भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ताज़ा खबर

ताज़ा खबर

चीन के 1500 स्टील्थ फाइटर्स को पूरी तरह मटियामेट करेगा भारत का...

नई दिल्‍ली. भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने रविवार सुबह चंडीगढ़ के पास पंचकूला (हरियाणा) के रामगढ़ में स्थित अपनी बेहद संवेदनशील विंग ‘टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी’ (TBRL) में एक बेहद शक्तिशाली और विनाशकारी ‘हाई-कैलिबर बम’ का सफल परीक्षण किया है. वायुसेना के आला अधिकारियों की सीधी मौजूदगी में किए गए इस महापरीक्षण की गूंज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई. यह बम इतना घातक था कि परीक्षण से पहले ही प्रशासन ने आस-पास के गांवों में हाई अलर्ट जारी कर लोगों को घरों के भीतर रहने की सख्त हिदायत दी थी. अधिकारियों के मुताबिक, कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत किया गया यह ट्रायल पूरी तरह सटीक और सफल रहा, जो भविष्य में भारतीय वायुसेना (IAF) के लड़ाकू विमानों और मिसाइलों को अचूक और तबाही मचाने वाली मारक क्षमता प्रदान करेगा. यह धमाका DRDO की आर्मामेंट्स क्लस्टर के तहत आने वाली प्रतिष्ठित प्रयोगशाला TBRL में हुआ, जहां भारत के नए ‘हाई-कैलिबर’ बम की क्षमताओं को परखा गया. हालांकि TBRL में पहले भी कई विस्फोटक परीक्षण होते रहे हैं, लेकिन इस बार का धमाका बेहद खास और विशाल था, क्योंकि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक रिकॉर्ड की गई. एयरफोर्स के अफसरों की मौजूदगी के मायनेइस परीक्षण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही. इससे साफ संकेत मिलते हैं कि यह हाई-कैलिबर बम सीधे तौर पर वायुसेना के लड़ाकू विमानों से गिराए जाने वाले युद्धक हथियारों या फिर IAF की अत्याधुनिक मिसाइलों के वॉरहेड का हिस्सा बनने जा रहा है. यह परीक्षण चीन और पाकिस्तान की सीमाओं पर जारी तनाव के बीच भारत की हवाई संप्रभुता को और मजबूत करेगा. 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक उड़े टुकड़ेबम की संहारक क्षमता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि परीक्षण से पहले TBRL ने चेतावनी जारी की थी कि ब्लास्ट के बाद बम के मलबे और टुकड़े हवा में 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक उड़ सकते हैं और धमाके की जगह से 2 किलोमीटर के दायरे में फैल सकते हैं. इसी वजह से पंचकूला प्रशासन ने भानू और बिल्ला जैसे नजदीकी गांवों में ‘कफ्र्यू’ जैसी स्थिति बनाते हुए लोगों को सुबह के समय घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी थी. सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके को विशेष सर्विलांस (निगरानी) पर रखा गया था. क्या है TBRL और इसकी ताकत?टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी (TBRL) भारत के मिसाइल और परमाणु हथियारों के विकास कार्यक्रमों की रीढ़ मानी जाती है. यह लैब मुख्य रूप से उच्च विस्फोटकों, डेटोनेटर, शॉक वेव्स और हथियारों के अंतिम विनाशकारी प्रभाव का आकलन करने के लिए डेटा तैयार करती है. सिर्फ सेना ही नहीं बल्कि अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (ISRO) के महात्वाकांक्षी गगनयान मिशन के लिए विशेष पैराशूट और उपकरणों का मूल्यांकन भी इसी लैब में किया जा रहा है. इसके अलावा, यह लैब अर्धसैनिक बलों और पुलिस के लिए नॉन-लेथल बुलेट्स (गैर-घातक गोलियां), लिक्विड आर्मर और हैंड ग्रेनेड भी विकसित करती है. परीक्षण के रणनीतिक प्रभाव 1. स्वदेशी मारक क्षमता में आत्मनिर्भरता: वायुसेना की मौजूदगी यह साबित करती है कि भारत अब विदेशी वेंडर पर निर्भर रहने के बजाय अपने लड़ाकू विमानों (जैसे राफेल, सुखोई और तेजस) के लिए भारी वजन वाले ‘हाई-कैलिबर’ बम खुद बना रहा है. यह ‘मेक इन इंडिया’ के तहत वायुसेना को आत्मनिर्भर बनाएगा. 2. वॉरहेड टेक्नोलॉजी में महारत: TBRL का परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों से पुराना नाता है. इस सफल टेस्ट से यह स्पष्ट है कि भारत ने उन्नत विस्फोटक और शॉक वेव तकनीक पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है, जिससे आने वाले समय में हमारी मिसाइलों की मारक क्षमता और अधिक विनाशकारी हो जाएगी. 3. दोहरे उपयोग वाली तकनीक: यह लैब केवल भारी बम ही नहीं बनाती, बल्कि पुलिस और पैरामिलिट्री के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट (लिक्विड आर्मर) और नॉन-लेथल बुलेट्स भी तैयार करती है. यानी रक्षा क्षेत्र का यह अनुसंधान देश की बाहरी सुरक्षा के साथ-साथ आंतरिक कानून व्यवस्था को भी आधुनिक बना रहा है. सवाल-जवाबटर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी (TBRL) का मुख्य काम क्या है?TBRL का मुख्य काम मिसाइलों के वॉरहेड और प्रोजेक्टाइल्स का मूल्यांकन करना, उच्च विस्फोटकों की टेस्टिंग करना और हथियारों से होने वाले अंतिम नुकसान (Terminal Effects) का डेटा तैयार करना है.इस बम परीक्षण के दौरान हवाई सुरक्षा के क्या मायने हैं?वायुसेना के अफसरों की मौजूदगी दर्शाती है कि यह बम भविष्य में फाइटर जेट्स से गिराए जाने वाले पारंपरिक बमों या फिर लॉन्ग-रेंज मिसाइलों के भीतर फिट होने वाले विस्फोटक का हिस्सा बनेगा.धमाके की जगह से कितनी दूरी को संवेदनशील घोषित किया गया था?सुरक्षा के दृष्टिकोण से परीक्षण स्थल के चारों ओर 2 किलोमीटर के पूरे रेडियस (दायरे) को अत्यंत संवेदनशील ज़ोन घोषित किया गया था.सैन्य हथियारों के अलावा TBRL नागरिक या अर्धसैनिक बलों के लिए क्या बनाती है?TBRL ने अर्धसैनिक बलों और पुलिस के लिए एडवांस्ड हैंड ग्रेनेड, लिक्विड आर्मर (बुलेटप्रूफ तकनीक), बाधाओं को उड़ाने वाले डिवाइस और भीड़ नियंत्रण के लिए गैर-घातक गोलियां विकसित की हैं. Source link

