भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ताज़ा खबर

ताज़ा खबर

AC-कूलर नहीं… तेज धूप से झुलस गई स्किन? मुखालेप थैरेपी बन रही...

Last Updated:May 27, 2026, 11:10 IST Summer Skin Care Tips: भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण लोगों को टैनिंग, चेहरे की जलन और स्किन डैमेज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में मुखालेप थैरेपी लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है. आयुर्वेद आधारित यह विशेष थैरेपी चेहरे को ठंडक पहुंचाने के साथ टैनिंग और जलन को कम करने में मदद करती है. विशेषज्ञों के अनुसार, मुखालेप थैरेपी में प्राकृतिक और हर्बल तत्वों का इस्तेमाल किया जाता है, जो त्वचा को ठंडक देकर उसे रिलैक्स महसूस कराते हैं. यह थैरेपी स्किन को हाइड्रेट रखने और धूप से हुए नुकसान को कम करने में भी कारगर मानी जा रही है. ख़बरें फटाफट बीकानेर. भीषण गर्मी के बीच त्वचा संबंधी समस्याओं से परेशान लोगों के लिए आयुर्वेदिक उपचार राहत का माध्यम बन रहा है. राजकीय आयुर्वेद औषधालय, बीकानेर शहर में इन दिनों गर्मी से होने वाली टैनिंग, चेहरे की जलन और त्वचा की अन्य समस्याओं के लिए विशेष आयुर्वेदिक मुखालेप थैरेपी दी जा रही है. यह थैरेपी पूरी तरह प्राकृतिक एवं हर्बल औषधियों से तैयार की जाती है, जिसमें किसी प्रकार के रासायनिक पदार्थ का उपयोग नहीं किया जाता. प्राकृतिक औषधियों से तैयार यह मुखालेप गर्मियों में त्वचा की देखभाल का एक प्रभावी और सुरक्षित विकल्प बनकर उभर रहा है. राजकीय आयुर्वेद औषधालय की चिकित्सक डॉ. दीपिका सारस्वत ने बताया कि आयुर्वेद में गर्मी से बचाव और शरीर को शीतलता प्रदान करने के लिए कई प्रकार की थैरेपी उपलब्ध हैं. गर्मियों में विशेष रूप से महिलाओं और युवतियों को धूप के कारण चेहरे पर टैनिंग, जलन और त्वचा के काले पड़ने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए औषधालय में मुखालेप थैरेपी दी जा रही है. त्वचा को ठंडक मिलती हैउन्होंने बताया कि यह लेप रक्तप्रसाधक एवं शीतल गुणों वाली औषधियों से तैयार किया जाता है. इसमें मुख्य रूप से मुल्तानी मिट्टी, रक्त चंदन, सारीवा, मंजिष्ठा तथा दूर्वा जैसे औषधीय द्रव्यों का उपयोग किया जाता है. इन सभी को गुलाबजल और कच्चे दूध के साथ मिलाकर विशेष लेप तैयार किया जाता है. इसके बाद इस लेप को चेहरे पर लगाया जाता है, जिससे त्वचा को ठंडक मिलती है और धूप से हुई क्षति को कम करने में मदद मिलती है. डॉ. सारस्वत ने बताया कि यह उपचार केवल महिलाओं के लिए ही नहीं, बल्कि पुरुषों और बच्चों के लिए भी उपयोगी है. चूंकि इसमें किसी प्रकार के केमिकल का प्रयोग नहीं किया जाता, इसलिए यह त्वचा के लिए सुरक्षित माना जाता है. नियमित रूप से लेप लगाने से चेहरे की टैनिंग कम होती है और जलन की समस्या में भी राहत मिलती है. पिगमेंटेशन की समस्या को पूरी तरह ठीकउन्होंने बताया कि चेहरे पर होने वाली पिगमेंटेशन की समस्या को पूरी तरह ठीक होने में तीन से छह माह तक का समय लग सकता है. इसके लिए मरीज की स्थिति के अनुसार अलग-अलग आयुर्वेदिक उपचार और थैरेपी दी जाती हैं, जिसके बाद मुखालेप का उपयोग कराया जाता है. वर्तमान में गर्मी के बढ़ते प्रभाव के कारण प्रतिदिन पांच से अधिक महिलाएं इस उपचार के लिए औषधालय पहुंच रही हैं. सप्ताह में दो बार लगाने की सलाह दी जातीमुखालेप के उपयोग की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शुरुआत में इसे लगातार एक सप्ताह तक लगाया जाता है. इसके बाद सप्ताह में दो बार लगाने की सलाह दी जाती है. यह लेप केवल दिन के समय लगाया जाता है और चेहरे पर लगभग 15 से 20 मिनट तक रखा जाता है. विशेष ध्यान रखा जाता है कि लेप पूरी तरह सूखने न पाए, क्योंकि इससे इसके औषधीय गुणों का बेहतर लाभ मिलता है. About the Author Jagriti Dubey Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Bikaner,Rajasthan Source link

ताज़ा खबर

हिमाचल के कसौली और शिमला के जंगलों में आग, IAF ने चिनूक...

