भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

गर्मी में भी महकेगा आपका गार्डन! लगाएं ‘ड्वार्फ सूरजमुखी’, कम पानी में...

Last Updated:May 04, 2026, 08:25 IST पलामू में भीषण गर्मी के बीच ‘ड्वार्फ सूरजमुखी’ गार्डन की रौनक बढ़ा रहे हैं. तेज धूप और कम पानी में भी ये पौधे शानदार परिणाम देते हैं. ‘सनस्पॉट’ जैसे प्रभेद न केवल देखने में मनमोहक हैं, बल्कि मधुमक्खियों को भी आकर्षित करते हैं. कम देखभाल में खिलने वाले ये फूल गर्मियों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं. ख़बरें फटाफट पलामूः गर्मी के दिनों में जब अधिकांश फूलदार पौधे मुरझाने लगते हैं और गार्डन की रौनक फीकी पड़ जाती है, ऐसे समय में लोग गार्डन को खूबसूरत दिखाने के लिए विकल्प तलाशते है. बता दें कि इसके लिए सूरजमुखी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. तेज धूप और ऊंचे तापमान को सहने की इसकी क्षमता इसे गर्मियों का खास पौधा बनाती है. खासकर छोटे आकार वाले ड्वार्फ सूरजमुखी, जो वैज्ञानिक रूप से Helianthus annuus को आप लगा सकते है. इन दिनों लोगों के गार्डन में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. ये पौधे न सिर्फ गर्मी में खिलते हैं बल्कि कम देखभाल में भी शानदार परिणाम देते हैं. झारखंड के पलामू जिले में भी एक शौकिया प्रकृति प्रेमी ने अपने गार्डन में इस छोटे आकार के सूरजमुखी को लगाकर उसे बेहद आकर्षक बना दिया है. देखने में यह पौधा जितना साधारण लगता है, खिलने के बाद उतना ही मनमोहक नजर आता है. पीले चमकीले फूल और बीच का गहरा भूरा भाग इसे खास पहचान देते हैं. सबसे दिलचस्प बात यह है कि एक ही पौधे में कई फूल एक साथ खिलते हैं, जिससे पूरा पौधा फूलों से लदा हुआ दिखाई देता है. ये प्रभेद हैं खासप्रकृति प्रेमी डॉ डीएस श्रीवास्तव ने लोकल18 को बताया कि उन्हें बचपन से हीं गार्डन का शौक है. आज भी वो नर्सरी चलाते है. वहीं अपने गार्डन में उन्होंने सूरजमुखी का Sunspot या Little Becka जैसे ड्वार्फ प्रभेद को लगाया है. हालांकि इसे ड्वार्फ कहा जाता है, फिर भी इसकी ऊंचाई लगभग 5 से 6 फीट तक पहुंच सकती है. यह पौधा तेजी से बढ़ता है और तेज धूप में भी बिना किसी परेशानी के विकसित होता है. उन्होंने कहा कि इसे ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती, जिससे पानी की बचत भी होती है. गर्मी के दिनों में जहां अन्य पौधे संघर्ष करते हैं, वहीं यह सूरजमुखी पूरी तरह खिलकर गार्डन को जीवंत बनाए रखता है. एक पौधे से अनेकों फूल खिलते है. जिसके बाद इसमें आपको मधुमक्खी भी देखने को मिलेंगे. देखभाल भी मुश्किल नहींउन्होंने बताया कि इसकी देखभाल भी ज्यादा मुश्किल नहीं है. पौधों को लगभग तीन फीट की दूरी पर लगाना चाहिए ताकि उन्हें फैलने के लिए पर्याप्त जगह मिल सके. चूंकि पौधा तेजी से ऊंचा होता है, इसलिए हवा के समय गिरने से बचाने के लिए स्टेकिंग (सहारा देना) जरूरी होता है. इसके फूल मधुमक्खियों को भी आकर्षित करते हैं, जिससे गार्डन में प्राकृतिक गतिविधि बढ़ती है. About the Author Prashun Singh मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Palamu,Jharkhand Source link

झारखंड

तीन युवकों ने की नाबालिग किशोरियों से दरिंदगी का प्रयास:शोर मचाने पर...

