भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

कांग्रेस प्रवक्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज

रांची| झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों की तैयारी के लिए कई कार्यक्रम तय किए हैं। इसी क्रम में बुधवार को सुबह 11 बजे रांची प्रेस क्लब में प्रवक्ताओं, मीडिया पैनलिस्टों और मीडिया रिसर्च टीम के सदस्यों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में अखिल भारतीय कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। शिविर का उद्देश्य पार्टी प्रतिनिधियों को कांग्रेस की विचारधारा, नीतियों, संगठनात्मक दृष्टिकोण और समसामयिक राजनीतिक विषयों की बेहतर जानकारी देना है। इस बीच कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य और झारखंड प्रभारी के. राजू मंगलवार से 6 जून तक चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे। 4 और 5 जून को पुराने विधानसभा भवन में समन्वय समिति के साथ लगातार बैठकें करेंगे। बैठकों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह, डॉ. रामेश्वर उरांव सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। Source link

झारखंड

कांके में वीर परिवार योजना पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम

रांची| कांके स्थित अरसंडे पंचायत भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वीर परिवार सहायता योजना के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए बताया गया कि भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को निःशुल्क विधिक सहायता दिलाना इस पहल का मुख्य लक्ष्य है। एलएडीसी डिपुटी चीफ कविता कुमारी खाटी ने कहा कि रक्षा सेवाओं से सेवानिवृत्त कर्मी और उनके आश्रित कानूनी मदद के हकदार हैं। पीएलवी राजेंद्र महतो ने बताया कि पात्र लोग डालसा कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं और नालसा के टोल फ्री नंबर से भी मार्गदर्शन लिया जा सकता है। पीएलवी अरुणदीप ठाकुर के अनुसार सैनिक मार्केट, रांची में लीगल एड क्लीनिक शुरू किया गया है। Source link

ताज़ा खबर

मौसम बदलते ही सुरेंद्रनगर में दिखा धूल का 'आसमानी बवंडर', हाईवे पर...

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में मौसम बदलते ही एक हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला. सायला-लिंबड़ी हाईवे पर तेज हवाओं के बीच आसमान में धूल का विशाल गुबार बवंडर की तरह उठता नजर आया. इस अनोखे दृश्य को देखने के लिए कई वाहन चालकों ने हाईवे पर अपने वाहन रोक दिए. तेज धूलभरी आंधी का असर इतना ज्यादा था कि एक ट्रक भी पलट गया. घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. मौसम के इस अचानक बदले रूप ने स्थानीय लोगों और यात्रियों को चौंका दिया. Source link

झारखंड

कन्या राशि वालों पर आज होगी मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की...

