भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

अस्पताल परिसर से फॉर्मासिस्ट की बाइक चोरी

नोवामुंडी| टाटा स्टील अस्पताल परिसर से मंगलवार शाम करीब पांच बजे अस्पतालकर्मी राहुल दास पान की सीबीजेड पल्सर बाइक की चोरी हो गई है। उसने नोवामुंडी थाने में चोरी की घटना को लेकर लिखित शिकायत की है। थाने में शिकायत आते ही पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने अस्पताल का सीसीटीवी खंगालकर चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया गया। सीसीटीवी में तीन लड़के मेन गेट से होकर अंदर प्रवेश किए थे। तीनों ने मिलकर नीली रंग की बाइक के ताले तोड़ने के बाद उस पर सवार होकर निकल गए। Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Vrishchik rashifal 22 may 2026 Scorpio horoscope in hindi protective...

Last Updated:May 22, 2026, 00:05 IST Aaj ka Vrishchik Rashifal 22 may 2026: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज सितारे एक बेहद अनोखा संकेत दे रहे हैं. अमूमन कामों में देरी से लोग परेशान होते हैं, लेकिन आज आपके रुके हुए या देर से पूरे होने वाले काम ही आपको किसी बड़े आर्थिक नुकसान से बचाएंगे. ज्योतिषीय सलाह के अनुसार करियर और धन के मामलों में बेहद संयम बरतने और जल्दबाजी से बचने की जरूरत है. व्यवहार में लचीलापन लाएं, बैकअप प्लान तैयार रखें. जानें राशिफल. सीतामढ़ी: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन एक बेहद अनोखा और आंखें खोलने वाला संदेश लेकर आया है. आज आपके जीवन में जो भी काम अचानक रुकेगा या जिस भी योजना में देरी होगी. वही वास्तव में आपको किसी बड़े नुकसान से बचाएगी. सुबह के समय किसी महत्वपूर्ण कार्य में अप्रत्याशित रूप से विलंब हो सकता है या आपका पहले से तय कोई प्लान अचानक बदल सकता है. शुरुआती पलों में आपको इससे थोड़ी चिड़चिड़ाहट या मानसिक परेशानी महसूस हो सकती है, लेकिन दिन ढलने के साथ आपको खुद इस बात का अहसास होगा कि जो कुछ भी हुआ, वह आपके अच्छे के लिए ही था. आज का मूल मंत्र यही है कि हर रुकावट को नकारात्मक दृष्टिकोण से न देखें, क्योंकि कभी-कभी कॉस्मिक एनर्जी हमें सुरक्षित रखने के लिए ही हमारे रास्ते धीमे कर देती है. कार्यक्षेत्र में लचीलापन और विशेष सलाहकरियर और कार्यक्षेत्र की बात करें तो आज आपको अत्यधिक सतर्कता और सूझबूझ से काम लेने की आवश्यकता है. ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे का कहना है कि आज के दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए एक मजबूत ‘बैकअप प्लान’ रखना बेहद जरूरी है. यदि आप किसी एक ही योजना के भरोसे बैठे रहेंगे, तो रुकावट आने पर आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. आज जो लोग अपने व्यवहार में लचीलापन रखेंगे और परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढाल लेंगे. वही कार्यस्थल पर कोई स्मार्ट मूव चल पाएंगे. सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें और योजनाओं को लेकर अड़ियल रवैया अपनाने से बचें. आर्थिक मामलों में बरतें सावधानी, जल्दबाजी में भुगतान से बचेंधन और निवेश के दृष्टिकोण से आज का दिन किसी भी तरह के बड़े फैसले के लिए अनुकूल नहीं है. आज पैसों के लेन-देन में जल्दबाजी करना आपको भारी पड़ सकता है, इसलिए किसी भी प्रकार का पेमेंट, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन या नई बुकिंग करने से पहले थोड़ा रुकें. आज जल्दबाजी में किए गए निवेश या खर्चे फंस सकते हैं, इसलिए थोड़ा इंतजार करना और बाजार की स्थिति को भांपना आपके लिए कहीं बेहतर रहेगा. वहीं दूसरी ओर अगर हम निजी रिश्तों और पारिवारिक जीवन की बात करें, तो आज आपकी ‘खामोशी’ किसी भी बहस से ज्यादा शक्तिशाली साबित होगी. अगर किसी बात पर मतभेद की स्थिति बनती भी है, तो चुप रहकर आप स्थिति को बिगड़ने से संभाल सकते हैं. कॉस्मिक सिग्नल, लकी फैक्टर्स और आज का अचूक उपायआज के दिन को अपने पक्ष में करने के लिए ब्रह्मांड आपको कुछ विशेष संकेत दे रहा है. आज के लिए आपका भाग्यशाली अंक 7 है और आपका भाग्यशाली रंग सिल्वर यानी चांदी जैसा चमकीला रंग है, जो आपके मानसिक संतुलन को बनाए रखेगा. आज की एनर्जी रेमेडी के रूप में आपको अपने कमरे या कार्यस्थल से कोई भी एक बेकार, टूटी-फूटी या अनुपयोगी चीज तुरंत हटा देनी चाहिए. ऐसा करने से आपके जीवन में रुकी हुई नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाएगी और सकारात्मकता का संचार होगा. अंत में यही बात ध्यान रखने योग्य है कि आज जो काम रुक गया. वह शायद आपके भविष्य के लिए सही नहीं था, इसलिए ब्रह्मांड के इस फैसले को सहर्ष स्वीकार करें. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Sitamarhi,Bihar Source link

