भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

भाजपा की पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी में जीत:कोडरमा में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा...

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी के आवास पर पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने टीएमसी के ‘गुंडाराज’ के अंत की घोषणा करते हुए इसे बंगाल में एक नए युग की शुरुआत बताया। सुबह चुनावी रुझान आने के साथ ही मंत्री के आवासीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी थी। जैसे-जैसे पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा को बढ़त मिलती गई, कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता गया। नतीजों की पुष्टि होते ही सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। टीएमसी के ‘गुंडाराज’ से तंग आ चुकी थी जनता: मंत्री मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि बंगाल में टीएमसी के ‘गुंडाराज’ का अंत हो गया है। उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जनता ‘बुआ-भतीजे’ की सरकार और टीएमसी के ‘गुंडाराज’ से तंग आ चुकी थी, जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने बदलाव के लिए भाजपा को जनादेश दिया। उन्होंने असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत को भी ‘सुखद’ बताया। मंत्री ने कहा कि यह जीत पार्टी के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता की मेहनत का परिणाम है। Source link

झारखंड

RPF Operation Narcos Bokaro | Ganja Seized Rs 5.58 Lakh

बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन ‘नारकोस’ के तहत बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 11.170 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5.58 लाख रुपए है। यह कार्रवाई 4 मई 2026 को आरपीएफ पोस्ट बीकेएससी और सीपीड . प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह बरामदगी ट्रेन संख्या 18403 (भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस) के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर पहुंचने के बाद हुई। कोच एस-8 और जनरल डिब्बे के बीच एक लावारिस नीले रंग का ट्रॉली बैग संदिग्ध अवस्था में मिला। आरपीएफ टीम ने आसपास के यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी बैग पर अपना दावा नहीं किया। ब्राउन टेप में लिपटे चार पैकेट मिले इसके बाद आरपीएफ टीम बैग को प्लेटफॉर्म पर ले आई और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। बैग की तलाशी लेने पर उसमें ब्राउन टेप में लिपटे चार पैकेट मिले। एक पैकेट को खोलकर जांच करने पर उसमें गांजा होने की पुष्टि हुई। बरामद गांजे को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपीएस बोकारो को सौंप दिया गया है। वहां एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)बी के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। Source link

झारखंड

Shahi Paneer: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा शाही पनीर, जानें क्रीमी ग्रेवी...

होमफोटोलाइफ़फूड घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा शाही पनीर, जानें क्रीमी ग्रेवी का सीक्रेट Last Updated:April 27, 2026, 20:47 IST Shahi Paneer at Home: शाही पनीर का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है. यह एक ऐसी डिश है जिसे खास मौकों, त्योहारों या मेहमानों के स्वागत के लिए बनाया जाता है. हालांकि, कई बार घर पर शाही पनीर बनाते समय स्वाद वैसा नहीं आ पाता जैसा रेस्टोरेंट में मिलता है. इसकी सबसे बड़ी वजह टमाटर की खटास होती है, जो पूरी ग्रेवी का स्वाद बिगाड़ देती है. कोडरमा की गृहिणी राधिका प्रजापति ने बताया कि अगर कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए तो घर पर भी बेहद स्वादिष्ट और क्रीमी शाही पनीर तैयार किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि टमाटर की खटास को संतुलित करने के लिए किचन में मौजूद साधारण चीजें जैसे चीनी या शहद का इस्तेमाल बेहद कारगर साबित होता है. इससे न सिर्फ खट्टापन कम होता है बल्कि डिश का स्वाद भी शाही बन जाता है. उन्होंने बताया कि सबसे पहले टमाटर, प्याज और हरी मिर्च को काट लें और काजू के साथ धीमी आंच पर हल्का भून लें. इसके बाद इन्हें ठंडा करके मिक्सर में पीसकर एक स्मूद पेस्ट तैयार करें. यह पेस्ट ही शाही पनीर की ग्रेवी का बेस होता है. अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें. इसके बाद कटा हुआ प्याज, शिमला मिर्च, थोड़ी सी मटर और कसूरी मेथी डालकर अच्छे से भूनें. जब सब्जियां हल्की सुनहरी हो जाएं, तब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर एक मिनट तक पकाएं. इससे डिश में खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ते हैं. उन्होंने बताया कि इसके बाद तैयार किया गया टमाटर-काजू का पेस्ट कढ़ाई में डाल दें और इसे अच्छे से मिलाएं. Add News18 as Preferred Source on Google अब इसमें स्वादानुसार नमक, हल्दी और पनीर मसाला डालकर धीमी आंच पर पकाएं. जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तब इसमें दो चम्मच दही डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें. उन्होंने बताया कि जब ग्रेवी पूरी तरह पक जाए, तब इसमें कटे हुए पनीर के टुकड़े डालें. अब सबसे अहम स्टेप आता है टमाटर की खटास को संतुलित करना. इसके लिए चुटकी भर चीनी इसमें मिलाने से ग्रेवी का स्वाद संतुलित हो जाता है और हल्की मिठास शाही पनीर को और भी लाजवाब बना देती है. उन्होंने कहा कि अंत में इस डिश को धीमी आंच पर 5 से 10 मिनट तक पकाएं ताकि सभी फ्लेवर अच्छे से मिल जाएं. तैयार शाही पनीर को हरे धनिया से सजाकर गरमागरम परोसें. First Published : April 27, 2026, 20:47 IST Source link