धनबाद के पूर्वी टुंडी में रविवार रात तीन नाबालिग किशोरियों के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। हालांकि, किशोरियों के शोर मचाने और ग्रामीणों की सक्रियता के कारण आरोपी मौके से फरार हो गए, जिससे एक बड़ी वारदात टल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र में हुई। देर रात तीन युवकों ने सरेराह तीन नाबालिग लड़कियों को जबरन पकड़ लिया। वे उन्हें पास के एक निर्माणाधीन भवन में ले गए, जहां उन्होंने उनके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरियों ने साहस दिखाते हुए जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग और ग्रामीण घटनास्थल पर जमा होने लगे। ग्रामीणों की भीड़ को अपनी ओर आता देख तीनों आरोपी घबरा गए और तुरंत मौके से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नीतीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को शांत कराया और पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। ग्रामीण भी आरोपियों को जल्द पकड़कर कड़ी सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। Source link

झारखंड

चांडिल में हाथी के हमले से अधेड़ की मौत:ग्रामीणों में दहशत, शाम...

सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक जारी है। चांडिल रेंज के कुकड़ू गांव में हाथी के हमले से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी मुनी राम गोराई (50) के रूप में हुई है। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के पास मुनी राम गोराई का शव देखा। उन्होंने तुरंत वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। जानकारी के अनुसार, मुनी राम गोराई रविवार शाम को गांव से ब्लॉक परिसर की ओर गए थे, जहां ग्रामीणों की बैठक होती है। देर शाम घर लौटते समय रास्ते में उनका सामना जंगली हाथियों से हो गया। हाथियों के हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, गांव के आसपास दो जंगली हाथी लगातार घूम रहे हैं। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल है और शाम ढलते ही लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। वन विभाग ने मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और हाथियों वाले क्षेत्रों में अकेले न जाने की अपील की है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को आबादी वाले इलाकों से दूर खदेड़ने और इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है। Source link

झारखंड

पासा फेंके, डिस्काउंट पाएं! जमशेदपुर के कैफे का यूनिक ऑफर, टेस्ट के...

Last Updated:May 04, 2026, 11:17 IST Jamshedpur Cafe Unique Offer: जमशेदपुर के इस कैफे के साउथ इंडियन फूड के तो लोग फैन हैं ही साथ ही यहां मिलने वाला ऑफर भी उन्हें खूब आकर्षित कर रहा है. दरअसल यहां स्कीम चल रही है कि 500 रुपये से ऊपर बिल आने पर ग्राहक को पासा फेंकने को मिलता है, उसमें जो संख्या आती है, उतना ही डिस्काउंट कस्टमर को दिया जाता है. ख़बरें फटाफट जमशेदपुर. जमशेदपुर में बाहर खाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है और लोगों की पहली पसंद अब सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि उसके साथ मिलने वाला आकर्षक ऑफर भी बन चुका है. यही वजह है कि आदित्यपुर स्थित Shri Vanakkam Cafe इन दिनों काफी चर्चा में है. यहां का लाजवाब साउथ इंडियन खाना और अनोखा डिस्काउंट ऑफर लोगों को खासा आकर्षित कर रहा है. बच्चों का फेवरेट, पिज्जा डोसा, रॉकेट डोसाकैफे की संचालक स्नेहा बताती हैं कि जमशेदपुर के लोग साउथ इंडियन व्यंजनों के बेहद शौकीन हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने मेन्यू में पारंपरिक स्वाद के साथ कुछ नया और खास जोड़ने की कोशिश की है. यहां मिलने वाले पिज्जा डोसा, रॉकेट डोसा और चीज बर्स्ट डोसा बच्चों से लेकर युवाओं तक की पहली पसंद बन चुके हैं. वहीं, वेजिटेरियन थाली, शाही थाली और बाहुबली थाली जैसे विकल्प परिवार के साथ आने वाले ग्राहकों को खास अनुभव देते हैं. लक दिलाएगा डिस्काउंटखाने के साथ-साथ यहां की फिल्टर कॉफी भी लोगों को खूब पसंद आ रही है. दक्षिण भारतीय स्टाइल में तैयार की गई यह कॉफी स्वाद और खुशबू, दोनों में अलग पहचान रखती है. कई ग्राहक तो सिर्फ कॉफी का आनंद लेने के लिए भी यहां पहुंच रहे हैं. हालांकि, इस कैफे की सबसे बड़ी खासियत इसका यूनिक ऑफर है, जिसने इसे बाकी जगहों से अलग बना दिया है. स्नेहा बताती हैं कि ₹500 से अधिक के बिल पर ग्राहकों को दो पासे (डाइस) दिए जाते हैं. दोनों पासों पर आए अंकों को जोड़कर जितना प्रतिशत बनता है, उतना ही डिस्काउंट ग्राहकों को मिलता है. यानी यहां डिस्काउंट पूरी तरह आपके ‘लक’ पर निर्भर करता है, जो इसे और भी रोमांचक बना देता है. ऑफर ने खास बना दिया अनुभवग्राहकों को यह कॉन्सेप्ट काफी पसंद आ रहा है. यहां अपने परिवार के साथ पहुंचे राधा स्वामी ने बताया कि खाना तो पहले से ही बेहद स्वादिष्ट है, लेकिन जब उन्हें इस ऑफर के बारे में पता चला, तो उनकी खुशी दोगुनी हो गई. उन्होंने कहा कि इस तरह का ऑफर न सिर्फ मजेदार है, बल्कि ग्राहकों को एक अलग अनुभव भी देता है. आज के समय में जब लोग हर चीज में कुछ नया और अलग तलाशते हैं, ऐसे में Shri Vanakkam Cafe ने स्वाद और मनोरंजन का बेहतरीन मेल पेश किया है. यही कारण है कि यह कैफे न सिर्फ खाने के लिए, बल्कि एक यादगार अनुभव के लिए भी लोगों की पसंद बनता जा रहा है. About the Author Raina Shukla बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

