भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

झारखंड

झारखंड

जामताड़ा में हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव:500 कन्याओं संग 3500 श्रद्धालुओं ने...

जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर गांव में श्री श्री 108 हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत हुई, जिसमें पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया। इस कलश यात्रा में लगभग 500 कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। बड़ी संख्या में महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं की भागीदारी से यह यात्रा भव्य बन गई। कुल करीब 3500 श्रद्धालुओं ने इसमें सहभागिता की। यात्रा की शुरुआत मंदिर प्रांगण से हुई। श्रद्धालु बासपहाड़ी स्थित नदी तक पहुंचे, जहां से पवित्र जल भरकर लगभग 5 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए वापस मंदिर स्थल लौटे। जय श्री राम के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया डीजे और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच श्रद्धालुओं ने “जय श्री राम” और “जय हनुमान” के जयकारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। यात्रा में विभिन्न हिंदू संगठनों के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान संजय परशुरामका, अनूप राय, सोनू सिंह, बीरेंद्र मंडल, सुजाता सिंह और हीरालाल मंडल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मोहनपुर के मुख्य चौक पर निर्मित यह भव्य और आकर्षक हनुमान मंदिर अब पूरे बाजार क्षेत्र का प्रमुख आकर्षण बन गया है। इसकी सुंदरता और भव्यता लोगों को अपनी ओर खींच रही है। हवन-पूजन की पूर्णाहुति के साथ भंडारा महोत्सव के तहत रविवार को वैदिक पूजन, मूर्ति नगर भ्रमण और संध्या आरती का आयोजन होगा। सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा हवन-पूजन की पूर्णाहुति के साथ भंडारा और प्रसाद वितरण किया जाएगा। पूरे आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है और स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। यह महोत्सव धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक बन रहा है। Source link

झारखंड

तुमने उसे शॉपिंग क्यों कराई? दो बीवियों के बीच पिस गए BJP...

Last Updated:May 02, 2026, 12:50 IST Dhanbad News: धनबाद में एक भाजपा नेता की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई. उनके घर पर कमरे के अंदर से लाश मिली. परिवार का आरोप है कि दोनों बीवियों का मौत से ठीक एक दिन पहले विवाद हुआ था. उन्हीं ने मिलकर पति की हत्या की है. फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी है. सांकेतिक तस्वीर (AI Generated) धनबादः झारखंड के धनबाद से भाजपा नेता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया. भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत दास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घर के अंदर ही उनका शव मिला. परिवार का आरोप है कि उनकी दोनों पत्नियों ने ही मिलकर उनकी हत्या की है. कहा जा रहा है कि वह अपनी दूसरी पत्नी को लेकर शॉपिंग करने गए थे. लौटने पर पहली पत्नी ने इस बात को लेकर कलेश किया. विवाद के एक बाद उनकी कमरे से लाश बरामद की गई. मामला धनबाद के गोविंदपुर क्षेत्र का है. जहां शुक्रवार को भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अमृत दास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के उपर बाजार की है. जहां उनका शव घर के अंदर मिला. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के परिजनों ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं. मां और बहन का कहना है कि अमृत दास दोनों पत्नियों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. परिजनों का आरोप है कि दोनों पत्नियों ने मिलकर अमृत दास की हत्या की है. मृतक की दोनों पत्नियां रिश्ते में सगी बहनेंपरिवार कहना है कि अमृतदास की दोनों पत्नियां सगी बहनें हैं. उनकी आपस में नहीं बनती थी, हर बार किसी ने किसी बात को लेकर विवाद होता था. स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना से एक दिन पहले अमृत दास अपनी दूसरी पत्नी को शॉपिंग कराने ले गए थे. इसी बात को लेकर घर में विवाद बढ़ गया था. इसके बाद अचानक उनकी मौत की खबर सामने आई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. जांच में जुटी पुलिसवहीं, गोविंदपुर थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद रावत ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. मृतक के साथी नेता ने बताया कि वह मजबूत कार्यकर्ता थे, उनके अचानक निधन से शोक का माहौल है. मामले की पड़ताल की जाए और अगर यह हत्या है, तो दोषियों को सजा दी जाए. About the Author Mahesh Amrawanshi कहानी सुनने, गुनने और लिखने का शौकीन. शुद्ध कीबोर्ड पीटक. माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी भोपाल से शिक्षा-दीक्षा. द सूत्र, खबरिया न्यूज़, दैनिक नई दुनिया (अखबार) से सीखते हुए हाल मुकाम News18 है. 5 साल से पत्रकार…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Dhanbad,Dhanbad,Jharkhand Source link

झारखंड

धनबाद में बंद कोयला खदान में डूबी छात्रा:5वें दिन पानी में उपलाता...

धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र में एक बंद खदान में डूबी 13 वर्षीय किशोरी रंपा बाउरी का शव पांचवें दिन बरामद किया गया है। यह घटना उत्तर पंचायत के बाउरी टोला स्थित ईसीएल की एक बंद खदान में हुई। रंपा 28 अप्रैल को खदान के पानी में नहाने गई थी, तभी वह गहरे पानी में डूबकर लापता हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने खदान में उतरकर रंपा को बचाने और ढूढ़ने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। स्थानीय गोताखोरों को नहीं मिली सफलता अगले दिन, स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया, जिन्होंने घंटों तक पानी में तलाश की, फिर भी रंपा का कोई सुराग नहीं मिल सका। मामले की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। एनडीआरएफ ने कई दिनों तक व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन किशोरी का पता नहीं चल पाया। आज, घटना के पांचवें दिन, रंपा बाउरी का शव अचानक खदान के पानी में उपलाता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों और परिजनों ने शव को पानी से बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया। चिरकुंडा पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया। इस घटना के बाद इलाके में गम का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बंद खदानों में सुरक्षा व्यवस्था की कमी पर चिंता व्यक्त की है, जहां अक्सर लोग नहाने जाते हैं और ऐसे हादसे होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसी खदानों के आसपास सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है। Source link

झारखंड

घने जंगलों के बीच रांची में भी है अमरनाथ गुफा, भक्तों की...

होमताजा खबरधर्म घने जंगलों के बीच रांची में भी है अमरनाथ गुफा, दर्शन के लिए लगती हैं लंबी लाइन Last Updated:May 02, 2026, 10:10 IST Ranchi Amarnath Gufa: रांची के पास गुंडु गांव की संकरी गुफा में अनोखा शिवलिंग है. यहां दूर दूर से श्रद्धालु मन्नत और जलाभिषेक के लिए आते हैं. घने जंगलों के बीच बसी इस गुफा में बड़ी संख्या में हमेशा श्रद्धालु आते हैं. आइये जानते हैं इस गुफा के बारे में. ख़बरें फटाफट रांची: झारखंड में रांची से 10 किलोमीटर की दूरी पर गुंडु गांव है. यहां गांव में खासतौर पर काफी बड़ी गुफा है. इस गुफा के नीचे एक शिवलिंग मौजूद है. गुफा में बहुत ही पतली और संकरी रास्ता है. उससे जाकर श्रद्धालु अंदर जलाभिषेक करते हैं. कुछ लोग तो डर के मारे अंदर जाते भी नहीं है. कहते हैं यहां पर जो भी जलाभिषेक करता है, उसकी हर मनोकामना भगवान पूरी होती है. आइये जानते हैं इसके बारे में यहां के पुजारी से. यहां पर 40- 50 किलोमीटर दूर से श्रद्धालु आते हैं, सिर्फ मन्नत मांगने के लिए और कुछ श्रद्धालु ऐसे आते हैं जो मन्नत के बाद पूजा अर्चना करने आते हैं. यहां पर आई मारु देवी बताती हैं कि मैंने प्रभु से एक पुत्र की कामना की थी और प्रभु ने मेरी बात सुन ली. आज मेरा एक बेटा है और सबसे खास बात ये है कि ये बड़ा संस्कारी और बड़ा अच्छा भी है. मेरे कामों में हाथ बटाता है. इसीलिए वह हर महीने एक बार यहां पर आती हैं. गुफा के अंदर जाने से डरते हैं लोग यहां के पुजारी अजय बताते हैं कि एकदम पतली सी गुफा का रास्ता है, लेकिन चमत्कार ऐसा है कि आज तक इस रास्ते में कोई अटका नहीं है. आप जितने भी मोटे हों आराम से चले जाते हैं, लेकिन फिर भी कुछ लोग डरते हैं तो बाहर से ही मन्नत मांग लेते हैं या उनके द्वारा जल चढ़वा लेते हैं, लेकिन, बहुत सारे लोग अंदर चले जाते हैं, सुरक्षित बाहर भी निकलते हैं. अंदर है एक बड़ा ही खूबसूरत शिवलिंग पुजारी अजय बताते हैं कि अंदर बहुत ही खूबसूरत शिवलिंग है और किसी तरह का सौंदर्यकरण भी नहीं है. एकदम काले रंग के पत्थर जैसा और यहां पर लोग पूजा अर्चना व जल चढ़ाते हैं. बाहर निकलकर कुछ देर ध्यान धारणा करते हैं. बाहर भी पूजा करने की जगह है. अगर आप अंदर नहीं जा सकते हैं तो बाहर में भी पूरे विधि विधान के साथ पूजा कर सकते हैं. उनकी आंखों के सामने कितने लोगों के घर बने व एक नहीं, लाखों लोगों के मुराद यहां पर पूरी हुई है. यहां का नजारा भी गजब है, चारों तरफ घनघोर जंगल है. जंगल के बीच में एक गुफा के भीतर प्रभु विराजमान हैं. ऐसे में अगर आप इस तरफ आ रहे हैं तो यहां का नजारा देखकर भी मंत्र मुक्त हो जाएंगे और खास बात यह है कि घने जंगल होने के कारण यहां का टेंपरेचर 10 डिग्री तक कम होता है. यहां पर आकर आपको ठंड लगने लगेगी. पानी और खाने का सामान अपने साथ लाएं यहां पर अगर आप आते हैं तो पानी और खाने का सामान आपको अपने साथ लाना होता है, आसपास आपको कुछ भी नहीं मिलने वाला और साथ ही, अपने साथ कुछ कैश भी जरूर रखें. यहां पर यूपीआई पेमेंट नहीं होता है, पार्किंग की भी उचित व्यवस्था है. आराम से आप पूजा अर्चना करके खूबसूरत नजारों का आनंद लेते हुए वापस आ सकते हैं. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

