भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ताज़ा खबर

ताज़ा खबर

अब डोसा बनाने के लिए नहीं करना होगा इंतजार, जानिए इंस्टेंट तरीका...

Last Updated:June 09, 2026, 10:47 IST बन डोसा एक आसान और हेल्दी नाश्ते का विकल्प है, जिसे सिर्फ 1 कप सूजी से तुरंत तैयार किया जा सकता है. बिना ज्यादा तैयारी और बिना किसी फर्मेंटेशन के यह डोसा बन जाता है. इसका मुलायम और हल्का कुरकुरा स्वाद बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आता है. व्यस्त सुबह के लिए यह एक परफेक्ट इंस्टेंट ब्रेकफास्ट रेसिपी है. भारतीय घरों में डोसा लंबे समय से सबसे पसंदीदा नाश्तों में से एक माना जाता है. आमतौर पर लोग मसाला डोसा, सादा डोसा या रवा डोसा खाना पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप डोसे का एक अलग और दिलचस्प रूप चखना चाहते हैं, तो बन डोसा आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह खास डोसा देखने में पैनकेक जैसा लगता है और अपने नरम, स्पंजी टेक्सचर तथा हल्के मीठे स्वाद के कारण बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. बन डोसा दक्षिण भारतीय व्यंजनों से प्रेरित एक अनोखी रेसिपी है, जिसे बहुत कम सामग्री में आसानी से तैयार किया जा सकता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे बनाने के लिए लंबी तैयारी या फर्मेंटेशन की जरूरत नहीं पड़ती. यही वजह है कि व्यस्त सुबह में भी इसे झटपट बनाया जा सकता है. इसके अलावा बच्चों के टिफिन, शाम के हल्के नाश्ते या वीकेंड ब्रंच के लिए भी यह एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है. Add News18 as Preferred Source on Google सबसे पहले एक बड़े बाउल में सूजी, दही, चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद धीरे-धीरे पानी डालते हुए एक स्मूद और गाढ़ा घोल तैयार करें. घोल की कंसिस्टेंसी पैनकेक बैटर जैसी होनी चाहिए. अब इसे लगभग 15 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए. इस बीच एक छोटी कड़ाही में घी गर्म करें. उसमें राई, करी पत्ते, उरद दाल और चना दाल डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. जब तड़का अच्छी खुशबू देने लगे, तो उसे तैयार घोल में डालकर अच्छी तरह मिला दें. अब घोल में स्वादानुसार नमक और एक चुटकी बेकिंग सोडा डालें. मिश्रण को हल्के हाथों से फोल्ड करें. इसके बाद गर्म तवे पर एक कलछी घोल डालें, लेकिन इसे फैलाएं नहीं. बन डोसा सामान्य डोसे की तुलना में थोड़ा मोटा रखा जाता है. तवे को ढककर मध्यम आंच पर पकाएं. जब नीचे की सतह सुनहरी और हल्की कुरकुरी हो जाए. तो इसे पलट दें और दूसरी तरफ से भी गोल्डन ब्राउन होने तक सेंक लें. यह हल्का मीठा और स्पंजी बन डोसा नारियल की चटनी के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है. वहीं, मीठा पसंद करने वाले लोग इसे शहद के साथ भी परोस सकते हैं. स्वाद और बनावट का यह अनोखा मेल एक बार खाने के बाद बार-बार बनाने का मन कर देगा. अगर आप रोजाना के नाश्ते में कुछ नया और खास शामिल करना चाहते हैं, तो बन डोसा की यह आसान रेसिपी जरूर ट्राई करें. आपको हेल्दी और टेस्टी दोनों का मजा मिलेगा. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

ताज़ा खबर

kashmir-ladakh tunnel| zojila tunnel breakthrough| जोजिला टनल ब्रेकथ्रू, कारगिल लेह के लिए...

