भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

ताज़ा खबर

मीन राशि वालों की आज चमक उठेगी किस्मत! ग्रहो की बरसेंगी कृपा,...

Last Updated:May 21, 2026, 03:25 IST Aaj Ka Meen Rashifal 21 May 2026: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम लेकर आएगा. पारिवारिक जीवन में प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा. सेहत अच्छी रहेगी और आप पूरे दिन सक्रिय बने रहेंगे. समय पर संतुलित और पोषक आहार लेने से सेहत और बेहतर होगी. मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम देखने को मिल सकता है और सफलता के नए रास्ते खुलेंगे. नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, वहीं पदोन्नति या सम्मान मिलने के भी योग बन रहे हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और निवेश से जुड़े फैसलों के लिए समय अनुकूल रहेगा. दिनभर सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा. उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, आज गुरुवार का दिन मीन राशि के जातकों के लिए बेहद अनुकूल रहने वाला है. प्रेम जीवन में अपनापन और विश्वास बढ़ेगा, जिससे रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत और खुशहाल बनेंगे. पार्टनर के साथ बेहतर संवाद आपकी बॉन्डिंग को और गहरा करेगा. मीन राशि वालों का करियर राशिफलमीन राशि के जातकों के लिए आज करियर के क्षेत्र में तालमेल और सूझबूझ सफलता की कुंजी बनेगी. कार्यस्थल पर सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आपके अधूरे काम तेजी से पूरे हो सकते हैं. आपका धैर्य, सकारात्मक सोच और विनम्र व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा. टीम के साथ बेहतर समन्वय आपकी छवि को मजबूत बनाएगा और कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ने के संकेत भी मिल रहे हैं. मीन राशि वालों का व्यापार राशिफलमीन राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन सफलता और लाभ के नए संकेत लेकर आया है. कारोबार में सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे और काम की रफ्तार बढ़ेगी. किसी विश्वसनीय मित्र या बिज़नेस पार्टनर के सहयोग से नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं. साथ ही किसी बड़े प्रोजेक्ट या महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने के भी प्रबल योग बन रहे हैं, जो आपके व्यापार को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकता है. मीन राशि वालों का स्वास्थ राशिफलमीन राशि के जातकों के लिए आज स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद अनुकूल दिन रहेगा. शरीर में ऊर्जा और ताजगी बनी रहेगी, वहीं पुराने रोगों से राहत मिलने के भी सकारात्मक संकेत हैं. समय पर संतुलित और पोषक आहार लेने से सेहत और बेहतर होगी. बच्चों का स्वास्थ्य भी सामान्य और सुदृढ़ रहेगा. कुल मिलाकर आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में संतोष और प्रसन्नता देने वाला रहेगा. मीन राशि वालों का आर्थिक राशिफलआज आर्थिक मामलों में आपके लिए सकारात्मक और लाभकारी परिस्थितियां बनती नजर आ रही हैं. Bधन संबंधी जरूरत पड़ने पर मित्रों और करीबी लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा. पुराने निवेश से अच्छे लाभ के संकेत हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. साथ ही नए निवेश के अवसर भी सामने आ सकते हैं.यदि आप धैर्य और समझदारी के साथ फैसले लेते हैं, तो आने वाले समय में आपको इसके शानदार परिणाम और लाभ मिलने की संभावना है. मीन राशि वालों का लव लाइफ राशिफलमीन राशि के जातकों के लिए आज प्रेम और वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहने वाला है. शादीशुदा लोगों के रिश्तों में अपनापन और तालमेल बढ़ेगा, जिससे संबंध और मजबूत होंगे. प्रेमी जोड़ों के लिए दिन रोमांस से भरपूर रहेगा और साथी के साथ बिताए पल खास बनेंगे. वहीं जो लोग अभी सिंगल हैं, उनके जीवन में नई शुरुआत के संकेत हैं, मनपसंद साथी से मुलाकात या प्रेम प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं. मीन राशिफल वाले जरूर करेंयह उपाय आज आपके लिए लकी नंबर 4 रहेगा. यह अंक आपको सफलता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा. जो जातक धर्म-कर्म में रुचि रखते हैं, वे आज देव गुरु ब्रह्मस्पति के मंदिर जाकर भगवान का पूजन करे. साथ ही गरीबों को पिली वस्तु का दान करें. यह उपाय मानसिक शांति देगा और आत्मविश्वास बढ़ाएगा. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ujjain,Madhya Pradesh Source link