झारखंड

प्रखंड मुख्यालय में भाजपा का धरना-प्रदर्शन

भास्कर न्यूज | राजनगर किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को राजनगर प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम राजनगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष उज्ज्वल मोदक, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मनसा लोहार एवं मध्य मंडल अध्यक्ष सुखदेव गौड़ की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित हुआ। धरना-प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम 12 सूत्री मांग पत्र अंचलाधिकारी को सौंपा। धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से मेघराय मार्डी, राजकपुर प्रधान, नमिता सोरेन, भुवनेश्वर महतो, राकेश सतपथी, भदाव चंद्र टुडू, सूरज तांती, बीजु बास्के, लालचांद महतो, अरूप मंडल, जवाहर लाल सरदार सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। Source link

झारखंड

पत्नी-बच्चों को लाने ससुराल गए युवक को साले ने दोस्तों के साथ...

. दिल्ली से लौटकर पत्नी व बच्चों को लेने ससुराल गए युवक की ससुराल में जमकर पिटाई की गई। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था। इसी क्रम में रास्ते में उसकी मौत हो गई। वह सोमवार को दिल्ली से लौटकर अपने ससुराल मेराल थाना क्षेत्र के गेरुआ गांव गया था। मृतक की पहचान खरसोता गांव निवासी स्व प्रगाश चौधरी के 34 वर्षीय पुत्र सुनील चौधरी के रूप में हुई है। मामला सोमवार की रात्रि लगभग 10:30 बजे का है। घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई अनिल चौधरी ने कहा कि मेरा भाई सुनील सोमवार के दिन ही दिल्ली से कमाकर घर लौटा था। उसके बाद उसने उसी दिन सोमवार को घर में बोलकर ससुराल अपने बाल बच्चों को लेने गया था। उसने बताया कि ससुराल वालों ने उनके भाई को मारपीट कर पुल के नीचे फेंक दिया था। इसकी सूचना उसी दिन रात में उसके मौसेरे भाई राजेंद्र चौधरी ने दी थी। सूचना मिलने के बाद मृतक का बड़ा भाई अपनी मां को लेकर सुनील के ससुराल गया। वहां उसके मौसेरा भाई राजेंद्र चौधरी ने बताया कि मृतक का साला प्रदीप चौधरी उसको फोन कर बताया कि सुनील पुल के नीचे गिरकर घायल हो गया है। मृतक के भाई ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया मृतक के बड़े भाई अनिल चौधरी ने ससुराल वालों पर हत्या कर पुल के नीचे फेंकने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब सुनील पुल के नीचे गिरकर बेहोश हुआ तो कोई चिकित्सक के पास लेकर क्यों नहीं गए। अगर समय पर सुनील को इलाज कराया जाता तो उसकी मौत नहीं होती। पहुंचने के बाद सुनील जब कुछ होश में आया तो उसने बताया कि उसका साला और पांच छह अन्य मिलकर उसे मारे हैं। मृतक की पत्नी बबीता ने कहा कि वह दोनों बच्चे को लेकर छत्तीसगढ़ पता तोड़ने गई थी। Source link