Last Updated:June 09, 2026, 09:46 IST भारत ने भारत-चीन सीमा के पास इतिहास रच दिया है. कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाली जोजिला टनल का सफलतापूर्वक ब्रेकथ्रू आज 9 जून को कर लिया गया है. 13.15 किलोमीटर लंबी जोजिला टनल दुनिया की सबसे लंबी सिंगल-ट्यूब, हाई-एल्टीट्यूड, बाय-डायरेक्शनल रोड टनल है, जो कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने जा रही है. आइए जानते हैं इसके बारे में… 9 जून को कश्‍मीर से लदाख को जोड़ने वाली जोज‍िला टनल का ब्रेकथ्रू हो चुका है. अब जल्‍द इस टनल से वाहन गुजरेंगे. श्रीनगर-कारगिल-लेह हाईवे पर स्थित जोजिला पास उस इलाके की ही नहीं बल्कि भारत की जीवनरेखा है लेकिन अक्सर सर्दी के मौसम में यह अभिशाप बन जाता था. जब यहां बर्फीले तूफान, हिमस्खलन और माइनस तापमान के कारण पूरा इलाका महीनों तक देश के बाकी हिस्से से कट जाता था. हालांकि 9 जून को यह दौर खत्म हो गया. मजदूरों ने जोजिला टनल का आखिरी ब्रेकथ्रू पूरा किया और इतिहास लिख दिया गया. अब यह दुनिया की सबसे लंबी सिंगल-ट्यूब, दो-तरफा रोड टनल बनने जा रही है, जो ऊंचाई पर बनी है. इस प्रोजेक्ट में 1,200 से ज्यादा मजदूरों ने 9 साल तक दुनिया के सबसे दुर्गम इलाके में खुदाई की है. इस इलाके में तापमान माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है और कभी कभी माइनस 30 डिग्री तक भी पहुंच जाता है, जिससे मजदूर साल में करीब 100 दिन ही काम कर पाते थे. इसके बावजूद, अप्रैल 2026 तक इस प्रोजेक्ट में एक करोड़ से ज्यादा सुरक्षित मैन-आवर्स दर्ज किए गए जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है, खासकर भारत के इतने कठिन इलाके में ऐसा पहली बार हुआ है. 13.153 किलोमीटर लंबी मुख्य टनल ऐसी चट्टानों से होकर गुजरती है, जिनका स्वरूप 67 बार बदला. चट्टान और बर्फ से बदलते भूगोल के कारण इंजीनियरों को लगातार अपनी रणनीति बदलनी पड़ी. इंजीनियरों ने न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड (NATM) का इस्तेमाल किया, जिसमें खुदाई और सपोर्ट की रणनीति को शॉटक्रीट और रॉक बोल्ट्स के जरिए मौके पर ही बदला गया. यह तरीका हिमालयी टनल प्रोजेक्ट्स में लोकप्रिय हो रहा है, लेकिन इतनी ऊंचाई और इतने बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल पहली बार हुआ है. इसमें अलग से कोई एस्केप टनल नहीं है, इसलिए इंजीनियरों ने वेंटिलेशन और इमरजेंसी निकासी के लिए तीन बड़े वर्टिकल शाफ्ट बनाए हैं. सबसे बड़ा शाफ्ट पश्चिमी छोर पर है और पहाड़ के अंदर 474.3 मीटर गहरा है, जो भारत का सबसे गहरा वर्टिकल शाफ्ट है. दूसरा 367.38 मीटर और तीसरा 213.5 मीटर गहरा है. ये सभी मिलकर टनल को पूरी लंबाई में सुरक्षित और सांस लेने लायक बनाते हैं. इस टनल को बनाने के दौरान प्रकृति ने कई बार चुनौती दी. पांच बड़े हिमस्खलन घटनाएं पिछले पांच साल में प्रोजेक्ट साइट पर हुईं. सबसे गंभीर घटना 12 जनवरी 2023 को सरबल के निलगर टनल के पास हुई, जिसके कुछ दिन बाद दूसरा हिमस्खलन हुआ और मजदूर टनल में फंस गए. भारतीय सेना ने 172 से ज्यादा लोगों को बचाया. फरवरी 2024 और मार्च 2025 में और भी हिमस्खलन हुए, जिससे उपकरणों को नुकसान पहुंचा और काम रुक गया लेकिन निर्माण ज्यादा देर तक नहीं रुका. जब भारी बर्फबारी से पहुंच मार्ग बंद हो गए, तो विशेष स्नो ब्लोअर और भारी मशीनरी लगाई गई ताकि प्रोजेक्ट चलता रहे और हाईवे के कुछ हिस्से खुले रहें. 1,100 लोगों के लिए पूरी तरह सुसज्जित बेस कैंप 24 घंटे चालू रखा गया, जिसमें डॉक्टर, मौसम के अनुसार खाना, परिवहन और इमरजेंसी सपोर्ट था ताकि जोजिला की कड़ी सर्दी भी काम को पूरी तरह रोक न सके. जोजिला टनल 30.894 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का मुख्य हिस्सा है, जिसमें मुख्य टनल के अलावा और भी बहुत कुछ है. निलगर ट्विन टनल 457.35 मीटर और 1,953.63 मीटर लंबी 2.35 किलोमीटर कट-एंड-कवर स्ट्रक्चर, 450 मीटर स्नो गैलरी और तीन बड़े पुल (कुल 460 मीटर) के साथ हैं. पहला बड़ा पैकेज, जिसमें पहुंच मार्ग, पुल और स्नो गैलरी शामिल है, मार्च 2025 में पूरा हुआ. यह टनल जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग के पास बालटाल से लद्दाख के द्रास में मिनामर्ग तक जाती है. इसका निर्माण मेगा इंजीनियरिंग एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (MEIL) द्वारा नेशनल हाईवे एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NHIDCL) के लिए किया जा रहा है. जो कठिन इलाकों में कनेक्टिविटी के लिए केंद्र सरकार की विशेष एजेंसी है. जब यह टनल यातायात के लिए खुलेगी, तो कश्मीर घाटी और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश को हर मौसम और हर हाल में जोड़े रखेगी. 9 जून का ब्रेकथ्रू कई कठिन उपलब्धियों का नतीजा है: 14 अक्टूबर 2020 को निलगर टनल में पहली ब्लास्टिंग, नवंबर 2021 से अप्रैल 2022 के बीच दोनों ट्यूब का ब्रेकथ्रू, नवंबर 2023 में पूर्वी वेंटिलेशन शाफ्ट का पूरा होना और जुलाई 2025 में भारत का सबसे लंबा वर्टिकल शाफ्ट बनना. हर उपलब्धि ने देश के सबसे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पर्वतीय कॉरिडोर को बदलने के सपने को करीब लाया. अब इस टनल को खोलने का सपना जल्द पूरा होगा. 9 जून का ब्रेकथ्रू मंजिल नहीं है. अभी टनल लाइनिंग, वेंटिलेशन सिस्टम, बिजलीकरण, सुरक्षा इंतजाम और फिनिशिंग का काम बाकी है, उसके बाद ही पहली गाड़ी यहां से गुजरेगी. लेकिन कारगिल, द्रास और लेह वे समुदाय हैा जो पीढ़ियों से मौसमी अलगाव झेलते आए हैं और भारतीय सेना, जिसकी उत्तरी सीमा की लॉजिस्टिक्स इसी कॉरिडोर पर निर्भर है, उनके लिए सबसे मुश्किल हिस्सा अब खत्म हो गया है. जोजिला टनल ने रास्ता बना लिया है. अब सैनिकों से लेकर स्थानीय निवासियों को बेहतरीन सुविधा मिलेगी. About the Author प्रिया गौतमSenior Correspondent Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Srinagar,Srinagar,Jammu and Kashmir Source link

ताज़ा खबर

किसी उम्मीदवार के पास अकूत दौलत तो किसी को हथियारों का शौक,...

