भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

व्यापार

व्यापार

Onion will be cheaper after holi as new crop arrival will down...

होमताजा खबरमनी दिल्‍ली की आजादपुर मंडी में बेहद सस्‍ता मिल रहा प्‍याज? ये है रेट Last Updated:March 02, 2023, 20:36 IST Onion Prices will down after holi: प्‍याज की पैदावार इस बार बहुत ज्‍यादा हुई है. अकेले दिल्‍ली की आजदपुर मंडी में ही रोजाना प्‍याज के 50 से 60 ट्रक आ रहे हैं. इन ट्रकों में 1500 टन प्‍याज आ रहा है. वहीं 15 मार्च के बाद प्‍याज की नई और सबसे अच्‍छी फसल के आने से प्‍याज के दाम और भी गिरने की संभावना है. Onion Price in Delhi NCR: होली के बाद दिल्‍ली-एनसीआर में और सस्‍ती होने जा रही है प्‍याज, ये है वजह. Onion: प्‍याज इस बार इंटरनेशनल सनसनी बन गया है. जहां भारत में प्‍याज की कीमतें (Onion Prices) धड़ाम से गिर गई हैं वहीं कई देशों में प्‍याज के भाव (Onion Prices) आसमान छू रहे हैं. पड़ौसी देश पाकिस्‍तान में ही प्‍याज (Onion in Pakistan) 40-50 रुपये किलो नहीं बल्कि ढ़ाई सौ रुपये किलो से ऊपर बिक रहा है. देश में प्‍याज सस्‍ती होने से खाने वाले खुश हैं लेकिन इसे उगाने वाले किसानों की आंखों से आंसू निकल रहे हैं. हाल ही में महाराष्‍ट्र में 512 किलो प्‍याज बेचने के बाद एक किसान (Onion Farmer) को 2 रुपये मिलने की खबर भी हैरान करती है. रिटेल मार्केट में भी प्‍याज (Onion in Retail Market) की कीमतें इस बार काफी कम हैं. हालांकि प्‍याज के दाम गिरने से क‍िसान जरूर दुखी हैं लेकिन प्‍याज के उपभोक्‍ताओं और ग्राहकों के लिए अच्‍छी खबर है कि होली (Holi) के बाद प्‍याज और भी ज्‍यादा सस्ता हो सकता है और रिटेल मार्केट में भी 10 रुपये में कई किलोग्राम प्‍याज खरीद सकते हैं. दिल्‍ली की आजादपुर मंडी (Azadpur Mandi Delhi) के आढ़तियों की मानें तो इस बार प्‍याज की आवक बहुत ज्‍यादा है. प्‍याज की फसल इस बार काफी अच्‍छी हुई है. अकेले आजदपुर मंडी में ही प्‍याज के 50 से 60 ट्रक रोजाना आ रहे हैं. इन ट्रकों में 1500 टन प्‍याज आ रहा है. जिसकी खपत आसपास के इलाकों में हो रही है. प्‍याज इस बार सस्‍ता है लेकिन 15 मार्च के बाद प्‍याज बहुत ज्‍यादा सस्‍ता हो सकता है. आजादपुर मंडी में प्‍याज के आढ़ती राजेंद्र बताते हैं कि दिल्‍ली की आजादपुर मंडी में इस बार खरीफ की फसल वाला लाल प्‍याज (Red Onion) खूब आ रहा है. अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले प्‍याज की अलग-अलग कीमतें हैं. सबसे नजदीक राजस्‍थान से आ रहा प्‍याज 4-6 रुपये प्रति किलो की दर से ब‍िक रहा है. वहीं महाराष्‍ट्र के नासिक, एमपी, गुजरात से आ रहा प्‍याज 8-12 रुपये किलो बिक रहा है. सबसे महंगा प्‍याज इस समय पूना का है. जो 15 रुपये प्रति किलोग्राम तक थोक में जा रहा है. आजादपुर मंडी में प्‍याज के आढ़ती अखिल गुप्‍ता बताते हैं कि पहले से ही प्‍याज इस बार सस्‍ता है, इससे किसानों को नुकसान हो रहा है. हालांकि होली के बाद 15 मार्च के बाद रबी की फसल वाली नई प्‍याज भी आने जा रही है, जिसकी क्‍वालिटी काफी अच्‍छी होती है और ये जल्‍दी खराब भी नहीं होती. ऐसे में एक तो बाजार में नई प्‍याज आ जाएगी, ऊपर से इसके आने से अभी बिक रही लाल प्‍याज का स्‍टॉक तेजी से निकाला जाएगा, लिहाजा प्‍याज के दाम नीचे गिरेंगे. होली के बाद जो आता है वह गरबा प्‍याज होता है, जिसका भंडारण किया जाता है. गरबा प्‍याज सबसे अच्‍छा होता है, यह जल्‍दी खराब नहीं होता. यही वजह है कि कई महीनों तक चल जाता है. इसे मार्च से लेकर सितंबर-अक्‍टूबर तक इस्‍तेमाल किया जाता है. हालांकि इस बीच बारिशों में भी एक प्‍याज आता है लेकिन वह जल्‍दी खराब हो जाता है. आढ़ती अखिल और राजेंद्र कहते हैं कि किसान को प्‍याज का सही दाम नहीं म‍िल पा रहा है. प्‍याज की आवक ज्‍यादा और कीमत कम होने से ग्राहकों को फायदा हो रहा है लेकिन किसानों को नुकसान हो रहा है. देश के प्‍याज की पैदावार ज्‍यादा होने लेकिन 15 फरवरी से बांग्‍लादेश आदि के लिए निर्यात बंद होने से भी असर पड़ा है. देश में प्‍याज की खपत कम है. वहीं अब आने वाली नई प्‍याज की पैदावार भी बंपर होने की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में आने वाले महीनों में प्‍याज सस्‍ता ही रहेगा. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : March 02, 2023, 15:05 IST Source link

