भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

ताज़ा खबर

neet re exam 2026| NEET-UG Paper Leak LIVE: CBI जांच में बड़ा...

Last Updated:May 20, 2026, 07:58 IST NEET-UG Paper Leak LIVE: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है. अब तक CBI इस केस में 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें रिटायर्ड प्रोफेसर, कोचिंग संचालक, मेडिकल स्टूडेंट और अन्य आर…और पढ़ें NEET-UG Paper Leak LIVE, neet 2026, neet ug 2026, neet paper leak live: नीट पेपर लीक मामले में क्‍या अपडेट है? NEET-UG Paper Leak LIVE: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला अब सिर्फ बाहरी गैंग या कोचिंग नेटवर्क तक सीमित नहीं रह गया है. जांच अब सीधे NTA सिस्टम के अंदर तक पहुंचती दिख रही है. जांच एजेंसियों को शक है कि पेपर लीक में परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े कुछ अंदरूनी लोगों की भूमिका हो सकती है. सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ है कि जिस कथित ‘गेस पेपर’ को परीक्षा से पहले शेयर किया गया था उसमें मौजूद केमिस्ट्री के सभी सवाल असली NEET पेपर से पूरी तरह मैच कर गए. इसके बाद NTA ने अपने स्तर पर जांच शुरू की और केमिस्ट्री पेपर तैयार करने वाले प्रोफेसरों और ट्रांसलेटर्स के नाम CBI को सौंप दिए. अब तक इस मामले में 10 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और जांच कई राज्यों तक फैल चुकी है. ‘गेस पेपर’ से खुला पूरा मामला सूत्रों के मुताबिक NEET परीक्षा 3 मई को हुई थी. इसके चार दिन बाद यानी 7 मई को NTA को राजस्थान के सीकर से एक व्हिसलब्लोअर का ईमेल मिला.बताया गया कि इस शख्स ने पहले पेपर लीक की जानकारी NTA को दी और बाद में लीक पेपर का PDF भी भेजा. जब NTA ने इस PDF की असली प्रश्नपत्र से तुलना की तो अधिकारियों के भी होश उड़ गए.जांच में पाया गया कि केमिस्ट्री सेक्शन के 100 प्रतिशत सवाल असली पेपर से मैच कर रहे थे. वहीं बायोलॉजी के भी कई सवाल समान पाए गए. NTA ने सौंपी पेपर तैयार करने वालों की सूची  इस खुलासे के बाद NTA ने अपनी आंतरिक जांच शुरू की. सूत्रों के अनुसार एजेंसी को शक हुआ कि पेपर लीक का स्रोत कहीं न कहीं परीक्षा तैयार करने वाली आंतरिक प्रक्रिया से जुड़ा हो सकता है.इसके बाद NTA ने केमिस्ट्री पेपर तैयार करने वाले सभी पेपर सेटर्स और ट्रांसलेटर्स की सूची CBI को सौंप दी. बताया जा रहा है कि इस सूची में करीब 26-27 लोगों के नाम शामिल हैं.इनमें ज्यादातर ट्रांसलेटर्स हैं, जबकि कुछ लोग फिजिकल, ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री के पेपर सेटर्स बताए जा रहे हैं. कई भाषाओं में होता है पेपर ट्रांसलेशन NEET परीक्षा देशभर में कई भाषाओं में आयोजित की जाती है. इसी वजह से NTA अलग-अलग भाषाओं के लिए ट्रांसलेटर्स नियुक्त करता है.प्रक्रिया के तहत एक ट्रांसलेटर अंग्रेजी से दूसरी भाषा में पेपर ट्रांसलेट करता है, जबकि दूसरा ट्रांसलेटर उसी भाषा से वापस अंग्रेजी में ट्रांसलेशन करता है ताकि सवालों का अर्थ न बदले.सूत्रों का कहना है कि पूरा सिस्टम भरोसे पर चलता है और इसी भरोसे के टूटने से इतनी बड़ी गड़बड़ी सामने आई. NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE: एनटीए ने सीबीआई को दी 26 लोगों की लिस्‍ट NEET Paper Leak LIVE:नीट पेपर लीक मामले में अब एनटीए तक जांच पहुंच चुकी है.केमिस्‍ट्री के सवालों के हूबहू मिलने के बाद बाद NTA ने अपनी आंतरिक जांच शुरू कर दी है. सूत्रों के अनुसार एजेंसी को शक हुआ कि पेपर लीक का स्रोत कहीं न कहीं परीक्षा तैयार करने वाली आंतरिक प्रक्रिया से जुड़ा हो सकता है.इसकी जांच के लिए NTA ने केमिस्ट्री पेपर तैयार करने वाले सभी पेपर सेटर्स और ट्रांसलेटर्स की सूची CBI को सौंप दी है.बताया जा रहा है कि इस सूची में करीब 26-27 लोगों के नाम शामिल हैं. NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE: केमिस्ट्री के सभी सवाल कैसे हुए मैच? NEET-UG 2026 Paper Leak LIVE: नीट पेपर लीक मामले में जैसे जैसे सीबीआई जांच आगे बढ रही है नए नए खुलासे हो रहे हैं. इस मामले में अब तक CBI ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें रिटायर्ड प्रोफेसर, कोचिंग संचालक, मेडिकल स्टूडेंट और अन्य आरोपी शामिल हैं. जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि लीक हुए ‘गेस पेपर’ में मौजूद केमिस्ट्री के सभी सवाल असली NEET पेपर से मैच कर गए थे. Source link

