भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शिक्षा

शिक्षा

Krishn first Indian Woman Cricketer Lords Honour Board

Hindi News Career Krishn First Indian Woman Cricketer Lords Honour Board | July Current Affairs 5 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 3 देशों की यात्रा पर जाएंगे 13 जुलाई को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल स्पेन, बेल्जियम और फिनलैंड की यात्रा पर जाएंगे। गोयल इस यात्रा के दौरान एक हाई-लेवल बिजनेस डेलिगेशन को लीड करेंगे। अपने दौरे के पहले हिस्से में गोयल सबसे पहले स्पेन पहुंचेंगे। वे स्पेन के चैंबर ऑफ कॉमर्स, CEOE और ICEX स्पेन ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट के साथ एक बिजनेस राउंडटेबल में हिस्सा लेंगे। इस सेशन में स्पेन और भारत के इंडस्ट्री लीडर्स के साथ गोयल ऑटोमोटिव, रिन्यूएबल एनर्जी, रेलवे, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, फूड प्रोसेसिंग जैसे मुद्दों पर बात करेंगे। इसके बाद गोयल 14 और 15 तारीख को बेल्जियम का दौरा करेंगे और इंडिया-EU बिजनेस राउंडटेबल में हिस्सा लेंगे। गोयल बेल्जियम में फॉरेन इंवेस्टमेंट, ट्रैड, सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी और सप्लाई चेन जैसे मुद्दों पर बात करेंगे। इसके बाद गोयल 16 और 17 तारीख को फिनलैंड का दौरा करेंगे। वे इंडिया-फिनलैंड बिजनेस राउंडटेबल में शामिल होंगे। इस दौरान टेलीकम्युनिकेशन, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, क्लीन एनर्जी, मोबिलिटी और इनोवेशन के क्षेत्रों में सहयोग से जुड़े मुद्दों पर बात होगी। फिनलैंड में गोयल नोकिया, कोने, केम्पी ग्रुप और VTT रिसर्च सेंटर जैसी प्रमुख फिनिश कंपनियों और रिसर्च संस्थानों का दौरा भी करेंगे। इस यात्रा के दौरान क्लीन एनर्जी, डिजिटल टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर, हेल्थ सर्विस रत्न और आभूषण जैसे सेक्टर्स में सहयोग बढ़ाएगा। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की इस यात्रा का उद्देश्य यूरोप के साथ भारत के व्यापार, निवेश और टेक्नोलॉजी सहयोग को और मजबूत करना है। स्पोर्ट्स (SPORTS) 2. टेनिस प्लेयर लिंडा नोस्कोवा ने विमेंस सिंगल्स जीता 12 जुलाई को चेक रिपब्लिक टेनिस प्लेयर लिंडा नोस्कोवा ने विमेंस सिंगल्स विंबलडन 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। ऑल इंग्लैंड क्लब के सेंटर कोर्ट में ये फाइनल मुकाबला खेला गया। उन्होंने फाइनल में कैरोलीना मुहोवा को शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही नोस्कोवा को करीब 38.5 करोड़ रुपए (£3.6 मिलियन) की इनामी राशि मिली और वे अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 7वीं रैंकिंग पर पहुंच जाएंगी। इससे पहले मार्केटा वोंद्रोसोवा ने 2023 और बारबोरा क्रेजिकोवा ने 2024 में यह खिताब जीता था। लिंडा नोस्कोवा पिछले चार सालों में विंबलडन महिला सिंगल्स का खिताब जीतने वाली तीसरी चेक खिलाड़ी बन गई हैं। 3. अनिमेष कुजूर सबसे तेज 100 मीटर दौड़ने वाले भारतीय बने 12 जुलाई को अनिमेष कुजूर विदेश में सबसे तेज 100 मीटर दौड़ने वाले भारतीय बने। अनिमेष ने जर्मनी में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर चैलेंजर में 100 मीटर दौड़ 10.14 सेकेंड में पूरी की। 