भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

व्यापार

व्यापार

IRCTC Tour Package: सस्ते में घूमें हरिद्वार, ऋषिकेश और मसूरी, सिर्फ इतना...

होमताजा खबरमनी सस्ते में घूमें हरिद्वार, ऋषिकेश और मसूरी, सिर्फ इतना आएगा खर्चा Last Updated:December 02, 2022, 06:59 IST IRCTC Air Tour Package: आईआरसीटीसी आए दिन कई नए और किफायती पैकेज लॉन्च करता रहता है. अब एक और पैकेज उत्तराखंड में खूबसूरत जगहों को देखने के लिए लॉन्च किया गया है. ऋषिकेश का मनमोहक दृश्य (प्रतीकात्मक फोटो- Canva) लखनऊ. अगर आप दिसंबर महीने में उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में घूमने-फिरने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका आ रहा है. दरअसल, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी आईआरसीटीसी (IRCTC) बेहद ही शानदार और किफायती टूर पैकेज की पेशकश कर रहा है. इस पैकेज के जरिए मसूरी, देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार की खूबसूरत वादियों में घूम सकते हैं. आईआरसीटीसी ने इस एयर टूर पैकेज की घोषणा अपने ट्विटर अकाउंट से की है. यह पूरी यात्रा 4 रात और 5 दिनों की होगी. इस पैकेज की शुरुआत लखनऊ से होगी. इस पैकेज में आपको खाने-पीने की चिंता करने की जरूरत नहीं है. ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा होटल में ठहरने की सुविधा दी जाएगी. कितने का है टूर पैकेज पैकेज के खर्च की बात करें तो इस पैकेज को तीन कैटेगरी में बांटा गया है. अगर आप इस ट्रिप पर अकेले घूमने जा रहे हैं, तो इसके लिए आपको 34,000 रुपये खर्च करने होंगे. वहीं 2 लोगों के साथ प्रति व्यक्ति किराया 26,800 रुपये है. इसके अलावा 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति 25,500 रुपये खर्च करने होंगे. इसके अलावा 5 से 11 साल के बच्चे के लिए बेड के साथ 22,200 रुपये चार्ज है जबकि 2 से 4 साल के बच्चे के लिए बिना बेड 20,600 रुपये खर्च आएगा. Source link

व्यापार

Online Business Ideas: ये हैं ऑनलाइन बिजनेस के टॉप आइडियाज, घर बैठे...