व्यापार

Gold and silvar price in varanasi 9 march after holi festival gold...

Last Updated:March 09, 2023, 12:15 IST Gold and Silver Price Today: सर्राफा कारोबारी रूपेंद्र सिंह जुनेजा ने बताया कि होली के बाद अब सोने चांदी के कीमतों में बड़ी गिरावट आई है. हालांकि आगे फिर वेडिंग सीजन की शुरुआत होनी है ऐसे में उम्मीद है कि इसके भाव में उतार चढ़ाव का दौर देखा जा सकता है.  सोने चांदी के भाव में गिरावट रिपोर्ट-अभिषेक जायसवालवाराणसी. रंगों के त्योहार होली के बाद अब सोना चांदी के कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है. यूपी के वाराणसी में सोना 650 रुपये तक सस्ता हुआ है. तो दूसरे तरफ चांदी के भाव भी आसमान से जमीन पर आ गए हैं. गुरुवार को चांदी के कीमतों में 2500 रुपये प्रति किलो की गिरावट हुई है.ऐसे में एक्सपर्ट का मानना है कि ये समय सोना चांदी के खरीदारों के लिए बेहद ठीक है. बताते चलें कि हर दिन सोने चांदी के भाव उत्पाद शुल्क,मेकिंग चार्ज के कारण घटता बढ़ता रहता है. पूर्वांचल के सबसे बड़े सर्राफा बाजार में 9 मार्च को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत में 650 रुपये की कमी आई. जिसके बाद अब सोने का भाव 52100 रुपये हो गया.इसके पहले 8 मार्च को इसकी कीमत 52650 रुपये थी. वहीं 7 मार्च को इसका भाव 52950 रुपये था. इसके पहले 5 और 4 मार्च को भी इसकी यही कीमत थी. वहीं बात 3 मार्च की करें तो इसका भाव 52850 रुपये रही. 2 मार्च को इसका भाव 52700 रुपये था. इसके पहले 1 मार्च को इसकी कीमत 52550 रुपये थी. ये है 24 कैरेट का भाव22 कैरेट के अलावा बात यदि 24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोने की करें तो 9 मार्च को इसकी कीमत 56910 रुपये रही. इसके पहले 8 मार्च को भी इसकी कीमत 57680 रुपये थी. सर्राफा कारोबारी रूपेंद्र सिंह जुनेजा ने बताया कि होली के त्योहार के बाद अब सोने चांदी के कीमतों में बड़ी गिरावट आई है. हालांकि आगे फिर वेडिंग सीजन की शुरुआत होनी है ऐसे में उम्मीद है कि इसके भाव में उतार चढ़ाव का दौर देखा जा सकता है. चांदी के कीमतों में बड़ी गिरावटसोने से इतर सर्राफा बाजार में बात चांदी के कीमत की करें तो गुरुवार को इसकी कीमत में बड़ी गिरावट हुई है. चांदी 2500 रुपये टूटने के बाद अब 67500 रुपये हो गया है. इसके पहले 8 मार्च को इसकी कीमत 70000 रुपये प्रति किलो थी. 5,4 और 3 मार्च को भी चांदी का यही भाव था. इसके पहले 2 मार्च को इसकी कीमत 70200 रुपये थी. वहीं 1 मार्च को इसका भाव 69200 रुपये थी. About the Author Manish Kumar मनीष कुमार पिछले 15 सालों से न्यूज की दुनिया में सक्रिय हैं. रेडियो, टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले 5 साल से News18Hindi में कार्यरत हैं. खेल से राजनीति और फिर ब…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Varanasi,Uttar Pradesh First Published : March 09, 2023, 12:06 IST Source link

