भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

ताज़ा खबर

Falta Election Result Live: फाल्टा में बीजेपी की सुनामी; टीएमसी, सीपीएम, कांग्रेस...

पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर हुए पुनर्मतदान की मतगणना में बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने बड़ी बढ़त बना ली है. चुनाव आयोग (ECI) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देबांग्शु पांडा 19,701 वोटों से आगे चल रहे हैं. ताजा रुझानों के मुताबिक बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा को अब तक 37,474 वोट मिले हैं, जो कुल वोटों का 60.93 प्रतिशत है. वहीं सीपीएम उम्मीदवार शंभूनाथ कुर्मी 17,773 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. उन्हें 28.90 प्रतिशत वोट मिले हैं. इससे पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सुवेंदु अधिकारी सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने फाल्टा में बीजेपी की बड़ी जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा कि फाल्टा में कोई लड़ाई नहीं हुई. टीएमसी के लोग भाग खड़े हुए और अब बस नतीजों का इंतजार है. चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल को हुई वोटिंग के दौरान कथित गड़बड़ियों और चुनावी प्रक्रिया में गंभीर उल्लंघन की शिकायतों के बाद फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान कराने का फैसला लिया था. यहां कई मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) पर इत्र जैसी चीज़ छिड़कने और मशीनों पर चिपकने वाला टेप लगाने के आरोप सामने आए थे. इन आरोपों ने राज्य की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था, जिसके बाद चुनाव आयोग ने पूरे निर्वाचन क्षेत्र में दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया था. इसके बाद गुरुवार को यहां रीपोलिंग कराई गई, जो शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. इस क्षेत्र की 285 मतदान केंद्रों में से किसी से भी हिंसा, तनाव या चुनावी धांधली की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है. पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के अनुसार, यहां शाम 5 बजे तक 86.11 प्रतिशत वोटर्स ने मताधिकार का प्रयोग किया, जो कि काफी ज्यादा है. इस सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी थी, जिससे बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा की जीत लगभग तय मानी जा रही है. हालांकि जहांगीर खान की नाम वापसी की यह घोषणा सिर्फ एक औपचारिकता ही बनकर रह गई, क्योंकि गुरुवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) पर उनका नाम दिखाई दे रहा था. Falta Election Result Live: फाल्टा में बीजेपी की बड़ी बढ़त, 19701 वोटों से आगे चल रहे देबांग्शु पांडा पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर हुए पुनर्मतदान की मतगणना में बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने बड़ी बढ़त बना ली है. चुनाव आयोग (ECI) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देबांग्शु पांडा 19,701 वोटों से आगे चल रहे हैं. ताजा रुझानों के मुताबिक बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा को अब तक 37,474 वोट मिले हैं, जो कुल वोटों का 60.93 प्रतिशत है. वहीं माकपा उम्मीदवार शंभूनाथ कुर्मी 17,773 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. उन्हें 28.90 प्रतिशत वोट मिले हैं. कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुर रज्जाक मुल्ला को 3,784 वोट मिले हैं और वे तीसरे नंबर पर हैं. वहीं तृणमूल कांग्रेस के जहांगीर खान को सिर्फ 1,904 वोट मिले हैं. निर्दलीय उम्मीदवार चंद्रकांता