भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

जलेस व खोरठा साहित्य परिषद ने दी श्रद्धांजलि

सिटी रिपोर्टर | बोकारो खोरठा साहित्य संस्कृति परिषद की ओर से सेक्टर-4एफ में शुक्रवार की शाम एक शोकसभा आयोजित कर बोकारो के साहित्यकारों ने खोरठा साहित्यकार व गायक खोरठा रत्न सुकुमार एवं देश के जाने-माने शायर बशीर बद्र को श्रद्धांजलि दी। खोरठा-हिंदी साहित्यकार प्रहलाद चंद्र दास की अध्यक्षता में हुई इस शोक सभा में उपस्थित साहित्यकारों ने खोरठा भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि एवं गायक सुरेश कुमार विश्वकर्मा सुकुमार के साहित्यिक व सांस्कृतिक अवदान की चर्चा की। शोकसभा में साहित्यकारों ने कहा कि डॉ. बशीर बद्र ने अपनी शायरी में जिस सहजता व सशक्त ढंग से आम आदमी व जीवन की सच्चाइयों को अभिव्यक्ति दी उसके लिए वे सदैव आदर के साथ याद किए जाएंगे। इस अवसर पर गोपाल प्रसाद, कुमार सत्येन्द्र, शांति भारत, अजय यतीश, अरुण पाठक, गिरिधारी गोस्वामी, डॉ. नागेश्वर महतो, श्याम सुंदर केवट रवि, शोधार्थी अशोक रजक, राजू प्रजापति, मानिक रजक, श्याम केवट, पंकज आदि थे। Source link

झारखंड

किस्त फेल वाहन जब्त करने गए एजेंट का अपहरण:कोडरमा में हथियार दिखा...

कोडरमा जिले के सतगांवां थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां किस्त फेल एक पिकअप वाहन को जब्त करने पहुंचे निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी का ही वाहन मालिक और उसके साथियों ने अपहरण कर लिया। घटना बासोडीह के समीप देवघर-सतगांवां मुख्य मार्ग की है। जानकारी के अनुसार, चोला मंडलम फाइनेंस कंपनी में कार्यरत एजेंट रोशन सिंह शनिवार को एक चावल लदे पिकअप वाहन को रोककर उसकी किस्त की स्थिति की जांच कर रहा था। कंपनी से पुष्टि होने पर उसने वाहन को यार्ड में खड़ा करने की बात कही। इसी दौरान दो कारों में सवार 5-6 लोग वहां पहुंचे और पिस्टल की नोक पर रोशन को जबरन अपनी कार में बैठाकर वाहन समेत फरार हो गए। खेत में मिला बाइक, पुलिस को दी सूचना देर शाम तक रोशन के घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान उसके भाई राहुल को बासोडीह के पास सड़क किनारे खेत में रोशन की बाइक लावारिस हालत में मिली। बाइक मिलने के बाद अनहोनी की आशंका गहराई, जिसके बाद परिजनों ने सतगांवां थाना में शिकायत दर्ज कराई। मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बबलू सिंह सक्रिय हुए और जांच शुरू कर दी। बरकट्ठा में शराब पीते समय ग्रामीणों ने पकड़ा इधर अपहरणकर्ताओं ने रोशन को लेकर बरकट्ठा की ओर रुख किया। रोशन के अनुसार, रात होने पर आरोपी एक सुनसान स्थान पर गाड़ी रोककर शराब पीने लगे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे स्थानीय ग्रामीणों को शक हुआ। उन्होंने पूछताछ शुरू की। मौका पाकर रोशन गाड़ी से कूद गया। ग्रामीणों को पूरी घटना बताई। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ निवासी अंकित कुमार और आदित्य कुमार को पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपी भागने में सफल रहे। शराब तस्करी का भी खुलासा ग्रामीणों की सूचना पर बरकट्ठा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को वाहनों सहित थाने ले आई। बाद में सतगांवां थाना प्रभारी भी वहां पहुंचे और रोशन व गिरफ्तार आरोपियों को अपने साथ थाने ले आए। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि पिकअप वाहन में चावल के बीच शराब छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी। कार सवार लोग इन वाहनों को बॉर्डर पार कराने के लिए साथ चल रहे थे। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। Source link

ताज़ा खबर

NEET UG CUET 2026 LIVE: एनटीए का सर्वर क्यों डाउन हुआ? नीट...