Last Updated:June 09, 2026, 08:38 IST Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए प्रत्याशियों की ओर से नामांकन के साथ दाखिल किए गए आधिकारिक शपथपत्रों से उनकी आर्थिक स्थिति, शौक और व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी कई बड़ी जानकारियां सामने आईं हैं. इस चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के कुल 10 उम्मीदवारों ने चुनावी मैदान में पर्चा भरा है, जिनमें भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और राजद के डॉ . सुनील कुमार सिंह सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. पवन सिंह की 20 करोड़ की संपत्ति, राजद के सुनील सिंह को हथियारों का शौक पटना. बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन के साथ उम्मीदवारों की ओर से दाखिल शपथपत्रों ने उनकी संपत्ति और आर्थिक स्थिति की तस्वीर भी सामने रख दी है. उम्मीदवारों में कोई करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्ति का मालिक है तो कोई सीमित संसाधनों और विरासत में मिली जमीन के सहारे राजनीति में सक्रिय है. शपथपत्रों में नकदी, बैंक बैलेंस, वाहन, आभूषण, जमीन-जायदाद और लंबित मुकदमों तक की जानकारी दी गई है. पवन सिंह के पास 20 करोड़ की संपत्ति पर नकद सिर्फ 50 हजार भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रत्याशी बनाए गए भोजपुरी फिल्मों के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह की कुल संपत्ति ने सबको चौंका दिया है. हलफनामे के अनुसार पवन सिंह के पास संपत्ति के नाम पर नकद राशि तो सिर्फ 50 हजार रुपये है, लेकिन उनकी कुल चल और अचल संपत्ति लगभग 20 करोड़ रुपये की है. इसके साथ ही उनके पास लगभग 70 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण भी हैं. पवन सिंह के व्यक्तिगत जीवन से जुड़ा एक और दिलचस्प तथ्य उनके शपथपत्र में सामने आया है. उन्होंने अपनी पत्नी ज्योति सिंह से जुड़े सभी कॉलम में ‘पता नहीं’ (Not Known) दर्ज किया है. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने हलफनामे में खुद को मैट्रिकुलेशन (10वीं/12वीं) पास बताया है और उन पर चुनावी तौर पर कोई गंभीर आपराधिक दोषसिद्धि दर्ज नहीं है. राजद प्रत्याशी सुनील सिंह को हथियारों का शौक महागठबंधन की ओर से राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर मैदान में उतरे बिस्कोमान अध्यक्ष डॉ . सुनील कुमार सिंह अपनी संपत्ति के साथ-साथ अपने खास शौक के लिए सुर्खियों में हैं. चुनावी हलफनामे के अनुसार डॉ. सुनील सिंह के पास एक डीबीबीएल गन और एक रिवॉल्वर भी है. उनकी कुल चल संपत्ति 6.46 करोड़ रुपये है, जबकि अचल संपत्ति की कीमत लगभग 4.41 करोड़ रुपये आंकी गई है. गाड़ियों के काफिले में उनके पास मारुति एस्टीम और हुंडई ब्रांड की कारें शामिल हैं. शैक्षणिक योग्यता के लिहाज से सुनील कुमार सिंह काफी उच्च शिक्षित हैं और उनके पास पीएचडी की डिग्री है. राजनीतिक आंदोलनों के सामान्य मुकदमों को छोड़ दिया जाए तो उनके खिलाफ भी कोई गंभीर आपराधिक मामला लंबित नहीं है. निशांत के पास 4.63 करोड़ की संपत्ति उम्मीदवार निशांत ने अपनी कुल संपत्ति लगभग 4.63 करोड़ रुपये बताई है. इसमें 1.96 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 2.67 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है. उनके पास हुंडई और किया कंपनी की कारें हैं. अचल संपत्ति में 1.06 करोड़ रुपये की संपत्ति स्वयं अर्जित बताई गई है, जबकि 1.61 करोड़ रुपये की संपत्ति विरासत में मिली है. शपथपत्र के अनुसार उनके पास नालंदा के कल्याणबीघा और पटना में जमीन तथा फ्लैट मौजूद हैं. एनडीए के अन्य उम्मीदवारों का लेखा-जोखा बीजेपी के अन्य उम्मीदवारों में डॉ . संजय मयूख लगातार तीसरी बार परिषद की दहलीज पर हैं. उच्च शिक्षित संजय मयूख का रिकॉर्ड पूरी तरह स्वच्छ है. वहीं जमीनी कार्यकर्ताओं को मौका देते हुए बीजेपी ने नाई समाज से आने वाले स्नातक अनिल कुमार ठाकुर और कुम्हार समाज की साक्षर शीला पंडित को मैदान में उतारा है, दोनों पर कोई आपराधिक मामला नहीं है. जेडीयू ने महिला और अत्यंत पिछड़ा वर्ग को साधते हुए स्नातक पास भारती मेहता और साक्षर शिवरानी देवी प्रजापति को भी सदन भेजा है. इसके अलावा शेखपुरा के वरिष्ठ नेता ललन प्रसाद भी जेडीयू की ओर से निर्विरोध चुने गए हैं. भारती मेहता के पास 19 हजार नकद, 52 लाख का एफडी उम्मीदवार भारती मेहता ने अपने शपथपत्र में बताया है कि उनके पास मात्र 19 हजार रुपये नकद हैं. हालांकि उनके पास 52 लाख रुपये का फिक्स्ड डिपॉजिट है. उनके नाम एक इनोवा कार दर्ज है. इसके अलावा आवासीय और कृषि योग्य भूमि भी है. आभूषणों की बात करें तो उनके पास 620 ग्राम सोना और 750 ग्राम चांदी है. साथ ही 1.20 लाख रुपये का डिजिटल गोल्ड भी है. उन्होंने 4.60 लाख रुपये मूल्य के हीरे और करीब दो लाख रुपये मूल्य के नीलम व पुखराज जैसे रत्न होने की जानकारी दी है. ललन प्रसाद के पास सिर्फ एक बाइक, विरासत में मिली जमीन उम्मीदवार ललन प्रसाद की संपत्ति अन्य प्रत्याशियों की तुलना में काफी कम है. उनके पास वाहन के नाम पर केवल एक बाइक है, जिसे उन्होंने वर्ष 2007 में खरीदा था. इसके अलावा उनके पास कोई अन्य वाहन नहीं है. शपथपत्र के अनुसार उनके दो बचत खाते हैं. एक खाते में 2.14 लाख रुपये जमा हैं जबकि दूसरे खाते में कोई राशि नहीं है. उनकी कुल चल संपत्ति 5.60 लाख रुपये है. वहीं 14.90 लाख रुपये की अचल संपत्ति विरासत में मिली कृषि भूमि के रूप में दर्ज है. उनके पास लगभग एक लाख रुपये मूल्य के आभूषण हैं, जिनमें सोने की अंगूठी भी शामिल है. निर्विरोध जीत की ओर बढ़े सभी 10 उम्मीदवार लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास (LJP-RV) की ओर से चिराग पासवान के करीबी और स्नातक पास अशरफ अंसारी ने पर्चा भरा है, जिन पर कोई गंभीर केस नहीं है. इस बार बिहार विधान परिषद की 9 सामान्य और 1 उपचुनाव सीट को मिलाकर कुल 10 सीटों के लिए केवल 10 ही नामांकन प्राप्त हुए हैं. सीटों की संख्या के बराबर प्रत्याशी होने के कारण चुनावी इतिहास में यह तय हो चुका है कि सभी उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत दर्ज कर ली है. किसी भी प्रत्याशी के बीच कोई सीधा मुकाबला नहीं होने की वजह से मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. About the Author Vijay jha पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट

ताज़ा खबर

रेगिस्तान में उगा मुनाफे का फल! बीकानेर की धरती पर करूंदा बना...