झारखंड

10 हजार के लोन से शुरुआत, अब 30 हजार पार पहुंची महीने...

Last Updated:May 20, 2026, 07:29 IST Palamu Women Chudi Business: पलामू की अनीता देवी के घर में खेती से आने वाले पैसे से जरूरतें पूरी नहीं होती थी. ऐसे में उन्होंने महिला समूह से जुड़कर लोन लिया और चूड़ी बनाने का काम शुरू किया. आज वे हर महीने हजारों की इनकम कर रही हैं. ख़बरें फटाफट पलामू. कहते हैं अगर हौसला मजबूत हो तो हालात चाहे जैसे भी हों, इंसान अपनी मंजिल बना ही लेता है. पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड की रहने वाली अनीता देवी ने भी कुछ ऐसा ही कर दिखाया है. कभी खेती-बाड़ी के सहारे जैसे-तैसे घर चलाने वाली अनीता आज खुद का व्यवसाय कर आत्मनिर्भर बन चुकी हैं. पति की कम आमदनी में परिवार चलाना मुश्किल हो रहा था, लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय मेहनत का रास्ता चुना. आज वह चूड़ी व्यवसाय से हर महीने 30 से 40 हजार रुपये तक की कमाई कर रही हैं और दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं. समूह से जुड़कर बदली जिंदगीहनुमाड़ गांव की रहने वाली अनीता देवी बताती हैं कि शुरुआत में उन्होंने महिला समूह से जुड़कर 10 हजार रुपये का लोन लिया था. उसी पैसे से उन्होंने चूड़ी बनाने का छोटा काम शुरू किया. बाद में बैंक से एक लाख रुपये का लोन लेकर व्यवसाय को आगे बढ़ाया. अनीता कहती हैं कि पहले घर की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर थी. खेती से इतनी आमदनी नहीं हो पाती थी कि परिवार की जरूरतें पूरी हो सकें. लेकिन समूह से जुड़ने और प्रशिक्षण लेने के बाद उन्हें नया रास्ता मिला. RSETI से ट्रेनिंग लेकर उन्होंने डिजाइनर चूड़ी बनाने का काम शुरू किया और आज उनका व्यवसाय तेजी से बढ़ रहा है. दुल्हन चूड़ी की है खास डिमांडअनीता देवी कांच और शीप पर आकर्षक डिजाइन वाली चूड़ियां तैयार करती हैं. खासकर दुल्हन चूड़ी की बाजार में काफी मांग रहती है. वह फोटो वाली और मोती-नग से सजी खास डिजाइन की चूड़ियां भी बनाती हैं. अनीता बताती हैं कि एक सेट चूड़ी बनाने में काफी मेहनत लगती है. ऐसे होती हैं तैयारअनीता देवी ने बताया कि सबसे पहले कांच या शीप लिया जाता है, फिर मार्बल पाउडर और अलग-अलग केमिकल मिलाकर मिश्रण तैयार किया जाता है. इसके बाद चूड़ी पर डिजाइन बनाकर मोती और नग लगाए जाते हैं. करीब आधे घंटे की प्रक्रिया के बाद चूड़ी तैयार हो जाती है. एक सेट पर 100 से 150 रुपये तक लागत आती है, जबकि बिक्री में 600 से 700 रुपये तक का मुनाफा हो जाता है. अब दूसरों के लिए बनी प्रेरणाअनीता देवी कहती हैं कि पहले घर चलाना बेहद मुश्किल था, लेकिन अब मेहनत के दम पर आर्थिक स्थिति बेहतर हो चुकी है. आज वह अलग-अलग डिजाइन की चूड़ियां तैयार कर बाजार में बेचती हैं और महीने में अच्छी कमाई कर रही हैं. उनके इस काम से परिवार को मजबूती मिली है और आत्मविश्वास भी बढ़ा है. गांव की दूसरी महिलाएं भी अब उनसे प्रेरणा लेकर स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ा रही हैं. About the Author Raina Shukla बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Palamu,Jharkhand Source link

झारखंड

15 हजार छात्र-छात्राओं पर पड़ेगा असर:मारवाड़ी कॉलेज की ऑटोनॉमी खत्म, अब सेशन...

