भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

पहाड़ों पर खेती, 40000 का मुनाफा! किसान धनेश्वर बोले- इस ट्रिक से...

होमताजा खबरकृषि पहाड़ों पर खेती, 40000 का मुनाफा! किसान धनेश्वर बोले- 10 क्विंटल नेनुआ बेचा Last Updated:May 15, 2026, 05:42 IST Ranchi Agriculture News: रांची के सिमबेड़ा गांव के किसान धनेश्वर महतो ने पथरीली जमीन पर ड्रिप इरीगेशन से भिंडी, टमाटर, नेनुआ, बैगन उगाकर रिलायंस स्मार्ट को बेचते हुए महीने में करीब 40000 कमा रहे हैं. आइये जानते हैं उनकी खेती के बारे में. ख़बरें फटाफट रांची: झारखंड की राजधानी रांची का सिमबेड़ा गांव जो की पूरी तरह से पहाड़ में बसा हुआ है. यहां की जमीन एकदम पथरीली है, लेकिन इस जमीन में भी किसान धनेश्वर महतो ने शानदार खेती की है. दरअसल, पहाड़ होने की वजह से पानी यहां पर बरसात का भी टिकती नहीं है. ऐसे में किसान ने ड्रिप इरीगेशन का सहारा लिया है और ड्रिप इरीगेशन का मोटर भी खेत में फिट करवाया है. आइये जानते हैं उनकी खेती के बारे में. बता दें कि जब आप किसान धनेश्वर महतो के घर जाएंगे तो पीछे की तरफ देखेंगे पहाड़ की तरह ऊंचाई पर जमीन है. जहां बहुत ही खूबसूरत खेती हो रही है. यहां की ऐसी जमीन है, जहां बरसात का पानी एक सेकंड के लिए भी नहीं रुकता है. ऐसे में किसान धनेश्वर बताते हैं कि यहां पर तो खेती के नाम से ही हाहाकार मच जाता है. कैसे होगी, पानी तो है ही नहीं. ऐसे में उन्होंने ट्रिप इरिगेशन मशीन लगवाया है. एक बूंद पानी नहीं होता है बर्बाद उन्होंने बताया कि ड्रिप इरीगेशन में क्या है कि एक बूंद भी पानी बर्बाद नहीं होता है. हमारे पास बोरिंग है और एक मशीन लगी रहती है. मशीन में बोरिंग से पानी आता है और फिर हर क्यारी में पाइप लगा होता है और वह पाइप में एक छेद होता है. जो सीधा जड़ में पानी छोड़ता है. ऐसे में जड़ को जितनी जरूरत होती है. यह उतना पानी दे देता है. दिन में तीन बार ऑन करते हैं और तीन बार पानी एकदम जड़ में अपने आप चला जाता है. अब क्या है कि हमें परेशान होने की जरूरत नहीं है. बस एक बार मशीन ऑन कीजिए और तीनों टाइम फसल में पानी चला गया. असली मसाला तो पानी का होता है. पानी के बिना खेती हो ही नहीं सकती. ऐसे में आज हमारे पास भिंडी, टमाटर सब कुछ है. कल ही 10 क्विंटल नेनुआ तोड़कर रिलायंस स्मार्ट में देने का काम किया है. 5 क्विंटल बैगन की भी तुड़ाई की है. खेती से हो रही है महीने की 40000 तक कमाई किसान धनेश्वर बताते हैं कि एक समय था. जब यहां खेती के बारे में सोचना पड़ता था कि कैसे होगा और आज इसी खेती से ₹40,000 महीने तक की कमाई हो जाती है. क्योंकि अपना मार्ट, रिलायंस स्मार्ट जैसे सुपरमार्केट यहां से सीधे ले जाते हैं. हमें बाजार में भी देने की जरूरत नहीं पड़ती और आज खेती के पैसे से अपना ढाबा भी खोल लिया और अब ढाबा से भी कमाई कर रहे हैं. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

कोडरमा में महिलाएं जूट उत्पाद बनाकर बन रहीं आत्मनिर्भर:राधा यादव ने 20...