होमताजा खबरकृषि बीकानेर की धरती पर करूंदा बना किसानों की नई उम्मीद, बंपर हो रही कमाई Last Updated:June 09, 2026, 07:41 IST Karonda Farming Rajasthan: बीकानेर की शुष्क जलवायु में करूंदा (करोंदा) की सफल खेती किसानों के लिए नई संभावनाएं लेकर आई है. कम पानी और अपेक्षाकृत कम लागत में तैयार होने वाली यह फसल अब अतिरिक्त आय का मजबूत स्रोत बन सकती है. करूंदा एक औषधीय और पोषक तत्वों से भरपूर फल है, जिसकी बाजार में मांग लगातार बढ़ रही है. इसका उपयोग अचार, जैम, जेली, चटनी और स्वास्थ्यवर्धक उत्पादों के निर्माण में किया जाता है, जिससे किसानों को बेहतर मूल्य मिलने की संभावना रहती है. विशेषज्ञों के अनुसार बीकानेर जैसे शुष्क क्षेत्रों में इसकी खेती जल संरक्षण के साथ आय बढ़ाने का प्रभावी विकल्प साबित हो सकती है. सफल उत्पादन ने क्षेत्र के अन्य किसानों का भी ध्यान आकर्षित किया है. ख़बरें फटाफट बीकानेर. मरुस्थलीय क्षेत्र में खेती की नई संभावनाओं की तलाश के बीच बीकानेर में एक ऐसा फलदार पौधा सफल होता दिखाई दे रहा है, जो न केवल किसानों की आय बढ़ा सकता है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी माना जाता है. यह पौधा है करूंदा, जिसे बीकानेर के शुष्क वातावरण में सफलतापूर्वक उगाकर देखा गया है. बीकानेर जैसे मरुस्थलीय इलाके में करूंदा की सफल खेती यह साबित कर रही है कि उचित अनुसंधान और वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम से कम पानी वाले क्षेत्रों में भी नए फलों की खेती को बढ़ावा दिया जा सकता है. यदि किसान इसे अपनाते हैं तो यह न केवल उनकी आय बढ़ाने में मदद करेगा बल्कि लोगों को पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक फल भी उपलब्ध करा सकेगा. पौधा मरुस्थलीय परिस्थितियों में भी अच्छी तरह विकसितस्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर में किए गए प्रयोगों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं. विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र राठौड़ ने बताया कि करूंदा का पौधा मरुस्थलीय परिस्थितियों में भी अच्छी तरह विकसित हो रहा है और पौधों पर गुणवत्तापूर्ण फल आ रहे हैं. इससे यह उम्मीद जगी है कि आने वाले समय में क्षेत्र के किसान इस फल की व्यावसायिक खेती कर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकेंगे. सुरक्षा और उत्पादन दोनों का लाभ एक साथडॉ. राठौड़ के अनुसार करूंदा एक कांटेदार झाड़ीदार पौधा है, जिसे खेतों की मेड़ या रास्तों के किनारे लगाया जा सकता है. इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि कांटेदार होने के कारण यह खेतों की प्राकृतिक सुरक्षा भी करता है. आवारा पशुओं और अन्य जानवरों के खेत में प्रवेश को रोकने में यह पौधा उपयोगी साबित हो सकता है. इस तरह किसानों को सुरक्षा और उत्पादन दोनों का लाभ एक साथ मिल सकता है. आयरन की कमी दूर करने में मदद मिल सकतीकरूंदा के फल हरे और लाल रंग के होते हैं तथा स्वाद में खट्टे-मीठे होते हैं. कई बार इनमें हल्का खारापन भी महसूस होता है, जो इन्हें विशेष स्वाद प्रदान करता है. यह फल केवल स्वाद के लिए ही नहीं बल्कि पोषण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है. डॉ. राठौड़ ने बताया कि वर्तमान समय में महिलाओं में एनीमिया यानी खून की कमी की समस्या तेजी से बढ़ रही है. करूंदा आयरन का अच्छा स्रोत माना जाता है, इसलिए इसके नियमित सेवन से शरीर में आयरन की कमी दूर करने में मदद मिल सकती है. ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में पसंद किए जातेस्वास्थ्य विशेषज्ञ भी पौष्टिक फलों को दैनिक आहार में शामिल करने की सलाह देते हैं और करूंदा इस दिशा में एक अच्छा विकल्प बनकर उभर रहा है. इसका उपयोग केवल फल के रूप में ही नहीं बल्कि विभिन्न खाद्य उत्पादों में भी किया जा सकता है. इससे स्वादिष्ट अचार, सब्जी और शरबत तैयार किया जाता है, जो ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में पसंद किए जाते हैं. पौधा रोपण के लगभग तीन वर्ष बाद फल देना शुरूकृषि विशेषज्ञों का कहना है कि करूंदा का पौधा रोपण के लगभग तीन वर्ष बाद फल देना शुरू कर देता है. एक बार स्थापित होने के बाद यह लंबे समय तक उत्पादन देता है और अपेक्षाकृत कम देखभाल में भी अच्छी वृद्धि करता है. यही कारण है कि शुष्क और अर्ध-शुष्क क्षेत्रों के किसानों के लिए यह एक लाभकारी विकल्प बन सकता है. About the Author Jagriti Dubey Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Bikaner,Rajasthan Source link

ताज़ा खबर

ये हैं संभल के 5 सबसे बेहतरीन होटल, यहां ठहरने से लेकर...

