भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ताज़ा खबर

ताज़ा खबर

चुनाव आयोग की टांगें तोड़ देंगे, BJP के बाप की औकात नहीं…ये...

Last Updated:June 04, 2026, 09:50 IST Firhad Hakim Resigns As Kolkata Mayor After Mamata: पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार के संकट के बीच कभी ‘चुनाव आयोग के पैर तोड़ने’ की धमकी देने वाले कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम पूरी तरह शांत पड़ गए हैं. बीजेपी सरकार की धमक और टीएमसी में 58 विधायकों की ऐतिहासिक टूट के बाद अब वह बस अपनी जान बचाने में जुट गए हैं. ख़बरें फटाफट कभी मंच से जहर उगलने वाले फिरहाद हकीम की राजनीति का क्या होने वाला है अंत. Firhad Hakim Resigns: पश्चिम बंगाल की सियासत में कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम की चर्चा तेज हो गई है. फिरहाद हकीम जो ऐसा आदमी जिसकी ममता राज में ऐसी तूती बोलती थी कि बस जुबान जहर ही उगलती थी. बयानों से ‘आग उगलने वाले’  तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सबसे विवादित चेहरे के तौर पर लोग उन्हें जानते हैं. लेकिन बीजेपी की सत्ता आते ही अब उनके तेवर पूरी तरह ठंडे पड़ चुके हैं. कभी मंचों से खुलेआम केंद्रीय एजेंसियों, चुनाव आयोग और बीजेपी को घुटनों पर लाने की हुंकार भरने वाले हकीम अब राजनीति में सिर्फ अपनी ‘सेफ एग्जिट’ की गुहार लगा रहे हैं. बंगाल में ममता बनर्जी के राजनैतिक साम्राज्य में आई इस भीषण दरार और बीजेपी की बढ़ती ताकत के बीच फिरहाद हकीम अब चुपचाप कोलकाता के मेयर पद से इस्तीफा देने की सोच रहे हैं. मंगलवार रात से उनके इस्तीफ की बात भी होने लगी है. कल वे विधानसभा में बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी के साथ भी देखे गए थे, जिसने सबको चौंका दिया. आप भी देखें ममता के राज में जहर उगलने वाले इंसान का हाल:- Source link

ताज़ा खबर

malviya nagar hotel owner lovkesh bajaj: मालवीय नगर होटल में आग के...

होमताजा खबरDelhi आग की लपटें उठते हुए देखीं लेकिन… मालवीय नगर होटल मालिक लवकेश का बड़ा खुलासा Last Updated:June 04, 2026, 08:37 IST Delhi Malviya nagar restaurent owner luvkesh Bajaj: मालवीय नगर अग्‍न‍िकांड के आरोपी और होटल के मा‍ल‍िक लवकेश बजाज ने द‍िल्‍ली पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा क‍िया है. उसने बताया क‍ि वह आग लगने के समय होटल के पास ही था लेक‍िन जैसे जैसे आग बढ़ती गई, वह डर के मारे मौके से भाग गया और अपने घर भी नहीं गया, सड़कों पर घूमता रहा. Malviya nagar fire update today: मालवीय नगर आग मामले में होटल माल‍िक लवकेश बजाज को द‍िल्‍ली पुल‍िस के सामने बड़ा खुलासा. Delhi Malviya nagar restaurent owner luvkesh Bajaj: दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में जले होटल के मालिक लवकेश बजाज ने दिल्ली पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है. लवकेश बजाज ने कल रात दिल्ली पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह घटना के वक्त मौके पर ही मौजूद था. उसने होटल में आग लगते हुए देखी लेकिन वह उस वक्त मौके से होकर गुजर गया और वहां रुका नहीं. लवकेश बजाज ने पुलिस को बताया कि वह घबरा गया था और डर के चलते मौके से भाग गया था और आग की घटना को देखने के बाद भी वहां रुका नहीं था. उसने बताया कि जब यह अग्निकांड हुआ तो उसकी वह इतना परेशान था कि अपने घर भी नही गया और सड़कों पर घूमता रहा. पूछताछ मे उसने खुलासा किया की उसने तीन साल पहले अहुलवालिया नाम की एक पार्टी से यह जगह बिल्डिंग थी और उसमे होटल कम गेस्ट हाउस चला रहा था.पहले यहां खादी की शॉप थी. लवकेश बजाज ने कहा कि जिस वक्त उसने यह बिल्डिंग ली थी तब भी इमारत काफी जर्जर थी. हालांकि पूछताछ में उसने दावा किया कि उसने BNB, यानी बेड एंड ब्रेकफास्ट का लाइसेंस ले रखा था और टूरिस्ट, हेल्थ रेस्टोरेंट की परमिशन ली थी. अनुमति के बाद ही वह इसे चला रहा था. हालांकि पुलिस को उसकी सुनाई कहानी पर यकीन नहीं हो रहा है और दिल्ली पुलिस उसके इस दावों की जांच करवा रही है. आज गुरुवार को करीब 2 बजे के आसपास उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा.पुलिस कोर्ट से आरोपी के 3 से 4 दिन की पुलिस रिमांड की मांग करेगी. बता दें कि अग्निकांड वाले दिन भी मौके पर मौजूद लोगों ने बताया था कि आग लगने के तुरंत बाद ही होटल मालिक लवकेश बजाज को सूचना दे दी गई थी. सुबह 8 बजकर 52 मिनट पर उन्हें फोन कर आग लगने और मौके के हालात की जानकारी दी गई थी. आग की सूचना मिलने के बाद लवकेश बजाज करीब 15 मिनट के भीतर ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे. हालांकि जैसे जैसे आग धधकती गई, वह करीब 40 से 45 मिनट तक होटल और गेस्ट हाउस के आसपास मौजूद रहे, लेकिन फिर अचानक ही वह मौके से फरार हो गए. इस दौरान आग लगातार फैलती रही और अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य के बावजूद 21 लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोगों ने बिल्डिंग की छत से कूदकर अपनी जान बचाई. About the Author प्रिया गौतमSenior Correspondent Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Delhi,Delhi,Delhi Source link