ताज़ा खबर

मीन राशि वालों का आज चमकेगा भाग्य, करियर में मिलेगा नए अवसर,...

Last Updated:June 01, 2026, 03:31 IST Aaj ka Meen Rashifal, Pisces Horoscope Today: आज मीन राशि वालों के लिए दिन मधुरता से भरा रहेगा. जीवन में नए मौके सामने आएंगे, जो तरक्की के रास्ते खोल सकते हैं. आपका उत्साह बढ़ाएंगे. लेकिन किसी भी स्थिति में भावनाओं के बहाव में आकर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना बेहतर रहेगा. उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, आज मीन राशि के जातकों के लिए संभावनाओं से भरा दिन रहेगा. आत्मविश्वास और ऊर्जा के बल पर आप कई महत्वपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी. नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है. परिवार और मित्रों का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और आपसी समझ मजबूत होगी. सकारात्मक सोच और धैर्य आपके लिए सफलता के नए द्वार खोल सकते हैं. मीन राशि वालो का करियर राशिफलआज करियर के क्षेत्र में आपके लिए संभावनाओं से भरा दिन रहेगा. नई जिम्मेदारियां और अवसर आपके सामने आ सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित होंगे. अपने कौशल और अनुभव पर भरोसा रखें, क्योंकि आपकी मेहनत सराही जा सकती है. सोच-समझकर लिया गया निर्णय सफलता के नए रास्ते खोलेगा. सकारात्मक दृष्टिकोण और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे तो अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. मीन राशि वालो का स्वास्थ राशिफलमीन राशि के जातकों के लिए आज स्वास्थ्य के मामले में संतुलित रहने का दिन है. नियमित दिनचर्या और सही खानपान अपनाने से ऊर्जा बनी रहेगी. पुरानी परेशानियों में धीरे-धीरे सुधार के संकेत मिल सकते हैं. बच्चों की सेहत पर ध्यान देना लाभकारी रहेगा. मानसिक शांति बनाए रखने के लिए सकारात्मक सोच अपनाएं. पर्याप्त आराम और पानी का सेवन आपको तरोताजा रखेगा. छोटी-छोटी सावधानियां दिनभर स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करेंगी. मीन राशि वालो का व्यापार राशिफलमीन राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन प्रगति और संभावनाओं से भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर काम करने का अवसर मिलेगा, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकता है. कारोबार में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं और महत्वपूर्ण संपर्क भी बन सकते हैं. आत्मविश्वास और समझदारी से लिए गए निर्णय सफलता दिलाएंगे. धैर्य और मेहनत का अच्छा फल मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं. मीन राशि वालो का आर्थिक राशिफल मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक प्रगति और नए अवसरों से भरपूर रहेगा. आय के स्रोत मजबूत होने के संकेत हैं और रुका हुआ धन मिलने की संभावना बन सकती है. वित्तीय मामलों में लिया गया हर संतुलित निर्णय लाभदायक साबित होगा. निवेश से जुड़े प्रयास सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं. आत्मविश्वास और कार्यकुशलता में वृद्धि होगी, जिससे भविष्य की योजनाओं को नई दिशा मिलेगी. बचत बढ़ाने के प्रयास सफल रहेंगे. मीन राशि वालो का लवलाइफ राशिफल आज मीन राशि के विवाहित और प्रेम संबंधों में जुड़े जातकों के लिए दिन रिश्तों को बेहतर समझने का अवसर लेकर आएगा. जीवनसाथी या साथी के साथ खुलकर बातचीत करने से मन की बातें साझा होंगी और आपसी विश्वास मजबूत होगा. साथ में किसी धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधि की योजना बन सकती है. पुरानी गलतफहमियां दूर होने से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और प्रेमपूर्ण माहौल बना रहेगा. साथी का सहयोग मन को प्रसन्नता और सुकून देगा. आज जरूर करें ये उपायआज आपके लिए लकी नंबर 2 रहेगा. यह अंक आपको सफलता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा. आज के दिन मीन राशि वाले जो धर्म-कर्म और दान-पुण्य में रुचि रखते हैं. उन्हें चाहिए कि आज के दिन शिव मंदिर जाकर भगवान को पंचामत से अभिषेक करे. इसके बाद गरीबों में अन्य की वस्तुओ का दान करें, जिससे आज का दिन बेहतर हो सके. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ujjain,Madhya Pradesh Source link

ताज़ा खबर

DRDO TBRL Bomb Trial: फटा तो 1.5 KM ऊंचे और 2 किमी...

