबिक सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं. पढ़िए पूरी ज्योतिषीय गणना. ख़बरें फटाफट जमुई:  आज 06 जून 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए कई शुभ संकेत लेकर आया है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति और दुर्लभ संयोग से धनु राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है. उन्होंने बताया कि आज के दिन की शुरुआत आत्ममंथन और मानसिक शांति के साथ होगी. आज आप भीड़-भाड़ और अनावश्यक बातचीत से दूरी बनाकर अपने विचारों के साथ समय बिताना पसंद कर सकते हैं. किसी पुराने अनुभव, अधूरे लक्ष्य या हाल की घटना को लेकर मन में चल रही उलझनों का समाधान भी मिल सकता है. पंडित झा बताते हैं कि आज आपको भावनात्मक रूप से परिपक्व निर्णय लेने से लाभ मिलेगा और मन में चल रही चिंताओं का बोझ भी कम होगा. दिन बढ़ने के साथ परिस्थितियां आपके पक्ष में होती दिखाई देंगी, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. चंद्रमा के गोचर का भी मिलेगा लाभज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज चंद्रमा का दूसरे भाव में गोचर धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने वाला साबित हो सकता है. वाशि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, ऐन्द्र योग, सुनफा योग और भद्र राजयोग के प्रभाव से वित्तीय मामलों में सफलता मिलने की संभावना है. यदि आप लंबे समय से किसी जमीन, मकान या संपत्ति से जुड़े कार्य को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं, तो आज उसमें सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से लाभदायक माना जा रहा है. फंसी हुई रकम वापस मिलने की संभावना भी बन रही है. नौकरीपेशा लोगों को समय का बेहतर उपयोग करना चाहिए. कार्यस्थल पर छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंता करने के बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना अधिक लाभदायक रहेगा. ऑफिस में बातचीत के दौरान संयम और संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा, क्योंकि अनजाने में कहे गए शब्द किसी विवाद का कारण बन सकते हैं. प्रेम और शिक्षा के लिहाज से अच्छा रहेगा दिनज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज शिक्षा, प्रेम और पारिवारिक जीवन के लिहाज से भी दिन धनु वालों के लिए शुभ रहने वाला है. उन्होंने बताया कि आज लक्ष्मी-नारायण योग का प्रभाव विद्यार्थियों के लिए विशेष लाभकारी रहेगा. जो छात्र अपने भविष्य को लेकर गंभीर हैं, उन्हें पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखनी चाहिए, क्योंकि वर्तमान में किया गया परिश्रम आने वाले समय में बड़ी सफलता का आधार बन सकता है. वैवाहिक जीवन में पहले से चली आ रही गलतफहमियां दूर होने के संकेत हैं और जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी तथा साथी के साथ यादगार समय बिताने का अवसर मिल सकता है. आज के दिन के लिए आपका शुभ रंग काला तथा शुभ अंक 3 रहने वाला है. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें प्रेम और शिक्षा के लिहाज से अच्छा रहेगा दिनज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज शिक्षा, प्रेम और पारिवारिक जीवन के लिहाज से भी दिन धनु वालों के लिए शुभ रहने वाला है. उन्होंने बताया कि आज लक्ष्मी-नारायण योग का प्रभाव विद्यार्थियों के लिए विशेष लाभकारी रहेगा. जो छात्र अपने भविष्य को लेकर गंभीर हैं, उन्हें पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखनी चाहिए, क्योंकि वर्तमान में किया गया परिश्रम आने वाले समय में बड़ी सफलता का आधार बन सकता है. वैवाहिक जीवन में पहले से चली आ रही गलतफहमियां दूर होने के संकेत हैं और जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी तथा साथी के साथ यादगार समय बिताने का अवसर मिल सकता है. आज के दिन के लिए आपका शुभ रंग काला तथा शुभ अंक 3 रहने वाला है. खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें login Source link

