भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

पाकुड़ में जमीन विवाद में परिवार का सामाजिक बहिष्कार:ग्रामीणों ने किया हुक्का-पानी...

पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के सुंदरपहाड़ी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक परिवार का सामाजिक बहिष्कार (हुक्का-पानी बंद) किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार के मुखिया चूड़का टुडू ने एसपी से लिखित शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह विवाद 12 मई को तब शुरू हुआ, जब चूड़का टुडू के बेटे का विवाह उत्सव चल रहा था। उसी दिन गांव में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मृत्यु के बावजूद विवाह उत्सव में डीजे बजाया गया, जिससे गांव का माहौल खराब हुआ। 40 बीघा जमीन पर खेती करने पर भी प्रतिबंध इस घटना के बाद ग्राम प्रधान सकल टुडू ने ग्रामीणों के साथ एक बैठक बुलाई। बैठक में चूड़का टुडू और उनके सगे-संबंधियों पर 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त, उनके परिवार पर गांव में पानी लेने, दुकानों से सामान खरीदने और 40 बीघा जमीन पर खेती करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया। चूड़का टुडू ने बताया कि उन्हें और उनके परिजनों को गांव में हुई मृत्यु की जानकारी नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मामला वास्तव में वर्षों पुराने 45 बीघा जमीन विवाद से जुड़ा है, जिसमें न्यायालय ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया था। चूड़का टुडू के अनुसार, ग्राम प्रधान उनकी जमीन हड़पने की साजिश रच रहे हैं। वहीं, ग्राम प्रधान सकल टुडू ने चूड़का टुडू द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने स्वीकार किया कि यह मामला जमीन विवाद से ही संबंधित है। दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास चूड़का टुडू की शिकायत के बाद एसपी ने मालपहाड़ी ओपी थाना को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। निर्देश मिलते ही पुलिस अवर निरीक्षक मंगल किस्कू पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी ली और दोनों पक्षों को मंगलवार को थाने बुलाया। पुलिस दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास कर रही है। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस अवर निरीक्षक मंगल किस्कू ने बताया कि एसपी के निर्देश पर दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है और मामला सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह मामला सुलझ जाएगा। Source link

ताज़ा खबर

India UAE Deal: यूएई ने भारत को दिया बड़ा तोहफा, पश्चिम एशिया...