23 साल के अनिमेष ने विदेश में सबसे तेज दौड़ने के मामले में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। अनिमेष का 10.14 सेकेंड का समय भारत के इतिहास का दूसरा सबसे तेज 100 मीटर प्रदर्शन है। नेशनल रिकॉर्ड 10.09 सेकेंड का है, जिसे गुरिंदरवीर सिंह ने इसी साल रांची में फेडरेशन कप में बनाया था। अनिमेष कुजूर पहले ही 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारत की 100 मीटर और 200 मीटर टीम में जगह बना चुके हैं। जर्मनी की प्रतियोगिता के बाद वे पोलैंड के स्पाला में भारतीय टीम के प्रशिक्षण शिविर से जुड़ेंगे। इसके बाद वे ग्लासगो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। 100 मीटर दौड़ का वर्ल्ड रिकॉर्ड जमैका के उसेन बोल्ट के नाम दर्ज है। उन्होंने यह रिकॉर्ड 2009 की वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बनाया था। 4. क्रांति गौड़ लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड में दर्ज होने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनीं 12 जुलाई को महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर दर्ज होने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनीं। क्रांति ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट लेकर ऑनर बोर्ड का ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है। दरअसल होम ऑफ क्रिकेट में 5 विकेट लेने वाले बॉलर्स का नाम ऑनर बोर्ड पर लिखा जाता है। ये लॉर्ड्स की वर्षों से परंपरा रही है, ट्रेडिशन के अनुसार, अब क्रांति गौड़ का नाम भी लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर लिखा जाएगा। क्रांति ने पहली पारी में 17 ओवर में मात्र 37 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। 22 साल 333 दिन की उम्र में क्रांति गौड़ टेस्ट क्रिकेट में 5 विकेट लेने वाली यंगेस्ट इंडियन भारतीय महिला गेंदबाज बन गईं। उन्होंने झूलन गोस्वामी का रिकॉर्ड तोड़ा। लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर 27 भारतीय शामिल हैं। इनमें रवि शास्त्री,कपिल देव, सौरव गांगुली, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा इंग्लैंड में विमेंस टेस्ट में 2015 के बाद किसी तेज गेंदबाज का यह पहला पांच विकेट हॉल है। लंदन के लॉर्ड्स मैदान में 142 साल के इतिहास में पहली बार विमेंस टेस्ट क्रिकेट खेला जा रहा है। क्रांति टेस्ट क्रिकेट में 5 विकेट लेने वाली सबसे कम उम्र की गेंदबाज भी बनीं। निधन (DEATH) 5. मशहूर प्लेबैक सिंगर एस. जानकी का निधन 11 जुलाई को मशहूर प्लेबैक सिंगर एस. जानकी का निधन हो गया। वे 88 साल की थीं। 12 जुलाई को उनके निधन की खबर आई। एस. जानकी ने अपने करियर में हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में 48 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए हैं। जानकी ने 1957 में अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। उनका पहला हिंदी गाना साल 1958 में आई फिल्म ‘मिस 58’ में था। एस. जानकी को ‘बोल बेबी बोल (मेरी जंग), प्रभु मोरे अवगुण (सुर संगम), ओ मारिया (सागर), गोपाला-गोपाला (हमसे है मुकाबला) जैसे हिंदी गानों के लिए जाना जाता है। एस. जानकी को चार नेशनल फिल्म अवॉर्ड और कई राज्य-स्तरीय सम्मानों से नवाजा गया है। 2013 में भारत सरकार ने जानकी को पद्म भूषण देने का ऐलान किया गया था, लेकिन उन्होंने ये सम्मान स्वीकार नहीं किया। जानकी ने दक्षिण भारतीय कलाकारों को अक्सर राष्ट्रीय स्तर पर देर से पहचान मिलती है और उन्हें यह सम्मान बहुत देर से दिया गया। मिसलीनियस (Miscellaneous) 6. NTPC के लारा थर्मल पावर प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली 12 जुलाई को भारत की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादन कंपनी नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ के लारा थर्मल पावर प्रोजेक्ट के विस्तार के को मंजूरी दी। केंद्र सरकार ने इस