ताज़ा खबर

Super El Nino Effect | Super El Nino Heatwave | Heatwave alert...

Super El Nino Monsoon Heatwave Effect: मई की शुरुआत में सबको लगने लगा था कि अब क्या अब तो गर्मी का द एंड ही चल रहा है. मगर, प्रकृति कुछ और ही पटकथा लिख रही थी. ये पटकथा भारत से हजारों किलोमीटर दूर लिखी जा रही थी. कहानी दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी तट पर डेवलप होने वाली गर्म हवा एल नीनो की थी. मगर इस साल ये सुपर रूप लेकर आ रही है यानी कि भीषण गर्मी, लू और कमजोर बारिश की 140 सालों की रिकॉर्ड टूटने वाली है. जी हां, हम बात कर रहे हैं ‘सुपर एल नीनो’ की. मौसम वैज्ञानिकों ने तो अब से ही डराने वाले भविष्यवाणी करने लगे हैं. देश एक बार फिर भीषण गर्मी, जानलेवा लू और कमजोर मानसून के खतरनाक दौर में प्रवेश करने जा रहा है. इस भयानक मौसमी बदलाव की सबसे बड़ी वजह एक समुद्री दैत्य बन सकता है, जिसे विज्ञान की भाषा में ‘सुपर एल नीनो’ (Super El Nino) कहा जाता है. अंतरराष्ट्रीय मौसम एजेंसियों और दुनिया भर के वैज्ञानिकों की ताजा रिपोर्ट्स ने खतरे की बड़ी घंटी बजा दी है. चेतावनी दी गई है कि साल 2026 में बनने वाला एल नीनो पिछले 140 वर्षों के इतिहास में सबसे ज्यादा ताकतवर और विनाशकारी साबित हो सकता है. विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने भी स्पष्ट कर दिया है कि मई से जुलाई 2026 के बीच इस सुपर एल नीनो के पूरी तरह से सक्रिय होने की प्रबल संभावना है. सुपर एल नीनो विनाशकारी साबित हो सकता है. क्या बला है यह ‘सुपर एल नीनो’? आसान भाषा में समझें तो जब प्रशांत महासागर की सतह का तापमान सामान्य से काफी ज्यादा गर्म हो जाता है, तो इस मौसमी घटना को एल नीनो कहा जाता है. लेकिन, जब यह तापमान 2 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक ऊपर चला जाए, तो यह एक खूंखार ‘सुपर एल नीनो’ का रूप ले लेता है. वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस बार प्रशांत महासागर में जो वार्मिंग पैटर्न दिख रहा है, वह पिछले 40 वर्षों में सबसे ज्यादा असामान्य है. इंडोनेशिया और अमेरिका के तटों के पास समुद्र में भारी गर्मी जमा हो गई है, जिसने एक खतरनाक वार्मिंग रिंग बना दी है. भारत पर क्या होगा इस दैत्य का असर? इस मौसमी बदलाव का सबसे पहला असर भीषण गर्मी के रूप में दिखेगा. भारतीय मौसम विभाग (IMD) पहले ही कई राज्यों में भयंकर लू का अलर्ट जारी कर चुका है. इसी साल अप्रैल में यूपी के बांदा में पारा 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले हफ्तों में सिर्फ दिन ही नहीं, बल्कि रातें भी झुलसाने वाली होंगी. इसके अलावा, IMD के अनुसार इस साल मानसून सामान्य से काफी कमजोर रह सकता है. जहां देश में औसतन 870 मिमी बारिश होती है, वहीं इस बार इसके गिरकर 800 मिमी तक रहने का ही अनुमान है. मानसून के फेल होने का खतरा भी इस बार