भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Author name: scsmdos@gmail.com

झारखंड

जनता तक अनफिल्टर्ड खबर पहुंचाने के लिए जमशेदपुर के युवा की पहल,...

Last Updated:May 11, 2026, 09:24 IST Jamshedpur News: जमशेदपुर के युवा उद्यमी निगम घोष ने जनता तक निष्पक्ष खबरें पहुंचाने और स्वतंत्र पत्रकारों को पक्षपात रहित प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने के लिए न्यूज ऐप लॉन्च किया है. उनका कहना है कि ये ऐप किसी खास विचारधारा से प्रभावित नहीं है और जनता तक अनफिल्टर्ड सच पहुंचाएगा. ख़बरें फटाफट जमशेदपुर. जमशेदपुर के युवा मीडिया उद्यमी निगम घोष ने पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए Liberty Bloc ऐप लॉन्च किया है. इस ऐप का उद्देश्य लोगों तक सही, सरल और निष्पक्ष खबर पहुंचाना है. डिजिटल दौर में जहां लोग तेजी से मोबाइल और इंटरनेट पर खबरें पढ़ रहे हैं, वहीं इस नए प्लेटफॉर्म को स्वतंत्र पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया है. बिना पक्षपात के सामने आएं खबरेंनिगम का कहना है कि आज के समय में लोग ऐसी खबरें देखना और पढ़ना चाहते हैं, जिनमें सच्चाई हो और किसी तरह का दबाव या पक्षपात न हो. इसी सोच के साथ उन्होंने इस ऐप की शुरुआत की है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का सबसे बड़ा काम लोगों को जागरूक करना और समाज से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है. Liberty Bloc पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों के साथ सामाजिक मुद्दों, जनसरोकार और लोगों से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी जाएगी. इसके अलावा युवा और स्वतंत्र पत्रकारों को भी इस मंच पर अपनी बात रखने और रिपोर्टिंग करने का मौका मिलेगा. मिलेगा युवा पत्रकारों को मंचनिगम ने कहा कि कई ऐसे युवा पत्रकार होते हैं, जो अच्छा काम करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें सही मंच नहीं मिल पाता. यह ऐप ऐसे पत्रकारों को खुलकर काम करने का अवसर देगा. उन्होंने बताया कि यह मंच किसी राजनीतिक दल, विचारधारा या संगठन से जुड़ा हुआ नहीं है. इसका मुख्य उद्देश्य लोगों तक संतुलित और निष्पक्ष खबर पहुंचाना है. साथ ही समाज में जागरूक सोच और स्वस्थ चर्चा को बढ़ावा देना भी इस प्लेटफॉर्म की प्राथमिकता होगी. एक नई सोच और पहलनिगम के अनुसार आने वाले समय में Liberty Bloc को और बेहतर बनाने पर काम किया जाएगा. इसमें नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि लोग आसानी से खबर पढ़ सकें और पत्रकार भी बेहतर तरीके से अपनी रिपोर्ट लोगों तक पहुंचा सकें. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक न्यूज ऐप नहीं, बल्कि स्वतंत्र आवाजों को मजबूत करने की एक कोशिश है. लॉन्च के साथ ही इस प्लेटफॉर्म ने अपनी यात्रा शुरू कर दी है और इसे जमशेदपुर में पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई सोच और नई पहल के रूप में देखा जा रहा है. About the Author Raina Shukla बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Jamshedpur,Purbi Singhbhum,Jharkhand Source link

झारखंड

दनुआ घाटी में फिर हादसा; आपस में टकराई 6 गाड़ियां:आधी रात घाटी...

हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र स्थित दनुआ घाटी में रविवार रात करीब 11 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए। ‘मौत की घाटी’ के नाम से कुख्यात इस स्थान पर हुई इस दुर्घटना में दर्जनों लोग घायल हो गए। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक वाहन सड़क किनारे पलट गया, जबकि कई अन्य वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सभी वाहन झारखंड से बिहार की ओर जा रहे थे। टक्कर के बाद घाटी क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। जीटी रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। हादसे के बाद की तस्वीरें देखें… तेज रफ्तार की वजह से हादसा प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और घाटी में वाहनों का अत्यधिक दबाव माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद में जुट गए। वहीं चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार तथा चेक पोस्ट प्रभारी नीतीन कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक अस्पताल चौपारण भेजा गया, जहां प्राथमिक इलाज किया गया। 3-4 घंटे बाद बहाल हुआ यातायात घटना में घायल कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि हादसे में किसी के मौत की सूचना नहीं है, हालांकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कुछ को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। लगभग तीन से चार घंटे तक यातायात बाधित रहने के बाद जीटी रोड पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। Source link

झारखंड

कोडरमा में ढाबे के पीछे मिला मजदूर का शव:बॉडी के पास मिला...

कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत झुमरीतिलैया-जयनगर मुख्य मार्ग पर लाराबाद स्थित एक ढाबे के पीछे सोमवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कोडरमा थाना क्षेत्र के गहराई गांव निवासी 55 वर्षीय रामजी यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पिपराडीह गांव के कुछ ग्रामीण रोज की तरह सुबह खेतों की ओर टहलने निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी, जो बेसुध अवस्था में था। पास जाकर देखने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मोबाइल, कपड़े और सल्फास की गोली बरामद सूचना मिलते ही कोडरमा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस को मृतक का मोबाइल फोन, शर्ट, चप्पल और पानी की बोतल बरामद हुई। इसके अलावा सबसे अहम बात यह रही कि वहां से सल्फास की गोली का एक डब्बा भी मिला, जिसमें आधी टूटी हुई गोली मौजूद थी। इस बरामदगी के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मजदूरी कर चलाता था परिवार स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा है कि रामजी यादव ने संभवतः सल्फास की आधी गोली खाकर आत्महत्या की है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस आत्महत्या सहित अन्य सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और हर एंगल से मामले को खंगाला जा रहा है। बताया जाता है कि रामजी यादव पेशे से मजदूर था। बालू ढोने वाली गाड़ियों में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। अचानक हुई इस घटना से उनके परिवार और गांव में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। Source link

ताज़ा खबर

अभिषेक सिंघवी का खेल, फिर थलापति विजय को CM बनाने में तारणहार...

होमताजा खबरदेश अभिषेक सिंघवी का खेल, फिर विजय को CM बनाने में तारणहार बनी 5 MLAs वाली पार्टी Last Updated:May 11, 2026, 08:40 IST Thalapathy Vijay Abhishek Singhvi: तमिलनाडु में आखिरकार TVK की सरकार बन गई. थलापति विजय ने प्रदेश के मुख्‍यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है. विजय को प्रदेश के टॉप पोस्‍ट तक पहुंचाने में पर्दे के पीछे एक ऐसे शख्‍स का प्रयास शामिल है, जो विपक्षी दलों के लिए सबसे बड़े संकटमोचक बने हुए हैं. इनके प्रयासों से ही अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आ सके थे. अभिषेक मनु सिंघवी के प्रयासों से TVK चीफ थलापति विजय तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री बनने में सफल रहे. (अभिषेक सिंघवी के X अकाउंट से साभार) Thalapathy Vijay Abhishek Singhvi: तमिलनाडु में तमाम तरह के राजनीतिक और कानूनी दांव-पेच के बाद थलापति विजय की अगुआई में TVK की सरकार बन गई है. राज्‍यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने थलापति विजय को मुख्‍यमंत्री पद की शपथ दिलाई. 107 विधायकों वाली पार्टी TVK के लिए तमिलनाडु में सरकार बनाना इतना आसान नहीं रहा. पर्दे के पीछे एक ऐसे शख्‍स ने कानूनी लड़ाई लड़ी जो पिछले कई साल से विपक्ष के लिए संकटमोचक बने हुए हैं. जी हां…आपने सही समझा. कांग्रेस के सीनियर लीडर और राज्‍यसभा सदस्‍य अभिषेक मनु सिंघवी ने विजय के सामने आई कानूनी अड़चनों को दूर किया तब जाकर तमिलनाडु में TVK की सरकार बन सकी. अभिषेक सिंघवी पिछले 8-10 दिनों से लगातार पर्दे के पीछे से सक्रिय थे. मद्रास हाईकोर्ट में विजय की पार्टी के विधायक के लिए कानूनी दलीलें पेश कीं. TVK की तरफ से गवर्नर अर्लेकर को सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए चिट्ठी ड्राफ्ट करने में मदद की. इन तमाम कानूनी और संवैधानिक कोशिशों के बाद विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया. विजय ने 120 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी राज्‍यपाल को सौंपी थी. तमिलनाडु की सियासत में नई सरकार के गठन के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता Abhishek Manu Singhvi एक बार फिर तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के लिए कानूनी संकटमोचक बनकर उभरे हैं. रविवार को जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने TVK प्रमुख सी जोसेफ विजय के मुख्यमंत्री पद की शपथ समारोह में मंच साझा किया, वहीं सिंघवी मद्रास हाईकोर्ट में TVK विधायक एस. सेतुपति के मामले में पैरवी करते नजर आए. तिरुपत्तूर विधानसभा सीट से TVK विधायक एस. सेतुपति ने पूर्व डीएमके मंत्री केआर पेरियाकरुप्पन को महज एक वोट से हराया था. इस सीट को लेकर चल रहे कानूनी विवाद को सरकार के लिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि सत्तारूढ़ गठबंधन की बहुमत स्थिति बेहद कमजोर बताई जा रही है. ऐसे में सिंघवी की अदालत में मौजूदगी को राजनीतिक और कानूनी दोनों लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. Kudos 2young team assisting me in researching &advising young #CM &his youthful colleagues ( #AdhavArjuna ) in trying period of last 7-10 days. Irrespective of politics, new CM deserves support. Attempts 2derail &destabilise him wl cost outsiders dear cos public is watching. pic.twitter.com/SLTexNVCrj Source link