नई दिल्ली (NEET UG CUET 2026 LIVE). देश की दो सबसे बड़ी परीक्षाओं- नीट यूजी और सीयूईटी यूजी को लेकर लाखों उम्मीदवारों और अभिभावकों के बीच बेचैनी का माहौल है. नीट परीक्षा में हुए कथित पेपर लीक विवाद के बाद आखिरकार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बड़ा कदम उठाते हुए री-टेस्ट की तारीख का ऐलान कर दिया है. अब यह परीक्षा 21 जून 2026 को होगी. इस फैसले ने इंसाफ की मांग कर रहे अभ्यर्थियों को राहत दी है लेकिन कम समय में दोबारा तैयारी करने का दबाव भी बढ़ा दिया है. लीक की परतें खोलने के लिए जांच एजेंसियां लगातार छापेमारी कर रही हैं. CUET UG 2026 LIVE: सीयूईटी के दूरदराज से आए छात्रों का बड़ा नुकसान सीयूईटी यूजी 2026 लाइव: सीयूईटी परीक्षा देने के लिए कई उम्मीदवार अपने गांवों से 100-150 किलोमीटर दूर शहरों के केंद्रों पर आए थे. परीक्षा रद्द होने के कारण उन्हें अब दोबारा आने-जाने और ठहरने का भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा, जिससे वे बेहद नाराज हैं. NEET UG Paper Leak Case LIVE: नीट सुरक्षा के लिए सख्त नियम लागू नीट यूजी पेपर लीक मामला लाइव: सूत्रों के अनुसार, 21 जून को होने वाली नीट री-परीक्षा में सुरक्षा के बेहद सख्त इंतजाम रहेंगे. परीक्षा केंद्रों पर जैमर्स की संख्या बढ़ाई जाएगी और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन को दो चरणों में पूरा किया जाएगा. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कैमरों के जरिए हर एक क्लासरूम पर नजर रखी जाएगी. NEET UG Paper Leak Case LIVE: नीट को लेकर शिक्षा मंत्रालय की हाई-लेवल मीटिंग नीट यूजी पेपर लीक मामला लाइव: दिल्ली में शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और एनटीए के चेयरमैन के बीच कई हाई-लेवल मीटिंग हुई हैं. इस बैठक का मुख्य एजेंडा 21 जून को होने वाले नीट री-टेस्ट को पूरी तरह फुलप्रूफ बनाना है जिससे दोबारा ऐसी कोई चूक न हो. CUET UG 2026 LIVE: सीयूईटी छात्रों का आरोप- पानी तक की व्यवस्था नहीं थी सीयूईटी यूजी 2026 लाइव: परीक्षा केंद्रों के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया कि चिलचिलाती गर्मी के बावजूद सेंटर्स के अंदर पीने के पानी और बैठने की कोई सही व्यवस्था नहीं थी. घंटों इंतजार करने के कारण कई छात्राओं की तबीयत भी बिगड़ गई. NEET UG Paper Leak Case LIVE: नीट कोचिंग सेंटर्स ने बदली स्ट्रैटेजी नीट यूजी पेपर लीक मामला लाइव: कोटा और पटना के प्रमुख कोचिंग संस्थानों ने नीट री-टेस्ट की तारीख आते ही अपने क्रैश कोर्स और टेस्ट सीरीज का शेड्यूल बदल दिया है. अगले 20 दिनों के लिए छात्रों को केवल मॉक टेस्ट और पिछले सालों के जरूरी सवालों का अभ्यास कराने पर जोर दिया जा रहा है. CUET UG 2026 LIVE: नोएडा के सीयूईटी सेंटर्स पर सबसे ज्यादा हंगामा सीयूईटी यूजी 2026 लाइव: दिल्ली-एनसीआर के नोएडा सेक्टर 62 और आस-पास के कुछ परीक्षा केंद्रों पर कल सबसे ज्यादा हंगामा देखने को मिला. यहां दोपहर की शिफ्ट के छात्रों को शाम तक इंतजार कराने के बाद बताया गया कि आज उनकी परीक्षा नहीं हो पाएगी. NEET UG Paper Leak Case LIVE: नीट अभिभावकों की बढ़ीं चिंताएं नीट यूजी पेपर लीक मामला लाइव: बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता भी इस फैसले से बेहद तनाव में हैं. कई पेरेंट्स का कहना है कि उनके बच्चों ने सालों मेहनत की थी और अब कुछ भ्रष्ट लोगों की वजह से उन्हें दोबारा इस परीक्षा के डर से गुजरना पड़ रहा है. पेरेंट्स ने परीक्षा सेंटर्स पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. CUET UG 2026 LIVE: क्या दोबारा डाउनलोड करना होगा सीयूईटी एडमिट कार्ड? सीयूईटी यूजी 2026 लाइव: जिन छात्रों की सीयूईटी परीक्षा कल रद्द हुई है, उन्हें दोबारा परीक्षा में बैठने के लिए एनटीए की वेबसाइट से नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा. नए एडमिट कार्ड पर परीक्षा की नई तारीख, समय और केंद्र का नाम दर्ज होगा. NEET UG Paper Leak Case LIVE: नीट के छात्रों में मिली-जुली प्रतिक्रिया नीट यूजी पेपर लीक मामला लाइव: नीट री-टेस्ट के फैसले पर स्टूडेंट्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही है. दिल्ली के एक कोचिंग हब में पढ़ रहे छात्र ने कहा कि पेपर लीक के खिलाफ यह जरूरी था, लेकिन महज 20 दिनों के भीतर दोबारा पूरी बायोलॉजी, फिजिक्स और केमिस्ट्री का रिवीजन करना किसी मानसिक तनाव से कम नहीं है. CUET UG 2026 LIVE: रद्द हुई सीयूईटी परीक्षा कब होगी दोबारा? सीयूईटी यूजी 2026 लाइव: एनटीए ने कल रात जारी नोटिफिकेशन में कहा है कि जिन केंद्रों पर सीयूईटी परीक्षा कल रद्द की गई थी, वहां के प्रभावित छात्रों के लिए जल्द ही नई तारीखों की घोषणा की जाएगी. इन छात्रों को पूरी तरह नए सिरे से सूचित किया जाएगा. NEET UG Paper Leak Case LIVE: क्या नीट के परीक्षा केंद्र बदल जाएंगे? नीट यूजी पेपर लीक मामला लाइव: नीट पेपर लीक गिरोह का नेटवर्क देखते हुए एनटीए इस बार परीक्षा केंद्रों की सूची में बड़ा फेरबदल करने जा रहा है. जिन सेंटर्स पर जरा सा भी संदेह था, उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है. छात्रों को इस बार पूरी तरह नए और बेहद सुरक्षित केंद्रों पर भेजा जा सकता है. CUET UG 2026 LIVE: एनटीए का सर्वर क्यों फेल हुआ? सीयूईटी यूजी 2026 लाइव: सूत्रों के मुताबिक, सीयूईटी में एक साथ लाखों छात्रों के लॉगिन करने के कारण मेन सर्वर पर अचानक लोड बहुत ज्यादा बढ़ गया. इसके अलावा, कई सब-सेंटर्स पर इंटरनेट स्पीड और लोकल हार्डवेयर सिस्टम अप टू डेट नहीं थे, जिससे पूरा सिस्टम क्रैश हो गया. NEET UG Paper Leak Case LIVE: नीट के एडमिट कार्ड कब होंगे जारी? नीट यूजी पेपर लीक मामला लाइव: नीट उम्मीदवारों के मन में सबसे बड़ा सवाल है कि 21 जून के री-टेस्ट के लिए नए एडमिट कार्ड कब आएंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो एनटीए जून के दूसरे हफ्ते के अंत तक यानी 12 से 15 जून के बीच ऑफिशियल वेबसाइट पर नए हॉल टिकट डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव कर देगा. NEET UG Paper Leak Case LIVE: क्या सभी छात्रों को देना होगा री-टेस्ट नीट यूजी पेपर लीक मामला लाइव: एनटीए के नए नोटिफिकेशन के मुताबिक, 21 जून को होने वाली यह परीक्षा उन सभी रजिस्टर्ड उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होगी जो पहले नीट यूजी 2026 में शामिल हुए थे. किसी भी उम्मीदवार को पुराना स्कोरकार्ड इस्तेमाल करने की अनुमति