Last Updated:June 09, 2026, 06:46 IST यूपी के संभल जनपद में यदि आप भी ठहरने और खाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह पांच होटल बेस्ट माने जाते हैं. इन होटल में खाने-पीने से लेकर ठहरने तक की सभी सुविधाएं मौजूद हैं. जो सभी अच्छी क्वालिटी में मिलते हैं. इसके साथ ही दूर दराज के लोग अधिकतर इन्हीं होटल में और खाना पसंद करते हैं. संभल में ये 5 होटल बेस्ट माने जाते हैं, जिनमे सुमंगलम ग्रीन रिसोर्ट होटल भी बेस्ट होटल माना जाता है. इसी प्रकार होटल ओ पार्क स होटल भी बेस्ट माना जाता है. यह ठहरने और आसपास के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेने के लिए यात्रियों की पहली पसंद में शामिल है. होटल ओ सम्राट होटल स्टेशन रोड और मुख्य शहर के करीब होने के कारण यह बहुत सुविधाजनक है. बिंदल फार्म्स यह गणेश कॉलोनी के पास स्थित यह जगह एक आरामदायक स्टे और इवेंट्स के लिए जानी जाती है. अतिक पैलेस दीपा सराय क्षेत्र में स्थित, यह उन लोगों के लिए एक अच्छा और बजट-अनुकूल विकल्प है जो ठहरने के साथ-साथ स्थानीय खाने का लुत्फ़ उठाना चाहते हैं. संभल का सुमंगलम ग्रीन रिसोर्ट एक खूबसूरत और शांत माहौल में बना प्रीमियम रिसोर्ट है. शहर के शोर से दूर हरियाली के बीच स्थित यह जगह परिवार, कपल्स और वेडिंग फंक्शन के लिए बेहद पसंद की जाती है. ठहरने के लिए यहां डीलक्स रूम, कॉटेज और लग्जरी सुइट का विकल्प मिलता है. सभी कमरे बड़े, हवादार और मॉडर्न सुविधाओं से लैस हैं. कमरों में एसी, एलईडी टीवी, फ्री वाईफाई, इंटरकॉम, चाय कॉफी मेकर और 24 घंटे रूम सर्विस मिलती है. बालकनी से गार्डन व्यू भी मिलता है. खाने के लिए रिसोर्ट में इनहाउस मल्टी कुजीन रेस्टोरेंट है. यहां शुद्ध शाकाहारी नॉर्थ इंडियन, चाइनीज और कॉन्टिनेंटल डिश परोसी जाती हैं. तंदूर के आइटम, पनीर की वैरायटी और दाल मखनी यहां की खासियत है. सुबह शानदार बुफे नाश्ता दिया जाता है. अन्य सुविधाओं में बड़ा लॉन, बैंक्वेट हॉल, स्विमिंग पूल, बच्चों का प्ले एरिया, इनडोर गेम्स और सुरक्षित पार्किंग शामिल हैं. शादी, पार्टी और कॉर्पोरेट इवेंट के लिए यह रिसोर्ट संभल का सबसे भरोसेमंद और आरामदायक विकल्प है. Add News18 as Preferred Source on Google संभल का होटल ओ पार्क एस एक मॉडर्न और किफायती होटल है.यह बहजोई रोड पर स्तिथ है. जो बिजनेस और फैमिली दोनों तरह के मेहमानों के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है. संभल शहर के मुख्य हिस्से में स्थित होने से बाजार, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन तक पहुंचना आसान है.ठहरने के लिए यहां स्टैंडर्ड और डीलक्स रूम उपलब्ध हैं.सभी कमरे एसी, एलईडी टीवी, फ्री वाईफाई, अटैच्ड बाथरूम और 24 घंटे रूम सर्विस से लैस हैं. कमरों का इंटीरियर साफ सुथरा और आरामदायक है. खाने पीने के लिए होटल में इनहाउस रेस्टोरेंट है. जहां नॉर्थ इंडियन, चाइनीज और तंदूरी डिश परोसी जाती हैं. बटर चिकन, दाल तड़का और वेज बिरयानी यहां की खास डिश हैं. सुबह कॉम्प्लीमेंट्री नाश्ता भी दिया जाता है.अन्य सुविधाओं में बैंक्वेट हॉल, कॉन्फ्रेंस रूम, पार्किंग और पावर बैकअप शामिल हैं. सेंट्रल लोकेशन, बजट में बढ़िया सर्विस और स्टाफ का मददगार व्यवहार इस होटल को संभल में ठहरने के लिए भरोसेमंद बनाता है. संभल का होटल ओ सम्राट एक बजट मॉडर्न होटल है जो मुख्य रूप से कपल्स और फैमिली के लिए सुविधाजनक है. यह होटल भारत पेट्रोल पंप, एनएच-509 चंदौसी रोड, बबराला रोड, बहजोई, जिला संभल पर स्थित है. बहजोई रेलवे स्टेशन से सिर्फ 8 मिनट पैदल दूरी पर है. यहां एसी कमरे, एलईडी टीवी, फ्री वाईफाई, अटैच्ड बाथरूम और 24 घंटे रूम सर्विस मिलती है. फैमिली रूम का विकल्प भी है.होटल में इनहाउस रेस्टोरेंट है और 24 घंटे रूम सर्विस उपलब्ध है.रेलवे स्टेशन के पास हाईवे लोकेशन, कपल फ्रेंडली पॉलिसी, लोकल आईडी पर चेक-इन की अनुमति और 24 घंटे फ्रंट डेस्क इसकी मुख्य खासियत है. बिंदल फार्म्स, गणेश कॉलोनी, चंदौसी एक प्रसिद्ध धर्मशाला और होटल है. जो खासतौर पर धार्मिक आयोजनों, शादी-समारोह और पारिवारिक ठहराव के लिए जाना जाता है. यह गणेश कॉलोनी में स्थित है. शहर के बीचो-बीच होने से पहुंचना आसान है. यहां साफ सुथरे कमरे उपलब्ध हैं जो बेसिक सुविधाओं से लैस हैं. धर्मशाला के नियमों का पालन कर यहां रुक सकते हैं. कुछ कमरे निशुल्क तो कुछ शुल्क के साथ मिलते हैं. कमरे की उपलब्धता पर निर्भर करता है.बिंदल फार्म्स आपके धार्मिक आयोजनों के लिए खानपान की व्यवस्था में मदद करता है. विशेष जरूरतों के लिए स्टाफ से संपर्क कर सकते हैं. संभल में अतीक पैलेस दीपा सराय इलाके का एक लोकप्रिय और बजट फ्रेंडली होटल है.यह तुर्तीपुर इल्हा दीपा सराय, में स्थित है. 24 घंटे खुला रहता है.इसके साथ ही होटल में साफ सुथरे एसी कमरे उपलब्ध हैं. सभी कमरों में अटैच्ड बाथरूम, फ्री वाईफाई और बेसिक सुविधाएं मिलती हैं. फैमिली रूम का विकल्प भी है. सफाई और हाइजीन का खास ध्यान रखा जाता है.होटल में इनहाउस डाइन-इन एरिया है जहां मेहमान खाना खा सकते हैं. फ्री रूम सर्विस भी दी जाती है. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें| Source link

ताज़ा खबर

India slams Pakistan at UN: रमजान में खून बहाने वाले पाखंडी, हमें...