झारखंड

शादी के मंडप से दुल्हन को उड़ा ले गया प्रेमी, फिर दूल्हे...

Last Updated:May 11, 2026, 08:10 IST पलामू में जयमाला से ठीक पहले दुल्हन प्रेमी संग फरार हो गई. इससे शादी का माहौल तनावपूर्ण हो गया. बारातियों के आक्रोश को देखते हुए पंचायत बैठी. अंत में दूल्हे की शादी दुल्हन की छोटी बहन से कराई गई. पुलिस ने फरार युवती को बरामद कर लिया है. मामले की जांच जारी है. ख़बरें फटाफट AI से तैयार फोटो पलामू: झारखंड के पलामू जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने फिल्मी पटकथा को भी पीछे छोड़ दिया है. बरवाडीह थाना क्षेत्र के बेतला गांव में शुक्रवार की रात खुशियों का माहौल उस वक्त सन्नाटे में बदल गया, जब शादी की रस्मों के बीच से ही दुल्हन अचानक लापता हो गई. हालांकि, अंत में दूल्हा खाली हाथ नहीं लौटा और अपनी साली के साथ सात फेरे लेकर उसे विदा करा ले गया. जयमाला से ठीक पहले गायब हुई दुल्हनघटना शुक्रवार रात की है, जब सीताराम भुईयां की बेटी की शादी के लिए गढ़वा के रमुना से बारात आई थी. द्वार पूजा के बाद जैसे ही जयमाला की तैयारी शुरू हुई, दुल्हन मंडप से रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई. दुल्हन के अचानक गायब होने की खबर फैलते ही बारातियों में आक्रोश फैल गया. वर पक्ष बिना दुल्हन के वापस लौटने पर अड़ गया, जिससे दोनों परिवारों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई. छोटी बहन से शादी का फैसलामामला बिगड़ता देख गांव के प्रबुद्ध और बड़े-बुजुर्गों ने मोर्चा संभाला. घंटों चली मान-मनौवल और सूझबूझ के बाद एक बीच का रास्ता निकाला गया. आपसी सहमति से तय हुआ कि दूल्हे की शादी दुल्हन की छोटी बहन (साली) से कराई जाएगी. आनन-फानन में छोटी बहन को मंडप में बैठाया गया और तय रीति-रिवाजों के साथ शादी संपन्न हुई. शनिवार सुबह दूल्हा अपनी साली को ही अपनी जीवनसंगिनी बनाकर विदा करा ले गया. प्रेमी के कहने पर भागी थी युवतीइधर, दुल्हन के लापता होने से नाराज परिजनों ने शक के आधार पर चपरी निवासी एक युवक को बंधक बना लिया. सूचना मिलते ही बरवाडीह पुलिस हरकत में आई. सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बेतला के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया और युवक को मुक्त कराने के साथ ही शनिवार को गायब युवती को भी बरामद कर लिया. थाने में हुई पूछताछ में पूरी साजिश का खुलासा हुआ. बरामद युवती के प्रेमी ने स्वीकार किया कि उसने ही जयमाला के वक्त लड़की को भागने के लिए उकसाया था. फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. About the Author Prashun Singh मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Palamu,Jharkhand Source link