झारखंड

नवडीहा मंडल भाजपा की नई कमेटी घोषित, चार उपाध्यक्ष बनाए गए

नवडीहा | भाजपा गिरिडीह ग्रामीण के जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा की सहमति के बाद नवडीहा मंडल के पदाधिकारियों की आधिकारिक घोषणा हुई है। नवडीहा मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की। नई कमेटी की सूची सार्वजनिक की। सुधीर कुमार वर्मा ने कहा कि कमेटी में समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास हुआ है। नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की विचारधारा जन-जन तक पहुंचाएंगे। आगामी चुनावों को देखते हुए पार्टी को और सशक्त करेंगे। घोषित सूची के अनुसार चार उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें विनय कुमार वर्मा, नित्यानंद चौधरी, अंग्रेज हाजरा, पिंकी कुमारी शामिल हैं। महामंत्री की जिम्मेदारी शुभम कुमार, राजेंद्र यादव को मिली है। मंत्री पद पर लालु प्रसाद यादव, नुनुदेव रविदास, सोनी देवी को दायित्व दिया गया है। चुनाव प्रचार और डिजिटल पहुंच को देखते हुए आईटी और सोशल मीडिया टीम भी मजबूत की गई है। Source link

झारखंड

झारखंड सरकार की पहल, विधवा पुनर्विवाह पर मिलेंगे 2 लाख रुपए

भास्कर न्यूज | गिरिडीह झारखंड सरकार द्वारा विधवा महिलाओं के सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से राज्य विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत पुनर्विवाह करने वाली पात्र विधवा महिलाओं को 2 लाख की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, ताकि वे सम्मानपूर्वक नया जीवन शुरू कर सकें और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य समाज में विधवा महिलाओं के पुनर्विवाह को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना है। सरकार का मानना है कि पुनर्विवाह के माध्यम से महिलाओं को एक नया अवसर और बेहतर भविष्य मिल सकता है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदिका का झारखंड राज्य की निवासी विधवा महिला होना अनिवार्य है। पुनर्विवाह विवाह योग्य आयु में होना चाहिए तथा पुनर्विवाह की तिथि से एक वर्ष के भीतर आवेदन करना आवश्यक होगा। इसके अलावा पुनर्विवाह के बाद नवदंपति आयकरदाता नहीं होने चाहिए। योजना के लिए आवेदन के साथ आधार कार्ड, विवाह प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, बैंक पासबुक की प्रति, विधवा महिला का आयु प्रमाण पत्र, लाभार्थी का मृत्यु प्रमाण पत्र तथा पूर्व पति के मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज जमा करने होंगे। गिरिडीह जिले में चल रहा विशेष जागरूकता अभियान गिरिडीह जिले में इस योजना की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए संबंधित विभाग द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पात्र महिलाओं को योजना की जानकारी दी जा रही है तथा आवेदन प्रक्रिया में सहयोग किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने पात्र महिलाओं से योजना का लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी अथवा आवेदन संबंधी सहायता के लिए अपने नजदीकी आंगनबाड़ी सेविका या संबंधित विभागीय कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।यह योजना विधवा महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास के साथ जीवन की नई शुरुआत करने का अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Vrishchik rashifal 06 June 2026 Scorpio horoscope in hindi special...

