भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

व्यापार

व्यापार

IRCTC लाया है नवाबों की नगरी से थाईलैंड के लिए किफायती टूर...

होमताजा खबरमनी IRCTC लाया है थाईलैंड के लिए किफायती टूर पैकेज, मात्र इतना है किराया Last Updated:September 04, 2023, 01:54 IST Thailand Tour Package: आईआरसीटी लखनऊ से थाईलैंड के लिए जबरदस्त पैकेज लेकर आया है. इस पैकेज के जरिए आप थाईलैंड के बैंकॉक और पटाया घूमने जा सकते हैं. युवाओं में थाइलैंड घूमने जाने का क्रेज काफी ज्यादा होता है. (फोटो: Canva) लखनऊ. अगर आप मार्च के महीने में थाईलैंड घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए थाईलैंड के लिए बेहद किफायती एयर टूर पैकेज की पेशकश कर रहा है. इस पैकेज का नाम Delightful Thailand Ex Lucknow (NLO08) है. इस पैकेज के तहत आपको 5 रात और 6 दिन थाईलैंड में घूमने का मौका मिलेगा. इस पैकेज के दौरान आपको बैंकॉक और पटाया के प्राकृतिक सौंदर्य से रूबरू कराया जाएगा. इस पैकेज की शुरुआत लखनऊ से होगी. इस पैकेज के तहत आपको थाईलैंड की खूबसूरत जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा. यह पैकेज 17 से 22 मार्च, 2023 तक के लिए होगा. इस पूरे पैकेज पर आपको कम से कम 57,200 रुपये खर्च करने होंगे. इस एयर टूर पैकेज में पटाया में नांग नूच, ट्रापिकल गार्डन, अल्काजार शो एंव कोरल आइलैंड, बैंकॉक में जेम्स गैलरी, बैंकॉक का हाफडे सिटी टूर, चाओ फ्राया क्रूज, चाओ फ्राया क्रूज, सफारी वर्ल्ड, मरीन पार्क और सी लाइफ बैंकाक,ओशिन वर्ल्ड आदि की सैर आईआरसीटीसी द्वारा कराया जाएगा. मिलेंगी ये सुविधाएंइस टूर पैकेज के यात्रियों के लिए लखनऊ से फ्लाइट द्वारा बैंकॉक (थाईलैंड) और वापसी की यात्रा बैंकॉक (थाईलैंड) सीधी फ्लाइट से लखनऊ की गई है. इस पैकेज में पर्यटकों को होटल में रुकने, फ्लाइट टिकट, खाने-पीने आदि कई तरह की सुविधाएं मिलेगी. ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा आईआरसीटीसी द्वारा दी जाएगी. इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर कर सकते हैं. Source link

व्यापार

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी लाया है लखनऊ से थाईलैंड के लिए किफायती...