झारखंड

अग्रसेन भवन में शिविर, 80 लोगों ने किया रक्तदान

रांची| अग्रवाल सभा महिला समिति की ओर से 23वें समर कैंप का आयोजन 29 मई से 31 मई तक किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य बच्चों के व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना, उनके भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानना और उनकी रुचि के अनुसार प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। समिति का कहना है कि इस पहल से बच्चों को सीखने के साथ-साथ रचनात्मकता और आत्मविश्वास विकसित करने का अवसर मिलेगा। मौके पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, मंत्री अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, कौशल राजगढ़िया, रमाशंकर बगड़िया और साथ ही महिला समिति की संयोजिका रूपा अग्रवाल, अलका सरावगी, अनुसूया नेवटिया, गीता डालमिया, रीना सुरेका, बबीता नारसरिया, प्रीति पोद्दार, छाया अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, सुनीता सरावगी उपस्थित थीं । रांची| मातृ दिवस पर महाराजा अग्रसेन भवन, अग्रसेन पथ, लेक रोड में अग्रवाल युवा सभा और मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने रविवार को मेगा रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 80 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अग्रवाल सभा के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर पवन पोद्दार और अशोक नारसरिया उपस्थित थे। अग्रवाल युवा सभा के अध्यक्ष रोहित सरावगी और मंच की अध्यक्ष शुभा अग्रवाल ने हेल्थ प्वाइंट हॉस्पिटल के ब्लड बैंक से आए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। शिविर में रक्तदाताओं को प्रशस्ति प्रमाण पत्र, जूस और झारी देकर धन्यवाद जताया गया। यह जानकारी प्रवक्ता अमित बजाज ने दी। Source link

झारखंड

एक्वा वर्ल्ड में मदर्स डे मना, खुशबू बेस्ट मदर

रांची| एक्वा वर्ल्ड, मछली घर में मदर्स डे पर स्पेशल कार्यक्रम आयोजित हुआ। शाम में अलग-अलग प्रतियोगिताओं के जरिए बेस्ट मदर का चयन किया गया। मम्मी और बच्चों की टीमों के बीच प्रश्नोत्तर राउंड हुआ, इसके बाद मां थीम के गीतों पर कैटवॉक ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। प्रतियोगिता में खुशबू को बेस्ट मदर का खिताब मिला, जबकि रजनी दूसरे और नूपुर तीसरे स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार स्नेहा, आकृति, मधुलिका, बेबी और नूर को दिए गए। इससे पहले दीपांजलि और स्वस्तिका के समूह ने ‘मेरी मां’ गीत पर प्रस्तुति देकर दर्शकों की सराहना बटोरी। मुख्य अतिथि पूजा रे ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में एक्वा वर्ल्ड समूह के चेयरमैन प्रतुल शाह देव और अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे। Source link