होमताजा खबरदेश UAE ने भारत के लिए खोला तेल-गैस का खजाना! PM मोदी का दौरा गेमचेंजर: रिपोर्ट Last Updated:May 19, 2026, 21:41 IST पीएम नरेंद्र मोदी की यूएई यात्रा ने पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और तेल बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत किया है. दोनों देशों के बीच कच्चे तेल और एलपीजी की दीर्घकालिक आपूर्ति के लिए बड़े समझौते हुए हैं. यूएई भारत को 30 मिलियन बैरल कच्चा तेल देगा और 5 अरब डॉलर का नया निवेश भी करेगा. यह साझेदारी भारत को वैश्विक संकट से बचाएगी. पीएम मोदी की यूएई यात्रा कैसे बनी भारत के लिए गेमचेंजर? (Photo made with AI) नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) यात्रा रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण रही है. इस समय पूरे मिडिल ईस्ट में भारी अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है. तेल बाजार में लगातार अस्थिरता की स्थिति देखी जा रही है. ऐसे नाजुक समय में भारत और यूएई के बीच ऊर्जा क्षेत्र में कई ऐतिहासिक और बड़े समझौते हुए हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि पीएम मोदी का यह दौरा भारत की उस दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है जो देश की ऊर्जा सुरक्षा को हमेशा के लिए पक्का कर देगी. यह यात्रा प्रधानमंत्री मोदी के पांच देशों के बड़े दौरे का पहला चरण थी. इसके बाद वे नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की यात्रा पर रवाना हो गए. इस दौरे ने वैश्विक स्तर पर भारत की मजबूत स्थिति को एक बार फिर से रेखांकित किया है. ओपेक से बाहर निकला यूएई भारत की मदद कैसे करेगा? यूएई ने हाल ही में पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) से बाहर निकलने का बड़ा फैसला किया था. इस फैसले के बाद अब यूएई अपनी तय उत्पादन सीमा से बाहर जाकर अधिक तेल का उत्पादन कर सकता है. भारत अपनी कच्चे तेल की जरूरतों का लगभग दसवां हिस्सा अकेले यूएई से आयात करता है. इसके साथ ही भारत यूएई की एलएनजी का सबसे बड़ा ग्राहक भी है. ऐसे में यूएई का बढ़ा हुआ तेल उत्पादन सीधे तौर पर भारत के लिए बड़ा फायदेमंद साबित होने वाला है. 30 मिलियन बैरल तेल की महाडील से देश को क्या फायदा होगा? सरकार की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार दोनों देशों के बीच एक बड़ा रणनीतिक समझौता संपन्न हुआ है. यह डील इंडियन स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व लिमिटेड और अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (एडीएनओसी) के बीच हुई है. इसके तहत यूएई भारत के रणनीतिक तेल भंडार के लिए 30 मिलियन बैरल कच्चा तेल उपलब्ध कराने पर सहमत हुआ है. संकट के समय में यह तेल भंडार भारत की लाइफलाइन साबित होगा. एलपीजी सप्लाई और गैस के रणनीतिक भंडार को लेकर क्या है तैयारी? कच्चे तेल के साथ ही इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और एडीएनओसी के बीच एलपीजी की दीर्घकालिक आपूर्ति के लिए भी समझौता हुआ है. दोनों देशों ने भारत में गैस के रणनीतिक भंडार स्थापित करने की संभावना पर भी सहमति जताई है. इस कदम का मुख्य उद्देश्य भविष्य में भारत की डोमेस्टिक गैस सप्लाई और ऊर्जा सुरक्षा को और ज्यादा मजबूत करना है. इससे भारतीय उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर राहत मिलेगी. ड्रोन हमलों के खतरे के बीच 5 अरब डॉलर के निवेश के क्या मायने हैं? यह ऐतिहासिक समझौते ऐसे समय में हुए हैं जब खाड़ी क्षेत्र में भारी अस्थिरता जारी है. हाल ही में यूएई और सऊदी अरब में ड्रोन हमलों की खबरों ने वहां की ऊर्जा संरचना की संवेदनशीलता को फिर से उजागर किया है. इसके बावजूद यूएई ने भारत में 5 अरब डॉलर के नए निवेश की बड़ी प्रतिबद्धता जताई है. वर्तमान में दोनों देशों के बीच सालाना लगभग 85 अरब डॉलर का व्यापार होता है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह साझेदारी भारत को वैश्विक ऊर्जा संकट और कीमतों के उतार-चढ़ाव से सुरक्षित रखेगी. About the Author दीपक वर्माDeputy News Editor दीपक वर्मा News18 हिंदी के डिजिटल न्यूजरूम में डिप्टी न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक से भी ज्यादा का अनुभव रखने वाले दीपक मुख्य रूप से विज्ञान, राजनीति और भारत के आंतरिक घ…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi Source link

झारखंड

लातेहार में बाइक-स्कूटी की टक्कर, CCL कर्मी की मौत:हादसे में दो लोग...

लातेहार जिले के बालूमाथ-मैक्लुस्कीगंज मुख्य मार्ग पर रामघाट के पास सोमवार रात बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक सीसीएल कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान मुनेश्वर गंझु के रूप में हुई है। वे सीसीएल रोहिणी कोलियरी, खलारी में कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, मुनेश्वर गंझु अपने घर बसिया से ड्यूटी के लिए बाइक से जा रहे थे। अनियंत्रित स्कूटी और बाइक की जोरदार टक्कर रामघाट के पास विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित स्कूटी से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मुनेश्वर गंझु ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना में विकास कुमार (भगिया, बालूमाथ) और मनीष टाना भगत (बहेरा, पिपरवार, चतरा) घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही तेतरियाखाड़ पिकेट पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। बालूमाथ पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। Source link

झारखंड

चतरा में बिहार बॉर्डर पर अफीम तस्कर गिरफ्तार:दिल्ली भेजी जा रही 17...