कोडरमा जिले की महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। कभी घर की चारदीवारी तक सीमित रहने वाली ये महिलाएं अब अपने हुनर और मेहनत के दम पर रोजगार सृजित कर रही हैं और आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं। कोडरमा सदर प्रखंड की राधा यादव और उनकी टीम इस बदलाव का एक प्रेरणादायक उदाहरण है। कुछ साल पहले तक राधा यादव का जीवन केवल घरेलू जिम्मेदारियों तक ही सीमित था। जीविका समूह से जुड़ने के बाद उन्हें एक नई दिशा मिली। समूह के माध्यम से मिले प्रशिक्षण और सहयोग से उन्होंने जूट (पटसन) उत्पाद बनाने का कौशल सीखा। घरेलू उपयोग की विभिन्न वस्तुएं तैयार कर रही आज राधा यादव और उनके साथ दर्जनों अन्य महिलाएं जूट से बैग, सजावटी सामान और घरेलू उपयोग की विभिन्न वस्तुएं तैयार कर रही हैं। इन उत्पादों की बाजार में अच्छी मांग है, जिससे उनकी आय में लगातार वृद्धि हो रही है। आय बढ़ने से इन महिलाओं का आत्मविश्वास भी मजबूत हुआ है। राधा के साथ लगभग 20 महिलाओं का एक समूह इस कार्य से जुड़ा हुआ है। समूह की अधिकांश महिलाएं एक साथ सिलाई मशीन का उपयोग कर थैले और अन्य सामानों की सिलाई व कढ़ाई करती हैं, जिससे उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद तैयार होते हैं। उनके उत्पादों की बाजार में मांग लगातार बढ़ रही है। राधा यादव ने बताया कि इस कार्य के प्रति उनकी रुचि उनके बच्चों को स्कूल में मिलने वाले प्रोजेक्ट से जगी थी। उन्होंने बताया कि 2024 में जब उनके बच्चों को स्कूल में जूट से संबंधित कोई प्रोजेक्ट मिलता था, तो वे उसे बड़े चाव से बनाती थीं। इसके परिणामस्वरूप उनके बच्चों को प्रोजेक्ट में हमेशा प्रथम स्थान मिलता था। इसी से उन्हें लगा कि वे इस कार्य को रोजगार के रूप में और भी बेहतर तरीके से कर सकती हैं। सुतली बनाने से हुई शुरुआत उन्होंने बताया कि पहले तो उन्होंने सुतली (जूट का धागा) बनाने से इसकी शुरुआत की। धीरे-धीरे ये यूट्यूब से वीडिओ देखकर कई अन्य प्रोडक्ट बनाने लगीं। इसी दौरान जिला प्रशासन द्वारा झुमरीतिलैया शहर में लगाए गए आकांक्षा हाट में ssg के माध्यम से उन्हें अपने प्रोडक्ट्स की प्रदर्शनी के लिए स्टॉल लगाने की जगह मिली। जहां इनके प्रोडक्ट्स को जिला प्रशासन व लोगों ने खूब सराहा। इसके पश्चात वे तत्कालीन उपायुक्त से मिलीं और इन्हें तथा इनके समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिलाने का आग्रह किया। इसके बाद जन जागरण केंद्र द्वारा इन्हें तथा इनके साथ काम करने वाली समूह को 25 दिनों का प्रशिक्षण दिलवाया गया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण लेने के पश्चात उन्होंने एक सिलाई मशीन से अपने रोजगार की शुरुआत की। जिससे इन्होंने जूट के अलग-अलग प्रोडक्ट बनाने शुरू किए। इनके प्रोडक्ट की धीरे-धीरे मांग बढ़ने लगी। जिले के सरकारी मीटिंग में अधिकारियों के लिए उपयोग होने वाले प्लास्टिक फ़ाइल की जगह इनके जूट से बने फ़ाइल और फोल्डर की मांग बढ़ने लगी। बढ़ती मांग और समूह में लगातार जुड़ रही महिलाओं को ध्यान में रखते हुए इन्होंने जिला उद्योग केंद्र से 90 प्रतिशत अनुदान ( 4 लाख 50 हजार रुपए ) और अपने 50 हजार रुपए की लागत से सिलाई मशीन की संख्या बढ़ाई और आज ये अपने रोजगार को दिन प्रतिदिन नई ऊंचाईयों पर ले जा रही हैं। यहां काम करने वाली शोभा कुमारी ने बताया कि राधा के दृढ़ संकल्प और काम करने की इच्छा से ये प्रेरित हुईं और इनके साथ जुड़ गईं। इन्होंने बताया कि ये अपने घर के काम जल्द से जल्द निबटाकर यहाँ आ जाती हैं। जिसके कारण घर में खाली बैठने के जगह अब ये कुछ नया सीख पा रही हैं, साथ ही साथ इन्हें अब कुछ आमदनी भी हो रही है, जिससे ये आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रही हैं। कोलकाता से मंगाती हैं रॉ मटेरियल राधा यादव ने कहा कि वे फिलहाल जुट से जो भी प्रोडक्ट्स बना रही हैं, उसका रॉ मटेरियल वे कोलकाता से मंगवा रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें एक झोला तैयार करने में करीब 120 रुपए का खर्च आता है, जबकि वे उसी 80 रुपए का मुनाफा के साथ 200 रुपए में बेच देती हैं। इस प्रकार से वे महीने का 10 से 12 हजार रुपए की आमदनी कर लेती हैं। उन्होंने कहा कि अभी तो उनके व्यापार की शुरुआत हुई है, जैसे-जैसे इनके प्रोडक्ट्स का प्रचार प्रसार होगा, वैसे वैसे डिमांड बढ़ेगी। डिमांड बढ़ने के पश्चात आमदनी भी बढ़ेगी। प्लास्टिक थैले को पूर्णतः बंद करने की इच्छा इधर राधा यादव ने कहा कि उनका एक उद्देश्य यह भी है कि वे अपने शहर को प्लस्टिक मुक्त बनाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां प्लास्टिक के बने थैले इत्यादि से प्रदूषण बढ़ रही है। वहीं जुट के थैले पूरी तरह से इको फ्रेंडली हैं। सरकार के नो प्लास्टिक मुहिम को जूट के बने थैले के उपयोग से ही सार्थक किया जा सकता है। Source link

