भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शिक्षा

शिक्षा

IIT Kanpur Alumnus Siddharth Saxena Merlin AI Startup Success Story

Hindi News Career IIT Kanpur Alumnus Siddharth Saxena Merlin AI Startup Success Story 30 मिनट पहले कॉपी लिंक कम उम्र में करोड़ों की कमाई करने वाले युवाओं में सिद्धार्थ सक्सेना का नाम शामिल हो गया है। उन्होंने एक ही दिन में लगभग 8 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 77 करोड़ कमाने का दावा किया है। सिद्धार्थ IIT कानपुर के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने कानपुर से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री ली। वे ऐसे युवा एंटरप्रेन्योर हैं, जिन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। महज 26 साल की उम्र में उन्होंने एक ही दिन में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। सिद्धार्थ राजस्थान में अलवर के रहने वाले हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे विभिन्न अंतरराष्ट्रीय टेक कंपनियों में रिसर्च एवं डेवलपमेंट से जुड़े। The IIT alum who earned Rs 76.99 crore in one day.> be Siddhartha Saxena> IIT Kanpur, computer science> works as a machine learning engineer at Envestnet, Yodlee, Wadhwani AI, Aalto University in Finland, Jumio Corporation in Canada> 2022, starts Merlin, an AI Chrome… pic.twitter.com/M7XPf3NtSS— Chandana 🌻✨ (@RoseOnX9) July 15, 2026 दोस्तों के साथ मिलकर खड़ा किया स्टार्टअप साल 2022 में सिद्धार्थ ने अपने IIT कानपुर के बैचमेट्स प्रत्युष राय और सिरसेंदु सरकार के साथ मिलकर ‘मर्लिन’ को लॉन्च किया। यह एक ऐसा AI-पावर्ड क्रोम एक्सटेंशन है जो यूजर की प्रोडक्टिविटी को कई गुना बढ़ा देता है। आज इस स्टार्टअप की वैल्यू करीब 415 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। इसके साथ ही, सिद्धार्थ ने मर्लिन के बाद थाईन (Thine) नामक एक अन्य AI स्टार्टअप भी शुरू किया। मर्लिन प्रोफेशनल्स के लिए उपयोगी AI टूल मर्लिन का मुख्यालय अमेरिका में है। यह AI टूल क्रोम एक्सटेंशन के रूप में उपलब्ध है। इसका उपयोग वेब, डेस्कटॉप और मोबाइल पर किया जा सकता है। यह छात्रों, कंटेंट क्रिएटर्स, मार्केटर्स और प्रोफेशनल्स के लिए उपयोगी AI टूल है। फोर्ब्स की 30 Under 30 Asia 2024 लिस्ट में Merlin के तीनों संस्थापकों को शामिल किया गया था। Thine सिद्धार्थ सक्सेना का दूसरा AI स्टार्टअप है। इसका मुख्यालय पालो ऑल्टो (कैलिफोर्निया, अमेरिका) में है। सिद्धार्थ ये मानते हैं कि IIT कानपुर के कंप्यूटर साइंस कोर्स में एडमिशन पाना बेहद कठिन होता है जिसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। ये हार्वर्ड में एडमिशन से 20 गुना कठिन है। कानपुर में पढ़ाई के दौरान ही उनकी रुचि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग में हुई जिसने आगे चलकर उनके करियर की दिशा तय की। सिद्धार्थ ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर शुरुआती फोकस किया। उसके बाद ग्लोबल मार्केट को ध्यान में रखकर स्टार्टअप की स्थापना। इसे ही उनकी कामयाबी की सबसे बड़ी वजह माना जाता है। सिद्धार्थ का मानना है कि बिजनेस में कामयाब होने के लिए सिर्फ तकनीक ही नहीं, बल्कि सही सोच भी जरूरी है। उनके अनुसार, लोगों को सीमित सोच छोड़कर बड़े अवसरों को देखने और समझदारी से जोखिम लेने की मानसिकता अपनाना चाहिए। ये खबर भी पढ़ें मस्‍क ने ट्विटर से निकाला तो खड़ी की अपनी कंपनी: पराग जैन ने शुरू की पैरेलल वेब सिस्‍टम्स; दो साल में कमाए 19 हजार करोड़ पराग अग्रवाल इंडियन अमेरिकन सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। 29 नवंबर 2021 को ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डॉर्सी ने CEO पद छोड़ते समय पराग को कंपनी का अगला CEO घोषित किया था। लेकिन अक्टूबर 2022 में एलन मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण किया तो पराग को इस पद से हटा दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