रॉय को 277 वोट हासिल हुए हैं. फाल्टा सीट पर ताजा स्थिति देबांग्शु पांडा (बीजेपी) – 37,474 वोटसंभू नाथ कुर्मी (सीपीएम) – 17,773 वोटअब्दुर रज्जाक मोल्ला (कांग्रेस) – 3,784 वोटजहांगीर खान (टीएमसी) – 1,904 वोटचंद्रकांता रॉय (निर्दलीय) – 277 वोट Falta Election Result Live: फाल्टा सीट पर बीजेपी की पकड़ मजबूत, देबांग्शु पांडा को 14 हजार वोटों की बड़ी बढ़त फाल्टा विधानसभा सीट पर काउंटिंग में बीजेपी उम्मीदवार लगातार अपनी बढ़त को मजबूत किए जा रही है. चुनाव आयोग की तरफ से जारी ताा अपडेट के अनुसार, बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा 14,514 वोटों से आगे चल रहे हैं. उन्हें कुल 30,562 वोट मिले हैं, जबकि उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी सीपीएम कैंडिडेट शंभूनाथ कुर्मी को 16,048 वोट प्राप्त हुए हैं. Falta Election Result Live: फाल्टा में नाम वापस लेकर जहांगीर खान ने बदल दिया चुनावी समीकरण फाल्टा में दोबारा हुए चुनाव ने मंगलवार को तब एक नाटकीय मोड़ ले लिया, जब टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने अपनी नाम वापसी का ऐलान करते हुए कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे. इस कदम से तृणमूल कांग्रेस के कई लोग हैरान रह गए और राजनीतिक माहौल BJP के पक्ष में झुक गया. जहांगीर खान ने बाद में कहा कि उन्होंने फाल्टा के हितों को ध्यान में रखते हुए चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया. उन्होंने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के उस वादे का भी ज़िक्र किया, जिसमें उन्होंने इस निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक विशेष विकास पैकेज देने की बात कही थी. हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने इस फैसले से खुद को अलग कर लिया और इसे खान का निजी फैसला बताया. पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद इस निर्वाचन क्षेत्र में दबाव और डराने-धमकाने की घटनाएं देखने को मिली थीं. Falta Election Result Live: फाल्टा में बीजेपी की सुनामी, अकेले हासिल किया 90 फीसदी वोट पश्चिम बंगाल की चर्चित फाल्टा विधानसभा सीट पर हुए पुनर्मतदान की काउंटिंग में भारतीय जनता पार्टी की सुनामी दिख रही है. चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी उम्मीदवार देबांग्शु पांडा को 9,534 वोट मिले हैं, जो कुल वोटों का करीब 90.70 फीसदी है. वहीं उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी और सीपीएम उम्मीदवार शंभूनाथ कुर्मी महज 448 वोट हासिल करके दूसरे स्थान पर हैं. वहीं कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुर रज्जाक मुल्ला को 225 वोट मिले हैं. सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान फिलहाल चौथे स्थान पर चल रहे हैं. उन्हें अब तक केवल 210 वोट मिले हैं, जो कुल वोटों का महज 2 फीसदी है. फाल्टा सीट पर अब तक किसे मिला कितना वोटदेबांग्शु पांडा (बीजेपी) – 9,534 वोटसंभू नाथ कुर्मी (सीपीएम) – 448 वोटअब्दुर रज्जाक मुल्ला (कांग्रेस) – 225 वोटजहांगीर खान (टीएमसी) – 210 वोटचंद्रकांता रॉय (निर्दलीय) – 41 वोट Falta Election Result Live: फाल्टा में आगे चल रहे बीजेपी के देबांग्शु पांडा, दूसरे नंबर पर सीपीएम कैंडिडेट पश्चिम बंगाल के फाल्टा सीट से बीजेपी के देबांग्शु पांडा ने लगातार बढ़त बना रखी है. ताजा जानकारी के अनुसार, फाल्टा में देबांग्शु पांडा ने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी और सीपीएम उम्मीदवार शंभू नाथ कुर्मी के मुकाबले 9086 वोटों से आगे चल रहे हैं. Falta Election Result Live: फाल्टा में 88.13% लोगों ने डाला था वोट, अब रिजल्ट पर सबकी नजर चुनाव आयोग की तरफ से जारी ताज़ा आंकड़ों