झारखंड

नीट पेपर लीक मामला, देवघर में छात्रों ने किया प्रदर्शन:केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

देवघर में नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों और झारखंड छात्र मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। शहर के स्थानीय टावर चौक पर बड़ी संख्या में जुटे छात्रों और संगठन के सदस्यों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया। इस दौरान पूरे इलाके में काफी देर तक राजनीतिक और छात्र संगठनों की गतिविधियां तेज रहीं। इस प्रदर्शन में झारखंड छात्र मोर्चा के अलावा कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, वरिष्ठ नेता सुरेश शाह और छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजा कुमार सहित कई कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक की घटनाएं देश के लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजा कुमार ने कहा कि छात्र दिन-रात मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। उनके अभिभावक भी बच्चों की पढ़ाई के लिए हर संभव प्रयास करते हैं, लेकिन जब परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी सामने आती है तो छात्रों का मनोबल टूट जाता है। उन्होंने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इस मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही, केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग भी उठाई गई। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के बजाय लगातार अनियमितताओं की खबरें सामने आ रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगी तो युवाओं का भरोसा परीक्षा प्रणाली से उठ सकता है। छात्रों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। Source link

ताज़ा खबर

PM Modi UAE Visit LIVE | India Energy Security | Iran War...

PM Modi UAE Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 20 मई 2026 तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), नीदरलैंड्स, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की पांच देशों की महत्वपूर्ण यात्रा पर रहेंगे. इस दौरे का मुख्य उद्देश्य व्यापार, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, हरित विकास और निवेश जैसे क्षेत्रों में भारत की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है. यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत यूरोप और खाड़ी क्षेत्र के साथ अपने आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को तेजी से विस्तार दे रहा है. निर्यातकों के संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशंस (FIEO) ने इस दौरे को भारत के लिए बेहद अहम बताते हुए कहा है कि इससे भारतीय निर्यातकों को नए अवसर मिलेंगे और व्यापारिक रिश्तों को नई गति मिलेगी. FIEO के अध्यक्ष एससी रल्हन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की उच्चस्तरीय बैठकों से इंजीनियरिंग, क्लीन एनर्जी, टेक्नोलॉजी, फार्मास्यूटिकल्स, टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग, लॉजिस्टिक्स और डिजिटल ट्रेड जैसे क्षेत्रों में भारतीय कंपनियों के लिए नए बाजार खुल सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दौरे की शुरुआत में 15 मई को UAE पहुंचे. यहां पीएम मोदी यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे. विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों देशों के बीच ऊर्जा सहयोग, निवेश, व्यापार और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा होगी. FIEO ने कहा कि यूएई भारत का प्रमुख व्यापारिक और निवेश साझेदार है और मध्य पूर्व तथा अफ्रीका में भारतीय निर्यात के लिए एक अहम प्रवेश द्वार की भूमिका निभाता है. यूएई की अंतरराष्ट्रीय सहयोग राज्य मंत्री रीम अल हाशिमी ने प्रधानमंत्री मोदी को अमीरात के नेतृत्व और जनता के लिए अनमोल धरोहर बताते हुए कहा कि दोनों देशों के संबंध व्यापार और तकनीक के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने वाले हैं. उन्होंने कहा कि जनवरी में यूएई राष्ट्रपति की भारत यात्रा और फरवरी में एआई शिखर सम्मेलन में क्राउन प्रिंस की भागीदारी के बाद यह दौरा द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती देगा. UAE के बाद प्रधानमंत्री मोदी 15 से 17 मई तक नीदरलैंड्स जाएंगे. यहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री रॉब जेटन के अलावा किंग विलेम-अलेक्जेंडर और क्वीन मैक्सिमा से होगी. वार्ता में सेमीकंडक्टर, ग्रीन हाइड्रोजन, इनोवेशन, रक्षा और जल प्रबंधन जैसे विषय प्रमुख रहेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री 17 से 18 मई तक स्वीडन का दौरा करेंगे और वहां प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. दोनों नेता यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री को भी संबोधित करेंगे. चर्चा का केंद्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, उभरती प्रौद्योगिकियां, हरित परिवर्तन और मजबूत सप्लाई चेन होंगे. नॉर्वे में प्रधानमंत्री मोदी 19 मई को ओस्लो में आयोजित तीसरे इंडिया-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इस सम्मेलन में डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड और स्वीडन के नेता भी शामिल होंगे. FIEO का मानना है कि भारत और नॉर्डिक देशों के बीच बढ़ता रणनीतिक सहयोग भारतीय स्टार्टअप्स, तकनीकी साझेदारी और हरित विकास को नई दिशा देगा. दौरे के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री 19 से 20 मई तक इटली जाएंगे, जहां वह प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और राष्ट्रपति सर्जियो मातारेला से मुलाकात करेंगे. भारत और इटली के बीच हाल के वर्षों में रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग तेजी से बढ़ा है. PM Modi UAE Visit Live: पीएम मोदी ने अपने अंदाज में अल नाहयान का जताया आभार पीएम मोदी यूएई विजिट लाइव: पीएम मोदी ने एक्‍स पर पोस्‍ट कर यूएई के राष्‍ट्रपति अल नाहयान का आभार जताया है. उन्‍होंने कहा, ‘मैं अपने भाई, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का अबू धाबी हवाई अड्डे पर मेरे स्वागत के लिए उनके सौहार्दपूर्ण और सम्मानपूर्ण आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त करता हूं.’ أتوجه بالشكر إلى أخي صاحب السمو الشيخ محمد بن زايد آل نهيان، رئيس دولة الإمارات العربية المتحدة، على لفتته الكريمة باستقبالي في مطار أبوظبي. وإنني أتطلع إلى مباحثاتنا الرامية إلى تعزيز الروابط بين الهند والإمارات عبر قطاعات مهمة، مثل الطاقة والاستثمار وسلاسل التوريد وغيرها.… pic.twitter.com/usOIZxG7HA — Narendra Modi (@narendramodi) May 15, 2026 BRICS Meeting LIVE: अमेरिका-ईरान के बीच शांति लाने के लिए भारत ही बन सकता है बेहतरीन मध्‍यस्‍थ – रूस ब्रिक्‍स विदेश मंत्री बैठक लाइव: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत की कूटनीतिक क्षमता की सराहना करते हुए कहा है कि यदि अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय तक मध्यस्थता की आवश्यकता पड़ती है, तो भारत इस भूमिका को प्रभावी ढंग से निभा सकता है. दिल्ली में मीडिया ब्रीफिंग के दौरान लावरोव ने कहा कि पाकिस्तान फिलहाल अमेरिका और ईरान के बीच संवाद स्थापित कराने में मदद कर रहा है, ताकि मौजूदा जरूरी समस्याओं का समाधान निकाला जा सके. लावरोव ने कहा कि भारत के पास विशाल कूटनीतिक अनुभव है और वह क्षेत्रीय तथा वैश्विक स्तर पर संतुलित भूमिका निभाने की क्षमता रखता है. रूस के विदेश मंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है, जब पश्चिम एशिया में तनाव और परमाणु समझौते समेत कई मुद्दों पर अमेरिका और ईरान के बीच मतभेद बने हुए हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि भारत के अमेरिका, ईरान और खाड़ी देशों के साथ संतुलित संबंध उसे संभावित मध्यस्थ के रूप में मजबूत स्थिति प्रदान करते हैं. रूस की ओर से भारत की भूमिका को लेकर दिया गया यह संकेत अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में नई संभावनाओं की ओर इशारा माना जा रहा है. PM Modi UAE Visit Live: तेल और LPG पर भारत-यूएई के बीच महा-करार पीएम मोदी यूएई विजिट लाइव: भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच रिश्तों को नई मजबूती देते हुए प्रधानमंत्री Narendra Modi की यूएई यात्रा के दौरान कई अहम समझौतों और निवेश घोषणाओं पर सहमति बनी. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत यूएई के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और आगे भी खड़ा रहेगा. पीएम मोदी ने दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए यूएई नेतृत्व का आभार जताया. इस छोटी लेकिन महत्वपूर्ण यात्रा के दौरान भारत और यूएई के बीच रणनीतिक रक्षा साझेदारी को लेकर समझौता हुआ. इसके साथ ही स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व पर भी दोनों देशों ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए, जिससे भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिलने की उम्मीद है. एलपीजी यानी रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर भी महत्वपूर्ण सहमति बनी. दोनों देशों ने गुजरात के वडिनार में शिप रिपेयर क्लस्टर