Last Updated:December 02, 2022, 11:54 IST Online Business Ideas: ऑनलाइन दुनिया ने बिज़नेस करने के तरीकों को भी बदला है. अब कई ऐसे ऑप्शन्स मौजूद हैं, जहां आप घर बैठे ही अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं और आसानी से अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं. Business Ideas: आजकल इंटरनेट पर कमाई के कई विकल्प मौजूद हैं. (फाइल फोटो) नई दिल्ली. टेक्नोलॉजी के बढ़ते उपयोग ने जहां नौकरी के अवसर बढ़ाएं हैं, वहीं अलग-अलग तरह के रोजगार के अवसर भी पैदा किए हैं. ऑनलाइन दुनिया ने बिजनेस करने के तरीकों को भी बदला है. अब कई ऐसे ऑप्शन्स मौजूद हैं, जहां आप घर बैठे ही अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं और आसानी से अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं. कई लोगों की चाह होती है कि वे अपना खुद का बिजनेस शुरू करें, लेकिन इसमें लगने वाली पूंजी हर किसी के पास नहीं होती है. ऐसे में ऑनलाइन बिजनेस करना उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है. इसमें कम निवेश में ज्यादा रिटर्न पाया जा सकता है. आप आसानी से अपनी खुद की एक ई-कॉमर्स वेबसाइट बना सकते हैं और इसके माध्यम से ऑनलाइन बिजनेस शुरू करके कई प्रकार की चीजों को बेच सकते हैं. हम आपको ऐसे कुछ बिजनेस आइडियाज बताने जा रहे हैं, जो कि घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से शुरू किए जा सकते हैं और इनमें कमाई भी खूब होगी. कपड़ेआप कपड़ों की ई-कॉमर्स वेबसाइट शुरू कर सकते हैं और उसमें अलग अलग एज ग्रुप के लोगों के लिए विभिन्न रेंज के कपड़े उपलब्ध करा सकते हैं. कपड़ों की बढ़ती ऑनलाइन शॉपिंग के कारण यह उभरता हुआ बिजनेस ऑप्शन हैं. आप चाहें तो अपने कपड़ों के डिजाइन इंस्टाग्राम, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटपॉर्म्स पर भी प्रमोट कर सकते हैं. घर को सजाने की वस्तुएं और फर्नीचरआप ऑनलाइन स्टोर में घर को सजाने के लिए इस्तेमाल होने वाली चीजें बेच सकते हैं. इसके अलावा और फ़र्नीचर के सामान भी ऑनलाइन खरीदे और बेचे जाते हैं. अगर आपको इस क्षेत्र में रुचि है और मार्केट में कैसी चीजें खरीदीं जा रही हैं इसकी समझ है तो यह एक बढ़िया बिजनेस ऑप्शन आपके लिए हो सकता है. ब्यूटी प्रोडक्ट्सऑनलाइन ब्यूटी प्रोडक्ट्स बेचना एक बहुत ही अच्छा बिज़नेस ऑप्शन हैं. ख़ासकर कि युवतियों के बीच ब्यूटी प्रोडक्ट्स की भारी डिमांड है. ऐसे में आप लोगों के लिए किफायती एवं अच्छे प्रोडक्ट्स लाकर अपने बिज़नस को काफ़ी बड़ा बना सकते हैं. आप चाहें तो ब्लॉग या यूट्यूब चैनल के माध्यम से इसे प्रमोट भी कर सकते हैं. खिलौने एवं गेम्सआप खिलौने एवं गेम्स भी ऑनलाइन बेच सकते हैं. इसमें आप सप्लायर से बड़ी संख्या में खिलौने खरीद कर उन्हें अपनी वेबसाइट के माध्यम से बेच सकते हैं और अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं. कस्टमाइज्ड प्रिंटेड सामानआजकल कस्टमाइज प्रिंटेड सामान की मांग ई-कॉमर्स स्टोर्स में काफी बढ़ गई है. लोग टी-शर्ट्स, मग, नोटबुक्स में अपनी मनपसंद तस्वीरें अथवा मैसेज प्रिंट करवाना चाहते हैं. ऐसे में आप एक प्रिंटर ख़रीद कर चीज़ों में यूजर की मांग के अनुसार प्रिंट कर उसे अच्छे दामों में बेच सकते हैं. फोन कवरआप अलग-अलग डिजाइन के आकर्षक फोन कवर भी अपने ई कॉमर्स स्टोर में बेच सकते हैं. साथ ही फ़ोन कवर्स में कस्टमाइज प्रिंट का ऑप्शन देकर लोगों की पसंद के अनुसार उन्हें कवर्स बेच सकते हैं. आजकल बड़ी संख्या में ऐसे डिजाइनर कवर लोग ऑनलाइन स्टोर से खरीद रहे हैं About the Author Sachin Pandey I’m Sachin Pandey, Journalist with 1 year experience. Currently I’m responsible for writing and creating news report for education and career page of Hindi.News18.com. I’ve completed my post graduation from MC…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,New Delhi,Delhi First Published : December 02, 2022, 11:33 IST Source link

व्यापार

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी लाया सिंगापुर-मलेशिया का हवाई टूर, जानें किराया और...