होमताजा खबरदेश फटते ही…1.5 KM ऊंचे, 2 किमी का दायरे में गिरे टुकड़े, हाई-कैलिबर बम है क्या? Last Updated:May 31, 2026, 23:38 IST DRDO की रामगढ़ स्थित TBRL लैब में वायुसेना की मौजूदगी में एक विनाशकारी हाई-कैलिबर बम का सफल परीक्षण किया गया. हाई विस्फोटक रसायनों से लैस यह भारी-भरकम बम बंकरों और सैन्य ठिकानों को तबाह करने के लिए डिज़ाइन किया गया है. यह टेस्ट इतना प्रचंड था कि इसके टुकड़े हवा में 1.5 किलोमीटर ऊंचे और 2 किमी के दायरे में बिखर गए, जिसके चलते नजदीकी गांवों में हाई अलर्ट जारी करना पड़ा था. ख़बरें फटाफट डीआरडीओ ने वायुसेना की मौजूदगी में टेस्‍ट किया. हरियाणा के पंचकूला में स्थित DRDO की टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी (TBRL) में रविवार सुबह हुए एक भीषण परीक्षण ने देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है. यह परीक्षण भारतीय वायुसेना के शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया, जिसने इसके रणनीतिक महत्व को साबित कर दिया. यह धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी गूंज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई और परीक्षण स्थल से बम के मलबे व टुकड़े हवा में 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक उछले, जबकि जमीनी स्तर पर इसका असर 2 किलोमीटर के दायरे में देखा गया. इस महापरीक्षण के बाद हर कोई यह जानने को उत्सुक है कि आखिर यह ‘हाई-कैलिबर बम’ होता क्या है, इसे किस तकनीक से बनाया जाता है और यह भविष्य के युद्धों में भारतीय वायुसेना (IAF) के फाइटर जेट्स और मिसाइलों को कितनी विनाशकारी संहारक क्षमता प्रदान करने जा रहा है. विनाश का दूसरा नाम है हाई-कैलिबर बमहथियारों और सैन्य विज्ञान की भाषा में कैलिबर शब्द का इस्तेमाल किसी गन की बैरल के आंतरिक व्यास (व्यास/डायमीटर) या फिर किसी बड़े बम और मिसाइल की मारक क्षमता और उसके वजन के अनुपात को दर्शाने के लिए किया जाता है. जब हम ‘हाई-कैलिबर’ बम की बात करते हैं तो इसका सीधा मतलब एक ऐसे भारी-भरकम और अत्यधिक विनाशकारी बम से होता है जिसमें पारंपरिक विस्फोटकों की तुलना में बहुत अधिक मात्रा में उन्नत और उच्च-तीव्रता वाले रसायन भरे होते हैं. ये बम आकार में बहुत बड़े होते हैं और इन्हें विशेष रूप से बंकरों, सैन्य अड्डों, रनवे और दुश्मन के बड़े बुनियादी ढांचे को मटियामेट करने के लिए डिज़ाइन किया जाता है. TBRL के परीक्षण में दिखी ताकतचंडीगढ़ के रामगढ़ स्थित DRDO की इस लैब में जब इस बम को डेटोनेट (विस्फोट) किया गया तो इसके शॉक वेव्स और टर्मिनल इफेक्ट्स का डेटा रिकॉर्ड किया गया. आम बमों के फटने पर उनके टुकड़े कुछ मीटर या ज्यादा से ज्यादा आधा किलोमीटर तक जाते हैं, लेकिन इस हाई-कैलिबर बम की क्षमता इतनी प्रचंड थी कि इसके टुकड़े आसमान में 1.5 किलोमीटर ऊपर तक चले गए और चारों तरफ 2 किलोमीटर के रेडियस में बिखर गए. यही वजह थी कि प्रशासन को पास के भानू और बिल्ला गांवों में सुरक्षा अलर्ट जारी करना पड़ा था. वायुसेना के लड़ाकू विमानों का बनेगा मुख्य हथियारइस परीक्षण के दौरान वायुसेना के बड़े अफसरों की मौजूदगी इस बात का पुख्ता सबूत है कि इस बम का इस्तेमाल फाइटर जेट्स (जैसे सुखोई-30 MKI, राफेल या तेजस) से गिराए जाने वाले ‘एयर-ड्रॉप म्यूनिशन्स’ या फिर लंबी दूरी की मिसाइलों के वॉरहेड (युद्धक सामग्री) के रूप में किया जाएगा. जब यह बम किसी फाइटर जेट से गिराया जाएगा, तो यह दुश्मन के हवाई क्षेत्र में घुसकर उनके रडार और कमांड सेंटरों को पल भर में राख के ढेर में बदल देगा. #WATCH | Haryana: The Terminal Ballistics Research Laboratory (TBRL) conducts a trial of a high-calibre bomb in Panchkula under the supervision of Air Force officials at the DRDO unit in Ramgarh. pic.twitter.com/FwlT1VnDHo Source link

ताज़ा खबर

दिल्ली के आसमान में दिखा 2026 का दुर्लभ ‘ब्लू मून’, खूबसूरत नजारों...