संयुक्त राष्ट्र के मंच पर भारत ने एक बार फिर पड़ोसी देश पाकिस्तान के झूठ, पाखंड और आतंकियों को पालने-पोसने की उसकी दोहरी नीति का पूरी तरह से पर्दाफाश कर दिया है. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरिश ने पाकिस्तान के आंतरिक समूहों और भारत के खिलाफ इस्तेमाल किए जाने वाले शब्द ‘फितना अल-हिंदुस्तान’ को लेकर करारा हमला बोला. भारत ने इसे सीधे तौर पर पाकिस्तान के ‘डीप स्टेट’ (सैन्य और खुफिया तंत्र) द्वारा संचालित नफरत की एक संगठित फैक्ट्री और राज्य प्रायोजित दुष्प्रचार करार दिया है. पी. हरिश ने वैश्विक मंच पर दोटूक शब्दों में कहा कि पाकिस्तान का ‘डीप स्टेट’ लंबे समय से भारत विरोधी जहरीला माहौल बनाकर अपनी घरेलू राजनीति चमकाता आया है. उन्होंने साफ किया कि यह सब कुछ केवल अपनी जनता का ध्यान भटकाने और देश के संसाधनों और सत्ता पर अपना अवैध नियंत्रण बनाए रखने के लिए किया जाता है. भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आगाह करते हुए कहा कि ऐसे भ्रामक शब्दों का इस्तेमाल कर पाकिस्तान आतंकवाद के मूल एजेंडे से ध्यान भटकाना चाहता है, जिसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. पाकिस्‍तान की उड़ी इंटरनेशनल धज्जियां 5 मुख्‍य बातें • पाकिस्तान का प्रोपेगैंडा बेनकाब: भारत ने संयुक्त राष्ट्र (UN) में पाकिस्तान द्वारा आंतरिक समूहों और भारत के खिलाफ ‘फितना अल-हिंदुस्तान’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल को उसका राज्य प्रायोजित दुष्प्रचार करार दिया. • डीप स्टेट की नफरत की फैक्ट्री: संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरिश ने कहा कि पाकिस्तान का ‘डीप स्टेट’ (सैन्य और खुफिया तंत्र) केवल अपनी सत्ता और संसाधनों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए भारत विरोधी नफरत का माहौल तैयार करता है. • आतंकी संगठनों पर वैश्विक कार्रवाई की मांग: भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बिना किसी भेदभाव के ISIL, अल-कायदा, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे खतरनाक आतंकी संगठनों के खिलाफ एकजुट होकर सख्त कार्रवाई का आह्वान किया. • सैन्य अभियान के नाम पर नरसंहार: पी. हरिश ने पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए कहा कि अफगानिस्तान में निर्दोष नागरिकों की हत्या, उन्हें घायल करना और बच्चों को अनाथ बनाना आतंकवाद-रोधी कार्रवाई नहीं है; किसी नरसंहार को सैन्य अभियान का नाम देने से अपराधी की जिम्मेदारी खत्म नहीं होती. • पवित्र रमजान में हवाई हमले और पाखंड: भारत ने वैश्विक मंच पर पाकिस्तान के घोर पाखंड को उजागर करते हुए कहा कि एक तरफ वह अंतरराष्ट्रीय कानून और इस्लामी एकजुटता की दुहाई देता है, और दूसरी तरफ पवित्र रमजान के महीने में भी हवाई हमले करने से बाज नहीं आता. अंतरराष्ट्रीय मंच पर आतंकवाद और पाखंड की खुली पोलयूएन में अपनी बात रखते हुए भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरिश ने पाकिस्तान को हर मोर्चे पर घेरा. उन्होंने आतंकवाद के मुद्दे पर वैश्विक एकजुटता की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि भारत आतंकवाद के सभी रूपों का कड़ा विरोध करता है. भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से ISIL, अल-कायदा, लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और उनके सभी सहयोगी संगठनों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के मिलकर सख्त कार्रवाई करने का पुरजोर आह्वान किया. पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा को बेनकाब करते हुए हरिश ने इतिहास और वर्तमान के उदाहरणों से पाकिस्तान को आईना दिखाया. उन्होंने कहा कि किसी नरसंहार को महज एक सैन्य अभियान का नाम दे देने से अपराधी की जिम्मेदारी और उसके गुनाह खत्म नहीं हो जाते. अफगानिस्तान का जिक्र करते हुए उन्होंने पाकिस्तान को घेरा और कहा कि निर्दोष नागरिकों की बेरहमी से हत्या करना, उन्हें गंभीर रूप से घायल करना और वहां के मासूम बच्चों को अनाथ बना देना किसी भी लिहाज से आतंकवाद-रोधी कार्रवाई नहीं कहलाती. रमजान में हवाई हमले, पाकिस्तान का सबसे बड़ा पाखंडभारत ने पाकिस्तान के उस खोखले दावों की भी धज्जियां उड़ा दीं, जिसमें वह खुद को इस्लामिक एकजुटता का मसीहा बताता है. पी. हरिश ने बेहद आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि एक तरफ पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय कानून और इस्लामी एकजुटता की बड़ी-बड़ी बातें करता है, वहीं दूसरी तरफ पवित्र रमजान के महीने के दौरान हवाई हमले करने से भी बाज नहीं आता. भारत ने पाकिस्तान के इस कृत्य को इतिहास का सबसे घोर पाखंड बताया. इस तीखे और अकाट्य बयानों के बाद संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के प्रतिनिधि पूरी तरह लाजवाब और अलग-थलग नजर आए. सवाल-जवाबसंयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि कौन हैं जिन्होंने पाकिस्तान को घेरा?संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरिश हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के डीप स्टेट और उसके भारत विरोधी प्रोपेगैंडा पर कड़ा प्रहार किया.भारत ने पाकिस्तान के किस शब्द को ‘नफरत की फैक्ट्री’ का हिस्सा बताया?भारत ने पाकिस्तान द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले शब्द ‘फितना अल-हिंदुस्तान’ को राज्य प्रायोजित दुष्प्रचार और उसके डीप स्टेट द्वारा संचालित नफरत की फैक्ट्री करार दिया.भारत ने यूएन में किन प्रमुख आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की?भारत ने वैश्विक मंच से ISIL, अल-कायदा, लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और उनसे जुड़े सभी सहयोगी आतंकी गुटों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मिलकर सख्त एक्शन लेने का आह्वान किया. Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Dhanu rashifal 09 june 2026 Sagittarius horoscope in hindi career...