पलामू में तिलक के दौरान हर्ष फायरिंग, दो घायल:एक के पैर में...

पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के भगत तेंदुआ गांव में शुक्रवार की देर रात तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में कटैया गांव निवासी 60 वर्षीय अरविंद कुमार मिश्रा तथा नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के सिल्दा खुर्द निवासी जगेश्वर बैठा शामिल हैं। गोली चलने के बाद समारोह में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। एक औरंगाबाद तो दूसरा गयाजी में भर्ती सीएचसी के चिकित्सक डॉ. राजेश कुशवाहा ने बताया कि अरविंद मिश्रा के जांघ में गोली आर-पार हो गई है, जबकि जगेश्वर बैठा की पीठ को चीरते हुए गोली निकल गई। दोनों की स्थिति को देखते हुए उन्हें औरंगाबाद रेफर किया गया। फिलहाल अरविंद मिश्रा का इलाज गया जी शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना के समय भगत तेंदुआ निवासी युगेश बैठा के पुत्र राहुल कुमार और अक्षय कुमार का तिलक समारोह चल रहा था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान ‘धनबटी’ रस्म के बीच यह हादसा हो गया। पूर्व मुखिया गिरफ्तार, हथियार जब्त घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पूर्व मुखिया सरोज प्रसाद कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लाइसेंसी रायफल और पिस्टल जब्त की गई है। आरोपी का कहना है कि फायरिंग गलती से हुई। थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि घटनास्थल से रायफल की गोली का खोखा बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों हथियारों के लाइसेंस को रद्द करने की अनुशंसा करने की बात कही है। मामले की जांच जारी है। Source link

झारखंड

पेड़ का पहला आम न पहुंचे बेटियों को तो सारे फल हो...