झारखंड

जब सोता है पूरा शहर, तब जागती है जमशेदपुर की यह खास...

X जब सोता है शहर तब जागती है जमशेदपुर की यह मार्केट; 3 घंटे में सब्जियां साफ   जमशेदपुर: साकची गोल चक्कर पर हर सुबह 4 से 7 बजे तक जमशेदपुर की मशहूर भाजी मार्केट सजती है. इस बाजार की खासियत यह है कि यहां पटमदा, बोड़ाम और घाटशिला जैसे ग्रामीण इलाकों से किसान सीधे ताजी और शुद्ध हरी सब्जियां लेकर पहुंचते हैं. सुबह के अंधेरे में ही यहां पालक, लाल भाजी, मेथी समेत कई तरह के साग और मौसमी सब्जियों की भारी आवक होती है. कम कीमत और बेहतरीन क्वालिटी के कारण यहां मॉर्निंग वॉकर्स के साथ छोटे व्यापारी भी थोक में खरीदारी करने पहुंचते हैं. यह बाजार गांव और शहर को जोड़ने वाली खूबसूरत कड़ी है. Source link

झारखंड

पाकुड़ के बसलोई नदी में मिला युवक का शव:अमड़ापाड़ा के कौशिक घाट...

पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में बहने वाली बसलोई नदी के कौशिक घाट पर रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब नदी में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ देखा गया। सुबह के समय कुछ ग्रामीण घाट के पास टहल रहे थे। तभी उनकी नजर पानी में पड़े शव पर पड़ी। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद अमड़ापाड़ा थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंची।ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल आसपास के लोगों की मदद से मृतक की पहचान महेशपुर थाना क्षेत्र के हरीशपुर गांव निवासी बद्रीनाथ ठाकुर के 35 वर्षीय पुत्र संजीव ठाकुर के रूप में की गई। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान की। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जाता है कि संजीव ठाकुर का विवाह पाकुड़ में हुआ था और उसके चार बच्चे हैं। जिनमें दो पुत्र और दो पुत्रियां शामिल हैं। परिवार की जिम्मेदारी उसी पर थी। जिससे उसकी मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। डूबने की जताई जा रही आशंका स्थानीय लोगों के अनुसार, संजीव ठाकुर पहले ट्रैक्टर चलाने का काम करता था, लेकिन पिछले कई वर्षों से वह बेरोजगार था। इस दौरान उसे नशे की लत लग गई थी और वह अक्सर अस्वस्थ भी रहता था। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि वह संभवतः शौच के लिए नदी किनारे आया होगा। नशे की हालत में संतुलन बिगड़ने से गहरे पानी में गिर गया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। Source link

झारखंड

गिरिडीह केंद्रीय कारा में देर रात औचक छापेमारी:45 अधिकारी व 150 जवानों...

गिरिडीह के मोहनपुर स्थित केंद्रीय कारा में देर रात जिला प्रशासन ने व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। उपायुक्त रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के संयुक्त नेतृत्व में करीब 45 अधिकारियों और लगभग 150 पुलिस जवानों की टीम ने जेल परिसर की गहन तलाशी ली। प्रशासनिक टीम रात करीब 10:45 बजे केंद्रीय कारा पहुंची। जिसके बाद सुनियोजित तरीके से तलाशी अभियान शुरू किया गया। यह अभियान लगभग दो घंटे तक चला, जिसमें पुरुष बंदियों के पांच ब्लॉक के 20 वार्डों के साथ-साथ महिला वार्ड की भी बारीकी से जांच की गई। महिला वार्ड की तलाशी महिला पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की निगरानी में कराई गई। हर वार्ड में पहुंची टीम, व्यवस्थाओं का लिया जायजा छापेमारी के दौरान प्रशासनिक और पुलिस टीम ने जेल के प्रत्येक वार्ड में प्रवेश कर बंदियों की गतिविधियों, सुरक्षा व्यवस्था और आंतरिक व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया। इस दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि कहीं कोई प्रतिबंधित सामग्री या संदिग्ध गतिविधि तो नहीं हो रही है। अधिकारियों ने संतरी की तैनाती, ड्यूटी रोस्टर, बंदियों से मुलाकात की प्रक्रिया और जेल के भीतर अनुशासन की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। साथ ही पेयजल की उपलब्धता, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी जांच की गई। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यस्थिति का भी परीक्षण किया गया, ताकि निगरानी व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहे। जेल अधीक्षक को दिए गए निर्देश पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई औचक निरीक्षण के तहत की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना था। उन्होंने कहा कि हर वार्ड की गहन तलाशी ली गई। सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की गई। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने जेल अधीक्षक को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की चूक न हो। प्रशासन का मानना है कि इस तरह की औचक छापेमारी से न केवल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती है, बल्कि जेल के अंदर अनुशासन और पारदर्शिता भी बनी रहती है। Source link

ताज़ा खबर

आर्मी और आतंकवादियों में मुठभेड़, अब जंगल-जंगल चल रहा तलाशी अभियान

होमवीडियोदेश आर्मी और आतंकवादियों में मुठभेड़, अब जंगल-जंगल चल रहा तलाशी अभियान X आर्मी और आतंकवादियों में मुठभेड़, अब जंगल-जंगल चल रहा तलाशी अभियान   Rajouri Terrorist Encounter: राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ के बाद उनकी तलाश में दूसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी है. राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच शनिवार 23 मई 2026 शुरू हुई मुठभेड़ के बाद पूरे क्षेत्र में दूसरे दिन भी व्यापक सर्च ऑपरेशन जारी है. खुफिया सूचना के आधार पर सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया था, जिसके दौरान आतंकियों की मौजूदगी का पता चलने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई थी. सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान तेज कर दिया है. जंगल और आसपास के क्षेत्रों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, ताकि छिपे आतंकियों को पकड़ने या मार गिराने में सफलता हासिल की जा सके. (इनपुट: कोमल सिंह मन्‍हास) न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

झारखंड

बाहर के फास्ट फूड को कहें अलविदा! घर पर 10 मिनट में...