चतरा पुलिस ने अफीम तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बिहार सीमा पर एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 17 लाख रुपए मूल्य की अवैध अफीम जब्त की है। यह अफीम झारखंड से बिहार के रास्ते दिल्ली भेजी जा रही थी। चतरा एसपी अनिमेश नैथानी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, चतरा-जोरी मार्ग से एक संदिग्ध व्यक्ति सवारी टेम्पू में भारी मात्रा में अफीम लेकर बिहार के गया जिले की ओर जा रहा था। गोसाईडीह के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित गोसाईडीह के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। चेकिंग के दौरान, चतरा की ओर से आ रहे एक सवारी टेम्पू को रुकने का इशारा किया गया। टेम्पू रुकते ही उसमें बैठा एक युवक काले रंग का बैग लेकर कूद गया और भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे चारों ओर से घेरकर पकड़ लिया। 2 किलो 900 ग्राम अवैध अफीम बरामद पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान चतरा सदर थाना क्षेत्र के सिक्किद गांव निवासी अनिल कुमार यादव (लगभग 28 वर्ष, पिता- स्व० भोला यादव) के रूप में हुई है। पुलिस ने अनिल यादव के काले पिट्ठू बैग की विधिवत तलाशी ली, तो उसके अंदर से 2 किलो 900 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाली अवैध अफीम बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस अफीम की कीमत करीब 17 लाख रुपए आंकी जा रही है। अफीम के साथ ही पुलिस ने उसके पास से तस्करी में इस्तेमाल होने वाले 2 मोबाइल फोन और 1200 रुपए नगद भी जब्त किए हैं। इस संबंध में हंटरगंज थाना में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत कांड संख्या-77/2026 दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। Source link

ताज़ा खबर

जस्टिस स्‍वर्णकांता की अवमानना हुई… केजरीवाल-सिसोदिया के खिलाफ HC में नई याचिका,...

होमताजा खबरदेश जज स्‍वर्णकांता की अवमानना की… केजरीवाल-सिसोदिया के खिलाफ HC में नई याचिका, क्‍या है मांग? Last Updated:May 19, 2026, 20:37 IST दिल्ली आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के शीर्ष नेतृत्व की कानूनी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. दिल्ली हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दाखिल कर अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक को चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित करने की मांग की गई है. सतीश कुमार अग्रवाल द्वारा दायर इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि इन नेताओं ने अदालत की अवमानना की है और न्यायाधीश स्वर्णकांत शर्मा को जानबूझकर सोशल मीडिया के जरिए विवादों में घसीटा है. इसके साथ ही, याचिकाकर्ता ने चुनाव आयोग (ECI) से आम आदमी पार्टी का पंजीकरण रद्द करने के लिए निर्देश देने की भी गुहार लगाई है. दिल्ली हाई कोर्ट इस बेहद संवेदनशील मामले पर कल यानी 20 मई को सुनवाई करने के लिए तैयार है. यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर… यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर… News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

झारखंड

देवघर में महिला की हत्या; सिर काटा, आंखें निकालीं:वारदात के बाद से...

देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में एक महिला की नृशंस हत्या कर दी गई है। यह वारदात कुंडा थाना से महज 30 से 40 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका का सिर कटा हुआ था और उसकी आंखें भी निकाल ली गई थीं। मृतका की पहचान माला देवी के रूप में हुई है। वह कुंडा के करनिवाद रोड पर अपनी चाय की दुकान चलाती थीं। यह दुकान वह अपने पति और भाई के साथ संचालित करती थीं। हत्या की यह घटना दुकान के अंदर ही हुई है। पति और भाई की तलाश हुई तेज वारदात की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने इस नृशंस हत्या पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। मृतका की बेटी ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद से उसके पिता और मामा दोनों फरार हैं। इस खुलासे के बाद पुलिस का शक गहरा गया है और दोनों की तलाश शुरू कर दी गई है। सूचना मिलते ही कुंडा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेर लिया। देवघर एसडीपीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। हत्या की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। फरार पति और भाई की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस ने जल्द ही इस घटना का खुलासा करने का दावा किया है। Source link

झारखंड

कोडरमा में सेंधमारी करते चोर गिरफ्तार:मोहल्ले वालों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा;...