Last Updated:May 02, 2026, 09:02 IST Jamshedpur News: जमशेदपुर के सोपोडेरा गांव में एक घर के आंगन में आम का पेड़ है जो आज से करीब ढ़ाई दशक पहले घर की मालकिन इंद्रावती देवी ने लगाया था. उन्होंने अपने गुजरने से पहले घर पर कहा कि इसके फल सबसे पहले उनकी बेटियों तक पहुंचने चाहिए उसके बाद ही कोई खाए. आज भी अगर इस परंपरा का पालन न हो तो आम में कीड़े लग जाते हैं. वहां के लोग इसे चमत्कार मानते हैं. ख़बरें फटाफट जमशेदपुर. जमशेदपुर से सटे सोपोडेरा गांव की यह कहानी सिर्फ एक पेड़ की नहीं, बल्कि एक मां के वचन, परंपरा और विश्वास की ऐसी मिसाल है, जो आज भी लोगों को हैरान कर देती है. गांव के चौबे निवास का आंगन अपने आप में एक अनोखी पहचान बना चुका है. यहां खड़ा एक आम का पेड़ पिछले 25 सालों से सिर्फ फल ही नहीं दे रहा, बल्कि एक भावनात्मक रिश्ता भी निभा रहा है. पहले बेटियों के घर पहुंचेंगेकहानी की शुरुआत होती है इंद्रावती देवी से, जिन्होंने करीब ढाई दशक पहले अपने हाथों से इस आम के पेड़ को लगाया था. उस समय उन्होंने एक बात कही थी – ‘इस पेड़ के फल पहले मेरी बेटियों के घर जरूर पहुंचेंगे, उसके बाद ही कोई इसे खाएगा.’ यह सिर्फ एक साधारण बात नहीं थी, बल्कि एक मां का अपनी बेटियों के प्रति स्नेह और जुड़ाव का प्रतीक था. इसके बाद ही कोई खाता है आमइंद्रावती देवी की तीन बेटियां हैं – एक बेंगलुरु में और दो जमशेदपुर में ही रहती हैं. परिवार के बेटे बबलू चौबे भी जमशेदपुर में ही रहते हैं. समय के साथ यह बात पूरे गांव में फैल गई और एक परंपरा बन गई. हर साल जब आम का मौसम आता है, तो सबसे पहले इस पेड़ के आम बेटियों के घर भेजे जाते हैं, उसके बाद ही कोई और उन्हें खाता है. बाहर से सुंदर, अंदर से कीड़ेगुड़िया पांडे बताती हैं कि उनकी मां के इस वचन को पूरा करना पूरे परिवार की जिम्मेदारी बन गई है. लेकिन एक बार ऐसा हुआ, जब किसी कारण से आम समय पर बेटियों के घर नहीं पहुंच पाया. उस साल गांव वालों ने एक अजीब बात देखी – पेड़ पर आम तो खूब लगे थे, देखने में भी बेहद सुंदर थे, लेकिन जैसे ही उन्हें काटा गया, उनमें कीड़े निकले. तब तक कोई नहीं खाता, इस पेड़ का आमयह घटना पूरे गांव के लिए चौंकाने वाली थी. लोगों ने इसे इंद्रावती देवी के वचन से जोड़कर देखा. तभी से इस परंपरा को और भी सख्ती से निभाया जाने लगा. परिवार की बहू प्रीति भी इस बात की पुष्टि करती हैं कि अब गांव के लोग खुद पूछते हैं – ‘क्या बेटियों के घर आम पहुंचा है?’ जब तक इसका जवाब ‘हां’ नहीं होता, कोई भी उस पेड़ का फल नहीं खाता. मां का कहा वचन, पीढ़ियों तक जिंदागांव की संगीता कहती हैं कि यह सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि एक विश्वास है, जो आज भी जिंदा है. इस पेड़ के आम न सिर्फ मीठे होते हैं, बल्कि उनका अचार भी पूरे गांव में बेहद पसंद किया जाता है. सोपोडेरा गांव की यह अनोखी परंपरा हमें यह सिखाती है कि रिश्तों की मिठास सिर्फ शब्दों में नहीं, बल्कि उन्हें निभाने में होती है. एक मां का कहा हुआ वचन कैसे पीढ़ियों तक जिंदा रह सकता है, यह इस आम के पेड़ ने बखूबी साबित कर दिया है. About the Author Raina Shukla बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Jamshedpur,Purbi Singhbhum,Jharkhand Source link

झारखंड

पिता को ‘भूत’ समझ बेटे ने किया लहूलुहान:जमशेदपुर में देर रात मचा...