मारवाड़ी कॉलेज रांची की ऑटोनॉमी खत्म हो गई है। 17 वर्षों तक स्वायत्त संस्थान के रूप में संचालित होने के बाद अब शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कॉलेज रांची यूनिवर्सिटी की पारंपरिक व्यवस्था में लौट जाएगा। इसका सीधा असर कॉलेज के 15 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं पर पड़ेगा। अब परीक्षा, रिजल्ट, सिलेबस, मूल्यांकन प्रणाली और अकादमिक कैलेंडर तक का नियंत्रण फिर से रांची यूनिवर्सिटी के हाथों में होगा। रांची यूनिवर्सिटी की परीक्षा, रिजल्ट व्यवस्था और सेशन लेट को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में मारवाड़ी कॉलेज जैसे बड़े संस्थान की स्वायत्तता समाप्त होना केवल प्रशासनिक बदलाव नहीं माना जा रहा, बल्कि एक बार फिर शैक्षणिक सत्र प्रभावित होने की आशंका भी बढ़ गई है। मारवाड़ी कॉलेज लंबे समय से झारखंड में ऑटोनॉमस शिक्षा मॉडल का बड़ा चेहरा माना जाता रहा है। यही कारण रहा कि कॉलेज ने राज्य के अन्य संस्थानों की तुलना में अपनी अलग शैक्षणिक पहचान बनाई। लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या कॉलेज दोबारा उसी शैक्षणिक संकट में फंसेगा, जिससे वह पहले गुजर चुका है? क्योंकि पिछली बार ऑटोनॉमी समाप्त होने के बाद कॉलेज का सत्र भी रांची यूनिवर्सिटी की तरह अव्यवस्थित हो गया था। 2009 में पहली बार मिली थी ऑटोनॉमी मारवाड़ी कॉलेज को पहली बार वर्ष 2009 में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) ने ऑटोनॉमस स्टेटस दिया था। उस समय इसे झारखंड में उच्च शिक्षा सुधार की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना गया था। ऑटोनॉमी मिलने के बाद कॉलेज को कई शैक्षणिक अधिकार मिले। कॉलेज ने स्वयं परीक्षा आयोजित करनी शुरू की, अपने स्तर पर सिलेबस अपडेट और डिजाइन किया तथा कई नए प्रोफेशनल और जॉब ओरिएंटेड कोर्स शुरू किए। इसका सबसे बड़ा असर परीक्षा और रिजल्ट व्यवस्था पर दिखाई दिया। 2021 में पहली बार खत्म हुई थी कॉलेज की ऑटोनॉमी पहली बार वर्ष 2021 में समाप्त हुई थी। तब कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था पर सीधा असर पड़ा था। परीक्षा और रिजल्ट प्रक्रिया रांची यूनिवर्सिटी की व्यवस्था से जुड़ते ही सत्र गड़बड़ा गया था।बाद में जब कॉलेज को दोबारा ऑटोनॉमी मिली, तब कॉलेज प्रबंधन ने परीक्षा कैलेंडर को व्यवस्थित करने और सत्र नियमित करने पर विशेष फोकस किया। जानिए…कॉलेज और छात्र-छात्राओं पर क्या पड़ेगा असर मारवाड़ी कॉलेज का सफर यूजीसी को फिर से आवेदन देंगे: प्रिंसिपल मारवाड़ी कॉलेज को ऑटोनॉमी मिलने के बाद क्वालिटी एजुकेशन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिसके सकारात्मक परिणाम मिले हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स की पढ़ाई शुरू करने वाला मारवाड़ी कॉलेज राज्य का पहला कॉलेज है। नैक के पुराने ग्रेडिंग के आधार पर मान्यता खत्म की गई है। लंबे समय से नैक का निरीक्षण नहीं हो रहा है। फिर से विचार करने के लिए यूजीसी को आवेदन देंगे। -डॉ. मनोज कुमार, प्रिंसिपल, मारवाड़ी कॉलेज Source link

झारखंड

नौ जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट:झारखंड के चार जिलों में कल...