Last Updated:May 27, 2026, 10:09 IST Himachal Kasauli Forest Fire: हिमाचल के शिमला, सोलन और हमीरपुर के के जंगलों में भीषण आग लगी है. सोलन जिले के कसौली में एयरफोर्स स्टेशन के करी लगी आग को बुझाने के लिए IAF ने एमआई-17 और चिनूक हेलिकॉप्टर से ऑपरेशन शुरू किया है और चंडीगढ़ की सुखना लेक से पानी लाकर आग पर काबू की कोशिश जारी हैं. फिलहाल, आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है. एयरफोर्स ने जंगल के मुश्किल हिस्सों में लगी आग बुझाने के लिए अपने ‘एमआई-17’ और ‘चिनूक’ हेलीकॉप्टर लगाए. शिमला. हिमाचल प्रदेश में जंगल की आग का तांडव देखने को मिल रहा है. प्रदेश में शिमला और सोलन जिले में जंगलों में आग लगी है. ऐसे में अब यहां पर सेना के हेलिकॉप्टरों से भी आग बुझाने के लिए मदद ली गई है. आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया गया है. जानकारी के अनुसार, सोलन जिले के कसौली में जंगल में भीषण आग भारतीय एयरफोर्स स्टेशन के चपेट में आने का खतरा पैदा हो गया था और ऐसे में दो हेलीकॉप्टर आग बुझाने  के लिए लगाए गए. सोलन प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि यह आग कसौली एयरफोर्स स्टेशन के पास लगी है. आग ने जंगल के बड़े हिस्से को घेर लिया है. फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने के लिए तुरंत पहुंचीं, लेकिन वे इसे काबू नहीं कर पाए. इसके बाद एयरफोर्स ने जंगल के मुश्किल हिस्सों में लगी आग बुझाने के लिए अपने ‘एमआई-17’ और ‘चिनूक’ हेलीकॉप्टर लगाए. आग बुझाने के लिए चंडीगढ़ की सुखना लेक से भी पानी लाया गया. अधिकारियों ने बताया कि आखिरी खबर मिलने तक आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी थीं. एक और घटना में शिमला के पास रझाना गांव में भी जंगल में आग लगने की खबर है. फॉरेस्ट और फायर डिपार्टमेंट की टीम आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गई है. अधिकारियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने की वजह से ही जंगल में आग लगी है. शिमला में तारा देवी के पास आग बुझाते लोग. शिमला में भी आग लगी शिमला के रझाना क्षेत्र में भी मंगलवार को जंगल में लगी भीषण आग ने इलाके में अफरा-तफरी मच गई. तारा देवी क्षेत्र से फैलती हुई आग करीब 12 बजे रझाना तक पहुंच गई, जहां तेज हवाओं के चलते लपटें रिहायशी इलाकों के बेहद करीब पहुंचने लगीं. स्थिति गंभीर होती देख स्थानीय लोगों ने खुद ही मोर्चा संभाला औऱ घरों तक पहुंचने से पहले रोका. महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग तक आग बुझाने के प्रयास में लगे रहे. स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और वन विभाग से जल्द राहत और दमकल सहायता पहुंचाने की मांग की है, ताकि आग को समय रहते नियंत्रित किया जा सके. शिमला के रही है रामपुर के ननखड़ी के पुनन गांव के सामने भी जंगल में आग लगी है और दो दिनों से बेकाबू आग की वजह से हर तरफ धुआं और दहशत फैली हुई है. उधर, हमीरपुर जिले के चबूतरा के जंगलों में छह दिन से भीषण आग लगी है औऱ यहां पर भारी तबाही हुई है. आग की चपेट में आकर सैकड़ों स्लीपर और हरे-भरे पेड़ जल गए हैं और करोड़ों की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है. दमकल विभाग ने आग बुझाने की कोशिशें की हैं. लेकन नाकाम रही हैं. क्यों लग रही है आग  घासनियों में लोग कांटे और सफाई कर रहे हैं और यहां पर आग लगा रहे है, जो कि फिर बेकाबू होकर जंगलों तक पहुंच रही है. जंगलों में लोग पार्टी करते हैं और फिर यहां पर आग जलाकर छोड़ देते हैं. जंगलों में गिराए गए शीशे भी आग की वजह बन रहे हैं, क्योंकि लगातार धूप गिरने से इनकी वजह से आग लगती है. जंगलों में लकड़ी या जानवर चराने गए लोग जलती हुई बीड़ी और सिगरेट फेंकते हैं. अब तक आग की कितनी घटनाएं हुईं? हिमाचल प्रदेश में जंगलों में आग के 148 मामले दर्ज किए गए हैं. मई महीने में मंडी में सबसे अधिक जगंलों में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं. 23 मई तक का आंकड़ा मिला है और पता चला है कि तापमान बढ़ने और लोगों की गलतियों की वजह से आग लग रही है. वन विभाग के अनुसार, बिलासपुर सर्किल में 10 हेक्टेयर वन क्षेत्र पर आग का असर हुआ है.  चंबा में 25.5, धर्मशाला में 51.3, मंडी में 233, नाहन में 337, शिमला में 1544.36 और वाइल्ड लाइफ दक्षिण जोन में 45 हेक्टेयर वन क्षेत्र को आग ने नुकसान पहुंचाया है.  हालांकि, वन विभाग के फिल्ट स्टाफ में अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी हैं. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Shimla,Shimla,Himachal Pradesh Source link

ताज़ा खबर

Kerala CMRL Case: पिनाराई विजयन के घर क्यों पहुंची ईडी की टीम,...

केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने के कुछ ही समय बाद पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा नेता प्रतिपक्ष पिनाराई विजयन की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं. बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम उनके आवास पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया. यह कार्रवाई चर्चित CMRL यानी कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड मामले से जुड़ी बताई जा रही है. ईडी की इस कार्रवाई ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है. सवाल उठ रहा है कि आखिर CMRL केस क्या है और इसमें पिनाराई विजयन तथा उनके परिवार का नाम क्यों सामने आ रहा है. अचानक 10 ठिकानों पर पहुंची ईडी जानकारी के मुताबिक ईडी ने बुधवार सुबह केरल में एक साथ 10 स्थानों पर छापेमारी की. इनमें पिनाराई विजयन का आवास भी शामिल है. एजेंसी की टीम बिना पूर्व सूचना के विभिन्न ठिकानों पर पहुंची और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी. सूत्रों के अनुसार, विजयन के घर पर अधिकारियों को तलाशी लेने में किसी तरह की बाधा नहीं हुई. जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में CMRL केस को लेकर चर्चा तेज हो गई. क्या है CMRL मामला? CMRL यानी कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड एक निजी खनन कंपनी है. आरोप है कि कंपनी ने पिनाराई विजयन की बेटी टी. वीणा की आईटी कंपनी ‘एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस’ को करोड़ों रुपये का भुगतान किया, जबकि बदले में कोई ठोस सेवा नहीं ली गई. यही कथित भुगतान अब जांच एजेंसियों के निशाने पर है. विपक्ष का आरोप है कि यह सामान्य कारोबारी लेन-देन नहीं था, बल्कि प्रभाव और राजनीतिक पहुंच के बदले किया गया भुगतान हो सकता है. हालांकि संबंधित पक्ष इन आरोपों को लगातार खारिज करते रहे हैं. कैसे सामने आया पूरा विवाद? इस मामले की शुरुआत आयकर विभाग की जांच से हुई. आयकर विभाग के अंतरिम निपटान बोर्ड की जांच में सामने आया कि वर्ष 2017-18 से 2019-20 के बीच CMRL ने एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को लगभग 1.72 करोड़ रुपये का भुगतान किया था. जांच में यह सवाल उठा कि आखिर इस भुगतान के बदले कंपनी को कौन-सी सेवाएं मिलीं. आयकर विभाग का दावा था कि रिकॉर्ड में ऐसी कोई स्पष्ट सेवा दिखाई नहीं दी. इसके बाद यह मामला राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बन गया. SFIO से लेकर ED तक पहुंची जांच मामले की गंभीरता को देखते हुए जनवरी 2024 में कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने जांच का जिम्मा सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) को सौंप दिया. SFIO ने कंपनी कानून के संभावित उल्लंघनों की जांच की और अप्रैल 2025 में शिकायत दर्ज की. इसके बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका को देखते हुए प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत मामला दर्ज किया और संबंधित लोगों को पूछताछ के लिए समन भेजना शुरू किया. हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत CMRL और उससे जुड़े अधिकारियों ने ईडी की कार्रवाई को चुनौती देते हुए केरल हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. उनका तर्क था कि उन्होंने आयकर विभाग के समक्ष मामला सुलझा लिया था और उन्हें अभियोजन से राहत मिली हुई है. कंपनी ने यह भी कहा कि किसी मूल आपराधिक एफआईआर के बिना ईडी सीधे PMLA के तहत कार्रवाई नहीं कर सकती. लेकिन हाई कोर्ट ने यह दलील स्वीकार नहीं की. अदालत ने कहा कि ईडी की जांच अभी शुरुआती चरण में है और इस स्तर पर जांच रोकने का कोई आधार नहीं है. कोर्ट ने एजेंसी को अपनी जांच जारी रखने की अनुमति दे दी. हाई कोर्ट से हरी झंडी मिलने के अगले ही दिन ईडी ने बड़े स्तर पर छापेमारी शुरू कर दी. अब जांच एजेंसी वित्तीय लेन-देन, भुगतान के उद्देश्य और संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है. फिलहाल यह मामला जांच के दायरे में है और किसी भी पक्ष के खिलाफ अदालत की ओर से दोष सिद्ध नहीं हुआ है. लेकिन इतना तय है कि CMRL केस आने वाले दिनों में केरल की राजनीति का सबसे बड़ा मुद्दा बन सकता है और इसकी गूंज राज्य से लेकर राष्ट्रीय राजनीति तक सुनाई दे सकती है. Source link

ताज़ा खबर

CBSE Answer sheet row: कहीं पन्ने गायब, कहीं नंबर गायब…OSM सिस्टम पर...

Last Updated:May 27, 2026, 08:07 IST CBSE Answer Sheet Controversy: CBSE की 12वीं बोर्ड परीक्षा में इस बार सिर्फ नंबरों को लेकर नहीं, बल्कि पूरी मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. कोई छात्र कह रहा है कि उसकी आंसरशीट के पन्ने गायब हैं.किसी को सही जवाब लिखने के बावजूद नंबर नहीं मिले तो कई छात्रों का दावा है कि उन्हें जो स्कैन कॉपी भेजी गई वह उनकी है ही नहीं. सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रही शिकायतों ने CBSE के ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम (OSM) को विवादों के केंद्र में ला दिया है. अब छात्र और अभिभावक पूछ रहे हैं कि अगर आंसरशीट में ही इतनी गड़बड़ियां हैं, तो आखिर छात्रों के भविष्य की जिम्मेदारी कौन लेगा? ख़बरें फटाफट cbse board, cbse exam, cbse news, CBSE Answer Sheet Controversy: सीबीएसई आंसर शीट को लेकर बवाल. CBSE Answer Sheet Controversy: सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद शुरू हुआ आंसरशीट विवाद अब और गहराता जा रहा है. पहले वेदांत और संजना जैसे छात्रों ने गलत आंसरशीट मिलने का आरोप लगाया था अब बड़ी संख्या में छात्र और अभिभावक स्कैन कॉपी में गड़बड़ियों को लेकर सोशल मीडिया पर खुलकर शिकायत कर रहे हैं. किसी की कॉपी से पन्ने गायब हैं, किसी को सही जवाब देने के बावजूद नंबर नहीं मिले तो कई छात्रों को पैसे देने के बाद भी आंसरशीट नहीं मिल पाई.इन शिकायतों ने सीबीएसई की ऑन स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. छात्रों का कहना है कि 30-35 नंबर का फर्क सिर्फ अंक नहीं, बल्कि उनके पूरे करियर, कॉलेज एडमिशन और भविष्य पर असर डाल सकता है. पन्ने गायब, नंबर गायब… छात्रों की बढ़ती शिकायतें सीबीएसई की स्कैन कॉपी मिलने के बाद कई छात्र और अभिभावक हैरान रह गए. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लगातार ऐसे पोस्ट सामने आ रहे हैं, जिनमें आंसरशीट में गड़बड़ी के आरोप लगाए जा रहे हैं.सोशल मीडिया पर एक अभिभावक गीतू मोजो ने दावा किया कि उनकी बेटी को चार विषयों की स्कैन कॉपी मिली, लेकिन एक विषय की उत्तर पुस्तिका का 22वां पन्ना ही गायब था. उनका कहना है कि कई ऐसे जवाबों पर भी नंबर नहीं दिए गए जो आधिकारिक उत्तर कुंजी से पूरी तरह मेल खाते हैं.उन्होंने सवाल उठाया कि अगर 30-35 अंकों का अंतर आ जाए, तो इसका सीधा असर छात्र के कॉलेज एडमिशन और करियर पर पड़ सकता है. सही जवाब पर भी जीरो नंबर का आरोप लाइव हिन्‍दुस्‍तान में छपी रिपोर्ट में कहा गया है कि अनुराधा तिवारी नाम की एक यूजर ने सीबीएसई की OSM प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह सिस्टम छात्रों का भविष्य खराब कर रहा है. उन्होंने स्क्रीनशॉट शेयर कर दावा किया कि कई बहुविकल्पीय सवालों (MCQ) के सही जवाब देने के बावजूद छात्रों को शून्य अंक दिए गए.उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जहां स्टेप मार्किंग मिलनी चाहिए थी, वहां भी नंबर काट दिए गए. पैसे जमा किए, फिर भी नहीं मिली आंसरशीट कई छात्रों ने यह शिकायत भी की कि उन्होंने स्कैन कॉपी के लिए फीस जमा की, लेकिन अब तक उनकी उत्तर पुस्तिका उपलब्ध नहीं कराई गई.अभिभावक अक्षय गुप्ता का दावा है कि उन्होंने फिजिक्स की कॉपी के लिए आवेदन और भुगतान दोनों किया था, लेकिन पोर्टल पर कॉपी दिखाई ही नहीं दे रही है. बाकी विषयों की कॉपियां मिल गईं, लेकिन फिजिक्स की उत्तर पुस्तिका अब तक उपलब्ध नहीं हुई.छात्र अनिमेष घोष की ओर से दावा किया गया है कि उन्होंने 200 रुपये फीस जमा की, लेकिन अभी तक आंसरशीट नहीं मिली. उनका कहना है कि स्कैन कॉपी के बिना वह यह भी नहीं देख पा रहे कि मूल्यांकन सही हुआ या नहीं.इसी तरह भव्या सैनी ने भी कहा कि भुगतान करने के बावजूद उन्हें कॉपी नहीं मिली. About the Author Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्‍यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्‍सेस स्‍टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