Last Updated:June 06, 2026, 00:06 IST Aaj ka Vrishchik Rashifal 06 June 2026: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 6 जून 2026 का दिन खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है. करियर और व्यापार के मोर्चे पर आपको बड़ी तरक्की देखने को मिलेगी. साथ ही अप्रत्याशित धन लाभ (अचानक आर्थिक फायदा) होने के भी मजबूत योग बन रहे हैं. पारिवारिक जीवन में मधुरता घुलेगी और जीवनसाथी या पार्टनर के साथ प्रेम संबंध और अधिक मजबूत होंगे. हालांकि, सितारों की चाल बताती है कि आज आपको अपने पेट और कमर की सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा और जेब ढीली होने से बचाने के लिए खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखना जरूरी है. पढ़िए आज की पूरी भविष्यवाणी. सीतामढ़ी: 6 जून 2026 का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नई ऊर्जा और सकारात्मकता लेकर आया है. आज आपके भीतर का आत्मविश्वास अपने चरम स्तर पर रहेगा. जिससे आप कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना भी बेहद आसानी से कर लेंगे. आपकी अंतर्दृष्टि और गहरी समझ आज आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सही फैसले लेने में मार्गदर्शन करेगी. इसके साथ ही, पिछले कुछ समय से चली आ रही पुरानी और जटिल समस्याएं आज बिना किसी अतिरिक्त प्रयास के अपने आप सुलझती हुई नजर आएंगी. जिससे मानसिक सुकून मिलेगा. ​ कैसा रहेगा करियर और व्यापारकरियर और व्यापार में तरक्की के नए योग ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे ने बताया कि कार्यक्षेत्र और व्यापार के मामले में आज का दिन बेहद शानदार रहने वाला है. ऑफिस में आपकी कड़ी मेहनत और काम के प्रति समर्पण को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सराहा जाएगा. संभावना है कि आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाए या फिर काम को लेकर कोई बहुत अच्छा फीडबैक मिले, जो आपके करियर को नई दिशा देगा. आज का दिन लगाएगा नया अवसरव्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन नए अवसर लेकर आएगा. मार्केट में बने नए संपर्क या नए क्लाइंट्स आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे. छोटी-छोटी व्यापारिक डील्स से भी आज आपको बढ़िया मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा. ​आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन में खुशहाली पैसों के मामले में आज आपकी स्थिति सामान्य से बेहतर यानी मध्यम रहने वाली है. आपको अपने अनावश्यक और फिजूल के खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखने की सख्त जरूरत है. अच्छी बात यह है कि शाम होते-होते आपको कहीं से अप्रत्याशित या अचानक धन लाभ हो सकता हैं. जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. पारिवार में ऐसा रहेगा माहौल?पारिवारिक मोर्चे पर आज घर में शांति, सुख और सौहार्द का माहौल बना रहेगा. परिवार के किसी खास सदस्य के साथ आपकी बहुत अच्छी और सकारात्मक बातचीत हो सकती है. जिससे आपको उनका पूरा सहयोग और स्नेह प्राप्त होगा. ​प्रेम संबंध और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात करें तो आज पार्टनर के साथ आपका रिश्ता बेहद गहरा और रोमांटिक रहेगा. आपसी समझ बढ़ने से रिश्ते में मिठास घुलेगी और आप एक-दूसरे के काफी करीब महसूस करेंगे. स्वास्थ्य को लेकर रहें सतर्कस्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है, विशेषकर अपने पेट और कमर का ख्याल रखें. आज ज्यादा ठंडा, तीखा या तला हुआ भोजन खाने से पूरी तरह बचें और हल्का व्यायाम अपनी दिनचर्या में शामिल करें. आज आपका शुभ अंक 9 और शुभ रंग गहरा लाल व काला है. शाम के समय 11 बार ॐ नमः शिवाय का जाप करना और उत्तर दिशा में लाल फूल रखना आपके लिए विशेष कल्याणकारी रहेगा. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Sitamarhi,Bihar Source link

झारखंड

Marwari Mahila Samiti distributed slippers, umbrellas and food items in Sabartola.

धालभूमगढ़20 घंटे पहले कॉपी लिंक भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बांधघुटु सबरटोला में गुरुवार को धालभूमगढ़ मारवाड़ी महिला समिति (झारखंड प्रदेश, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के अंतर्गत) की ओर से सराहनीय व पुनीत कार्य का आयोजन किया गया। समिति की महिलाओं ने सबरटोला पहुंचकर अत्यंत पिछड़े और जरूरतमंद परिवारों के बीच राहत व खाद्य सामग्री का वितरण किया। भीषण गर्मी और धूप को देखते हुए समिति द्वारा सबर समुदाय के 132 लोगों के बीच मुख्य रूप से नए चप्पल और धूप-बारिश से बचाव के लिए छातों का वितरण किया गया। इसके साथ ही, गर्मी में राहत प्रदान करने के उद्देश्य से सभी ग्रामीणों को ठंडा व शरबत पिलाया गया। बच्चों व बड़ों के बीच खाद्य सामग्रियों का वितरण किया गया। राहत सामग्री पाकर सबर परिवारों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मौके पर कोकपाड़ा नरसिंहगढ़ पंचायत के मुखिया विलासी सिंह समिति की ओर से मनीषा अग्रवाल, सीमा, विमला अग्रवाल, कलावती, मंजू, पिंकी, प्रीति, श्वेता, राखी, लक्ष्मी अग्रवाल, डॉली, सुनीता और निशा अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सक्रिय भूमिका निभायी। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ Source link

झारखंड

तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्परिणाम के प्रति विद्यार्थियों को किया...