धनबाद में टेलर की टक्कर से ऑटो चकनाचूर:शादी में शामिल होने जा...

धनबाद के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत जेलगोरा में सोमवार तड़के भीषण सड़क हादसे में 65 वर्षीय राजमणि देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के पांच अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब सभी लोग टेम्पो में सवार होकर धनबाद की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, परिवार अमलाबाद से धनबाद स्टेशन जा रहा था। जहां से उन्हें गया जाना था। वहां एक शादी समारोह में शामिल होते। सभी सदस्य एक ही टेम्पो में सवार होकर यात्रा कर रहे थे। बताया जा रहा है कि परिवार खुशी-खुशी शादी में शामिल होने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार टेलर ने ऑटो को मारी टक्कर जेलगोरा के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार टेलर ने टेम्पो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी। जोड़ापोखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है। टेलर जब्त, लोगों में आक्रोश पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में शामिल टेलर को पाथरडीह क्षेत्र से जब्त कर लिया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि जेलगोरा-धनबाद मार्ग पर लगातार तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। Source link

झारखंड

राजनीति से दूर रहेंगे विवि शिक्षक, उल्लंघन पर जा सकती है नौकरी

झारखंड में उच्च शिक्षा व्यवस्था को नियंत्रित और जवाबदेह बनाने की दिशा में झारखंड विश्वविद्यालय विधेयक 2026 लागू किया गया है। इस विधेयक के जरिए विश्वविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों की सेवा शर्तों को न केवल स्पष्ट किया गया है, बल्कि उन्हें पहले की तुलना में कहीं अधिक सख्त और बाध्यकारी बनाया गया है। इस कानून का सबसे बड़ा असर शिक्षकों की भूमिका और उनकी कार्यशैली पर पड़ेगा। विधेयक के अनुसार, अब कोई भी शिक्षक या कर्मचारी बिना अनुमति किसी भी राजनीतिक गतिविधि में भाग नहीं ले सकते। इसमें राजनीतिक दलों से जुड़ाव, आंदोलनों में भागीदारी और आर्थिक सहयोग तक शामिल है। किसी संगठन को राजनीतिक मानने का अंतिम अधिकार राज्य सरकार को दिया गया है। इससे विश्वविद्यालय परिसरों में लंबे समय से सक्रिय राजनीतिक हस्तक्षेप पर प्रभावी नियंत्रण की कोशिश की गई है। शर्तों का उल्लंघन करने पर नौकरी तक जा सकती है। शिक्षकों के बीच बहस शुरू शिक्षक नेता और स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के शिक्षक डॉ. राजकुमार बताते हैं कि इससे शिक्षकों की स्वतंत्रता सीमित हो जाएगी। विवि केवल शिक्षा के केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक और वैचारिक विमर्श के भी मंच होते हैं। अनुशासनहीनता पर सख्ती गाली-गलौज, दुर्व्यवहार, वित्तीय गबन, आपराधिक मामलों में सजा और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को सेवा समाप्ति का आधार बनाया गया है। दोष सिद्ध हुआ तो कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। निजी कोचिंग से नहीं जुड़ सकते निजी कोचिंग और ट्यूशन को लेकर भी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। किसी भी शिक्षक के लिए कोचिंग संस्थान चलाना, उससे जुड़ना या व्यावसायिक शैक्षणिक गतिविधि में भाग लेना पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। Source link

झारखंड

गुड़-चावल का जादुई चारा… रांची की लैला बत्तख पालन से कर रही...

