भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

ताज़ा खबर

Malviya Nagar Fire | Delhi Hotel Fire | मालवीय नगर हादसे के...

होमताजा खबरDelhi मालवीय नगर हादसे के बाद दिल्ली सरकार का जॉइंट ऑपरेशन, 702 होटलों की जांच शुरू Last Updated:June 03, 2026, 23:08 IST Malviya Nagar Fire Delhi: मालवीय नगर के फ्लोरिश स्टे होटल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद दिल्ली सरकार एक्शन मोड में आ गई है. इस दर्दनाक हादसे में इक्कीस बेगुनाह लोगों की जान गई है. सरकार ने एक अहम जॉइंट कमिटी का गठन किया है. डीएम, एमसीडी, पुलिस और पावर डिपार्टमेंट कल से पूरी दिल्ली में इंस्पेक्शन करेंगे. मालवीय नगर में अठारह अवैध संपत्तियों को सील करने के लिए चिन्हित किया गया है. मालवीय नगर में 21 मौतों के बाद एक्शन, कल से दिल्ली भर में सीलिंग. (Photo : PTI) नई दिल्ली: मालवीय नगर इलाके में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद सरकार अब एक्शन में है. हौज रानी स्थित फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग ने 21 लोगों की जान ले ली है. मरने वालों में 12 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. इस खौफनाक हादसे के बाद दिल्ली पुलिस और प्रशासन ने तेजी से काम शुरू कर दिया है. पुलिस ने फरार चल रहे होटल के मालिक लवकेश बजाज को साकेत इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली सरकार ने इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए एक जॉइंट कमिटी का गठन भी किया गया है. इस कमिटी में डीएम, एमसीडी, दिल्ली पुलिस और पावर डिपार्टमेंट के अधिकारी शामिल हैं. ये टीम कल से पूरी दिल्ली में अवैध संपत्तियों का सघन इंस्पेक्शन शुरू करेगी. मालवीय नगर में ऐसी अठारह संपत्तियों की पहचान की जा चुकी है. इन पर बहुत जल्द सीलिंग की बड़ी कार्रवाई हो सकती है. क्या है दिल्ली सरकार का सीलिंग और इंस्पेक्शन प्लान? हादसे के बाद दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘इस घटना तक पहुंचाने वाली लापरवाहियों की गंभीरता से जांच होगी’. सरकार ने पूरे शहर में अवैध गेस्ट हाउसों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का ऐलान किया है. कल से जॉइंट कमिटी दिल्ली के कई इलाकों में चेकिंग करेगी. अग्नि सुरक्षा मानकों और भवन उपनियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों को तुरंत सील किया जाएगा. प्रशासन किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है. The lapses that culminated in the tragic fire at a guest house in Malviya Nagar will be examined with utmost seriousness, and accountability will be fixed wherever it lies. A Magisterial Inquiry has been ordered and an FIR has been registered against the owner of the property.… Source link

झारखंड

रिम्स में वेतन भुगतान शुरू, सीनियर रेजिडेंट व पीजी डॉक्टरों को मिला...

रिम्स में वेतन भुगतान में हुई देरी के बाद प्रबंधन ने त्वरित पहल शुरू कर दी है। इसी क्रम में सीनियर रेजिडेंट तथा पीजी सेकेंड ईयर और फाइनल ईयर के डॉक्टरों को एक माह का वेतन भुगतान कर दिया गया है। प्रबंधन ने बताया कि शेष कर्मियों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। रिम्स प्रशासन के अनुसार नर्सिंग स्टाफ, अन्य कर्मचारियों, चिकित्सकों तथा पीजी फर्स्ट ईयर के छात्रों का वेतन अगले एक-दो दिनों में जारी कर दिया जाएगा। फिलहाल एक माह का वेतन जारी किया गया है। वहीं, लंबित वेतन के भुगतान की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रिम्स प्रबंधन ने स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव से संपर्क कर पूरी स्थिति से अवगत कराया। दोनों स्तरों से आवश्यक सहयोग का आश्वासन मिला है। इसके बाद भुगतान प्रक्रिया में तेजी आई है। प्रशासन का कहना है कि कर्मचारियों और डॉक्टरों को वेतन संबंधी परेशानी न हो, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही वेतन भुगतान में बार-बार आने वाली समस्याओं के स्थायी समाधान पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है। प्रबंधन को उम्मीद है कि जल्द ऐसा तंत्र विकसित होगा, जिससे वेतन भुगतान में अनावश्यक विलंब नहीं होगा। Source link