होमताजा खबरमनी आईआरसीटीसी लाया सिंगापुर-मलेशिया का हवाई टूर, जानें किराया और डिटेल्स Last Updated:December 11, 2022, 06:59 IST IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी अपने यात्रियों के लिए सिंगापुर और मलेशिया घूमने का टूर पैकेज लेकर आया है. 6 रातों और 7 दिनों का यह हवाई टूर पैकेज 18 जनवरी, 2023 से शुरू होगा. आइए जानते हैं इस पैकेज से जुड़ी खास बातें. इस टूर के दौरान पर्यटकों को सिंगापुर और मलेशिया की मशहूर जगहों की सैर कराई जाएगी. (फोटो क्रेडिट- irctctourism.com) नई दिल्ली. अगर आप नए साल में सिंगापुर और मलेशिया घूमने की इच्छा रखते हैं तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) आपके लिए एक शानदार एयर टूर पैकेज लेकर आया है. इस पैकेज के जरिए मलेशिया और सिंगापुर में आपको कई शानदार जगहें देखने को मिलेंगी. यह पूरी यात्रा 6 रात और 7 दिनों की होगी. आईआरसीटीसी ने इस एयर टूर पैकेज की घोषणा अपने ट्विटर अकाउंट से की है. इस पैकेज की शुरुआत नई दिल्ली से होगी. यह टूर 18 जनवरी, 2023 को शुरू होगा. पैकेज में सबसे पहले पर्यटकों को दिल्ली से क्वालालम्पुर ले जाया जाएगा. फिर सिंगापुर और इसके बाद ये यात्रा दिल्ली में ही खत्म होगी. इस पैकेज में जाने/आने की हवाई यात्रा, वीजा फीस, होटलों में ठहरने की व्यवस्था और खाने की व्यवस्था (ब्रेकफास्ट, लंच एवं डिनर) आआईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी. Source link

व्यापार

IRCTC Tour Package: सिर्फ 37,500 रुपये में घूमिए राजस्थान, आईआरसीटीसी लेकर आया...

होमताजा खबरमनी सिर्फ 37,500 रुपये में घूमिए राजस्थान, IRCTC लेकर आया 10 दिनों का खास पैकज Last Updated:December 18, 2022, 06:59 IST IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी अपने ग्राहकों के लिए राजस्थान घूमने का टूर पैकेज लेकर आया है. 9 रातों और 10 दिनों का यह हवाई टूर पैकेज 24 जनवरी, 2023 से शुरू होगा. आइए जानते हैं इस पैकेज से जुड़ी खास बातें. सर्दियों में राजस्थान घूमने के लिए बेस्ट सीजन माना जाता है. (फोटो- मनीकंट्रोल) भोपाल. आप अगर अपने परिवार के साथ जनवरी में राजस्थान घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए शानदार ऑफर है. दरअसल, भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी (IRCTC) एक जबरदस्त मौका लेकर आया है. इस पैकेज के जरिए आपको जयपुर, पुष्कर, उदयपुर, जोधपुर, रणकपुर, जूनागढ़, बीकानेर और जैसलमेर घूमने का मौका मिलेगा. इस पैकेज की शुरुआत भोपाल से होगी. ये एयर टूर पैकेज 24 जनवरी, 2023 से शुरू हो रहा है. आईआरसीटीसी ने इस टूर पैकेज का नाम रॉयल राजस्थान एक्स भोपाल (Royal Rajasthan Ex Bhopal) रखा हुआ है. ये पैकेज 9 रात और 10 दिन का है. आईआरसीटीसी ने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी दी है. Source link

व्यापार

IRCTC Tour Package: शिमला-मनाली की खूबसूरत वादियों में घूमने का मौका, रहना-खाना...