Last Updated:June 04, 2026, 01:33 IST Aaj ka Kanya Rashifal 4 june 2026: ज्योतिष को मानने वाले लोगों की इसके प्रति गहरी आस्था और विश्वास होता है. ऐसे में लोग अपने नाम के अनुसार अपने राशि के बारे में पढ़ते हैं और जानकारी लेते हैं. इसी आधार पर लोग कई बार अपने बड़े-बड़े फैसले लेते हैं. तो यदि आप भी ज्योतिष में रुचि रखते हैं तो हम प्रतिदिन सभी राशि के जातकों की दैनिक राशिफल से जुड़ी जानकारी देते हैं. यहां आपको हम कन्या राशि के बारे में बताने जा रहे हैं कि आज इस राशि के लोगों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. उनका दिन कैसा रहने वाला है. इससे जातकों को अपना दिन शेड्यूल करने में आसानी होगी. इससे आप अपने दिन को और अधिक अपने अनुकूल बना पाएंगे…. ख़बरें फटाफट परमजीत/देवघर: दैनिक राशिफल का आकलन ग्रहों, नक्षत्रों और तिथियों की स्थिति के आधार पर किया जाता है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है. आज ज्येष्ठा नक्षत्र और शिव योग का विशेष संयोग बन रहा है, जबकि चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचार करेंगे. ज्योतिष की दृष्टि से यह दिन कई लोगों के लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जा रहा है. हालांकि, दिन की शुरुआत में राहु काल का विशेष ध्यान रखना होगा. आज सुबह 7 बजकर 32 मिनट से 9 बजकर 09 मिनट तक राहु काल रहेगा. इस दौरान किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचना चाहिए. सुबह 11 बजकर 12 मिनट से दोपहर 1 बजकर 13 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा, जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है. इस समय में किए गए मांगलिक और महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलने की संभावना अधिक रहती है. क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्यदेवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा की आज का दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त कराने वाला रहेगा. लंबे समय से रुके हुए कार्यों के पूरे होने के प्रबल संकेत दिखाई दे रहे हैं. यदि किसी काम को लेकर कई दिनों से प्रयास कर रहे थे और सफलता नहीं मिल रही थी तो आज परिस्थितियां आपके पक्ष में बन सकती हैं. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से लाभदायक रहने वाला है. कारोबार में नई संभावनाएं बनेंगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. धन लाभ के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं. जो लोग अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं, उनके लिए भी समय अनुकूल माना जा रहा है. व्यापार में बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपाआर्थिक मामलों की बात करें तो आज निवेश के लिए अच्छा दिन माना गया है. यदि आप प्रॉपर्टी, शेयर बाजार या किसी अन्य क्षेत्र में धन निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो परिस्थितियां लाभ देने वाली रह सकती हैं. हालांकि, किसी भी निवेश से पहले पूरी जानकारी लेना आवश्यक रहेगा. धन संबंधी मामलों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और भविष्य को लेकर सकारात्मक सोच विकसित होगी. पुराने आर्थिक विवादों या अटके हुए पैसों के मिलने की संभावना भी बन सकती है. कुल मिलाकर धन और करियर के लिहाज से दिन शुभ संकेत दे रहा है. धर्मिक कार्यों में बढ़ेगी रूचिपारिवारिक जीवन में भी सुख और शांति का वातावरण बना रहेगा. परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और सहयोग बढ़ेगा. घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम, पूजा-पाठ या धार्मिक आयोजन की चर्चा हो सकती है. धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मन ईश्वर की भक्ति में अधिक लगेगा. घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आत्मबल और आत्मविश्वास दोनों में वृद्धि होगी. परिवार के साथ बिताया गया समय मानसिक शांति प्रदान करेगा और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. बॉस आपके कार्यों से रहेंगे खुशनौकरीपेशा लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी और अधिकारी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आएंगे. आपके द्वारा किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी. समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत हैं. लोग आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे और आपकी पहचान पहले से अधिक मजबूत हो सकती है. मन प्रसन्न रहेगा और हर काम को पूरे उत्साह के साथ करने की ऊर्जा मिलेगी. यात्रा करने से आज बचेंस्वास्थ्य की दृष्टि से भी दिन अनुकूल रहेगा. शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को बेहतर महसूस करेंगे. अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है, क्योंकि यात्रा के दौरान परेशानी या नुकसान होने की संभावना बन सकती है. इसलिए जरूरी होने पर ही यात्रा करें और सावधानी बरतें. कुल मिलाकर आज का दिन सुख, समृद्धि, सम्मान और सफलता लेकर आने वाला साबित हो सकता है. About the Author Rajneesh Singh जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand Source link

झारखंड

उत्पाद सिपाही परीक्षा… उत्तर कुंजी पर जताई गई आपत्ति

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) कार्यालय में मंगलवार को दर्जनों अभ्यर्थी पहुंचे और झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी में कथित त्रुटियों को लेकर आपत्ति दर्ज कराई। परीक्षा नियंत्रक को आवेदन सौंपकर उत्तर कुंजी में सुधार करने की मांग की। झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा की लिखित परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी। आयोग द्वारा 1 जून को अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई, लेकिन आपत्तियों के बावजूद कुछ प्रश्नों के गलत उत्तरों में सुधार नहीं किया गया। अभ्यर्थियों का कहना है कि अंतिम उत्तर कुंजी में शामिल कुछ उत्तर तथ्यात्मक रूप से गलत हैं, जिससे परीक्षार्थियों के परिणाम प्रभावित हो सकते हैं। Source link

झारखंड

रांची विश्वविद्यालय : आईएलएस डायरेक्टर व लाइब्रेरियन नियुक्ति के विज्ञापन में संशोधन

रांची| रांची विश्वविद्यालय प्रशासन को इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (आईएलएस) में निदेशक और सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष की नियुक्ति के लिए जारी विज्ञापन में 24 घंटे के भीतर संशोधन करना पड़ा है। विवि ने नियुक्ति अवधि और मूल्यांकन संबंधी शर्तें जोड़ दीं। नई सूचना के अनुसार दोनों पदों पर नियुक्ति तीन वर्षों के लिए होगी। लेकिन प्रत्येक 11 महीने पर कार्यों की समीक्षा की जाएगी। Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Vrishchik rashifal 04 June 2026 Scorpio horoscope in hindi big...