ताज़ा खबर

धान की फसल से चाहते हैं ज्यादा पैदावार, तो अपनाएं यह सिंपल...

होमताजा खबरकृषि धान की फसल से चाहते हैं ज्यादा पैदावार, तो अपनाएं यह सिंपल सी तकनीक Last Updated:June 04, 2026, 07:27 IST शिव शंकर वर्मा बताते हैं कि डीएसआर तकनीकी कम सिंचित क्षेत्र के किसानों के लिए बेहतर तकनीकी होने के साथ ही भूगर्भ जल बचाओ की दिशा में एक बेहतर तकनीकी है.यह तकनीकी कम सिंचित क्षेत्रों के साथ ही पानी की अधिकता वाले क्षेत्र के लिए भी बेहद उपयोगी है.  रायबरेली: खरीफ का सीजन चल रहा है. धान इस सीजन की मुख्य फसल मानी जाती है. किसान धान की खेती की तैयारी में जुटे हुए हैं क्योंकि धान की खेती के लिए सबसे पहले धान की नर्सरी तैयार की जाती है. नर्सरी तैयार होने के बाद फसल की रोपाई की जाती है. परंतु कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां पानी की भारी कमी होने के चलते धान की खेती करना किसानों के लिए काफी कठिन होता है. इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कृषि विशेषज्ञ अब किसानों को पारंपरिक धान की रोपाई के बजाय धान की खेती की एक नई तकनीक के प्रति जागरूक कर रहे हैं, जिसमें कम लागत और कम पानी की आवश्यकता होती है. किसान यदि इस तकनीक से धान की खेती करते हैं तो गिरते भूजल स्तर को बचाने में भी मदद मिलेगी. धान की बुवाई कौन सी टेक्निक से करें दरअसल, रायबरेली जिले के राजकीय कृषि केंद्र शिवगढ़ के प्रभारी कृषि अधिकारी शिव शंकर वर्मा (बीएससी एग्रीकल्चर, डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद) ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि धान की खेती करने वाले किसान पारंपरिक रोपाई के बजाय अब धान की सीधी बुवाई “DSR (Direct Seeded Rice)” तकनीक से खेती करें तो यह उनके लिए अत्यधिक लाभकारी होगी. इस तकनीक से किसानों का खर्च कम होगा और मेहनत भी कम लगेगी. यह तकनीक पानी की बचत करने के साथ-साथ खेती की लागत घटाकर किसानों की आय बढ़ाने में भी सहायक है. उन्होंने बताया कि डीएसआर विधि से खेती करने पर पारंपरिक रोपाई की तुलना में दो से तीन सिंचाई की बचत होती है. साथ ही खेत में पानी भरने की आवश्यकता नहीं होती है. खेत में केवल पर्याप्त नमी होने पर भी इस तकनीक के तहत धान की बुवाई करके किसान अच्छी उपज प्राप्त कर सकते हैं. पारंपरिक तरीके से रोपाई और बुवाई में अंतर पारंपरिक तरीके से धान की खेती में नर्सरी तैयार करनी पड़ती है और लगभग 25 से 30 दिनों बाद रोपाई की जाती है, जिसमें समय, मेहनत और लागत अधिक लगती है. इसके विपरीत, सीधी बुवाई में केवल खेत में हल्की नमी की आवश्यकता होती है. इसमें धान के बीज सीधे खेत में बोए जाते हैं, जिससे समय और लागत दोनों की बचत होती है. कम सिंचित क्षेत्रों के लिए वरदान शिव शंकर वर्मा ने बताया कि डीएसआर तकनीक कम सिंचित क्षेत्रों के किसानों के लिए बेहतर है और यह भूगर्भ जल संरक्षण की दिशा में एक प्रभावी तकनीक है. यह तकनीक कम सिंचित क्षेत्रों के साथ-साथ अधिक जल उपलब्धता वाले क्षेत्रों के लिए भी उपयोगी है. कतारबद्ध बुवाई जरूरी डीएसआर तकनीक से धान की खेती करने के लिए कतारबद्ध बुवाई करना आवश्यक है. इसके लिए बाजार में डीएसआर मशीनें उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से बीज की बुवाई की जा सकती है. इससे एक ही बार में कई हेक्टेयर भूमि पर बुवाई संभव हो जाती है, जिससे समय, मेहनत और लागत दोनों की बचत होती है. About the Author Vivek Kumar विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Rae Bareli,Rae Bareli,Uttar Pradesh Source link

