भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

आउटसोर्सिंग कर्मी के घर देर रात फायरिंग:परिवार बाल-बाल बचा, इलाके में दहशत...

धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र की कनकनी पासी पट्टी में रविवार देर रात फायरिंग हुई। अज्ञात अपराधियों ने एक आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्यरत रवि मिर्धा के घर पर फायरिंग की। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और परिवार सुरक्षित बच गया। अपराधियों ने रवि मिर्धा के घर की खिड़की से गोली चलाई। गोली सीधे कमरे में रखी अलमारी में जा धंसी। घटना के समय रवि मिर्धा और उनका पूरा परिवार घर में सो रहा था। रवि मिर्धा ने तुरंत पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी गोली चलने की तेज आवाज से परिवार की नींद खुल गई। रवि मिर्धा ने तुरंत पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही घटना की सूचना मिलते ही लोयाबाद थाना प्रभारी पिकु प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अलमारी से गोली बरामद की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। पीड़ित रवि मिर्धा ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर पूरा परिवार घबरा गया था। थाना प्रभारी पिकु प्रसाद ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है। Source link

झारखंड

पाकुड़ में सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत:छोटा सरसा के...

पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा सरसा के पास एक सड़क दुर्घटना में 16 वर्षीय देव हेम्ब्रम की मृत्यु हो गई। इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक देव हेम्ब्रम लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के सूरजबेड़ा गांव निवासी प्रकाश हेंब्रम का पुत्र था। वह घाघरजानी गांव से पत्तामेला देखकर अपने दो दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल पर लौट रहा था। छोटा सरसा के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि देव हेम्ब्रम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में हेरूलाल हेंब्रम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर किया गया है। दुर्घटना में शामिल तीसरे व्यक्ति चरण मुर्मू को सुरक्षित बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों ने युवा चालकों द्वारा तेज गति से मोटरसाइकिल चलाने और हेलमेट न पहनने पर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि इन कारणों से अक्सर ऐसी दुर्घटनाएं होती हैं। लोगों ने प्रशासन से समय-समय पर मोटरसाइकिल जांच अभियान चलाने की मांग की है। Source link

ताज़ा खबर

डी-कंपनी का सीक्रेट मैन! जिसके पास दाऊद इब्राहिम और ISI के कई...