चाईबासा| जिला नोडल पदाधिकारी, एनसीडी., डॉ. जगन्नाथ हेंब्रम के नेतृत्व में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस अभियान के अंतर्गत गुरुवार को चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज झींकपानी, पश्चिमी सिंहभूम के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच जागरूकता एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य तम्बाकू के सेवन से होने वाले दुष्परिणाम के प्रति आम जनमानस को जागरूक करना एवं तम्बाकू की लत से दूर रहना है। डॉ जगन्नाथ हेंब्रम, जिला नोडल पदाधिकारी, एनसीडी ने बताया कि आज समाज में युवा वर्ग तेजी से तम्बाकू का आदि हो रहा है, जो अत्यधिक चिंता का विषय है। Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Kanya rashifal 06 june 2026 Virgo horoscope in hindi today...

Last Updated:June 06, 2026, 00:08 IST Aaj ka Kanya Rashifal 06 june 2026: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों की नई सौगात लेकर आया है. सितारों की शुभ स्थिति के चलते आज आपको करियर और कारोबार के क्षेत्र में अपनी मेहनत की जमकर सराहना मिलेगी. आर्थिक मोर्चे पर भी बड़ा लाभ होने वाला है. न सिर्फ आपका लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलेगा, बल्कि आय के कुछ नए स्रोत भी बन सकते हैं. पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी, सेहत दुरुस्त रहेगी और आज आपका मन आध्यात्मिक कार्यों की ओर आकर्षित होगा. हालांकि, दिन को पूरी तरह बेहतर बनाने के लिए आपको अपने अनियंत्रित खर्चों पर लगाम लगानी होगी. पढ़िए पूरी भविष्यवाणी. देवघर: दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह नक्षत्र के हिसाब से किया जाता है. वही ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, वैधृति योग रहने वाला है. चन्द्रमा आज मकर उपरांत कुम्भ राशि में संचार करेगा. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल बताते है की कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी शुभ और सकारात्मक रहने वाला है. ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति के कारण आपके जीवन में कई अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं. सुबह से ही आपके अंदर एक नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिलेगा. लंबे समय से जो काम रुके हुए थे, उन्हें पूरा करने की प्रेरणा मिलेगी और आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. आज आपके मन में सकारात्मक विचार आएंगे, जिससे हर काम को बेहतर तरीके से करने में सफलता मिलेगी. आपका आध्यात्मिक कार्यों मे रूचि बढ़ेगीआज आपका झुकाव धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों की ओर अधिक रहेगा. पूजा-पाठ, ध्यान, भजन-कीर्तन या किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है. इससे मानसिक शांति मिलेगी और मन प्रसन्न रहेगा. यदि पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर तनाव महसूस कर रहे थे, तो आज उसमें राहत मिलने के संकेत हैं. मन शांत रहेगा और आप खुद को पहले से अधिक संतुलित महसूस करेंगे. परिवार में शांति का माहौल रहेगापारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का माहौल सुखद और खुशहाल बना रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. घर में किसी रिश्तेदार या अतिथि के आने की संभावना है. जिससे घर में चहल-पहल बढ़ेगी. परिवार के लोगों के साथ बातचीत और मेलजोल से रिश्तों में मजबूती आएगी. घर के बड़े-बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद भी आपको प्राप्त होगा. जिससे आत्मविश्वास और बढ़ेगा. कार्यछेत्र में मेहनत और लग्न की सराहना की जायेगी नौकरी और व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन की सराहना हो सकती है. अधिकारी और सहकर्मी आपके काम से प्रभावित होंगे. यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो उसमें सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. व्यापार करने वाले लोगों को भी नए अवसर मिल सकते हैं. किसी नए संपर्क या योजना से भविष्य में अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. आर्थिक मामलों में आज दिन अनुकूल रहेगाआर्थिक मामलों में भी आज का दिन अनुकूल दिखाई दे रहा है. आय के नए स्रोत बनने की संभावना है. कहीं से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है या किसी नए कार्य से लाभ प्राप्त हो सकता है. यदि आप किसी निवेश या नए व्यवसाय की योजना बना रहे हैं तो सोच-समझकर लिया गया निर्णय भविष्य में फायदा दे सकता है.हालांकि खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना भी जरूरी रहेगा. स्वास्थ के लिहाज से भी आज दिन रहेगा बढ़िया स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. आप खुद को ऊर्जावान और सक्रिय महसूस करेंगे. मानसिक रूप से भी काफी मजबूत रहेंगे. सकारात्मक सोच और खुशमिजाज स्वभाव के कारण पूरे दिन आपके चेहरे पर आत्मविश्वास दिखाई देगा. कुल मिलाकर आज का दिन कन्या राशि के लोगों के लिए सुख, शांति, सफलता और आर्थिक लाभ के अच्छे संकेत लेकर आया है. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand Source link