होमवीडियोदेश दिल्ली के आसमान में दिखा 2026 का दुर्लभ ‘ब्लू मून’, खूबसूरत नजारों ने मोहा लोगों का मन X दिल्ली के आसमान में दिखा 2026 का दुर्लभ ‘ब्लू मून’, खूबसूरत नजारों ने मोहा लोगों का मन   Rare Blue Moon 2026: दिल्ली के आसमान में साल 2026 का बेहद दुर्लभ और अद्भुत ‘ब्लू मून’ (Blue Moon) देखा गया, जिसने पूरी दिल्ली की रात को अपनी चमकीली और शांत रोशनी से सराबोर कर दिया. कैमरे में कैद हुए इन शानदार दृश्यों में साफ देखा जा सकता है कि साफ आसमान के बीच चमकता हुआ यह पूरा चांद दिल्ली-एनसीआर के वातावरण को एक जादुई और खूबसूरत लुक दे रहा था. इस अद्भुत खगोलीय घटना का गवाह बनने और इसे अपने कैमरों में कैद करने के लिए लोग देर रात तक अपनी छतों पर डटे रहे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी इस चमकीले चांद की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Dhanu rashifal 01 june 2026 Sagittarius horoscope in hindi moon...

Last Updated:June 01, 2026, 00:03 IST Aaj ka Dhanu Rashifal 01 june 2026: प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और आपसी समझ मजबूत होगी. प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं.  जमुई: आज यानी 01 जून 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए संभावनाओं से भरा रहने वाला है. आज चंद्रमा का गोचर धनु राशि में होने वाला है. जिसका लाभ धनु राशि के जातकों को मिलेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज सुबह 7 बजकर 9 मिनट पर चंद्रमा अपनी नीच राशि वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे. चंद्रमा का यह गोचर धनु राशि के प्रथम भाव में होने जा रहा है. जिसका सीधा प्रभाव धनु राशि के जातकों के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और मानसिक स्थिति पर पड़ेगा. उन्होंने बताया कि आज दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ हो सकती है. लंबे समय से मन में चल रही उलझनों में कमी महसूस होगी. लोगों के बीच आपकी छवि बेहतर बनेगी. आपकी बातों का प्रभाव भी बढ़ेगा. सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी देखने को मिल सकती है. आज कई बातों में जीवन में मिलेगी स्पष्टताज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि अगर आप किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर असमंजस में थे, उसमें आपको आज स्पष्टता मिल सकती है. लेकिन धनु राशि के जातकों को आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखना जरूरी होगा, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया कोई निर्णय बाद में परेशानी का कारण बन सकता है. पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि करियर और व्यवसाय के क्षेत्र में भी यह गोचर आपके लिए शुभ रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर आ रही बाधाओं से राहत मिल सकती है. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपके काम की सराहना भी हो सकती है. व्यवसाय से जुड़े लोगों को नए संपर्कों का लाभ मिलने की संभावना है. आज आपके यात्रा के योग भी बन रहे हैं. हालांकि आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी. खर्चों में वृद्धि होने से बजट पर दबाव महसूस हो सकता है. इसलिए अनावश्यक खर्चों से बचें और किसी भी प्रकार के निवेश या लेनदेन से पहले पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें. प्रेम संबंधों में आज आएगी मधुरताज्योतिषाचार्य बताते हैं कि प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. आपसी समझ मजबूत होगी. प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. अविवाहित जातकों के लिए भी कोई सकारात्मक समाचार मिल सकता है. चंद्रमा का प्रभाव आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ाएगा, जिससे लोग आपकी ओर सहज रूप से आकर्षित होंगे. आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. ध्यान, पूजा-पाठ और साधना से मानसिक शांति प्राप्त होगी. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज भगवान भोलेनाथ की पूजा एवं जलाभिषेक करने से आपको लाभ हो सकता है. आज के दिन के लिए आपका शुभ रंग केसरिया और जबकि शुभ अंक 3 रहने वाला है. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Vrishchik rashifal 01 June 2026 Scorpio horoscope in hindi special...