होमताजा खबरदेश वो शख्स जिसके पास दाऊद इब्राहिम और ISI के कई राज, मिली थी छोटा राजन की सुपारी Last Updated:June 01, 2026, 21:31 IST अंडरवर्ल्ड की दुनिया में मुन्ना झिंगड़ा का नाम इसलिए भी चर्चित रहा क्योंकि उसने स्थानीय गैंगस्टर से लेकर अंतरराष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट तक अपनी पहुंच बनाने की कोशिश की. यही वजह है कि उसका नाम अक्सर दाऊद इब्राहिम के नेटवर्क से जोड़कर देखा जाता रहा है. दाऊद इब्राहिम के कहने पर ही मुन्ना झिंगड़ा ने छोटा राजन को मारने की कोशिश की थी. (फाइल फोटो) मुंबई की अंडरवर्ल्ड दुनिया में कई ऐसे नाम रहे हैं जिन्होंने खौफ की अलग पहचान बनाई, लेकिन मुन्ना झिंगड़ा उर्फ सैयद मुदस्सर हुसैन का नाम उन चुनिंदा अपराधियों में गिना जाता है, जिन पर भारत की सुरक्षा एजेंसियां वर्षों से नजर रखती रही हैं. कभी मुंबई के जोगेश्वरी इलाके का रहने वाला यह शख्स आज दाऊद इब्राहिम के नेटवर्क और पाकिस्तान से जुड़े कथित संबंधों के कारण चर्चा में रहता है. सूत्रों के मुताबिक, मुन्ना झिंगड़ा लंबे समय तक दाऊद इब्राहिम और उसके सबसे करीबी सहयोगी छोटा शकील के लिए काम करता रहा. उसकी पहचान एक ऐसे शूटर की थी जो बेहद जोखिम भरे मिशनों को अंजाम देने में माहिर माना जाता था. बताया जाता है कि दाऊद को उसकी निशानेबाजी पर इतना भरोसा था कि उसने अपने कई दुश्मनों को रास्ते से हटाने की जिम्मेदारी झिंगड़ा को सौंपी थी. गैंगस्टर अरुण गवली पर हमले की जिम्मेदारी भी उसी को दी गई थी. 1997 में कथित तौर पर दाऊद ने उसे नेपाल के रास्ते पाकिस्तान बुलाया. इसके बाद वह कराची में बस गया और डी-कंपनी के नेटवर्क का सक्रिय हिस्सा बन गया. कराची में रहते हुए उसने अंडरवर्ल्ड की कई गतिविधियों में भूमिका निभाई. साल 2000 में उसे एक और बड़ा मिशन सौंपा गया. आरोप है कि दाऊद ने उसे फर्जी पाकिस्तानी पासपोर्ट पर बैंकॉक भेजा, जहां उसका मकसद दाऊद के कट्टर प्रतिद्वंद्वी छोटा राजन को खत्म करना था. इस हमले में छोटा राजन तो बच गया, लेकिन उसका करीबी सहयोगी रोहित वर्मा मारा गया. हमले के तुरंत बाद थाई पुलिस ने मुन्ना झिंगड़ा को गिरफ्तार कर लिया. बैंकॉक की हाई-सिक्योरिटी जेल में वर्षों तक बंद रहने के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच उसकी नागरिकता को लेकर कानूनी लड़ाई चली. भारत ने डीएनए और पारिवारिक दस्तावेजों के आधार पर उसे भारतीय नागरिक बताया, जबकि पाकिस्तान ने दावा किया कि वह मोहम्मद सलीम नाम का पाकिस्तानी नागरिक है. लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद थाई अदालत ने उसे पाकिस्तानी नागरिक के रूप में मान्यता दे दी. बताया जाता है कि 2019 में डी-कंपनी और आईएसआई से जुड़े तत्वों की मदद से वह कराची पहुंच गया. भारतीय एजेंसियों के अनुसार, उस पर मुंबई में हत्या, रंगदारी, गैंगवार और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े 70 से अधिक मामले दर्ज हैं. सुरक्षा एजेंसियां उसे केवल एक गैंगस्टर नहीं, बल्कि भारत विरोधी गतिविधियों से जुड़े संभावित नेटवर्क की अहम कड़ी मानती हैं. मुन्ना झिंगड़ा की कहानी सिर्फ एक अपराधी की कहानी नहीं है, बल्कि यह उस अंडरवर्ल्ड तंत्र की झलक भी है, जिसने मुंबई की गलियों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय सीमाओं तक अपना जाल फैलाया. About the Author Rakesh Ranjan Kumar राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi Source link

झारखंड

कपाली में युवक की चापड़ से हत्या का खुलासा:पुलिस ने मुख्य आरोपी...

सरायकेला-खरसावां के कपाली ओपी क्षेत्र में 15 मई को हुए युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अहमद जलील अंसारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जमशेदपुर के बिष्टुपुर का निवासी है और मूल रूप से बिहार के सिवान जिले का रहने वाला है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चापड़ भी बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान परसुडीह थाना क्षेत्र के किताडीह गाड़ीवान पट्टी निवासी 21 वर्षीय मो. तौसीफ उर्फ राज के रूप में हुई थी। उसका शव कपाली के डोबो-कांदरबेड़ा मुख्य मार्ग स्थित डोंगाघाट के पास मिला था। युवक पर चापड़ से कई वार किए गए थे, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या पुरानी रंजिश के कारण की गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अहमद जलील अंसारी ने पहले तौसीफ को अपने साथ बैठाकर शराब पिलाई थी। इसके बाद उसने अपने साथी साबिर अली उर्फ सोनू को फोन कर मौके पर बुलाया और चापड़ साथ लाने को कहा। पुलिस के अनुसार, शराब पीने के दौरान ही आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से तौसीफ पर चापड़ से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मामले में शामिल दूसरा आरोपी साबिर अली उर्फ सोनू पहले से ही एक अन्य मामले में गिरफ्तार होकर जेल में बंद है। पुलिस उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपी अहमद जलील अंसारी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश देने के उद्देश्य से कपाली पुलिस ने सोमवार को मुख्य आरोपी का क्षेत्र में पैदल मार्च भी कराया। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। Source link

झारखंड

सड़क हादसे में टीएमएच गोलचक्कर पर युवक की मौत:टाटा स्टील के दमकल...

