भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

BJP telangana| Revanth Reddy| MP dharmapuri| बीजेपी की नजर अब तेलंगाना पर!...


होमताजा खबरदेश

बीजेपी की नजर अब तेलंगाना पर! रेवंत रेड्डी बनेंगे अगले सुवेंदु अधिकारी, दावा

Last Updated:

बीजेपी सांसद धर्मपुरी अरविंद ने दावा कर तेलंगाना में स‍ियासी हलचल बढ़ा दी है. अरव‍िंद ने दावा किया कि तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी भविष्य में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ सकते हैं और रेवंत अगले सुवेंदु अधिकारी बन सकते हैं.

बीजेपी की नजर अब तेलंगाना पर! रेवंत रेड्डी बनेंगे अगले सुवेंदु अधिकारी, दावा Zoom

बीजेपी की नजर अब तेलंगाना पर है. यहां कांग्रेस की सरकार है लेकि‍न बीजेपी के एमपी का दावा है कि‍ जल्‍द ही रेवंत रेड्डी अगले सुवेंदु अध‍िकारी बनने वाले हैं.

Telangana Politics: तेलंगाना में सियासी पारा अचानक चढ़ गया है. भाजपा के सांसद धर्मपुरी अरविंद के दावे से कांग्रेस में हलचल मच गई है. अरविंद ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल के बाद बीजेपी की नजर अब तेलंगाना पर है. आने वाले दिनों में कांग्रेस नेता और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी अगले सुवेंदु अधिकारी बन सकते हैं.

तेलंगाना में राजनीतिक चर्चाओं को हवा देते हुए बीजेपी सांसद धर्मपुरी अरविंद ने सोमवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी एक दिन कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं.

अरविंद ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी के हालिया मुख्यमंत्री और कभी पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पूर्व मंत्री रहे सुवेंदु अधिकारी का उदाहरण दिया.उन्होंने कहा कि सुवेंदु 2020 में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे और अब ममता बनर्जी के सबसे बड़े विरोधी बन चुके हैं. अरविंद ने दावा किया कि तेलंगाना में रेवंत रेड्डी के साथ भी कुछ ऐसा ही हो सकता है.

सांसद अरविंद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने रेवंत रेड्डी को मुख्यमंत्री बनाकर गलती कर दी. कांग्रेस ने सीएम पद की सत्ता सौंपने में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को नजरअंदाज कर दिया था. जबकि ये नेता दशकों से कांग्रेस के साथ थे और जमीन पर काम कर रहे थे.

उन्होंने दावा करते हुए आगे कहा, “2028-29 में तेलंगाना में कांग्रेस को भारी हार मिलेगी. रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को बहुत बुरी हार का सामना करना पड़ेगा.” उन्होंने 1985 और 1994 के चुनावों का हवाला दिया.

इस बयान के मायने इसलिए भी खास हैं क्योंकि कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में एक कार्यक्रम में रेवंत रेड्डी से कहा था, “आप जहां पहुंचना चाहते हैं, वहां नहीं पहुंच पाएंगे, अच्छा है कि मेरे से ही जुड़ जाइए.” इस पर रेवंत रेड्डी मुस्कुरा उठे थे.

अरविंद ने कहा, “मैं नहीं जानता कि पीएम का बयान क्या मतलब रखता है, लेकिन कुछ न कुछ तो है. तेलंगाना में भी पश्चिम बंगाल के सुवेंदु अधिकारी वाला माहौल बनता दिख रहा है.”

सांसद अरविंद ने भविष्यवाणी की कि अगले दो साल तेलंगाना में तेज राजनीति देखने को मिलेगी और अंत में भाजपा की सरकार बनेगी. गौरतलब है कि जल्द ही ग्रेटर हैदराबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (GHMC) चुनाव होने वाले हैं और इन चुनावों में भाजपा व कांग्रेस के बीच सियासी टकराव बढ़ता जा रहा है. ऐसे में अरविंद के इस बयान ने तेलंगाना की राजनीति में चिंगारी लगा दी है.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top