व्यापार

Irctc tour package ganga ramayan yatra visit varanasi prayagraj ayodhya lucknow naimisharanya...

होमताजा खबरमनी काशी से नैमिषारण्य तक, IRCTC लेकर आया 6 दिनों का पैकेज, बस इतना है किराया Last Updated:March 12, 2023, 06:50 IST IRCTC Tour Package: अगर आप अप्रैल महीने में धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आपके लिए आईआरसीटीसी वाराणसी (काशी) से नैमिषारण्य तक की सैर कराने के लिए एक शानदार पैकेज लेकर आया है. आइए जानते हैं इस टूर पैकेज से जुड़ी जरूरी डिटेल्स. वाराणसी को मंदिरों और घाटों का शहर कहा जाता है. नई दिल्ली. धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के लिए इच्छुक पर्यटकों के लिए खुशखबरी है. दरअसल, आईआरसीटीसी (IRCTC) बेहद ही शानदार और किफायती एयर टूर पैकेज ‘गंगा रामायण यात्रा’ की पेशकश कर रहा है. यह पूरी यात्रा 5 रात और 6 दिनों की होगी. 11 अप्रैल, 2023 को शुरू हो रही इस यात्रा में वाराणसी (काशी), प्रयागराज, सारनाथ और नैमिषारण्य के दर्शन कराए जाएंगे. आईआरसीटीसी ने इस ट्रेन टूर पैकेज की घोषणा अपने ट्विटर अकाउंट से की है. इस पैकेज की शुरुआत हैदराबाद से होगी. इस पैकेज में आपको खाने-पीने की चिंता करने की जरूरत नहीं है. ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा आईआरसीटीसी द्वारा दी जाएगी. पैकेज की शुरुआत 28,200 रुपये प्रति व्यक्ति से होगी. इसमें फ्लाइट टिकट, बस सेवा, होटल, भोजन, ट्रैवल इंश्योरेंस आदि लगभग सब कुछ जरूरी चीजें शामिल हैं. Source link

व्यापार

सोना-चांदी भूल जाइए, इस सस्ते मेटल की ज्वेलरी मचा रही धूम, भारत...