झारखंड

सीसीएल मुख्यालय में तीन दिवसीय आधार अपडेट कैंप शुरू

सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस के गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर में मंगलवार को तीन दिवसीय आधार नामांकन और अद्यतन शिविर की शुरुआत हुई। शिविर का उद्घाटन महाप्रबंधक मानव संसाधन कल्याण संजय कुमार ठाकुर ने किया। विशेष शिविर 4 जून तक चलेगा। शिविर में आधार नामांकन और अद्यतन की सुविधा तीन आयु वर्गों- 0 से 5 वर्ष, 5 से 18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए उपलब्ध कराई गई है। Source link

ताज़ा खबर

राहुल गांधी की ज‍िद से गई सिद्धारमैया की कुर्सी, अब सोन‍िया गांधी...

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने से कुछ घंटे पहले डीके शिवकुमार के पास एक ऐसा फोन आया, जिसने सिर्फ बधाई नहीं दी बल्कि आने वाले दिनों की राजनीति का एजेंडा भी तय कर दिया. कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनने की शुभकामनाएं दीं, लेकिन इसके साथ ही सबको साथ लेकर चलने की सलाह दी. सोनिया गांधी की यह सलाह इसल‍िए खास है, क्‍योंक‍ि राहुल गांधी ज‍िद के आगे स‍िद्धारमैया को सरेंडर करना पड़ा और डीके श‍िव कुमार के ल‍िए कुर्सी खाली करनी पड़ी. सोन‍िया गांधी जानती हैं क‍ि सिद्धारमैया को क‍िनारे लगाने की कोश‍िश हुई तो कांग्रेस क‍िनारे लग जाएगी. इसील‍िए सीएम की कुर्सी पर बैठते ही उन्‍होंने डीके श‍िवकुमार को ‘धर्म’ याद द‍िलाया. सिर्फ बधाई नहीं, एक राजनीतिक संदेश डीके शिवकुमार लंबे समय से मुख्यमंत्री पद के सबसे मजबूत दावेदारों में रहे हैं. 2023 में कांग्रेस की जीत के बाद भी मुख्यमंत्री पद को लेकर उनका और सिद्धारमैया का संघर्ष खुलकर सामने आया था. तब पार्टी नेतृत्व को हस्तक्षेप कर सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री और शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री बनाकर समझौता कराना पड़ा था. अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं. शिवकुमार मुख्यमंत्री बन गए हैं, लेकिन कांग्रेस नेतृत्व अच्छी तरह जानता है कि कर्नाटक कांग्रेस में कई शक्ति केंद्र मौजूद हैं. ऐसे में सोनिया गांधी का सबको साथ लेकर चलो वाला संदेश दरअसल सत्ता के भीतर सामंजस्य बनाए रखने की सलाह माना जा रहा है. कांग्रेस को क्यों है सतर्क रहने की जरूरत? कर्नाटक कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसकी विविध सामाजिक और राजनीतिक संरचना है. लेकिन यही उसकी सबसे बड़ी चुनौती भी है. पार्टी में सिद्धारमैया समर्थक खेमे का प्रभाव है, वहीं शिवकुमार का अपना मजबूत संगठनात्मक नेटवर्क है. इसके अलावा क्षेत्रीय नेताओं, जातीय समीकरणों और मंत्रिमंडल की महत्वाकांक्षाओं का भी दबाव रहेगा. दिल्ली नेतृत्व नहीं चाहता कि सरकार बनने के कुछ महीनों बाद ही गुटबाजी की खबरें सुर्खियां बनने लगें. इसलिए शपथ ग्रहण से पहले ही एक तरह से संदेश दे दिया गया कि मुख्यमंत्री बनने का मतलब अकेले निर्णय लेना नहीं, बल्कि पूरी पार्टी को साथ लेकर आगे बढ़ना है. सिद्धारमैया को CWC में जगह, क्या यह भी संतुलन का हिस्सा? दिलचस्प बात यह है कि जिस दिन शिवकुमार मुख्यमंत्री पद संभाल रहे थे, उसी दिन पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को कांग्रेस कार्य समिति (CWC) में शामिल किए जाने की घोषणा भी हुई. राजनीतिक विश्लेषक इसे महज संयोग नहीं मान रहे. एक तरफ शिवकुमार को राज्य की कमान मिली, दूसरी तरफ सिद्धारमैया को राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी भूमिका देकर सम्मानजनक स्थान दिया गया. इससे कांग्रेस ने दोनों नेताओं के बीच संतुलन साधने की कोशिश की है. रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सिद्धारमैया को पार्टी की बड़ी ताकत बताते हुए जिस तरह उनकी प्रशंसा की, उससे भी संकेत मिला कि कांग्रेस नेतृत्व किसी एक नेता को आगे बढ़ाने और दूसरे को हाशिये पर डालने का जोखिम नहीं लेना चाहता. शिवकुमार के सामने सबसे बड़ी चुनौती डीके शिवकुमार को संगठन चलाने वाला नेता माना जाता है. संकट के समय पार्टी को बचाने से लेकर विधायकों को एकजुट रखने तक, उन्होंने कई बार अपनी राजनीतिक क्षमता साबित की है. लेकिन मुख्यमंत्री के तौर पर उनकी असली परीक्षा अब शुरू होगी. उन्हें सिर्फ प्रशासन नहीं चलाना है, बल्कि पार्टी के भीतर विभिन्न गुटों को भी संतुष्ट रखना होगा. मंत्रिमंडल गठन, बोर्ड-निगमों में नियुक्तियां, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और चुनावी वादों को लागू करने जैसे कई मोर्चे उनके सामने होंगे. अगर इनमें कहीं असंतुलन पैदा हुआ तो विपक्ष से ज्यादा चुनौती पार्टी के भीतर से आ सकती है. Source link