झारखंड

Astro Tips: घर में नहीं टिकता पैसा, रोज होते हैं लड़ाई-झगड़े? तो...

Last Updated:May 31, 2026, 15:33 IST Astro Tips: हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में हमेशा सुख, शांति और धन-दौलत की बरकत बनी रहे. लेकिन कई बार लगातार कोशिशों के बाद भी घर में पैसा नहीं टिकता और परिवार के सदस्यों के बीच अक्सर कलह या लड़ाई-झगड़े की स्थिति बनी रहती है. अगर आप भी ऐसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो ज्योतिष शास्त्र में इसका एक बेहद आसान और अचूक उपाय बताया गया है. रांची के जाने-माने ज्योतिष आचार्य संतोष कुमार चौबे के अनुसार, घर में ‘नवरत्न पेड़’ रखना इन सभी समस्याओं का एक जबरदस्त समाधान हो सकता है. आइए जानते हैं कि यह पेड़ कैसे काम करता है और इसे घर की किस दिशा या कोने में रखना चाहिए. ज्योतिष आचार्य संतोष कुमार चौबे बताते हैं कि इस विशेष पेड़ में नवग्रहों सूर्य, चंद्र, मंगल, बुद्ध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, राहु और केतु से जुड़े सभी मूल्यवान रत्न या उनके उप-रत्न जड़े होते हैं. जैसे शुक्र के लिए डायमंड (हीरा) या शनि के लिए नीलम. इस पेड़ की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे कोई भी व्यक्ति अपने घर में ला सकता है। इसके लिए किसी विशेष राशि या कुंडली दिखाने की आवश्यकता नहीं होती। चाहे किसी का शुक्र कमजोर हो या शनि मजबूत, यह पेड़ हर किसी के लिए समान रूप से कारगर साबित होता है. Add News18 as Preferred Source on Google नवरत्न पेड़ को घर में स्थापित करने के लिए ज्योतिष में एक निश्चित नियम बताया गया है. मुख्य स्थान: इस पेड़ को घर के उस कोने या स्थान पर रखें जहां परिवार के सभी सदस्य एक साथ इकट्ठा होते हों (जैसे लिविंग रूम). कार्यस्थल या स्टडी टेबल: यदि आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं या बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं, और आपका दिन का 8 से 10 घंटा एक ही जगह बीतता है, तो आप इसे अपनी उस डेस्क पर भी रख सकते हैं. ज्योतिष आचार्य के मुताबिक, यह पेड़ बाजार से लाकर सीधे रख देने भर से काम नहीं करता, बल्कि इसे ‘प्रोग्राम’ करना पड़ता है। इसकी विधि बेहद सरल है: हर दिन सुबह उठकर स्नान के बाद इस पेड़ के पास बैठें. कम से कम 5 मिनट तक अपने मन के सकारात्मक भाव और इच्छाएं इस पेड़ के सामने दोहराएं. पेड़ को कहें ‘आज मेरे घर में सुख-शांति रहे, धन की बरकत हो और कोई लड़ाई-झगड़ा न हो.’ यह पेड़ आपके आस-पास की एनर्जी को सोखता है. इसलिए इसके सामने भूलकर भी कभी चिल्लाएं नहीं, रोएं नहीं और न ही कोई नकारात्मक बात कहें. अगर आप इसके सामने नेगेटिव बोलेंगे, तो यह वैसा ही परिणाम देने लगेगा. इसके विपरीत, हमेशा पॉजिटिव रहने से यह घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा. जिससे आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे और धन की तंगी हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी. बता दें कि यह नवरत्न पेड़ आपको किसी भी बड़े और प्रामाणिक रत्न स्टोर में आसानी से मिल जाएगा. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