Last Updated:April 05, 2023, 14:55 IST Aluminium Jewellery Trend in India: सोने-चांदी के बढ़ते दामों की वजह से लोग अब फैशन में बदलाव कर रहे हैं. बड़ी तादाद में लोग गोल्ड के बजाय एल्युमिनियम की ज्वेलरी खरीदना पसंद कर रहे हैं. यह एक सस्ता मेटल है, जो सोने-चांदी के गहनों को टक्कर देता है. इसकी कीमत भी काफी कम है. एल्युमिनियम की ज्वेलरी का ट्रेंंड चीन और ब्रिटेन में भी खूब बढ़ रहा है. Aluminium Jewellery Fashion Trends: समय के साथ ज्वेलरी की फैशन में बदलाव होते रहते हैं. पहले जहां लोग सोने चांदी के गहनों को पहनना काफी पसंद करते थे, तो अब लोग अन्य विकल्पों की तलाश कर रहे हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह सोने और चांदी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि है. सोने की कीमत भारत में 61 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर गई है और चांदी की कीमत 77,000 रुपये प्रति किलोग्राम से ऊपर पहुंच चुकी है. सोना अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर है. ऐसे में भारत ही नहीं, बल्कि कई देशों में एल्युमिनियम के गहनों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. एल्युमिनियम के गहने दिखने में बेहद आकर्षक और चमकदार होते हैं. साथ ही इन गहनों की कीमत सबको खूब लुभाती है. दैनिक भास्कर में छपी एक खबर के मुताबिक भारत, चीन और ब्रिटेन में सोने-चांदी जैसे महंगी धातुओं के बजाय एल्युमिनियम के गहने काफी लोकप्रिय हो रहे हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि एल्युमिनियम को एनोडाइज्ड कर कई तरह के कलर के गहने बनाए जा सकते हैं. इन गहनों की कीमत कम होती है और गहने दिखने में सोने-चांदी की ज्वेलरी को कड़ी टक्कर देते हैं. यह गहने लंबे समय तक चलते हैं और इनकी चमक हमेशा बरकरार रहती है. इन गहनों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत भी नहीं होती और सुरक्षा के लिहाज से भी इन्हें अच्छा माना जाता है. यही वजह है कि लोगों में इनकी दीवानगी खूब देखी जा रही है. हल्के और आकर्षक होते हैं गहने जानकारों की मानें तो एल्युमिनियम से बने गहने काफी आकर्षक नजर आते हैं और लोगों को उनकी खूबसूरती अपनी तरफ खींच लाती है. ये गहने सोने-चांदी की अपेक्षा हल्के होते हैं और इनकी डिजाइन एक से बढ़कर एक मिल जाती है. यह सॉफ्ट मेटल होता है और इसकी चमक भी लंबे समय तक बरकरार रहती है. यही वजह है कि लोग डेली यूज़ में भी इन गहनों को करना पसंद कर रहे हैं और इनकी डिमांड लगातार बढ़ रही है. खास बात यह है कि हवाई जहाज, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर और बर्तन के कबाड़ से निकली एल्युमिनियम गहने बनाने के काम आती है. एल्युमिनियम ज्वेलरी के बड़े फायदे एल्युमिनियम ज्वेलरी खरीदने के कई फायदे होते हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि यह ज्वेलरी काफी सस्ती होती है और आसानी से अवेलेबल होती है. इसे पहनने से किसी भी तरह की एलर्जी का खतरा नहीं होता और इसे इको फ्रेंडली भी माना जा सकता है. तमाम कंपनियां रिसाइकल की हुई एल्युमिनियम से यह ज्वेलरी तैयार करती हैं. सोने चांदी के रेट जब अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच चुके हैं, ऐसे में सस्ती और खूबसूरत ज्वेलरी का सपना एल्युमिनियम ज्वेलरी के जरिए पूरा किया जा सकता है. About the Author अमित उपाध्याय अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. वे इससे पहले जी न्यूज, एबीपी न्यूज, दैनिक भास्कर, टाइम्…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें First Published : April 05, 2023, 14:53 IST Source link

व्यापार

Varanasi Gold Rate: खुशखबरी! सोने का भाव ठहरा, चांदी 700 रुपये फिसली,...