Last Updated:September 04, 2023, 06:15 IST IRCTC Tour Package: अगर आप दिसंबर के महीने में थाईलैंड घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए बेहद किफायती एयर टूर पैकेज की पेशकश कर रहा है. इस पैकेज का नाम Sparkling Thailand Ex Lucknow है. आइए जानते हैं कि इस टूर पैकेज की शुरुआत कब से हो रही हैं और सफर के लिए कितने रुपये खर्च करने होंगे. युवाओं में थाइलैंड घूमने जाने का क्रेज काफी ज्यादा होता है. (फोटो: Shutterstock) लखनऊ. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी आईआरसीटीसी (IRCTC) देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित पर्यटन स्थलों के भ्रमण के लिए टूर पैकेज तो संचालित करता ही है, इसके अलावा विदेशों के पर्यटन स्थलों की सैर के लिए भी एयर टूर पैकेज का लॉन्च करता है. इसी कड़ी में आईआरसीटीसी 8 दिसंबर, 2023 से 13 दिसंबर, 2023 तक के लिए थाईलैंड घूमाने के लिए एयर टूर पैकेज संचालित करने जा रहा है. इस पैकेज की शुरुआत नवाबों की नगरी लखनऊ से होगी. इस पैकेज का नाम Sparkling Thailand Ex Lucknow है. इस पैकेज के तहत आपको 5 रात और 6 दिन थाईलैंड में घूमने का मौका मिलेगा. इस पैकेज के दौरान आपको बैंकॉक और पटाया की खूबसूरत जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा. इस पूरे पैकेज पर आपको कम से कम 60,300 रुपये खर्च करने होंगे. टूर पैकेज में मिलेंगी ये सुविधाएंइस टूर पैकेज के यात्रियों के लिए लखनऊ से फ्लाइट द्वारा बैंकॉक (थाईलैंड) और वापसी की यात्रा बैंकॉक (थाईलैंड) सीधी फ्लाइट से लखनऊ की गई है. इस पैकेज में पर्यटकों को होटल में रुकने, फ्लाइट टिकट, खाने-पीने आदि कई तरह की सुविधाएं मिलेगी. ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा आईआरसीटीसी द्वारा दी जाएगी. इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर कर सकते हैं. Feast your eyes upon the bustling cities of the Sparkling #Thailand Ex #Lucknow (NLO08A) starting on 08.12.2023. Source link

व्यापार

हरिद्वार से लेकर माता वैष्णो तक के दर्शन का मौका, IRCTC ने...

Last Updated:September 11, 2023, 06:10 IST IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी आपको हरिद्वार, ऋषिकेश, अमृतसर, वैष्णो देवी मंदिर और मथुरा घूमने का अवसर दे है. अगर आप इस पैकेज के तहत बुकिंग करते हैं तो आपको भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन से घूमने का मौका मिलेगा. आइए जानते हैं पैकेज से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल. भारत में मान्यता प्राप्त शक्ति पीठ मंदिरों में से एक है वैष्णो देवी मंदिर (फोटो- istock) IRCTC Tour Package: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेलवे का उपक्रम आईआरसीटीसी (IRCTC) देश-विदेश के टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है. इन पैकेज के तहत आपको टूरिस्ट स्थानों से लेकर धार्मिक स्थलों के दर्शन का मौका मिलता है. इसी कड़ी में अब आईआरसीटीसी आपके लिए उत्तर भारत देवभूमि टूर पैकेज लेकर आया है. इस पैकेज में अगर आप बुकिंग करते हैं तो आपको भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन (Bharat Gaurav Special Tourist Train) से देश के अलग-अलग धार्मिक स्थलों के दर्शन का मौका मिलेगा. आईआरसीटीसी के इस पैकेज के तहत आपको हरिद्वार, ऋषिकेश, अमृतसर, वैष्णो देवी मंदिर और मथुरा घूमने का मौका मिलेगा. 8 रात और 9 दिन के इस पैकेज की शुरुआत 28 अक्टूबर को पुणे से होगी. इस पैकेज में यात्री पुणे के अलावा लोनावाला, कर्जत, कल्याण, वसई रोड, वापी, सूरत और वडोदरा स्टेशनों से बोर्डिंग/डिबोर्डिंग कर सकेंगे. इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर कर सकते हैं. Feel your soul connect with Lord Krishna on the Uttar Bharat Devbhoomi Yatra (WZBG08) starting on 28.10.2023 from Pune. Source link

व्यापार

नौकरी से आ गए हैं तंग? 1 लाख में शुरू हो जाएंगे...