झारखंड

पलामू में मेडिकल पढ़ाई का होगा विस्तार, एमबीबीएस के बाद अब पीजी...

Last Updated:May 15, 2026, 12:06 IST Palamu Medical PG Courses To Start Soon: मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पलामू में पीजी कोर्स शुरू करने की तैयारी चल रही है. जल्द ही यहां से यूजी के साथ ही मेडिकल के पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स भी किए जा सकेंगे. एनएमसी से मंजूरी अभी नहीं मिली है, नया 500 बेड का अस्पताल दिसंबर तक तैयार होने की उम्मीद है. ख़बरें फटाफट पलामू. अगर आप डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं, तो अब पलामू भी मेडिकल शिक्षा के बड़े केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है. मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एमबीबीएस की पढ़ाई पहले से संचालित हो रही है और अब यहां पोस्ट ग्रेजुएट यानी पीजी कोर्स शुरू करने की तैयारी भी तेज कर दी गई है. कॉलेज में हर वर्ष 100 छात्रों का नामांकन लिया जाता है और आधुनिक सुविधाओं के बीच मेडिकल शिक्षा दी जा रही है. 2019 से शुरू हुई एमबीबीएस की पढ़ाईमेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्राचार्य डॉ. जक्का श्रीनिवास राव ने बताया कि वर्ष 2019 से यहां एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू हुई थी. बीच में एक वर्ष का गैप जरूर हुआ, लेकिन इसके बाद लगातार शैक्षणिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं. वर्तमान में यहां 2021, 2022, 2023, 2024 और 2025 बैच के छात्र अध्ययनरत हैं. कॉलेज में हर साल 100 विद्यार्थियों का नामांकन किया जाता है. छात्रों के लिए आधुनिक हॉस्टल सुविधाकॉलेज परिसर में छात्रों के रहने के लिए आधुनिक हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध है. लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग हॉस्टल बनाए गए हैं. कुल 8 मंजिला हॉस्टल में एक मंजिल पर लगभग 26 से 28 छात्रों के रहने की व्यवस्था है. प्रत्येक कमरे में दो बेड उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि छात्रों को बेहतर वातावरण मिल सके. एमबीबीएस के साथ पारा मेडिकल की पढ़ाईकॉलेज में अंडर ग्रेजुएट स्तर पर एमबीबीएस की पढ़ाई के साथ-साथ पारा मेडिकल कोर्स भी संचालित किए जा रहे हैं. इससे स्थानीय छात्रों को चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने का बेहतर अवसर मिल रहा है. मेडिकल शिक्षा के विस्तार के साथ संस्थान लगातार नई सुविधाएं जोड़ने में जुटा हुआ है. अब शुरू होगी पीजी की पढ़ाईमेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने इस वर्ष पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के लिए भी आवेदन किया है. इसके तहत एनाटॉमी, बायोकेमिस्ट्री, पैथोलॉजी और आई विभाग समेत 5 विभागों में पीजी कोर्स शुरू करने की तैयारी की गई है. प्रस्ताव को नेशनल मेडिकल कमीशन यानी एनएमसी के पास भेजा गया है. स्वीकृति मिलने के बाद यहां स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई शुरू हो जाएगी. 500 बेड वाले अस्पताल की तैयारीकॉलेज प्रशासन स्किल लैब स्थापित करने की दिशा में भी काम कर रहा है. वहीं नए अस्पताल भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. निर्माण पूरा होने के बाद इसे कॉलेज को सौंप दिया जाएगा. उम्मीद जताई जा रही है कि दिसंबर के अंत तक अस्पताल की सुविधा शुरू हो जाएगी. नए अस्पताल में 500 बेड की क्षमता होगी. फिलहाल सदर अस्पताल को अपग्रेड कर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के रूप में संचालित किया जा रहा है, जहां वर्तमान में 400 बेड की सुविधा उपलब्ध है. About the Author Raina Shukla बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Palamu,Jharkhand Source link

झारखंड

जामताड़ा में साइबर ठगी, बंद स्कूल से 3 गिरफ्तार:पुलिस ने 8 मोबाइल...

जामताड़ा पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में गठित टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के दक्षिणीडीह गांव स्थित एक बंद पड़े स्कूल से इन्हें पकड़ा। ये अपराधी एलपीजी गैस के नाम पर लोगों को ठग रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजेश मंडल (28), अजय मंडल (28) और हीरालाल मंडल (30) के रूप में हुई है। ये सभी नारायणपुर थाना क्षेत्र के मिरगा गांव के निवासी हैं। पुलिस ने मौके से आठ मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, जिनका उपयोग ठगी में किया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पूरे भारत में लोगों को रैंडम कॉल कर एलपीजी गैस कनेक्शन और सब्सिडी का झांसा देते थे। इसके बाद वे लोगों से मोबाइल में फर्जी ऐप इंस्टॉल करवाकर उनके बैंक खातों से पैसे ठग लेते थे। एसपी ने यह भी बताया कि गिरफ्तार आरोपी अजय मंडल का पुराना आपराधिक इतिहास है। वह पहले देवघर जिले में साइबर अपराध के एक मामले में लगभग ढाई साल की जेल की सजा काट चुका है। जेल से बाहर आने के बाद वह फिर से साइबर अपराध की गतिविधियों में सक्रिय हो गया था। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, जनवरी 2024 से अब तक कुल 60 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने जोर देकर कहा कि साइबर अपराधियों के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट और टेलीकम्युनिकेशन एक्ट के तहत कांड संख्या 26/26 दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। एसपी ने लोगों से साइबर अपराध से दूर रहने और मुख्यधारा में लौटने की अपील भी की। Source link