Last Updated:June 01, 2026, 00:06 IST Aaj ka Vrishchik Rashifal 01 June 2026: 1 जून 2026 को वृश्चिक राशि के जातकों को भाग्य से अधिक अपने कर्म और पुरुषार्थ पर भरोसा करने की आवश्यकता है. कुछ महत्वपूर्ण कार्य अपेक्षा से धीमे हो सकते हैं, लेकिन सकारात्मक सोच और निरंतर मेहनत ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगी. आज धैर्य, परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना आपके लिए लाभकारी रहेगा. जानें राशिफल और उपाय. सीतामढ़ी: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए जून मास का प्रथम दिवस यानी 1 जून 2026 एक अत्यंत महत्वपूर्ण और विशेष संदेश लेकर आया है. आज के दिन आपको भाग्य के भरोसे बैठने के बजाय अपने कर्म और पुरुषार्थ पर अधिक विश्वास करना होगा. सितारों की गणना बताती है कि आज आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य आपकी अपेक्षा से थोड़े धीमे चल सकते हैं. इस स्थिति में आपको निराश होने के बजाय सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ना होगा. हमेशा स्मरण रखिए कि केवल मन में इच्छाएं संजोने से सफलता नहीं मिलती, बल्कि उसके लिए धरातल पर कड़ा परिश्रम करना पड़ता है. कार्यक्षेत्र और करियर क्षेत्र में कड़ी परीक्षाज्योतिषाचार्य दीपेश शास्त्री के अनुसार, आज कार्यक्षेत्र और करियर के मामलों में आपके धैर्य की कड़ी परीक्षा हो सकती है. नौकरीपेशा और व्यापार से जुड़े लोगों को कुछ अप्रत्याशित चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे काम की गति प्रभावित होगी. ज्योतिषाचार्य जी का कहना है कि जो व्यक्ति इस परीक्षा की घड़ी में बिना रुके निरंतर प्रयास करेगा. अंततः सफलता उसी के कदम चूमेगी. आज सहकर्मियों या वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना आपके लिए परम आवश्यक रहेगा. कैसा रहेगा आर्थिक दृष्टिकोणआर्थिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो धन संबंधी मामलों में आज आपको विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है.  आज किसी भी तरह की अनावश्यक खरीदारी या फिजूलखर्च से पूरी तरह बचें, अन्यथा आने वाले समय में बजट बिगड़ सकता है. इस समय निवेश के नए प्रयोगों से दूर रहकर अपने संचित धन का संरक्षण करना अधिक महत्वपूर्ण रहेगा. वहीं दूसरी ओर, पारिवारिक जीवन में आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा. घर के बुजुर्गों का मार्गदर्शन और उनका स्नेहिल आशीर्वाद आपके लिए कठिन समय में संबल बनेगा और शुभ फलदायी सिद्ध होगा. आज करें ये उपाय, मिलेगा लाभआज के दिन को और अधिक सकारात्मक व ऊर्जावान बनाने के लिए ज्योतिषीय उपायों का सहारा लें. वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का शुभ भाग्यांक 6 रहेगा. जबकि शुभ वर्ण स्वर्णिम पीत है. आज का विशेष नवीन उपाय यह है कि प्रातःकाल उठकर स्नान आदि के पश्चात गाय को हरा चारा अथवा हरी घास अवश्य अर्पित करें. यह छोटा सा उपाय आपके जीवन में सौभाग्य के द्वार खोलेगा. आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा. संक्षेप में कहें तो, आज जिसने परिश्रम के मार्ग को चुना, भाग्य भी उसी का पूरा साथ देगा. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Sitamarhi,Bihar Source link

ताज़ा खबर

गोवा बिकने के लिए नहीं, बिल्डरों के लिए काम कर रही भाजपा...