Last Updated:September 30, 2023, 08:21 IST Business Idea: अगर आप नौकरी छोड़कर या उसके साथ-साथ कम पैसों में कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आप महज 1 लाख रुपये में आराम से 5 अच्छे बिजनेस शुरू कर सकते हैं. खास बात है कि इसके लिए आपको शहर या गांव से भी दूर जाने की जरूरत नहीं है. हम आपको ऐसे 5 बिजनेस के बारे में बता रहे हैें जिनकी शुरुआत आप महज 1 लाख रुपये से कर सकते हैं. खास बात है कि आप इन बिजनेस को गांव या शहर जहां मन करें वहां लगा सकते हैं. अगर सही जगह देखकर इन बिजनेस को किया जाए तो इनमें इतनी क्षमता है कि आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. (Canva) मोबाइल रिपेयरिंग- आप 1 लाख रुपये में मोबाइल रिपेयरिंग की शॉप शुरू कर सकते हैं. आजकल हर किसी के हाथ में आपको फोन देखने को मिल जाएगा. भले आप गांव में हों या शहर में मोबाइल आज हर किसी के जीवन का अभिन्न अंग है. इसलिए यह बिजनेस हर जगह काम कर सकता है. (Canva) कूरियर बिजनेस- आप किसी भी कूरियर कंपनी से टाईअप करके उनकी सर्विसेज प्रदान कर सकते हैं. आप खुद की कूरियर कंपनी भी खोल सकते हैं. पहले इस छोटे स्तर पर खोला जा सकता है. आप विभिन्न कंपनियों का सामान एक-जगह से दूसरी जगह पहुंचा सकते हैं. अगर आपके पास गाड़ी है तो आराम से 1 लाख रुपये में अपना कूरियर बिजनेस शुरू कर सकते हैं. (Canva) Add News18 as Preferred Source on Google कार वॉशिंग- शहरों में तो इस बिजनेस की काफी डिमांड है. आपको इसमें बस कुछ सामानों की जरुरत होती है. आप जमीन किराये पर लेकर भी इसकी शुरुआत कर सकते हैं. गांवों में इसके अच्छा बिजनेस करने की काफी संभावना है क्योंकि वहां आसपास में कहीं कार वॉशिंग सर्विस नहीं मिलती और लोगों को दूर शहर जाना पड़ता है. (Canva) फूल का बिजनेस- घरों में पूजा के लिए, शादियों व किसी अन्य आयोजन में व लोगों द्वारा प्यार का प्रदर्शन फूल देकर किया जाता है. इसलिए फूल का बिजनेस भी हर जगह हिट है और यह भी 1 लाख रुपये तक में कहीं भी शुरू किया जा सकता है. (Canva) होम गार्डनिंग- आप 1 लाख रुपये लगाकर होम गार्डनिंग का बिजनेस शुरू कर सकते हैं. गमले, बीज और उर्वरक के साथ आप पौधे उगा सकते हैं. आप यह काम अपनी छत पर, घर के गार्डन या फिर किराये की जगह पर शुरू कर सकते हैं. पौधा उगाने के बाद उसे ऑनलाइन या फिर किसी दुकान पर उचित दाम में बेच सकते हैं. (Canva) न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। First Published : September 28, 2023, 20:23 IST Source link

व्यापार

IRCTC Tour Package: सर्दियों में लीजिए गुजरात घूमने का मजा, आईआरसीटीसी लेकर...

Last Updated:October 02, 2023, 06:16 IST IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी गुजरात के कुछ प्रमुख शहरों और दर्शनीय स्थल घूमने का जबरदस्त मौका लेकर आई है. इस पैकेज के जरिए आप सस्ते में वडोदरा, द्वारका, सोमनाथ और अहमदाबाद घूम सकते हैं. दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (फोटो- Shutterstock) नई दिल्ली. गुजरात एक ऐसा राज्य है, जो हमेशा से ही बड़ी तादाद में सैलानियों को लुभाता रहा है. यहां की संस्कृति, पकवान और कई सारे पर्यटन स्थल लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते रहे हैं. ऐसे में सर्दी के मौसम में गुजरात घूमने का मन बना रहे लोगों के लिए भारतीय रेलवे का उपक्रम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी (IRCTC) एक किफायती टूर पैकेज लेकर आया है. आईआरसीटीसी ने ट्वीट कर बताया कि पर्यटक इस पैकेज के जरिए वडोदरा, द्वारका, सोमनाथ और अहमदाबाद घूम सकते हैं. आईआरसीटीसी ने अपने इस टूर पैकेज को Glorious Gujarat with Statue of Unity Ex-Agartala नाम दिया है. यह पैकेज 12 रात और 13 दिनों का है. यह पैकेज हैदराबाद से शुरू होगा. ये टूर पैकेज 13 दिसंबर से 25 दिसंबर, 2023 तक के लिए है. The Bharat Gaurav, Glorious Gujarat with Statue of Unity Ex-Agartala (EZBG10) tour starts on 13.12.2023. Source link