झारखंड

पलामू में PM आवास योजना ने बदली तस्वीर, तैयार हो नए फ्लैट,...

Last Updated:June 03, 2026, 21:25 IST मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के सुदना पश्चिमी स्थित अघोर आश्रम परिसर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बन रहा वर्टिकल-3 प्रोजेक्ट आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है. इस योजना के तहत कई जरूरतमंद परिवारों को पक्का और सुरक्षित घर मिलने वाला है. नगर निगम के अनुसार, परियोजना के कुछ ब्लॉकों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही चयनित लाभुकों को फ्लैट आवंटित किए जाएंगे. पलामू: अपना घर होना हर व्यक्ति का सपना होता है, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह सपना पूरा करना आसान नहीं होता. ऐसे लोगों के लिए मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के सुदना पश्चिमी स्थित अघोर आश्रम परिसर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बन रहा वर्टिकल-3 प्रोजेक्ट उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आया है. यहां निर्माणाधीन ब्लॉक-ए और ब्लॉक-डी का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही लाभुकों को आवास आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इससे दर्जनों परिवारों का अपने घर का सपना साकार होने जा रहा है. वर्टिकल-3 परियोजना के नोडल पदाधिकारी एमडी शाहीद हसन ने बताया कि ब्लॉक-बी में पहले ही लाभुकों को फ्लैट आवंटित किए जा चुके हैं और कई परिवार वहां रहना भी शुरू कर चुके हैं. वहीं ब्लॉक-ए और ब्लॉक-डी का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है. दोनों ब्लॉकों के फ्लैट लगभग तैयार हैं और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होते ही चयनित लाभुकों को आवास आवंटित कर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि वर्टिकल-3 परियोजना के तहत ब्लॉक ए से लेकर एच तक कुल आठ ब्लॉकों में 240 फ्लैट बनाए जा रहे हैं. इनमें ब्लॉक-ए में 16 फ्लैट हैं, जबकि ब्लॉक-बी से ब्लॉक-एच तक प्रत्येक ब्लॉक में 32-32 फ्लैट बनाए गए हैं. इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य शहर के कम आय वर्ग और बेघर परिवारों को सुरक्षित तथा सुविधायुक्त आवास उपलब्ध कराना है. एमडी शाहीद हसन ने बताया कि नगर निगम द्वारा सभी 240 आवासों के लिए लाभुकों का चयन किया जा चुका है. हालांकि कई लाभुक अब तक अपनी अंतिम किश्त की राशि जमा नहीं कर पाए हैं. ऐसे लाभुकों को पहले भी नोटिस जारी किया गया था और अब एक बार फिर भुगतान करने की अपील की जा रही है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर शेष राशि जमा नहीं करने पर संबंधित लाभुकों का आवास आवंटन रद्द किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि लाभुकों द्वारा समय पर भुगतान किए जाने से निर्माण और आवंटन प्रक्रिया में तेजी आती है. इसलिए सभी चयनित लाभुकों से जल्द से जल्द अंतिम किश्त जमा करने का आग्रह किया गया है. जिन लाभुकों का आवंटन रद्द होगा, उनके स्थान पर रिक्त फ्लैटों के लिए नए लाभुकों का चयन किया जाएगा. इसके लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है. नगर निगम की यह महत्वाकांक्षी आवासीय योजना अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. ब्लॉक-ए और ब्लॉक-डी के तैयार होने के साथ ही सैकड़ों लोगों के अपने घर का सपना जल्द ही हकीकत में बदलने वाला है. इससे न केवल लोगों को सुरक्षित और स्थायी आवास मिलेगा, बल्कि उनके जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आएगा. About the Author Amita kishor न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Palamu,Jharkhand Source link