ताज़ा खबर

29000 KMPH की तूफानी रफ्तार, 2000 से 5000 KM तक सबकुछ कर...

Last Updated:May 11, 2026, 07:45 IST Agni Prime-Advanced Agni Missile: भारत अपनी मिसाइल क्षमता को लगातार बढ़ा रहा है. पिछले दिनों रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने एडवांस्‍ड अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण किया. यह MIRV यानी मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेड री-एंट्री व्‍हीकल टेक्‍नोलॉजी से लैस है. यह मिसाइल 29000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 5000 से 5800 किलोमीटर तक दुश्‍मनों को खाक में मिलाने की क्षमता रखती है. वहीं, अग्नि प्राइम 2000 किलोमीटर तक तबाही लाने में कैपेबल है. भारत ने एडवांस्‍ड अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. यह MIRV तकनीक से लैस है, जो एक ही समय में अनेक टार्गेट को तबाह करने में सक्षम है. (फाइल फोटो/Reuters) Agni Prime-Advanced Agni Misile: भारत ने आधिकारिक तौर पर दो ऐसी बैलिस्टिक मिसाइल सिस्‍टम्‍स की पुष्टि कर दी है, जो मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल यानी MIRV तकनीक से लैस हैं. इनमें करीब 2000 किलोमीटर रेंज वाली अग्नि-प्राइम और 5000 किलोमीटर से अधिक मारक क्षमता वाली एडवांस्ड अग्नि मिसाइल शामिल हैं. इस घोषणा के साथ भारत उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है, जिनके पास ऑपरेशनल लेवल पर MIRV तकनीक मौजूद है. रक्षा विशेषज्ञ इसे भारत की परमाणु प्रतिरोधक क्षमता में बड़ा रणनीतिक बदलाव मान रहे हैं. एडवांस्‍ड अग्नि और अग्नि प्राइम भारत के लिए उस करण-अर्जुन की तरह हैं, जिनके सामने दुश्‍मनों का टिकना नामुमक‍िन है. बता दें कि मिसाइल सेगमेंट में भारत लगातार नया इतिहास रच रहा है. अग्नि सीरीज के साथ ही प्रलय और हाइपरसोनिक कैटेगरी की मिसाइलें दुश्‍मनों के लिए काल से कम नहीं हैं. भारत की तरफ से MIRV तकनीक से लैस मिसाइल्‍स को लेकर यह पुष्टि ओडिशा स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से एडवांस्ड अग्नि मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद सामने आई है. परीक्षण के दौरान मिसाइल को कई पेलोड के साथ लॉन्च किया गया, जिन्हें हिंद महासागर क्षेत्र में अलग-अलग लक्ष्यों की ओर भेजा गया था. मिसाइल की फ्लाइट और पेलोड की सटीकता पर निगरानी रखने के लिए जमीनी और समुद्र आधारित ट्रैकिंग स्टेशनों का व्यापक नेटवर्क तैनात किया गया था. रक्षा सूत्रों के अनुसार परीक्षण में तय सभी मिशन उद्देश्य सफलतापूर्वक हासिल किए गए और भारत की एडवांस गाइडेंस सिस्‍टम तथा MIRV तकनीक की विश्वसनीयता साबित हुई. एडवांस्‍ड अग्नि मिसाइल के सफल परीक्षण ने भारत की क्षमता को और बढ़ा दिया है. (फोटो: @DRDO_India के X अकाउंट से साभार) अग्नि प्राइम और एडवांस्‍ड अग्नि मिसाइल अग्नि प्राइम को अग्नि सीरीज की नई पीढ़ी (Next Generation) की मिसाइल माना जा रहा है. यह दो चरणों वाली ठोस ईंधन आधारित, कैनिस्टराइज्ड और रोड-मोबाइल मिसाइल है, जिसकी रेंज लगभग 2000 किलोमीटर बताई गई है. अब इसकी MIRV क्षमता की पुष्टि हो चुकी है, जिसके तहत यह करीब तीन री-एंट्री व्हीकल ले जा सकती है. इसका मतलब यह है कि एक ही मिसाइल अलग-अलग लक्ष्यों पर हमला करने में सक्षम होगी. यह क्षमता भारत की रीजनल डेटरेंस स्‍ट्रैटजी को और मजबूत करेगी तथा दुश्मन की मिसाइल रक्षा प्रणाली को भेदना अधिक आसान बनाएगी. वहीं, एडवांस्ड अग्नि मिसाइल भारत की लंबी दूरी की परमाणु मारक क्षमता को नई ऊंचाई देने वाली प्रणाली मानी जा रही है. 