व्यापार

बंटवारा है इस लड़के की कमाई का जरिया, 5 लाख लोगों की...

Last Updated:October 04, 2023, 11:19 IST दर्श गोलेछा ने लंदन से चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की पढ़ाई की. उन्होंने Legacynext नाम के स्टार्टअप की शुरुआत की. यह स्टार्टअप लोगों की जायदाद व संपत्ति के बंटवारे में मदद करती है. कंपनी टेक्नोलॉजी के माध्यम से जटिल कार्यों को सरल बनाती है, जो लोगों को समझ में भी आता है और पसंद भी. दर्श गोलेछा ने 2019 में शुरू की थी कंपनी. (News18) नई दिल्ली. आइडिया किसी भी बड़े काम की बुनियाद होता है. बड़े-बड़े स्टार्टअप्स का जन्म एक छोटे आइडिया से ही हुआ है. आज हम आपको एक ऐसे स्टार्टअप के बारे में बता रहे हैं, जिसका आइडिया कोई नया तो नहीं है, लेकिन इसे टेक्नोलॉजी की मदद से लोगों तक पहुंचाने के बारे में शायद ही किसी ने पहले सोचा या किया होगा. दर्श गुलेछा ने लीगेसी-नेक्स्ट (Legacynext) के साथ यह काम किया है. दर्श भारत के सबसे युवा सीए में से एक हैं. वह यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से पर्सनल अकाउंटेंसी पढ़ रहे हैं. वह गोल्डमैन सॉक्स में भी काम कर चुके हैं. दर्श का लेगेसी-नेक्स्ट लोगों को संपत्ति के बंटवारे से संबंधी सुविधाएं प्रदान करता है. गोलेछा ने एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को दिए इंटरव्यू में लेगेसी नेक्स्ट के कामकाज के बारे में बताया है. क्या करता है स्टार्टअपउन्होंने कहा कि लेगेसी नेक्स्ट एक इनहेरिटेंस प्लानिंग और ट्रांसफर प्लेटफॉर्म है. इसका मतलब है कि पुश्तैनी संपत्ति के बंटवारे से लेकर उसका अधिकार लेने तक की योजना और क्रियान्वयन का काम यहां किया जाता है. लेगेसी नेक्स्ट वसीयत, ट्रस्ट, संपत्ति, पावर ऑफ अटॉर्नी बनाने से लेकर संपत्ति के ट्रांसफर के समय विभिन्न तरह की औपचारिकताओं में सहायता करता है. इस प्लेटफॉर्म पर आपको बीमा दावा, पीपीएफ दावा, पानी-बिजली का कनेक्शन ट्रांसफर कराना व कई अन्य सरकारी कामों को पूरा करने में भी मदद मिलती है. 19 वर्ष में शुरू की कंपनीदर्श गोलेछा 19 साल की उम्र में ही Monech Private Limited की स्थापना की थी. यह Legacynext की पेरेंट कंपनी है. दर्श ने संपत्ति व विरासत से जुड़े मुद्दों को सुलझाने के लिए प्रोद्योगिकी का सहारा लिया. दर्शने बेंगलुरु की क्राइस्ट यूनिवर्सिटी से BBA फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है. उनका यह स्टार्टअप सब्सक्रिप्शन के आधार पर काम करता है. इसमें सालाना या आजीवन सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है. कंपनी का दावा है कि वह 5 मिनट में वसीयत तैयार कर सकते हैं. फंडिंगगोलेछा ने बताया कि 19 साल की उम्र से उन्होंने जो भी इस कंपनी से कमाया है वापस इसी में लगा दिया है. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि उनका वास्तविक रेवेन्यू या मुनाफा क्या रहा है. उन्होंने बताया है कि देशभर में करीब 5 लाख लोग उनके ग्राहक हैं. About the Author Jai Thakur जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. पिछले 3 महीनों से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसक…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : New Delhi,Delhi First Published : October 02, 2023, 11:21 IST Source link