नई दिल्ली/गोवा. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गोवा के कारापुर-श्रवण गांव में अपनी जमीन, गांव और पर्यावरण बचाने के लिए धरने पर बैठे ग्रामीणों को समर्थन दिया है. रविवार को वह पार्टी की गोवा प्रभारी आतिशी के साथ धरने में भी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि गोवा में भाजपा सरकार बिल्डरों के लिए काम कर रही है और जनता अपनी जमीन बचाने के लिए संघर्ष कर रही है. आम आदमी पार्टी की सरकार धारा 39(ए) और इसके तहत दी गई सभी अनुमतियों को रद्द करेगी. उन्होंने कहा कि गोवा बिकने के लिए नहीं है. ‘आप’ की सरकार बनते ही सारे हाउसिंग प्रोजेक्ट खत्म किए जाएंगे और गोवा के लोगों और ग्राम सभाओं से पूछ कर विकास कार्य किए जाएंगे. कारापुर-श्रवण गांव में चल रहे धरने में शामिल होने के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली से विशेष रूप से इन लोगों के धरने का समर्थन करने के लिए पहुंचा हूं. गोवा धरती की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है. टीसीपी एक्ट के सेक्शन 39ए के तहत लैंड यूज बदलने की जो परमिशन दी गई है, उसमें हितों का गंभीर टकराव है. इसलिए जमीन के इस कन्वर्जन की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के महज एक महीने के अंदर इस हाउसिंग प्रोजेक्ट को खत्म कर दिया जाएगा. हमारी सरकार पूर्वव्यापी प्रभाव से कानून लाएगी और इसके तहत पास किए गए सभी प्रोजेक्ट को रद्द किया जाएगा. गोवा में जो भी विकास कार्य होगा, वह यहां के लोगों और गांव की ग्राम सभाओं से पूछकर ही होना चाहिए. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जनता को खुद मिलकर एक ईमानदार सरकार के लिए प्रचार करना चाहिए. आम आदमी पार्टी दिल्ली में शानदार सरकार चला चुकी है और अब पंजाब में भी चला रही है और वहां के अच्छे कामों से यह साबित होता है कि यह एक ईमानदार पार्टी है. जब यहां आम आदमी पार्टी की सरकार आएगी, तो वह सारे प्रोजेक्ट कैंसिल करेगी और गांव वालों को उनकी जमीन वापस दिलाएगी. अरविंद केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर कहा कि गोवा की भाजपा सरकार बिल्डर्स और कॉलोनाइजर्स के लिए काम करती है, जबकि गोवा के लोगों को अपनी जमीन, गांवों और पर्यावरण की लड़ाई लड़ने के लिए उनके हाल पर छोड़ दिया गया है. आज कारापुर-श्रवण में, मैंने गांव वालों को भरोसा दिलाया कि ‘आप’ सरकार सेक्शन 39ए को रद्द करेगी और इसके तहत दी गई सभी परमिशन वापस लेगी. गोवा बिकाऊ नहीं है. वहीं, मीडिया से बातचीत के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कारापुर गांव के लोग उस प्रोजेक्ट के खिलाफ धरने पर बैठे हैं, जो इस इलाके में चल रहा है. गांव के लोग चाहते हैं कि यह प्रोजेक्ट नहीं होना चाहिए क्योंकि यहां का जो पठार है, वह गांव के लोगों की खेती और उनके जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. उसी पठार से सारा ग्राउंड वाटर रिचार्ज होता है, जिसकी वजह से यहां खेती होती है. इसके अलावा यह पूरा इलाका इकोलॉजिकली सेंसिटिव है और पर्यावरण के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है. अरविंद केजरीवाल ने बताया कि यहां 5.5 लाख वर्ग मीटर जमीन पर एक बिल्डर दो हजार से ज्यादा ड्वेलिंग यूनिट बनाएगा, जिन्हें देश-विदेश से आकर लोग खरीदेंगे. यहां एक तरह से नई टाउनशिप बनाई जाएगी. गोवा अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है, लेकिन इस प्रोजेक्ट से यहां की पूरी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यावरण खराब हो जाएगा. यहां के लोगों की खेती खत्म हो जाएगी. लोगों के इस जमीन पर टिनेंसी राइट हैं, उसका भी ख्याल नहीं रखा गया. लोग यहां काजू उगाते हैं और तरह-तरह की खेती करते हैं, वह सब भी खत्म हो जाएगी. अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि यहां लोग यह आरोप लगा रहे हैं कि यह जमीन किसी मंत्री की है. मैं मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से पूछना चाहता हूं कि यह किस मंत्री की जमीन है? इस जमीन को बेचने से उस मंत्री को करोड़ों-अरबों का फायदा होगा. टीसीपी एक्ट के सेक्शन 39ए के तहत इस एग्रीकल्चरल लैंड का लैंड यूज बदलने की परमिशन दी गई है. ऐसा आरोप लग रहा है कि जिस बिल्डर को यह जमीन दी गई है, वह भी भाजपा से जुड़ा हुआ है. उस बिल्डर को भी करोड़ों-अरबों का फायदा होगा. लेकिन गोवा और इस गांव के लोगों को क्या मिलेगा? इस गांव के लोगों को तो सिर्फ बर्बादी मिलेगी. उनका जीवन और खाना-पीना सब बर्बाद हो जाएगा. सिर्फ बिल्डर और जमीन का मालिक ही कमाएगा. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार दो साल पहले यह सेक्शन 39ए लाई थी और इसके तहत पूरे गोवा में इस तरह की कई परमिशन दी गई हैं. यह केवल बिल्डर्स और कॉलोनाइजर्स की सरकार है, जो पूरे गोवा को बर्बाद करने पर तुली हुई है. सेक्शन 39ए के तहत खूब भ्रष्टाचार हो रहा है. मैंने इन लोगों को यह आश्वासन और भरोसा दिया है कि भाजपा की सरकार कुछ नहीं करने वाली है. चुनाव में कुछ ही महीने रह गए हैं, इसलिए आम आदमी पार्टी को वोट देकर हमारी सरकार लाइए. हमारी सरकार आने पर सेक्शन 39ए को स्क्रैप किया जाएगा और इसके तहत पास किए गए सारे प्रोजेक्ट भी स्क्रैप किए जाएंगे. इससे पहले सेक्शन 17(2) था और उसमें भी ऐसे ही प्रावधान थे, उसके तहत दिए गए प्रोजेक्ट को भी स्क्रैप किया जाएगा. साथ ही, सेक्शन 16बी के तहत पास किए गए प्रोजेक्ट भी स्क्रैप किए जाएंगे. हम धरने पर बैठे कारापुर और गोवा के सभी लोगों के साथ हैं और हम मांग करते हैं कि यह प्रोजेक्ट स्क्रैप किया जाए. इस दौरान ‘आप’ गोवा प्रभारी आतिशी ने कहा कि चिंबल में जब आंदोलन हुए थे तो उसमें सबसे आगे चिंबल की महिलाएं थीं. महिलाओं की हिम्मत ने सरकार को भी पीछे हटने पर मजबूर कर दिया और वह प्रोजेक्ट खत्म करना पड़ा. आज भी कारापुर के लोग इस लड़ाई में अकेले नहीं हैं, बल्कि पूरा गोवा कारापुर के लोगों के साथ है. हम लोग भी कारापुर के लोगों का साथ देने के लिए दिल्ली से आए हैं. आतिशी ने कहा कि गोवा की जो प्राकृतिक

ताज़ा खबर

दिल्ली दरबार में कर्नाटक की नई सरकार का ब्लूप्रिंट, कांग्रेस आलाकमान के...