Last Updated:May 12, 2023, 11:12 IST Varanasi Gold Rate Today: वाराणसी सर्राफा बाजार में शुक्रवार (12 मई) को सोने में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वहीं, चांदी 700 रुपये प्रति किलो के हिसाब से टूटी है. आइए जानें आज का ताजा रेट. varanasi gold rate today: वाराणसी में सोने का भाव स्थिर है. अभिषेक जायसवाल/ वाराणसी. Varanasi Gold Rate-शादी विवाह के सीजन की चकाचौंध हर तरफ दिखाई दे रही है. विवाह के शुभ मुहूर्त के बीच सोना और चांदी के खरीदारों के लिए अच्छी खबर हैं. यूपी के वाराणसी सर्राफा बाजार में शुक्रवार (12 मई) को सोने के भाव ठहर गए हैं. वहीं, चांदी की कीमत में 700 रुपये भी कमी आई है. बता दें कि हर दिन उत्पाद शुल्क, मेकिंग चार्ज और टैक्स के कारण सोने और चांदी के भाव में उतार चढ़ाव देखने को मिलता है. पूर्वांचल के सबसे बड़े वाराणसी सर्राफा बाजार में 12 मई को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत स्थिर है. आज बाजार में सोने का भाव 58,050 रुपये है. जबकि 11 मई को इसकी यही कीमत थी. वहीं, 10 मई 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 57,800 रुपये था. इससे पहले 9 मई को इसकी कीमत 57700 रुपये थी. इसके अलावा 8 मई को इसका भाव 57600 रुपये था. काशी में 24 कैरेट के भाव भी स्थिर22 कैरेट के अलावा 24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोने के भाव में भी शुक्रवार को कोई बदलाव नहीं आया. इसकी कीमत 63,530 रुपये है. इससे पहले 11 मई को भी इसका यही भाव था. सर्राफा कारोबारी विजय तिवारी ने बताया कि मई के महीने में लगातार बढ़ोतरी के बाद अब सोने की कीमत स्थिर हुई है. उम्मीद है कि आगे इसके भाव में थोड़ी नरमी आएगी. चांदी में 700 रुपये फिसलीवाराणसी सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 700 रुपये प्रति किलो टूटकर 82,000 रुपये हो गई है. इससे पहले 11 मई को इसकी कीमत 82,700 रुपये थी. वहीं, 10 मई को इसका भाव 82,500 रुपये था. जबकि 9 मई को 82,700 रुपये और 8 मई को इसका भाव 82,400 रुपये था. About the Author Ajay Raj अखबारी दुनिया और मैगजीन में करीब 14 साल काम करने के बाद 2017 में डिजिटल मीडिया में एंट्री. News18 हिंदी के साथ स्‍पोर्ट्स सेक्‍शन से शुरुआत की, लेकिन अब राजनीति की खबरों में मन रच बस गया है. साथ में अमर उजाला, …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Varanasi,Varanasi,Uttar Pradesh Source link

व्यापार

Rampath Yatra: राम भक्तों के लिए IRCTC का शानदार ऑफर, सिर्फ 13...

Last Updated:June 25, 2023, 21:13 IST Rampath Yatra: अगर आप भी किसी धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं, तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) आपके लिए एक सुनहरा मौका लेकर आया है. आईआरसीटीसी ने बताया कि रामभक्तों के लिए एक स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन चलाया जा रहा है. राम भक्तों के लिए IRCTC लेकर आया रामपथ यात्रा IRCTC Tour Package: राम भक्‍तों के लिए एक खुशखबरी है. भारतीय रेलवे का उपक्रम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) राम भक्‍तों के लिए खास पैकेज लेकर आया है. यात्रा में आप भगवान राम से जुड़ी जगहों अयोध्या, नंदीग्राम, वाराणसी, प्रयाग, श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट और जबलपुर (भेड़ाघाट) घूमने का मौका मिलेगा. अगर आप इस यात्रा में रुचि रखते हैं तो यहां जानिए इस पैकेज से जुड़ी खास बातें. आईआरसीटीसी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. यह पूरी यात्रा 7 रात और 8 दिन को होगी. इस पूरे पैकेज के लिए प्रति व्यक्ति किराया 12,800 रुपये से शुरू है. इस ट्रेन टूर पैकेज की शुरुआत महाराष्ट्र के पुणे स्टेशन से होगी. इस टूर पैकेज में आपको भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से यात्रा का मौका मिलेगा. इस टूर पैकेज में सभी श्रद्धालुओं को सेकेंड एसी, थर्ड एसी और स्लीपर कोच में सीट उपलब्ध कराई जाएगी. पुणे के साथ-साथ इस ट्रेन में पर्यटक लोनावाला, पनवेल, कल्याण, नासिक, मनमाड, चालीसगांव और भुसावल स्टेशनों से बोर्डिंग/डिबोर्डिंग कर सकेंगे. Source link

व्यापार

बिजनेस में करनी है तरक्की तो मार्केटिंग के लिए अपनाएं ये टूल,...