शिक्षा

सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा आज से,12 लाख कैंडिडेट शामिल होंगे:सवाई माधोपुर में...

राजस्थान में रविवार (12 जुलाई) से सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम शुरू हो रहा है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 27 जिलों में 1221 सेंटर हैं। पहले दिन (आज) 2 पारियों में पेपर होगा। पहली पारी में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक सामान्य ज्ञान (GK) और दूसरी पारी में दोपहर 3 से शाम 5:30 बजे तक सोशल साइंस की परीक्षा होगी। सवाई माधोपुर शहर के एक सेंटर पर 20 मिनट की देरी से मेटल डिटेक्टर पहुंचा। इससे पहले बिना मेटल डिटेक्टर की जांच के ही अभ्यर्थियों को एंट्री दी गई। अभ्यर्थियों को एग्जाम शुरू होने के एक घंटे पहले तक ही एंट्री दी गई। परीक्षा के लिए 12 लाख 30 हजार से ज्यादा कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड हैं। यह भर्ती कुल 9,651 पदों पर की जाएगी। यह इस साल होने वाली बड़ी परीक्षाओं में से एक है। सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा में सबसे कम पोस्ट गुजराती में और मैथ्स में सबसे ज्यादा पद हैं। एग्जाम को चार वर्गों (ग्रुप्स) में बांटा गया है, जो 12 से 18 जुलाई 2026 तक होंगे। पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए… Source link

शिक्षा

Bihar Police 7437 Vacancies & Asst. Professor 3687 Jobs; 13737 Total This...