झारखंड

युद्ध का असर:रांची में पेट्रोल 89, डीजल 94 पैसे/ली. महंगे, 5 दिन...

अमेरिका-ईरान टकराव के बीच मंगलवार को फिर पेट्रोल 89 पैसे और डीजल के दाम 94 पैसे बढ़ा दिए गए। इससे रांची में एक लीटर पेट्रोल की कीमत बढ़कर 101.75 रुपए तो डीजल की 96.70 रुपए हो गई। बीते शुक्रवार को भी दोनों पेट्रो उत्पादों के दाम 3-3 रुपए प्रति लीटर बढ़े थे। फरवरी में पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक कच्चे तेल के दाम 50% से ज्यादा बढ़ चुके हैं। इसलिए ताजा कीमत बढ़ोतरी के बाद भी तेल कंपनियों को पेट्रोल पर करीब 10 तो डीजल पर 13 रु. प्रति लीटर का घाटा हो रहा है। इसकी बड़ी वजह होर्मुज जलमार्ग का बंद होना है। अधिकारियों का कहना है कि दाम इस तरह बढ़ाए गए हैं ताकि तेल कंपनियों पर दबाव कुछ कम हो। फल-सब्जियां 10 से 15% तक महंगी होने की आशंका पेट्रोल-डीजल अभी और कितना महंगे हो सकते हैं? बाजार ​विश्लेषक मान रहे हैं कि तेल कंपनियों का नुकसान 50% तक घटाने के लिए कम से 10 रु. तक दाम बढ़ाने जरूरी हैं। यानी आगे 5-6 रु. बढ़ोतरी संभव है। महंगे तेल का जेब पर असर? डीजल सबसे ज्यादा (40%) इस्तेमाल होने वाला ईंधन है। बर्कलेज की रिपोर्ट बताती है कि डीजल महंगा यानी माल ढुलाई महंगी। जून से खुदरा महंगाई दर बढ़ना तय है। इससे फल-सब्जियां 15% महंगे हो सकते हैं। पैकेट बंद दूध, एफएमसीजी प्रोडक्ट्स के दाम भी बढ़ाने की तैयारी है। यहां तेल कीमतों में बढ़ोतरी विकसित देशों से कितनी कम है? विकसित देश जैसे अमेरिका, ब्रिटेन आदि में ईंधन की दरें सीधे अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल से जुड़ी हैं। वहां 28 फरवरी के बाद से अब तक पेट्रोल-डीजल 35% से 45% तक महंगे हो चुके हैं। भारत में अभी दाम 4% ही बढ़े हैं। तेल कंपनियों को अभी कितना नुकसान हो रहा? दो बार में 4 रु. बढ़ने से तेल कंपनियों का घाटा 25% कम हुआ है। उन्हें अभी भी रोज 750 करोड़ रु. का नुकसान हो रहा है। मंदिर के सोने पर स्कीम की खबरें गलत इस बीच, वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि मंदिरों के पास मौजूद सोने को मोनेटाइज करने या किसी प्रस्तावित गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत इस्तेमाल करने की बात पूरी तरह गलत है और भ्रामक है। ऐसी खबरें या सोशल मीडिया पोस्ट बेबुनियाद हैं। Source link

झारखंड

स्वच्छता पर बैठक में मानसिक अस्वच्छता:महिला पार्षद का आरोप-बैठक में मेरी आपत्तिजनक...