होमताजा खबरदेश दिल्ली दरबार में तय होंगे कर्नाटक के मंत्री, शिवकुमार-सिद्धारमैया करेंगे मंथन Last Updated:May 31, 2026, 22:07 IST कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पार्टी नेतृत्व को कर्नाटक के नामित मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के नेतृत्व में बनने वाले राज्य के नए मंत्रिमंडल की संरचना को लेकर अभी तक कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है. खरगे ने यह भी संकेत दिया कि मंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों और प्रमुख नियुक्तियों पर फैसला तीन जून को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के बाद विचार-विमर्श के आधार पर ही किया जाएगा. ख़बरें फटाफट डी के शिवकुमार तीन जून को कर्नाटक के सीएम पद की शपथ लेंगे. (फाइल फोटो) बेंगलुरु. कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित डी के शिवकुमार और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया एक जून को दिल्ली में पार्टी आलाकमान से मुलाकात करेंगे एवं मंत्रिमंडल गठन पर चर्चा करेंगे. सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी. मंत्रिमंडल में शामिल होने और उपमुख्यमंत्री पद पाने के लिए होड़ तेज हो गई है. इस सिलसिले में कुछ नेता शिवकुमार से मुलाकात कर रहे हैं, जबकि कई अन्य सिद्धारमैया के संपर्क में हैं. सूत्रों के अनुसार, एम बी पाटिल, दिनेश गुंडू राव और मधु बंगारप्पा जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने शिवकुमार के आवास पर उनसे मुलाकात की. सूत्रों ने बताया कि शरण प्रकाश पाटिल, राघवेंद्र हितनाल और बसनागौड़ा दद्देष सहित कांग्रेस विधायक भी पार्टी नेतृत्व से मिलने के लिए दिल्ली जा रहे हैं. कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष शिवकुमार कांग्रेस विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद तीन जून को राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं. कांग्रेस विधायक दल का नेता चुने जाने के तुरंत बाद शिवकुमार ने लोक भवन में राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया. इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने तथा अन्य मंत्रियों के साथ सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया. शपथ ग्रहण समारोह तीन जून को शाम 4.05 बजे लोक भवन परिसर में आयोजित किया जाएगा. पार्टी सूत्रों ने बताया, “शिवकुमार और सिद्धारमैया सोमवार को दिल्ली जा रहे हैं, जहां वे कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात करेंगे और शपथ ग्रहण समारोह, मंत्रिमंडल गठन, विभागों के आवंटन और पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष समेत संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा करेंगे.” जब पत्रकारों ने शिवकुमार से पूछा कि उनके साथ कितने मंत्री शपथ लेंगे, तो उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता. पार्टी आलाकमान जो भी फैसला करेगा, वही होगा. मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता.” मंत्री पदों को लेकर जोर आजमाइश ऐसे समय जारी है, जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पार्टी नेतृत्व नए मंत्रिमंडल के गठन या उपमुख्यमंत्री पदों के सृजन से संबंधित कोई प्रस्ताव अभी नहीं मिला है. कलबुर्गी में पत्रकारों से बातचीत में खरगे ने कहा, “अभी कोई प्रस्ताव नहीं मिला है. प्रस्ताव आने के बाद इस पर चर्चा होगी कि कितने मंत्री और उपमुख्यमंत्री बनाए जाने चाहिए तथा इस पर भी कि क्या महत्वपूर्ण अध्यक्ष पदों को भी इसके साथ भरा जाना चाहिए.” उन्होंने कहा कि पार्टी को अभी तक मंत्रिमंडल के आकार और संरचना के संबंध में कोई औपचारिक प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है और संकेत दिया कि मंत्रिमंडल का गठन चरणबद्ध तरीके से किया जा सकता है. About the Author Rakesh Ranjan Kumar राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Bangalore,Karnataka Source link

ताज़ा खबर

2027 के चुनावी रण की तैयारी शुरू, नितिन नवीन की अगुवाई में...

होमताजा खबरदेश 2027 के चुनावी रण की तैयारी शुरू, नितिन नवीन की अगुवाई में बीजेपी का महामंथन Last Updated:May 31, 2026, 21:05 IST बीजेपी ने 28 मई को चार राज्यों में अपने नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए थे. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा में पार्टी ने नई लीडरशिप दी है. यह फैसला BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अगुवाई में लिया गया और इसी संदर्भ में पार्टी की 1 जून को दिल्ली में हो रही बैठक को अहम माना जा रहा है. ख़बरें फटाफट बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की अगुवाई में पार्टी की मीटिंग होगी. (फाइल फोटो) नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को पार्टी के राज्य इकाइयों के अध्यक्षों के साथ नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में बैठक करेंगे. इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को दिए गए संदेश को भी साझा कर सकते हैं. यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को चुनाव प्रस्तावित हैं. इसके अलावा विभिन्न राज्यों की विधान परिषदों के चुनाव भी निकट हैं, जिसके चलते यह बैठक राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है. सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को भाजपा के कोर ग्रुप के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की थी. माना जा रहा है कि सोमवार की बैठक में उन्हीं मुद्दों और चुनावी रणनीतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा. बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष तथा अन्य राष्ट्रीय महासचिव भी शामिल होंगे. वरिष्ठ नेता आगामी चुनावों की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी विस्तार की रणनीति पर चर्चा करेंगे. इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों और अभियानों की रूपरेखा पर भी विचार किया जाएगा. बैठक में राज्यों में भाजपा की गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा. पार्टी नेतृत्व की नजर 2027 की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों पर भी है, जिनमें उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर शामिल हैं. यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब भाजपा की राज्य इकाइयां पंडित दीन दयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान के तहत मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे रही हैं. इस अभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और एकात्म मानववाद की विचारधारा को मजबूत करना तथा संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाना है. गौरतलब है कि शनिवार को नितिन नवीन ने देहरादून में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी और एक बूथ अध्यक्ष के घर भी पहुंचे थे. उन्होंने सोशल मीडिया मंच प्लेटफार्म पर इसकी जानकारी साझा करते हुए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की थी. About the Author अमित पांडेयविशेष संवाददाता अमित पांडेय News 18 इंडिया से करीब डेढ़ दशक से जुड़े हुए हैं. पत्रकारिता के अपने इस करियर में उन्होंने क्राइम, कोर्ट, गृह मंत्रालय और संसद की गतिविधियों की रिपोर्टिंग की है. अभी स्पेशल करिस्पांडेट के तौर पर गृह…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi Source link

ताज़ा खबर

meet the powerhouse family of ipl star vaibhav suryavanshi ias politician and...