झारखंड में मौसम का मिजाज इन दिनों तेजी से बदल रहा है। कहीं तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है तो कहीं दोपहर बाद आंधी और बारिश का दौर शुरू हो जा रहा है। मौसम विभाग ने 20 मई के लिए राज्य के नौ जिलों बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, वज्रपात और बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं रांची सहित कई जिलों में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार 21 मई को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में लू चलने की आशंका है। उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्म और शुष्क हवाओं का प्रभाव अधिक रहेगा, जिससे तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। डालटनगंज और आसपास के क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। वहीं जमशेदपुर और धनबाद जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में भी तापमान 40-42 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। दूसरी ओर रांची, हजारीबाग और पूर्वी सिंहभूम जैसे क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रहने से मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रह सकता है। 23 मई को फिर तेज आंधी-बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने 23 मई के लिए रांची समेत कई जिलों में फिर से आंधी और वज्रपात की संभावना जताई है। इस दिन 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ बारिश हो सकती है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 25 मई तक पूरे राज्य में आंधी, बारिश और मेघ गर्जन को लेकर यलो अलर्ट लागू रहेगा। 22 मई को भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है, जिसमें दिन में गर्मी और शाम को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। तापमान में जारी रहेगा उतार-चढ़ाव बीते 24 घंटे में रांची के अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह 37.4 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं मेदिनीनगर में तापमान में एक डिग्री की गिरावट के बावजूद यह 42.4 डिग्री रहा। जमशेदपुर का तापमान 40.4 डिग्री दर्ज किया गया। सरायकेला में हल्की बारिश और खूंटी में तेज हवा चली। मौसम विभाग ने लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने तथा खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। Source link

ताज़ा खबर

भारत-चीन रिश्ते में नया मोड़, 7 साल बाद दिल्ली आ सकते हैं...

होमताजा खबरदेश भारत-चीन रिश्ते में नया मोड़, 7 साल बाद दिल्ली आ सकते हैं जिनपिंग, क्या मकसद? Last Updated:May 20, 2026, 07:00 IST Xi Jinping India Visit BRICS Summit 2026: इस बार ब्रिक्स समिट भारत में है. सितंबर में नई दिल्ली में ब्रिक्स समिट का आयोजन होने जा रहा है. इस समिट में व्लादिमीर पुतिन की मौजूदगी तय है. हालांकि, अब ऐसी खबर आई है जो चीन और भारत के रिश्तों में नया मोड़ है. जी हां, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत आने की पूरी संभावना है. वह ब्रिक्स समिट में शामिल हो सकते हैं. इससे मोदी पुतिन जिनपिंग तिकड़ी से नए गठजोड़ के संकेत मिलते हैं. ख़बरें फटाफट शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन दिल्ली में BRICS सम्मेलन में हो सकते हैं शामिल Xi Jinping India Visit BRICS Summit 2026: भारत और चीन के रिश्ते में बहुत जल्द नया मोड़ देखने को मिल सकता है. भारत-चीन लगातार अपने संबंध सुधार रहे हैं. पीएम मोदी और शी जिनपिंग की कोशिशें रंग लाती दिख रही हैं. यही कारण है कि बीते कुछ समय में चीन-भारत के रिश्तों पर जमी बर्फ पिघली है. अब भारत-चीन संबंध में नया मोड़ आया है. जी हां, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग बहुत जल्द भारत आने वाले हैं. सूत्रों की मानें तो इसी साल सितंबर में शी जिनपिंग भारत का दौरा कर सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो बीते 7 साल में शी जिनपिंग की यह पहली भारत यात्रा होगी. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट की मानें तो चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले BRICS नेताओं के शिखर सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं. माना जा रहा है कि चीन की ओर से नई दिल्ली को सूचित किया गया है कि शी जिनपिंग के इस सम्मेलन में आने की संभावना है. यहां बताना जरूरी है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए दिल्ली में रहेंगे. रूसी साइड ने पुतिन के दिल्ली दौरे को कन्फ्रम बताया है. पुतिन भी आ रहे भारत रूसी समाचार एजेंसी TASS के अनुसार, रूसी अधिकारियों ने पुतिन की उपस्थिति की पुष्टि की है. वह 31 अगस्त और 1 सितंबर को किर्गिस्तान के बिश्केक में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भी शामिल होंगे. पीएम मोदी के भी एससीओ समिट में शामिल होने की संभावना है. 2019 के बाद पहली यात्रा बहरहाल, ब्रिक्स समिट में अगर शी जिनपिंग आते हैं तो 2019 के बाद उनकी यह पहली यात्रा होगी. शी जिनपिंग की ब्रिक्स समिट में भागीदारी सबसे ज्यादा चर्चा का विषय होगा. आखिरी बार वह 2019 में भारत आए थे. अक्टूबर 2019 में वह चेन्नई के पास मामल्लापुरम में भारत-चीन नेताओं के दूसरे अनौपचारिक सम्मेलन में आए थे. उसके बाद गलवान हिंसा ने भारत-चीन के रिश्तों को बहुत खराब कर दिया. भारत-चीन के रिश्ते कैसे बिगड़े जी हां, भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंध अप्रैल-मई 2020 में सीमा विवाद के बाद काफी बिगड़ गए थे. तब गलवान हिंसा हुई थी. इस गलवान संघर्ष ने चीन-भारत के संबंधों को बिगाड़ दिया था. इसके बाद तो तनातनी खूब चली. हालांकि, संबंधों को स्थिर करने की प्रक्रिया अक्टूबर 2024 में शुरू हुई. तब रूस के कजान शहर में ब्रिक्स समिट था. वहां मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात हुई थी. उसी समय दोनों देशों ने एलईएस सैनिकों की वापसी पूरी करने का फैसला किया था. तब से लगातार भारत और चीन के रिश्ते बेहतर हो रहे हैं. भारत-चीन के रिश्ते में 2019 के बाद क्या-क्या हुआ? भारत और चीन के रिश्तों में 2019 के बाद कई बड़े उतार-चढ़ाव आए. अक्टूबर 2019 में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत आए थे. तमिलनाडु के महाबलीपुरम में उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई थी. दोनों देशों ने व्यापार, निवेश और सीमा विवाद को बातचीत से सुलझाने पर जोर दिया था. उस समय रिश्तों में नरमी दिखाई दी थी. लेकिन जून 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस संघर्ष में दोनों देशों के सैनिक मारे गए और सीमा पर तनाव बहुत बढ़ गया. इसके बाद भारत ने चीन के कई मोबाइल ऐप बैन किए और सीमा पर सेना की तैनाती बढ़ा दी. दोनों देशों के रिश्ते कई साल तक तनावपूर्ण रहे. इसके बाद धीरे-धीरे सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर बातचीत शुरू हुई. अक्टूबर 2024 में रूस के कजान शहर में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान मोदी और जिनपिंग की मुलाकात हुई. इस बैठक में दोनों नेताओं ने सीमा विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने और रिश्तों को सामान्य बनाने पर सहमति जताई. इसके बाद दोनों देशों के बीच संवाद बढ़ाने की कोशिशें फिर तेज हुईं. About the Author Shankar Pandit Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