Last Updated:June 09, 2026, 00:04 IST Aaj ka Dhanu Rashifal 09 june 2026: आज 9 जून 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए बेहद खास होने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा के अनुसार, आज मंगल के मेष राशि में प्रवेश करने से ‘रूचक राजयोग’ का निर्माण हो रहा है, जिसका सीधा सकारात्मक असर आपके करियर और कार्यक्षेत्र पर पड़ेगा. हालांकि, मीन राशि में शनि और चंद्रमा के गोचर के कारण मन थोड़ा गंभीर रह सकता है. वहीं, वृषभ राशि में मौजूद सूर्य आपके आर्थिक मामलों में स्थिरता लाएंगे. आज के दिन जातकों को जल्दबाजी से बचकर धैर्य और अनुशासन के साथ काम करने की सलाह दी गई है. जमुई: आज 09 जून 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज चंद्रमा का गोचर मीन राशि में शनि के साथ होने से मन गंभीर रहेगा. मंगल आज मेष राशि में प्रवेश कर रूचक राजयोग का निर्माण करेंगे. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज ग्रहों की इस दशा का सकारात्मक प्रभाव ओम करियर और कार्यक्षेत्र पर देखने को मिल सकता है. उन्होंने बताया कि आज सूर्य वृषभ राशि में स्थित रहेंगे, जिस कारण आपके आर्थिक मामलों में आज स्थिरता रहेगी. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन आपको जल्दबाजी से बचना चाहिए. आज आपको धैर्य और अनुशासन के साथ काम करना चहकते. लंबे समय से अटके कार्यों को पूरा करने की दिशा में प्रयास सफल हो सकते हैं. भविष्य के लिए बना सकते हैं योजनाएंपंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि धन-संपत्ति के मामले में आज का दिन सामान्य रहने वाला है. उन्होंने बताया कि आज शुक्र और बृहस्पति दोनों कर्क राशि में होंगे, जिससे भविष्य के लिए धन संचय के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. उन्होंने बताया कि आज किसी भी तरह के निवेश के मामले में आपको जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. आज के दिन किसी भी निवेश से आपको नुकसान हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन उत्साहजनक रह सकता है. आज आपको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां प्राप्त हो सकती है. आपको आज वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा भी मिल सकती है. अगर आप कारोबार करते हैं तो आपको आज योजनाबद्ध तरीके से काम करना चाहिए. परिवार में हो सकता है मांगलिक कार्यज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज धनु राशि वाले आपके पारिवारिक और सामाजिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा. आज आपके परिवार में किसी शुभ कार्य या मांगलिक आयोजन हो सकता है. उन्होंने बताया कि आज आपको प्रेम संबंधों में सावधानी बरतने की जरूरत है. किसी अवांछित चर्चा या गलतफहमी से परेशानी उत्पन्न हो सकती है. स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा और ऊर्जा का स्तर अच्छा बना रहेगा. उन्होंने बताया कि आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 3 रहेगा. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

ताज़ा खबर

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा मुश्किलों से भरा,...

Last Updated:June 09, 2026, 03:31 IST Aaj Ka Meen Rashifal 09 June 2026: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. व्यापार और नौकरी से जुड़े लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि आर्थिक हानि की आशंका बनी हुई है. स्वास्थ्य के मामले में पुरानी परेशानियां फिर उभर सकती हैं. वहीं दांपत्य जीवन में प्रेम और आपसी समझ पहले से अधिक मजबूत होगी. मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है. कार्यों में अपेक्षित सफलता मिलने में देरी हो सकती है, जिससे मन थोड़ा परेशान रह सकता है. आत्मविश्वास में उतार-चढ़ाव महसूस होगा और छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंता बढ़ सकती है. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, ग्रहों की स्थिति मानसिक दबाव और उलझनें बढ़ा सकती है. ऐसे में किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें. धैर्य और संयम बनाए रखें. विवादों से दूरी रखें और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें, तभी परिस्थितियां आपके पक्ष में होती नजर आएंगी. मीन राशि का करियर और व्यापार राशिफलमीन राशि के जातकों के लिए आज करियर के क्षेत्र में दिन संतुलित रहने वाला है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है, जिससे मन को राहत मिलेगी. हालांकि, आलस्य और लापरवाही आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है. सफलता के लिए पूरी लगन और एकाग्रता के साथ काम करना जरूरी होगा. व्यापारियों को आज उम्मीद के अनुरूप परिणाम नहीं मिलेंगे. कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा भी लाभदायक साबित नहीं होगी. नए सौदों और ऑर्डर मिलने की संभावना कम रहेगी. इसलिए हर निर्णय सोच-समझकर लें. मीन राशि का स्वास्थ्य और आर्थिक स्थितिआज स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है. कामकाज की भागदौड़ के बीच मानसिक दबाव और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है. ऐसे में योग, ध्यान और पर्याप्त आराम आपको बेहतर महसूस कराएंगे. खानपान में लापरवाही न करें.पौष्टिक भोजन को प्राथमिकता दें. वहीं आर्थिक पक्ष की बात करें तो दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. खर्चों में बढ़ोतरी संभव है, लेकिन दिन ढलते-ढलते पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं. नए निवेश या वित्तीय योजनाओं की शुरुआत के लिए भी समय अनुकूल माना जा रहा है. मीन राशि वालों का लव लाइफ राशि लव लाइफ के लिहाज से आज का दिन खुशनुमा संकेत दे रहा है. पार्टनर से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे पुराने मतभेद धीरे-धीरे खत्म हो सकते हैं. अगर आप अपने साथी को कोई छोटा सा तोहफा देते हैं, तो रिश्ते में अपनापन और भी बढ़ेगा. बीती दूरियां कम होंगी और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा. शादीशुदा जीवन में भी आपकी मीठी वाणी और समझदारी रिश्ते में प्यार और सामंजस्य बनाए रखेगी. जिससे घर का माहौल सुखद बना रहेगा. मीन राशि वाले जरूर करें ये उपायआज आपके लिए लकी नंबर 6 रहेगा. यह अंक आपको सफलता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा. वहीं आज के दिन इस राशि के जातक जो धर्म-कर्म के साथ दान-पुण्य में रुचि रखते हैं. आज के दिन हनुमान जी महाराज के मंदिर जाकर भगवान को गुड़-चने का भोग लगाए. उसके  गरीबों में लाल वस्तु का दान-वितरण करें. जिससे आज का दिन बेहतरीन हो सके. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ujjain,Madhya Pradesh Source link

ताज़ा खबर

बीजेपी में व‍िलय करेंगे ममता के सांसद, या नया बनाएंगे गुट, शताब्‍दी...