शिक्षा

NEET 2026 Exam Date; NEET UG 2026 Paper Leak Controversy Update

Hindi News National NEET 2026 Exam Date; NEET UG 2026 Paper Leak Controversy Update | NTA Guideline नई दिल्ली12 मिनट पहले कॉपी लिंक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अगले सत्र से NEET-UG परीक्षा ऑनलाइन होगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने माना कि 3 मई को हुई NEET-UG-2026 की परीक्षा के पेपर लीक हुए थे। उन्होंने कहा, ‘हम नहीं चाहते थे कि कोई गलत कैंडिडेट सिलेक्ट हो जाए। इसलिए हमने बड़ी जिम्मेदारी से परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया। अब यह परीक्षा रविवार 21 जून को होगी। 7 मई को गड़बड़ी का पता चला था। एनटीए ने सरकार को बताया। फिर 12 मई को रीएग्जाम का फैसला लिया गया।’ शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘रीएग्जाम में छात्रों को 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम मिलेगा। छात्र रीएग्जाम में अपनी पसंद का सेंटर चुन पाएंगे।’ इससे पहले 3 मई को यह एग्जाम देश के 551 और विदेशों के 14 शहरों में हुई था। इसके लिए 5400 से ज्यादा एग्जाम सेंटर्स बनाए गए थे। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, छात्रों के आने-जाने के लिए राज्यों से बात करूंगा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘राधाकृष्ण समिति की सिफारिशों का पालन करने के बावजूद यह उल्लंघन कैसे हुआ। ऐसे में सरकारी मशीनरी यह सुनिश्चित करेगी कि इस बार कोई अनियमितता न हो। मंत्री के रूप में, अभिभावक के रूप में, अधिकारी के रूप में हमें परीक्षा रद्द करने का कठिन निर्णय लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि हमें सुधारों के लिए कई सुझाव मिले हैं। हम इस पर काम कर रहे हैं। NTA का गठन सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार हुआ था। इसके अलावा मैं उम्मीदवारों के परिवहन को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकारों से बात करूंगा। NEET पेपर लीक केस में अब तक 7 गिरफ्तारियां CBI ने इस मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 5 यानी राजस्थान से पकड़े गए मांगी लाल बिंवाल, जमवारामगढ़ के भाई दिनेश बिंवाल, बेटा विकास बिंवाल, हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले यश यादव और नासिक से शुभम खैरनार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पांचों आरोपियों को 7 दिन की कस्टडी में भेज दिया है। सीबीआई ने इनके अलावा, पुणे से ब्यूटीशियन मनीषा वाघमारे, नासिक से धनंजय लोखंडे को गिरफ्तार किया था। पिछले 3 दिन में क्या-क्या हुआ 12 मई: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी। CBI को जांच सौंपी गई। CBI ने FIR दर्ज की। NTA ने फैसला लिया परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। 13 मई: CBI ने राजस्थान और बिहार समेत कई राज्यों में छापेमारी और पूछताछ की। जांच में सामने आया कि कथित तौर पर पेपर राजस्थान के सीकर तक पहुंचाया गया था। जांच एजेंसी ने कोचिंग सेंटर संचालकों, स्टाफ और छात्रों से पूछताछ की। 5 लोगों को गिरफ्तार किया। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। इसमें सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में दोबारा परीक्षा कराने की मांग की गई है। कहा- NTA पर भरोसा नहीं। 14 मई: CBI ने मांगी लाल बिंवाल, जमवारामगढ़ के भाई दिनेश बिंवाल, बेटा विकास बिंवाल, हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले यश यादव और नासिक से शुभम खैरनार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। CBI ने पांचों आरोपियों को गुरुवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। यश ने सीकर पहुंचाया था पेपर CBI को पता चला है कि लीक पेपर कथित तौर पर आरोपी यश यादव के जरिए राजस्थान पहुंचा था। सूत्रों के मुताबिक, छात्रों से पेपर तक पहुंच दिलाने के बदले 2 लाख से 5 लाख रुपए तक वसूले गए थे। सूत्रों के अनुसार, यश यादव की पहचान एक अन्य आरोपी विकास बिंवाल से थी। जांच में सामने आया है कि विकास के पिता दिनेश ने कथित तौर पर NEET-UG के प्रश्नपत्र की हार्ड कॉपी को स्कैन कर उसे PDF फाइल में बदला था। सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर प्रश्नपत्र को पहले हाथ से लिखा और फिर स्कैन कर राजस्थान के सीकर जिले में कोचिंग सेंटरों में पढ़ने वाले छात्रों के बीच प्रसारित किया। सीकर में 3 मई की रात को थाने पहुंचे कोचिंग सेंटर के टीचर और पीजी संचालक के पास वायरल गेस पेपर (क्वेशन बैंक) था। इसमें मूल पेपर के 180 सवाल में से 150 सवाल हूबहू थे। एक ही हैंडराइटिंग में लिखे 300+ सवाल, 150 परीक्षा में आए ‘गेस पेपर’ हाथ से लिखे गए। इनकी हैंडराइटिंग भी एक ही है। NTA सरकार की परीक्षा एजेंसी है NTA भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तहत काम करने वाली एक स्वायत्त परीक्षा एजेंसी है। इसकी स्थापना 2017 में हुई थी। NTA देश की कई प्रमुख प्रवेश परीक्षाएं जैसे- NEET-UG, JEE Main, CUET, UGC-NET, CMAT और GPAT आयोजित करता है। पहली बार जनवरी 2019 में JEE Main परीक्षा आयोजित कराई थी। NEET से 1 लाख से ज्यादा मेडिकल सीटों में एडमिशन: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) भारत में मेडिकल और डेंटल कोर्सेज में दाखिले के लिए होने वाली राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा है। इसकी शुरुआत 2013 में हुई थी।इस परीक्षा के माध्यम से देश के सभी सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS, आयुष (BAMS, BHMS) और नर्सिंग जैसे कोर्सेज में दाखिला मिलता है, जिसमें AIIMS और JIPMER जैसे प्रतिष्ठित संस्थान भी शामिल हैं। अभी देश में लगभग 1 लाख से अधिक MBBS और 27000 से अधिक BDS सीटें हैं। 2024 में भी हुआ था पेपर लीक, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था: 2024 में भी NEET UG परीक्षा पेपर लीक के चलते कुछ सेंटर्स पर रद्द कर दी गई थी। परीक्षा 5 मई 2024 को हुई थी। 6 मई को NTA ने पेपर लीक की बात से इनकार किया था। इसके बाद बिहार (पटना) और झारखंड (हजारीबाग) में जांच हुई। जांच में पेपर लीक के सबूत मिले और कई गिरफ्तारियां भी हुईं थीं।हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने पूरी परीक्षा रद्द करने से इनकार कर दिया था और कुछ सेंटर पर 1539 कैंडिडेट्स की दोबारा परीक्षा हुई थी। पेपर लीक के आरोपों के अलावा, 67 छात्रों को 720/720 अंक मिलना और एक ही केंद्र से कई टॉपर्स का आना भी बड़े विवाद का