झारखंड

चतरा में गौवंशीय पशु के तीन कटे सिर मिले:बक्शा डैम के पानी...

चतरा जिले के इटखोरी स्थित बक्शा डैम के पानी में गौवंशीय पशु के तीन कटे हुए सिर तैरते हुए मिले। डैम में नहाने पहुंचे स्थानीय लोगों ने इसे देखा। इसके बाद यह सूचना गांव में फैल गई। बड़ी संख्या में लोग डैम के पास जुटने लगे। बक्शा डैम धार्मिक आस्था का भी प्रमुख केंद्र है, जहां श्रद्धालु स्नान के बाद पास स्थित प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना करने जाते हैं। ऐसे पवित्र स्थल के पास इस तरह की घटना सामने आने से लोगों में गहरा आक्रोश हो गया। सड़क किया जाम, जम कर किया हंगामा घटना से नाराज ग्रामीणों ने नगवां चौक के समीप चतरा-इटखोरी मेन रोड को पूरी तरह जाम कर दिया। सैकड़ों की संख्या में जुटे लोगों ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। हंगामें की वजह से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। यातायात पूरी तरह ठप हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यालय डीएसपी सुनील कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और खुद मोर्चा संभाला। प्रारंभ में उन्होंने ग्रामीणों से संयम बरतने और जांच के लिए समय देने की अपील की, लेकिन बढ़ते आक्रोश को देखते हुए तुरंत कार्रवाई का भरोसा दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। घर से मिला प्रतिबंधित मांस, दो धराए जाम हटते ही पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पृथ्वीपुर गांव में छापेमारी शुरू की। महज दो घंटे के भीतर दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद जब उनके घर की सघन तलाशी ली गई, तो एक बड़े फ्रीजर से भारी मात्रा में छिपाकर रखा गया प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ। जिसे पुलिस ने तत्काल जब्त कर लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि त्योहार के अवसर पर प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी दी गई थी। बाद में पकड़े जाने के डर से साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उन्होंने कटे हुए सिरों को रात के अंधेरे में बक्शा डैम में फेंक दिया था। डीएसपी ने बताया कि त्वरित कार्रवाई के चलते स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। इलाके में शांति बहाल हो चुकी है। Source link

झारखंड

जमशेदपुर में बीएड प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा:समय से पहले पहुंचे अभ्यर्थियों...