ताज़ा खबर

घर को रखना है ठंडा और बनाना है खूबसूरत, तो लगाइए रबर...

Last Updated:May 27, 2026, 07:00 IST गर्मी के मौसम में घर को ठंडा और हरा-भरा बनाए रखने के लिए रबर प्लांट अच्छा विकल्प माना जाता है. यह इनडोर प्लांट घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ हवा को साफ रखने में भी मदद करता है. कम देखभाल में आसानी से बढ़ने वाला यह पौधा गर्मियों में घर और बालकनी दोनों के लिए शानदार विकल्प बन रहा है. बहराइच: गर्मी के मौसम में लोग राहत पाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं. इन उपायों में एक बेहतर तरीका घर में हरे-भरे पौधे लगाना भी है. इससे न सिर्फ आपका घर सुंदर दिखता है, बल्कि आसपास का वातावरण भी ठंडा बना रहता है. इसके लिए आप कुछ खास किस्म के इनडोर प्लांट चुन सकते हैं. खासकर रबर प्लांट को घर में गमले में लगाकर इसका फायदा उठाया जा सकता है. खास है यह इनडोर प्लांट, घर की सुंदरता में लगा देता है चार चांद अगर आप अपने घर के लिए ऐसा पौधा ढूंढ रहे हैं, जो दिखने में बेहद खूबसूरत हो और जिसकी देखभाल करना भी आसान हो, तो इनडोर प्लांट में रबर प्लांट को शामिल कर सकते हैं. यह अपनी सुंदर पत्तियों और खास रंग के लिए जाना जाता है. घर में इस पौधे को लगाकर हरियाली और ठंडक दोनों का एहसास मिलता है. इसे गमले या क्यारी में आसानी से लगाया जा सकता है. इस खास रबर प्लांट को लगाने के कई फायदे रबर प्लांट सिर्फ घर की खूबसूरती ही नहीं बढ़ाता, बल्कि इसके कई और फायदे भी हैं. यह हवा को साफ करने में मदद करता है. इसकी देखभाल भी ज्यादा नहीं करनी पड़ती और न ही रोज पानी देने की जरूरत होती है. गर्मियों में इसे 2 से 3 दिन में एक बार पानी देना काफी होता है. पानी देने से पहले गमले या जिस जगह पौधा लगा हो, वहां की मिट्टी छूकर जरूरत के हिसाब से पानी देना चाहिए. इस पौधे को लगाने से और भी कई फायदे वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे सही दिशा, यानी दक्षिण-पूर्व में रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि आती है. यही वजह है कि कई लोग इसे घरों में लगाना पसंद करते हैं. इसे घर के आंगन से लेकर बालकनी तक कहीं भी आसानी से लगाया जा सकता है. इस पौधे को स्वस्थ रखने के लिए रखें इन बातों का ध्यान रबर प्लांट को सीधी धूप में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे पौधे को नुकसान हो सकता है. इसे घर की ऐसी जगह रखें, जहां अच्छी और छनी हुई रोशनी आती हो. जरूरत पड़ने पर ग्रीन नेट की मदद से भी छाया की जा सकती है. इसके अलावा इसकी पत्तियों पर समय-समय पर धूल जम जाती है, इसलिए सफाई करते रहना भी जरूरी है. यह पौधा नर्सरी में आसानी से मिल जाता है. इसकी कीमत करीब 150 रुपये से शुरू होती है. अगर आप बहराइच जिले में इसे खरीदना चाहते हैं तो शहर में मरी माता मंदिर के सामने स्थित मुख्तार की नर्सरी से इसे आसानी से खरीद सकते हैं. About the Author Vivek Kumar विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Bahraich,Bahraich,Uttar Pradesh Source link

ताज़ा खबर

नीतीश कुमार फॉर्मूले से कर्नाटक का नाटक खत्म करेगी कांग्रेस, सिद्दारमैया को...