होमताजा खबरमनी शिमला-मनाली की खूबसूरत वादियों में घूमने का मौका, सिर्फ इतना है किराया Last Updated:January 01, 2023, 06:10 IST IRCTC Tour Package: इस पैकेज की कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआत 52,670 रुपये से हो रही है. इसमें फ्लाइट टिकट, कैब सेवा, होटल, भोजन, गाइड आदि लगभग सब कुछ जरूरी चीजें शामिल हैं. शिमला लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है. नई दिल्ली. अगर आप शिमला और मनाली खूबसूरत वादियों में घूमने-फिरने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका आ रहा है. दरअसल, आईआरसीटीसी (IRCTC) बेहद ही शानदार और किफायती टूर पैकेज की पेशकश कर रहा है. इस पैकेज के जरिए आपको शिमला, मनाली और चंडीगढ़ घूमने का मौका मिलेगा. आईआरसीटीसी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस बारे में ट्वीट करके जानकारी दी है. इस पैकेज की शुरुआत ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से होगी. इस 7 रात और 8 दिन के पैकेज के लिए किराया 44,690 रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू है. इसमें फ्लाइट टिकट, कैब सेवा, होटल, भोजन, गाइड आदि लगभग सब कुछ जरूरी चीजें शामिल हैं. Wrapped in a pristine scenery of majestic Himalayan peaks and mystical forests of oak and pine, “Pahadon ki Rani – Shimla” has always been on the radar of travellers from all walks of life. Do not miss #IRCTC ‘s “SPECTACULAR SHIMLA” package. Learn more https://t.co/nRsiZV8x0s pic.twitter.com/tKj6tZ466A Source link

व्यापार

Wedding Loan: शादी के खर्च की अब नहीं होगी टेंशन, ऐसे लें...

Last Updated:January 05, 2023, 18:43 IST Wedding Loan. शादी के लिए बजट से जुड़ी समस्या से हैं परेशान, तो वेडिंग लोन की ले सकते हैं मदद, लेकिन शादी के लिए लोन लेने से पहले आपके पास होना चाहिए जरूरी डाक्यूमेंट्स और क्रेडिट स्कोर बेहतर. शादी के लिए ले सकतें हैं बैंकों से लोन.,Image Canva नई दिल्ली. लोन… इस टर्म या शब्द से तो हम सभी परिचित हैं. हममें से कई लोगों ने होम लोन, एजुकेशन लोन या फिर किसी प्रोडक्ट की खरीदारी के लिए लोन लिए हैं. दरअसल अपनी रेगुलर इनकम से खरीदारी या पढ़ाई पूरी ना होने की स्थिति में लोन का सहारा लिया जाता है. इसलिए आज हम आपके साथ विशेष रूप से वेडिंग लोन (Wedding Loan) से जुड़ी जानकारी शेयर करेंगे. जिस तरह से डेस्टिनेशन वेडिंग का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है, ठीक वैसे ही अब लोग अपनी डी-डे के लिए भी लोन ले रहें और अलग-अलग बैंक भी वेडिंग लोन देकर कपल और उनकी फेमली और फ्रेंड को इस एक दिन को यादगार बनाने में मदद कर रही. चलिए जानते हैं शादी के लिए लोन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी. किन-किन बैंकों से ले सकते हैं शादी के लिए लोन?वेडिंग लोन या मैरेज लोन लेने की प्रक्रिया भी ठीक अन्य लोन लेने की तरह है. इसलिए वेडिंग लोन लेने के लिए सीधे बैंक से संपर्क करना चाहिए. देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक जैसे अन्य बैंकों से लोन लिया जा सकता है. लोन की राशि 50 हजार से 20 लाख रुपय तक हो सकती है. लोने लेने के बाद व्यक्ति को हर महीने ईएमआई के माध्यम से बैंक को पैसे चुकाने होंगे. वेडिंग लोन और इंट्रेस्ट रेटस्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)- 10.65%-15.15%एचडीएफसी (HDFC Bank)- 11.00%आईसीआईसीआई (ICICI Bank)- 10.75%एक्सिस बैंक (Axis Bank)- 10.49%कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank)- 10.99% से शुरूइंडसइंड बैंक (Indusind Bank)- 10.49% से शुरूये मौजूदा इंट्रेस्ट रेट्स हैं, इनमें बदलाव भी देखे जा सकते हैं.   कैसे करें वेडिंग लोन अप्लाई?शादी के लिए लोन लेने की प्लानिंग कर रहें हैं, तो इसके लिए योग्यता एवं कुछ डाक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ती है. जैसे:1.लोन लेने वाले व्यक्ति की उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए2.व्यक्ति की मासिक आय 15,000 रुपय होनी चाहिए3.क्रेडिट स्कोर 750 या इससे ज्यादा होना चाहिए News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,New Delhi,Delhi First Published : January 05, 2023, 18:43 IST Source link