Indore Airport International Flight Launch

Hindi News Career Indore Airport International Flight Launch | Ajit Doval Hosts BIMSTEC 26 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. भारत BIMSTEC की मेजबानी करेगा 16 जुलाई भारत नई दिल्ली में 5वीं BIMSTEC राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (NSA) की बैठक की मेजबानी करेगा। BIMSTEC का पूरा नाम ‘बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन’ है। BIMSTEC की अध्यक्षता राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल करेंगे। ये बैठक रीजनल सिक्योरिटी सहयोग को मजबूत करने और आतंकवाद, साइबर सिक्योरिटी, समुद्री सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध जैसी साझा चुनौतियों से निपटने के लिए आयोजित की जा रही है। ऐसी बैठकों में आम तौर पर साइबर सुरक्षा, आतंकवाद, तस्करी, सीमा-पार अपराध और सैटेलाइट सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होती है। BIMSTEC राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक सदस्य देशों के बीच सुरक्षा पर बातचीत का एक मंच है। BIMSTEC का वर्तमान अध्यक्ष बांग्लादेश है। इसके प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पीएम के रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल (रिटायर्ड) ए.के.एम. शम्सुल इस्लाम करेंगे। BIMSTEC BIMSTEC दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के सात सदस्य देशों का एक क्षेत्रीय समूह है। BIMSTEC की स्थापना 1997 में BIST-EC समूह के रूप में हुई थी और बाद में इसका नाम बदलकर BIMSTEC कर दिया गया। इसके सदस्य देश बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड हैं। ये संगठन सुरक्षा, व्यापार, परिवहन, ऊर्जा और लोगों के बीच आपसी संबंधों में सहयोग के जरिए बंगाल की खाड़ी के तटीय और आस-पास के देशों को जोड़ता है। 2024 में BIMSTEC राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की आखिरी बैठक म्यांमार में हुई थी। 2. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रसेल्स में EU की बैठक में शामिल हुए 15 जुलाई को विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ब्रसेल्स (बेल्जियम) का दौरा किया। बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा से मुलाकात की। इस बैठक में भारत-EU मुक्त व्यापार समझौता (India-EU Free Trade Agreement – FTA) की वार्ताओं की प्रगति पर चर्चा हुई। इस दौरान दोनों प्रमुखों ने भारत-यूरोपीय संघ की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की। इस बैठक में एस जयशंकर के साथ ही केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद भी शामिल हुए। इसके साथ ही भारत सरकार के वैज्ञानिक सलाहकार अजय के. सूद भी इस बैठक मे मौजूद रहे। इस यात्रा के दौरान पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति, क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने की जरूरत और सुरक्षित और निर्बाध समुद्री व्यापार पर चर्चा हुई। इसके साथ ही भारत-EU रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने और ग्लोबल सप्लाई चेन को ज्यादा मजबूत एवं भरोसेमंद बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। एस जय शंकर ने भारत-EU ने बिजनेस और इंवेस्टमेंट, टेक्नोलॉजी, सप्लाई चैन, क्लीन एनर्जी और रीजनल सिक्योरिटी से जुड़े मुद्दों पर बात की। दोनों पक्षों ने इंडो-पैसिफिक, यूक्रेन संकट, पश्चिम एशिया की स्थिति तथा अन्य वैश्विक और क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया। यूरोपीय संघ (EU) में यूरोप के 27 देश का एक राजनीतिक और आर्थिक मंच है। इस संघ का मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों के बीच मुक्त व्यापार, साझा मुद्रा (यूरो) का उपयोग और क्षेत्रीय शांति बनाए रखना है। 1 नवंबर 1993 को मास्ट्रिच संधि के तहत EU को स्थापित किया गया है। स्पोर्ट्स (SPORTS) 3. FIDE ने चेस टूर्नामेंट वर्ल्ड कप का फॉर्मेट बदला 14 जुलाई को FIDE ने दुनिया के सबसे बड़े चेस टूर्नामेंट वर्ल्ड कप का फॉर्मेट बदलने का ऐलान किया। नए नियम के मुताबिक अब शुरुआत से नॉकआउट मैच नहीं होंगे। पहले सभी खिलाड़ी स्विस लीग खेलेंगे। अब तक फिडे वर्ल्ड कप पूरी तरह नॉकआउट फॉर्मेट में खेला जाता था। 2027 से इसकी शुरुआत स्विस सिस्टम से होगी। पहले वर्ल्ड कप करीब चार हफ्ते तक चलता था। नए फॉर्मेट से प्रतियोगिता करीब एक हफ्ते छोटी हो जाएगी। सभी खिलाड़ियों को कम से कम 9 मुकाबले खेलने का मौका मिलेगा। अब हर खिलाड़ी को पूरे मुकाबले के लिए 45 मिनट मिलेंगे और हर चाल पर 30 सेकंड का अतिरिक्त समय मिलेगा। स्विस चरण सिर्फ पांच दिन में पूरा होगा, जिसमें चार दिन डबल राउंड होंगे। इसके बाद राउंड ऑफ-16 से वही पुराना नॉकआउट फॉर्मेट रहेगा, जिसमें दो क्लासिकल गेम होंगे। ओपन ग्रुप में खिलाड़ियों की संख्या 206 से बढ़ाकर 224 और महिला वर्ग में 107 से बढ़ाकर 128 कर दी गई है। इसके साथ ही कुल इनामी राशि भी बढ़ाकर करीब 32 करोड़ रुपए कर दी गई है, जो पहले 26 करोड़ रुपए थी। इसमें ओपन वर्ग के लिए लगभग 22 करोड़ और महिला वर्ग के लिए 10 करोड़ रुपए होंगे। नए बदलाव में दोनों ग्रुप में विजेताओं की प्राइज मनी करीब 1.15 करोड़ और 48.1 लाख रुपए ही रहेगी। मिसलीनियस (Miscellaneous) 4. मध्य प्रदेश के इंदौर एयरपोर्ट से पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू हुई 15 जुलाई से इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट से पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू हुई। ये पहली उड़ान इंदौर से अबू धाबी के लिए थी, जिसे सीएम डॉ. मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाई। ये सर्विस एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शुरू की है। ये फ्लाइट हफ्ते में 4 दिन, सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। इंदौर से अबू धाबी तक का सफर लगभग 3 घंटे 15 मिनट में पूरा होगा। इस उड़ान से व्यापार, निवेश और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। ये सर्विस मध्य प्रदेश की नागरिक उड्डयन नीति-2025 के तहत शुरू की गई है। नागरिक उड्डयन नीति-2025 के तहत राज्य सरकार ने 8 नए हवाई मार्ग स्वीकृत किए गए थे, जिनमें एक इंदौर है। इस नीति के अंतर्गत हर 150 किमी पर एयरपोर्ट विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि प्रदेश के सभी क्षेत्रों को बेहतर हवाई सुविधा मिल सके। वर्ष 2030 तक राज्यभर में इन योजनाओं के विकास का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजना के तहत MRO हब विकसित करने की योजना है, जिससे विमान रखरखाव उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। 5. 60 साल बाद गिर के जंगलों में ‘ग्रे हॉर्नबिल’ लौटा 15 गुजरात के गिर जंगलों में 60 साल से ज्यादा समय के बाद भारतीय ‘ग्रे हॉर्नबिल’ की वापसी हुई। इसे लोकल भाषा में ‘चिलोत्रो’ के नाम से भी जाना जाता है। एक हालिया वैज्ञानिक अध्ययन में