Siddaramaiah To Step Down Karnataka CM Post: कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक में लंबे समय से चल रहे आपसी संघर्ष का करीब-करीब समाधान निकाल लिया है. दरअसल, वहां लंबे समय से राज्य को दोनों कद्दावर नेताओं मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और उनके डिप्टी डीके शिवकुमार के बीच सीएम पद को लेकर खींचतान जारी था. अब आ रही जानकारी के मुताबिक कांग्रेस हाईकमान ने सीएम सिद्दारमैया से कह दिया है कि वह सीएम की कुर्सी छोड़ दें और डीके शिवकुमार के लिए रास्ते खोल दें. लेकिन, राज्य में बड़े जनाधार वाले नेता सिद्दारमैया को मनाने के लिए कांग्रेस पार्टी को खूब पापड़ बेलने पड़े. अंतत: पिछले दिनों बिहार में सीएम पद से नीतीश कुमार की विदाई में इस संकट का समाधान दिख गया. अब सूत्र बता रहे हैं कि सीएम नीतीश कुमार की तरह सिद्दारमैया भी राज्यसभा की शोभा बढ़ाएंगे. करीब 80 वर्षीय सिद्दारमैया राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी भूमिका निभाएंगे, ऐसा कांग्रेस हाईकमान ने उनको आश्वासन दिया है. क्या था नीतीश कुमार फॉर्मूला हाल के दिनों में बिहार की राजनीति में हुए बदलावों को कांग्रेस ने काफी करीब से देखा है. वहां लंबे समय सीएम की कुर्सी पर काबिज नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजा गया. इसको लेकर काफी माथापेच्ची हुई थी. बिहार में एनडीए ने नीतीश कुमार के चेहरे पर चुनाव लड़ा था लेकिन उनके सीएम बनने के चंद महीनों के भीतर राज्य में नेतृत्व परिवर्तन हो गया. नीतीश को राज्यसभा भेजकर इस पूरी समस्या का समाधान निकाला गया और भाजपा के सम्राट चौधरी सीएम बनाए गए. इसी मॉडल को अब कर्नाटक में भी लागू करने की कोशिश मानी जा रही है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस हाईकमान यह समझ चुका है कि बड़े जनाधार वाले नेताओं को सीधे किनारे करना पार्टी के लिए नुकसानदेह हो सकता है. ऐसे में उन्हें सम्मानजनक तरीके से राष्ट्रीय राजनीति में भेजना बेहतर विकल्प माना गया. सिद्दारमैया के मामले में भी यही रास्ता अपनाया जा रहा है. दरअसल, सिद्दारमैया सिर्फ एक मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि कर्नाटक की सामाजिक राजनीति का बड़ा चेहरा हैं. कुरुबा समुदाय समेत कई पिछड़े वर्गों में उनकी मजबूत पकड़ है. ऐसे नेता को अचानक हटाने से पार्टी के वोट बैंक में नाराजगी पैदा हो सकती थी. इसलिए राज्यसभा और राष्ट्रीय राजनीति का रास्ता एक सेफ ट्रांजिशन मॉडल के रूप में देखा जा रहा है. कर्नाटक में क्या था संकट कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत के बाद से ही मुख्यमंत्री पद को लेकर अंदरूनी संघर्ष शुरू हो गया था. डीके शिवकुमार खुद को मुख्यमंत्री पद का मजबूत दावेदार मान रहे थे. संगठन पर उनकी पकड़ और चुनावी रणनीति में उनकी भूमिका को देखते हुए उनके समर्थक लगातार दबाव बना रहे थे. दूसरी तरफ सिद्दारमैया का जनाधार और प्रशासनिक अनुभव कांग्रेस नेतृत्व के लिए बड़ा फैक्टर था. आखिरकार पार्टी ने समझौते के तहत सिद्दारमैया को मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम बनाया. लेकिन यह व्यवस्था शुरुआत से ही अस्थायी मानी जा रही थी. बीते महीनों में कई बार नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें सामने आईं. डीके समर्थक खुले तौर पर सत्ता हस्तांतरण की बात करते रहे, जबकि सिद्दारमैया खेमे ने इसे खारिज किया. इससे सरकार और संगठन दोनों स्तरों पर असहज स्थिति बनी रही. विपक्षी भाजपा और जेडीएस भी लगातार कांग्रेस की अंदरूनी कलह को मुद्दा बनाते रहे. कांग्रेस हाईकमान की सबसे बड़ी चिंता यह थी कि यदि यह संघर्ष लंबा चला तो उसका असर 2028 के विधानसभा की तैयारी और दक्षिण भारत में पार्टी की स्थिरता पर पड़ सकता है. इसलिए अब पार्टी नेतृत्व एक स्पष्ट सत्ता परिवर्तन मॉडल की ओर बढ़ता दिख रहा है. सिद्दारमैया के राज्यसभा जाने से सुलझ जाएगा मामला? राजनीतिक दृष्टि से यह कदम कांग्रेस के लिए फायदे और जोखिम दोनों लेकर आता है. फायदा यह है कि पार्टी डीके शिवकुमार को पूरी तरह संतुष्ट कर सकती है. लंबे समय से इंतजार कर रहे डीके को मुख्यमंत्री बनाने से संगठन में उनका प्रभाव और बढ़ेगा तथा वे 2028 के विधानसभा चुनाव तक अपनी टीम तैयार कर पाएंगे. दूसरी ओर, सिद्दारमैया को राज्यसभा भेजकर कांग्रेस उनके अनुभव का इस्तेमाल राष्ट्रीय स्तर पर करना चाहती है. दक्षिण भारत में भाजपा के खिलाफ विपक्षी रणनीति तैयार करने, सामाजिक न्याय के मुद्दों को उठाने और ओबीसी राजनीति को मजबूती देने में उनकी भूमिका अहम हो सकती है. लेकिन चुनौती भी कम नहीं है. सिद्दारमैया का प्रभाव सिर्फ विधानसभा तक सीमित नहीं है. उनकी व्यक्तिगत लोकप्रियता कांग्रेस के लिए चुनावी पूंजी रही है. अगर उनके समर्थकों को यह महसूस हुआ कि उन्हें साइडलाइन किया गया है, तो पार्टी को नुकसान हो सकता है. इसके अलावा डीके शिवकुमार के सामने भी बड़ी परीक्षा होगी. उन्हें सिर्फ सत्ता संभालनी नहीं होगी, बल्कि सिद्दारमैया समर्थक नेताओं को साथ लेकर चलना होगा. यदि नेतृत्व परिवर्तन के बाद गुटबाजी और बढ़ती है, तो कांग्रेस के लिए यह प्रयोग उल्टा भी पड़ सकता है. फिलहाल इतना साफ है कि कांग्रेस कर्नाटक में टकराव की राजनीति से निकलकर सम्मानजनक सत्ता हस्तांतरण का रास्ता अपनाना चाहती है. अब देखना होगा कि यह फार्मूला पार्टी को स्थिरता देता है या फिर नई राजनीतिक चुनौतियों का दरवाजा खोलता है. Source link