झारखंड

झारखंड में मौसम का दोहरा खेल जारी, कहीं जल रही धरती तो...

रांची: झारखंड में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है. जहां एक तरफ उत्तर-पश्चिमी जिलों में भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. वहीं, दक्षिण और पूर्वी जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना बनी हुई है. IMD ने आज झारखंड के कई जिलों के लिए गरज-चमक और तेज हवा का अलर्ट जारी किया है. झारखंड के पश्चिमी और दक्षिणी जिलों जैसे पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ेगी. यहां अधिकतम तापमान 40-44°C तक पहुंच सकता है. जबकि जमशेदपुर और धनबाद जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में भी 40-42°C के आसपास तापमान रहने की संभावना है. यहां लू जैसी स्थिति बनी रह सकती है. वहीं, न्यूनतम तापमान झारखंड में आज 25-28°C के बीच रह सकता है. रांची और आसपास के पहाड़ी इलाकों में तापमान 24-26°C रह सकता है. जानें आज कहां पड़ेगी सबसे ज्यादा गर्मी झारखंड में आज सबसे ज्यादा गर्मी पलामू, गढ़वा और डालटनगंज इलाके में रहने की संभावना है. डालटनगंज का अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. यहां लू जैसे हालात बने रहेंगे और दोपहर में गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं. रांची मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम झारखंड में गर्म और शुष्क हवाओं का असर अधिक दिखाई देगा. झारखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जानें झारखंड में आज कहां होगी बारिश आज झारखंड की राजधानी रांची समेत जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, देवघर और दुमका में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अलावा कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और शाम के समय गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. IMD ने कहा है कि 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. ऐसे में लोगों को सावधान रहने की भी आवश्यकता है. झारखंड के कई जिलों में बारिश तो कई जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है झारखंड में यहां आंधी-तूफान और वज्रपात का है खतरा आज झारखंड के धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, पाकुड़ और गोड्डा जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है. रांची मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा कई जिलों में अचानक तेज हवा और धूलभरी आंधी चल सकती है. इस दौरान लोगों को खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए. साथ ही रांची, कोडरमा, चतरा में भी आंशिक खतरा बना रहेगा. आज पश्चिमी जिले का मौसम एकदम शांत रहने वाला है, हालांकि गर्म हवाएं दिनभर चलती रहेंगी. झारखंड में यहां का मौसम रहेगा सुहावना वहीं, झारखंड में आज सबसे कम तापमान रांची, हजारीबाग और पूर्वी सिंहभूम के जिलों का रहने वाला है. इन जिलों का न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. इसके अलावा बारिश और बादलों की वजह से यहां मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा. Source link

झारखंड

पिठोरिया में दो चोरी के मामलों का पुलिस ने किया खुलासा, चार...