व्यापार

How To Apply For Blue Aadhar: अब घर बैठे बनवाएं नीला आधार...

Last Updated:January 05, 2023, 20:29 IST नीला आधार कार्ड पांच साल से छोटे बच्चों के लिए बनाया जाता है. जिसके लिए बच्चों के अभिभावकों की जानकारी की आवश्यकता होती है. पांच साल की उम्र होने के बाद बच्चे का यह आधार कार्ड निरस्त हो जाता है. Aadhar Card for Children.,image- Canva नई दिल्ली. क्या आप जानते हैं कि आप नीले आधार कार्ड (How To Apply For Blue Aadhar) को घर बैठे बना सकते हैं. कुछ लोग शायद नीले आधार कार्ड के बारे में नहीं जानते होंगे. आइए सबसे पहले जानते हैं कि ये होता क्या है. हमारे देश में सभी लोगों का आधार कार्ड बनवाना जरुरी नियम है. 5 साल से छोटे बच्चों के आधार कार्ड का रंग नीला होता है. इसीलिए उसे नीला आधार कार्ड या बाल आधार कार्ड कहा जाता है. जिसे बनाने के लिए ज्यादा जानकारियों की भी आवश्यकता नहीं होती और न ही बायोमैट्रिक की जरूरत होती है, इसलिए इसे आप आसानी से घर बैठे बना सकते हैं. UIDAI ने बनाई प्रक्रिया आसानयूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी UIDAI ने पांच साल से छोटे बच्चे के आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया को बहुत आसान कर दिया है. पहले इसे लिए जन्म प्रमाण पत्र का इंतजार करना पड़ता था. लेकिन अब बिना जन्म प्रमाण पत्र के भी आप अपने बच्चे का आधार कार्ड घर बैठे बनावा सकते हैं. इस प्रक्रिया का करें पालन-सबसे पहले आपको आधिकारिक साईट www.UIDAI.gov.in  पर जाना होगा.-इसके बाद आधार कार्ड के लिंक पर क्लिक करें.-अब बच्चे का नाम, अभिभावक का मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी जैसी जानकारियां भरनी होगी.-अब आपको बच्चे के जन्म का स्थान, पूरा पता, जिला और राज्य की जानकारी भी भरनी होगी.-ऑनलाइन इस प्रक्रिया को करने के बाद बस आधार कार्ड लेने के लिए आपको UIDAI के सेंटर  जाना होगा. -इसके लिए आप चाहे तो पहले से अपॉइंटमेंट ले सकते हैं. अपॉइंटमेंट लेने के लिए फिक्स अपॉइंटमेंट के विकल्प पर जाएं.-अब आप उस तारीख और समय और अपने नजदीकी UIDAI के सेंटर का चयन करें.-अब बच्चे का नाम, जन्मतिथि जैसी सारी जानकारियां अच्छे से पढ़े और फिर फॉर्म सबमिट करें. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi First Published : December 17, 2022, 17:55 IST Source link

व्यापार

IRCTC Tour Package: काशी, गया और पुरी घूमने का मौका, ₹17,655 में...