रांची नगर निगम की बैठक के दौरान एक गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है। एक महिला पार्षद ने अपने ही साथी पार्षद पर आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। भास्कर के पास उस महिला पार्षद की पूरी जानकारी है, लेकिन उनकी निजता को देखते हुए उनकी पहचान उजागर नहीं कर रहे हैं। महिला पार्षद ने कहा कि सोमवार को स्वच्छता को लेकर रांची नगर निगम के पार्षदों की बैठक चल रही थी। सभी पार्षद अपने-अपने वार्ड के बारे में बोल रहे थे। जब मैं बोलने के लिए उठी तो पीछे से एक पार्षद ने मेरे शरीर को दर्शाते हुए गलत तरीके से वीडियो बना ली। फिर वीडियो पूर्व पार्षद को भेज दिया। पूर्व पार्षद ने उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। मंगलवार सुबह किसी ने मुझे इसकी जानकारी दी। हमें बहुत गुस्सा आया कि हमारे शरीर का इस तरह का वीडियो बनाने का अधिकार किसको किसने दिया। इसके साथ ही बैठक की गोपनीयता को भी भंग कर दिया गया। मैं पार्षदों को अपने परिवार का हिस्सा मानती हूं। मेरे साथ ऐसा होगा, इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि मेरे पीछे वार्ड 20 के पार्षद सुनील यादव बैठे थे। शक है कि उन्होंने ही मेरा वीडिया बनाकर उर्मिला देवी को भेजा था। आज हमारी मेयर भी महिला हैं। मैं इस मामले को लेकर बुधवार को पुलिस से शिकायत करूंगी। एफआईआर दर्ज कराऊंगी। ऐसी मानसिकता वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी ही चाहिए। पार्षद सुनील यादव ने कहा-मैंने कोई वीडियो नहीं बनाई महिला पार्षद के आरोप पर भास्कर ने वार्ड 20 के पार्षद सुनील यादव से संपर्क किया। उन पर लगे आरोपों पर उनका पक्ष जाना। सुनील यादव ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने यह वीडियो नहीं बनाई है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो किसने बनाई, मुझे पता नहीं। हालांकि कुछ लोग बोल रहे थे कि कोई वीडियो आई है। महिला पार्षद गलत बोल रही हैं। उन्हें किसी पर बेवजह ऐसा आरोप नहीं लगाना चाहिए। मेयर बोलीं… जानकारी मिली है, यह बेहद शर्मनाक घटना, जांच कराऊंगी इस मामले में मेयर रौशनी खलखो ने कहा-मुझे भी इसकी जानकारी मिली है। जिस तरह के आरोप लगाए गए हैं, वह बेहद शर्मनाक हैं। इसकी निष्पक्ष रूप से जांच होगी। जो भी दोषी होंगे, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। Source link

ताज़ा खबर

India Italy Agreements: कपड़ा, चमड़ा, फार्मास्यूटिकल्स… भारत-इटली के बीच हुए 15 समझौते,...