Hindi News Career Bihar Police 7437 Vacancies & Asst. Professor 3687 Jobs; 13737 Total This Week 4 मिनट पहले कॉपी लिंक इस हफ्ते निकली हैं पुलिस विभाग और रेलवे सहित कई विभागों में 13,737 पदों पर नौकरियां। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इन 6 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी 6 ग्राफिक्स के जरिए जानिए: ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक . दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… देशभर में रोज 13 स्कूल बंद: आधे से भी ज्यादा 2,426 स्कूल मध्यप्रदेश के, हायर एजुकेशन में लड़कियों की संख्या 42.2% बढ़ी जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर 2027 में NEET परीक्षा 6 दिन चलेगी, कम्प्यूटर बेस्ड होगी: 1000 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे, पेपर लीक विवाद के बाद बदलाव की तैयारी 0:39Play video Play video देश कॉपी लिंक शेयर 24 साल की उम्र में बेंगलुरू में नौकरी छोड़ी: गांव में पिता से 1 लाख उधार लेकर शुरू किया स्टार्टअप, आज कंपनी का टर्नओवर ढाई करोड़ जॉब – एजुकेशन कॉपी लिंक शेयर Source link

शिक्षा

Parag Agrawal Out From Twitter by Elon Musk, Returns with AI

31 मिनट पहले कॉपी लिंक पराग अग्रवाल इंडियन अमेरिकन सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। 29 नवंबर 2021 को ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डॉर्सी ने CEO पद छोड़ते समय पराग को कंपनी का अगला CEO घोषित किया था। लेकिन अक्टूबर 2022 में एलन मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण किया तो पराग को इस पद से हटा दिया। पराग ने शुरू की अपनी कंपनी ट्विटर छोड़ने के बाद पराग अग्रवाल ने किसी दूसरी कंपनी में नौकरी करने के बजाय अपना काम शुरू करने का फैसला किया। 2023 में पराग ने खुद की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी Parallel Web Systems Inc के साथ टेक्नोलॉजी जगत में वापसी की। यह क्लाउड प्लेटफॉर्म AI सिस्टम्स को इंटरनेट पर रियल-टाइम रिसर्च करने की क्षमता देता है। पराग ने IIT बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बी.टेक. किया है। इसके बाद स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में एमएस और पीएचडी की डिग्री ली। क्या काम करती है पराग की कंपनी पराग की कंपनी पैरेलल वेब सिस्टम्स ‘एआई एजेंट्स’ के लिए बुनियादी ढांचा तैयार कर रही है। ये ऐसे स्वतंत्र सॉफ्टवेयर सिस्टम होते हैं, जो इंसानों की तरह खुद कई तरह के काम कर सकते हैं। आमतौर पर एआई सिर्फ पुराने फीड किए गए डेटा पर काम करते हैं, लेकिन पराग की कंपनी ऐसे टूल बना रही है जो एआई को सीधे लाइव इंटरनेट पर जाने, रियल-टाइम जानकारी निकालने और मुश्किल कामों को अंजाम देने की ताकत देते हैं। यह कंपनी कई तरह के एपीआई (API) ऑफर करती है, जिनकी मदद से एआई वेबसाइट से डेटा जुटा सकता है और ऑनलाइन कामों को अपने आप पूरा कर सकता है। गूगल के पूर्व कर्मचारी ने शुरू किया अपना रेस्टोरेंट, कमाई करोड़ों में गूगल के पूर्व कर्मचारी सलाहुद्दीन अब्दुल-काफी ने पिछले साल 4.2 करोड़ रुपये सालाना की नौकरी छोड़ कर अपना रेस्टोरेंट खोल लिया। अब अमेरिका के टेक्सास में उनका रेस्टोरेंट हलाल बार्बेक्यू (BBQ) के नाम से मशहूर हो गया है। उनकी कहानी सोशल मीडिया पर जमकर पसंद की जा रही है। अब्दुल काफी ने गूगल से पहले माइक्रोसॉफ्ट, यूट्यूब और क्रूज में भी 14 साल तक नौकरी की थी। उनकी उम्र 35 साल है। सलाहुद्दीन ने क्यों छोड़ी नौकरी सलाहुद्दीन ने बताया कि उनका टेक इंडस्ट्री से मन भर गया था। उन्हें महसूस हुआ कि यहां काम सिर्फ पैसा कमाने के लिए हो रहा है, न कि लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए। इसी वजह से उन्होंने गूगल की नौकरी छाड़ दी और एक नॉन-प्रॉफिट (NGO) संस्था से जुड़ गए। दोस्तों की तारीफ से आया रेस्टोरेंट का आइडिया सलाहुद्दीन को खाना बनाने का बहुत शौक था। नौकरी करते हुए भी वह अक्सर दोस्तों के लिए डिनर पार्टियां और बार्बेक्यू होस्ट करते थे। दोस्तों को उनका बनाया खाना इतना पसंद आया कि उन्होंने कहा कि ऐसा स्वाद पहले कभी नहीं चखा। दोस्ती से मिली तारीफ के चलते उनके दिमाग में रेस्टोरेंट खोलने का आइडिया आया। उन्होंने सोचा कि क्यों न टेक्सास बार्बेक्यू में कुछ नया ट्राई किया जाए। इसके बाद दिसंबर 2024 में Kafi BBQ नाम से अपना रेस्टोरेंट खोला। शुरुआत इतनी अच्छी थी कि उन्होंने 3 दिन के लिए जो खाना बनाया था, वह पहले ही दिन खत्म हो गया और उन्हें उसी रात दोबारा खाना बनाना पड़ा। रेस्टोरेंट खोलने में खर्च हुए 8.4 करोड़ इतनी बड़ी कमाई के बाद भी सलाहुद्दीन ने रेस्टोरेंट से खुद के लिए एक भी रुपया सैलरी नहीं ली है। वह अपनी पुरानी बचत से ही अपना खर्च चला रहे हैं। रेस्टोरेंट खोलने में करीब 8.4 करोड़ रुपये का खर्च हुआ था। इसे वह अभी तक पूरी तरह वसूल नहीं पाए हैं। सलाहुद्दीन के अनुसार उसके पेरेंट्स इराकी थे। उन्होंने बचपन में नॉन हलाल रेस्टोरेंट जो कांसास सिटी बार्बेक्यू में जो खाना खाया था, वह उनकी इंस्पिरेशन बना। इतनी अच्छी कमाई के बाद भी काफी ने इस रेस्टोरेंट में से अपनी सैलरी अभी तक नहीं निकाली है। वे कहते हैं कि उनके रेस्टोरेंट को चलाने का खर्च बहुत ज्यादा है। वे अपनी बचत से गुजारा करते हुए सारा पैसा वापस बिजनेस में ही लगा रहे हैं। रेस्टोरेंट की मार्केटिंग और अन्य कामों में भी उनका बहुत पैसा खर्च हो जाता है। ———————————– ये खबर भी पढ़ें 24 साल की उम्र में बेंगलुरू में नौकरी छोड़ी:गांव में पिता से 1 लाख उधार लेकर शुरू किया स्टार्टअप, आज कंपनी का टर्नओवर ढाई करोड़ बिहार में पूर्णिया जिले में रहने वाले प्रिंस राज शुक्ला ने बेंगलुरु में अपनी नौकरी करने छोड़कर एग्रीकल्चर स्टार्टअप शुरू किया और आज उनकी स्टार्टअप से बहुत अच्छी कमाई हुई। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