झारखंड

गोड्डा में 3 वर्षीय बच्ची की गला दबाकर हत्या:कुएं से बरामद की...

गोड्डा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मकुंड़ी संथाली टोला में एक 3 वर्षीय बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी गई। बच्ची का शव आधी रात को एक कुएं से बरामद किया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों हत्या क्यों की, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। यह घटना गुरुवार को आधी रात को सामने आई, जब मकुड़ी गांव की बच्ची निशा सोरेन (3), पिता रमेश सोरेन, गुरुवार दोपहर से लापता हो गई थी। निशा अपने नानी के घर मकुंड़ी संथाली टोला में रह रही थी। मृतिका एक भाई और एक बहन में छोटी है। उसका मूल घर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रमला संथाली टोला है। परिजनों और ग्रामीणों ने बच्ची की काफी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिली। आधी रात को जब ग्रामीण बच्ची को ढूंढ रहे थे, तभी उन्होंने एक व्यक्ति को बोरे के साथ देखा। वह छिपकर बोरे को पास के कुएं में फेंककर वापस आ गया। ग्रामीणों ने कुएं से शव को बाहर निकाला ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने बताया कि बोरे में बच्ची का शव था। इसके बाद ग्रामीणों ने कुएं से शव को बाहर निकाला। ग्रामीणों द्वारा मारपीट करने पर आरोपी ने अपने साथी जारमेन सोरेन का भी नाम बताया। बाद में ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों जारमेन सोरेन और प्रेम मुर्मू, को पकड़कर उनके साथ जमकर मारपीट की। घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना प्रभारी आनंद साहा मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बचाकर दोनों आरोपियों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी आनंद साहा ने पुष्टि की कि पड़ोस के ही दो युवकों ने बच्ची का गला दबाकर हत्या की है। और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। Source link

ताज़ा खबर

मानसून से पहले ही मैदान में उतरे किसान! खेतों में जुताई शुरू,...

Last Updated:May 15, 2026, 12:43 IST मानसून अभी दूर है, लेकिन अलवर और खैरतल तिजारा जिले के किसान खरीफ सीजन की तैयारी में अभी से जुट गए हैं. गांव-गांव में ट्रैक्टरों की गड़गड़ाहट सुनाई दे रही है और खेतों में जुताई-हंकाई जोरों पर है. कृषि उपकरणों की मांग अचानक बढ़ गई है और वर्कशॉपों में देर रात तक काम हो रहा है. किसानों का एक ही लक्ष्य है- पहली बारिश के साथ ही बुआई शुरू हो जाए. ख़बरें फटाफट अलवर : अलवर जिला सहित खैरतल तिजारा जिले में किसानों ने खरीफ सीजन की बुआई की तैयारी में लगे हुए हैं. किसान अपने खेतों को तैयार करने के लिए ट्रैक्टर से खेतों में जुताई करवा रहे हैं. जहां गांवों में सुबह से ही ट्रैक्टरों की गड़गड़ाहट सुनाई देने लगी है, वहीं, किसान खेतों में हंकाई और जुताई कर जमीन को तैयार करने में जुट गए हैं खैरथल तिजारा जिले के कोटकासिम, तिजारा, खैरथल और किशनगढ़ बास सहित विभिन्न गांव में किसान खरीफ सीजन की बुआई के लिए किसानों में समय से पहले तैयारी को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है, जिससे कृषि गतिविधियां गांव-गांव में तेज हो गई है. किसान खेतों को समतल करने, खरपतवार हटाने और मिट्टी को भुरभुरी बनाने का कार्य कर रहे हैं, ताकि पहली बारिश होते ही बुवाई का काम बिना देरी शुरू किया जा सके. कई किसान ट्रैक्टरों से गहरी जुताई करवा रहे हैं, जिससे मिट्टी की उर्वरता बढ़े और फसल उत्पादन बेहतर हो सके. खेतों में तैयारी तेज, औजारों की मांग बढ़ीफसलों की बुवाई से पहले किसान अपने खेत में उपयोग होने वाले कृषि उपकरण की खरीदारी और ट्रैक्टर को सही करने के काम में लगे हुए हैं. सीजन से पहले वर्कशॉपों में सुबह से देर रात तक कारीगर कृषि उपकरणों की मरम्मत और निर्माण में जुटे हुए हैं. किसान तवी, कल्टी, हल, नेरणी सहित अन्य उपकरणों को दुरुस्त करवाने और खरीदारी करने के लिए किसान की भीड़ लगी हुई है. कृषि उपकरण व्यापारी केदार, सैकुल खान ने बताया कि इन दिनों हंकाई और जुताई से जुड़े औजारों की मांग अचानक बढ़ गई है. मानसून से पहले किसान जुटे तैयारियों मेंकिसान पुराने उपकरणों की मरम्मत के साथ नए औजार भी तैयार करवा रहे हैं. वहीं इस समय खेत की जुताई के लिए काम आने वाले हल की ज्यादा ग्रामीण इलाकों में किसान परिवार सहित खेतों में जुटे हुए हैं. कृषि जानकारों के अनुसार समय पर हंकाई और जुताई करने से मिट्टी की संरचना बेहतर होती है, नमी बनी रहती है और खरपतवार नियंत्रण में मदद मिलती है, जिससे फसल उत्पादन में वृद्धि की संभावना बढ़ जाती है. मौसम में बदलाव और तेज हवाओं के बीच किसान जल्द से जल्द अपनी तैयारियां पूरी करने में लगे हैं. लगे हैं, ताकि मानसून की पहली बारिश के साथ ही खरीफ फसलों की बुवाई शुरू की जा सके. About the Author Rupesh Kumar Jaiswal A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at News18 India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Alwar,Alwar,Rajasthan Source link