होमताजा खबरदेश कपड़ा, चमड़ा, फार्मास्यूटिकल्स… भारत-इटली के बीच हुए 15 समझौते Last Updated:May 20, 2026, 23:33 IST भारत और इटली के बीच रिश्ते अब सिर्फ डिप्लोमैटिक मुलाकातों तक सीमित नहीं रहे. दोनों देशों ने कपड़ा, चमड़ा, फार्मास्यूटिकल्स, ग्रीन एनर्जी, टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल सहयोग समेत 15 बड़े समझौतों पर सहमति बनाई है. इन डील्स को भारत-इटली आर्थिक साझेदारी के नए दौर की शुरुआत माना जा रहा है, जिससे कारोबार, निवेश और रोजगार के नए मौके खुल सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच हुई हाईलेवल मीटिंग के बाद दोनों देशों ने अपने रिश्तों को अपग्रेड करते हुए स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की घोषणा की. इसके साथ ही 15 डील पर साइन हुई, ज‍िसमें ट्रेड को 20 ब‍िल‍ियन यूरो (लगभग 1.8 लाख करोड़ रुपये) के पार ले जाना और ‘मेक इन इंडिया-मेक इन इटली’ में भागीदारी बढ़ाना है. इन फैसलों से कपड़ा, चमड़ा, फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्र को बड़ा फायदा होने वाला है. हम आपको हर समझौते में भारत के ल‍िए क्‍या है, वो बता रहे हैं. स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप क्या है समझौता: दोनों देशों ने अपने पारंपरिक द्विपक्षीय संबंधों को अपग्रेड करते हुए विशेष रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया है. इससे क्या मिलेगा: इससे भारत और इटली के बीच व्यापार, तकनीक, क्लीन एनर्जी, सुरक्षा और इनोवेशन के क्षेत्रों में सहयोग को अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी. साथ ही, दोनों देशों के नागरिकों के बीच आपसी संबंध, शिक्षा, संस्कृति और गतिशीलता के नए रास्ते खुलेंगे. ड‍िफेंस एंड स‍िक्‍योर‍िटी क्या है समझौता: दोनों देशों ने रक्षा क्षेत्र में इंडस्ट्रियल रोडमैप और जॉइंट डिक्लेरेशन ऑफ इंटेंट पर हस्ताक्षर किए हैं. इसके तहत ज्‍वाइंट म‍िलि‍ट्री एक्‍सरसाइज, इंटेलिजेंस शेयरिंग और आतंकवाद विरोधी नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा. इससे क्या मिलेगा: इस समझौते से इटली की दिग्गज रक्षा कंपनियों के लिए भारत में सैन्य उपकरणों के कोड‍िजाइन, कोप्रोडक्‍शन का रास्ता खुलेगा. भारतीय सेनाओं को अत्याधुनिक डिफेंस टेक्नोलॉजी मिलेगी और भारत को रक्षा विनिर्माण का ग्लोबल हब बनने में मदद मिलेगी. ट्रेड एंड इन्‍वेस्‍टमेंट क्या है समझौता: दोनों देशों ने द्विपक्षीय व्यापार को 2029 तक बढ़ाकर लगभग 1.8 लाख करोड़ रुपये करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है. साथ ही भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते को जल्द लागू करने पर सहमति बनी है. इससे क्या मिलेगा: भारत में पहले से सक्रिय 800 से अधिक इतालवी कंपनियों का निवेश बढ़ेगा. भारतीय कपड़ा, चमड़ा, फार्मास्यूटिकल्स और कृषि-खाद्य उत्पादों के लिए यूरोप का एक बड़ा बाजार खुलेगा, जिससे भारत में बड़े पैमाने पर नए रोजगार पैदा होंगे और आर्थिक विकास को गति मिलेगी. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर क्या है समझौता: भारत के मानव-केंद्रित तकनीक दृष्टिकोण और इटली की अल्गोर-एथिक्स परंपरा को मिलाकर दोनों देश सुरक्षित एआई, डिजिटल क्षमता निर्माण और साइबर सुरक्षा में सहयोग करेंगे. इससे क्या मिलेगा: दोनों देशों के आईटी विशेषज्ञ और सुपरकंप्यूटर्स मिलकर अगली पीढ़ी की एआई तकनीक विकसित करेंगे. भारतीय फिनटेक और टेक-स्टार्टअप्स को ग्लोबल प्लेटफॉर्म मिलेगा. इसके अलावा, साइबर हमलों से निपटने के लिए एक मजबूत और सुरक्षित डिजिटल स्पेस का निर्माण होगा. अंतरिक्ष और सैटेलाइट टेक्नोलॉजी क्या है समझौता: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और इटली की अंतरिक्ष एजेंसी के बीच अंतरिक्ष अन्वेषण, सैटेलाइट विकास और रिमोट सेंसिंग तकनीकों के क्षेत्र में संयुक्त अनुसंधान