Last Updated:August 19, 2023, 11:59 IST आजकल डिजिटल मार्केटिंग का दौर है जिसमें आप हर तरह के बिजनेस के लिए ऑनलाइन प्रचार कर सकते हैं. अगर आप डिजिटल मार्केटिंग का तरीका अपनाते हैं तो आपके बिजनेस में तेजी से ग्रोथ हो सकती है. इससे आपको नए कस्टमर्स जोड़ने में भी मदद मिलेगी. डिजिटल मार्केटिंग वर्तमान में किसी भी बिजनेस को चलाने के लिए जरूरी है. (Photo: News18) नई दिल्ली. जब भी आप अपना कोई बिजनेस शुरू करते हैं तो आपका मकसद यही होता है कि उस बिजनेस में आप खूब तरक्की करें और उसमें आपको मुनाफ़ा भी अच्छा खासा मिले. लेकिन कई बार लोग अपने बिजनेस की अच्छे से मार्केटिंग नहीं कर पाते जिससे उनके पास गिने-चुने कस्टमर्स ही आते हैं. इसलिए आपको अपने बिजनेस की बेहतर मार्केटिंग पर ध्यान देना जरूरी है. आजकल हर चीज की तरह मार्केटिंग का काम भी ऑनलाइन खूब चल रहा है. कई लोग तो इसे ही अपना बिजनेस बनाकर लाखों रुपये कमा रहे हैं. आप भी अपने बिजनेस में डिजिटल मार्केटिंग को अपनाकर अच्छा मुनाफ़ा कमा सकते हैं. क्या सही है आपके बिजनेस की ग्रोथ?आपका बिजनेस चाहे किसी भी कैटेगरी का हो उसमें डिजिटल मार्केटिंग के जरिये आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं. लेकिन इसके लिए बिजनेस की ग्रोथ को समझना बेहद जरूरी है. इसके लिए आप बिजनेस की शुरुआत में ही सबसे पहले एक टारगेट तय कर लें. यह कुछ महीनों या कुछ सालों का हो सकता है. अगर आप अपने टारगेट को तय की गई अवधि में ही पूरा कर लेते हैं तो इसका मतलब है कि आपका बिजनेस सही ग्रोथ कर रहा है और आप इससे आगे भी अच्छा मुनाफ़ा कमा सकते हैं. डिजिटल मार्केटिंग से ऐसे होगा फायदाडिजिटल मार्केटिंग के जरिए आप मार्केट के ट्रेंड्स और उसकी स्थिति का हाल जान सकते हैं. इससे आपको उसका एनालिसिस करके अपने बिजनेस में क्या बदलाव करना है यह समझने में आसानी होगी. डिजिटल मार्केटिंग की मदद से आप अपने कस्टमर्स से सीधे जुड़ सकते हैं. इससे आप कस्टमर्स की पसंद के बारे में आसानी से जान पाएंगे. जिससे आपको हमेशा अपने बिजनेस में कुछ नया करते रहने का मौका मिलेगा. इससे आपके बिजनेस की ग्रोथ तेजी से होगी. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi First Published : August 19, 2023, 11:59 IST Source link

व्यापार

किसान मधुमक्खी पालन कर कमा रहे लाखों का मुनाफा, AMAZON पर बिक...