IPS Urvashi Sengar Training Halt

17 मिनट पहले कॉपी लिंक मध्य प्रदेश कैडर की 2023 बैच की आईपीएस अधिकारी उर्वशी सेंगर ने प्रेग्नेंसी के बाद अपनी ट्रेनिंग के लिए अनुमति न मिले पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। दरअसल परिवीक्षा अवधि के दौरान उर्वशी गर्भवती हो गईं। आईपीएस ट्रेनिंग के मौजूदा नियमों के अनुसार, उन्हें अपने मूल बैच के साथ प्रशिक्षण छोड़ना पड़ता है और बच्चे के जन्म के बाद किसी दूसरे बैच में शामिल होना पड़ता है। प्रेग्नेंट अधिकारियों को घुड़सवारी, लंबी दूरी की दौड़ और युद्ध प्रशिक्षण जैसी शारीरिक रूप से कठिन गतिविधियों से भी छूट दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने क्या पूछा? मामले की सुनवाई के दौरान, सुप्रीम कोर्ट ने मौजूदा नियमों के पीछे के तर्क पर सवाल उठाए। बेंच ने केंद्र से पूछा कि डिलीवरी के बाद मेडिकली फिट घोषित की गई और ट्रेनिंग लेने की इच्छुक महिला अधिकारी को अपनी परिवीक्षा अवधि पूरी करने से क्यों रोका जाना चाहिए। अदालत ने यह भी सवाल उठाया कि क्या मातृत्व किसी अधिकारी की करियर प्रगति में बाधा बन जाना चाहिए, खासकर तब जब ट्रेनिंग फिर से शुरू करने में बाधा डालने वाली कोई मेडिकल प्रॉब्लम न हो। Supreme Court hears challenge to a 1993 Office Memorandum of the Ministry of Home Affairs that prevents women IPS probationers from joining training for a year after childbirth despite claiming to be medically fit. (Urvashi Sengar v. Union of India). Bench: Justices Manoj Misra… pic.twitter.com/AyFySaZOyr— Bar and Bench (@barandbench) July 10, 2026 कोर्ट ने सुनवाई बंद की सुप्रीम कोर्ट ने उर्वशी सेंगर को फिलहाल चल रही ट्रेनिंग में शामिल करने का आदेश देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि 9 हफ्ते में से तीन हफ्ते की ट्रेनिंग हो चुकी है। इससे साफ है कि आप अच्छी तरह से ट्रेनिंग नहीं कर पाएंगी। हालांकि, अदालत ने केंद्र सरकार के इस बयान को रिकॉर्ड पर लिया कि इससे महिला IPS की सीनियरिटी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (CAT) महिला IPS की मूल याचिका पर मेरिट के आधार पर सुनवाई करे। 1993 के पुराने नियम को चुनौती क्यों? सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा है कि आज के समय में ऐसे फैसले पुराने नियमों के बजाय आधुनिक चिकित्सा विज्ञान और व्यक्तिगत मेडिकल फिटनेस के आधार पर होने चाहिए। 1993 का यह नियम सभी गर्भवती अधिकारियों पर बिना किसी भेदभाव के समान रूप से लागू होता है और इसमें फेज-1 और फेज-2 की ट्रेनिंग के बीच कोई अंतर नहीं किया गया है। फेज-2 में मुख्य रूप से कक्षा आधारित पढ़ाई, अकादमिक मॉड्यूल और संस्थागत प्रशिक्षण होता है, जो शारीरिक रूप से ज्यादा कठिन नहीं है। इसलिए केवल गर्भावस्था के आधार पर बाहर करना ठीक नहीं है। साल 2004 में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने महिला IAS अधिकारियों के लिए इस पुराने नियम में बदलाव कर दिया था, जिसके तहत अब IAS महिला प्रोबेशनरों को मेडिकल फिटनेस के आधार पर ट्रेनिंग पूरी करने की इजाजत मिलती है। ऐसे में IPS अधिकारियों के लिए 1993 का पुराना नियम लागू रखना समानता के सिद्धांत के खिलाफ है। पूरी खबर यहां पढ़ें 500 आवेदन के बाद भी नहीं मिली नौकरी:कंप्यूटर साइंस में फर्स्ट डिवीजन की डिग्री के साथ ग्रेजुएट, अब रैपिडो से कर रहा कमाई कंप्यूटर साइंस से पढ़ाई करने के बाद जब नौकरी न मिले तो हारकर बैठ जाने के बजाय नए जॉब के अवसर तलाशने में ही समझदारी है। ये बात इस रैपिडो राइडर की कहानी से समझी जा सकती है। इसकी कहानी एक ट्विटर यूजर ने अपने अकाउंट पर शेयर की। इस यूजर का नाम नीरज है। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