के लिए समझौता हुआ है. इससे क्या मिलेगा: भारत की किफायती एवं उन्नत अंतरिक्ष क्षमता और इटली की एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के मिलन से कम लागत वाले कमर्शियल सैटेलाइट्स का निर्माण होगा. अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में भारतीय वैज्ञानिकों को नई ग्लोबल लैब और अत्याधुनिक तकनीकों का एक्सेस मिलेगा. ऊर्जा और ग्रीन हाइड्रोजन मिशन क्या है समझौता: स्वच्छ ऊर्जा, रिन्यूएबल इंफ्रास्ट्रक्चर, स्मार्ट ग्रिड और हाइड्रोजन टेक्नोलॉजी के विकास के लिए दोनों देशों ने ऊर्जा साझीदारी को नई दिशा देने की घोषणा की है. इससे क्या मिलेगा: भारत का ग्रीन हाइड्रोजन एक्सपोर्ट हब बनने का सपना सच होगा. इटली की उन्नत रिन्यूएबल ऊर्जा तकनीकों की मदद से भारत को अपने नेट-जीरो कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य को समय से पहले हासिल करने में मदद मिलेगी और देश में स्वच्छ ऊर्जा सस्ती होगी. क्रिटिकल मिनरल्स और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग क्या है समझौता: दोनों देशों ने भविष्य की तकनीकों के लिए जरूरी क्रिटिकल मिनरल्स (जैसे लिथियम, कोबाल्ट) की सप्लाई चेन को सुरक्षित करने और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग पर हाथ मिलाया है. इससे क्या मिलेगा: इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs), सेमीकंडक्टर्स और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण के क्षेत्र में भारत की विदेशी निर्भरता कम होगी. भारतीय ऑटोमोटिव और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योगों को कच्चे माल की बिना रुके आपूर्ति सुनिश्चित होगी, जिससे घरेलू स्तर पर उत्पादन लागत काफी घट जाएगी. भारतीय नर्सों के लिए इटली में रोजगार क्या है समझौता: भारत से इटली में नर्सिंग प्रोफेशनल्स की गतिशीलता और आसान आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए दोनों देशों के बीच सहमति बनी है. इससे क्या मिलेगा: यह समझौता भारतीय नर्सों के लिए इटली में रोजगार के बड़े और नए अवसर पैदा करेगा. इससे वैश्विक स्तर पर भारतीय कार्यबल की गुणवत्ता को पहचान मिलेगी और दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं की क्षमता निर्माण में सुधार होगा. प्रवासन और गतिशीलता क्या है समझौता: दोनों नेताओं ने ‘माइग्रेशन एंड मोबिलिटी पार्टनरशिप एग्रीमेंट’ को पूरी तरह लागू करने की प्रतिबद्धता जताई है, जिससे कानूनी रूप से प्रतिभाओं का आदान-प्रदान आसान हो सके. इससे क्या मिलेगा: भारतीय छात्रों, शोधकर्ताओं और स्किल्ड प्रोफेशनल्स (जैसे इंजीनियर्स, डॉक्टर्स और नर्सों) के लिए इटली में पढ़ाई और नौकरी के रास्ते बेहद आसान हो जाएंगे. इससे अवैध प्रवासन पर रोक लगेगी और भारतीय युवाओं को यूरोपीय वर्क परमिट आसानी से मिल सकेगा. कनेक्टिविटी और आईएमईसी कॉरिडोर क्या है समझौता: दोनों देश भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक कॉरिडोर (IMEEC) के त्वरित क्रियान्वयन और बंदरगाहों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए पूरी तरह सहमत हुए हैं. इससे क्या मिलेगा: भारत से यूरोप तक माल पहुंचाने का समय और लागत 40% तक कम हो जाएगी. इटली यूरोप के लिए भारत का ‘एनर्जी और लॉजिस्टिक्स गेटवे’ बनेगा. भारतीय समुद्री इंफ्रास्ट्रक्चर आधुनिक होगा और वैश्विक व्यापार में भारत की रणनीतिक स्थिति मजबूत होगी. वैश्विक गठबंधन और समुद्री सुरक्षा क्या है समझौता: इटली ने भारत के नेतृत्व वाले अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA), आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे के लिए गठबंधन (CDRI) और वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन (GBA) में सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया है. इससे क्या मिलेगा: वैश्विक मंचों पर भारत की साख बढ़ेगी.