झारखंड

जुगाड़ हो तो ऐसा… नदी के पानी से बदली सूरज की किस्मत!...

होमताजा खबरकृषि नदी के पानी से बदली सूरज की किस्मत! सिंचाई का ये अनोखा मॉडल है लाजवाब Last Updated:June 05, 2026, 05:42 IST Ranchi Agriculture News : झारखंड में खूंटी के किसान सूरज ने नदी से पाईप, अंडरग्राउंड टंकी और कंप्रेसर से सिंचाई की अनोखी व्यवस्था बनाई है. उनके जुगाड़ को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. वह हर रोज 20 क्विंटल झिंगी समेत 10 तरह की सब्जियां बेचकर तगड़ी कमाई कर रहे हैं. ख़बरें फटाफट रांची: झारखंड की राजधानी रांची के खूंटी जिला के किसान सूरज बताते हैं कि इस कड़ी धूप में भी वह अपनी 4 एकड़ जमीन में  बढ़िया से खेती किए हुए हैं. यहां हर क्यारी में पानी होता है. यहां पानी की कोई दिक्कत नहीं होती है. दरअसल, उनके खेत से कुछ दूर में एक नदी बहती है. नदी से पाईप लगाकर वह एक टैंकर में पानी भरते हैं और वहां पर एक मोटर लगा हुआ है, जो प्रेशर के साथ खेत में पानी देने का काम करता है और इस पानी को वो हर क्यारी में ले जाने का काम करते हैं. आइये जानते हैं उनकी खेती के तरीके के बारे में. किसान सूरज ने आगे बताया कि पहले उन्हें खेती करने में पानी की किल्लतों का सामना करना पड़ता था, उन्हें समझ नहीं आता था, लेकिन फिर थोड़ा दिमाग लगाया और आज इस उपाय से झिंगी से लेकर भिंडी हर चीज उनके खेत में उग रही है. आज पानी की कोई दिक्कत नहीं है. क्योंकि दोपहर में भीषण गर्मी होती है. उसमें पानी हमारे लिए एक बहुत बड़ी चुनौती होती है. कई बार तो पानी की वजह से खेत होने के बावजूद भी साग सब्जी नहीं उगा पाते थे. आज हर दिन बेच रहे हैं 20 क्विंटल झिंगी किसान सूरज बताते हैं कि आज तो हर दिन 20 क्विंटल झिंगी निकलता है. यह सब तो ठीक है, लेकिन किसानों को सिंचाई के लिए दिमाग तो लगाना ही पड़ेगा. बिना पानी के आप कुछ नहीं कर सकते हैं. ऐसे में उऩके खेत के पास में ही एक नदी बहती है, यह बहुत ही पतली नदी है. हालांकि पानी कभी सूखता नहीं है. वह वहीं से पाईप के जरिये पानी लाते हैं और खेत के पास अंडरग्राउंड टैंकर बना दिए हैं और वहीं पर सारा पानी दिन भर स्टोर होता रहता है. अब क्या है कि टंकी से अगर खेत में पानी आपको ले जाना है तो थोड़ा प्रेशर होना चाहिए. ऐसे में वहीं पर कंप्रेसर लगा दिया है. अब यह प्रेशर के साथ खेत में पानी छोड़ने का काम करता है. अंडरग्राउंड टंकी की खास बात यह है कि जब बारिश होती है तो यह बारिश के पानी को भी स्टोर कर लेता है. इससे पानी की समस्या नहीं होती है. पानी देने के बाद मिट्टी से करते हैं ब्लॉक इसके बाद पानी जब खेत में आता है तो हर क्यारी में देना होता है, तो हम कुदाल से खुद ऐसा क्यारी बनाते है कि पानी कम से कम 5 से 6 घंटे तक भरा रहेगा और हर क्यारी को पानी देने के बाद मिट्टी से ब्लॉक कर देते हैं. इस तरीके से फिलहाल सिंचाई कर रहे हैं. किसी प्रकार की कोई दिक्कत देखने को नहीं मिल रही है. फिलहाल हम 10 प्रकार की सब्जी की खेती कर रहे हैं. इससे वह बंपर कमाई कर रहे हैं. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