जमशेदपुर में रविवार को बीएड, एमएड और बीपीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के दौरान ग्रेजुएट कॉलेज परीक्षा केंद्र पर भारी विवाद हो गया। परीक्षा में शामिल होने पहुंचे कई अभ्यर्थियों को गेट पर ही रोक दिया गया, जिसके बाद छात्रों ने केंद्र के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। नाराज अभ्यर्थियों ने परीक्षा प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुख्य गेट पर चढ़कर अंदर जाने का प्रयास भी किया। स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण बनी रही। अभ्यर्थियों का कहना था कि वे परीक्षा शुरू होने से पहले ही केंद्र पर पहुंच चुके थे, इसके बावजूद उन्हें प्रवेश से वंचित कर दिया गया, जिससे उनका एक साल खराब होने का खतरा पैदा हो गया है। रिपोर्टिंग टाइम और दस्तावेज जांच बनी वजह जानकारी के अनुसार, परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह 10:15 बजे निर्धारित था, जबकि परीक्षा 10:30 बजे शुरू होनी थी। अभ्यर्थियों का आरोप है कि वे समय से पहले कॉलेज परिसर में पहुंच गए थे, लेकिन प्रवेश द्वार पर दस्तावेज सत्यापन और अन्य औपचारिकताओं के चलते उन्हें रोका गया। गेट पर मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें इंतजार करने को कहा, जिससे समय बीतता चला गया। छात्रों का कहना है कि यदि व्यवस्थाएं सुचारू होतीं तो वे समय पर परीक्षा कक्ष तक पहुंच सकते थे। कई अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि प्रबंधन की धीमी प्रक्रिया के कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ा। भेदभाव के आरोप, छात्रों में बढ़ी नाराजगी अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा शुरू होने से कुछ मिनट पहले कुछ छात्रों को जल्दबाजी में अंदर जाने दिया गया, जबकि अन्य को बाहर ही रोक दिया गया। इस कथित भेदभावपूर्ण रवैये से छात्रों में आक्रोश फैल गया। छात्रा प्रिया सिंह, हाजरा खातून, जियासवारी दास और ज्योति सहित कई अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि मामूली देरी को आधार बनाकर उन्हें परीक्षा से बाहर कर दिया गया। उनका कहना था कि जब कुछ छात्रों को अंतिम समय में प्रवेश दिया जा सकता है, तो बाकी को मौका क्यों नहीं दिया गया। छात्रों ने इसे अन्यायपूर्ण बताते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। Source link

ताज़ा खबर

Abhishek Banerjee Assault Case : अभिषेक बनर्जी पर अटैक मामले में नया...

तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के मामले में अब एक नया ट्विस्ट सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में गिरफ्तार किए गए कुछ आरोपियों के तार कभी टीएमसी से जुड़े नेताओं के साथ जुड़े रहे हैं. इस खुलासे के बाद हमले को लेकर कई नए सवाल खड़े हो गए हैं और राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. सूत्रों के अनुसार, अभिषेक बनर्जी पर हमले के आरोप में गिरफ्तार किए गए कम से कम चार आरोपी कभी टीएमसी की पूर्व विधायक अरुंधति मैत्रा (लवली मैत्रा) के करीबी माने जाते थे. इनमें तपन माइती, निर्मल्या सेनगुप्ता उर्फ जॉय, काजल दास और देबाशीष दत्ता के नाम शामिल बताए जा रहे हैं. इन चारों को पुलिस ने अभिषेक बनर्जी के ऊपर हुए हमले के मामले में गिरफ्तार किया है. ‘टीएमसी कार्यकर्ता था मेरा बेटा’ वहीं इस घटना के सिलसिले में गिरफ़्तार एक अन्य आरोपी आकाश गायेन इलाके में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता के तौर पर जाना जाता है. उसकी मां ने माना कि वह पार्टी से जुड़ा हुआ था और दावा किया कि वह चुनावों के दौरान नियमित रूप से टीएमसी के बूथों पर बैठता था. उसने कहा कि उसके बेटे के पास अभिषेक बनर्जी के खिलाफ रंजिश रखने का कोई कारण नहीं था. आकाश की मां के अनुसार, शुक्रवार दोपहर को घटना के बाद आकाश हमेशा की तरह घर लौटा और बाद में पास के एक मैदान में फुटबॉल खेलने चला गया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसी रात बाद में उसे उठा लिया. आकाश की मां ने यह भी कहा कि परिवार को उसकी गिरफ़्तारी के पीछे की सही वजह के बारे में नहीं बताया गया है. आकाश के पिता रिक्शा वैन चालक के तौर पर काम करते हैं, जबकि आकाश खुद बेरोज़गार था. यह घटना दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में हुई, जहां अभिषेक बनर्जी बंगाल चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने गए थे. रिपोर्टों के अनुसार, इस दौरे के दौरान भीड़ ने उन पर हमला कर दिया, जिससे राज्य में एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया. तृणमूल कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने इस हमले के लिए राज्य की बीजेपी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. जांच एजेंसियां अब इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि क्या इन राजनीतिक संबंधों का हमले से कोई सीधा संबंध है या फिर यह महज संयोग है. फिलहाल पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है और पूरे घटनाक्रम की हर एंगल से जांच की जा रही है. अभिषेक बनर्जी ने राहुल गांधी को कहा शुक्रिया इस बीच अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा पोस्ट लिखकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का समर्थन और चिंता जताने के लिए धन्यवाद दिया. अपने पोस्ट में अभिषेक बनर्जी ने कहा कि वे लोकतंत्र, संविधान और देश की संस्थाओं की रक्षा के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे. अभिषेक ने लिखा कि पिछले वर्ष उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के तहत सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में पांच देशों का दौरा किया था और भारत का पक्ष मजबूती से रखा था. उन्होंने कहा कि आज वह राजनीतिक हिंसा और ‘राज्य प्रायोजित आतंक’ के शिकार बने हैं. बीजेपी पर साधा निशाना टीएमसी सांसद ने अपने पोस्ट में भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग बीजेपी का समर्थन करते हैं उन्हें देशभक्त बताया जाता है, जबकि सवाल उठाने वालों को निशाना बनाया जाता है. उन्होंने कहा कि वह अपने सिद्धांतों से समझौता करने के बजाय लोकतंत्र की रक्षा के लिए दबाव और धमकियों का सामना करना पसंद करेंगे. अभिषेक बनर्जी ने अपने संदेश में यह भी कहा कि सत्ता अस्थायी होती है लेकिन जनता की इच्छा स्थायी होती है. उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी लोकतंत्र को कमजोर करने और समाज को बांटने वाली ताकतों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी. उधर, हमले के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी, इसे लेकर जांच अभी जारी है. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके राजनीतिक, सामाजिक तथा व्यक्तिगत संबंधों की भी पड़ताल की जा रही है. इस नए खुलासे ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है और आने वाले दिनों में जांच से और अहम तथ्य सामने आ सकते हैं. कल्याण बनर्जी पर भी हुआ हमला उधर पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद कल्याण बनर्जी पर कथित हमले का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, कल्याण बनर्जी अपने पार्टी कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपने थाने पहुंचे थे. इसी दौरान वहां मौजूद भीड़ ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और स्थिति तनावपूर्ण हो गई. घटना के बाद इलाके में राजनीतिक माहौल गरमा गया है. कल्याण बनर्जी ने इस हमले के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी समर्थकों ने सुनियोजित तरीके से उन पर हमला कराया. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और पुलिस घटनास्थल के वीडियो फुटेज भी खंगाल रही है. Source link

झारखंड

सो रही 6 साल की बेटी पर पिता ने किया डंडे से...