झारखंड

कन्या राशि वाले संभलकर बिताएं आज का दिन, फिजूल खर्ची और विवाद...

Last Updated:May 21, 2026, 02:23 IST Aaj ka Kanya Rashifal 21 may 2026: Aaj ka Kanya Rashifal 21 may 2026: ज्योतिष को मानने वाले लोगों की इसके प्रति गहरी आस्था और विश्वास होता है. ऐसे में लोग अपने नाम के अनुसार अपने राशि के बारे में पढ़ते हैं और जानकारी लेते हैं. इसी आधार पर लोग कई बार अपने बड़े-बड़े फैसले लेते हैं. तो यदि आप भी ज्योतिष में रुचि रखते हैं तो हम प्रतिदिन सभी राशि के जातकों की दैनिक राशिफल से जुड़ी जानकारी देते हैं. यहां आपको हम कन्या राशि के बारे में बताने जा रहे हैं कि आज इस राशि के लोगों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. उनका दिन कैसा रहने वाला है. इससे जातकों को अपना दिन शेड्यूल करने में आसानी होगी. इससे आप अपने दिन को और अधिक अपने अनुकूल बना पाएंगे. परमजीत/देवघर: आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए थोड़ा संभलकर रहने वाला है. ग्रह नक्षत्र की स्थिति को देखते हुए मानसिक तनाव, फिजूल खर्ची और छोटी-छोटी बातों पर विवाद की स्थिति बन सकती है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि, आश्लेषा नक्षत्र और वृद्धि योग का संयोग बन रहा है, जबकि चन्द्रमा कर्क राशि में संचरण कर रहे हैं. ऐसे में भावनाओं पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि आज का अशुभ समय दोपहर 2 बजकर 2 मिनट से लेकर 3 बजकर 41 मिनट तक रहने वाला है, इसलिए इस दौरान किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचें. सुबह 8 बजकर 47 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक अमृत काल रहेगा, जो पूजा-पाठ और जरूरी कार्यों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है. आर्थिक मामले में रहें सतर्ककन्या राशि वालों के लिए आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है. बिना जरूरत के खर्च बढ़ सकता है और खासकर शॉपिंग या दिखावे में अधिक पैसा खर्च होने की संभावना बन रही है. कई बार ऐसा होगा कि आप किसी वस्तु को देखकर तुरंत खरीदने का मन बना लेंगे, लेकिन बाद में पछतावा भी हो सकता है. इसलिए आज अपने बजट पर नियंत्रण रखें और सोच-समझकर ही पैसा खर्च करें. यदि किसी को उधार देने की सोच रहे हैं तो फिलहाल टाल देना बेहतर रहेगा. क्योंकि धन फंसने की आशंका बन रही है. वहीं किसी से उधार लेने से भी बचें नहीं तो भविष्य में परेशानी बढ़ सकती है. व्यापार करने वाले लोगों को आज काम तो मिलेगा लेकिन उम्मीद के अनुसार लाभ नहीं मिल पाएगा. व्यापार में छोटे लाभ से संतोष करना ही आज समझदारी होगी. बिना कारण मन में होगा चिड़चिड़ापनआज मन थोड़ा उदास और बेचैन रह सकता है. कई बार बिना कारण भी चिड़चिड़ापन महसूस होगा और छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है. ऐसे में अपने शब्दों पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है. परिवार या दोस्तों के साथ बेवजह बहस करने से बचें. खासकर किसी पुराने विवाद को दोबारा उठाने की गलती बिल्कुल ना करें. अगर आज किसी कानूनी मामले, जमीन विवाद या ऑफिस की राजनीति में उलझते हैं तो स्थिति आपके खिलाफ जा सकती है. नौकरी करने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि आज केवल अपने काम पर ध्यान दें और ऑफिस में किसी की बातों में आकर बहस ना करें. शांत स्वभाव और धैर्य ही आज आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगी. माता की सेहत का रखें ख्यालस्वास्थ्य के मामले में भी आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. पेट से जुड़ी परेशानी, सिर दर्द या कमजोरी महसूस हो सकती है. बाहर का तला-भुना भोजन खाने से बचें और समय पर भोजन करें. घर की महिलाओं और खासकर माता की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है. यदि उनकी तबीयत पहले से खराब चल रही है तो आज विशेष ध्यान रखें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लेने में देर ना करें. मानसिक तनाव को कम करने के लिए सुबह थोड़ा समय भगवान की पूजा और ध्यान में बिताना लाभकारी रहेगा. करें यह उपायउपाय की बात करें तो आज कन्या राशि के जातक सुबह स्नान के बाद भगवान गणेश और मां दुर्गा की पूजा करें. हरे रंग के वस्त्र पहनना शुभ रहेगा. किसी गरीब व्यक्ति को हरी मूंग दाल या हरी सब्जी का दान करें. शाम के समय गाय को हरा चारा खिलाना भी लाभ देगा. इसके अलावा “ॐ बुं बुधाय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करने से मानसिक तनाव कम होगा और रुके हुए कार्यों में धीरे-धीरे सफलता मिलने लगेगी. आज जितना शांत और संयमित रहेंगे, दिन उतना ही बेहतर तरीके से निकल जाएगा. About the Author Rajneesh Singh जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand Source link