शिक्षा

Rajasthan Senior Teacher Recruitment Exam Starts July 2026

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम कल से शुरू होगा। ये भर्ती कुल 9,651 पदों पर की जाएगी। इस परीक्षा में 12 लाख 30 हजार से अधिक कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड हैं। . 27 जिलों में सेंटर बनाए गए है। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए गए है। एग्जाम को चार वर्गों में बांटा गया है और 18 जुलाई 2026 तक चलेंगे। एक घंटे पहले मिलेगी एंट्री एग्जाम सेंटर पर अभ्यर्थी को एग्जाम शुरू होने के 60 मिनट पहले तक ही एंट्री दी जाएगी। इसलिए अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले ही सेंटर पर पहुंच जाएं, वरना एग्जाम देने से वंचित रह सकते हैं। जिससे सुरक्षा जांच एवं पहचान का कार्य समय पर पूर्ण हो सके। फोटो युक्त पहचान पत्र जरूरी कैंडिडेट्स एग्जाम सेंटर पर कलर ओरिजनल आधार कार्ड लेकर जाएं। यदि मूल आधार कार्ड पर फोटो पुरानी अथवा अस्पष्ट है तो अन्य फोटो युक्त पहचान-पत्र तथा वोटर आईडी कार्ड मतदाता, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस जिसमें नई और कलर फोटो स्पस्ष्ट रूप से हो उसे लेकर एग्जाम सेंटर पर उपस्थित होवें। इसके साथ ही कैंडिडेट्स प्रवेश-पत्र पर भी नवीनतम रंगीन फोटो लगाएं। अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र के साथ जारी आवश्यक नियमों को एक बार जरूर देख लें। कैंडिडेट्स की जिलेवाइज लिस्ट। किसी के बहकावें में नहीं आए आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य कोई प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी एवं आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें। परीक्षा में अनुचित साधन अपनाये जाने एवं अनुचित कार्यों में लिप्त होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के उपाय) अधिनियम, 2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने से दण्डित एवं चल अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है। पहले 6500, फिर 10537 व अब 9651 पदों पर भर्ती इस भर्ती का मूल विज्ञापन (संख्या 07/2025-26) पिछले साल 17 जुलाई 2025 को 10 विषयों के कुल 6,500 पदों के लिए जारी किया गया था। बाद में माध्यमिक शिक्षा विभाग से प्राप्त प्रस्ताव अनुसार पदों को बढ़ाकर पहले 10,537 किया गया था। जिसे नियमानुसार पुनः संशोधित कर 9,651 किया गया। अलग-अलग सब्जेक्ट की परीक्षाओं को चार ग्रुप में बांटा ग्रुप A- इसमें सोशल साइंस विषय है। इसके अभ्यर्थियों की 12 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। दोपहर 3 से 5:30 बजे तक सोशल साइंस की परीक्षा होगी। ग्रुप B- इसमें हिंदी विषय है। इस सब्जेक्ट के अभ्यर्थियों की 13 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। दोपहर 3 से 5:30 बजे तक हिंदी की परीक्षा होगी। ग्रुप C- इसमें साइंस और संस्कृत सब्जेक्ट है। इन विषयों के सभी अभ्यर्थियों की 14 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3 से 5:30 बजे तक साइंस विषय की परीक्षा होगी। 15 जुलाई को सुबह 10 से 12:30 बजे तक संस्कृत विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। ग्रुप D- इसमें गणित, इंग्लिश, उर्दू, पंजाबी, सिंधी और गुजराती सब्जेक्ट रखे गए हैं। इन सब्जेक्ट के सभी अभ्यर्थियों की 16 जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3 से 5:30 बजे तक गणित विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 17 जुलाई को सुबह 10 से 12:30 बजे तक इंग्लिश और दोपहर 3 से 5:30 बजे तक उर्दू विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 18 जुलाई को सुबह 10 से 12:30 बजे तक पंजाबी और दोपहर 3 से 5:30 बजे तक सिंधी और गुजराती सब्जेक्ट के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। ………… पढ़ें ये खबर भी…. एमडीएस यूनिवर्सिटी में एडमिशन आवेदन की डेट बढ़ाई:अब स्टूेडेंट्स 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म, 27 को होगी काउंसलिंग महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय ने विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, सर्टिफिकेट एवं पीजी डिप्लोमा पाठ्‌यक्रमों में प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि को 24 जुलाई तक बढ़ा दिया है। वहीं विश्वविद्यालय के संबंधित विभागों में काउंसलिंग की तिथि 27 जुलाई निर्धारित की गई है। (पूरी खबर पढें) Source link