Last Updated:May 31, 2026, 13:16 IST चाईबासा के मंझारी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक पिता ने अपनी 6 वर्षीय बेटी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना के बाद उसने अपनी पत्नी और गांव के कुछ लोगों पर भी हमला करने की कोशिश की. आरोपी के हिंसक व्यवहार को देखते हुए ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पेड़ से बांध दिया और पुलिस को सूचना दी. पिता बना हैवान चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है. मंझारी थाना क्षेत्र के तांतनगर ओपी अंतर्गत खेड़ियाटांगर गांव में एक पिता ने अपनी ही छह साल की मासूम बेटी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और पुलिस के हवाले कर दिया. छोटी बेटी पर अचानक डंडे से हमलाजानकारी के अनुसार, घटना बीती रात करीब आठ बजे की है. बताया जा रहा है कि लालसिंह पूर्ति नामक व्यक्ति ने घर में सो रही अपनी सबसे छोटी बेटी सोनिया पर अचानक डंडे से हमला कर दिया. उसने बच्ची को लगातार कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. परिवार के लोग तुरंत उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पत्नी पर भी हमला करने की कोशिशपरिजनों का कहना है कि लालसिंह पूर्ति पिछले कुछ दिनों से बीमार था और उसका व्यवहार भी असामान्य हो गया था. बेटी की हत्या करने के बाद उसने अपनी पत्नी पर भी हमला करने की कोशिश की. इतना ही नहीं, वह डंडा लेकर गांव के अन्य लोगों के पीछे भी दौड़ पड़ा, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने पेड़ से बांध दियाआरोपी के हिंसक व्यवहार को देखते हुए ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे किसी तरह काबू में किया और एक पेड़ से बांध दिया. इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. सदमे में परिवार के लोगपुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. मासूम बच्ची की मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं. इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और लोग आरोपी पिता की इस करतूत को लेकर हैरानी जता रहे हैं. About the Author Amita kishor न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

रणविजय कॉलेज में स्वास्थ्य शिविर

बोकारो | रणविजय कॉलेज, सेक्टर-12 में मंगलवार को समाज हित कल्याण समिति व गेटवेल अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कॉलेज के व्याख्याताओं, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया गया।शिविर में डॉ. आईडी राय व डॉ. संजय चौधरी की टीम ने नेत्र जांच, ब्लड शुगर, बीपी सहित अन्य बीमारियों की जांच कर चिकित्सीय सलाह भी दी। समिति के अध्यक्ष श्याम मोहन व कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज सिंह ने स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में गेटवेल अस्पताल के संचालक पूर्णेंदु सिंह, समिति की सचिव सीमा मिश्रा, समीर सिंह, डॉ. उदय प्रताप सिंह, छवि मोहन, रंजू सिंह आदि उपस्थित रहे। Source link

झारखंड

डेबिट-क्रेडिट कार्ड अपडेट के नाम पर करते थे ठगी:जामताड़ा पुलिस ने तीन...

जामताड़ा पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करमाटांड़ थाना क्षेत्र से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साइबर डीएसपी अमित रविदास ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पिंडारी, सकलपुर, तिलैया और बरमुंडी गांवों में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान पिंडारी गांव से दो सगे भाई प्रीतम दास (25) और विनोद दास (23) को गिरफ्तार किया गया, जबकि बरमुंडी गांव से मोहम्मद तूफान उर्फ तूफान अंसारी (28) को पकड़ा गया। पुलिस ने इनके पास से 10 मोबाइल फोन और 10 सिम कार्ड बरामद किए हैं। जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी में किया जा रहा था। बैंक ग्राहकों को बनाते थे निशाना डीएसपी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी एचडीएफसी बैंक, एसबीआई सहित अन्य बैंकों के ग्राहकों को फोन कर अपना शिकार बनाते थे। वे ग्राहकों को बताते थे कि उनका डेबिट या क्रेडिट कार्ड बंद हो गया है। नया कार्ड जारी कराने के नाम पर उन्हें झांसे में लेते थे। इसके बाद वे ग्राहकों से कार्ड नंबर, ओटीपी, सीवीवी जैसी गोपनीय जानकारी हासिल कर लेते थे और ई-वॉलेट के माध्यम से उनके खातों से पैसे उड़ा लेते थे। यह गिरोह देश के विभिन्न राज्यों के लोगों को निशाना बनाकर ठगी कर रहा था। नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस इस मामले में साइबर थाना में कांड संख्या 31/26 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और टेलीकम्युनिकेशन एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान करने और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। साइबर डीएसपी अमित रविदास ने आम जनता से अपील की है कि कोई भी बैंक कभी फोन पर कार्ड नंबर, ओटीपी या अन्य गोपनीय जानकारी नहीं मांगता है। Source link

Scroll to Top