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में टीएमएच गोलचक्कर के पास सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आ गया था। मृतक की पहचान जुगसलाई पीबी रोड निवासी मो. हुसाम अख्तर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मो. हुसाम अख्तर अपनी बाइक से यूनाइटेड क्लब की दिशा में जा रहे थे। टीएमएच गोलचक्कर के पास उनकी बाइक टाटा स्टील के दमकल वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक वाहन के पहिए के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल युवक को तुरंत घटनास्थल से टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। युवक की मौत की खबर से परिवार में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दमकल वाहन बिष्टुपुर की ओर जा रहा था, जबकि बाइक सवार युवक यूनाइटेड क्लब की दिशा में जा रहा था। गोलचक्कर पर दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। Source link

ताज़ा खबर

न मांस, न मछली, न अंडा… आपको पता है भारत का पहला...

होमफोटोदेश न मांस, न मछली, न अंडा… आपको पता है भारत का पहला शाकाहारी शहर? Last Updated:June 01, 2026, 20:19 IST भारत के गुजरात में एक ऐसा शहर है, जहां ना सिर्फ मांस और मछली पर बैन है बल्कि अंडा बेचने की भी मनाही है. भारत अपनी विविध संस्कृतियों, परंपराओं और खान-पान की आदतों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है. देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों की भोजन संबंधी पसंद भी अलग-अलग है. कहीं शाकाहार जीवनशैली का हिस्सा है तो कहीं मांसाहार आम बात है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा शहर भी है जहां अंडा, मांस और मछली बेचना कानूनन प्रतिबंधित है? यह अनोखा शहर है गुजरात का पालीताना, जो अपनी धार्मिक पहचान के कारण पूरी दुनिया में जाना जाता है. गुजरात के भावनगर जिले में स्थित पालीताना जैन धर्म के सबसे पवित्र तीर्थस्थलों में से एक माना जाता है. यहां स्थित शत्रुंजय पर्वत पर सैकड़ों भव्य जैन मंदिर बने हुए हैं, जहां हर साल हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. जैन धर्म में अहिंसा को सर्वोच्च स्थान दिया गया है और किसी भी जीव को नुकसान पहुंचाना पाप माना जाता है. इसी धार्मिक मान्यता ने पालीताना को देश के अन्य शहरों से अलग पहचान दिलाई है. (ट्रैवेल डॉट इन) साल 2014 में जैन संतों और स्थानीय समुदाय की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद प्रशासन ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया. इस फैसले के तहत पालीताना शहर की सीमा के भीतर मांस, मछली और अंडों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया. इसके साथ ही पशु वध और उससे जुड़े कई व्यवसायों को भी बंद कर दिया गया. इस निर्णय के बाद पालीताना को भारत का पहला ‘शाकाहारी शहर’ कहा जाने लगा. Add News18 as Preferred Source on Google यह कानून केवल धार्मिक भावना तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर की सांस्कृतिक पहचान का भी हिस्सा बन चुका है. जहां देश के अधिकांश शहरों में अंडा एक सामान्य खाद्य पदार्थ माना जाता है. वहीं पालीताना में इसकी बिक्री भी अनुमति प्राप्त नहीं है. समय-समय पर स्थानीय प्रशासन नियमों के पालन की निगरानी करता है ताकि शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं बरकरार रह सकें. (इंडियाइन्वीटेशन डॉट कॉम) आज पालीताना केवल अपने शानदार जैन मंदिरों और आध्यात्मिक महत्व के लिए ही नहीं, बल्कि इस अनोखे प्रतिबंध के कारण भी चर्चा में रहता है. देश-विदेश से आने वाले पर्यटक अक्सर यह जानकर हैरान रह जाते हैं कि यहां अंडा तक बेचना गैरकानूनी है. पालीताना इस बात का अनूठा उदाहरण है कि कैसे धार्मिक आस्थाएं और सांस्कृतिक परंपराएं किसी शहर की जीवनशैली, पहचान और स्थानीय कानूनों को प्रभावित कर सकती हैं. यह तथ्य सामान्य ज्ञान के लिहाज से भी भारत की सबसे दिलचस्प जानकारियों में से एक माना जाता है. (ट्रिपोटो डॉट कॉम) न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

झारखंड

पलामू में मुजाहिद अंसारी हत्याकांड का खुलासा:दोस्त ने एक साल पहले हुए...