शिक्षा

Ukraine Europe Ballistic Missile Partnership & Egypt Ancient Tomb Found

Hindi News Career Ukraine Europe Ballistic Missile Partnership & Egypt Ancient Tomb Found 1 घंटे पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. भारत और ब्रिटेन के बीच CETA आज से लागू 15 जुलाई को भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (CETA) लागू होगा। आज से CETA लागू होने के बाद भारतीय निर्यातक 99% वस्तुएं जीरो टैरिफ के साथ ब्रिटेन के बाजार में पहुंच सकेंगी। इस जीरो टैरिफ का फायदा भारतीय एक्सपोर्ट जैसे कपड़ा, परिधान, चमड़ा, रत्न एवं आभूषण, समुद्री उत्पाद, इंजीनियरिंग पर खत्म होगा। इस समझौते का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, सेवाओं और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देना है। CETA लागू होने से दोनों देशों के बीच कई वस्तुओं पर सीमा शुल्क (टैरिफ) कम हो जाएगा। इसके साथ ही सर्विस सेक्टर में IT, फाइनेंशियल सर्विस, एजुकेशन, हेल्थ में सहयोग बढ़ेगा। इसके साथ ही UK से आयात होने वाले सामानों पर औसत टैरिफ 15% से घटकर 3% होगा। साथ ही 85% सामान 10 साल में पूरी तरह टैरिफ-मुक्त होंगे। इस समझौते के तहत भारत में ब्रिटेन से आने वाली स्कॉच व्हिस्की, जिन, चॉकलेट, बिस्कुट और कॉस्मेटिक्स जैसे उत्पादों पर लगने वाली ड्यूटी में भी बड़ी कटौती होगी। CETA से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) को वैश्विक बाजार तक पहुंच आसान हो जाएगी। फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर भारत और ब्रिटेन ने पहली बार बात 2022 में शुरू की थी और 3 साल में 14 राउंड की बातचीत की गई है। 24 जुलाई 2025 को वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और ब्रिटिश ट्रेड मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने पीएम नरेंद्र मोदी और उनके UK समकक्ष कीर स्टार्मर की उपस्थिति में इस समझौते पर साइन किए थे। इस समझौते के तहत ट्रेड से 2030 तक व्यापार को दोगुना करके सौ अरब अमरीकी डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया था। स्पोर्ट्स (SPORTS) 2. टेबल टेनिस जोड़ी मानव ठक्कर और मानुष शाह वर्ल्ड रैंकिंग- 2 14 जुलाई को इंडियन मेंस डबल्स टेबल टेनिस जोड़ी मानव ठक्कर और मानुष शाह ITTF मेंस डबल्स वर्ल्ड रैंकिंग में दुनिया के दूसरे नंबर के प्लेयर बने। ये किसी भी भारतीय मेंस जोड़ी की अब तक की सर्वसबसे अच्छी वर्ल्ड रैंकिंग है। मानव ठक्कर और मानुष शाह की वर्तमान रैंकिंग 3,390 रेटिंग नंबर हैं। इस रैंकिंग में पहले नंबर पर चीन के लिन शिदोंग और हुआंग यूझेंग हैं, जिनकी रैंकिंग 5,160 अंक है। एक हफ्ते पहले मानव ठक्कर और मानुष शाह ITTF रैंकिंग में तीसरे नंबर पर थे। इस जोड़ी को WTT कैलेंडर में लगातार शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला है। 2026 सिंगापुर स्मैश के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद उन्हें 900 रैंकिंग अंक मिले थे। मानव और मानुष ने 2025 चाइना स्मैश और 2025 यूरो स्मैश दोनों के क्वार्टर फाइनल में भी पहुंचे थे। ITTF रैंकिंग इंटरनेशनल टेबल टेनिस महासंघ जारी करता है। निधन (DEATH) 3. कर्नाटक के पूर्व मंत्री रामचंद्र गौड़ा का निधन 14 जुलाई को कर्नाटक मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता रामचंद्र गौड़ा का निधन हो गया। वे 88 साल के थे। रामचंद्र को ‘भाजपा के भीष्म’ भी कहा जाता था। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनसंघ से अपने करियर की शुरुआत की थी। रामचंद्र 1980 के दशक में कर्नाटक में BJP को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई और कई सालों तक कर्नाटक BJP के महासचिव रहे। रामचंद्र कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। साल 2008 से 2010 तक दौरान मेडिकल एजुकेशन मिनिस्टर भी रहे। 2010 से 2012 तक रामचंद्र कर्नाटक राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भी रहे। रामचंद्र ने 2017 में राजनीति से संन्यास लिया था। इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. मिस्त्र में 3000 साल पुराना मकबरा मिला 13 जुलाई को मिस्त्र में पुरातत्वविदों ने प्राचीन मकबरा खोजा है। ये मकबरा 3 हजार साल पुराना है । ये मकबरा फराओ युग यानी न्यू किंगडम काल के लगभग 1550 ईसा पूर्व से 1069 ईसा पूर्व का है। मिस्र की सुप्रीम काउंसिल ऑफ एंटीक्विटीज (SCA) के महासचिव हिशाम एल के मुताबिक, मकबरे की दीवारों पर मिले शिलालेखों में मालिक का नाम ‘पासेर’ लिखा हुआ है। दीवारों पर बनी कलाकृतियों और चित्रों के आधार पर न्यू किंगडम काल में राजा के किसी अधिकारी का माना जा रहा है। इसमें एक खुला आंगन, चट्टानों को काटकर बनाया गया उल्टे ‘टी’ आकार का प्रार्थना कक्ष और कई अंडरग्राउंड कमरे मिले हैं। इसके नीचे दफनाने के लिए विशेष कक्ष भी बनाए गए हैं, जो हजारों साल बाद भी काफी हद तक सुरक्षित पाए गए हैं। खुदाई के दौरान पुरातत्वविदों को मिट्टी की ईंटों से बना एक मंच भी मिला, जिसके बारे में माना जा रहा है कि इसका उपयोग अंतिम संस्कार से जुड़े अनुष्ठानों में किया जाता था। इसके साथ ही प्रवेश द्वार तक जाने वाली सीढ़ियां भी अच्छी स्थिति में मिली हैं। पुरातत्वविद अभी इस मकबरे की विस्तृत जांच कर रहे हैं। इसके साथ ही पुरातत्वविद ये भी रिसर्च कर रहे हैं कि यहां दफन व्यक्ति की सामाजिक भूमिका क्या थी और उस समय के मिस्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं कैसी थीं। मिस्र सरकार को उम्मीद है कि इस नई खोज से देश की पुरातात्विक विरासत के प्रति वैश्विक रुचि बढ़ेगी और पर्यटन क्षेत्र को भी प्रोत्साहन मिलेगा। एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह उस काल के बड़े अधिकारियों के निजी महलों की पारंपरिक शैली से मेल खाता है। 5. यूक्रेन और यूरोप के 9 देशों ने रक्षा गठबंधन किया 13 जुलाई को यूक्रेन और यूरोप के 9 देशों ने रूस के बैलिस्टिक मिसाइल खतरे से निपटने के लिए नया रक्षा गठबंधन बनाया। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की समेत सभी देशों के अधिकारी शामिल हुए। इस नए गठबंधन का मकसद पूरे यूरोप के लिए साझा बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम तैयार करना है। ये फैसला पेरिस में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं की बैठक में लिया गया। इस बैठक में यूक्रेन, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, इटली, नीदरलैंड, डेनमार्क, नॉर्वे, स्पेन और स्वीडन शामिल हुए। इस बैठक का उद्देश्य रूस की बैलिस्टिक मिसाइल के खतरों से यूरोप को बचाना है। इस बैठक में पूरे यूरोप के लिए एक इंटीग्रेटेड मिसाइल डिफेंस सिस्टम विकसित किया जाएगा। इस गठबंधन में मिसाइल वार्निंग सिस्टम