झारखंड

NH-19 पर भीषण हादसा, स्कूली छात्रा समेत दो की मौत:घंघरी में ओवरटेक...

गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-19 के घंघरी में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक स्कूली छात्रा सहित दो लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक महिला समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा कार और सवारी गाड़ी में टक्कर से हुई। मृतकों की पहचान घंघरी निवासी छात्रा महक परवीन और विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के चौथा निवासी प्यारी उर्फ बुटानी साव के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, विष्णुगढ़ के चौथा गांव से बोकारो के दुग्दा जा रही एक सवारी गाड़ी और एक कार में सवार लोग शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। दोनों वाहन सड़क किनारे एक गड्ढे में पलट गए घंघरी के पास ओवरटेक करने के दौरान दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में पलट गए। इसी दौरान स्कूल बस से उतरकर घर जा रही छात्रा महक परवीन को कार ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सवारी गाड़ी में सवार प्यारी साव की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में घायल सात लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने जाम हटवाकर आवागमन बहाल कराया घटना के बाद NH-19 पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी अंजन कुमार और अनुषेक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाम हटवाकर आवागमन बहाल कराया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ प्रवीण कुमार, जिला परिषद सदस्य शेख तैयब, उप प्रमुख हरेंद्र सिंह एवं मुखिया टेकलाल चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। Source link

झारखंड

निर्माणाधीन मकान में मिला युवक का शव:गले पर चोट के निशान, रविवार...

चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड स्थित वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवक का शव निर्माणाधीन मकान में मिला है। युवक के गले पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने परिजनों के आरोपों के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान जोरी थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी गरजू चौधरी के पुत्र मुन्ना चौधरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मुन्ना अपनी बड़ी बहन के घर चिल्लोई गांव में रह रहा था। रविवार शाम करीब 7 बजे मुन्ना दुकान जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई सोमवार दोपहर छोटकी जोरी गांव के एक निर्माणाधीन मकान में मुन्ना का शव मिला। काम पर पहुंचे मजदूरों ने शव देखा, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वशिष्ठ नगर जोरी थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और पाया कि युवक के गले पर गहरे चोट के निशान थे। थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह के अनुसार, प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की हत्या कहीं और की गई है और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को इस निर्माणाधीन मकान में फेंका गया है। मृतक की बहन और अन्य परिजनों ने भी गला दबाकर या धारदार हथियार से चोट पहुंचाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। निर्माणाधीन मकान में काम करने वाले मजदूरों से पूछताछ पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस हर संभावित बिंदु पर जांच कर रही है। आसपास के लोगों और निर्माणाधीन मकान में काम करने वाले मजदूरों से पूछताछ की गई है। पुलिस तकनीकी शाखा (Technical Cell) की भी मदद ले रही है ताकि मुन्ना के मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स से हत्यारों तक पहुंचा जा सके। खबर लिखे जाने तक थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया गया था, लेकिन पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तहकीकात तेज कर दी है। इस घटना के बाद बारा और चिल्लोई गांव में मातम पसरा है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोग अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। Source link

झारखंड

43 प्रतिशत से घटकर 7 प्रतिशत बचा जंगल, क्या पलामू भी बन...