ताज़ा खबर

आम की फसल से चाहिए बंपर पैदावार, तो तुड़ाई से पहले इन...

होमताजा खबरकृषि आम की फसल से चाहिए बंपर पैदावार, तो तुड़ाई से पहले इन बातों का रखें ध्यान Last Updated:June 04, 2026, 06:36 IST मेरठ के जिला उद्यान अधिकारी ने आम उत्पादक किसानों को बढ़ते तापमान के बीच फसल की देखभाल को लेकर महत्वपूर्ण सलाह दी है. उन्होंने खेतों में हल्की सिंचाई बनाए रखने, दोपहर के समय आम की तुड़ाई से बचने और फलों को कीटों से सुरक्षित रखने के लिए लाल फ्रूट कवर बैग के इस्तेमाल की सलाह दी है. विशेषज्ञों के अनुसार इन उपायों को अपनाकर किसान आम की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों बढ़ा सकते हैं, जिससे बाजार में बेहतर कीमत मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है. मेरठ से संबंधित ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले जिन किसानों ने भी अपने खेतों में बागवानी की है, उसमें आम की बंपर पैदावार भी देखने को मिल रही है. साथ ही आम धीरे-धीरे पकने की कगार पर भी पहुंच गया है. लेकिन जिस तरह से लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है. उसको लेकर किसान चिंतित हैं, आम की फसल को नुकसान ना हो, इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए लोकल 18 के टीम द्वारा जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार से खास बातचीत की. सिंचाई का भी रखें विशेष ध्यान लोकल -18 की टीम से खास बातचीत करते हुए जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार ने बताया की जिस तरह से लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है. ऐसे में खेतों में सिंचाई की प्रक्रिया का भी विशेष रूप से ध्यान रखें. जमीन में नमी बरकरार रहे. इसीलिए हल्की सिंचाई की प्रक्रिया को किसान जारी रख सकते है.  जिससे आम की फसल को काफी फायदा हो. लेकिन अधिक सिंचाई की प्रक्रिया को बिल्कुल भी ना अपनाए, क्योंकि इससे किसानों को नुकसान हो सकता है. आम की कब करें तुड़ाई इसी के साथ उन्होंने बताया कि जल्द ही आम की तुड़ाई भी शुरू हो जाएगी. अक्सर देखने को मिलता है कि किसान दोपहर के समय भी आम के फल की तुड़ाई करते हैं. जबकि यह फसल व किसान की सेहत दोनों के लिए के लिए नुकसानदायक है. ऐसे में सुबह 12:00 बजे से पहले और दोपहर 3:00 बजे के बाद ही आम की तुड़ाई करें, ताकि आम की फसल को बिल्कुल भी नुकसान ना हो. फ्रूट कवर का भी करें अवश्य उपयोग  उन्होंने बताया आम के फल पर किसान लाल कलर के फ्रूट कवर का प्रयोग अवश्य करें, क्योंकि इस मौसम में देखने को मिलता है कि विभिन्न प्रकार की कीट पतंगे भी आम में लगने की संभावनाएं बढ़ जाती है. ऐसे में यह आम का लाल फ्रूट बैग सभी तरह के कीट पतंग से आम के फल को बचाएगा. वही जो उसकी क्वालिटी है, वह काफी बेहतर होगी. जिससे किसानों को दाम भी बेहतर मिलेंगे. उन्होंने बताया कि इसके लिए उद्यान विभाग द्वारा भी सरकार के दिशा निर्देश अनुसार सब्सिडी के अंतर्गत किसानों को फ्रूट कवर बैग उपलब्ध कराए जा रहे हैं. बताते चलें कि अगर आप सभी भी लाल कलर के फ्रूट कवर को लेना चाहते हैं, तो उद्यान विभाग में संपर्क कर सकते हैं. साथ ही इन सभी बातों का विशेष रूप से ध्यान रखेंगे. तो निश्चित तौर पर आम के फल की बंपर पैदावार होगी. About the Author Vivek Kumar विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Meerut,Meerut,Uttar Pradesh Source link