शिक्षा

Karnataka AI University Launch | CM DK Shivakumar Announces AI Hub

Hindi News Career Karnataka AI University Launch | CM DK Shivakumar Announces AI Hub 54 मिनट पहले कॉपी लिंक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी के महत्व को देखते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने आज यानी 14 जुलाई को घोषणा की है कि राज्य में देश की पहली सरकारी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही एक AI हब भी बनाया जाएगा, जहां स्टार्टअप्स, रिसर्चर्स और कंपनियां मिलकर नई टेक्नोलॉजी पर काम कर सकेंगी। AI एजुकेशन और रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा बेंगलुरु में आयोजित Google I/O Connect India 2026 कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने AI यूनिवर्सिटी और हब से जुड़ी यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित AI यूनिवर्सिटी का उद्देश्य ग्लोबल लेवल के AI एक्सपर्ट्स तैयार करना है। यहां छात्रों को मॉडर्न टेक्नोलॉजी की शिक्षा के साथ रिसर्च और इंडस्ट्री से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इससे विश्वविद्यालय, इंडस्ट्री और सरकार के बीच बेहतर तालमेल भी विकसित होगा। बेंगलुरु में लगभग 100 एकड़ में विकसित होगा परिसर शिक्षा में सुधार सहित AI से सरकार का उद्देश्य शिक्षा में सुधार, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना, किसानों को बेहतर सलाह उपलब्ध कराना और सरकारी सेवाओं को अधिक तेज और पारदर्शी बनाना है। प्रस्तावित AI यूनिवर्सिटी का मुख्य परिसर बेंगलुरु में लगभग 100 एकड़ में विकसित किया जाएगा। इसके रीजनल कैंपस कलबुर्गी, बेलगावी, हुबली-धारवाड़, मंगलुरु और मैसूरु में स्थापित करने की योजना है। मौजूदा पीढ़ी की अहम टेक्नोलॉजी क्रांति AI को बताया शिवकुमार ने टेक्नोलॉजी लीडर्स, एंटरप्रेन्योर्स, डेवलपर्स, रिसर्चर्स और पॉलिसी मेकर्स को संबोधित करते हुए कहां कि AI मौजूदा पीढ़ी की सबसे अहम टेक्नोलॉजी क्रांति है। उन्होंने इसकी तुलना स्टीम इंजन, बिजली, इंटरनेट और मोबाइल टेक्नोलॉजी के आने से की। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु न सिर्फ भारत की टेक्नोलॉजी राजधानी है, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े इनोवेशन इकोसिस्टम में से एक है। कर्नाटक का विजन AI के लिए दुनिया के प्रमुख केंद्रों में से एक बनना है। सरकार का मकसद कर्नाटक को AI-नेटिव राज्य बनाना शिवकुमार ने कहा कि भारत के सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट में कर्नाटक की हिस्सेदारी 40% है। जबकि बेंगलुरु में 17,000 से ज्यादा स्टार्टअप और हजारों ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCCs) हैं, जो ग्लोबल मार्केट के लिए प्रोडक्ट डिजाइन करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का मकसद कर्नाटक को एक AI-नेटिव राज्य बनाना है, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से गवर्नेंस और पब्लिक सर्विस डिलीवरी बेहतर हो सके। गूगल के साथ पार्टनरशिप की भी तारीफ शिवकुमार के अनुसार AI की मदद से टीचर बेहतर शिक्षा दे पाएंगे। डॉक्टर्स बीमारियों का जल्दी पता लगा पाएंगे। किसानों को बेहतर एडवाइजरी सर्विस मिलेगी। नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ मिलेगा और निश्चित रूप से छोटे बिजनेस आत्मविश्वास के साथ कॉम्पिट कर पाएंगे। मुख्यमंत्री ने कर्नाटक के साथ गूगल की दो दशक पुरानी पार्टनरशिप की भी तारीफ की और कहा कि बेंगलुरु कंपनी के प्रमुख ग्लोबल इंजीनियरिंग, रिसर्च और इनोवेशन सेंटर्स में से एक बन गया है। उन्होंने कहा कि सर्च, एंड्रॉयड, यूट्यूब, मैप्स, क्रोम, जीमेल और गूगल पे जैसे प्रोडक्ट्स ने भारतीयों के जानकारी पाने, बिजेनेस करने और सरकारी सेवाओं का इस्तेमाल करने के तरीके को बदल दिया है। छात्रों के लिए खुलेंगे नए अवसर AI यूनिवर्सिटी शुरू होने से छात्रों को अल्ट्रा-मॉडर्न टेक्नोलॉजी सीखने का मौका मिलेगा। साथ ही उन्हें रिसर्च, स्टार्टअप्स और बड़ी टेक कंपनियों के साथ काम करने के बेहतर अवसर भी मिलेंगे। सरकार का मानना है कि यह पहल कर्नाटक को जिम्मेदार और भरोसेमंद AI विकास का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में अहम कदम साबित होगी। ये खबर भी पढ़ें CBSE ने शुरू किए 19 ऑनलाइन कोर्स:डेढ़ से 20 घंटे का कोर्स, 8वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स नि:शुल्क करें अप्लाई केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई टेक्नोलॉजी से स्टूडेंट्स को परिचित कराने के लिए 19 नए कोर्स की शुरुआत की है। यह कोर्स कक्षा 8वीं से 12वीं तक के लिए है। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