Last Updated:June 04, 2026, 00:03 IST Aaj ka Vrishchik Rashifal 04 June 2026: 4 जून को वृश्चिक राशि के लिए ऊर्जा और नेतृत्व से भाग्य चमकेगा. करियर में टीम लीड करने का मौका, व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे. आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी. परिवार में मधुरता, सूर्य पूजा और ॐ भैरवाय नमः जप लाभकारी रहेगा. जानें राशिफल और उपाय. सीतामढ़ी: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 4 जून 2026 का दिन बेहद खास और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है. आज आपकी आंतरिक ऊर्जा अपने चरम पर रहेगी. जिससे आप हर कार्य को पूरे उत्साह के साथ पूरा करेंगे. यह समय पुरानी बातों और असफलताओं को पीछे छोड़कर एक नई शुरुआत करने का है. सितारों की चाल बताती है कि आज सही समय पर लिया गया एक सटीक फैसला आपको भविष्य में बड़ा आर्थिक और व्यक्तिगत लाभ पहुंचा सकता है. कैसा रहेगा करियर और व्यापारकरियर और व्यापार के मोर्चे पर आज आपकी नेतृत्व क्षमता खुलकर सामने आएगी. प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के अनुसार वृश्चिक राशि के लोगों को आज कार्यक्षेत्र में टीम का नेतृत्व करने का बेहतरीन अवसर मिल सकता है. ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण विषय पर होने वाली चर्चा या मीटिंग आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी. व्यापारी वर्ग के लिए भी दिन काफी अनुकूल है. नए संपर्कों से व्यापार के बेहतरीन प्रस्ताव मिल सकते हैं. ऐसे में पुरानी रुकी हुई योजनाओं पर दोबारा काम शुरू करना एक समझदारी भरा कदम होगा, जो आने वाले समय में आपको बड़ी सफलता दिलाएगा. अनावश्यक खर्चों पर लगाएं लगामआर्थिक स्थिति और सेहत की बात करें तो आज आपका वित्तीय पक्ष पूरी तरह से स्थिर रहेगा. धन का प्रवाह अच्छा बना रहेगा, लेकिन आपको सलाह दी जाती है कि अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं ताकि आपकी बचत प्रभावित न हो. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ऊर्जावान रहेगा, फिर भी भागदौड़ के बीच अपनी आंखों और सिर के दर्द के प्रति सचेत रहें. आंखों को आराम देने के लिए हल्के व्यायाम और योग का सहारा लें. कैसा रहेगा पारिवारिक और प्रेम जीवनपारिवारिक और प्रेम जीवन में आज मधुरता घुली रहेगी. जिससे घर का माहौल शांत और सुखद बना रहेगा. पार्टनर के साथ आपसी समझ और रिश्ते की गहराई बढ़ेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. आज के दिन को और भी शानदार बनाने के लिए वृश्चिक राशि के जातकों का शुभ अंक 8 और शुभ रंग गहरा लाल तथा काला रहेगा. आपके लिए सबसे भाग्यशाली और शुभ समय सुबह 9:00 से 10:30 बजे तक का है. करें ये उपाय, होगा लाभइस दौरान आप अपने महत्वपूर्ण कार्य निपटा सकते हैं. आज के विशेष उपाय के रूप में सुबह के समय सूर्य देव को तांबे के पात्र से जल अर्पित करें. इसके साथ ही भगवान शिव के उग्र रूप का ध्यान करते हुए ॐ भैरवाय नमः मंत्र का 11 बार शांति से जप करें. यह छोटा सा उपाय आपको नकारात्मकता से बचाएगा और पूरे दिन आपके भीतर सुरक्षा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बनाए रखेगा. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Sitamarhi,Bihar Source link

झारखंड

जेटेट : आवेदन में सुधार का मौका दे जैक

रांची| झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) के ऑनलाइन आवेदन में हुई त्रुटियों को लेकर अभ्यर्थियों को मौका नहीं मिला है। झारखंड छात्र संघ के केंद्रीय अध्यक्ष एस अली ने जैक चेयरमैन को लेटर भेजकर ऑनलाइन आवेदन में सुधार का अवसर देने की मांग उठाई है। कहा कि आवेदन प्रक्रिया के दौरान कई अभ्यर्थियों से मानवीय त्रुटियां हो गई हैं, जिसके कारण वे परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं। Source link