झारखंड

डॉक्टर माता-पिता से मिली प्रेरणा, कंसिस्टेंसी के दम पर जयमंजस बने जिला...

Last Updated:May 15, 2026, 12:24 IST Palamu CBSE Topper: सीबीएसई 12वीं में पलामू के डीएवी पब्लिक स्कूल, डाल्टनगंज के जयमंजस लकड़ा ने 97.2 प्रतिशत के साथ जिला टॉप किया है. उनके माता-पिता डॉक्टर हैं और जयमंजस भी आगे चलकर डॉक्टर ही बनना चाहते हैं. उन्होंने अपनी पढ़ाई की स्ट्रेटजी शेयर की. ख़बरें फटाफट पलामू. सीबीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा में इस बार पलामू जिले के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है. विज्ञान संकाय से डीएवी पब्लिक स्कूल, डाल्टनगंज के छात्र जयमंजस लकड़ा ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है. खास बात यह है कि जयमंजस एक डॉक्टर परिवार से आते हैं. उनके पिता जयवंत लकड़ा और मां डॉ. एस.एस. होरो दोनों पेशे से डॉक्टर हैं. माता-पिता को लोगों की सेवा करते देख जयमंजस ने भी डॉक्टर बनने का सपना संजोया है और अब मेडिकल की तैयारी में जुट गए हैं. परिवार का सहयोग मिलाजयमंजस ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, शिक्षकों और नियमित पढ़ाई को दिया है. उन्होंने बताया कि उन्होंने घर पर रहकर सेल्फ स्टडी के जरिए तैयारी की. स्कूल के शिक्षकों का लगातार मार्गदर्शन मिला और परिवार ने हर कदम पर सहयोग किया. वे रोजाना करीब 5 से 6 घंटे पढ़ाई करते थे. उनका मानना है कि पढ़ाई में सबसे जरूरी चीज कंसिस्टेंसी होती है, जिससे सफलता जरूर मिलती है. रिफ्रेश होने के लिए चलाते थो मोबाइलउन्होंने बताया कि पढ़ाई के दौरान जब थकान महसूस होती थी, तो करीब एक घंटे मोबाइल चलाकर खुद को फ्रेश कर लेते थे. इसके बाद फिर पूरी ऊर्जा के साथ पढ़ाई में जुट जाते थे. जयमंजस का कहना है कि वे किसी भी चैप्टर को केवल एक बार पढ़कर नहीं छोड़ते थे, बल्कि उसे 2 से 3 बार रिवाइज करते थे, ताकि उसके सभी महत्वपूर्ण बिंदु दिमाग में अच्छी तरह बैठ जाएं. इसके अलावा वे अपने शिक्षकों से लगातार सलाह लेते थे कि किसी विषय या चैप्टर को बेहतर तरीके से कैसे पढ़ा जाए. जयमंजस ने साइंस स्ट्रीम में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय चुना था. इनमें बायोलॉजी उनका सबसे पसंदीदा विषय रहा. इसी विषय में उन्होंने 100 में 100 अंक हासिल किए हैं. उनका सपना है कि आगे चलकर वे एक सफल डॉक्टर बनें और समाज की सेवा करें. ऐसे करें पढ़ाई, जरूर मिलेगी सफलताअपनी सफलता के अनुभव साझा करते हुए जयमंजस ने अन्य छात्रों को खास संदेश भी दिया. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी नियमित पढ़ाई करें और कंसिस्टेंसी बनाए रखें. हर टॉपिक का रिवीजन जरूर करें और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र यानी पीवाईक्यू हल करना न भूलें. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पढ़ाई के दौरान अगर थकान महसूस हो, तो थोड़ा आराम जरूर लेना चाहिए, क्योंकि स्वस्थ मन और शरीर से ही बेहतर तैयारी संभव है. About the Author Raina Shukla बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Palamu,Jharkhand Source link

Scroll to Top