ताज़ा खबर

Today Weather Live | Aaj Ka Mausam Live | आज का मौसम:...

Today Weather Live: देशभर में लोग जिस मानसून का इंतजार कर रहे थे, अब उसकी आहट साफ सुनाई देने लगी है. बंगाल की खाड़ी से लेकर अरब सागर तक मौसम का सिस्टम तेजी से एक्टिव हो चुका है और इसका असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है. कई राज्यों में आसमान का रंग बदल चुका है, तेज हवाओं ने गर्मी की रफ्तार पर ब्रेक लगाना शुरू कर दिया है और मौसम विभाग (IMD) लगातार अलर्ट जारी कर रहा है. IMD का कहना है कि अगले कुछ घंटों और दिनों में देश के कई हिस्सों में मौसम अचानक करवट ले सकता है. कहीं धूलभरी आंधी चलेगी तो कहीं बिजली गिरने और ओलावृष्टि का खतरा रहेगा. सबसे ज्यादा चिंता उन इलाकों को लेकर है जहां 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. मौसम वैज्ञानिक मान रहे हैं कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बन रहे सिस्टम अब पूरे देश के मौसम को प्रभावित करेंगे. यही वजह है कि दिल्ली से लेकर बिहार, राजस्थान से लेकर ओडिशा और दक्षिण भारत तक लगातार चेतावनियां जारी की जा रही हैं. गर्मी से राहत जरूर मिलेगी, लेकिन मौसम का यह बदला हुआ रूप कई जगह परेशानी भी बढ़ा सकता है. दक्षिण-पश्चिम मानसून अब धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है और केरल में इसकी एंट्री के लिए परिस्थितियां लगभग पूरी तरह अनुकूल हो चुकी हैं. IMD के अनुसार अगले कुछ घंटों में मानसून केरल पहुंच सकता है, जिसके बाद दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और द्रोणिका जैसे कई सिस्टम एक साथ सक्रिय हैं. यही वजह है कि उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत में भी तेज हवाओं और बारिश की गतिविधियां बढ़ती नजर आ रही हैं. कई राज्यों में बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है. मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि जून की शुरुआत में ही मौसम का इतना एक्टिव होना इस बार मानसून के तेज रफ्तार पकड़ने का संकेत भी हो सकता है. हालांकि तेज बारिश और तूफानी हवाओं के कारण किसानों, यात्रियों और खुले इलाकों में रहने वाले लोगों को अधिक सतर्क रहने की सलाह दी गई है. आने वाले दिनों में मौसम का यह बदला हुआ मिजाज देश के बड़े हिस्से को प्रभावित कर सकता है. मौसम विभाग के अनुसार देशभर में कई स्तरों पर मौसम प्रणाली सक्रिय बनी हुई है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जबकि वहां से लेकर उत्तरी तमिलनाडु तक एक द्रोणिका फैली हुई है. इसके अलावा पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश, पूर्वी-मध्य अरब सागर और उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर भी ऊपरी हवा के साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं. इन सभी सिस्टम का संयुक्त असर अब देश के मौसम पर दिखाई देने लगा है. कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियां दर्ज की जा सकती हैं. मौसम विभाग ने साफ कहा है कि आने वाले दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम तेजी से बदलता रहेगा. IMD के मुताबिक इस सप्ताह केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, पुडुचेरी, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, मेघालय और अंडमान-निकोबार समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है. कई इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी, जबकि कुछ क्षेत्रों में धूलभरी आंधी और ओलावृष्टि भी हो सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है. किसानों को भी फसल और पशुओं की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने को कहा गया है. दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट दिल्ली-NCR में अगले दो दिनों के दौरान मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आ सकता है. राजधानी में आंशिक बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार दोपहर और शाम के समय गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. कई इलाकों में धूलभरी आंधी भी देखने को मिल सकती है. हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है, जबकि कुछ स्थानों पर झोंकों की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. बारिश के कारण तापमान में गिरावट होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. हालांकि बिजली गिरने और अचानक तेज हवाएं चलने की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है. यूपी में आंधी-तूफान का बढ़ता खतरा उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने 4 से 6 जून तक कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, गोरखपुर, मेरठ, आगरा, झांसी, जौनपुर और चंदौली समेत कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश की संभावना है. कुछ जगहों पर 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान भी कई जिलों में तेज हवाएं दर्ज की गईं. मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. लोगों को खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है. बिहार में बारिश और लू दोनों का असर बिहार में मौसम का मिजाज मिला-जुला रहने वाला है. राज्य के दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में लू चलने की संभावना है, जबकि उत्तर-पूर्वी जिलों में गरज-चमक और बारिश का असर देखने को मिल सकता है. सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार समेत कई जिलों में बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. IMD के अनुसार हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. बारिश के कारण कुछ इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज होगी, लेकिन दक्षिणी हिस्सों में उमस और गर्मी बनी रह सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है. ओडिशा में चार दिन तक गरज-चमक का खतरा ओडिशा में अगले चार दिनों तक मौसम सक्रिय बना रहने की संभावना है. IMD ने 22 जिलों के लिए

ताज़ा खबर

IMD Tomorrow Weather Update | IMD Alert | 4 June Mausam |...