सामान्य से दोगुना बताया जा रहा है. खेती और आपकी जेब पर पड़ेगी तगड़ी मार कमजोर मानसून का सबसे सीधा और विनाशकारी असर भारत की खेती पर पड़ेगा, क्योंकि देश के करीब 60 प्रतिशत किसान आज भी सिंचाई के लिए बारिश पर ही निर्भर हैं. मानसून कमजोर होने से धान, दाल और गन्ने जैसी प्रमुख फसलों की पैदावार बुरी तरह घट सकती है. जब बाजार में अनाज कम होगा, तो जाहिर सी बात है कि खाद्य पदार्थों की कीमतें आसमान छुएंगी और आम आदमी पर महंगाई की तगड़ी मार पड़ेगी. विशेषज्ञों के अनुसार, राजस्थान, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में सूखे और लू का सबसे ज्यादा खतरा है. सूरज की ताप में अभी और तपेगी धरती. पूरा एशिया झेलेगा तबाही सुपर एल नीनो का यह कहर सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहेगा. इससे ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया में भी भीषण सूखे की आशंका है. मौसम जानकारों का कहना है कि 1997-98 और 2015-16 जैसी मौसमी तबाही दुनिया में एक बार फिर देखने को मिल सकती है. सुपर एल नीनो क्या होता है? जब प्रशांत महासागर की सतह का तापमान अपने सामान्य स्तर से 2 डिग्री सेल्सियस से अधिक बढ़ जाता है, तो उस खतरनाक मौसमी स्थिति को ‘सुपर एल नीनो’ कहा जाता है. सुपर एल नीनो का भारत के मानसून पर क्या असर पड़ेगा? आईएमडी (IMD) के अनुसार, सुपर एल नीनो के कारण इस साल भारत में मानसून सामान्य से कमजोर रह सकता है और औसत बारिश 870 मिमी की जगह गिरकर सिर्फ 800 मिमी होने का अनुमान है. कमजोर मानसून का आम आदमी पर क्या प्रभाव पड़ेगा? कमजोर मानसून के कारण धान और दाल जैसी फसलों की पैदावार घटेगी, जिससे बाजार में खाद्य पदार्थों की कमी होगी और आम आदमी को भारी महंगाई का सामना करना पड़ेगा. भारत के किन राज्यों में सूखे और लू का सबसे ज्यादा खतरा है? मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, इस साल राजस्थान, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भीषण सूखे और लू का सबसे अधिक खतरा मंडरा रहा है. Source link

झारखंड

विश्व आदिवासी दिवस को ऐेतिहासिक बनाने का बैठक में लिया गया निर्णय

नोवामुंडी| नोवामुंडी आदिवासी एसोसिएशन भवन में बुधवार को बैठक कर आगामी नौ अगस्त को होने वाले विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। एसोसिएशन अध्यक्ष घनश्याम हेंब्रम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा, अशोक पान, गौतम मिंज, जयराम बरजो, घासोवा बरजो, अल्बर्ट मुंडा, गंगाधर चातोंबा ने विश्व आदिवासी दिवस को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया। पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने बताया कि आज के दौर में आदिवासी समाज में काफी हद तक जागरूकता आई है। फिर भी एकजुटता का अभाव है। Source link

झारखंड

एक स्वस्थ विद्यार्थी ही आगे चलकर स्वस्थ समाज की नींव रख सकता...