शिक्षा

Indian-Origin Anil Menon ISS Mission | BSNL Phone Launch

Hindi News Career Indian Origin Anil Menon ISS Mission | BSNL Phone Launch | Current Affairs 9 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. भारतीय मूल के अनिल मेनन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जाएंगे 14 जुलाई को भारतीय मूल के अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन NASA के अगले मिशन पर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) जाएंगे। अनिल के साथ रूस की अंतरिक्ष यात्री अन्ना किकिना और पयोत्र दुब्रोव भी होंगे। ये मिशन NASA और SpaceX के जॉइंट कमर्शियल क्रू प्रोग्राम का हिस्सा है। ये SpaceX से Falcon 9 और क्रू ड्रेगन रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा। अनिल भारतीय मूल के अमेरिकी फिजीशियन और अंतरिक्ष यात्री हैं। अनिल 2018 में पहली बार SpaceX से जुड़े और कंपनी की पहली ह्यूमन फ्लाइट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2021 में अनिल NASA के एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग का हिस्सा रहे। इसके साथ ही वे हिमालयन रेस्क्यू एसोसिएशन का भी हिस्सा रह चुके हैं। अनिल अंतरिक्ष यात्री बनने से पहले SpaceX में फ्लाइट सर्जन के तौर पर काम कर चुके हैं। अनिल लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहकर ह्यूमन बॉडी पर पड़ने वाले प्रभाव पर रिसर्च करेंगे। ISS के इस ह्यूमन मिशन में स्वास्थ्य, बायोलॉजी, अर्थ ऑब्जर्वेशन और नई अंतरिक्ष तकनीकों से जुड़े प्रयोग किए जाएंगे। अनिल भारतीय मूल के अमेरिकी फिजीशियन और अंतरिक्ष यात्री हैं। नेशनल (NATIONAL) 2. INS महेंद्रगिरि नौसेना में कमीशन होगा 11 जुलाई को भारतीय नौसेना विशाखापत्तनम में प्रोजेक्ट 17A स्टील्थ फ्रिगेट ‘INS महेंद्रगिरि (F38)’ को ऑफिशियली नौसेना बेड़े में शामिल करेगी। भारतीय नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने INS महेंद्रगिरि को डिजाइन किया है। INS महेंद्रगिरि मुंबई की मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने बनाया है। इस जहाज का नाम पूर्वी घाट के महेंद्रगिरि पर्वत श्रृंखला के नाम पर रखा गया है। ये फ्रिगेट आधुनिक ‘कंबाइंड डीजल या गैस’ (CODOG) प्रोपल्शन सिस्टम से चलता है। प्रोपल्शन सिस्टम से फ्रिगेट न सिर्फ तेज स्पीड में चलता है, बल्कि लंबे समय तक समुद्री अभियानों में टिके रहने की कैपिसिटी भी बढ़ती है। 75 प्रतिशत से ज्यादा स्वदेशी पुर्जों और टेक्नोलॉजी से बना ‘महेंद्रगिरि’, सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल का एक बेहतरीन उदाहरण है। INS महेंद्रगिरि उन्नत स्टील्थ (कम रडार पहचान) वाली तकनीक से लैस है। INS महेंद्रगिरि ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल और बराक-8 वायु रक्षा मिसाइल सिस्टम से लैस है। INS महेंद्रगिरि पनडुब्बी रोधी यानी, एंटी सबमरीन वारफेयर सिस्टम, वायु रक्षा तथा सतही युद्ध अभियानों में सक्षम है। INS महेंद्रगिरि में अत्याधुनिक रडार, सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक वार सिस्टम और हाई लेवल औटोमेशन से लैस है। प्रोजेक्ट 17A के सभी जहाजों का निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स द्वारा किया जा रहा है। INS महेंद्रगिरि का नौसेना में शामिल होना भारत की ‘आत्मनिर्भर भारत’ और स्वदेशी रक्षा निर्माण क्षमता को और मजबूत करता है। INS महेंद्रगिरि में सतह से सतह और सतह से हवा में मार करने वाले आधुनिक मिसाइल सिस्टम शामिल हैं। एडवांस इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सूट और एंटी-सबमरीन वॉरफेयर सिस्टम सिर्फ युद्ध लड़ने के लिए नहीं, बल्कि कई सारे अभियानों में भी हिस्सा ले सकता है। ये हवा, सतह और पानी के नीचे- तीनों मोर्चों पर काम कर सकती है। ये समुद्री सुरक्षा, पावर प्रोजेक्शन, मानवीय सहायता और आपदा राहत तथा खोज एवं बचाव अभियानों में भी काम कर सकती है। प्रोजेक्ट 17A भारतीय नौसेना का अगली पीढ़ी की स्टेल्थ फ्रिगेट विकसित करने का कार्यक्रम है। प्रोजेक्ट 17A में से चार नीलगिरि, उदयगिरि, तारागिरि, महेंद्रगिरि का निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) ने किया है। जबकि तीन हिमगिरि, दूनागिरि, विंध्यगिरि का निर्माण गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) कर रहा है। महेंद्रगिरी प्रोजेक्ट 17A भारतीय नौसेना का अगली पीढ़ी की स्टेल्थ फ्रिगेट विकसित करने का कार्यक्रम है। स्पोर्ट्स (SPORTS) 3. ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग भारत में होगी 10 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित बिग बैश लीग (BBL) 2026–27 का पहला मुकाबला भारत के चेन्नई में खेले जाने का ऐलान हुआ। ये BBL के इतिहास में पहली बार होगा जब लीग का कोई आधिकारिक मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के बाहर आयोजित होगा। ये पहला मौका है, जब भारत किसी विदेशी क्रिकेट लीग का मैच होस्ट करने जा रहा है। ये मैच 12 दिसंबर 2026 को एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम (चेन्नई ) में होगा। इस लीग का पहला मैच मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच होगा। ये BBL के इतिहास का पहला मैच है जो ऑस्ट्रेलिया से बाहर होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच स्पोर्ट्स कोलैबोरेशन रोडमैप को बढ़ावा देने के लिए ये पहल की गई है। इसका उद्देश्य भारत में BBL की लोकप्रियता बढ़ाना, क्रिकेट सहयोग को मजबूत करना और लीग की पहुंच का विस्तार करना है। ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) का 2026-27 सीजन का ओपनर चेन्नई में होगा। ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग T20 क्रिकेट लीग है, इसमें दो टूर्नामेंट होते हैं। एक टूर्नामेंट पुरुषों की केएफसी (KFC) बिग बैश लीग और दूसरी महिलाओं की वेबर (Weber) विमेंस बिग बैश लीग इसमें होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के तीसरे दिन यह ऐलान किया है। 4. लॉर्ड्स में 142 साल बाद वुमेंस टीम ने क्रिकेट खेला 10 जुलाई को क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स में पहली बार महिला टीम ने टेस्ट मैच खेला। जुलाई 1884 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स में पहला मेंस टेस्ट मैच खेला गया था। इसके 142 साल बाद अब इस मैदान पर महिला टेस्ट मैच होगा, जिसमें भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। लॉर्ड्स को होम ऑफ क्रिकेट भी कहा जाता है और ये महिला क्रिकेट इतिहास का 153वां टेस्ट मैच होगा। लॉर्ड्स में पहला महिला वनडे 4 अगस्त 1976 को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 15 महिला टेस्ट खेले गए हैं। इनमें भारत ने 3 और इंग्लैंड ने 1 मैच जीता है, जबकि 11 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। भारतीय टीम की कैप्टन हरमनप्रीत कौर हैं और स्मृति मंधाना टीम की वाइस कैप्टन हैं। भारत ने हरलीन देओल, स्पिनर श्री चरणी और तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया है इसके साथ ही इंग्लैंड की ओर से कैप्टन नैट सिवर-ब्रंट हैं। लॉर्ड्स के

शिक्षा

सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम 12 जुलाई से, एडमिट कार्ड जारी:9651 पदों के...