होमफोटोदेश दौड़ती-भागती आ रही खुशखबरी, मौसम लेगा U-टर्न, IMD का मूसलाधार बारिश का अलर्ट Last Updated:June 03, 2026, 23:48 IST IMD Tomorrow Weather: मौसम विभाग (आईएमडी) ने 4 जून 2026 के लिए देश भर का मौसम पूर्वानुमान जारी कर दिया है. एक तरफ जहां दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल तट पर दस्तक देने की पूरी संभावना बन गई है, वहीं दूसरी तरफ उत्तर-पश्चिम भारत के सभी राज्यों में भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है. 4 से 6 जून के बीच दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा. हालांकि, बिहार के लोगों का लू भी टॉर्चर झेलना पड़ सकता है. केरल और तमिलनाडु में अति भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि मध्य प्रदेश और राजस्थान में ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है. IMD बुलेटिन के अनुसार, देश के कई हिस्सों में 40-50 से लेकर किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है. IMD Monsoon Alert: देशभर में मौसम फिर से पल-पल पलटी मार रहा है. चिलचिलाती धूप, जानलेवा लू, आंधी-तूफान और अब मानसून की धमाकेदार एंट्री – मौसम विभाग (आईएमडी) का नए पूर्वानुमान में कई राज्यों के लिए बड़ी खुशखबरी है, तो कई राज्यों के लिए खतरे की घंटी बजा रहा है. 4 जून का दिन मौसम के लिहाज से बेहद खास होने वाला है. दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी पूरी ताकत के साथ भारतीय मुख्य भूमि में प्रवेश करने के लिए तैयार है. आइए, एक शानदार नजर डालते हैं कि कल 4 जून को देश के 10 प्रमुख राज्यों और क्षेत्रों में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा. आईएमडी के आधिकारिक पूर्वानुमान के अनुसार, 4 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और बंगाल की खाड़ी के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह से अनुकूल हो गई हैं. मानसून की इस एंट्री का सीधा असर केरल और माहे पर पड़ेगा, जहां 3 से 8 जून तक अत्यधिक भारी बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है. इसके अलावा, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में भी 3 से 7 जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर-पश्चिम भारत के लोगों के लिए 4 जून एक बड़ा सुकून लेकर आ रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि 4 से 6 जून के बीच उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट आएगी. इसके साथ ही, 3 और 4 जून को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार (जो 70 किमी तक जा सकती है) से भयंकर तूफानी हवाएं (Thunder squall) चलने की संभावना है. Add News18 as Preferred Source on Google जहां एक तरफ दिल्ली-NCR को गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं बिहार के लिए मौसम अभी भी क्रूर बना रहेगा. मौसम विभाग की स्पष्ट और गंभीर चेतावनी है कि 4 से 6 जून के दौरान बिहार में हीटवेव की स्थिति बनी रहने की प्रबल संभावना है. लोगों को दिन के समय छतरियों का उपयोग करने और खुद को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है. उत्तर प्रदेश के मौसम में मिला-जुला असर देखने को मिलेगा. पूर्वानुमान के अनुसार, 3 से 6 जून के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट से लेकर हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गरज और चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भी उम्मीद है. पहाड़ी और रेगिस्तानी इलाकों में मौसम बेहद खतरनाक रूप ले सकता है. IMD के मुताबिक, 3 और 4 जून को जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि (Hailstorm) होने की कड़ी संभावना है. इसके अलावा, पश्चिमी राजस्थान में 3 और 4 जून को तथा पूर्वी राजस्थान में 3 से 5 जून तक गरज और तेज हवाओं (40-50 kmph) के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है. पहाड़ी राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मौसम काफी सक्रिय और सुहावना रहने वाला है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में 3 से 6 जून के बीच गरज और बिजली चमकने के साथ-साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की पूरी संभावना है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में भी 3 से 5 जून के दौरान इसी तरह का बरसाती मौसम बना रहेगा. इस अवधि में इन सभी पहाड़ी क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज और झोंकेदार हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है, जिससे भीषण गर्मी से झुलस रहे लोगों और पहाड़ों का रुख करने वाले पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी. मध्य प्रदेश के निवासियों को 4 जून को घर से बाहर निकलते वक्त विशेष सावधानी बरतनी होगी. मौसम विभाग के अनुसार, 4 जून को मध्य प्रदेश में छिटपुट ओलावृष्टि होने की पूरी संभावना है. वहीं पड़ोसी राज्यों विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 4 से 6 जून के बीच 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान (Thundersquall) का कड़ा अलर्ट भी जारी किया गया है. पश्चिम भारत में भी मौसम तेजी से करवट ले रहा है. कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में 3 से 6 जून के दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. हालांकि, मौसम विभाग ने 3 जून को कोंकण और गोवा में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की चेतावनी दी थी. कोंकण के पालघर, ठाणे, मुंबई, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा. हालांकि, दोपहर के बाद कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. इस क्षेत्र में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है और मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. पूर्वी भारत में भी मानसूनी हलचल के कारण बारिश का दौर शुरू होने वाला है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 4 से 6 जून के दौरान छिटपुट भारी बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही 4 से 8 जून तक गांगेय पश्चिम बंगाल में भी छिटपुट से हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन रही है. पूर्वोत्तर के राज्यों में बादलों ने अपना डेरा डाल लिया है. मौसम विभाग ने बताया है कि 4 से 8 जून तक

ताज़ा खबर

महीसागर में तूफान का तांडव! कडाणा में हवा से पलटीं बाइकें, ऑटो-टेम्पो...