पर्यावरण परिवार के 100 सदस्य 12 साल से पौधे लगा रहे

भास्कर न्यूज | गढ़वा पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को लेकर कार्यरत पर्यावरण परिवार पिछले 12 वर्षों से लगातार पौधारोपण, पौधों का वितरण और जन जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। संस्था ने अब तक 600 से अधिक स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दिया है। लगभग 100 सदस्यीय पर्यावरण परिवार ने स्कूलों, कॉलेजों, मंदिर परिसरों, तालाबों के किनारों, जंगल क्षेत्रों तथा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर लगभग 10 एकड़ क्षेत्र में पौधारोपण कराया है। संस्था का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनके संरक्षण और लोगों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। पर्यावरण परिवार द्वारा लगाए गए पौधों की सफलता का उदाहरण देवगाना उच्च विद्यालय में छह वर्ष पूर्व लगाए गए पौधे हैं, जो आज बड़े वृक्षों का रूप ले चुके हैं। ये वृक्ष न केवल विद्यालय परिसर की सुंदरता बढ़ा रहे हैं, बल्कि विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को स्वच्छ वातावरण भी प्रदान कर रहे हैं। यह संस्था की सतत निगरानी और संरक्षण प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है। संस्था पिछले एक दशक से अधिक समय से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पर्यावरण जागरूकता अभियान भी चला रही है। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को वृक्षों के महत्व, जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। यही कारण है कि संस्था के अभियान से लगातार नए लोग जुड़ रहे हैं और हर वर्ष पौधारोपण का दायरा बढ़ता जा रहा है। इस वर्ष पर्यावरण परिवार ने बड़े स्तर पर पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है। संस्था का उद्देश्य लगभग पांच हजार पौधे लगाने का है। इसके लिए अधिकांश स्थानों का चयन और चिह्नांकन भी किया जा चुका है। इस अभियान में मुख्य रूप से नीम, जामुन, कहुआ, करंज, अमलतास, अमरूद और पीपल जैसे पर्यावरण एवं मानव जीवन के लिए उपयोगी वृक्ष लगाए गए हैं। ये वृक्ष न केवल छाया और स्वच्छ वायु प्रदान करेंगे, बल्कि जैव विविधता को भी बढ़ावा देंगे। पर्यावरण संरक्षण समाज का सबसे बड़ा दायित्व : अध्यक्ष पर्यावरण परिवार के अध्यक्ष डॉ. पातंजली केसरी व संयोजक नितिन कुमार तिवारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक संस्था या व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल का भी संकल्प लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधे को वृक्ष बनने तक संरक्षित करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण प्रदान किया जा सकता है। पर्यावरण परिवार का यह अभियान समाज के लिए प्रेरणा बनता जा रहा है और हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक सशक्त जनआंदोलन का रूप ले रहा है। Source link

Scroll to Top