Last Updated:May 02, 2026, 05:35 IST Jharkhand Aaj Ka Mausam: झारखंड में आज अधिकतम तापमान 38-41 डिग्री तक जा सकता है. जहां पलामू-गढ़वा-चतरा समते कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है. वहीं, रांची समेत कई जिलों में आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है. आइये जानते हैं आज झारखंड का मौसम कैसा रहने वाला है. ख़बरें फटाफट झारखंड में आईएमडी का अलर्ट ( एआई फोटो ) रांची: झारखंड में इन दिनों मौसम लगातार बदलता हुआ नजर आ रहा है. आज शनिवार को राज्य के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ेगी. वहीं, कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बूंदाबांदी की संभावना है. IMD के अनुसार आज झारखंड में अधिकतम तापमान लगभग 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. इसके अलावा दिन में गर्म हवाएं कई जिलों में चल सकती हैं. खासकर पलामू, गढ़वा और चतरा जैसे जिलों भीषण गर्मी पड़ सकती है. हालांकि झारखंड के दक्षिणी और मध्य झारखंड के कुछ जिलों में मौसम करवट ले सकता है. जहां रांची, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश की छींटे पड़ सकती हैं, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है, लेकिन दिनभर इन जिलों में उमस भरा मौसम रहने वाला है. जहां तेज हवाएं और बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है. शहरों का तापमान और AQI शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI रांची 40/27 150 जमशेदपुर 41/29 160 पलामू 38/24 150 हजारीबाग 32/26 175 आज इन जिलों में होगी बारिश अगर हम झारखंड में 1 मई की बात करें, तो राज्य के कई हिस्सों में मौसम सक्रिय रहा है. जहां रांची, जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद में हल्की बारिश हुई है. वहीं, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिलों में कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज हुई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया. इसके अलावा बारिश के कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट भी इन जिलों में देखी गई है. वहीं, आज हम बारिश की बात करें तो रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, पलामू, गढ़वा, चतरा आदि पश्चिमी-मध्य जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है. इसके अलावा पूर्वी जिलों धनबाद, जमशेदपुर, देवघर, दुमका में भी हल्की बारिश की संभावना है. कुल मिलाकर झारखंड में आज भी कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. झारखंड में 1 मई को ऐसा रहा मौसम वहीं, रांची के मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण ये बारिश हो रही है. यहां आने वाले दिनों में भी इसी तरह का मिला-जुला मौसम बना रह सकता है, जहां दिन में गर्मी और शाम के समय हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. आज झारखंड के कई जिलों में गर्मी का असर रहने वाला है, लेकिन कुछ जिलों में लोगों को राहत भी मिलने की संभावना है. About the Author Brijendra Pratap Singh बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : Ranchi,Jharkhand Source link