होमवीडियोदेश महीसागर में तूफान का तांडव! कडाणा में हवा से पलटीं बाइकें, ऑटो-टेम्पो उलटे, यातायात ठप X महीसागर में तूफान का तांडव! कडाणा में हवा से पलटीं बाइकें, ऑटो-टेम्पो उलटे, यातायात ठप   गुजरात के महीसागर जिले के कडाणा क्षेत्र में अचानक आए तेज तूफान और धूल भरी आंधी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. तेज हवाओं के कारण सड़क किनारे खड़ी कई बाइकें पलट गईं, जबकि ऑटो और टेम्पो भी संतुलन खोकर उलट गए. तूफान की रफ्तार इतनी अधिक थी कि भारी वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है. मौसम में अचानक आए बदलाव से धूल का बड़ा गुबार उठा, जिससे दृश्यता कम हो गई और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। Source link

ताज़ा खबर

मौसम बदलते ही सुरेंद्रनगर में दिखा धूल का 'आसमानी बवंडर', हाईवे पर...

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में मौसम बदलते ही एक हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला. सायला-लिंबड़ी हाईवे पर तेज हवाओं के बीच आसमान में धूल का विशाल गुबार बवंडर की तरह उठता नजर आया. इस अनोखे दृश्य को देखने के लिए कई वाहन चालकों ने हाईवे पर अपने वाहन रोक दिए. तेज धूलभरी आंधी का असर इतना ज्यादा था कि एक ट्रक भी पलट गया. घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. मौसम के इस अचानक बदले रूप ने स्थानीय लोगों और यात्रियों को चौंका दिया. Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Vrishchik rashifal 04 June 2026 Scorpio horoscope in hindi big...

Last Updated:June 04, 2026, 00:03 IST Aaj ka Vrishchik Rashifal 04 June 2026: 4 जून को वृश्चिक राशि के लिए ऊर्जा और नेतृत्व से भाग्य चमकेगा. करियर में टीम लीड करने का मौका, व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे. आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी. परिवार में मधुरता, सूर्य पूजा और ॐ भैरवाय नमः जप लाभकारी रहेगा. जानें राशिफल और उपाय. सीतामढ़ी: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 4 जून 2026 का दिन बेहद खास और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है. आज आपकी आंतरिक ऊर्जा अपने चरम पर रहेगी. जिससे आप हर कार्य को पूरे उत्साह के साथ पूरा करेंगे. यह समय पुरानी बातों और असफलताओं को पीछे छोड़कर एक नई शुरुआत करने का है. सितारों की चाल बताती है कि आज सही समय पर लिया गया एक सटीक फैसला आपको भविष्य में बड़ा आर्थिक और व्यक्तिगत लाभ पहुंचा सकता है. कैसा रहेगा करियर और व्यापारकरियर और व्यापार के मोर्चे पर आज आपकी नेतृत्व क्षमता खुलकर सामने आएगी. प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के अनुसार वृश्चिक राशि के लोगों को आज कार्यक्षेत्र में टीम का नेतृत्व करने का बेहतरीन अवसर मिल सकता है. ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण विषय पर होने वाली चर्चा या मीटिंग आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी. व्यापारी वर्ग के लिए भी दिन काफी अनुकूल है. नए संपर्कों से व्यापार के बेहतरीन प्रस्ताव मिल सकते हैं. ऐसे में पुरानी रुकी हुई योजनाओं पर दोबारा काम शुरू करना एक समझदारी भरा कदम होगा, जो आने वाले समय में आपको बड़ी सफलता दिलाएगा. अनावश्यक खर्चों पर लगाएं लगामआर्थिक स्थिति और सेहत की बात करें तो आज आपका वित्तीय पक्ष पूरी तरह से स्थिर रहेगा. धन का प्रवाह अच्छा बना रहेगा, लेकिन आपको सलाह दी जाती है कि अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं ताकि आपकी बचत प्रभावित न हो. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ऊर्जावान रहेगा, फिर भी भागदौड़ के बीच अपनी आंखों और सिर के दर्द के प्रति सचेत रहें. आंखों को आराम देने के लिए हल्के व्यायाम और योग का सहारा लें. कैसा रहेगा पारिवारिक और प्रेम जीवनपारिवारिक और प्रेम जीवन में आज मधुरता घुली रहेगी. जिससे घर का माहौल शांत और सुखद बना रहेगा. पार्टनर के साथ आपसी समझ और रिश्ते की गहराई बढ़ेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. आज के दिन को और भी शानदार बनाने के लिए वृश्चिक राशि के जातकों का शुभ अंक 8 और शुभ रंग गहरा लाल तथा काला रहेगा. आपके लिए सबसे भाग्यशाली और शुभ समय सुबह 9:00 से 10:30 बजे तक का है. करें ये उपाय, होगा लाभइस दौरान आप अपने महत्वपूर्ण कार्य निपटा सकते हैं. आज के विशेष उपाय के रूप में सुबह के समय सूर्य देव को तांबे के पात्र से जल अर्पित करें. इसके साथ ही भगवान शिव के उग्र रूप का ध्यान करते हुए ॐ भैरवाय नमः मंत्र का 11 बार शांति से जप करें. यह छोटा सा उपाय आपको नकारात्मकता से बचाएगा और पूरे दिन आपके भीतर सुरक्षा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बनाए रखेगा. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Sitamarhi,Bihar Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Dhanu rashifal 04 june 2026 Sagittarius horoscope in hindi mixed...