5000 किलोमीटर से अधिक रेंज वाली यह मिसाइल छह से आठ री-एंट्री व्हीकल ले जाने में सक्षम बताई गई है. यानी एक ही मिसाइल कई रणनीतिक ठिकानों को निशाना बना सकती है. इससे भारत की सेकेंड स्ट्राइक क्षमता को मजबूती मिलेगी, जो परमाणु प्रतिरोधक रणनीति का अहम हिस्सा मानी जाती है. रक्षा मामलों के जानकारों का कहना है कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सुरक्षा हालात और चीन तथा पाकिस्तान की बढ़ती मिसाइल क्षमताओं के बीच यह तकनीक भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. अग्नि प्राइम vs एडवांस्‍ड अग्नि मिसाइल  अग्नि प्राइम एडवांस्‍ड अग्नि मिसाइल  भारत की नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल Agni Prime दो चरणों वाली कैनिस्टराइज्ड सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता 1,000 से 2,000 किलोमीटर तक बताई गई है. भारत की सबसे उन्नत बैलिस्टिक मिसाइलों में शामिल एडवांस्‍ड अग्नि मिसाइल या Agni-V ने अपनी अत्यधिक गति और लंबी मारक क्षमता के कारण वैश्विक स्तर पर ध्यान आकर्षित किया है. यह मिसाइल अधिकतम Mach 24 यानी करीब 29,400 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर सकती है. मिसाइल की गति हाइपरसोनिक श्रेणी में मानी जा रही है और यह संभवतः Mach 10 से Mach 15 से अधिक की रफ्तार हासिल कर सकती है, जिससे दुश्मन के लिए इसे ट्रैक करना बेहद कठिन हो जाता है. तीन चरणों वाली ठोस ईंधन आधारित यह कैनिस्टराइज्ड मिसाइल सड़क और रेल दोनों प्लेटफॉर्म से लॉन्च की जा सकती है. इसकी मारक क्षमता 5,000 किलोमीटर से अधिक बताई गई है, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में इसकी संभावित रेंज 7,000 से 8,000 किलोमीटर तक मानी गई है. अग्नि-प्राइम में कंपोजिट प्रोपेलेंट और एल्यूमिनियम फ्यूल का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसे अधिक ऊर्जा, तेज एक्सेलरेशन और उच्च गति मिलती है. 9 मई 2026 को भारत ने Advanced Agni का सफल परीक्षण किया, जिसमें मल्टीपल पेलोड क्षमता का प्रदर्शन किया गया. यह परीक्षण भारत की MIRV (Multiple Independently Targetable Re-entry Vehicle) तकनीक में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. कैनिस्टराइज्ड लॉन्च सिस्टम की वजह से यह मिसाइल सड़क और रेल मोबाइल लॉन्चर से बेहद कम समय, यानी 10 मिनट से भी कम लॉन्च विंडो में दागी जा सकती है, जिससे इसकी तैनाती क्षमता और रणनीतिक ताकत बढ़ती है. अग्नि श्रृंखला की मिसाइलों में गति लगातार बढ़ती गई है. Agni-I Mach 5+, Agni-III करीब Mach 15 और Agni-V Mach 24 तक की रफ्तार हासिल करने में सक्षम है. वहीं भविष्य की Agni-VI मिसाइल को Mach 24+ क्षमता वाला माना जा रहा है. मिसाइल में अत्याधुनिक नेविगेशन और टर्मिनल गाइडेंस सिस्टम लगाए गए हैं, जो इसे पुराने अग्नि संस्करणों की तुलना में अधिक सटीक और आधुनिक बनाते हैं. रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार Agni-V की हाइपरसोनिक गति और MIRV क्षमता इसे मौजूदा मिसाइल रक्षा प्रणालियों के लिए बेहद कठिन लक्ष्य बनाती है. यह भारत की रणनीतिक प्रतिरोधक क्षमता को और मजबूत करने वाला कदम माना जा रहा है. क्‍या है MIRV टेक्‍नोलॉजी? MIRV तकनीक को वैश्विक स्तर पर बेहद उन्नत और जटिल सैन्य तकनीक माना जाता है. अभी तक अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन जैसे सीमित