व्यापार

Varanasi Gold Rate: खुशखबरी! धनतेरस पर सोने-चांदी की कीमत धड़ाम, खरीदारी का...

Last Updated:November 10, 2023, 10:29 IST Gold Rate Today in varanasi: धनतेरस के दिन वाराणसी सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में गिरावट दर्ज हुई है. फटाफट चेक करें आज का लेटेस्‍ट रेट. Gold Rate Today in varanasi:वाराणसी सर्राफा बाजार में सोने का भाव कम हुआ है. अभिषेक जायसवाल/वाराणसी. धनतेरस पर सोना खरीदारों के लिए अच्छी खबर है. यूपी के वाराणसी में शुक्रवार (10 नवम्बर) को सोने की कीमत में बड़ी कमी आई है. सोना 400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है. वहीं, बात चांदी की करें तो उसकी कीमत में भी 300 रुपये प्रति किलो गिरावट दर्ज हुई है. बता दें कि सोने व चांदी की कीमत हर दिन टैक्स और उत्पाद शुल्क के कम या फिर ज्‍यादा होती रहती है. वाराणसी के सर्राफा बाजार में 10 नवंबर को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 400 रुपये लुढ़कर 55850 रुपये हो गई है. वहीं, 9 नवंबर को इसकी कीमत 56250 रुपये थी. इससे पहले 8 नवंबर को इसका भाव 54400 रुपये था. वहीं, 7 नवंबर को इसकी कीमत 56500 रुपये थी. जबकि 6 नवंबर को इसका भाव 56650 रुपये था. वहीं, 4 और 5 नवंबर को इसकी कीमत 56750 रुपये थी. आज काशी में ये है 24 कैरेट सोने का भाव22 कैरेट के अलावा 24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोने की कीमत 440 रुपये टूटकर 59385 रुपये हो गई है.वहीं, 9 नवंबर को इसका भाव 59825 रुपये था. वाराणसी के सर्राफा कारोबारी अनूप सेठ ने बताया की नवंबर के इस सप्ताह में लगातार सोने के भाव लुढ़क रहे हैं. चांदी हुई 300 रुपये सस्तीवाराणसी सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमत में 300 रुपये प्रति किलो कम हुई है. इसके बाद एक किलो चांदी का भाव 76200 रुपये हो गया हैं. वहीं, 9 नवंबर को इसका भाव 76500 रुपये था. इससे पहले 8 नवंबर को इसकी कीमत 77500 रुपये थी. जबकि 7 नवंबर को एक किलो चांदी का भाव 78200 रुपये था. About the Author Ajay Raj अखबारी दुनिया और मैगजीन में करीब 14 साल काम करने के बाद 2017 में डिजिटल मीडिया में एंट्री. News18 हिंदी के साथ स्‍पोर्ट्स सेक्‍शन से शुरुआत की, लेकिन अब राजनीति की खबरों में मन रच बस गया है. साथ में अमर उजाला, …और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Varanasi,Varanasi,Uttar Pradesh First Published : November 10, 2023, 10:29 IST Source link

व्यापार

Waste से Best बनाकर भी कमा सकते है पैसा, यह महिला बनी...