झारखंड

ओएमएस प्रणाली का मुद्दा उठाने वाले सार्थक सिद्धांत से मिले राहुल गांधी

रांची| रांची के 17 वर्षीय छात्र सार्थक सिद्धांत ने सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली और उससे जुड़े टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया है। इसी सिलसिले में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद भवन में सार्थक से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। सार्थक को संसदीय समिति के समक्ष अपनी बात रखने के लिए भी आमंत्रित किया गया था। वह रांची के निवासी हैं और इसी वर्ष सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। नए मार्किंग सिस्टम से प्रभावित छात्रों में शामिल सार्थक ने री-इवैल्यूएशन के लिए अपनी स्कैन की गई उत्तरपुस्तिका मंगाई थी। उत्तरपुस्तिका देखने के बाद उन्होंने सीबीएसई के टेंडर दस्तावेजों का अध्ययन किया और कथित खामियों को सोशल मीडिया तथा ब्लॉग के माध्यम से सार्वजनिक किया। Source link

झारखंड

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स बरियातू को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार, मिलेंगे 2...

रांची | राजधानी रांची स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स, बरियातू को सत्र 2025-26 के लिए मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार मिला है। पुरस्कार के तहत विद्यालय को हरित और स्वच्छ परिसर बनाए रखने के लिए 2 लाख रुपए दिए जाएंगे। यह चयन राज्य के विद्यालयों के बहुस्तरीय सर्वेक्षण के आधार पर हुआ, जिसमें संस्थान स्वच्छता के तय मानकों पर सफल रहा। विद्यालय परिसर को हरा-भरा और स्वच्छ रखने में छात्राओं और शिक्षकों के समूह कार्य को प्रमुख माना गया। हाउस सिस्टम के साथ स्वच्छता और ईको क्लब ने अभियान का नेतृत्व किया। विद्यालय व छात्रावास के क्षेत्रों की पहचान कर पर्यावरण अनुकूल उपयोग की योजना बनाई गई और उसे चरणबद्ध लागू किया गया। जल, कचरा, ऊर्जा, पोषण वाटिका का ऑडिट किया गया और सोशल ऑडिट भी हुआ। नगर निगम के सहयोग से आरआरआर केंद्र शुरू हुआ। प्राचार्य दीपक कुमार ने इसे सामूहिक उपलब्धि बताया। Source link

ताज़ा खबर

India Nepal Relations: पीएम मोदी ने सेट कर दिया नेपाल से रिश्तों...