मोबाइल फोन पर तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर हुए पुराने विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए मृतक के दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। यह घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरा स्थित बन पहाड़ी जंगल में हुई, जहां दो दिन पहले मुजाहिद अंसारी का शव मिला था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तस्लीम अंसारी उर्फ सोनू (23) और अमित कुमार (23) के रूप में हुई है। दोनों सेमरा गांव के रहने वाले हैं और मृतक मुजाहिद अंसारी के दोस्त थे। एसपी कपिल चौधरी ने सोमवार को बताया कि हत्याकांड के उद्भेदन के लिए सदर एसडीपीओ राजेश यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। जांच के दौरान सामने आया कि मुजाहिद और तस्लीम छत्तीसगढ़ के रायपुर में कूलर बनाने का काम करते थे और साथ रहते थे। एक साल पहले मुजाहिद और तस्लीम के बीच मारपीट हुई थी करीब एक साल पहले मोबाइल फोन पर तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर मुजाहिद और तस्लीम के बीच मारपीट हुई थी। उस समय मुजाहिद ने तस्लीम पर कैंची से हमला कर दिया था। तभी से तस्लीम मुजाहिद से बदला लेने की फिराक में था। कुछ दिन पहले ही दोनों गांव लौटे थे। इसी दौरान तस्लीम ने अपने साथी अमित कुमार के साथ मिलकर मुजाहिद की हत्या की साजिश रची। अमित की पहचान मुजाहिद से भी थी। अमित मुजाहिद को शराब पीने के बहाने सेमरा के जंगल में ले गया, जहां पहले से मौजूद तस्लीम ने पत्थर से सिर कूचकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद शव जंगल में छोड़ दियाा। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों व पूछताछ के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर, दो मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, खून लगे कपड़े और अभियुक्त की कलाई घड़ी बरामद की है। Source link

झारखंड

झोपड़ी में लगी आग, खड़े ट्रक को लिया चपेट में:फायर ब्रिगेड की...

डालटनगंज रेलवे स्टेशन के गुड्स यार्ड के पास सोमवार शाम एक झोपड़ी में आग लगने से पास खड़ा एक ट्रक जलकर खाक हो गया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह घटना रेलवे ट्रैक से कुछ ही दूरी पर हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग पहले झोपड़ी में लगी और उससे निकली चिंगारी ने पास खड़े ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने का स्पष्ट कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्टेशन परिसर में खराब हालत में खड़ा था ट्रक यह ट्रक बेलवाटिका के सूरज कुमार और रेडमा के संटू कुमार की साझेदारी में था। ट्रक डेढ़ महीने से स्टेशन परिसर में खराब हालत में खड़ा था और उसे कबाड़ में बेचने की तैयारी थी। झोपड़ी चैनपुर के कंकारी की रहने वाली अनिता कुंवर की थी, जो पिछले एक साल से बंद थी। पहले यह झोपड़ी एक होटल के रूप में संचालित होती थी। गुड्स यार्ड के पास मौजूद लोगों ने आग देखकर तुरंत शहर थाना को सूचना दी। सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का काम किया। इस घटना में ट्रक के जलने से लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। अनिता कुंवर के अनुसार, झोपड़ी में रखा सामान भी जलकर नष्ट हो गया है। Source link

ताज़ा खबर

नेबरहुड फर्स्ट: पूर्वोत्तर से हिंद-प्रशांत तक, PM मोदी और ह्लाइंग मुलाकात से...

होमताजा खबरदेश PM मोदी और आंग ह्लाइंग मुलाकात से भारत-म्यांमार रिश्तों को मिली नई उड़ान Last Updated:June 01, 2026, 19:32 IST यह म्यांमार राष्ट्रपति की भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है. म्यांमार के नेता के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है जिसमें कई कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल हैं. म्यांमार भारत के लिए रणनीतिक रूप से अहम पड़ोसी देशों में से एक है और वह उग्रवाद प्रभावित नगालैंड तथा मणिपुर सहित कई पूर्वोत्तर राज्यों के साथ 1,640 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है. ख़बरें फटाफट पीएम मोदी और म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. नई दिल्ली. भारत और म्यांमार ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के साथ ही व्यापार, निवेश, संपर्क (कनेक्टिविटी), विकास साझेदारी, क्षमता निर्माण, सुरक्षा और सीमा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है. सोमवार को नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में हुई विस्तृत वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग ने दोनों पड़ोसी देशों के बीच संबंधों को और गहरा करने पर सहमति व्यक्त की. बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने म्यांमार में शांति और संवाद की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में भारत हर तरह की मदद को तैयार है. उन्होंने संघीय शासन व्यवस्था और आर्थिक विकास के अनुभव साझा करने की भी बात कही. प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’, ‘एक्ट ईस्ट’ और ‘महासागर’ नीतियों के अनुरूप भारत हमेशा म्यांमार का सहयोग करता रहेगा. आंग ह्लाइंग इस समय भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं. उनकी भारत यात्रा म्यांमा में संसदीय चुनावों के बाद उनके राष्ट्रपति बनने के दो महीने से भी कम समय में हो रही है. ये चुनाव सत्ताधारी सैन्य जुंटा के खिलाफ वर्षों से जारी विरोध प्रदर्शनों के बाद पिछले साल दिसंबर और इस साल जनवरी में हुए थे. सैन्य जुंटा ने एक फरवरी, 2021 को तख्तापलट करके आंग सान सू ची की लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को उखाड़ फेंका था. विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और म्यांमार के राष्ट्रपति की बातचीत व्यापक रही और दोनों देशों ने शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि भारत म्यांमार के लिए एक भरोसेमंद पड़ोसी और संकट के समय में पहला सहयोगी है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा भारत और म्यांमार के बीच बहुआयामी संबंधों को और गहराई देगी. इससे पहले रविवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने उनसे मुलाकात की थी, जबकि 30 मई को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी उनसे बातचीत की थी और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की बात कही थी. राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग ने अपनी भारत यात्रा की शुरुआत बिहार के बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना से की थी. About the Author Rakesh Ranjan Kumar राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi Source link