Last Updated:November 27, 2023, 19:52 IST सोनल ने अपने इस जर्नी की शुरुआत वेस्ट प्रोडक्ट से इस्तेमाल करने लायक प्रोडक्ट बनाने की शुरुआत की. पुरानी साड़ी, चुन्नी, कपड़ों से उन्होंने बैग्स बनाया. इन्हें मार्केट में बेचा. इसके लिए अलग -शहरों में एग्जिबिशन भी अटेन्ड की. सौरभ तिवारी/बिलासपुरः कहते हैं कि सफलता उसके हिस्से में आती है जो सच्ची चाह रखता है और सफलता के पीछे सच्चे दिल से कड़ी मेहनत करता है. अगर ऐसा है, तो फिर कोई भी मुकाम मुश्किल नहीं होता और हर एक व्यक्ति सफलता को छू सकता है. एक ऐसी ही कहानी है बिलासपुर की रहने वाली सोनल अग्रवाल की, जिन्होंने शुरुआत तो बहुत परेशानियों के साथ की, लेकिन कड़ी मेहनत और जद्दोजहद करनी पड़ी. आखिर में, उन्हें जो फल मिला, उससे आज सोनल बेहद खुश हैं. सोनल आज अपनी खुद की लघु फैक्ट्री की मालकिन हैं. सोनल ने अपने इस जर्नी की शुरुआत वेस्ट प्रोडक्ट से इस्तेमाल करने लायक प्रोडक्ट बनाने की शुरुआत की. पुरानी साड़ी, चुन्नी, कपड़ों से उन्होंने बैग्स बनाया. इन्हें मार्केट में बेचा. इसके लिए अलग -शहरों में एग्जिबिशन भी किया. लेकिन उन्होंने देखा की वेस्ट से बेस्ट बनाने का काम और भी लोग कर रहे और इसमें मार्केट कम है. तो उन्होंने अपने बिजनेस को एक नया रूप दिया. खुद की बनाई पहचानसोनल का कहना है कि वह खुद की पहचान बनाना चाहती थीं. इसलिए उन्होंने नौकरी करने का रास्ता नहीं चुना. जब वेस्ट से बैग बनाने में ज्यादा सफलता नहीं मिली तो उन्होंने कैरी बैग बनाने का कार्य शुरू किया. 20 हजार पीस की बिक्रीसोनल आज कैरी बैग बनाने का काम करती हैं. उनके द्वारा बनाए गए कैरी बैग्स शॉपिंग मॉल, दुकान, बाजार और अन्य जगह सप्लाई होते हैं. समय के साथ अब उनकी सेल अच्छी हो जाती है. आज वह मार्केट में 20 हजार से अधिक कैरी बैग्स प्रतिमाह सप्लाई करती हैं. इन बेगों की शुरूआत 100 रुपए से लेकर हजारों तक जाती है. ज्यादातर थोक में ही बिक्री हो जाती है. लोगों को रोजगार देना लक्ष्यसोनल अब अपने इस छोटे से बिजनेस को आगे चलकर बड़ा करना चाहती हैं. वह एक फैक्ट्री लगाना चाहती हैं जहां बड़ी मात्रा में कैरी बैग्स का निर्माण हो सके और वह ऐसी महिलाओं को रोजगार देना चाहती हैं जिनका कोई नहीं है जिससे वह महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन सकें. News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Bilaspur,Chhattisgarh First Published : November 27, 2023, 19:52 IST Source link

व्यापार

जी एंटरटेनमेंट और कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट के बीच बढ़ सकता है करार,...