Ayodhya Ram Mandir CEO Recruitment

Hindi News Career Ayodhya Ram Mandir CEO Recruitment | Graduates Apply Job Opportunity 55 मिनट पहले कॉपी लिंक अयोध्या के राम मंदिर के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की भर्ती निकली है। तीर्थक्षेत्र संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के लिए योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जिसे इस पद के लिए चुना जाएगा, वो तीन साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर इस पद पर बने रहेंगे। उम्मीदवार 18 जुलाई शाम 4 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। मंदिर के मुख्य कामों के अलावा राम मंदिर के सीईओ के पास सुरक्षा व्यवस्था, धार्मिक कार्य, श्रद्धालुओं की सुविधा, VIP सत्कार, प्रतिष्ठा बढ़ाना, प्रॉपर्टी की रक्षा और योजनाएं बनाने जैसे कामों की जिम्मेदारी होगी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र (न्यास) श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए योग्य जनों से आवेदन आमंत्रित करता है आवेदन की अंतिम तिथि: शनिवार १८ जुलाई २०२६; सायं ४ बजे Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra (Trust) invites applications from eligible… pic.twitter.com/PHa0MbT5kY— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) July 13, 2026 योग्यता : ग्रेजुएशन की डिग्री कई विभागों को एक साथ संभालने का अनुभव। उम्मीदवार को धर्म से हिंदू होना जरूरी है। हिंदी और अंग्रेजी का ज्ञान होना चाहिए। उम्मीदवार को भारतीय नागरिक होना चाहिए। एज लिमिट : 50 से 70 साल सिलेक्शन प्रोसेस : प्राप्त आवेदनों की जांच के लिए 3 सदस्यीय चयन समिति बनाई गई है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का इंटरव्यू होगा। उम्मीदवार का फाइनल सिलेक्शन ट्रस्ट करेगा। किसे मिलेगी प्राथमिकता : जिन लोगों ने पहले मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के रूप में काम किया हो या किसी बड़े मंदिर/हिंदू धार्मिक संस्था के मैनेजमेंट को संभाला हो, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। इस योग्यता वाले रिटायर्ड अधिकारी भी अप्लाई कर सकते हैं। किसे होगी CEO की रिपोर्टिंग : CEO की रिपोर्टिंग महामंत्री को होगी। ऐसे करें आवेदन : आवेदन के दौरान खुद से जुड़ी सभी जानकारियां और दस्तावेज भी अपलोड करें। इसके लिए उन्हें searchcommittee.srjbt@gmail.com पर मेल करना होगा। भर्ती क्यों की जा रही है? हाल ही में मंदिर में दान राशि में चोरी के मामले के बाद ट्रस्ट ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने का फैसला किया है। इसलिए पहली बार CEO के पद पर भर्ती निकाली गई है। ये खबर भी पढ़ें CBSE ने शुरू किए 19 ऑनलाइन कोर्स:डेढ़ से 20 घंटे का कोर्स, 8वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स नि:शुल्क करें अप्लाई केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई टेक्नोलॉजी से स्टूडेंट्स को परिचित कराने के लिए 19 नए कोर्स की शुरुआत की है। यह कोर्स कक्षा 8वीं से 12वीं तक के लिए है। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