कांडी | जमा दो उच्च विद्यालय कांडी के सभागार में बुधवार को मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया। बीपीओ रविन्द्र कुमार मेहता की अध्यक्षता में आयोजित इस गुरु गोष्ठी में शिक्षकों को कई दिशा निर्देश दिए गए। बीपीओ ने कहा कि छात्रों और शिक्षकों का ई विद्यावाहिनी के माध्यम से प्रतिदिन ऑनलाइन उपस्थिति बनाना अनिवार्य है। अगर किसी विद्यालय से ऑनलाइन उपस्थिति नही बनता है तो सीधी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ई कल्याण पोर्टल पर नव नामांकित बच्चों का डाटा एंट्री करने के निर्देश दिए गए। चिह्नित बच्चों का एम बी यू में डाटा सुधार करने का, जे गुरुजी एप पर स्प्लिट सिलेबस पूरा करने, इको क्लब के तहत विद्यालय परिसर में पौधरोपण के लिए गड्ढा खोदकर रखने कहा । बीपीओ ने कहा कि विद्यालय भ्रमण के तहत प्रायः यह देखने को मिलता है कि विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति काफी कम है। मासिक रेल टेस्ट को ऑनलाइन करने, स्कूल के पोषक क्षेत्र में 15 वर्ष से ऊपर के असाक्षर व्यक्ति की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। नामांकित बच्चों का अपार आईडी बनाने, सत्र 2026 -27 के लिए सामान्य कोटि के वर्ग आठ में अध्ययनरत छात्र छात्राओं की सूची उपलब्ध कराने, साथ ही वर्गवार कोटि वार छात्र संख्या देने, सभी शिक्षकों को लेशन प्लान बनाने का निर्देश दिया। भास्कर न्यूज | गढ़वा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के निर्देश के आलोक में स्थानीय बीएसकेडी पब्लिक स्कूल में स्कूल स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर एक दिवसीय स्तरीय आंतरिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर लोगों ने कहा कि इस विशेष सत्र का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक स्वास्थ्य के प्रति अधिक संवेदनशील बनाना तथा विद्यालय में एक सकारात्मक व प्रेरणादायक शैक्षणिक वातावरण का निर्माण करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक संजय सोनी एवं प्राचार्या रीना कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत, ऊर्जावान प्रार्थना सभा के साथ प्रशिक्षण सत्र की विधिवत शुरुआत हुई। प्रशिक्षण के मुख्य वक्ता अविनाश मिश्रा ने बेहद प्रभावी ढंग से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़े विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने आधुनिक दौर की चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि आज के समय में बच्चों का मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य, उनके शैक्षणिक विकास जितना ही महत्वपूर्ण है। शिक्षकों को केवल पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित न रहकर विद्यार्थियों की समस्याओं, उनके बदलते व्यवहार और भावनाओं को संवेदनशीलता से समझना होगा। सत्र के दौरान स्वच्छता, संतुलित आहार, योग, तनाव प्रबंधन, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन शैली जैसे गंभीर विषयों पर व्यावहारिक उदाहरणों और गतिविधियों के माध्यम से चर्चा की गई। शिक्षकों ने भी इस संवादात्मक सत्र में अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर शिक्षकों को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक संजय सोनी ने कहा कि वर्तमान दौर में बच्चों पर पढ़ाई और प्रतियोगिता का अत्यधिक दबाव है। ऐसे में विद्यालय की जिम्मेदारी सिर्फ किताबी ज्ञान देने की नहीं, बल्कि बच्चों को मानसिक रूप से सशक्त, अनुशासित और संस्कारित बनाने की भी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक स्वस्थ विद्यार्थी ही आगे चलकर स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव रख सकता है। शिक्षकों को अब केवल एक शिक्षक नहीं, बल्कि बच्चों का मित्र, अभिभावक और मार्गदर्शक बनना होगा। प्राचार्या रीना कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विद्यालय की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि बीएसकेडी पब्लिक स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भविष्य में भी ऐसे विश्वस्तरीय और कल्याणकारी आयोजन निरंतर करता रहेगा। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों के सामूहिक छायाचित्र (ग्रुप फोटोग्राफ) और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे। Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Kanya rashifal 22 May 2026 Virgo horoscope in hindi today...