होमताजा खबरमनी जी एंटरटेनमेंट और कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट के बीच बढ़ सकता है करार Last Updated:December 21, 2023, 01:44 IST जी एंटरटेनमेंट और कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट के बीच करार की बातचीत चल रही है. देश के 2 बड़े एंटरटेनमेंट चैनल्स के बीच करार को लेकर समय सीमा बढ़ा दी गई है. अब दोनों के बीच करार को लेकर डील चल रही है. इससे पहले सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएनआई) ने कहा था कि वह जी एंटरटेनमेंट के समय सीमा बढ़ाने के अनुरोध पर अभी तक सहमत नहीं हुई है. नई दिल्ली. जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जील) ने बुधवार को कहा कि कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट उसके साथ विलय के लिए तय समय सीमा को आने बढ़ाने पर चर्चा के लिए तैयार हो गयी है. कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट को पहले सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के नाम से जाना जाता था. दोनों कंपनियों के विलय के लिए तय समय सीमा 21 दिसंबर है. इससे पहले सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएनआई) ने कहा था कि वह जी एंटरटेनमेंट के समय सीमा बढ़ाने के अनुरोध पर अभी तक सहमत नहीं हुई है. इसके बाद सुभाष चंद्रा परिवार द्वारा प्रवर्तित मीडिया फर्म ने कहा है कि उसे विलय योजना को आगे बढ़ाने पर चर्चा के लिए सोनी समूह से एक सूचना मिली है. इस संबंध में संपर्क करने पर एसपीएनआई के एक प्रवक्ता ने कहा, ”हमने कल बयान में कहा था कि हमारे लिए समझौते के अनुसार समय सीमा बढ़ाने पर चर्चा करने के लिए जी एंटरटेनमेंट से मिलना जरूरी है. हम उनके प्रस्तावों को सुनने के लिए उत्सुक हैं. हमें इस पर और कोई टिप्पणी नहीं करनी है.” जी एंटरटेनमेंट ने प्रस्तावित विलय को पूरा करने की समय सीमा बढ़ाने के लिए कल्वर मैक्स और बांग्ला एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (बीईपीएल) से संपर्क किया था. विलय के बाद यह भारत का सबसे बड़ा मीडिया समूह बन जाएगा. जील, बीईपीएल और सीएमईपीएल के 10 अरब डॉलर के प्रस्तावित विलय को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई), एनएसई और बीएसई, कंपनी के शेयरधारकों और ऋणदाताओं की मंजूरी मिल चुकी है. About the Author Shyamoo Pathak Shyamoo Pathak has been working in digital media for the last 5 years. After completing his studies form Makhan Lal Chaturvedi national journalism university, he worked in various media houses like Raj Express,…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Mumbai,Maharashtra First Published : December 21, 2023, 01:42 IST Source link

व्यापार

gst-registration-process-register-your-business-goods-and-services-tax-step-by-step-process – News18 हिंदी