Last Updated:June 03, 2026, 21:17 IST नेपाल के सत्‍ताधारी दल केनेता रबी लामिछाने की दिल्ली यात्रा से जो सबसे बड़ा संदेश निकलकर सामने आता है, वह यह है कि प्रधानमंत्री मोदी नेपाल के साथ रिश्तों को नए ढंग से परिभाषित करना चाहते हैं. पीएम मोदी ने नेपाल के नेताओं को संकेत दिया है कि अगर नेपाल भविष्य की राजनीति को विकास के रास्ते पर ले जाना चाहता है, तो भारत उसका सबसे भरोसेमंद साझेदार बनने के लिए तैयार है. ख़बरें फटाफट नेपाल की सत्‍ताधारी पार्टी के चीफ द‍िल्‍ली पहुंचे तो पीएम मोदी से मुलाकात की. भारत-नेपाल के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों से सीमा विवाद, राजनीतिक अस्थिरता और चीन की बढ़ती मौजूदगी जैसे मुद्दे हावी रहे हैं. लेकिन सत्‍ताधारी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के चीफ रबी लामिछाने की दिल्ली यात्रा ने संकेत दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब नेपाल के साथ संबंधों का नया फ्रेमवर्क तैयार करना चाहते हैं. यह फ्रेमवर्क विवादों से ज्यादा विकास, निवेश और राजनीतिक स्थिरता पर आधारित दिखाई देता है.नेपाल के नेताओं ने भी मैसेज द‍िया क‍ि व‍िवाद दूर की बात है, हमें साथ चलकर व‍िकास करना चाह‍िए. नेपाल के किसी विपक्षी या गैर-पारंपरिक नेता को भारत में शायद ही कभी इतना महत्व मिला हो. रबी लामिछाने की मुलाकात सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी तक सीमित नहीं रही. उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और भाजपा नेतृत्व से भी बातचीत की. यह दिखाता है कि भारत नेपाल की नई राजनीतिक शक्तियों को समझने और उनके साथ सीधे संवाद स्थापित करने की रणनीति पर काम कर रहा है. असल में भारत ने यह संकेत दिया है कि वह सिर्फ पुराने राजनीतिक चेहरों पर निर्भर नहीं रहेगा, बल्कि नेपाल में उभर रही नई राजनीतिक ताकतों के साथ भी रिश्ते मजबूत करेगा. मोदी का संदेश- प्राथमिकताएं तय करो, भारत साथ खड़ा है प्रधानमंत्री मोदी ने लामिछाने से कहा कि नेपाल अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करे, भारत हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है. यह बयान सामान्य कूटनीतिक टिप्पणी नहीं है. इसके पीछे एक स्पष्ट रणनीति दिखाई देती है. भारत नेपाल को यह बताना चाहता है कि यदि काठमांडू विकास, आर्थिक प्रगति, ऊर्जा और पर्यटन को प्राथमिकता देता है तो दिल्ली उसका सबसे बड़ा साझेदार बनने को तैयार है. यानी रिश्तों का आधार अब केवल ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जुड़ाव नहीं, बल्कि आर्थिक साझेदारी भी होगा. नेपालको राष्ट्रिय स्वतन्त्र पार्टीका सभापति श्री रवि लामिछानेज्यूसँग भेट्न पाउँदा अत्यन्तै खुशी लागेको छ । एक साझा र समृद्ध भविष्यका लागि मिलेर काम गर्ने वहाँको चाहनालाई म स्वागत गर्दछु र त्यसमा पूर्ण रुपमा सहमत छु । हाम्रो छिमेकी पहिलो नीति अन्तर्गत नेपाल प्राथमिकतामा रहेको… pic.twitter.com/5xNRbyQKTX Source link