जमशेदपुर के सिदगोड़ा में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। यह वारदात कृष्णा रोड स्थित आवास में हुई, जहां करीब 10 बजे अचानक घर से चीख-पुकार की आवाजें आने लगीं। आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने घर के अंदर करण सिंह को खून से लथपथ फर्श पर पड़ा देखा। इस दृश्य को देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत स्थिति को संभालने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा घटना के समय आरोपी बेटा निशांत सिंह मौके पर ही मौजूद था। हालात को देखते हुए स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल करण सिंह को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घटनास्थल से हमले में इस्तेमाल किया गया चापड़ भी बरामद कर लिया है। पुलिस बोली- युवक मानसिक रूप में अस्वस्थ सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैज अहमद के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी युवक बार-बार यह दावा कर रहा है कि उसने अपने पिता को “भूत” समझ लिया था। पुलिस का कहना है कि युवक की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं युवक किसी मानसिक तनाव, नशे या अन्य कारणों से प्रभावित तो नहीं था। इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है। लोग इस बात को लेकर हैरान हैं कि आखिर एक बेटा अपने पिता पर इतना खतरनाक हमला कैसे कर सकता है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस वारदात के पीछे की असली वजह क्या है। साथ ही आरोपी की मानसिक स्थिति की भी जांच कराई जा सकती है। Source link

झारखंड

पाकुड़ में ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार:पुलिस ने 14 पुड़िया भी...

पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए किताझोर क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से कुल 6.17 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की, जिसे 14 पुड़िया में रखा गया था। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच में जुटी है। गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने की कार्रवाई नगर थाना को पहले से ही सूचना मिल रही थी कि थाना क्षेत्र के किताझोर में कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में लिप्त हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य जुटाए और गुप्तचरों की मदद ली। इसके बाद दंडाधिकारी के रूप में अंचल अधिकारी अरविंद बेदिया की मौजूदगी में थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की योजना बनाई। तय रणनीति के तहत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और संदिग्ध स्थानों पर घेराबंदी शुरू की। भागने की कोशिश नाकाम, आरोपी गिरफ्तार छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही वहां मौजूद कुछ लोग भागने लगे। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और एक व्यक्ति को मौके से पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान शीश मोहम्मद शेख उर्फ राहुल के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 6.17 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिस ने मौके से बरामद नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। नशे के नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि टाउन क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार की लगातार सूचनाएं मिल रही थीं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी से ब्राउन शुगर के स्रोत और इस धंधे में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। गौरतलब है कि नगर थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में तेजी आई है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस कारोबार के तार पश्चिम बंगाल से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार छापेमारी और जांच अभियान चला रही है। Source link

झारखंड

TCS का ऑफर ठुकराया, पिता के नाम पर MBA पास विष्णु ने...