होमताजा खबरमनी काशी, गया और पुरी घूमने का मौका, ₹17,655 में 8 दिन सैर कराएगा आईआरसीटीसी Last Updated:January 15, 2023, 19:42 IST IRCTC Air Tour Package: काशी, बैद्यनाथ धाम, पुरी, भुवनेश्वर, कोणार्क और गया के लिए पूरी यात्रा 7 रात और 8 दिनों की होगी. इस पैकेज की शुरुआत नई दिल्ली से होगी. आइए जानते हैं इस पैकेज से जुड़ी खास बातें. काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर. (News18Hindi) नई दिल्ली. अगर आप मशहूर तीर्थ स्थलों में घूमने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका आ रहा है. दरअसल, आजादी का अमृत महोत्सव और ‘देखो अपना देश’ के तहत आईआरसीटीसी (IRCTC) बेहद ही शानदार और किफायती टूर पैकेज की पेशकश कर रहा है. इस पैकेज के जरिए आपको काशी, बैद्यनाथ धाम, पुरी, भुवनेश्वर, कोणार्क और गया घूमने का मौका मिलेगा. इस पैकेज की शुरुआत नई दिल्ली से होगी. आईआरसीटीसी ने इस ट्रेन टूर पैकेज की घोषणा अपने ट्विटर अकाउंट से की है. यह पूरी यात्रा 7 रात और 8 दिनों की होगी. इस पैकेज में आपको खाने-पीने की चिंता करने की जरूरत नहीं है. इसके अलावा होटल में ठहरने की सुविधा दी जाएगी. यह टूर पैकेज 25 जनवरी, 2023 से शुरू हो रहा है. इस स्पेशल ट्रेन में सफर करने वाले यात्री दिल्ली, गाजियाबाद, टूंडला, अलीगढ़, इटावा, कानपुर और लखनऊ स्टेशनों से बोर्डिंग/डिबोर्डिंग कर सकेंगे. Source link

व्यापार

IRCTC लाया लेह-लद्दाख घूमने का एयर पैकेज, बुकिंग से लेकर खर्चे तक...

होमताजा खबरमनी IRCTC लाया लेह-लद्दाख घूमने का एयर पैकेज, बुकिंग से खर्चे तक की पूरी डिटेल Last Updated:January 27, 2023, 12:54 IST IRCTC Leh ladakh Tour Package: IRCTC का यह पैकेज 6 रात और 7 दिन का है. Leh Ladakh Air Package के लिए आपको प्रति व्यक्ति 50,900 रुपये खर्च करने होंगे. इस पैकेज के तहत आप वैली, लेह, नुब्रा, टटुर्क और पैंगोंग की सैर कर सकेंगे. IRCTC ने लेह-लद्दाख के लिए एयर पैकेज का एलान किया है. IRCTC Leh ladakh Tour Package: अगर आप लद्दाख की पहाड़ियों में सैर करने का प्लान लंबे वक्त से बना रहे हैं और अभी तक घूम नहीं पाए हैं तो यह आपके लिए सही मौका है. आईआरसीटीसी आपके लिए शानदार पैकेज लाया है. इस पैकेज के जरिए आप लद्दाख की वादियों की सैर आसानी से कर सकेंगे. लद्दाख भारत के सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट स्पॉट्स में से एक रहा है. तो आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में. IRCTC का यह पैकेज 6 रात और 7 दिन का है. EXOTIC LADAKH नाम के इस पैकेज के लिए आपको प्रति व्यक्ति 50,900 रुपये खर्च करने होंगे. इस पैकेज में आपको हवाई यात्रा के साथ-साथ बस और होटल में रहने का, खाने का और इंश्योरेंस कवरेज भी मिलेगा. इसके तहत आप वैली, लेह, नुब्रा, टटुर्क और पैंगोंग की सैर कर सकेंगे. मिलेंगी ये सुविधाएंIRCTC के इस पैकेज में फ्लाइट का टिकट उपलब्ध कराया जाएगा. इतना ही नहीं ये पैकेज लेने वाले टूरिस्ट के लिए आईआरसीटीसी की ओर से सवारी के साधन और रुकने का प्रबंध भी किया जाएगा. इस पूरे पैकेज में आपको 5 ब्रेकफास्ट, 6 लंच और 6 डिनर मिलेंगे. इसके अलावा ट्रेवल इंश्योरेंस और इमरजेंसी में ऑक्सीजन सिलेंडर की भी व्यवस्था इस पैकेज में आपको मिलेगी. खुद उठाने होंगे ये खर्चेइस टूर के दौरान अगर आप नुब्रा वैली (Nubra Valley) में ऊट की सवारी करते हैं तो इसका खर्च टूर पैकेज में नहीं जुड़ा है और आपको खुद खर्च उठाना पड़ेगा. वहीं अगर आप लेह में बाइक राइड करते हैं तो इसका खर्च आपको देना होगा. कैसे कर सकते हैं बुकिंग ?अगर आप आईआरसीटीसी लेह लद्दाख टूर पैकेज बुक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको itctctourism.com पर विजिट करके यह पैकेज चुनना होगा. इसके अलावा आप आईआरसीटीसी के रीजनल ऑफिस से भी यह टूर बुक कर सकते हैं. अगर आप बुकिंग के बाद यह पैकेज कैंसिल करते हैं तो 21 दिन पहले तक आपको 70 पर्सेंट रिफंड मिलेगा वहीं 7 दिन पहले कैंसिल करने पर आपको कोई रिफंड नहीं मिलेगा. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Source link

