Last Updated:May 20, 2026, 03:31 IST Aaj ka Meen Rashifal 20 May 2026, Pisces Horoscope Today: आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और रिश्तों में मिठास बनी रहेगी. स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है, जिससे मन मे निराशा रहेगी. आइए जानते पूरा राशिफल. मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है.किस्मत आपका साथ दे सकती है और कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत रंग लाएगी. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे आपकी प्रतिभा सामने आएगी. पदोन्नति या वरिष्ठों से प्रशंसा मिलने के भी योग बन रहे हैं. आर्थिक मामलों में स्थिति मजबूत रहने की संभावना है और निवेश से जुड़े फैसले लाभकारी साबित हो सकते हैं. दिनभर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन करियर से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लेना आपके लिए बेहतर रहेगा.आइए उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिष आचर्य आनंद भारद्वाज से जानते है करियर, स्वास्थ और लव लाइफ का हाल कैसा रहेगा. मीन राशि वालों का करियर राशिफलमीन राशि के जातकों के लिए आज कार्यक्षेत्र में समझदारी और टीम भावना आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी. सहकर्मियों का सहयोग मिलने से रुके हुए काम भी आसानी और तेजी से पूरे हो सकते हैं. आपका शांत, विनम्र और संतुलित स्वभाव लोगों को प्रभावित करेगा, जिससे आपकी छवि और मजबूत होगी. हालांकि आज बेवजह की बहस या विवाद से दूरी बनाए रखें, क्योंकि छोटी अनबन भी करियर में परेशानी खड़ी कर सकती है. मीन राशि वालों का व्यापार राशिफलआज मीन राशि के व्यापारियों के लिए दिन मिला-जुला परिणाम देखने को मिलेगा. बिज़नेस में नई उम्मीदें बनेंगी और कामकाज में तेजी देखने को मिलेगी. लेकिन पार्टनर से तीखी वाणी की वजह से कुछ बहस हो सकती है. शाम होते-होते किसी करीबी दोस्त या भरोसेमंद साझेदार की मदद से आपको नया मौका मिल सकता है, जिससे अच्छा मुनाफा होने की संभावना है. यहां तक कि आज कोई बड़ा ऑर्डर भी मिल सकता है, जो आपके कारोबार को नई ऊंचाई दे सकता. उन्हें चाहिए वाणी पर सयंम रखे. मीन राशि वालों का स्वास्थ राशिफलमीन राशि के जातकों के लिए आज स्वास्थ्य सामान्य रहने के संकेत हैं. दिनभर मानसिक तनाव और हल्की थकान महसूस हो सकती है, इसलिए खुद को शांत और संतुलित रखने की कोशिश करें. योग और ध्यान आपकी ऊर्जा बढ़ाने में मदद करेंगे. ज्यादा भागदौड़ और तनाव से दूरी बनाए रखें. खानपान में पौष्टिक और हल्के आहार को प्राथमिकता दें, इससे सेहत बेहतर बनी रहेगी. मीन राशि वालों की आर्थिक राशिफलआज आर्थिक स्थिति की बात करे तो सकारात्मक संकेत नजर आ रहे हैं. पैसों से जुड़ी चिंताएं धीरे-धीरे कम होंगी और जरूरत के समय दोस्तों व करीबी लोगों का सहयोग मिलेगा. पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. नए निवेश के अवसर भी सामने आ सकते हैं. सोच-समझकर और धैर्य के साथ लिए गए फैसले भविष्य में अच्छे परिणाम देंगे और आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में मदद करेंगे. मीन राशि वालों की लव लाइफमीन राशि के जातकों के लिए आज वैवाहिक और प्रेम जीवन के लिहाज से दिन काफी खास रहने वाला है. विवाहित लोगों के बीच आपसी समझ और प्रेम में मधुरता बढ़ेगी, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे. वहीं प्रेम संबंधों में जुड़े जातकों के लिए आज का दिन रोमांस और खुशी से भरा रहेगा, पार्टनर के साथ बिताए गए पल यादगार बन सकते हैं. जो मीन राशि के जातक अभी सिंगल हैं, उनके लिए भी आज के दिन शुभ संकेत मिल रहे हैं. मनचाहे जीवनसाथी से मुलाकात के योग बन सकते हैं या कहीं से प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है. मीन राशि वाले करें ये उपाययह उपाय आज आपके लिए लकी नंबर 9 रहेगा. यह अंक आपको सफलता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा. जो जातक धर्म-कर्म में रुचि रखते हैं, वे आज भगवान गणेश के मंदिर जाकर लडू व दूर्वा का भोग लगाए. साथ ही गरीबों को हरी वस्तु का दान करें. यह उपाय मानसिक शांति देगा और आत्मविश्वास बढ़ाएगा. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : Ujjain,Madhya Pradesh Source link