Last Updated:May 22, 2026, 00:16 IST Aaj ka Kanya Rashifal 22 May 2026: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया है. सितारों की चाल बता रही है कि आज आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं. नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों के लिए धन लाभ की स्थितियां बन रही हैं. वहीं निवेश के लिहाज से भी दिन बेहद मुनाफेदार साबित हो सकता है. पारिवारिक मोर्चे पर लंबे समय से चल रहे मनमुटाव खत्म होंगे. जानें राशिफल. देवघर: आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए बेहद खास और खुशियां लेकर आने वाला माना जा रहा है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि, मघा नक्षत्र और ध्रुव योग का संयोग बन रहा है, जिसका सकारात्मक प्रभाव कन्या राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. चन्द्रमा का कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करना भी आपके लिए शुभ संकेत दे रहा है. लंबे समय से जिन कामों को लेकर मन में चिंता चल रही थी, आज उनमें राहत मिलने की संभावना है. मन में उत्साह बना रहेगा और आत्मविश्वास पहले से काफी ज्यादा मजबूत होगा. आज आप जो भी कार्य पूरी मेहनत और लगन से करेंगे उसमें सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. आज व्यापार के मामले मे दिन रहेगा शानदार कार्यक्षेत्र और व्यापार के मामले में आज का दिन शानदार रहने वाला है. नौकरी करने वाले लोगों को ऑफिस में सम्मान मिल सकता है. आपके काम की तारीफ होगी और अधिकारी भी आपके प्रदर्शन से खुश नजर आएंगे. जो लोग नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए समय काफी अनुकूल माना जा रहा है. अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ साबित हो सकता है. व्यापार में ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी और रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना भी बन रही है. कारोबार में मुनाफा होने से मन प्रसन्न रहेगा और आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. शेयर बाजार मे जमीन इत्यादि मामलो मे कर सकते है धन निवेशधन और निवेश के मामले में भी आज कन्या राशि वालों को लाभ मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं. शेयर बाजार, जमीन, मकान या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है. अगर आप लंबे समय से किसी निवेश की योजना बना रहे थे तो सोच-समझकर कदम उठाने पर अच्छा लाभ मिल सकता है. अचानक धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं. परिवार की जरूरतों को आसानी से पूरा कर पाएंगे और खर्चों के बावजूद आर्थिक संतुलन बना रहेगा. आज चारों तरफ से आमदनी के रास्ते खुल सकते हैं जिससे मन में संतोष बना रहेगा. परिवार के समय में अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगापारिवारिक जीवन भी सुखद रहने वाला है. घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. माता-पिता का सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. किसी पुराने विवाद का समाधान भी निकल सकता है. रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलने की संभावना है जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा. मित्रों के साथ भी समय अच्छा बीतेगा और सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है. रोजी रोजगार की तलाश पूरी होगीछात्रों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है. पढ़ाई में मन लगेगा और कठिन विषय भी आसानी से समझ में आने लगेंगे. जो विद्यार्थी नौकरी या रोजी-रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है. इंटरव्यू या परीक्षा में सफलता के योग बन रहे हैं. मेहनत का पूरा फल मिलने से आत्मविश्वास और बढ़ेगा. कुल मिलाकर आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए तरक्की, धन लाभ और सफलता से भरा रहने वाला है. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand Source link

झारखंड

गढ़वा में दो डिग्री बढ़कर 44 पर पहुंचा पारा, अभी नहीं मिलेगी...