Last Updated:August 28, 2023, 17:42 IST MADHYAPRADESH NEWS: दमोह जिले के कुआखेड़ा गांव में रहने वाले मनोज पटेल ने मधुमक्खी पालन की शुरुआत की और कुछ ही सालों में लाखों का मुनाफा कमा रहे है. मनोज के साथ-साथ जिले के पांच किसान इस व्यवसाय को कर रहे है. अर्पित बड़कुल/दमोह: मप्रदेश के बुंदेलखंड इलाके में मधुमक्खी पालन की शुरुआत हो चुकी है. पहली झलक दमोह जिले के कुआखेड़ा गांव में देखनों को मिली जहां किसान मनोज पटेल ने 2 से 3 लाख रुपए खर्च करके मधुमक्खी पालन की शुरुआत की है. मधुमक्खियों की संख्या हर साल बढ़ती जाती है. बता दें जितनी ज्यादा मधुमक्खियां बढ़ेंगी उतना ज्यादा शहद उत्पादन होगा और मुनाफा भी कई गुना बढ़कर लाखों का हो जाएगा. ग्रामीण क्षेत्रों को मुनाफा देने वाले व्यवसाय को जिले के पांच किसान कर रहे है और अच्छा खासा मुनाफा कमा रहे है. सरकार भी किसानों को इस व्यवसाय को अपनाने के लिए लगातार प्रोत्साहित करती रहती है. केंद्र सरकार भी मधुमक्खी पालन पर 80 से 85% तक सब्सिडी देती है. इसके अलावा अन्य राज्य सरकारें भी किसानों को इस व्यवसाय को अपनाने के लिए प्रोत्साहन राशि देती है. मध्य प्रदेश सरकार दे रही सब्सिडीवहीं सरकार मधुमक्खी पालन के इच्छुक किसानों को 40 प्रतिशत तक की सब्सिडी दे रही है. शहद के लिए कॉलोनी सहित मधुमक्खी बॉक्स, मधु निष्कासन यंत्र और प्रसंस्करण के लिए सामान्य वर्ग के किसानों को 75% तक अनुदान और एससी-एसटी वर्ग के किसानों को 90% तक का अनुदान दिया जाता है. ऑनलाइन खरीद सकते है शहदमधुमक्खी पालन कर रहे कुआखेड़ा गांव के किसान मनोज पटेल ने बताया कि उन्होंने 2 लाख रुपए की लागत से 50 बॉक्स खरीदे थे. जैसे जैसे बॉक्स बढ़ते गए व्यवसाय भी बढ़ता गया और मुनाफा भी ज्यादा होने लगा. वर्तमान में 5 से 6 लाख तक का मुनाफा कमा लेता हूं. इसके अलावा बुंदेली ब्रांड के नाम से शहद तैयार कर बाजारों के अलावा Amazon की साइड पर भी बेच रहा हूं. अभी हमारे पास लीची, नीम, मल्टीफ्लोरा, तुलसी, अकेसिया, जामुन, सरसों और अजवाइन का शहद उपलब्ध है. 5 किसान कर रहें मधुमक्खी पालनकृषि वैज्ञानिक मनोज अहिरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि मधुमक्खी एक बहुत ही लाभदायक कीट है. जो कि पौधों में फूल बने से लेकर फल बनने तक की प्रक्रिया को बढ़ाता है और क्रॉस पॉलिएसन या परपरागण को बढ़ाता है. दमोह जिले में करीब 5 किसान ऐसे है जो वर्तमान समय में मधुमक्खी पालन कर रहे है. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Damoh,Madhya Pradesh First Published : August 28, 2023, 17:42 IST Source link

व्यापार

Vaishno Devi Tour: मात्र ₹9,500 में 6 दिनों तक घूमने-फिरने और देवी...

Last Updated:August 29, 2023, 13:59 IST IRCTC Tour Package: अगर आप माता वैष्णो देवी के दर्शन की योजना बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए किफायती पैकेज लेकर आया है. आइए जानते हैं कि इस टूर पैकेज की शुरुआत कहां से हो रही हैं और सफर के लिए कितने रुपये खर्च करने होंगे. भारत में मान्यता प्राप्त शक्ति पीठ मंदिरों में से एक है वैष्णो देवी मंदिर (फोटो- istock) जामनगर. भारत में मान्यता प्राप्त शक्ति पीठ मंदिरों में से एक वैष्णो देवी मंदिर (Vaishno Devi Temple) देश के अमीर मंदिरों में से एक है. साल भर यहां माता के दर्शन के लिए लाखों भक्त आते हैं. अगर आप भी माता वैष्णो देवी के दर्शन करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो भारतीय रेलवे का उपक्रम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) आपके लिए किफायती टूर पैकेज लेकर आया है. आईआरसीटीसी ने ट्वीट कर इस पैकेज के बारे में जानकारी दी है. आईआरसीटीसी का यह ट्रेन टूर पैकेज 5 रात और 6 दिनों का होगा. इस पैकेज की शुरुआत गुजरात के जामनगर से होगी. इस टूर पैकेज के यात्री जामनगर, राजकोट, सुरेंद्रनगर, अहमदाबाद, नडियाद, आनंद, छायापुरी, रतलाम और नागदा स्टेशनों से बोर्डिंग/डिबोर्डिंग कर सकेंगे. Source link