Sex Education In Indian Schools

Hindi News Career Sex Education In Indian Schools | Supreme Court Approval & Syllabus Update 34 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत में सेक्स एजुकेशन स्कूलों के सिलेबस में शामिल होने जा रही है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह एक कमिटी की सिफारिश के अनुसार स्कूलों/कॉलेजों में कॉम्प्रिहेंसिव सेक्स एजुकेशन शुरू करने के लिए सहमत है। कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद इसे लागू किया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों और किशोरों को उनकी उम्र के अनुसार सही, वैज्ञानिक और सुरक्षित जानकारी देना है। इसमें शरीर में होने वाले बदलाव, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, सहमति (Consent), सुरक्षित व्यवहार और बाल यौन शोषण से सुरक्षा जैसे विषय शामिल किए जाने का प्रस्ताव है। जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और जस्टिस आर. महादेवन की बेंच के सामने पेश होते हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने कहा कि सरकार ने कमिटी की रिपोर्ट स्वीकार कर ली है। इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा। बाल यौन शोषण को सिलेबस में शामिल करने पर विचार 14 जुलाई 2026 को केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह काम्प्रिहेंसिव सेक्स एजुकेशन को स्कूलों के सिलेबस में शामिल करने की दिशा में काम कर रही है। कोर्ट में सरकार का पक्ष और POCSO पर चिंता केंद्र सरकार की तरफ से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और आर. महादेवन की बेंच के सामने यह बात रखी। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि कई मामलों में 16 से 18 वर्ष की उम्र के किशोर आपस में संबंध बनाकर घर छोड़ देते हैं। इसके बाद उनके माता-पिता झूठे सम्मान के नाम पर पॉक्सो कानून के तहत गंभीर आपराधिक मामले दर्ज करा देते हैं। इससे बच्चों का भविष्य खराब होता है। इसी गंभीर चिंता को देखते हुए सरकार ने इस समस्या पर काम करने का फैसला किया है। 26 पैनल के सदस्यों द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट आपसी सहमति से संबंध बनाने वाले किशोरों की निजता और POCSO एक्ट के पेचीदा मामलों की जांच के लिए सरकार ने विशेष पैनल बनाया था। महिला और बाल विकास मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी की अगुवाई में बने 26 सदस्यों के पैनल ने गहन विचार-विमर्श के बाद रिपोर्ट तैयार की। NCERT को सौंपी जाएगी सिलेबस की जिम्मेदारी पैनल की सिफारिशों के मुताबिक, इस नए सिलेबस को तैयार करने की जिम्मेदारी NCERT को सौंपी जाएगी। यह पूरी योजना नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के नियमों के हिसाब से ही लागू की जाएगी। रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि प्राइमरी स्कूल के स्तर से ही बच्चों को उनकी उम्र के हिसाब से सेक्स एजुकेशनल की शिक्षा दी जाए। इसके लिए स्कूलों में एक्सपर्ट टीचर्स की नियुक्ति करने की बात भी कही गई है। अधिकांश देशों के प्राइमरी स्कूलों में दी जाती है सेक्स एजुकेशन UNESCO और WHO की रिपोर्ट के अनुसार,लगभग 85% देशों में किसी न किसी रूप में स्कूल-आधारित सेक्स से संबंधित नीति या कानून मौजूद हैं। अधिकांश देशों में कक्षा पहली से पांचवीं तक के बच्चों को शरीर के अंगों की सही पहचान, निजी अंग और उनकी सुरक्षा, अच्छे और बुरे स्पर्श (Good Touch–Bad Touch), “ना” कहना और भरोसेमंद वयस्क से मदद मांगना, व्यक्तिगत सीमाएं, परिवार, मित्रता और सम्मान, स्वच्छता और स्वास्थ्य व ऑनलाइन सुरक्षा और साइबर शोषण से बचाव जैसे विषय शामिल हैं। ये खबर भी पढ़ें देशभर में रोज 13 स्कूल बंद:आधे से भी ज्यादा 2,426 स्कूल मध्यप्रदेश के, हायर एजुकेशन में लड़कियों की संख्या 42.2% बढ़ी भारत की स्कूली शिक्षा पर एकीकृत जिला शिक्षा सूचना प्रणाली (UDISE+) और AISHE की रिपोर्ट शिक्षा से जुड़े दो अलग-अलग पहलुओं को उजागर करती है। यूडाइस की रिपोर्ट के अनुसार देश में रोज 13 स्कूल बंद हुए। स्कूल बंद होने वाले राज्यों में मप्र सबसे आगे है। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