X “शाम की भूख में बच्चों के लिए बनाइए झारखंडी स्पेशल वेज चिला, स्वाद भी सेहत भी”   जमशेदपुर: शाम के नाश्ते के लिए झारखंड के घरों में बेहद पौष्टिक और स्वादिष्ट ‘वेज चिला’ बनाया जाता है. इसे बनाने के लिए बेसन, आटे और थोड़े सूजी के घोल में गाजर, बीटरूट, शिमला मिर्च और प्याज जैसी बारीक कटी सब्जियां मिलाई जाती हैं. फिर इसमें नमक, हल्दी और जीरा डालकर तवे पर धीमी आंच पर दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेका जाता है. सूजी के कारण यह चिला काफी कुरकुरा बनता है. कम समय और कम खर्च में तैयार होने वाला यह स्नैक्स बच्चों को प्रोटीन और विटामिन देता है, जिसे वे चटनी या सॉस के साथ चाव से खाते हैं. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

झारखंड

कोडरमा घाटी में ट्रक ने हाईवा को पीछे से ठोका:कोलकाता से दाल...

कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र में रांची-पटना मेन रोड पर रविवार सुबह एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। हादसा कोडरमा घाटी के नौवां माइल्स के पास उस समय हुआ, जब एक ट्रक अचानक ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित हो गया। जानकारी के अनुसार, ट्रक कोलकाता से दाल लादकर बिहार के नवादा जा रहा था। इसी दौरान घाटी के खतरनाक ढलान पर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और आगे चल रही एक हाईवा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक समेत खलासी केबिन में बुरी तरह फंस गए। क्रेन की मदद से निकाला गया घायल चालक हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ट्रक में फंसे चालक और खलासी की चीख-पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने तुरंत अपने वाहन रोककर राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद सदर थाना की पेट्रोलिंग टीम और रोड सेफ्टी से जुड़े सदस्य सागर कुमार गिरी घटनास्थल पर पहुंचे। काफी प्रयासों के बावजूद जब चालक को केबिन से बाहर निकालना संभव नहीं हो सका, तब क्रेन को बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल पाया गया, जबकि खलासी को हल्की चोटें आईं। ड्राइवर के दोनों पैर टूटे, रिम्स रेफर घायल चालक की पहचान नवादा निवासी प्रदीप यादव के रूप में हुई है। उसे तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि उसके दोनों पैर टूट गए हैं। स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया। Source link

झारखंड

आदिवासियों को धर्म के नाम पर किया जा रहा गुमराह : जेराई

भास्कर न्यूज| चाईबासा कोल्हान के विभिन्न आदिवासी सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार शाम को पोस्ट ऑफिस चौक पर 24 मई 26 को दिल्ली में आयोजित जनजाति सांस्कृतिक समागम कार्यक्रम का जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए संयोजक रमेश जेराई ने कहा कि यह कार्यक्रम मूल रूप से आदिवासी विरोधी संगठन के द्वारा आदिवासी सोच को समाप्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। समागम कार्यक्रम का आयोजन “जनजाति सुरक्षा मंच” के बैनर तले आयोजित किया जा रहा है जो संघ (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) परिवार द्वारा संचालित है। संघ परिवार हमेशा से आदिवासियों को वनवासी या जनजाति कहकर ही संबोधित करता है, साथ ही हम आदिवासियों को सरना-सनातन एक है जैसे शब्दों से जोड़ते आया है। यहां किसी से छुपा नहीं है कि “जनजाति सुरक्षा मंच” और “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ” को भारतीय जनता पार्टी का संरक्षण प्राप्त है और पूरे देश में भाजपा किस तरह से जाति और धर्म की राजनीति कर आदिवासियों को गुमराह कर रही है। साधु हो ने कहा कि जल जंगल जमीन की लड़ाई में भाजपा कभी सामने नहीं आती, बल्कि सिर्फ जाति और धर्म में राजनीति करके अपना वोट बैंक तैयार करती है। ऐसे ही वोट बैंक तैयार करने के लिए विभिन्न राज्यों से सीधे-साधे भोले-भाले आदिवासियों को दिल्ली में आयोजित “जनजाति सांस्कृतिक समागम” कार्यक्रम ले जाया जा रहा है। ताकि भविष्य के चुनाव को प्रभावित करने के लिए मानसिक रूप से तैयार किया जा सके। सूत्रों से जानकारी के मुताबिक “जनजाति सांस्कृतिक समागम’ कार्यक्रम आयोजित करने में भाजपा से जुड़े कई बड़े-बड़े नेताओं के नाम हैं। इसलिए कोल्हान सहित झारखंड के प्रमुख आदिवासी संगठन ‘जनजाति सांस्कृतिक समागम कार्यक्रम’ का विरोध कर रहे हैं। Source link

