aaj ka Kanya rashifal 31 may 2026 Virgo horoscope in hindi today...
Last Updated:May 31, 2026, 00:10 IST Aaj ka Kanya Rashifal 31 may 2026: सुबह के समय वाणी और व्यवहार पर संयम रखें, लेकिन दोपहर बाद किस्मत आपका साथ देती नजर आएगी.प्रॉपर्टी, व्यापार और निवेश के मामलों में शुभ अवसर मिल सकते हैं, वहीं छात्रों को भी अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं. ख़बरें फटाफट देवघर: कन्या राशि वालों आज ग्रह नक्षत्रों की चाल का प्रभाव हर राशि के ऊपर अलग-अलग तरीके से देखने को मिलता है. पंचांग और ग्रहों की स्थिति के अनुसार कभी दिन बहुत शुभ रहता है तो कभी थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होती है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज दिन रविवार ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि,ज्येष्ठा नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग बन रहा है. वहीं चंद्रमा का संचार वृश्चिक राशि में होने जा रहा है. जिसका असर कन्या राशि वालों के जीवन पर भी दिखाई देगा. आज राहु का समय शाम 05 बजकर 24 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 26 मिनट तक रहने वाला है. इस समय कोई शुभ काम ना करें. वही सुबह 04 बजकर 33 मिनट से लेकर 07 बजकर 58 मिनट तक अमृत काल रहने वाला है. वही देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने बताया कि आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है, लेकिन दोपहर के बाद समय में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा. सुबह से दोपहर तक थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है, जबकि शाम और रात का समय राहत और खुशी देने वाला रहेगा कार्यक्षेत्र में आज आलस्य बिल्कुल ना दिखाएं ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज सुबह के समय कन्या राशि वालों को अपने व्यवहार और वाणी पर विशेष नियंत्रण रखने की जरूरत है. छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए किसी भी व्यक्ति से बेवजह बहस करने से बचें. कार्यक्षेत्र में भी आज आलस्य बिल्कुल ना दिखाएं, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही आपके काम को बिगाड़ सकती है. नौकरी करने वाले लोगों को अपने अधिकारियों के साथ संयमित व्यवहार रखना होगा. वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को सुबह के समय किसी बड़े फैसले से बचना चाहिए. यदि आप व्यापार, जमीन, प्रॉपर्टी या शेयर मार्केट में धन निवेश करने की सोच रहे हैं तो दोपहर के बाद का समय आपके लिए ज्यादा शुभ माना जा रहा है. दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में होती नजर आएंगी और मन में चल रही चिंता भी धीरे-धीरे कम होगी. दोपहर के बाद छात्रों को मिल सकता है शुभ समाचारछात्रों के लिए भी आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है. विशेष रूप से दोपहर के बाद किसी परीक्षा या प्रतियोगिता से जुड़ी शुभ खबर मिल सकती है. जिन छात्रों को लंबे समय से किसी रिजल्ट का इंतजार था, उन्हें आज राहत मिलने की संभावना है. परिवार के वातावरण की बात करें तो घर में शांति और सौहार्द बना रहेगा. शाम के समय मन काफी शांत और प्रसन्न रहेगा. परिवार के लोगों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और घर में अच्छा भोजन या कोई विशेष व्यंजन भी बन सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा. दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी और पुराने तनाव कम हो सकते हैं. वाहन चलाते समय बरतें सावधानी हालांकि आज वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. ज्योतिष के अनुसार मार्केश का योग बना हुआ है, इसलिए जल्दबाजी या लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है. सड़क पर सतर्क रहें और यात्रा के दौरान नियमों का पालन करें. स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन काफी अच्छा रहने वाला है. पुराने रोगों से राहत मिल सकती है और शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी. मानसिक रूप से भी आज आप पहले से बेहतर महसूस करेंगे. आज का उपायआज सुबह स्नान करने के बाद भगवान सूर्य को जल अर्पण करे और भगवान सूर्य के बीज मंत्र का जाप करे.मन शांत हो जायेगा शारीरिक कष्ट दूर होगा. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में सबमिट करें Location : Deoghar,Jharkhand Source link