झारखंड

पाकुड़ में गहने साफ करने के बहाने ठगी:ग्रामीणों की मदद से दो...

पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र में सोना-चांदी के गहने साफ करने के बहाने ठगी कर भागने वाले दो अंतरराज्यीय ठगों को ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह घटना महेशपुर थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस निरीक्षक मदन शर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर महेशपुर थाना क्षेत्र में घूम-घूमकर खुद को कंपनी वाला बताकर मुफ्त में सोना-चांदी के गहने साफ कर रहे हैं, जो ठग प्रतीत होते हैं। इस सूचना के सत्यापन के लिए एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। छापेमारी टीम में महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा, पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार महतो, मनोज कुमार महतो, अजय कुमार उपाध्याय और सहायक अवर निरीक्षक काली प्रसाद शाह शामिल थे। टीम ने ठगों के बारे में जानकारी जुटाई और थाना क्षेत्र के लखीमपुर पश्चिम टोला पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से दोनों ठगों को गिरफ्तार कर लिया। चोरी की गई चांदी की अंगूठी और सोने की नथुनी बरामद गिरफ्तार किए गए ठगों की पहचान बिहार के भागलपुर जिले के एकडरा निवासी सुभाष कुमार और खगड़िया जिले के महेशखुट थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी सुमित कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। उनके पास से चोरी की गई चांदी की अंगूठी और सोने की नथुनी बरामद हुई है। इसके अलावा, एक काले रंग का अमेरिकन टूरिस्ट बैग भी मिला, जिसमें गहने साफ करने का पाउडर, कुछ केमिकल और अन्य सामान थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि लखीमपुर निवासी सजेनारा बीवी की लिखित शिकायत के आधार पर थाना में कांड संख्या 80/2026 दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। दोनों ठग वादिनी सजेनारा बीवी के घर पहुंचे थे और मुफ्त में गहने साफ करने का झांसा देकर उनके गहने लेकर फरार होने की कोशिश कर रहे थे, तभी पुलिस की मदद से उन्हें पकड़ लिया गया। गिरफ्तार दोनों ठगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। फ्री में गहना साफ करने की बात कही महिला ने थाने में दिए अपने शिकायत में उल्लेख किया है कि दो युवक मोटरसाइकिल से आए और फ्री में गहना साफ करने की बात कही और उनके पास रखे स्टील के बर्तन को साफ करके दिखाया और उनके झांसे में आकर मैंने अपने सोने का नथनी और चांदी का अंगूठी जो पहनी हुई थी, उसे खोलकर दोनों को दे दी। वहीं, दोनों ने अंगूठी और सोने की नथनी को साफ करने के बाद एक सफेद पाउडर के अंदर प्लास्टिक में सोने की नथुनी और चांदी का अंगूठी रखकर मुझे दे दिया और कहा कि आधे घंटे के बाद खोलकर इसे निकाल लेना। मैं गहना लेकर अंदर गई और प्लास्टिक में देखा तो अंदर कुछ नहीं था इसके बाद मैं हल्ला किया और उसके बाद दोनों को पकड़ लिया। Source link

Scroll to Top