ताज़ा खबर

रामपुर का 26 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी सुनील बदल रहे हजारों बच्चों की...

Last Updated:May 24, 2026, 09:19 IST सुनील बताते हैं कि जब वह खेल के मैदान में मेहनत करते थे. तब उन्हें एहसास हुआ कि गांव के कई बच्चे ऐसे हैं जिन्हें सही माहौल और मार्गदर्शन नहीं मिल पाता. कुछ बच्चे गरीबी की वजह से पढ़ाई में पीछे रह जाते हैं तो कुछ को अच्छी तैयारी नहीं मिलती बस यहीं से उन्होंने शिक्षा के लिए काम करने का फैसला लिया. उन्होंने ब्लॉक चमरौआ की ग्राम पंचायत पट्टी कल्याणपुर से शिक्षा पाठशाला की शुरुआत की लेकिन धीरे-धीरे दूसरे गांवों के लोग भी उनसे जुड़ते गए. आज करीब 15 ग्राम पंचायतों में बच्चों को निशुल्क पढ़ाया जाता है और दो से ढाई हजार बच्चे इससे जुड़ चुके हैं इनमें सरकारी और प्राइवेट दोनों स्कूलों के बच्चे शामिल हैं. रामपुर: जहां आज के समय में ज्यादातर युवा अपने करियर और कमाई तक सीमित रहते हैं, वहीं रामपुर का 26 वर्षीय युवक गांव के हजारों बच्चों की जिंदगी बदलने में जुटा हुआ है. राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी के तौर पर पहचान बना चुके सुनील यादव अब खेल के साथ-साथ शिक्षा और ग्रामीण समस्याओं पर भी लगातार काम कर रहे हैं. सुनील यादव की कहानी किसी फिल्मी किरदार से कम नहीं लगती. दिन में बच्चों को खेल की ट्रेनिंग देना फिर गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं उठाना और हर रविवार को मुफ्त शिक्षा पाठशाला चलाना अब उनकी जिंदगी का हिस्सा बन चुका है. खास बात यह है कि इस पूरी मुहिम में वह अपनी कमाई का हिस्सा भी बच्चों की पढ़ाई पर खर्च कर देते हैं. 15 ग्राम पंचायतों में चल रही पाठशाला सुनील बताते हैं कि जब वह खेल के मैदान में मेहनत करते थे. तब उन्हें एहसास हुआ कि गांव के कई बच्चे ऐसे हैं जिन्हें सही माहौल और मार्गदर्शन नहीं मिल पाता. कुछ बच्चे गरीबी की वजह से पढ़ाई में पीछे रह जाते हैं तो कुछ को अच्छी तैयारी नहीं मिलती बस यहीं से उन्होंने शिक्षा के लिए काम करने का फैसला लिया. उन्होंने ब्लॉक चमरौआ की ग्राम पंचायत पट्टी कल्याणपुर से शिक्षा पाठशाला की शुरुआत की लेकिन धीरे-धीरे दूसरे गांवों के लोग भी उनसे जुड़ते गए. आज करीब 15 ग्राम पंचायतों में बच्चों को निशुल्क पढ़ाया जाता है और दो से ढाई हजार बच्चे इससे जुड़ चुके हैं इनमें सरकारी और प्राइवेट दोनों स्कूलों के बच्चे शामिल हैं. पढ़के युवा कर सकते हैं बदलाव हर रविवार को गांवों में सुबह दो घंटे और शाम को दो घंटे की क्लास लगती है. यहां बच्चों को सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रखा जाता बल्कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, निबंध लेखन और कला प्रतियोगिताएं भी कराई जाती हैं ताकि बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ सके. इस मुहिम की सबसे खास बात यह है कि गांव के पढ़े-लिखे बेरोजगार युवा भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं. कई ऐसे युवा जिन्होंने ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है अब गांव के बच्चों को पढ़ाने में मदद कर रहे हैं. सुनील कहते हैं कि अगर गांव का पढ़ा-लिखा युवा गांव के बच्चों को पढ़ाएगा तो बदलाव और तेजी से आएगा. सुनील यादव के साथ लोग करते हैं सहयोग सुनील यादव अकेले इस काम को नहीं चला रहे उनके साथ कई सरकारी विभागों में नौकरी कर रहे लोग भी जुड़े हुए हैं. जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर संघर्ष करके नौकरी पाई वो लोग आर्थिक मदद करते हैं तो कुछ बच्चों के लिए पढ़ाई का सामान उपलब्ध कराते हैं. हर रविवार की क्लास से पहले करीब 100 से 150 साथियों को मैसेज भेजा जाता है और उन्हीं के सहयोग से बच्चों के लिए कॉपी, किताब और दूसरी सामग्री जुटाई जाती है. सुनील खुद भी बच्चों की पढ़ाई के लिए अपनी सैलरी का हिस्सा खर्च करते हैं वह बच्चों को खेल की ट्रेनिंग देकर जो कमाई करते हैं उसका कुछ हिस्सा शिक्षा पाठशाला में लगा देते हैं उनका कहना है कि अगर गांव का बच्चा पढ़ाई और खेल दोनों में आगे बढ़ेगा तभी समाज मजबूत बनेगा. ग्रामीण समस्याओं को लगातार उठाते हैं शिक्षा के अलावा सुनील यादव ग्रामीण समस्याओं को भी लगातार उठाते रहते हैं. कई बार रक्तदान कर चुके हैं. 15 हजार से अधिक पौधे भी लगा चुके हैं और गांव-गांव साइकिल व पैदल यात्राएं निकालकर लोगों को जागरूक करते रहे हैं. गांव में सड़क, पार्क और दूसरी जरूरी सुविधाओं को लेकर वह कई बार प्रशासन तक लोगों की आवाज पहुंचा चुके हैं सामाजिक मुद्दों पर वह सोशल मीडिया के जरिए भी लगातार सक्रिय रहते हैं हाल ही में उन्होंने खराब सड़क और पुलिया की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री को खून से पत्र लिखा था जिसके बाद सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है. इसके अलावा उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों की प्रतिमा लगाने जैसे मुद्दों को भी उठाया जिस पर कई जगह काम भी हुआ. About the Author Rajneesh Kumar Yadav मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Rampur,Rampur,Uttar Pradesh Source link