भास्कर न्यूज | गढ़वा जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बीते 24 घंटे के अंदर तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार को जहां गढ़वा जिला का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तापमान में हुई इस वृद्धि के कारण सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकले। गर्म पछुआ हवा और चिलचिलाती धूप के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ। खासकर छोटे बच्चों, बुजुर्गों एवं मजदूर वर्ग के लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजारों में भी दोपहर के समय लोगों की आवाजाही कम देखी गई। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडे पेय पदार्थ, जूस एवं नारियल पानी का सहारा ले रहे हैं। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर गन्ने का जूस, शिकंजी और ठंडे पेय की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है। वहीं बिजली की खपत भी काफी बढ़ गई है। लगातार पंखा, कूलर और एसी चलने के कारण बिजली पर दबाव बढ़ रहा है। डॉ अशोक कुमार ने कहा है कि इस सप्ताह मौसम बहुत गर्म, उमस भरा रहने की उम्मीद है। वहीं बीच-बीच में बादल सह गरज-चमक वाला मौसम रहने की भी संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 43 से 45 एवं रात का न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री रहेगा। आईएमए के जिलाध्यक्ष डॉ. अरशद अंसारी ने कहा है कि गर्मी और लू से बचाव के लिए लोगों को अपनी दिनचर्या एवं खानपान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में शरीर में पानी की कमी होने का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। घर से बाहर निकलते समय पानी की बोतल साथ रखना चाहिए। इसके अलावा नींबू पानी, ओआरएस, नारियल पानी एवं अन्य तरल पदार्थ का सेवन करना चाहिए। उन्होंने कहा है कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचना चाहिए। तेज धूप में निकलने पर छाता, टोपी या गमछे का उपयोग करना चाहिए। हल्के रंग के सूती कपड़ा पहनना चाहिए। जिससे शरीर को गर्मी से राहत मिल सके। अधिक तला-भुना एवं बासी भोजन से बचना चाहिए। ताजे फल एवं हरी सब्जियों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि इन पर गर्मी का असर जल्दी पड़ता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि चक्कर आना, उल्टी, तेज बुखार, अत्यधिक कमजोरी या बेहोशी जैसी समस्या होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें। Source link

झारखंड

गढ़वा के कई स्कूलों में बंद मिले शौचालय गंदगी पर नाराज हुए...

भास्कर न्यूज | गढ़वा जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने और विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर बुधवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर राजा ने जिले के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों एवं मूलभूत सुविधाओं की विस्तृत जांच की। निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में शौचालय बंद, साफ-सफाई की कमी और शिक्षकों द्वारा पाठ योजना नहीं बनाए जाने जैसी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। सबसे पहले पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय जाटा का निरीक्षण किया गया। यहां सभी शिक्षक उपस्थित मिले तथा मिड डे मील में मीनू के अनुसार चावल, दाल और आलू-पत्तागोभी की सब्जी बनाई जा रही थी। विद्यालय में पेयजल की सुविधा उपलब्ध थी, लेकिन शौचालय चालू हालत में नहीं पाए गए। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि सहायक शिक्षक संजय कुमार दूबे, अशोक कुमार विश्वकर्मा, मीरा कुमारी, निर्मला कुमारी, रंजू कुमारी और राज कुमार मेहता द्वारा नियमित रूप से पाठ योजना तैयार नहीं की जा रही थी। इस पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा और निरीक्षण तिथि का एक दिन का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी शिक्षकों को प्रतिदिन लेसन प्लान तैयार कर कक्षा संचालन सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके बाद +2 उच्च विद्यालय मेराल का निरीक्षण किया गया। यहां सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी उपस्थित पाए गए, लेकिन विद्यालय परिसर में काफी गंदगी और जर्जर भवनों की स्थिति चिंताजनक मिली। Source link

Scroll to Top