झारखंड

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू के चोटिल होने से 21 मई को...

रांची| प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू का झारखंड दौरा फिलहाल स्थगित हो गया है। उनकी पांच दिवसीय यात्रा 19 मई से शुरू होनी थी, लेकिन पैर में चोट के कारण वे अभी राज्य में आने की स्थिति में नहीं हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार उन्हें विभिन्न प्रमंडलों में बैठकों के जरिए संगठन की स्थिति की समीक्षा करनी थी। 21 मई को पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक भी प्रस्तावित थी। दूसरी ओर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के खिलाफ उठ रहे विरोध के स्वर भी फिलहाल धीमे पड़ गए हैं। Source link

झारखंड

राजीव रंजन की गिरफ्तारी राजनीतिक साजिश : आदित्य

रांची| प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू मंगलवार को राजीव रंजन मिश्रा आवास पहुंचे और उनके परिजनों से मिले। साहू ने कहा कि बिना जांच के यह गिरफ्तारी हुई। यह राजनीतिक दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई है। साहू ने कहा कि मिश्रा सामाजिक और जन सरोकार के कार्यों में हमेशा अग्रणी रहे हैं। मौके पर गणेश मिश्र, अशोक बड़ाईक, राकेश भास्कर, प्रेम मित्तल और अरुण झा मौजूद थे। Source link

ताज़ा खबर

मुस्लिम से शादी करने वाली हिंदू महिला को मिलेगा पूरा हक, देना...