व्यापार

IRCTC Tour Package North East Discovery Beyond Guwahati visit Guwahati Itanagar Sivasagar...

होमताजा खबरमनी नॉर्थ ईस्ट की हसीन वादियों में घूमने का है प्लान, 15 दिन सैर कराएगा IRCTC Last Updated:March 02, 2023, 06:50 IST IRCTC North East Tour Package: इस पैकेज की शुरुआत दिल्ली से होगी. ऑनबोर्ड ट्रेन मिल और ऑफ बोर्ड मिल की सुविधा मिलेगी. यहां पढ़ें पैकेज से जुड़ी बाकी जरूरी डिटेल्स. फोटो क्रेडिट- irctctourism.com नई दिल्ली. भारत में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और इसी के मद्देनजर भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी (IRCTC) लगातार देश के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद पर्यटक स्थलों के टूर का प्रोग्राम लॉन्च करता रहता है. अगर आप नॉर्थ-ईस्‍ट की खूबसूरत पहाड़ियों का लुत्‍फ उठाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए शानदार और किफायती पैकेज लेकर आया है. इस पैकेज का नाम नॉर्थ ईस्ट डिस्कवरी बियॉन्ड गुवाहाटी (North East Discovery Beyond Guwahati) रखा गया है. इस पैकेज के जरिए आपको ईटानगर, शिवसागर, जोरहाट, काजीरंगा, उनाकोटी, अगरतला, उदयपुर, दीमापुर, कोहिमा, शिलांग और चेरापूंजी घूमने का मौका मिलेगा. आईआरसीटीसी ने इस ट्रेन टूर पैकेज की घोषणा अपने ट्विटर अकाउंट से की है. यह पूरी यात्रा 14 रात और 15 दिनों की होगी. इस पैकेज की शुरुआत दिल्ली से होगी. इस पैकेज में आपको खाने-पीने की चिंता करने की जरूरत नहीं है. ऑनबोर्ड ट्रेन मिल और ऑफ बोर्ड मिल की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा होटल में ठहरने की सुविधा भी दी जाएगी. यह यात्रा टूरिस्ट ट्रेन के जरिए कराई जाएगी. इस स्पेशल ट्रेन में सफर करने वाले यात्री दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी स्टेशनों से बोर्डिंग/डिबोर्डिंग कर सकेंगे. Transverse through the Magical North East with IRCTC tour packages and see the most stunning side of mother nature. Source link

Scroll to Top