Qatar Former Emir Death National Mourning India

Hindi News Career Qatar Former Emir Death National Mourning India | July 14 Current Affairs 32 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. भारत ने कतर के पूर्व ‘अमीर’ के निधन पर राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया 13 जुलाई को भारतीय विदेश मंत्रालय ने कतर के पूर्व अमीर यानी सर्वोच्च राष्ट्राध्यक्ष के निधन पर एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया। कतर में ‘अमीर’ देश के सर्वोच्च राष्ट्राध्यक्ष और सम्राट का पद होता है। ये पद कतर में सबसे शक्तिशाली है। 12 जुलाई को कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। शेख हमद 1995 से 2013 तक कतर के अमीर रहे हैं। शेख हमद के कार्यकाल में कतर ने आर्थिक और कूटनीतिक स्तर पर तेजी से विकास किया। शेख हमद ने 2013 में सत्ता अपने बेटे शेख तमीम बिन हमद अल थानी को सौंप दी थी, जो वर्तमान में कतर के अमीर हैं। हमद ने कतर इंवेस्टमेंट अथॉरिटी (QIA) की स्थापना की, जो राष्ट्रीय निवेश कोष है और अब 500 अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति का मैनेजमेंट करता है। हमद के कार्यकाल में कतर के विशाल प्राकृतिक गैस और तेल भंडारों का इस्तेमाल करते हुए देश में भारी निवेश हुआ। शेख हमद बिन खलीफा अल थानी ने 1971 में कतर आर्म्ड फोर्सेज जॉइन की थी। स्पोर्ट्स (SPORTS) 2. जैनिक सिनर ने विंबलडन 2026 सिंगल्स खिताब जीता 12 जुलाई को वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस प्लेयर जैनिक सिनर ने विंबलडन 2026 का मेंस सिंगल्स का खिताब जीता। फाइनल मुकाबले में इटालियन प्लेयर सिनर ने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराया। सिनर लगातार दूसरी बार विंबलडन चैंपियन बने हैं। उन्होंने 2025 में भी ये खिताब जीता था। सिनर ने विंबलडन की इस जीत के साथ अपने करियर की 100वीं ग्रैंड स्लैम जीत पूरी की है। सिनर ओपन एरा में विंबलडन मेंस सिंगल्स खिताब जीतने वाले 10वें खिलाड़ी हैं। सिनर ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत 2018 में की थी। विंबलडन 2026 विंबलडन टेनिस का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है और ये विंबलडन का 139वां एडिशन था। लंदन के ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस एंड क्रोकेट क्लब में विंबलडन 2026 12 जुलाई 2026 तक चला। मई 2026 में सिनर ने इटली ओपन 2026 भी जीता था। 3. इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड में भारत ने 5 गोल्ड जीते 12 जुलाई कोलंबिया में आयोजित 56वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड (IPhO) 2026 में 5 भारतीय स्टूडेंट्स ने गोल्ड मेडल जीते हैं। इस ओलंपियाड में 87 देशों के 381 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। भारत ने रूस, चीन, कजाकिस्तान, दक्षिण कोरिया और ताइवान के साथ संयुक्त रूप से पहली रैंकिंग हासिल की है। गोल्ड मेडल जीतने वालों में पुणे के कनिष्क, इंदौर के रिद्धेश अनंत, नई दिल्ली के ऋषित, मुंबई के श्रेष्ठ सुरैया और अहमदाबाद के स्वरित जोशी शामिल हैं। इस ओलंपियाड प्रोग्राम की तैयारी टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च के नेशनल सेंटर, ‘होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन’ करवाता है। निधन (DEATH) 4. हॉलीवुड एक्टर सैम नील का निधन 13 जुलाई को हॉलीवुड की मशहूर फिल्म ‘जुरासिक पार्क’ एक्टर सैम नील का निधन हो गया। वे 78 साल के थे। सैम नील को उनकी दमदार और एक्टिंग के लिए जाना जाता था, उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता ‘जुरासिक पार्क’ में डॉ. एलन ग्रांट के किरदार से मिली। सैम नील न्यूजीलैंड के सबसे मशहूर अभिनेताओं में से एक थे। उन्होंने 1970 के दशक में अभिनय की शुरुआत की थी। नील को 1970 के दशक के आखिर में ऑस्ट्रेलियाई सिनेमा को दुनिया भर में नई पहचान दिलाई। नील ने जुरासिक पार्क 3 (2001) और जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन (2022) में भी इसी किरदार को निभाया। मिसलीनियस (Miscellaneous) 5. पश्चिम बंगाल ने दो नए कानून लागू किया 13 जुलाई को पश्चिम बंगाल सरकार ने संगठित अपराध, दंगों और असामाजिक गतिविधियों पर सख्ती के लिए दो नए कानून लागू किए हैं। वेस्ट बंगाल के गवर्नर आरएन रवि ने 29 जून को इस कानून को मंजूरी दी थी। इनका उद्देश्य कानून-व्यवस्था को मजबूत करना तथा सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करना है। इसमें 2 नए कानून शामिल किए गए हैं। 1. वेस्ट बंगाल पब्लिक सेफ्टी एंड कंट्रोल ऑफ एंटी सोशल एक्टिविटीज एक्ट 2026 ये कानून संगठित अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए बनाया गया है। इस कानून के तहत संदिग्ध व्यक्तियों को अधिकतम 12 महीने तक प्रेवेंटिव डेटेन्शन में रखने का प्रावधान है। इस कानून के तहत संगठित अपराध से जुड़ी संपत्तियों को सीज और कुर्क करने का अधिकार होगा। कई अपराधों को संज्ञेय (Cognizable) यानी उस श्रेणी में रखा गया है, जिसमें बगैर किसी वारंट के अपराधी को अरेस्ट किया जा सकता है। 2. वेस्ट बंगाल मेंटेनेंस ऑफ पब्लिक ऑर्डर (अमेंडमेंट) एक्ट 2026 इस कानून के तहत दंगे, आगजनी, हिंसा या तोड़फोड़ के दौरान सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई सुनिश्चित की जाएगी। दोषी व्यक्तियों से नुकसान की राशि वसूलने हेतु उनकी संपत्ति की नीलामी का प्रावधान होगा। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर आर्थिक जवाबदेही तय की जाएगी। 6. लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन हुआ 13 जुलाई को लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन हुआ ये 63 किमी लंबा है। इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इसके साथ ही लखनऊ में लगभग 4,850 करोड़ रुपए की लागत वाली अन्य राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया गया। ये एक्सप्रेसवे लखनऊ के शहीद पथ से शुरू होकर उन्नाव होते हुए कानपुर तक जाता है। ये एक्सप्रेसवे मौजूदा NH-27 के समानांतर विकसित किया गया है, जिससे पुराने रास्ते पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। इस एक्सप्रेसवे की कुल निर्माण लागत 4,700 करोड़ रुपए है। ये एक्सप्रेसवे यूपी का पहला बैरियर फ्री टोलिंग एक्सप्रेसवे है। इस एक्सप्रेसवे से लखनऊ और कानपुर के बीच की यात्रा महज 30 से 35 मिनट में पूरी हो सकेगी। आज का इतिहास 1636 में मुगल बादशाह शाहजहां ने औरंगजेब को दक्कन का वायसराय नियुक्त किया। 1789 में फ्रांसीसी क्रांति की शुरुआत हुई थी। 2015 में नासा का न्यू होराइजन प्लूटो के सबसे नजदीक से गुजरने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना। ————– ये खबर