Last Updated:April 27, 2026, 21:41 IST डॉ. डी.एस. श्रीवास्तव के अनुसार पलामू में बढ़ती गर्मी का सबसे बड़ा कारण जंगलों का तेजी से कम होना है. वर्ष 1951 में पलामू में लगभग 43 प्रतिशत वन क्षेत्र था, जो अब घटकर करीब 7 प्रतिशत रह गया है. जंगल खत्म होने से पहाड़ों की चट्टानें खुली रह गई हैं, जो दिन में तेजी से गर्म होती हैं और रात में जल्दी ठंडी हो जाती हैं. इसी कारण पहले जहां दिन-रात के तापमान में 10 डिग्री का अंतर रहता था, वहीं अब यह…. ख़बरें फटाफट पलामू: झारखंड का पलामू जिला इन दिनों लगातार बढ़ती गर्मी और बदलते मौसम के कारण चिंता का विषय बना हुआ है. पिछले एक दशक में यहां तापमान तेजी से बढ़ा है, जबकि रात के समय तापमान अचानक नीचे गिर रहा है. दिन और रात के तापमान में बढ़ता अंतर इस इलाके में बड़े जलवायु परिवर्तन का संकेत माना जा रहा है. यहां गर्मी भी प्रचंड पड़ रही है. इससे किसानों के साथ ही आम लोग भी परेशान हो रहे हैं. देश के सबसे गर्म जिलों में शामिल पलामूपिछले कुछ वर्षों में कई बार पलामू का तापमान पूरे देश में सबसे अधिक दर्ज किया गया है. वर्ष 2024 में यहां 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो पूर्वी भारत में सबसे अधिक था. इससे पहले मई 2022 में 46.5 डिग्री और जून 2019 में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया जा चुका है. 2023 के बाद भी कई मौकों पर पलामू देश का सबसे गर्म इलाका बना. इस साल भीषण गर्मी पड़ रही है. लगातार तापमान 43 से 44 के बीच देखा जा रहा है. क्यों बढ़ रही है गर्मी?विशेषज्ञ डॉ० डी एस श्रीवास्तव ने लोकल18 को बताया कि ये हमारे करतूत का फल मिल रहा है. पलामू तो पहले से ही गर्म क्षेत्र था. अभी और गर्मी बढ़ेगी. वनों का क्षेत्रफल घटना इसका सबसे बड़ा कारण है. पलामू, गढ़वा और लातेहार का इलाका रैन शैडो क्षेत्र में आता है. यह क्षेत्र नेतरहाट, रांची और बिहार के रोहतास पठारी इलाकों से घिरा हुआ है. पलामू तलहटी में स्थित है, जहां बादल कम पहुंचते हैं. इसके साथ ही पलामू से कर्क रेखा भी गुजरती है, जिससे यहां गर्मी स्वाभाविक रूप से अधिक रहती है. वन कटान बना बड़ी वजहडॉ. डी.एस. श्रीवास्तव के अनुसार पलामू में बढ़ती गर्मी का सबसे बड़ा कारण जंगलों का तेजी से कम होना है. वर्ष 1951 में पलामू में लगभग 43 प्रतिशत वन क्षेत्र था, जो अब घटकर करीब 7 प्रतिशत रह गया है. जंगल खत्म होने से पहाड़ों की चट्टानें खुली रह गई हैं, जो दिन में तेजी से गर्म होती हैं और रात में जल्दी ठंडी हो जाती हैं. इसी कारण पहले जहां दिन-रात के तापमान में 10 डिग्री का अंतर रहता था, वहीं अब यह 15 से 20 डिग्री तक पहुंच गया है. जो कि रेगिस्तान बनने का संकेत दे रहा है. क्या रेगिस्तान बनने की आशंकाउन्होंने आगे कहा कि यदि वन क्षेत्र बढ़ाने और जल संरक्षण पर काम नहीं किया गया तो आने वाले समय में पलामू रेगिस्तानी हालात की ओर बढ़ सकता है. लगातार सूखापन, कम बारिश और बढ़ती गर्मी इसके संकेत हैं. बचाव का उपायडॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि गांवों की नंगी पहाड़ियों पर बरसात में अपने आप उगने वाले पौधों को तीन साल तक बचा लिया जाए तो पहाड़ियां फिर से हरी-भरी हो सकती हैं. ग्राम सभा प्रस्ताव पास कर पहाड़ियों की सुरक्षा करें तो जलस्तर भी सुधरेगा और खेतों में पानी भी पहुंचेगा. इसके लिए पहाड़ों को संरक्षित करना जरूरी है. गर्मी को लेकर हाई अलर्ट जारीपलामू में बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है. मेडिकल कॉलेज सहित सभी अस्पतालों में बेड रिजर्व किए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए गाइडलाइन जारी कर दोपहर में बाहर न निकलने, पानी पीने और सतर्क रहने की सलाह दी है. About the Author Rajneesh Singh जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Palamu,Jharkhand First Published : April 27, 2026, 21:40 IST Source link

झारखंड

जमशेदपुर में फायरिंग मामले का खुलासा:पुरानी दुश्मनी के दौरान हुई थी घटना;...