झारखंड

शहरी श्रमिकों के लिए जगह चिह्नित कर मॉडल दाल भात केंद्र स्थापित...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में मंगलवार को खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दाल भात केंद्रों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। कहा कि मॉडल दाल-भात केंद्र बनाएं, ताकि जरूरतमंद व्यक्तियों को भरपेट भोजन उपलब्ध हो सके। वर्तमान में मुख्यमंत्री दाल भात योजना के अंतर्गत 370 केंद्र चलाए जा रहे हैं। लोगों से 5 रुपए की राशि लेकर भरपेट भोजन कराया जाता है। विशिष्ट जनजाति खाद्यान्न सुरक्षा योजना (पीवीटीजी डाकिया योजना) की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डोर स्टेप के तहत पीवी टीजी परिवारों मिलने वाले खाद्यान्न सभी को मिलता रहे, यह सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने समीक्षा के दौरान पाया कि 60 लाख क्विंटल लक्ष्य के विरुद्ध झारखंड में 49 लाख 25 हजार क्विंटल धान अधिप्राप्ति हुई। मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली, राशन कार्ड वितरण, खाद्यान्न आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण तथा विभाग की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, उपलब्धि, आगामी कार्ययोजना तथा निर्धारित लक्ष्यों की विस्तृत समीक्षा के दौरान विभागीय योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया। राज्य के पात्र लाभुकों तक खाद्यान्न की समयबद्ध, पारदर्शी एवं निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। राशन कार्ड संबंधित मामलों का शीघ्र निष्पादन, नए पात्र परिवारों को योजनाओं से जोड़ने तथा अपात्र लाभुकों की पहचान कर व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था को मजबूत करते हुए खाद्य वितरण प्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। Source link

झारखंड

गिरिडीह में दंपती की हत्या, घर में घुसकर किया हमला:सोते वक्त धारदार...

गिरिडीह में मंगलवार की रात अपराधियों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से वार कर एक दंपती की हत्या कर दी। घटना मधुबन थाना क्षेत्र के दलान चलकरी गांव की है। इस हमले में पति की घटनास्थल पर ही जबकि पत्नी की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई।घटना के वक्त दंपती के चार बच्चों में से तीन छत पर सो रहे थे और एक बच्चा अपने माता-पिता के साथ नीचे सोया था। इस हमले में बच्चा सुरक्षित रहा। मृतकों की पहचान पतिया हांसदा (45) और उनकी पत्नी परनी मरांडी (35) के रूप में हुई है। सड़क नहीं होने के कारण एंबुलेंस घर तक नहीं पहुंच पाई मृतक के रिश्तेदार अनिल हेमराम ने बताया कि गांव तक सड़क नहीं होने के कारण एंबुलेंस घर तक नहीं पहुंच पाई। ग्रामीणों ने घायल परनी मरांडी को करीब 700 मीटर तक खाट पर उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया। वहां से एंबुलेंस द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने पतिया हांसदा को मृत घोषित कर दिया। परनी मरांडी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हमले की आवाज सुनकर बच्चे चिल्लाने लगे दरअसल, मंगलवार रात करीब 12:30 बजे जब पति-पत्नी अपने घर में सो रहे थे, तभी कुछ अज्ञात हमलावर घर में घुस आए। उन्होंने धारदार हथियार से पतिया हांसदा और परनी मरांडी पर हमला कर दिया। हमले की आवाज सुनकर बच्चे चिल्लाने लगे, जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने दंपती को लहूलुहान अवस्था में पाया। पतिया हांसदा की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि उसकी पत्नी ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही डुमरी एसडीपीओ आबिद खान, मधुबन थाना प्रभारी दीपेश कुमार और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पतिया हांसदा और परनी मरांडी के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। किसी से दुश्मनी की जानकारी परिवार को नहीं परिजनों के अनुसार, पतिया हांसदा मधुबन क्षेत्र में मजदूर के रूप में काम करते थे। उनकी किसी से दुश्मनी की जानकारी परिवार को नहीं है। ऐसे में हत्या के पीछे की वजह क्या है, यह अब भी रहस्य बना हुआ है। घटना के बाद गांव के लोग भी स्तब्ध हैं और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पति और पत्नी को मौत हुई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। हत्या के कारणों का पता लगाने और अपराधियों की पहचान के लिए तकनीकी टीम को भी लगाया गया है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। -आबिद खान, एसडीपीओ Source link

Scroll to Top