शिक्षा

CBSE Launches 19 Free Online Courses for Students

Hindi News Career CBSE Launches 19 Free Online Courses For Students | AI & Tech Skills 2 मिनट पहले कॉपी लिंक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई टेक्नोलॉजी से स्टूडेंट्स को परिचित कराने के लिए 19 नए कोर्स की शुरुआत की है। यह कोर्स कक्षा 8वीं से 12वीं तक के लिए है। स्टूडेंट्स बिना किसी फीस के आधुनिक तकनीकी विषयों की पढ़ाई कर सकेंगे। इस कोर्स का नाम AI कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम है। बोर्ड ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) की डिजिटल यूनिवर्सिटी (NDU) के साथ मिलकर 19 ऑनलाइन कोर्स शुरू किए हैं। इन कोर्सेस के जरिए छात्र स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ AI, कोडिंग, साइबर सिक्योरिटी और अन्य नई तकनीकों की जानकारी भी आसानी से हासिल कर सकेंगी। अपनी सुविधा के अनुसार करें पढ़ाई इन कोर्सेस को छात्र इन्हें अपने समय के अनुसार पूरा कर सकते हैं। कुछ कोर्स करीब डेढ़ घंटे में पूरे हो जाते हैं, जबकि कुछ डिटेल कोर्स 20 घंटे या उससे अधिक समय के हैं। अपनी पसंद का कोर्स चुनें विद्यार्थी NIELIT डिजिटल यूनिवर्सिटी (NDU) के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अपनी पसंद का कोर्स चुनकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं । पूरी खबर यहां पढ़ें हफ्ते की टॉप जॉब्स:पुलिस विभाग में 7437 पदों पर भर्ती, असिस्टेंट प्रोफेसर की 3687 वैकेंसी; इस हफ्ते निकलीं 13,737 नौकरियां इस हफ्ते निकली हैं पुलिस विभाग और रेलवे सहित कई विभागों में 13,737 पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 6 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 6 ग्राफिक्स के जरिए जानिए। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम दूसरे दिन भी जारी:पहली पारी में 66.85 प्रतिशत...

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से आयोजित सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा दूसरे दिन भी 27 जिलों में हो रही है। इसके लिए प्रदेश में 1221 सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षाएं 18 जुलाई तक चलेगी। पहली पारी में 3 लाख 35 हजार 268 में से 2 लाख 24 हजार 119 कैंडिडेट्स शामिल हुए, उपस्थिति प्रतिशत 66.85 प्रतिशत रहा। दूसरी पारी की परीक्षा तीन बजे से शुरू होगी। इस साल की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक इस एग्जाम के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही एंट्री दी गई। अजमेर में 15 हजार 920 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड है। पहले 6,500, फिर 10,537 और अब 9,651 पदों पर भर्ती RPSC की अपील- दलालों और ठगों से रहें सावधान 1. किसी के बहकावे में न आएं RPSC ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा पास कराने का दावा करने वाले किसी भी दलाल, बिचौलिए (मीडिएटर) या ठग के झांसे में न आएं। 2. पैसे मांगने पर तुरंत यहां शिकायत करें अगर कोई भी व्यक्ति आपसे परीक्षा पास कराने के नाम पर पैसे (रिश्वत) मांगता है या कोई लालच देता है, तो सबूत के साथ तुरंत पुलिस, जांच एजेंसी या आयोग के कंट्रोल रूम नंबरों पर शिकायत करें, कंट्रोल रूम नंबर: 0145-2635200, 2635212 और 2635255 3. नकल या गड़बड़ी की तो भुगतनी होगी कड़ी सजा अगर कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा में नकल करते हुए या किसी भी तरह की गड़बड़ी में शामिल पाया गया तो नए कानून (राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 2022) के तहत बहुत सख्त कार्रवाई होगी। आरोपी को उम्रकैद (आजीवन कारावास) की सजा हो सकती है। 10 करोड़ रुपए तक का जुर्माना लग सकता है। आरोपी की घर-जमीन (चल-अचल संपत्ति) जब्त की जा सकती है। जानिए- किस जिले में कितने सेंटर बनाए अलग-अलग सब्जेक्ट की परीक्षाओं को चार ग्रुप में बांटा 12 जुलाई को ये एग्जाम हुआ 13 जुलाई को ये एग्जाम हो रहा आने वाले दिनों में ये होंगे पढें ये खबर भी…. प्रश्नपत्र की गाड़ी के पीछे-पीछे एग्जाम सेंटर में घुसे अभ्यर्थी:हाथों में बंधे धागे काटे, दुपट्टे उतरवाए; 27 जिलों में हुई सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा Source link

शिक्षा

RPSC Lecturer Coach Exam Answer Key Objection Deadline Today

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से 10 जून व 11 जून को आयोजित लेक्चरर एंड कोच (माध्यमिक शिक्षा) ,एग्जाम- 2025 के 9 सब्जेक्ट की आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की आज लास्ट डेट है। . इसमें जनरल स्टडिज ग्रुप सी, कोच एथेलेटिक्स, कोच बास्केट बॉल, कोच हैंड बॉल, कोच कबड्डी, कोच टेबिन टेनिस, कोच वॉलीबॉल, जीके ग्रुप डी एवं फिजिकल एज्युकेशन शामिल हैं। आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही दर्ज करनी होगी। परीक्षा के मॉडल प्रश्न पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। रात 12 बजे तक आपत्ति दर्ज कराने का समय है। बिना प्रमाण आपत्ति पर विचार नहीं होगा मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आपत्तियां केवल इन मॉडल प्रश्न-पत्रों के क्रम के अनुसार ही दर्ज की जा सकती हैं। हर आपत्ति के साथ प्रामाणिक (स्टैंडर्ड और ऑथेंटिक) पुस्तकों से प्रमाण अटैच करना जरूरी है। बिना प्रमाण के आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। आपत्ति केवल अभ्यर्थी स्वयं ही दर्ज कर सकते हैं। कोई अन्य व्यक्ति इसमें शामिल नहीं हो सकता। यहां करें कॉन्टेक्ट ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल से अथवा फोन नम्बर 9352323625 और 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं। ……….. पढें ये खबर भी…. इंजीनियर्स का 2 लाख का खेल,चहेतों को 43.86-करोड़ का ठेका:पोल खुली तो 50 लाख के टेंडर देने वाला SE सस्पेंड, करोड़ों वालों पर एक्शन नहीं अजमेर डिस्कॉम (14 जिलों) के अंदर एक बड़ा खेल सामने आया है। इंजीनियर्स ने पिछले दो सालों में 43.86 करोड़ के टेंडर अपने चहेते ठेकेदारों को दे दिए। इसके लिए उन्होंने एक नियम का फायदा उठाया, जिसमें 2 लाख से कम के काम के लिए ई टेंडर जारी करने की जरूरत नहीं होती। (पूरी खबर पढें) Source link

Scroll to Top