Last Updated:June 04, 2026, 00:05 IST Aaj ka Dhanu Rashifal 04 june 2026: धनु राशि वालों के लिए आज खर्च बढ़ सकते हैं. दोपहर में जोखिम भरे फैसलों से बचें. नौकरीपेशा को नई जिम्मेदारी मिल सकती है, व्यापार में सतर्क रहें. वाणी पर नियंत्रण रखें, रिश्तों में धैर्य रखें. स्वास्थ्य पर ध्यान दें, पीला रंग शुभ है. जानें राशिफल और उपाय. जमुई: 04 जून 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए मिला-जुला असर लेकर आएगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज आपको अपने जीवन के कई क्षेत्रों में सावधानी और समझदारी के साथ आगे बढ़ने की जरूरत होगी. आज आपके खर्चे बढ़ सकते हैं, जिस से आपको थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है. लेकिन आज आपको कई चीजों में नई जानकारी भी मिल सकती है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज आप पर गुरु ग्रह का प्रभाव पड़ेगा. आज के दिन के लिए आपका सबसे शुभ मुहूर्त 11:50 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक रहेगा. इसके साथ ही आज के दिन दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक राहुकाल रहेगा, इसलिए इस दौरान नए निवेश या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना बेहतर होगा. आज आपको चंद्रमा के कारण हो सकती है भावुकताज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज चंद्रमा का प्रभाव आपको भावुक बना सकता है, लेकिन आपकी दूरदर्शिता और सकारात्मक सोच आपको सही दिशा में आगे बढ़ाने का काम करेगी. उन्होंने बताया कि नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आपके विचार और योजनाएं वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित कर सकती हैं, लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना होगा. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन थोड़ा सतर्कता भरा रहेगा. व्यापार में नुकसान के संकेत दिखाई दे रहे हैं, इसलिए बड़े आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें. किसी पुराने ग्राहक या संपर्क से लाभ की संभावना भी बन सकती है. आर्थिक मामलों में अचानक खर्च सामने आ सकते हैं, जिससे बजट प्रभावित हो सकता है. यात्रा के योग भी बन रहे हैं, इसलिए जरूरी दस्तावेज और वित्तीय योजनाएं पहले से तैयार रखें. निवेश के मामले में लंबी अवधि की योजना बनाना अधिक लाभदायक साबित हो सकता है. आज आपको अपनी वाणी पर रखना चाहिए नियंत्रण ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि पारिवारिक और प्रेम संबंधों में आज धैर्य और मधुर व्यवहार की आवश्यकता होगी. आज आपको अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए. जीवनसाथी या प्रेमी के साथ समय बिताने से रिश्तों में मजबूती आएगी. अविवाहित लोगों की मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो उनके विचारों और व्यक्तित्व से मेल खाता हो. स्वास्थ्य की बात करें तो भागदौड़ और मानसिक तनाव के कारण कमर या पैरों में हल्की परेशानी महसूस हो सकती है. आज के दिन के लिए आपका शुभ रंग पीला माना गया रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज के दिन आपको भगवान विष्णु को हल्दी मिश्रित जल अर्पित करें. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

Scroll to Top