Last Updated:May 02, 2026, 07:55 IST Success Story: एमबीए पास रांची के विष्णु ने TCS कंपनी की जॉब को ठुकरा दिया. आज वह रांची में दिलीप ढूसका नाम से आउटलेट खोल रखे हैं. जहां 6 लोगों को रोजगार भी दिया है. सरसों के तेल में बनने वाले इस ढूसका को खाने वालों की भीड़ लग जाती है. आइये जानते हैं उनकी सफलता के बारे में. ख़बरें फटाफट रांची: झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले विष्णु ने एमबीए की पढ़ाई की है. उन्हें टीसीएस कंपनी से जॉब का ऑफर भी आया था, लेकिन उन्होंने इस जॉब को ठुकरा कर खुद का आउटलेट खोला. उनका ढूसका का आउटलेट है, जिसको उन्होंने अपने पिताजी के नाम से खोला है, जिसका नाम दिलीप ढूसका है. आज यह पूरे रांची में एक ब्रांड बन चुका है. हर दिन 10-15 केजी ढूसका और 5 केजी पकौड़ी तक की खपत हो जाती है. यहां स्वाद लेने के लिए आपको 10-15 मिनट खड़ा रहना पड़ेगा, तब जाकर आपको मिलेगा. आइये जानते हैं विष्णु के बारे में. बता दें कि विष्णु का ढूसका पलक झपकते ही खत्म हो जाता है. आज उनके इस छोटे से आउटलेट में 6 लोग काम करते हैं. लेकिन ये कोई साधारण आउटलेट नहीं है, दिखने में भी बाहर से बड़ा ही खूबसूरत लगता है. एकदम मॉडर्न आउटलेट में है. जो झारखंड के संस्कृति को भी दर्शाता है. ऐसे में यह यूनिक आउटलेट आपको दूर से ही दिख जाएगा. यह एकदम अलग हटके है. यहां उनकी शॉप पर शाम के 5:30 बजते ही लोगों की भीड़ आनी शुरू हो जाती है. सरसों तेल में फ्राई होता है ढूसका यहां की सबसे खास बात यह है कि ढूसका आपको पूरे रांची में एकदम अलग टेस्ट में नजर आएगा. वह इसलिए, क्योंकि यहां पर एकदम शुद्ध सरसों के तेल में फ्राई होता है. रिफाइन का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं होता है. विष्णु बताते हैं कि हम लोग तेल की शुद्धता पर विशेष ध्यान रखते हैं. क्योंकि यही चीज होती है जो टेस्ट को एकदम अलग कर देती है और साथ में आलू और चने का सब्जी भी दी जाती है. बता दें कि चावल और दाल के मिश्रण से यह बनाया जाता है. चावल और दाल दोनों अच्छी क्वालिटी का होता है. अगर आपके प्रोडक्ट में गुणवत्ता है तो फिर उसको हिट होने से कोई नहीं रोक सकता है. बस ईमानदारी चाहिए होता है. ऐसा कभी-कभी होता है कि ग्राहक आते हैं और उन्हें खाली हाथ जाना पड़ता है. क्योंकि उनके पास इतना अधिक स्टॉक नहीं बच पाता है. यहां पकौड़ी का भी मिलेगा स्वाद इसके अलावा आपको पकौड़ी भी खाने को मिलेगी. पकौड़ी भी प्याज, पत्तागोभी व दो-तीन तरह के साग को मिलाकर बनाई जाती है, जो खाने में बड़ी ही टेस्टी लगती है. वह भी सरसों के तेल में ही फ्राई होती है. लोग यहां पर दुसका पकौड़ी दोनों का कोंबो खाना पसंद करते हैं. अभी फिलहाल आलम यह है कि ये रांची का दूसरा हॉटस्पॉट बना हुआ है. विष्णु बताते हैं कि ऑफर्स तो बहुत सारे कंपनी से आए है. जहां टीसीएस से भी आए लेकिन उन्होंने देखा कि जितनी सैलरी वहां मिल रहा है. इससे ज्यादा तो वह यहां कमा ले रहे हैं. वह भी अपना बॉस बनके रह रहे हैं. पहले वह खुद जॉब की तलाश में थे. आज वह खुद से लोगों को नौकरी दे रहा हैं और उनका अगला टारगेट रांची में ऐसे 3-4 और आउटलेट खोलना है. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link

झारखंड

पिता को ‘भूत’ समझ बेटे ने धारदार हथियार से मारा:जमशेदपुर में देर...

जमशेदपुर के सिदगोड़ा में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। यह वारदात कृष्णा रोड स्थित आवास में हुई, जहां करीब 10 बजे अचानक घर से चीख-पुकार की आवाजें आने लगीं। आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने घर के अंदर करण सिंह को खून से लथपथ फर्श पर पड़ा देखा। इस दृश्य को देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत स्थिति को संभालने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा घटना के समय आरोपी बेटा निशांत सिंह मौके पर ही मौजूद था। हालात को देखते हुए स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल करण सिंह को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घटनास्थल से हमले में इस्तेमाल किया गया चापड़ भी बरामद कर लिया है। पुलिस बोली- युवक मानसिक रूप में अस्वस्थ सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैज अहमद के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी युवक बार-बार यह दावा कर रहा है कि उसने अपने पिता को “भूत” समझ लिया था। पुलिस का कहना है कि युवक की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं युवक किसी मानसिक तनाव, नशे या अन्य कारणों से प्रभावित तो नहीं था। इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है। लोग इस बात को लेकर हैरान हैं कि आखिर एक बेटा अपने पिता पर इतना खतरनाक हमला कैसे कर सकता है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस वारदात के पीछे की असली वजह क्या है। साथ ही आरोपी की मानसिक स्थिति की भी जांच कराई जा सकती है। Source link

Scroll to Top