ताज़ा खबर

Aaj ka Vrishchik Rashifal: कल भूलकर भी न छुएं यह चीज! इन...

Last Updated:May 27, 2026, 00:06 IST Aaj ka Vrishchik Rashifal 27 may 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए 27 मई का दिन संयम और सतर्कता बरतने का है. सितारों की चाल के अनुसार कल जल्दबाजी, फिजूलखर्ची और वाद-विवाद से बचना बेहद जरूरी है. ऑफिस में शांत रहकर आप बड़े संकटों को टाल सकते हैं. कल आपका लकी नंबर 3 और भाग्यशाली रंग मैरून रहेगा. सीतामढ़ी: आज 27 मई 2026 का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बेहद सतर्क रहने और धैर्य से काम लेने का है. आज के दिन आपकी एक छोटी सी चूक या जल्दबाजी आपके पूरे मूड को खराब कर सकती है. आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है. सितारों की चाल इशारा कर रही है कि आज आपको हर कदम फूंक-फूंक कर रखना होगा. दिन की शुरुआत से ही अपने स्वभाव में ठहराव बनाए रखें, क्योंकि आज का दिन आपकी मानसिक दृढ़ता और संयम की परीक्षा ले सकता है. किसी भी काम को करने से पहले उसके अच्छे-बुरे परिणामों पर विचार अवश्य कर लें. जानें कैसा रहेगा कार्यक्षेत्र और करियर  ​प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के अनुसार, कार्यक्षेत्र और करियर के मामले में आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. ऑफिस या बिजनेस में कुछ लोग आपकी क्षमताओं को परखने या आपको उकसाने की कोशिश कर सकते हैं. ऐसे में ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे की सलाह है कि आपको हर बात का जवाब देने या हर बहस में उलझने की जरूरत नहीं है. आज आपका मौन ही आपका सबसे बड़ा हथियार होगा. यदि आप कार्यस्थल पर शांत रहकर अपने काम पर ध्यान केंद्रित करेंगे, तो अंततः फायदा आपका ही होगा. विरोधी खुद-ब-खुद शांत हो जाएंगे. आज फिजूलखर्च से बचेंआर्थिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो आज का दिन धन के प्रबंधन को लेकर बेहद सावधान रहने का है. आज आपको किसी भी तरह के फिजूलखर्च से बचना चाहिए और अपने बजट को संतुलित रखना चाहिए. निवेश के मामलों में आज का दिन बिल्कुल भी अनुकूल नहीं है. इसलिए किसी के भी कहने पर या बहकावे में आकर अपनी गाढ़ी कमाई का पैसा कहीं भी लगाने से बचें. रिस्क वाले कामों से दूरी बनाकर रखना ही आज आपके वित्तीय स्वास्थ्य के लिए बेहतर रहेगा. रिश्तों के लिहाज से आज का दिन संवेदनशीलरिश्तों के लिहाज से भी आज का दिन संवेदनशील है. पार्टनर या परिवार के साथ किसी भी विवाद में पड़ने के बजाय साइलेंस यानी चुप्पी का सहारा लें. यह बहस से कहीं अधिक शक्तिशाली साबित होगा. ​आज के दिन को शुभ और शांतिपूर्ण बनाने के लिए कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना जरूरी है. जानें लकी नंबर और उपायवृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का लकी नंबर 3 है. भाग्यशाली रंग मैरून रहेगा. आज का सबसे अचूक और सरल उपाय यह है कि पूरे दिन में से कम से कम 5 मिनट के लिए मोबाइल और हर तरह की तकनीक से दूर होकर बिल्कुल शांत बैठें. इससे आपका मन स्थिर और संतुलित रहेगा. अंत में यही बात सबसे महत्वपूर्ण है कि अगर आज आपने खुद के गुस्से और जल्दबाजी पर काबू पा लिया, तो पूरा दिन आपके नियंत्रण में रहेगा और आप हर मुश्किल परिस्थिति को आसानी से संभाल लेंगे. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Sitamarhi,Bihar Source link

ताज़ा खबर

मीन राशि वालों के लिए आज रहेगा चुनौतीभरा, करियर में रुकावट, व्यापार...