रांची| पिठोरिया थाना क्षेत्र में दर्ज दो अलग-अलग चोरी मामलों का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का सामान और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद करने का दावा किया है। पहला मामला कुएं पर लगे टुल्लू पंप की चोरी से जुड़ा है। पुलिस ने इस मामले में भूरा रंग का टुल्लू पंप और चोरी में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल संख्या BR30B-7289 जब्त किया है। मामले में अल्फाज अंसारी और राम बाबू को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। दूसरा मामला काटमकुली निवासी शहरमणि देवी की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायत में घर में जबरन घुसकर एक जोड़ी पायल और 10 हजार रुपये नकद चोरी करने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में पुलिस ने अबुतलहा अंसारी और महाराज उर्फ जलेश्वर महतो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 5 हजार रुपये बरामद किया है। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि छापेमारी अभियान में सत्यदेव प्रसाद, संजय कुमार, उमाशंकर सिंह और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। Source link

झारखंड

Loan trap on social media

रांची31 मिनट पहलेलेखक: चंदन चौधरी कॉपी लिंक फाइल फोटो 5000 रु. की जगह 3000 भेजते हैं और वसूलते हैं 8-10 हजार रुपए तक मिनटों में कर्ज, फिर ब्लैकमेलिंग सोशल मीडिया और मोबाइल एप के जरिए मिलने वाले इंस्टेंट लोन के जाल में राजधानी के युवा बड़ी आसानी से फंस रहे हैं। कॉलेज स्टूडेंट, नौकरी की तैयारी कर रहे युवा और कम सैलरी वाले कर्मचारी सबसे ज्यादा निशाने पर हैं। रांची में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां छोटी रकम का लोन लेने वाले लोगों से तिगुना ब्याज वसूला जा रहा है। कई मामलों में 5 हजार रुपए के बदले केवल 3 हजार रुपए खाते में भेजे गए हैं, लेकिन वसूली 8-10 हजार रुपए तक की गई है। मूलधन बाकी रहने पर साइबर ठग उनके निजी फोटो एडिट कर अश्लील तस्वीरें और मैसेज वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। कुछ मामलों में तो लोग बिना लोन लिए ही इसका शिकार हो गए हैं। दरअसल, साइबर फ्रॉड लोन लेने वालों के फोनबुक से संबंधित लोगों के फोन नंबर निकाल ले रहे हैं और पैसे की रिकवरी के लिए उन्हें फोन कर रहे हैं। लड़कियों और महिलाओं की तस्वीर का गलत इस्तेमाल करते हैं। समझें… कैसे ठगों के जाल में फंस रहे लोग केस – 1 5000 के लोन पर 16000 रु. ब्याज वसूले सुखदेव नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली धृति कुमारी (बदला हुआ नाम) ने बताया कि उसने एप से 5000 रुपए का लोन लिया था। साइबर ठग अब तक उससे ब्याज के रूप में 16 हजार रुपए वसूल चुके हैं, बावजूद उसपर पैसे वापस करने का दबाव बना रहे हैं। उसकी तस्वीर को एडिट कर अश्लील फोटो बनाकर परिचितों को भेजा जा रहा है। केस – 2 दोस्त ने लिया था लोन, शिकार बनी उसकी दोस्त डंगरा टोली के एक हॉस्टल में रहने वाली रिमी कुमारी (बदला हुआ नाम) के दोस्त ने इंस्टेंट लोन ऐप से कर्ज लिया था, जिसके बाद ठगों ने उसके मोबाइल से रिमी का नंबर निकाल लिया और व्हाट्सएप पर अश्लील संदेश भेजने लगे। लगातार गंदे मैसेज भेज मानसिक दबाव बना रहे थे। तंग आकर रिमी लालपुर थाना पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। क्या कहता है आरबीआई : कोई भी लोन एप अब आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट, गैलरी या फाइल्स का एक्सेस नहीं मांग सकता। वे केवल कैमरा या माइक का एक्सेस (केवाईसी के लिए) ले सकते हैं। भास्कर एक्सपर्ट- मुकेश चौधरी एप में परमिशन अच्छी तरह से देख कर दें… लोन लेने से पहले एप्लीकेशन के बारे में गूगल पर अच्छी तरह से जांच कर लें। एप में परमिशन अच्छी तरह से देख कर दें। फोटो गैलरी, फोन बुक समेत पर्सनल चीजों का परमिशन न दें। लोन एप से बचने के लिए क्या करें अनजान एप डाउनलोड न करें एप की आरबीआई रजिस्ट्रेशन की जांच करें लोन देने वाली कंपनी का नाम और रजिस्ट्रेशन आरबीआई के वेबसाइट पर चेक करें फोन कॉन्टैक्ट और गैलरी की परमिशन न दें आसान व तुरंत लोन के झांसे में न आएं 5 मिनट में लोन, बिना दस्तावेज लोन, जैसे ऑफर अक्सर जोखिम भरे होते हैं। शिकायत… कैसे और कहां करें नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल : तुरंत www.cybercrime.gov.in पर शिकायत करें। हेल्पलाइन नंबर 1930 : किसी भी फाइनेंशियल फ्रॉड की स्थिति में तुरंत ‘1930’ डायल करें। यह भारत सरकार की हेल्पलाइन है। सचेत पोर्टल : फर्जी एप की जानकारी RBI के ‘सचेत’ पोर्टल (sachet.rbi.org.in) पर दें। लोकल पुलिस : अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर सेल में लिखित शिकायत दें। तुरंत करें ब्लैकमेलिंग की शिकायत यदि आप ठगी के शिकार होते हैं और कोई आपको ब्लैकमेल कर रहा है, तो फौरन इसकी सूचना साइबर थाने में दें। 1930 पर जानकारी साझा करें। किसी तरह का थ्रेट कॉल और मैसेज आए, तो पैनिक न हों, इग्नोर करें। -श्रीनिवास श्रीवास्तव, साइबर डीएसपी इधर, फ्रॉड ने नगर आयुक्त का बना दिया फेक अकाउंट रांची नगर निगम के नगर आयुक्त सुशांत गौरव के नाम और पद का दुरुपयोग कर साइबर ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है। निगम प्रशासन ने आम नागरिकों को सतर्क करते हुए बताया है कि विदेशी नंबर +84 566696967 से नगर आयुक्त बनकर लोगों को व्हाट्सएप मैसेज भेजे जा रहे हैं। निगम ने स्पष्ट किया है कि यह नंबर पूरी तरह फर्जी और भ्रामक है। नगर आयुक्त का आधिकारिक मोबाइल नंबर +91 9431115814 है। किसी अन्य नंबर से नगर आयुक्त के नाम पर कॉल आने पर लोग सतर्क रहें। दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ Source link