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित धातकीडीह के कुरैशी मुहल्ला में हुई फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला 3 मई 2026 को दर्ज किया गया था, जिसमें जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप था। सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि वादी सरफराज कुरैशी उर्फ गामा के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। गुप्त सूचना के आधार पर नामजद आरोपी मो. इमरान उर्फ गोरे और महफूज आलम को शहर छोड़कर भागने की कोशिश करते समय गिरफ्तार किया गया। एक दिन पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था पुलिस पूछताछ में सामने आया कि वादी सरफराज और मुख्य आरोपी इमरान के बीच पुरानी दुश्मनी थी। घटना से एक दिन पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने आजादनगर से हथियार लाकर फायरिंग की थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी ऑटो पिस्टल, 7.65 एमएम की एक जिंदा गोली, एक खोखा (खाली कारतूस) और बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी इमरान उर्फ गोरे का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल, दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है। Source link

झारखंड

रामगढ़ मध्येशिया वैश्य समाज चुनाव:रूपेश गुप्ता बने अध्यक्ष, 11 मतों से दर्ज...

रामगढ़ मध्येशिया वैश्य समाज के त्रैवार्षिक चुनाव में रूपेश गुप्ता को अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किया गया है। वे वर्ष 2026 से 2029 तक समाज का नेतृत्व करेंगे। अध्यक्ष पद के लिए मतदान 3 मई को विकास नगर स्थित गणिनाथ धर्मशाला में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव संचालन समिति की देखरेख में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से आयोजित की गई, जिसमें समाज के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रूपेश और सतीश के बीच सीधा मुकाबला इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए रूपेश गुप्ता और सतीश गुप्ता के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला। कुल 53 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और खास बात यह रही कि एक भी मत रद्द नहीं हुआ। मतगणना के बाद रूपेश गुप्ता को 32 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सतीश गुप्ता को 21 मत मिले। इस तरह रूपेश गुप्ता ने 11 मतों के अंतर से निर्णायक जीत हासिल की। चुनाव संचालन समिति ने निभाई अहम भूमिका चुनाव को निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में चुनाव संचालन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति में नंदकिशोर प्रसाद गुप्ता, सह-चुनाव अधिकारी रामेश्वर प्रसाद और सुबोध कुमार गुप्ता शामिल थे। इन सभी ने पूरे चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करते हुए सुनिश्चित किया कि मतदान और मतगणना दोनों ही पारदर्शी ढंग से संपन्न हो। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने जताई प्रतिबद्धता अध्यक्ष चुने जाने के बाद रूपेश गुप्ता ने समाज को संगठित और सशक्त बनाने का संकल्प जताया। उन्होंने कहा कि वे सभी सदस्यों को साथ लेकर समाज के विकास के लिए कार्य करेंगे। इस अवसर पर समाज के पूर्व अध्यक्ष गणेश प्रसाद गुप्ता, अनिल गुप्ता, नरेंद्र कुमार, सुरेश प्रसाद, देवेंद्र शरण, अशोक प्रसाद, शिवकुमार प्रसाद, सुबोध कुमार गुप्ता, अशोक गुप्ता, अनिल कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। चुनाव के सफल आयोजन को लेकर समाज के सदस्यों में उत्साह और संतोष का माहौल देखा गया। Source link

झारखंड

65 की उम्र में 3 बिजनेस, महीने की कमाई 2 लाख पार!...