कोडरमा जिले की तिलैया पुलिस ने एक मकान में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास कर रहे एक चोर को गिरफ्तार किया है। यह घटना तिलैया थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड स्थित इमाम क्लीनिक के पीछे रहने वाले केशव प्रसाद मुखर्जी के घर में हुई। मोहल्ले वालों की सतर्कता से चोर को रंगे हाथ पकड़ा गया। केशव प्रसाद मुखर्जी के पड़ोसी शुभम केसरी ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें अपने घर के पिछले हिस्से से कुछ आवाजें सुनाई दीं। संदेह होने पर उन्होंने वहां जाकर देखा तो केशव प्रसाद मुखर्जी की दीवार में एक बड़ा छेद दिखाई दिया। करीब जाने पर शुभम ने देखा कि एक चोर सेंधमारी कर घर के अंदर घुस चुका था और वहां रखे एक मोटर की चोरी करने का प्रयास कर रहा था। शुभम ने तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया और तिलैया पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही तिलैया पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और चोर को घर से बाहर निकाला। चोर की पहचान झुमरी तिलैया के वार्ड नंबर 17 स्थित भादोडीह के रहने वाले दिनेश रविदास के पुत्र कृष्णा रविदास (18) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, पकड़े गए चोर का पूर्व में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने का इतिहास रहा है। तिलैया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। Source link

ताज़ा खबर

और 30 द‍िनों के ल‍िए ठहर गए जज साहब… गहरी माथा पच्‍ची...

नई द‍िल्‍ली. गुजरात के गांधीनगर की एक सिविल कोर्ट ने पहली बार ऐसा बड़ा फैसला दिया है जिसमें कहा गया कि किसी व्यक्ति के Apple iCloud अकाउंट में रखा गया डिजिटल डेटा भी उसकी संपत्ति माना जाएगा. यानी अगर किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है तो उसके फोन और iCloud में मौजूद फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट, कॉन्टैक्ट्स और दूसरे डिजिटल रिकॉर्ड भी उसकी विरासत का हिस्सा होंगे. कोर्ट ने यह फैसला देने से पहले अखबरों में एक व‍िज्ञापन द‍िया और 30 द‍िनों के इंतजार के बाद द‍िया ऐत‍िहास‍िक फैसला मामला क्या था?लाइव लॉ की र‍िपोर्ट के अनुसार, गांधीनगर के रहने वाले शैशव शाह की 24 अप्रैल 2025 को बिना वसीयत के मौत हो गई. उनके पास Apple iPhone 13 Pro Max और उससे जुड़ा iCloud अकाउंट था. उनकी पत्नी और बेटी ने कोर्ट में याचिका दायर की. उनका कहना था कि फोन और iCloud में परिवार की कई महत्वपूर्ण चीजें थीं— – निजी फोटो और वीडियो– जरूरी डॉक्यूमेंट्स– वॉयस नोट्स– कॉन्टैक्ट लिस्ट– भावनात्मक यादें उन्होंने कोर्ट से मांग की कि उन्हें मृतक की डिजिटल संपत्ति का कानूनी अधिकार दिया जाए ताकि वे एपलसे डेटा एक्सेस कर सकें. एपल ने क्या कहा?परिवार ने एपलसे संपर्क किया तो कंपनी ने कहा:- – iCloud डेटा तक पहुंच देने के लिए कोर्ट का आदेश जरूरी होगा.– केवल कानूनी प्रतिनिधि ही डेटा मांग सकता है.– कोर्ट यह घोषित करे कि मृतक अकाउंट का असली यूजर था.– मांग करने वाला व्यक्ति उसका वैध प्रतिनिधि है.– एपल को डेटा एक्सेस देने में मदद करनी होगी.यानी बिना कोर्ट आदेश के एपल डेटा नहीं दे सकता था. कोर्ट ने क्या फैसला दिया? तीसरे एडिशनल सीनियर सिविल जज हिमांशु चौधरी ने कहा कि iCloud में मौजूद डिजिटल डेटा एक ‘कीमती डिजिटल एसेट’ है और यह मृतक की संपत्ति का हिस्सा माना जाएगा. कोर्ट ने माना कि भारतीय कानूनों में ‘प्रॉपर्टी’ की परिभाषा इतनी व्यापक है कि उसमें डिजिटल डेटा भी शामिल किया जा सकता है. कोर्ट ने किन कानूनों का सहारा लिया?कोर्ट ने कई कानूनों और सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसलों का हवाला दिया: 1. Indian Succession Act : इस कानून के तहत किसी मृत व्यक्ति की संपत्ति का प्रशासन किया जाता है. 2. General Clauses Act 1897: इसमें ‘चल संपत्ति’ की परिभाषा काफी व्यापक है. 3. Prevention of Money Laundering Act (PMLA) : इसमें ‘प्रॉपर्टी’ शब्द का दायरा बहुत बड़ा माना गया है. 4. Income Tax Act : इस कानून में Virtual Digital Assets को मान्यता दी गई है. 5. सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले – कोर्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट पहले भी ‘प्रॉपर्टी’ शब्द की उदार व्याख्या कर चुका है. कोर्ट ने आगे क्या किया? कोर्ट ने अखबार में पब्लिक नोटिस छपवाया ताकि अगर किसी और को संपत्ति पर दावा करना हो तो वह आपत्ति दर्ज करा सके. 30 दिन तक कोई आपत्ति नहीं आई. इसके बाद कोर्ट ने बेटी को मृतक की संपत्ति का एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त करने का रास्ता साफ किया. यह फैसला क्यों महत्वपूर्ण है?यह फैसला इसलिए ऐतिहासिक माना जा रहा है क्योंकि पहली बार किसी भारतीय कोर्ट ने साफ तौर पर डिजिटल डेटा को संपत्ति माना. भविष्य में सोशल मीडिया अकाउंट, क्लाउड डेटा, क्रिप्टो, NFTs जैसी चीजों पर भी असर पड़ सकता है.– अब परिवार मृत व्यक्ति के डिजिटल डेटा पर कानूनी अधिकार मांग सकेंगे– डिजिटल विरासत (Digital Inheritance) को लेकर नया कानूनी रास्ता खुला है Source link