ताज़ा खबर

मोदी-मेलोनी की आ गई नई सेल्फी, फोटो शेयर कर बोलीं इटली की...

होमताजा खबरदेश मोदी-मेलोनी की आई नई सेल्फी, फोटो शेयर कर बोलीं इटली की PM- स्वागत मेरे दोस्त Last Updated:May 20, 2026, 05:40 IST मोदी-मेलोनी की आ गई नई सेल्फी, फोटो शेयर कर बोलीं इटली की PM- आपका स्वागत मेरे दोस्त पीएम मोदी और मेलोनी की लेटेस्ट सेल्फी. पीएम मोदी इटली पहुंच चुके हैं. इटली पहुंचते ही पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की नई सेल्फी सामने आ गई. पीएम मोदी संग अपनी सेल्फी वाली फोटो शेयर कर इटली की PM ने मेलोनी ने कहा कि रोम में आपका स्वागत मेरे दोस्त. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नॉर्वे की अपनी दो दिवसीय यात्रा पूरी करके मंगलवार रात रोम पहुंचे. यहां वह इटली की अपनी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी और राष्ट्रपति सर्जियो मट्टरेल्ला से मुलाकात करेंगे. साथ ही भारत-इटली सहयोग को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा करेंगे. रोम हवाई अड्डे पर उप प्रधानमंत्री और विदेश मामलों एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री एंटोनियो ताजानी ने मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री पांच देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में इटली पहुंचे हैं. मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “इटली के रोम पहुंचा. राष्ट्रपति सर्जियो मट्टरेल्ला और प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करूंगा.” उन्होंने लिखा, ‘इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत-इटली सहयोग को बढ़ावा देना है, जिसमें विशेष रूप से भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप आर्थिक गलियारे (आईएमईसी) पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029 की भी समीक्षा की जाएगी। मैं खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के मुख्यालय का भी दौरा करूंगा और बहुपक्षवाद के साथ-साथ वैश्विक खाद्य सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को मजबूत करूंगा.’ विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी में एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आधिकारिक दौरे पर रोम पहुंचे हैं।” उन्होंने लिखा, “भारत और इटली के बीच दीर्घकालिक और बहुआयामी साझेदारी है। यह यात्रा भारत-इटली साझेदारी को नयी गति प्रदान करेगी।” प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जून 2024 में इटली की यात्रा की थी। News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

झारखंड

Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live | Thundersquall Alert: अरब...