Last Updated:May 27, 2026, 03:22 IST Aaj ka Meen Rashifal 27 May 2026, Pisces Horoscope Today:मीन राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. परिवार में छोटी-छोटी बातों पर तनाव और मतभेद बढ़ने की संभावना है, इसलिए संयम रखना जरूरी होगा. सेहत में हल्की परेशानी या थकान महसूस हो सकती है, जिससे दिनभर ऊर्जा की कमी बनी रह सकती है. जल्दबाजी और गुस्से से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा. उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, आज मीन राशि वालों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण संकेत दे रहा है. कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से मन निराश हो सकता है. मेहनत के बावजूद कामों में रुकावटें सामने आ सकती हैं और नौकरीपेशा लोगों पर अतिरिक्त जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ सकता है. प्रमोशन या प्रशंसा की उम्मीद अधूरी रह सकती है. आर्थिक मामलों में भी सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है. कुल मिलाकर, आज धैर्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है. मीन राशि का करियर राशिफलमीन राशि वाले जातक के लिए आज करियर के हिसाब से लापरवाही और तालमेल भरा रहेगा. ऑफिस में सहकर्मियों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा,जिससे कामों में रुकावट और देरी बढ़ सकती है. आपका व्यवहार भी लोगों को प्रभावित करने में कमजोर पड़ सकता है, जिसके कारण आपकी बातों को नजरअंदाज किया जा सकता है. इससे कार्यस्थल का माहौल तनावपूर्ण रह सकता है और आपकी छवि पर भी असर पड़ सकता है. मीन राशि का स्वास्थ राशिफलआज मीन राशि वालों के लिए सेहत को लेकर दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. शरीर में थकान, सुस्ती या ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है. यदि पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या चल रही है, तो लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है. खानपान और दिनचर्या में असंतुलन का असर फिटनेस पर दिख सकता है. घर के बच्चों की सेहत को लेकर भी चिंता बनी रह सकती है, इसलिए सावधानी जरूरी होगी. मीन राशि का व्यापार राशिफल आज मीन राशि के व्यापारियों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. कारोबार में कुछ रुकावटें और कामकाज में देरी परेशानी बढ़ा सकती है. बाजार में प्रतिस्पर्धा का दबाव महसूस होगा और योजनाएं उम्मीद के मुताबिक आगे नहीं बढ़ पाएंगी. किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसान दे सकता है. बड़ी डील आखिरी समय पर अटक सकती है, जिससे आय प्रभावित होने और व्यापारिक तनाव बढ़ने के संकेत हैं. मीन राशि की आर्थिक राशिफल मीन राशि के जातकों के लिए आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. पहले किए गए निवेश से कुछ लाभ मिल सकता है, जिससे राहत महसूस होगी. हालांकि रोजमर्रा के खर्च बढ़ने से थोड़ी चिंता बनी रह सकती है. आज खास ध्यान रखें कि किसी दोस्त या रिश्तेदार को पैसे उधार न दें, क्योंकि इससे आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है. समझदारी से खर्च करें और बजट बनाकर चलें. मीन राशि की लव लाइफमीन राशि के लोगों के लिए आज रिश्तों के मामले में थोड़ा संभलकर रहने का दिन है. शादीशुदा जीवन में छोटी-छोटी बातों को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिससे माहौल थोड़ा तनावपूर्ण बन सकता है. ऐसे में शांत रहकर बात करना बहुत जरूरी है, वरना गलतफहमियां बढ़ सकती हैं.वहीं प्रेम संबंधों में भी सावधानी रखने की जरूरत है. पार्टनर से किसी बात पर मतभेद हो सकता है, जिससे मन दुखी रह सकता है. आज भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें और समझदारी से काम लें. मीन राशि उपाय यह उपाय आज आपके लिए लकी नंबर 1 रहेगा. यह अंक आपको सफलता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा. जो जातक धर्म-कर्म में रुचि रखते हैं, वे आज भगवान गणेश के मंदिर जाकर उन्हें दूर्वा व लडू का भोग अर्पित करे. साथ ही गरीबों को हरे वस्त्र का दान करें. यह उपाय मानसिक शांति देगा और आत्मविश्वास बढ़ाएगा. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Ujjain,Madhya Pradesh Source link

ताज़ा खबर

aaj ka Dhanu rashifal 27 may 2026 Sagittarius horoscope in hindi today...

Last Updated:May 27, 2026, 00:08 IST Aaj ka Dhanu Rashifal 27 may 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से काफी अच्छा रहेगा. अगर आप व्यवसाय करते हैं तो आज के दिन आपके कारोबार को ऊंचाई मिलेगी. नौकरी और निवेश के मामलों में भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा.  जमुई. 27 मई 2026 के दिन बुध का गोचर सूर्य के साथ वृषभ राशि में होने जा रहा है, जिससे बुधादित्य योग बनेगा. आज के दिन चंद्रमा हस्त नक्षत्र से निकलकर चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करते हुए कन्या से तुला राशि में जाएंगे. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज दिन के पहले भाग में गजकेसरी योग का प्रभाव रहेगा, जबकि दूसरे भाग में चंद्रमा पर मंगल की सप्तम दृष्टि पड़ने से धन योग का निर्माण होगा. ऐसे शुभ संयोगों का असर धनु राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज धनु राशि के जातकों को आज अपने वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि आज नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बढ़ सकता है लेकिन धैर्य और समझदारी से लिया गया फैसला भविष्य में बड़ा लाभ दिलाएगा. जो लोग लंबे समय से किसी योजना या निवेश पर काम कर रहे थे, उन्हें सफलता मिलने के संकेत हैं. सरकारी योजनाओं से भी लाभ मिलने की संभावना बन रही है. आर्थिक रूप से समृद्धशाली रहने वाला है आज का दिनपंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से काफी अच्छा रहेगा. अगर आप व्यवसाय करते हैं तो आज के दिन आपके कारोबार को ऊंचाई मिलेगी. नौकरी और निवेश के मामलों में भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा. आज के दिन ऑनलाइन शॉपिंग या अनावश्यक खर्चों से दूरी बनाकर रखना बेहतर होगा. आज आपके अचानक खर्च बढ़ने की आशंका है. उधार के लेनदेन से आपको बचना चाहिए. अगर किसी को पैसा दिया हुआ है तो उसके वापस मिलने की संभावना भी बन रही है. आज बढ़ सकता है मानसिक दवाबज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव लेने से मानसिक दबाव बढ़ सकता है. बेवजह की बहस और गुस्से से बचना होगा, नहीं तो इसका असर स्वास्थ्य और रिश्तों दोनों पर पड़ेगा. धार्मिक कार्यों और पूजा-पाठ में मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति भी मिलेगी. किसी नौकरी या करियर से जुड़े काम के सिलसिले में यात्रा के योग भी बन रहे हैं. प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन काफी काफी खास होने वाला है. अविवाहित जातकों के जीवन में नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है, जबकि प्रेम संबंधों में चल रही दूरी कम होने के संकेत हैं. आज के दिन भगवान गणेश जी को मोदक का भोग लगाने से आपको फायदा मिलेगा. आज के दिन आपका शुभ अंक 2 रहने वाला है. About the Author Amit ranjan मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

ताज़ा खबर

सीएम पद छोड़ने के लिए कांग्रेस ने सिद्धारमैया को क्या दिया ऑफर?...