झारखंड

जेएसएससी… कुडुख की आपत्तियों का निराकरण नहीं करने का आरोप

रांची| झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JTMACCE)-2026 के कुंड़ुख़ विषय के अभ्यर्थियों ने त्रुटियों के सुधार के बिना फाइल आंसर-की जारी करने का आरोप लगाया है। इनका आरोप है कि साक्ष्य के साथ कई प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज कराने के बावजूद आयोग ने बिना किसी सुधार के परिणाम जारी कर दिया, जबकि नागपुरी, पंच परगनिया समेत अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में दर्ज आपत्तियों का निराकरण कर संशोधित आंसर-की जारी की गई है। अभ्यर्थियों का कहना है कि कुंड़ुख़ विषय के प्रश्न संख्या 9, 33, 40, 52, 53, 63, 88, 89, 90, 120 और 122 पर आपत्ति दर्ज कराई गई थी। आपत्ति के सपोर्ट में संबंधित पुस्तकों, शोध सामग्री और भाषाई संदर्भों का भी उल्लेख किया गया था। इसके बाद भी इन आपत्तियों पर कोई निर्णय सार्वजनिक नहीं किया और सीधे अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Dhanu rashifal 04 june 2026 Sagittarius horoscope in hindi mixed...

Last Updated:June 04, 2026, 00:05 IST Aaj ka Dhanu Rashifal 04 june 2026: धनु राशि वालों के लिए आज खर्च बढ़ सकते हैं. दोपहर में जोखिम भरे फैसलों से बचें. नौकरीपेशा को नई जिम्मेदारी मिल सकती है, व्यापार में सतर्क रहें. वाणी पर नियंत्रण रखें, रिश्तों में धैर्य रखें. स्वास्थ्य पर ध्यान दें, पीला रंग शुभ है. जानें राशिफल और उपाय. जमुई: 04 जून 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए मिला-जुला असर लेकर आएगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज आपको अपने जीवन के कई क्षेत्रों में सावधानी और समझदारी के साथ आगे बढ़ने की जरूरत होगी. आज आपके खर्चे बढ़ सकते हैं, जिस से आपको थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है. लेकिन आज आपको कई चीजों में नई जानकारी भी मिल सकती है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज आप पर गुरु ग्रह का प्रभाव पड़ेगा. आज के दिन के लिए आपका सबसे शुभ मुहूर्त 11:50 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक रहेगा. इसके साथ ही आज के दिन दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक राहुकाल रहेगा, इसलिए इस दौरान नए निवेश या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना बेहतर होगा. आज आपको चंद्रमा के कारण हो सकती है भावुकताज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज चंद्रमा का प्रभाव आपको भावुक बना सकता है, लेकिन आपकी दूरदर्शिता और सकारात्मक सोच आपको सही दिशा में आगे बढ़ाने का काम करेगी. उन्होंने बताया कि नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आपके विचार और योजनाएं वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित कर सकती हैं, लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना होगा. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन थोड़ा सतर्कता भरा रहेगा. व्यापार में नुकसान के संकेत दिखाई दे रहे हैं, इसलिए बड़े आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें. किसी पुराने ग्राहक या संपर्क से लाभ की संभावना भी बन सकती है. आर्थिक मामलों में अचानक खर्च सामने आ सकते हैं, जिससे बजट प्रभावित हो सकता है. यात्रा के योग भी बन रहे हैं, इसलिए जरूरी दस्तावेज और वित्तीय योजनाएं पहले से तैयार रखें. निवेश के मामले में लंबी अवधि की योजना बनाना अधिक लाभदायक साबित हो सकता है. आज आपको अपनी वाणी पर रखना चाहिए नियंत्रण ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि पारिवारिक और प्रेम संबंधों में आज धैर्य और मधुर व्यवहार की आवश्यकता होगी. आज आपको अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए. जीवनसाथी या प्रेमी के साथ समय बिताने से रिश्तों में मजबूती आएगी. अविवाहित लोगों की मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो उनके विचारों और व्यक्तित्व से मेल खाता हो. स्वास्थ्य की बात करें तो भागदौड़ और मानसिक तनाव के कारण कमर या पैरों में हल्की परेशानी महसूस हो सकती है. आज के दिन के लिए आपका शुभ रंग पीला माना गया रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज के दिन आपको भगवान विष्णु को हल्दी मिश्रित जल अर्पित करें. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

Scroll to Top