Last Updated:
Bangladesh Downfall : चीन के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा कपड़े का निर्यात करने वाला देश अब अपने उद्योग को संभालने के लिए जूझ रहा है. तमाम विदेशी ब्रांड अपना उत्पादन बांग्लादेश से हटाकर भारत सहित अन्य एशियाई देशों में ले जा रहे हैं. माना जा रहा है कि नवंबर में अभी तक 4 हजार करोड़ से ज्यादा ऑर्डर भारत सहित अन्य देशों में ट्रांसफर हो चुका है. इससे भारत में करीब 2 हजार करोड़ का ऑर्डर आने की संभावना है.
बांग्लादेश से कई ग्लोबल ब्रांड भारत में उत्पादन करने आ रहे हैं.
नई दिल्ली. बांग्लादेश भी अब पाकिस्तान के रास्ते चल पड़ा है. भारत से जलन और ईर्ष्या करने के फेर में आकर वहां भी चरमपंथी हावी हो रहे और ग्लोबल कंपनियों के लिए कारोबार करना मुश्किल हो रहा है. यही कारण है कि करीब आधा दर्ज ग्लोबल ब्रांड अपना कारोबार बांग्लादेश से भारत शिफ्ट कर रहे हैं. बांग्लादेश के आंतरिक हालात लगातार खराब होते जा रहे, जिसका असर वहां के कारोबार पर भी पड़ा है. बांग्लादेश विदेशी कंपनियों के लिए प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग हब रहा है, लेकिन भारत के साथ तनाव बढ़ने के बाद से वहां कारोबारी गतिविधियों में परेशानी आनी शुरू हो गई है.
ग्लोबल ब्रांड के ऑर्डर पर माल तैयार करने वाली फैक्ट्रियों के मालिकों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में जारा और एचएंडएम जैसे ग्लोबल ब्रांड के 10 फीसदी से ज्यादा ऑर्डर दूसरे एशियाई देशों के पास जा रहे हैं. नवंबर के पहले पखवाड़े में यह संख्या और भी ज्यादा हो गई है. बांग्लादेश में श्रमिकों की मजदूरी और अन्य खर्चों में तेजी से बढ़ोतरी होने के बाद से कामकाज पर असर पड़ा है. 1 से 18 नवंबर के बीच तमाम ब्रांड ने 25.4 करोड़ डॉलर यानी करीब 2,200 करोड़ रुपये के ऑर्डर दूसरे देशें में ट्रांसफर किए हैं. इनमें से ज्यादातर ऑर्डर भारतीय कंपनियों कंपनियों को मिले हैं. कारोबार में आई यह हालिया गिरावट बांग्लादेश की इकनॉमी के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि वहां के एमएसएमई सेक्टर में कपड़ा उद्योग का सबसे ज्यादा हिस्सा है.
ऊर्जा संकट और राजनीतिक अस्थिरता बड़ा कारण
उद्योग जगत के नेताओं का कहना है कि बांग्लादेश में वेज बढ़ने और ऊर्जा संकट के साथ राजनीतिक अस्थिरता की वजह से ग्लोबल ब्रांड के लिए अब यह फायदे का बाजार नहीं रहा. बांग्लादेश कभी चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा वस्त्र बाजार था, लेकिन अब यहां ग्लोबल ब्रांड की मौजूदगी लगातार कम होती जा रही है. बांग्लादेश में आंतरिक हालात बिगड़ने की वजह से हुए हालिया विरोध प्रदर्शन में 40 करोड़ डॉलर का उत्पादन प्रभावित हुआ था. बांग्लादेश गार्मेंट मैन्युफैक्चरिंग एंड एक्सपोर्ट एसोसिएशन का कहना है कि भारत का कपड़ा उद्योग 80 फीसदी निर्यात की कमाई को संभालता है, जबकि कुछ नौकरियों में 40 फीसदी हिस्सेदारी निभाता है.
भारत को सबसे ज्यादा लाभ
बांग्लादेश के कारोबारियों के हाथ से ऑर्डर जाने का सबसे ज्यादा लाभ भारतीय कारोबारियों को हो रहा है. भारत के अलावा वियतनाम, कंबोडिया, इंडोनेशिया में भी कुछ ऑर्डर ट्रांसफर हुए हैं. दरअसल, बांग्लादेश ने अपने मजदूरों के वेज में 35 फीसदी का एकमुश्त इजाफा कर दिया है. यह बीते चार दशक में सबसे कम बढ़ोतरी है, लेकिन पहले से दबाव से जूझ रहे गार्मेंट उद्योग के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं है.
किन ब्रांड पर हो रहा ज्यादा असर
बांग्लादेश के फैक्टरी मालिकों का कहना है कि ग्लोबल ब्रांड जैसे जारा, एचएंडएम, मार्क एंड स्पेंसर, सीलियो और अन्य बड़ी कंपनियों के लिए बांग्लादेश में अपना कारोबार और उत्पादन जारी रखना संभव नहीं है. लिहाजा अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को यहां से हटाकर दूसरी जगह करने की तैयारी है. यहां से ज्यादातर काम भारत में जाने की संभावना है. उद्योग जगत का कहना है कि विदेशी कंपनियां एशिया में अपना विनिर्माण शुरू करने के लिए लागत को सबसे पहले देखती हैं और अब उन्हें बांग्लादेश में लागत ज्यादा लगने लगी है. राजनीतिक माहौल भी उतना अच्छा नहीं है, लिहाजा अपना कारोबार दूसरे देशों में शिफ्ट करना पड़ रहा है.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…