होमताजा खबरDelhi बिजनेस के लिए GST रजिस्ट्रेशन कितना जरुरी? क्या होती है फीस, जानें रजिस्टर.. Last Updated:February 28, 2024, 11:31 IST नितिन शर्मा ने बताया कि जीएसटी ने पहले के तमाम टैक्स की जगह ली है. पहले अलग-अलग प्रकार के टैक्स लगते थे, जिन्हें जीएसटी में समेट दिया गया है. अगर आपका सालाना टर्नओवर 40 लाख, कुछ स्थिति में 20 लाख से अधिक है तो आप जीएसटी की नजर में टैक्सपेयर हैं. आकांक्षा दीक्षित/दिल्ली. बिजनेस के लिए जीएसटी रजिस्ट्रेशन (GST Registration) का एक खास नियम है. इस नियम के तहत बिजनेस करने वाले व्यक्ति को जीएसटी रजिस्ट्रेशन करवाना होता है. आज हम आपको हमारी इस खास रिपोर्ट में एक CA द्वारा बताएंगे कि अगर आप अपना खुद का बिजनेस खोलना चाहते हैं, तो उसमें GST रजिस्ट्रेशन में कितना समय लगता है और इसकी पूरी प्रक्रिया क्या है. इसको लेकर CA नितिन शर्मा ने बताया कि सबसे पहले आपको देखना होगा कि आप बिजनेस किस चीज का करना चाह रहे हैं. शुरुआत में ही GST रजिस्ट्रेशन की कोई आवश्यकता नहीं है. सरकार ने कुछ छूट दे रखी है, जिसमें अगर आप 20 लाख के अंदर काम करते हैं, तो उसमें आपको छूट मिलेगी. उन्होंने कहा कि जब इसके ऊपर आपकी इनकम होने लगेगी, तो उसके बाद अपना GST रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. GST रजिस्ट्रेशन का ऑनलाइन प्रक्रियानितिन शर्मा ने बताया कि जीएसटी रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन प्रोसेस होता है, जिसके लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है. एक बार अगर आपने GST रजिस्ट्रेशन अप्लाई कर दिया, उसके बाद एक TRN नंबर मिल जाता है, जिसे टेम्परेरी रेफरेंस नंबर भी कहा जाता है. जिसके बाद आपको पता लग जाता है, कि आपका GST नंबर किसको असाइन हुआ है. उन्होंने बताया कि इसके बाद आपको अप्रूवल आ जाएगा. अगर आपके डॉक्यूमेंट में कोई भी समस्या नहीं आती है, तो आपका GST रजिस्ट्रेशन 7-10 दिनों में हो जाएगा और अगर कोई समस्या आई तो उस केस में 15-20 दिन लग सकते हैं. उन्होंने इसके चार्ज के बारे में बताया कि कोई भी CA 2500 से लेकर 5000 में आपका GST रजिस्ट्रेशन करवा देगा और प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के लिए चार्ज 10,000 तक जाता है. रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स  मालिक (मालिकों) की पासपोर्ट साइज तस्वीर कंपनी का पैन कार्ड पहचान प्रमाण (आधार कार्ड, पासपोर्ट, या ड्राइविंग लाइसेंस) एलएलपी, ओपीसी और प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों के लिए एसोसिएशन का प्रमाण पत्र बैंक विवरण (बैंक विवरण, पासबुक या रद्द किए गए चेक) यदि यह एक पार्टनरशिप फर्म है तो पार्टनरशिप डीड क्यों जरूरी है जीएसटी रजिस्ट्रेशननितिन शर्मा ने बताया कि जीएसटी ने पहले के तमाम टैक्स की जगह ली है. पहले अलग-अलग प्रकार के टैक्स लगते थे, जिन्हें जीएसटी में समेट दिया गया है. अगर आपका सालाना टर्नओवर 40 लाख, कुछ स्थिति में 20 लाख से अधिक है तो आप जीएसटी की नजर में टैक्सपेयर हैं. इसके लिए आपको अपने बिजनेस में टैक्स चुकाना पड़ता है. इस टैक्स को चुकाने के लिए ही रजिस्ट्रेशन कराना होता है. अगर बिना रजिस्ट्रेशन आप बिजनेस करते हैं तो यह एक अपराध है, जिसके पकड़े जाने पर आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है. ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन भी बहुत जरूरीअगर कोई भी अपना नया स्टार्टअप शुरू करता है, तो उसके लिए ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन ज़रूरी होता है. ताकि मार्केट में कोई भी आपका नाम या आपके नाम से मिलता जुलता नाम कॉपी न कर सके, जिसकी गवर्नमेंट फीस 4500 रुपये होती है और नॉन प्रोपराइटर फीस 9000 रुपये है और फ़ाइलिंग चार्ज 1500 रुपये है. About the Author Mohd Majid पत्रकारिता में 4 साल का अनुभव, News18 इंडिया में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करने का अनुभव, इससे पहले ETV Bharat (हैदराबाद) में कंटेंट राइटर और कंटेंट रिसर्च के तौर पर काम किया है. जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्…और पढ़ें News18 न्यूजलेटर अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में सबमिट करें Location : Delhi,Delhi,Delhi First Published : February 28, 2024, 11:31 IST Source link

Scroll to Top