होमताजा खबरदेश सीएम पद छोड़ने के लिए कांग्रेस ने सिद्धारमैया को क्या दिया ऑफर? Last Updated:May 27, 2026, 00:18 IST सूत्रों के मुताबिक, कर्नाटक में सत्ता बदलाव तय है. सिद्धारमैया 28 मई को सीएम पद छोड़ सकते हैं. उनके जगह फ‍िलहाल डीके शिवकुमार के नाम की चर्चा है. कहा जा रहा है क‍ि कांग्रेस सिद्दारमैया को राज्यसभा भेज सकती है और उन्‍हें दिल्ली में बड़ी भूमिका मिल सकती है. सूत्रों के मुता‍ब‍िक-कांग्रेस आलाकमान सिद्दारमैया को मनाने में सफल रहा है. अब ये तय हो गया है क‍ि कर्नाटक में सत्‍ता पर‍िवर्तन होगा. स‍िद्धारमैया को मुख्‍यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ेगी. उनकी जगह अब डीके श‍िवकुमार सीएम बन सकते हैं. पिछले दो साल से यह रस्‍साकशी चल रही थी, आख‍िरकार अब जाकर स‍िद्धारमैया आधे मन से ही सही, लेकिन मान गए हैं. अब सवाल ये है क‍ि आख‍िर कांग्रेस ने उन्‍हें क्‍या ऑफर क‍िया? सूत्रों के मुताबिक, सिद्धारमैया गुरुवार सुबह अपने आधिकारिक आवास पर कर्नाटक कैबिनेट के सभी मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग करेंगे. यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि कांग्रेस नेतृत्व उस स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहा है, जो राज्य इकाई के भीतर तेजी से एक तनावपूर्ण उत्तराधिकार की लड़ाई में बदलती जा रही है. परदे के पीछे का यह नाटकीय घटनाक्रम दिल्ली में करीब सात घंटे तक चली बैठकों के दौरान सामने आया. हालांकि, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने सार्वजनिक रूप से नेतृत्व परिवर्तन पर किसी भी चर्चा से इनकार किया और जोर देकर कहा कि बातचीत केवल राज्यसभा और कर्नाटक विधान परिषद चुनावों तक ही सीमित थी. लेकिन सूत्र साफ कह रहे हैं क‍ि सिद्धारमैया को मना ल‍िया गया है. क्‍या द‍िया गया ऑफर सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेतृत्व ने सिद्धारमैया से कहा कि पार्टी को अब दिल्ली में उनके जैसे प्रमुख ओबीसी (OBC) चेहरों की जरूरत है. विशेष रूप से ऐसे समय में जब राहुल गांधी ने देश भर में कांग्रेस के सामाजिक न्याय और जाति जनगणना के मुद्दे को काफी धार दी है. चर्चाओं से वाकिफ एक सूत्र ने बताया, उनसे कहा गया कि वे एक बड़े ओबीसी चेहरे हैं और पार्टी चाहती है कि वे 2029 के लोकसभा चुनावों की तैयारी के तहत राष्ट्रीय स्तर पर बहुत बड़ी भूमिका निभाएं. सूत्रों ने यह भी जोड़ा कि नेतृत्व ने सिद्धारमैया को आश्वासन दिया है कि यदि वे राज्यसभा के रास्ते दिल्ली आने के लिए तैयार हो जाते हैं, तो “उनकी अन्य सभी बातों और मुद्दों का पूरा ध्यान रखा जाएगा. कांग्रेस नेतृत्व कथित तौर पर सिद्धारमैया को राज्यसभा के जरिए राष्ट्रीय राजनीति में लाने और 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले दिल्ली में एक बड़ी संगठनात्मक भूमिका सौंपने का इच्छुक है. राज्यसभा के रास्ते को एक राजनीतिक रूप से आसान एग्जिट फॉर्मूला माना जा रहा है, जिससे सिद्धारमैया का कद और प्रासंगिकता कम न हो और ऐसा न लगे कि उन्हें कर्नाटक की राजनीति से बाहर धकेला गया है. कहा ये भी जा रहा है क‍ि उनके बेटे को कर्नाटक में ड‍िप्‍टी सीएम की पोस्‍ट दी जा सकती है. इसके अलावा उनसे जुड़े नेताओं को महत्‍वपूर्ण पोर्टफोल‍ियो मिल सकता है. हालांक‍ि कांग्रेस इन सभी बातों को अभी तक खार‍िज करती रही है. टाइमिंग बेहद खास इस बदलाव की टाइमिंग भी बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 8 जून है, जिससे कांग्रेस नेतृत्व के पास इस फैसले में देरी करने की बहुत कम गुंजाइश बची है. दिल्ली में हुई बैठकों में एक महत्वपूर्ण आमने-सामने की बातचीत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के साथ हुई, जहां सिद्धारमैया को सीधे तौर पर बताया गया कि पार्टी चाहती है कि वे मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल समाप्त करें और केंद्र में संगठन की जिम्मेदारी संभालें. कांग्रेस अभी भी कर रही इनकार दूसरी तरफ, इस बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल ने कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की खबरों को खारिज कर दिया और कहा कि पूरी चर्चा सिर्फ राज्यसभा और एमएलसी सीटों पर केंद्रित थी. भले ही सूत्रों का कहना है कि उत्तराधिकारी पर कोई औपचारिक चर्चा नहीं हुई, लेकिन इन घटनाक्रमों ने उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को एक बार फिर कर्नाटक की सत्ता की राजनीति के केंद्र में ला दिया है. अब सभी की निगाहें गुरुवार को बेंगलुरु में सिद्धारमैया की होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हैं, जो इस बड़े राजनीतिक बदलाव की आधिकारिक शुरुआत कर सकती है. About the Author Gyanendra Mishra Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Delhi,Delhi,Delhi Source link

Scroll to Top