झारखंड

रामगढ़ में DRDO कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला:पतरातू के तालाटांड़...

रामगढ़ के पतरातू थाना क्षेत्र के तालाटांड़ इलाके में मंगलवार को एक युवक का शव पहाड़ी पर पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान 35 वर्षीय कमल किशोर महतो के रूप में हुई है, जो बेंगलुरु में डीआरडीओ में कार्यरत थे। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। कमल किशोर महतो पतरातू निवासी प्रभु महतो के पुत्र थे। लगभग एक महीने पहले 19 अप्रैल को कमल किशोर छुट्टी लेकर अपने घर पतरातू आए थे। परिवार के सदस्यों के अनुसार, सब कुछ सामान्य चल रहा था। रात में टहलते देखा था लोगों ने ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे कमल किशोर को इलाके में टहलते देखा गया था। मंगलवार सुबह तालाटांड़ पहाड़ी पर लोगों ने पेड़ से लटके शव को देखा। यह खबर पूरे गांव में तेजी से फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पतरातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा और घटनास्थल की जांच की। इसके बाद पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। कमल किशोर की मौत की खबर से परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों का बुरा हाल है। बताया गया है कि मृतक के दो छोटे बेटे हैं। गांव के लोग भी इस घटना से दुखी हैं और परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। Source link

झारखंड

धनबाद जेल में विचाराधीन कैदी की मौत:पत्नी की हत्या के आरोप में...

धनबाद मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन कैदी जीतन रजवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 27 वर्षीय जीतन गोविंदपुर थाना क्षेत्र के संग्रामडीह का निवासी था और अपनी पत्नी संजोती देवी की हत्या के आरोप में 16 मई से जेल में बंद था। जानकारी के अनुसार, जेल भेजे जाने के दिन ही जीतन की तबीयत बिगड़ गई थी। उसे इलाज के लिए धनबाद सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया था। सोमवार देर रात जीतन रजवार की तबीयत अचानक फिर खराब हो गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। जेल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया की निगरानी के लिए रविन्द्र नाथ ठाकुर को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। शव का पोस्टमॉर्टम मेडिकल बोर्ड की देखरेख में कराया जाएगा। मजिस्ट्रेट रविन्द्र नाथ ठाकुर और धनबाद थाना के एसआई जेएल शर्मा ने बताया कि मृतक पहले से किसी बीमारी से ग्रसित था। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। गौरतलब है कि 16 मई को जीतन रजवार की पत्नी संजोती देवी का शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। संजोती के पिता नरेश रजवार के बयान पर गोविंदपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने जीतन को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मृतक दंपति का एक चार साल का बेटा भी है। Source link

Scroll to Top