Last Updated:May 04, 2026, 08:39 IST Ranchi Success Story: रांची के पास गुंडू गांव की लैला देवी बत्तख पालन से अपना जीवन यापन कर रही है. उन्होंने बताया कि वह एक बत्तख लगभग 800 रुपये में बेचती हैं. इसक तरह वह हमेशा 60 से 70 बत्तख का पालन करती हैं. इसी बत्तख को बेचकर राशन के साथ ही अपने लिए दवा भी खरीदती हैं. ख़बरें फटाफट रांची: झारखंड की राजधानी रांची से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गुंडू गांव की लैला देवी खासतौर पर बत्तख पालने का काम करती हैं. उनका पूरा जीवन यापन इसी पर निर्भर है. उनके घर में कोई नहीं है. वह गर में सिर्फ अकेली हैं. एक बत्तख ₹400 केजी तक होती है. जहां एक की कीमत ₹800 तक चली जाती है. उन्होंने बताया कि उन्हें खासतौर पर देसी चारा खिलाना पड़ता है. आइये जानते हैं लैला देवी के बारे में. गुड और चावल है खास चारा लैला बताती हैं कि गुड और चावल का बत्तख के लिए खास चारा बनाया जाता है. इससे बीमारी नहीं होती है और लंबे समय तक तंदुरुस्त रहते हैं. दोपहर में जैसे हमारे खाने के लिए चावल बनता है. बस वही चावल को ले लेते हैं. उसमें थोड़ा गुड और थोड़ा भूसा मिलाते हैं. इन दोनों को मिलाकर छोटा-छोटा चारा बनाती हैं और इन सभी को देते हैं. उनके पास कम से कम 60 से 70 बत्तख थी. बीते चार-पांच दिनों में बेचने के बाद फिलहाल 20 ही बची हुई हैं. हालांकि अभी उनके पास 40- 50 बच्चे हैं. वह भी 10-20 दिन में अच्छे खासे मोटे हो जाएंगे. देसी तरीके से बड़ा और तंदुरुस्त करने के लिए इस तरीके का दाना तो देते हैं. जैसे ज्वार और जो भुट्टा तीनो को मिला के दाना तैयार किया जाता है. जो काफी फायदेमंद रहता है. इससे उनका शरीर काफी फिट रहता है. चावल, गेहूं व हरी सब्जी का मिश्रण भी इनको दिया जाता है. साफ सफाई का रखती हैं विशेष ध्यान इसके अलावा उनके लिए साफ पानी का इंतजाम किया जाता है. दिन में कम से कम 4 से 5 बार हम लोग इनको विशेष चारा देते हैं, जो हम लोग पानी पीते हैं. वहीं, साफ पानी इन्हें भी दिया जाता है और साफ सफाई कभी विशेष ध्यान रखा जाता है. इनके लिए एक छोटी सी लकड़ी का घर बना होता है. जिसको अपने घर की तरह हर दिन साफ करती हैं. क्योंकि पशुओं में गंदगी की वजह से ही बीमारी आती है, तो ऐसे में अगर आप साफ-सफाई रखेंगे तो बीमारी होने की संभावना काफी कम हो जाएगी. घर बैठे होती है तगड़ी कमाई उन्होंने बताया कि एक का ₹400 केजी तक दाम होती है. ऐसे में अगर कोई डेढ़ केजी या 2 केजी तक है तो आराम से ₹800 तक भी मिल जाता है. अगर हम एक बार में चार से पांच बेच लें तो हमारी अच्छी खासी बचत हो जाती है. जीवन यापन के लिए यह हमारे लिए वरदान से कम नहीं है. महीना में हम जब ऐसे 50 बत्तख तक बेचती हैं तो घर का राशन, पानी, खुद के लिए दवा हर एक चीज यहां से निकल जाती है. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

चतरा में आमने-सामने भिड़ी कार-बाइक:बाइक सवार दो युवकों की स्पॉट डेथ, कार...

चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। उस पर सवार दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान चौपारण थाना क्षेत्र के कर्मा गांव निवासी ऋषि पासवान और अभिषेक पासवान के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक इटखोरी स्थित अपने नानी घर से वापस चौपारण लौट रहे थे। इसी दौरान परसौनी चौक के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए कार सवार दो युवक भी गंभीर इस हादसे में कार सवार दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान करनी निवासी हिमांशु कुमार और पत्थलगड्डा निवासी विक्रम कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक पेशे से वीडियोग्राफर हैं। चौपारण के महाराजगंज में एक शादी समारोह की बुकिंग के सिलसिले में कैमरा लेकर जा रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को इटखोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमॉर्टम घटना की सूचना मिलते ही इटखोरी थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लिया। रात भर शवों को थाना में रखने के बाद आज सुबह पोस्टमॉर्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को जब्त कर लिया है। देर रात की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजन थाने पहुंचे। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि परसौनी चौक के पास लगातार हो रहे हादसों के बावजूद परिवहन विभाग और प्रशासन ओवरस्पीडिंग पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। Source link

झारखंड

वैन चालक ने जान-बूझकर हवलदार को मारा धक्का, सड़क से 8 फीट...

जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित पुराना विधानसभा के पास सड़क पार कर रहे एक हवलदार को अज्ञात वैन सवार ने शनिवार की शाम धक्का मार दिया। धक्का इतना जोरदार था कि हवलदार सड़क किनारे लगभग 8 फीट दूर जा गिरे। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृत हवलदार का नाम कैलाश पूर्ति है आैर फिलहाल वह पुराना विधानसभा में आर्म्स सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात थे। धक्का मारने के बाद वैन सवार तेज गति से धुर्वा गोलचक्कर की आेर फरार हो गया। हवलदार को आनन- फानन में पीसीआर की मदद से धुर्वा स्थित पारस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि मौत पहले ही हो चुकी है। मृतक के पुत्र समीर पूर्ति ने वैन सवार पर जान बूझकर धक्का मारने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि पिता कैलाश पूर्ति जब सड़क पार कर रहे थे तो दाहिने साइड से वैन सवार को पार होने के लिए जगह बची थी। वैन सवार अगर दाहिने साइड से आगे बढ़ा होता तो उनके पिता को धक्का नहीं लगता आैर जान बच जाती। हालांकि वैन सवार ऐसा करने के बजाए उनके पिता को जान-बूझकर धक्का मारते हुए आगे बढ़ गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वैन सवार के बारे में जानकारी जुटा रही है। बेटा को साथ रखे हुए थे पिता, प्रतियोगी परीक्षाओं की कर रहा तैयारी मृत कैलाश पूर्ति मूल रूप से चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वह रांची जिला बल के हवलदार थे आैर पुराना विधानसभा में ड्यूटी कर रहे थे। कैलाश अपने बेटे समीर पूर्ति (23 वर्ष) को भी रांची में ही साथ रखे हुए थे। समीर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। सड़क दुर्घटना में अचानक पिता की मौत के बाद उसके सपने टूट गए। बेटा सड़क के इस पार खड़ा था, आंखों के सामने ही पिता की मौत हो गई हवलदार कैलाश पूर्ति अपने बेटे समीर पूर्ति के साथ ही शनिवार की शाम कमरे से निकल कर पुराना विधानसभा गेट से बाहर सड़क तक पहुंचे थे। कैलाश पूर्ति ने बेटे को एक जगह खड़ा रहने को कहा और खुद सामान खरीदने सड़क पार कर सेक्टर-2 वाले रोड में बाजार की आेर चले गए। सामान खरीदने के बाद कैलाश पूर्ति वापस पुराना विधानसभा आने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान बिरसा चौक की आेर से आ रहे वैन तेज रफ्तार से धक्का मारते हुए आगे बढ़ गया। बेटे के सामने ही हवलदार की मौत हो गई। Source link

झारखंड

पशुपालकों की चांदी! चुटकी में बढ़ जाएगा गाय का रोजाना 2 किलो...

होमवीडियोकृषि चुटकी में बढ़ जाएगा गाय का रोजाना 2 किलो दूध, बस कर लें ये आसान उपाय X चुटकी में बढ़ जाएगा गाय का रोजाना 2 किलो दूध, बस कर लें ये आसान उपाय   पशुपालकों के लिए ‘सूडान घास’ दूध उत्पादन बढ़ाने का रामबाण उपाय साबित हो रही है. गर्मी में हरे चारे की किल्लत को दूर करने के लिए कोडरमा गौशाला ने इसकी सफल खेती की है. मात्र 400 रुपये के बीज से शुरू हुई इस घास की ऊंचाई 7 फीट तक होती है. पशुओं को यह पोषक चारा खिलाने से प्रति गाय रोजाना 2 किलो दूध की वृद्धि हुई है, जिससे पशुपालकों को प्रति गाय 130 रुपये तक का अतिरिक्त मुनाफा हो रहा है. इसकी खासियत यह है कि एक बार लगाने के बाद इसे दोबारा रोपा जा सकता है, जिससे लागत कम और मुनाफा अधिक मिलता है. Source link

Scroll to Top