व्यापार

IRCTC लाया वाराणसी से नेपाल की शानदार ट्रिप का मौका, जानिए किराया-बुकिंग...

Last Updated:September 02, 2023, 06:05 IST IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी आपके लिए किफायती दामों में नेपाल और पोखरा घूमने का शानदार मौका लेकर आया है. इस पैकेज की शुरुआत वाराणसी से होगी. यहां जान लीजिए पैकेज की डिटेल्‍स. पशुपतिनाथ मंदिर (फोटो- Shutterstock) IRCTC Tour Package: हिमालय की गोद में बैठे नेपाल में प्रकृति की खूबसूरती के अलावा कई धार्मिक स्थल भी हैं. अगर आप किफायती बजट में नेपाल का टूर करना चाहते हैं तो आपके लिए शानदार मौका है. दरअसल, आईआरसीटीसी (IRCTC) वाराणसी से नेपाल की धार्मिक यात्रा के लिए बेहद ही शानदार और किफायती टूर पैकेज की पेशकश कर रहा है. यह एयर टूर पैकेज में आपको काठमांडू और पोखरा घूमने का मौका मिलेगा. इस पैकेज का नाम Nepal- Pashupatinath Darshan Along With Pokhara रखा गया है. 5 दिन और 4 रात के इस टूर पैकेज की शुरुआत 25 दिसंबर, 2023 को होगी. पैकेज की शुरुआत वाराणसी से होगी. इस पैकेज में आपको फ्लाइट के जरिए वाराणसी से काठमांडू ले जाया जाएगा और फिर काठमांडू से पोखरा. इस टूर के दौरान यात्री नेपाल के सुप्रसिद्ध मंदिरों और पर्यटक स्थलों का भ्रमण और दर्शन कर सकते हैं. पैकेज में फ्लाइट किराया, बस, होटल, खाना, गाइड और इंश्योरेंस आदि की सुविधाएं शामिल हैं. टूर पैकेज की खास बातेंपैकेज का नाम – Nepal- Pashupatinath Darshan Along With Pokhara (NLO10)कितने दिन का होगा टूर – 4 रात और 5 दिनप्रस्थान करने की तारीख – 25 दिसंबर, 2023मील प्लान – ब्रेकफास्ट, लंच और डिनरट्रैवलिंग मोड – फ्लाइट कितने का है टूर पैकेजटूर पैकेज के लिए टैरिफ अलग-अलग होगा. यह पैसेंजर द्वारा चुनी गई ऑक्यूपेंसी के मुताबिक होगा. पैकेज की शुरुआत 36,800 रुपये प्रति व्यक्ति से होगी. ट्रिपल ऑक्यूपेंसी पर प्रति व्यक्ति खर्च 36,800 रुपये है. डबल ऑक्यूपेंसी में प्रति व्यक्ति 37,600 रुपये चुकाने होंगे. वहीं सिंगल ऑक्यूपेंसी का प्रति व्यक्ति खर्च 46,000 रुपये है. 5 से 11 साल के बच्चे के लिए बेड के साथ 31,300 रुपये चार्ज है. 2 से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड 28,200 रुपये चुकाने होंगे. About the Author vinoy jha प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 5 वर्षों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 2 वर्षों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. पत्रकारिता में करीब एक दशक का अनुभव रखते हैं. …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Varanasi,Uttar Pradesh First Published : September 02, 2023, 06:05 IST Source link

Scroll to Top