झारखंड

तस्कर ने एक पुड़िया ब्राउन शुगर का 500 मांगा, बोला- जब चाहिए...

राजधानी रांची में सड़क पर खुलेआम नशीला पदार्थ बिक रहा है। हालात इतने भयावह हैं कि ब्राउन शुगर, गांजा और दूसरे नशीले पदार्थ ऑन डिमांड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सिर्फ एक कॉल या सोशल मीडिया चैट से सप्लायर घरों तक नशीले पदार्थों की होम डिलीवरी कर रहे हैं। एक ​संगठित गिरोह इस धंधे को चला रहा है। भास्कर के स्टिंग ऑपरेशन में यह खुलासा हुआ है। भास्कर रिपोर्टर दो तस्करों तक पहुंचा। कांटाटोली िस्थत बॉडी बिल्डर ग्राउंड में खुलेआम धंधा चल रहा था। वहां एक कंडम गाड़ी में नशे में धुत चार-पांच युवक बैठे थे। ब्राउन शुगर की बात की तो सद्दाम नामक युवक ने एक पैकेट निकाला, जिसमें कई छोटी-छोटी पुड़िया थी। एक पुड़िया दिखाते हुए उसने 500 रुपए मांगा। कहा कि फोन कीजिएगा…जब जितना माल चाहिए, मिल जाएगा। उसने अपना मोबाइल नंबर (6200906616) भी दिया। रिपोर्टर वहां से रातू रोड दुर्गा मंदिर के पास पहुंचा। वहां एक ठेके पर महिला गांजा बेच रही थी। रिपोर्टर ने गांजे की बात की तो उसने 100 रुपए मांगा। पैसे लेते ही गांजा की पुड़िया थमा दी। हैरानी की बात यह है कि पास ही में ट्रैफिक पुलिस पिकेट है, जहां पांच-छह पुलिसकर्मी हमेशा रहते हैं। इसके बावजूद महिला बेखौफ होकर गांजा बेच रही थी। इसके बाद रिपोर्टर आजाद हिंद बस्ती पहुंचा तो वहां भी खुलेआम नशे का कारोबार हो रहा था। हालांकि पुलिस नशे के तस्करों पर शिकंजा कसने की बात कहती है। लेकिन राजधानी के जो हालात दिखे, वे चौंकाने वाले थे। किसी तस्कर पर पुलिस का कोई खौफ नहीं दिखा। कोडवर्ड में मिल रहा नशा: नशे के सामान की बिक्री कोड वर्ड में हो रही है। माल, ग्रीन, चॉकलेट, स्टफ, सामान, स्टोन, पार्सल, व्हाइट, ब्लैक बीए, डीश और स्पेशल शब्दों के जरिए डील होती है। पुलिस से बचने के लिए बातचीत सोशल मी​िडया पर होती है। पेमेंट भी ऑनलाइन लिया जाता है। स्कूल-कॉलेज के छात्र और युवा इसके निशाने पर होते हैं। एसएसपी बोले… सूचना मिले तो पुलिस को सूचित करें रांची एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि नशे कारोबार के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। छह माह में 100 से अधिक ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया गया है। इससे कारोबार में काफी कमी आई है। लोगों से अपील है कि कहीं भी ऐसी सूचना मिले तो फौरन पुलिस को सूचित करें। पुलिस भी छापेमारी कर रही है। एक पुड़िया का 100 रुपए लगेगा, भरा सिगरेट कम में मिलेगा: सप्लायर रिपोर्टर : माल मिलेगा क्या महिला : बताइए… कितना का चाहिए रिपोर्टर : 20 का चाहिए महिला : 20 रुपए का तो नहीं मिलेगा रिपोर्टर : कितने का है महिला : 100 रुपए का एक पुड़िया मिलेगा रिपोर्टर: एक पुड़िया महिला: भरा हुआ सिगरेट कम में मिलेगा रिपोर्टर : कहां का माल है महिला: ये नहीं मालूम। जितना माल चाहिए, मिल जाएगा, बस एक कॉल कीजिएगा : सद्दाम रिपोर्टर : माल चाहिए…मिलेगा सद्दाम: क्या माल चाहिए रिपोर्टर : वही सद्दाम : बीएस रिपोर्टर : हां सद्दाम : कितना पुड़िया चाहिए रिपोर्टर : एक सद्दाम : 500 निकालिए, मिल जाएगा रिपोर्टर : माल दीजिए, पैसा दे रहे है सद्दाम : एक हाथ से पैसा दीजिए, एक हाथ से माल लीजिए। जब जितना माल चाहिए, मिल जाएगा। बस हमें कॉल कीजिएगा। नेक्सस में महिलाएं भी : कांटा टोली में असाफ व सद्दाम, नदी ग्राउंड में लंगड़ा मौसीन और आजाद हिंद ब​स्ती में गमछा भाई। ये वो लोग हैं, जिनके पास आसानी से ब्राउन शुगर और गांजा मिल जाता है। इसके अलावा साहिल उर्फ चरका, मो. एजाज उर्फ बाबू, अवधेश यादव, अनिल, मुन्ना और कन्हैया भी बड़े नाम हैं। इस नेक्सस में महिलाएं भी शामिल हैं। शहर के इन इलाकों में फैला है नेक्सेस हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र का नदी ग्राउंड, कांटाटोली का बॉडी बिल्डर ग्राउंड, अरगोड़ा का आजाद हिंद बस्ती, मदर टेरेसा ग्राउंड, सुखदेव नगर थाने का रुगड़ी गढ़ा, विद्यानगर, पुंदाग, कांटाटोली, डोरंडा, नामकुम, रातू रोड और धुर्वा जैसे इलाके नशे का हॉटस्पॉट बन चुके हैं। शाम ढलते ही इन इलाकों में धंधा शुरू हो जाता है। सड़क किनारे, सुनसान गलियों, नदी-डैम के किनारे और पार्क के आसपास यह गिरोह सक्रिय हो जाता है। सैंपल दिखा तस्करों का दावा- सबकुछ मिलेगा Source link

Scroll to Top