होमताजा खबरwest bengalKolkata मुस्लिम से शादी करने वाली हिंदू महिला को गुजारा भत्ता देना पड़ेगा, HC का फैसला Last Updated:May 20, 2026, 23:37 IST कलकत्‍ता हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी करने वाली हिंदू महिला भी गुजारा भत्ता पाने की हकदार है. अदालत ने साफ किया कि जब तक किसी सक्षम अदालत द्वारा विवाह को अवैध घोषित नहीं किया जाता, तब तक पति को भरण-पोषण देना होगा. हाई कोर्ट ने पश्चिम बर्द्धमान की मजिस्ट्रेट अदालत के उस आदेश को बहाल कर दिया, जिसमें महिला को 5 हजार रुपये और उसके नाबालिग बेटे को 4 हजार रुपये अंतरिम भरण-पोषण देने का निर्देश दिया गया था. हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि केवल तकनीकी आधारों पर किसी महिला और बच्चे को राहत से वंचित नहीं किया जा सकता है. Calcutta High Court: कलकत्‍ता हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में साफ कर दिया है कि अगर कोई हिंदू महिला मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार शादी करती है, तब भी उसे गुजारा भत्ता पाने का पूरा अधिकार होगा. अदालत ने कहा कि जब तक किसी सक्षम अदालत द्वारा शादी को अवैध घोषित नहीं किया जाता, तब तक पति अपनी पत्नी के भरण-पोषण के लिए जिम्मेदार रहेगा. यह मामला पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्द्धमान जिले का है. यहां एक हिंदू महिला ने आरोप लगाया था कि शादी के बाद उसके पति ने उसे छोड़ दिया और घरेलू हिंसा भी की. इसके बाद महिला ने मजिस्ट्रेट अदालत का दरवाजा खटखटाया. अदालत ने महिला को अंतरिम भरण-पोषण के तौर पर हर महीने 5 हजार रुपये और उसके नाबालिग बेटे के लिए 4 हजार रुपये देने का आदेश दिया था. हालांकि, फरवरी 2024 में आसनसोल की एक पुनरीक्षण अदालत ने इस आदेश को रद्द कर दिया था. पति ने दलील दी थी कि शादी कानूनी रूप से मान्य नहीं है, इसलिए भरण-पोषण नहीं दिया जा सकता. पुनरीक्षण अदालत ने इसी आधार पर मजिस्ट्रेट के आदेश को खारिज कर दिया था. लेकिन अब कलकत्‍ता हाईकोर्ट ने उस फैसले को पलट दिया है. न्यायमूर्ति चैताली चटर्जी ने अपने आदेश में कहा है कि पुनरीक्षण अदालत ने सामाजिक न्याय और महिलाओं के अधिकारों से जुड़े कानूनी सिद्धांतों को नजरअंदाज किया. हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि केवल तकनीकी आधारों पर किसी महिला और बच्चे को राहत से वंचित नहीं किया जा सकता है. अदालत ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि मुस्लिम पुरुष अपनी पत्नी को भरण-पोषण देने के लिए बाध्य है, जब तक विवाह को किसी सक्षम अदालत द्वारा अमान्य घोषित न कर दिया जाए. इसके साथ ही हाई कोर्ट ने मजिस्ट्रेट अदालत के पुराने आदेश को फिर से बहाल कर दिया और पति को निर्देश दिया कि वह तय की गई अंतरिम भरण-पोषण राशि का भुगतान करे. About the Author Anoop Kumar MishraAssistant Editor Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Kolkata,West Bengal Source link

झारखंड

प्रमाण-पत्र और पेंशन से जुड़ी समस्याओं का समाधान

खिजरी विधायक राजेश कच्छप की पहल पर मंगलवार को अनगड़ा प्रखंड प्रशासन ने दिव्यांगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया। इसके तहत दिव्यांगता प्रमाण पत्र और पेंशन से संबंधित मामलों का एक ही दिन में निष्पादन कर दिया गया। दिव्यांग रोजगार मंच के जिलाध्यक्ष सरोज अंसारी, सचिव लीला कुमारी और कोषाध्यक्ष रामदयाल सिंह ने बताया कि विधायक की पहल से लुपुंग, साल्हन, हेसल और हरातू पंचायत के नेत्रहीन तथा मूक-बधिर दिव्यांगों की लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान हुआ है। Source link

झारखंड

स्टार्टअप स्पार्क में छात्रों के इनोवेशन ने जीता दिल

ओरमांझी| आरटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के आनंदी परिसर में आयोजित दो दिवसीय “स्टार्टअप स्पार्क 2026” कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में छात्रों की इनोवेटरी सोच, तकनीकी दक्षता और उद्यमिता के प्रति उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में बीटेक चौथे सेमेस्टर के सिविल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने पोस्टर और पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने अभिनव प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। Source link

Scroll to Top