Last Updated:May 04, 2026, 08:08 IST Ranchi 65 Year Old Veena Maheshwari Success Story: रांची की वीना महेश्वरी रिटायर होने की उम्र में एक नहीं तीन-तीन बिजनेस संभालती हैं. वे फिजियोथेरेपिस्ट हैं और उनके शहर में तीन सेंटर हैं, वे एस्ट्रोलॉजर, वास्तु एक्सपर्ट हैं और उनके कई सारे क्लाइंट हैं. इन सबके साथ ही वे मसाला भी बनाती हैं. ख़बरें फटाफट रांची. रांची की रहने वाली वीना महेश्वरी एक साथ 3 बिजनेस संभालती हैं. आज उनके रांची में तीन-तीन सेंटर हैं, जहां वे फिजियोथेरेपिस्ट के तौर पर मरीजों को ठीक करती हैं. इन्होंने इसकी पढ़ाई भी की है. इसके अलावा रांची यूनिवर्सिटी से एस्ट्रोलॉजी में गोल्ड मेडलिस्ट भी हैं व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई भी की है. साथ ही, कई तरह के मसाले बनाने का काम करती हैं. ये सारे बिजनेस करते हुए आज महीने के 2 लाख से ऊपर की कमाई करती हैं. फिजियोथेरेपिस्ट की पढ़ाई की हैवीणा ने लोकल 18 को बताया, मैंने मैसूर से फिजियोथेरेपिस्ट की पढ़ाई की है. इसके अलावा बैंगलोर और कई सारे शहरों में काम किया है. इसके बाद अब रांची में खुद के 3 सेंटर हैं. हमारा खुद का ऑफिस है. यहां पर खासतौर पर वैसे लोग, जो डिसेबल्ड हैं, सुनने में तकलीफ है, बोलने में तकलीफ है, बैक में पेन है, यह सारी समस्या है, तो उनको हम कई तरह के एक्सरसाइज और थेरेपी देते हैं. हमारे साथ प्रोफेशनल जुड़े हुए हैंउन्होंने बताया, हमारे साथ आज पांच फिजियोथैरेपिस्ट जुड़े हुए हैं, जो साथ काम करते हैं और सारे के सारे प्रोफेशनल हैं. इसके अलावा मैं जन्म कुंडली भी देखती हूं और आज हमारे हजारों क्लाइंट्स हैं और आपको कई तरह के मिक्स मसाले, बिरयानी मसाले, ये सारे मसाले भी भी हमारे हां बनते हैं. यह सब मेरी दादी बनाती थीं और उनको देखकर यह सब सीखा है. मेरा बस यही मकसद है कि सामने वाले इंसान की जिंदगी को आसान बनाया जा सके. उम्र सिर्फ एक नंबर हैउन्होंने आगे बताया कि उम्र तो सिर्फ एक नंबर है. आप 60 के हों, 65 के हों, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. अगर आप कुछ करना चाहते हों और आपके अंदर लगन है, तो फिर आपको कोई नहीं रोक सकता. भले 60 साल से ऊपर की महिलाएं क्यों न हों. आपको अपने पैर पर खड़ा होना चाहिए, क्योंकि पैसे की जरूरत उम्र नहीं देखती. जो करना आता है, वो करें पर खाली न बैठेंबुजुर्ग महिलाओं को टिप्स देते हुए वीणा ने कहा कि, आपके हाथ में जो भी स्किल है. मान लीजिए, मसाला बनाना आता है, तो वही बनाएं या अगर आपको मालपुआ या गुजिया बनाना आता है, तो उसी को बनाएं और मेले में स्टॉल लगाकर बेचने का काम करें. अगर आप ईमानदारी से कुछ बनाते हैं, तो सफलता जरूर मिलती है. आप 60 या 70 उम्र के हैं, इससे फर्क नहीं पड़ता है. अगर आप भीतर से फिट हैं, तो सब ठीक है. About the Author Raina Shukla बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

बोकारो एयरपोर्ट, दुंदीबाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए माइकिंग:फेंसिंग के अंदर रह...

बोकारो में एयरपोर्ट सेवा शुरू करने के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। दुंदीबाजार के पास बीएसएल प्रबंधन और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने फेंसिंग के भीतर रह रहे लोगों को हटाने के लिए माइकिंग की। अधिकारियों ने लोगों से स्वेच्छा से जगह खाली करने की अपील की, ताकि एयरपोर्ट परियोजना समय पर पूरी हो सके। मौके पर मौजूद बीएसएल के सुरक्षा अधिकारी कर्नल शेखावत ने लोगों से विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने बताया कि बार-बार कार्रवाई के बावजूद लोग फिर से अतिक्रमण कर लेते हैं और हटाए गए बिजली तारों को भी दोबारा जोड़ लेते हैं। कुछ महीने पहले भी बीएसएल ने अतिक्रमण हटाकर इस इलाके में फेंसिंग करवाई थी, लेकिन इसके बावजूद कई लोग दोबारा अंदर बस गए थे। प्रशासन ने अब स्पष्ट किया है कि यहां स्थायी बाउंड्री वॉल बनाई जाएगी, जिसके लिए जमीन खाली कराना आवश्यक है। उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर 4-5 मई से बाउंड्री वॉल का निर्माण शुरू होगा। इसे 15 मई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। Source link

Scroll to Top