होमताजा खबरदेश बीजेपी में व‍िलय करेंगे ममता के सांसद? शताब्‍दी रॉय के घर क्‍या हुई चर्चा Last Updated:June 09, 2026, 01:40 IST टीएमसी के दो तिहाई से ज्यादा सांसद और विधायक ममता बनर्जी के खिलाफ बगावत कर नया गुट बनाने की तैयारी कर रहे हैं. लेकिन इसमें नया मोड़ तब आ गया जब सोमवार शाम सांसद शताब्‍दी रॉय के घर सांसदों की मीटिंग हुई और उसमें सुवेंदु अध‍िकारी पहुंचे. सवाल ये क‍ि क्‍या सांसद बीजेपी में व‍िलय करने जा रहे हैं? टीएमसी में टूट के बाद सवाल क‍ि क्‍या बागी गुट बीजेपी में व‍िलय करेगा. ममता बनर्जी को अकेला छोड़कर बागी हुए टीएमसी के सांसदों ने सोमवार देर रात तक शताब्‍दी रॉय के घर पर चर्चा की. इस मीटिंग में पश्च‍िम बंगाल के मुख्‍यमंत्री सुवेंदु अध‍िकारी भी शाम‍िल हुए. हालांक‍ि , सुवेंदु कुछ ही देर में सांसदों से म‍िलकर न‍िकल गए, लेकिन बाद में जो बातें सामने आईं, वह काफी कुछ कह रही हैं. सूत्रों का कहना है क‍ि टीएमसी के बागी सांसदों ने इस बात पर लंबी चर्चा की है क‍ि बीजेपी में व‍िलय करना चाह‍िए, या फ‍िर पार्टी पर दावा ठोककर उसे एनडीए का ह‍िस्‍सा बनाना चाह‍िए. सूत्रों का कहना है क‍ि सभी सांसद मंगलवार को एक साथ फ‍िर मीटिंग करेंगे और बाद में मीडिया के सामने अपने फैसले का ऐलान करेंगे. इस बात की चर्चा है क‍ि पहले ये सांसद नया गुट बनाएंगे और फ‍िर बीजेपी में व‍िलय कर जाएंगे. हालांकि, इस पर आख‍िरी फैसला सांसदों को खुद लेना है और मंगलवार को वे मीडिया से इस बारे में बात कर सकते हैं. जिसकी संख्या ज्‍यादा, उसका चुनाव च‍िह्न कोलकाता के बाद अब दिल्ली में भी तृणमूल कांग्रेस दो हिस्सों में बंट गई है. लोकसभा में तृणमूल के दो-तिहाई से अधिक सांसदों ने ममता बनर्जी के खिलाफ बगावत का ऐलान कर दिया है. नतीजतन, अब यह अटकलें लगने लगी हैं कि कोलकाता और दिल्ली में मिले इन दोहरे झटकों में ममता बनर्जी अपनी पार्टी और चुनाव चिह्न दोनों खो देंगी. विधानसभा में तृणमूल के दो-तिहाई से अधिक विधायक ऋतब्रता बनर्जी के नेतृत्व वाले विपक्षी खेमे में शामिल हो चुके हैं. इनकी संख्या 60 से अधिक हो गई है. विधानसभा चुनावों के बाद, लोकसभा के दो-तिहाई से अधिक सांसदों ने भी बगावत का ऐलान कर दिया है. लोकसभा में तृणमूल के 28 सांसद थे. इनमें से कम से कम 20 से 22 सांसद बागी खेमे में शामिल हो चुके हैं. … तो पार्टी पर भी होगा बाग‍ियों का कब्‍जा विधानसभा और लोकसभा के बाद, अगर राज्यसभा में भी तृणमूल सांसदों के दो-तिहाई सदस्य बगावत कर देते हैं, तो ममता बनर्जी का दबाव और बढ़ जाएगा. क्योंकि चुनाव आयोग के नियम के अनुसार, अगर विधानसभा, लोकसभा, राज्यसभा और नगर एवं पंचायत स्तर पर तृणमूल के अधिकांश जन प्रतिनिधि बागी खेमे का समर्थन करते हैं, तो पीड़ित पक्ष चुनाव आयोग से तृणमूल पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह मांग सकते हैं. साथ ही, पार्टी पदाधिकारियों का समर्थन भी बागियों के साथ होना चाहिए. About the Author Gyanendra Mishra Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Delhi,Delhi,Delhi Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Vrishchik rashifal 09 June 2026 big gains today in career...

Last Updated:June 09, 2026, 00:06 IST Aaj ka Vrishchik Rashifal 09 June 2026: ज्योतिषाचार्य ने वृश्चिक राशि के जातकों को आने वाले समय में स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार जातकों को मुख्य रूप से पेट और कमर के हिस्से का ध्यान रखना होगा. दिन को भाग्यशाली और सफल बनाने के लिए शुभ अंक 9 और शुभ रंग गहरा लाल व काला रहेगा. इसके साथ ही, जीवन में सुख-समृद्धि और संकटों से मुक्ति के लिए ज्योतिषाचार्य ने कल शाम को घर के मुख्य द्वार पर लाल मोमबत्ती और लौंग का एक अचूक उपाय करने की विशेष सलाह दी है. ​सीतामढ़ी: आज 9 जून 2026 को वृश्चिक राशि के जातकों की रहस्यमयी शक्ति और तेज अंतर्दृष्टि चरम पर रहने वाली है. ग्रहों की अनुकूल स्थिति के कारण इस राशि के लोगों के सामने कई छिपी हुई बातें और राज उजागर हो सकते हैं. इस सकारात्मक बदलाव के बीच जातक अपनी सटीक निर्णय क्षमता के बल पर जीवन में तेजी से आगे बढ़ेंगे. दिन की शुरुआत से ही एक नई ऊर्जा का संचार महसूस होगा जो आपको हर क्षेत्र में सफलता की ओर ले जाएगा. करियर और व्यापार​ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के अनुसार इस अवधि में करियर और व्यापार के क्षेत्र में बड़े सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. कार्यक्षेत्र में आपके बढ़े हुए आत्मविश्वास की हर जगह सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होकर आपको कोई नई जिम्मेदारी या बड़ा अवसर सौंप सकते हैं. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय अत्यंत भाग्यशाली सिद्ध होगा क्योंकि आज किए गए नए सौदे और नए व्यावसायिक संपर्क भविष्य में बड़ा मुनाफा दिलाने वाले साबित होंगे. कैसा रहेगा आर्थिक पक्ष​आर्थिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो वृश्चिक राशि के जातकों की वित्तीय स्थिति काफी मजबूत रहने वाली है. लंबे समय से अटका हुआ या डूबा हुआ पुराना बकाया धन अचानक वापस मिलने की प्रबल संभावना बन रही है जिससे आपकी आर्थिक चिंताएं दूर होंगी. पारिवारिक और प्रेम जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ एक गहरा और अटूट रोमांटिक जुड़ाव महसूस होगा. घर-परिवार में आपसी तालमेल बेहतर रहने से मानसिक शांति और सुखद माहौल बना रहेगा जिससे आप तनावमुक्त महसूस करेंगे. बरतें ये सावधानी​ज्योतिषाचार्य ने वृश्चिक राशिवालों को स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की सलाह दी है. जिसके तहत जातकों को पेट और कमर के हिस्से का विशेष ध्यान रखना होगा. दिन को पूरी तरह सफल बनाने के लिए शुभ अंक 9 और शुभ रंग गहरा लाल व काला रहेगा. इसके साथ ही एक विशेष उपाय के तौर पर कल शाम को घर में एक लाल मोमबत्ती जलाएं और उसमें 3 लौंग डाल दें. इसके बाद 11 बार ॐ हनुमते नमः मंत्र का श्रद्धापूर्वक जप करें और बाद में उस मोमबत्ती को घर के मुख्य द्वार के बाहर स्वतः बुझने के लिए छोड़ दें. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Sitamarhi,Bihar Source link

Scroll to Top