Last Updated:May 31, 2026, 19:51 IST Vaibhav Suryavanshi Family Profile: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन किया. पर उनके साथ उनके परिवार में एक से एक धुरंधर हैं. वैभव के मामा अभिषेक चौहान ने UPSC में 102वीं रैंक पाई. नाना कुल सचिव बने और कृति प्रिया नगर परिषद समिति में निर्विरोध जीतीं. जिससे परिवार का मान-सम्मान बढ़ा. जानिए इनके बारे में. समस्तीपुर जिला के ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के एक साधारण परिवार से निकलकर आज वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली है. आईपीएल 2026 के सबसे चर्चित व मशहूर वैभव ने आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. उनकी प्रतिभा और मेहनत का नतीजा है कि आज देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी उनकी चर्चा हो रही है. छोटे से मोहल्ले से निकलकर बड़े मंच तक पहुंचने की यह कहानी युवाओं के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है. वैभव सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन के बाद उनके परिवार में लगातार खुशखबरियां आ रही हैं. हाल ही में उनके रिश्ते में लगने वाले नाना अभय सिंह को नालंदा खुला विश्वविद्यालय में कुल सचिव के पद पर नियुक्त किया गया, जिससे परिवार का मान-सम्मान और बढ़ गया. इसके अलावा रिश्ते में लगने वाले मामा अभिषेक चौहान जिन्हों ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 102 वी. रैंक हासिल कर सफलता की अलग ही कहानी लिखे है. यानी उनके मामा यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर आईपीएस अधिकारी बनने का गौरव प्राप्त किया. इन उपलब्धियों ने यह साबित कर दिया कि यह परिवार हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की क्षमता रखता है. आज वैभव सूर्यवंशी और उनका परिवार उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा बन चुका है, जो छोटे शहर या गांव से निकलकर बड़ा सपना देखते हैं. यह कहानी बताती है कि अगर मेहनत और लगन हो, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है. खेल, शिक्षा और राजनीति, हर क्षेत्र में इस परिवार की सफलता यह साबित करती है कि सामूहिक प्रयास और मजबूत पारिवारिक सहयोग से हर सपना साकार हो सकता है. आने वाले समय में यह परिवार और भी नई ऊंचाइयों को छुएगा, ऐसी उम्मीद हर किसी को है. Add News18 as Preferred Source on Google ताजपुर नगर परिषद में सशक्त स्थायी समिति के गठन के लिए हुए चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए. तीन पदों के लिए हुए इस चुनाव में सभी उम्मीदवारों का निर्विरोध चयन होना इस बात का संकेत है कि लोगों का विश्वास इन प्रतिनिधियों पर कितना मजबूत है. कृति प्रिया की जीत ने यह स्पष्ट कर दिया कि जनता उनके कार्यों और सोच से प्रभावित है और उन्हें आगे भी जिम्मेदारी देना चाहती है. सिर्फ वैभव सूर्यवंशी तक अब किस्मत वाली बात नहीं बल्कि ,उनके रिश्तेदार की भी किस्मत चमकता नजर आ रही है हाल ही में उनके रिश्ते में लगने वाले मामा अभिषेक चौहान ने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया 102 भी रैंक हासिल किया है. वैभव सूर्यवंशी के लगातार शानदार प्रदर्शन और परिवार के अन्य सदस्यों की उपलब्धियों के कारण पूरे क्षेत्र में इस परिवार की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. गांव से लेकर शहर तक लोग इस परिवार की चर्चा कर रहे हैं. खासकर युवाओं के बीच वैभव एक रोल मॉडल बन चुके हैं. वहीं, परिवार के अन्य सदस्य भी समाज में सकारात्मक योगदान देकर लोगों का विश्वास जीत रहे हैं. अब यह परिवार केवल खेल या शिक्षा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राजनीति और स्थानीय प्रशासन में भी अपनी मजबूत पहचान बना रहा है. वैभव सूर्यवंशी के चाचा राजीव सूर्यवंशी की पत्नी ताजपुर नगर परिषद के सशक्त स्थायी समिति के चुनाव में परिवार की सदस्य कृति प्रिया ने निर्विरोध जीत हासिल की है. यह जीत उनके जनसंपर्क और लोकप्रियता को दर्शाती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह वैभव ने मैदान पर नाम रोशन किया, उसी तरह अब परिवार के अन्य सदस्य भी अपने-अपने क्षेत्र में सफलता हासिल कर रहे हैं. किसी भी बड़ी सफलता के पीछे परिवार का योगदान अहम होता है और वैभव सूर्यवंशी की सफलता में भी उनके परिवार की अहम भूमिका रही है. उनके पापा,नाना, मां, चाचा, चाची सहित पूरे परिवार ने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. संस्कार, अनुशासन और मेहनत की सीख ने ही वैभव को इस मुकाम तक पहुंचाया है. यही वजह है कि आज उनका परिवार भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनता जा रहा है. Source link

Scroll to Top