Today Weather Live: देश का मौसम इस वक्त बिल्कुल दो चेहरों वाला हो गया है. एक तरफ राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और यूपी के कई इलाके आग की भट्टी की तरह तप रहे हैं. दूसरी तरफ बिहार, बंगाल, झारखंड और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में आंधी, तूफान और मूसलाधार बारिश ने डर का माहौल बना दिया है. अब अरब सागर में बन रहा नया साइक्लोनिक सिस्टम मौसम की तस्वीर को और ज्यादा खतरनाक बना सकता है. मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने साफ संकेत दिए हैं कि दक्षिण-मध्य अरब सागर में 21 मई के आसपास साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने जा रहा है. इसके बाद 22 मई तक लो प्रेशर एरिया और फिर डिप्रेशन बनने की आशंका है. मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि यह सिस्टम सोमालिया-यमन की तरफ बढ़ सकता है. लेकिन इसका असर भारत के मानसून और मौसम दोनों पर पड़ेगा. यही वजह है कि अब देशभर के 17 राज्यों के लिए आंधी, बवंडर, बिजली और भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी भरी हवाएं अलग-अलग साइक्लोनिक सर्कुलेशन के साथ मिलकर बड़े स्तर पर मौसम को अस्थिर कर रही हैं. खासकर बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से थंडरस्क्वाॉल (Thundersquall) यानी बेहद तेज आंधी आने का खतरा है. कई जगह हवा की स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. दूसरी तरफ उत्तर भारत में गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. दिल्ली में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है. यूपी और राजस्थान में भी हीटवेव का अलर्ट जारी है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अरब सागर में बन रहा यह सिस्टम मानसून की रफ्तार को भी प्रभावित कर सकता है. क्योंकि ऐसे सिस्टम क्रॉस-इक्वेटोरियल हवाओं को अपनी तरफ खींच लेते हैं, जिससे केरल तट की ओर बढ़ने वाली मानसूनी हवाएं कमजोर पड़ सकती हैं. IMD ने 20 मई के लिए जारी अपने ताजा बुलेटिन में कहा है कि देश के पूर्वी और तटीय हिस्सों में मौसम सबसे ज्यादा खतरनाक रूप ले सकता है. बिहार, झारखंड और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में तेज बवंडर, बिजली गिरने और भारी बारिश का खतरा है. वहीं ओडिशा और आंध्र प्रदेश में धूलभरी आंधी लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगी. मौसम विभाग ने साफ कहा है कि अगले 48 घंटे काफी संवेदनशील रहने वाले हैं और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. अरब सागर में बनने वाला सिस्टम फिलहाल भारतीय तट की ओर नहीं बढ़ रहा, लेकिन इसका असर समुद्री हवाओं और मानसून की दिशा पर साफ दिखाई देगा. मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. अरब सागर, मन्नार की खाड़ी और बंगाल की खाड़ी में 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. समुद्र में ऊंची लहरें उठने की आशंका है. दिल्ली-NCR में लू का हमला, बारिश की उम्मीद नहीं दिल्ली-एनसीआर में गर्मी तेजी से खतरनाक रूप ले रही है. मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है. कई इलाकों में लू चल रही है और लोगों का दिन में घर से निकलना मुश्किल हो गया है. बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं है. हालांकि पिछले दिनों हुई हल्की आंधी और बूंदाबांदी के कारण प्रदूषण में थोड़ी राहत मिली है. AQI मध्यम श्रेणी में बना हुआ है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है. यूपी में हीटवेव का कहर, बाद में राहत के संकेत उत्तर प्रदेश में गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है. बुंदेलखंड और पूर्वांचल के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है. बांदा में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जबकि लखनऊ में भी पारा 41 डिग्री के पार है. मौसम विभाग का कहना है कि 22 मई के बाद कुछ इलाकों में बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है और हल्की बारिश से राहत मिल सकती है. लेकिन फिलहाल अगले तीन दिन भीषण गर्मी वाले रहने वाले हैं. बिहार में थंडरस्क्वाॉल और बिजली गिरने का खतरा बिहार में मौसम अचानक करवट ले सकता है. IMD ने पटना, गया, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, दरभंगा, समस्तीपुर और भागलपुर समेत कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. साथ ही बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों को खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी है. झारखंड में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी झारखंड के रांची, जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब बना रह सकता है. गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक 20 से 25 मई के बीच कई जिलों में अचानक तेज आंधी आ सकती है. राजस्थान में आग उगलता मौसम, रात में भी लू राजस्थान इस वक्त सबसे ज्यादा तपने वाले राज्यों में शामिल है. पिलानी और चित्तौड़गढ़ में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि 22 मई तक धूलभरी हवाएं और लू का असर जारी रहेगा. खास बात यह है कि अब रात में भी गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं. पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में रेड अलर्ट जैसी स्थिति बनी हुई है. मध्यप्रदेश में गर्मी और बारिश दोनों का असर मध्यप्रदेश में मौसम मिला-जुला रहने वाला है. भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में भीषण गर्मी का असर रहेगा. वहीं कुछ दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने 25 मई तक लू चलने की चेतावनी जारी की है. पंजाब हरियाणा में तपिश से हाल-बेहाल पंजाब में तापमान लगातार बढ़ रहा है. अमृतसर, पटियाला, लुधियाना और बठिंडा में लोगों को तेज गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने 25 मई तक हीटवेव अलर्ट जारी किया है. खेतों में काम करने वाले किसानों को दोपहर में सावधानी बरतने को कहा गया है. हरियाणा में भी गर्मी विकराल रूप ले

Scroll to Top