झारखंड

Beuty Tips: गर्मी की झुलसी त्वचा को बनाएं ग्लोइंग! किचन में रखी...

Last Updated:May 11, 2026, 06:43 IST Beuty Tips: रांची की फेमस ब्यूटी एक्सपर्ट सुनीता गर्मी में चेहरे पल लुक लाने के लिए एक आसान ट्रिक बताती है. उन्होंने कहा कि एलोवेरा जेल, शहद और हल्दी से हफ्ते में दो बार हल्का मसाज करना है. उन्होंने कहा कि इससे स्किन टैन, दाग धब्बे और कील मुंहासे गायब हो जाएंगे. आइये जानते हैं इसके बारे में ख़बरें फटाफट रांची: झारखंड की राजधानी रांची में खासतौर पर लोग अपने घरों में ही 1-2 चीज का इस्तेमाल करके अपने चेहरे को स्वस्थ रखते हैं. इनमें एलोवेरा जेल, शहद और थोड़ा सा हल्दी शामिल होता है. इन तीनों को मिला लेते हैं और चेहरे पर मसाज करते हैं. हफ्ते में 2 बार मसाज होता है और रात में सोने के पहले अगर आप 5 मिनट मसाज करके सो जाते हैं और ऐसा 3 हफ्ते तक करते हैं तो आपको बहुत ही अच्छा रिजल्ट मिलेगा. आइये जानते हैं क्या-क्या होगा फायदा. रांची की ब्यूटी एक्सपर्ट सुनीता ने बताती हैं कि एलोवेरा जेल में 99% पानी होता है और त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है. गर्मी में स्किन टैन हो जाती है या फिर चेहरे पर धूप की वजह से लाल निशान हो जाते हैं. इन सब के लिए भी एकदम परफेक्ट है. यह ट्रिक पुराने दाग धब्बे को भी हटा देते हैं. इसमें विटामिन ए, बी, सी जिंक और कई तरह के मिनरल और हल्दी भी एंटीबैक्टीरियल हैं. हल्दी और शहद है एंटीबैक्टीरियल उन्होंने बताया कि हल्दी और शहद दोनों ही एंटीबैक्टीरियल हैं. हल्दी में कई सारे एंटीबैक्टीरियल व एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. जो चेहरे में कील मुंहासे से लेकर सूजन को कम करता है और वहीं शहद भी आपके चेहरे में जो डलनेस या फिर चेहरे में गंदगी की परत जम गई है, उसे हटाने का काम करता है. यानी कि यह चेहरे के लिए नेचुरल क्लीनिंग एजेंट का काम करता है. ऐसे में जब आप यह तीनों को मिला लेते हैं तो बढ़िया पेस्ट बनकर तैयार होता है, जो आपके दाग-धब्बे और गंदगी के लिए रामबाण है. बस आपको एक बात का ध्यान रखना है कि मसाज करते समय अधिक जोर नहीं लगाना है. एक ही डायरेक्शन में हल्के हाथों से कम से कम 5 मिनट तक मसाज करना है और वही जो पुरानी महिलाएं हैं, जैसे जिनका उम्र 50-60 है. उनको जोर-जोर से करना है. मतलब उनको थोड़ा सा ताकत लगाकर मसाज करना है. मसाज करने से मिलेगा शानदार रिजल्ट ब्यूटी एक्सपर्ट सुनीता बताती हैं कि इसके बाद आपको काफी शानदार रिजल्ट देखने को मिलेगा. ऐसा 2 हफ्ते में ही स्किन से दाग धब्बे हल्के होने लगेंगे, स्किन टाइट होगी और आपको लगेगा आप एक बार फिर से यंग हो गये हैं. ऐसे में किचन में रखा हुआ बस यह दो-तीन चीज का इस्तेमाल करके आप अपने सपनों का स्किन पा सकते हैं. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

समारोह में 100 शिक्षकों को किया गया सम्मानित

रांची | रांची के होटल पर्ल रीजेंसी में शिक्षक कल्याण न्यास और कैंपस व्यू के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के करीब 100 शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए। मुख्य अतिथि डॉ. विनय भरत और विशिष्ट अतिथि विकास कुमार की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमा दी। समारोह की शुरुआत डॉ. अमरदीप सिन्हा ने की। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की आधारशिला हैं और उनके योगदान का सम्मान नई पीढ़ी को प्रेरित करता है। कार्यक्रम में शिक्षा जगत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित कर उनके समर्पण और सेवा-भावना की सराहना की गई। आयोजन को सफल बनाने में संतोष देव ठाकुर की प्रमुख भूमिका रही; उनके नेतृत्व में व्यवस्था सुव्यवस्थित रही। उपस्थित शिक्षकों ने इसे सकारात्मक ऊर्जा, सहयोग और प्रेरणा देने वाली पहल बताया। Source link

Scroll to Top