माध्यमिक शिक्षा विभाग में हिंदी और अंग्रेजी सहित 10 विषयों के 9651 पदों पर होने वाली वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 12 जुलाई (रविवार) से शुरू होगी। राजस्थान लोक सेवा आयोग(RPSC) की ओर से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा 27 जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी और 18 जुलाई तक चलेगी। परीक्षा सामग्री भी सभी जिलों में पहुंचाई जा चुकी है। परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन जिलों में परीक्षा होगी आयोजित अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा होने के कारण आयोग अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, डीडवाना-कुचामन, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, झुंझुनूं, जोधपुर, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, श्रीगंगानगर, टोंक और उदयपुर जिलों में यह परीक्षा लेगा। सभी जिलों के प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के साथ आयोग ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारी बैठक कर ली है। परीक्षा सुचारू और नकल रहित हो, इसके लिए फ्रिस्किंग पर ही सबसे अधिक फोकस रखने के लिए कहा गया है। रोजाना दो पारियों में होगी परीक्षा इस परीक्षा में 12.31 लाख अभ्यर्थी बैठेंगे। रोजाना दो पारियों में यह परीक्षा ली जाएगी। आयोग सूत्रों के अनुसार परीक्षा सामग्री सभी जिलों को भेज दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रश्न पत्रों और अन्य गोपनीय सामग्री को जिला मुख्यालयों में सुरक्षित रखा गया है। परीक्षा आयोजन से दो दिन पहले सभी जिलों में नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) भी शुरू कर दिए जाएंगे। Source link

शिक्षा

Sourav Ganguly ICC Hall of Fame

Hindi News Career Sourav Ganguly ICC Hall Of Fame | July 10 Current Affairs India Australia Minerals Corridor 35 मिनट पहले कॉपी लिंक आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यूरेनियम की खरीद को लेकर डील हुई 9 जुलाई को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यूरेनियम को लेकर डील हुई। ये डील पीएम नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज की वार्ता के दौरान हुई। भारत और ऑस्ट्रेलिया मिलकर क्रिटिकल मिनरल्स कॉरिडोर भी विकसित करेंगे। ऑस्ट्रेलिया भारत को सिविल न्यूक्लियर रिएक्टरों के लिए यूरेनियम उपलब्ध कराएगा। इससे ऑस्ट्रेलिया अब भारत के शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के लिए यूरेनियम की आपूर्ति कर सकेगा। समझौता भारत के 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता के लक्ष्य को समर्थन देगा। दोनों देशों ने क्रिटिकल मिनरल्स, ग्रीन हाइड्रोजन, समुद्री सुरक्षा और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति जताई। मेलबर्न में पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में डिफेंस, ट्रेड, एनर्जी, स्पेस और क्रिटिकल मिनरल्स समेत कई क्षेत्र में समझौतों की घोषणा की। नेशनल (NATIONAL) 2. DRDO ने पिनाका लॉन्ग-रेंज गाइडेड रॉकेट की सफल टेस्टिंग की 8 जुलाई को DRDO ने ओडिशा के चांदीपुर से पिनाका लॉन्ग-रेंज गाइडेड रॉकेट (LRGR) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। रॉकेट ने उड़ान के दौरान तय सभी युद्धाभ्यास पूरे किए और टारगेट पर सटीक वार किया। इस नए गाइडेड वेरिएंट को भारतीय सेना में पहले से इस्तेमाल हो रहे ‘पिनाका लॉन्चर’ से ही दागा गया है। LRGR को एक ही लॉन्चर के जरिए अलग-अलग रेंज वाले पिनाका वेरिएंट्स से लॉन्च किया जा सकता है। पिनाका LRGR को DRDO की आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (ARDE) लैब और हाई एनर्जी मैटेरियल्स रिसर्च लेबोरेटरी (HEMRL) ने मिलकर डिजाइन किया है। रक्षा सचिव और DRDO के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह टेस्टिंग के समय मौजूद रहे। स्पोर्ट्स (SPORTS) 3. भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे 10 जुलाई को भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल करने का ऐलान किया। इसकी घोषणा 11 जुलाई को स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में ICC की सालाना कॉन्फ्रेंस में होगी। गांगुली हॉल ऑफ फेम में जगह बनाने वाले भारत के 12वें क्रिकेटर होंगे। मैच फिक्सिंग विवाद के बाद 2000 में गांगुली ने भारतीय टीम की कप्तानी संभाली थी। गांगुली की कप्तानी में भारत ने 2002 चैंपियंस ट्रॉफी जीती और 2003 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल खेला। 2004 में पाकिस्तान में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीती और ऑस्ट्रेलिया की लगातार 16 मैचों की टेस्ट जीत का रिकॉर्ड भी तोड़ा। गांगुली ने भारत के लिए 113 टेस्ट में 7212 रन बनाए, जिसमें 16 शतक शामिल हैं। 311 वनडे में उनके नाम 11363 रन और 22 शतक दर्ज हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 132 विकेट भी लिए। बल्लेबाजी के बाद वे BCCI अध्यक्ष और वर्तमान में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष भी रहे हैं। हॉल ऑफ फेम हॉल ऑफ फेम इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का सबसे बड़ा व्यक्तिगत सम्मान होता है। इसमें उन महान खिलाड़ियों, अंपायर्स या प्रशासकों को शामिल किया जाता है, जिन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में असाधारण प्रदर्शन किया हो। किसी भी खिलाड़ी को इस हॉल ऑफ फेम में शामिल करने से पहले उसके संन्यास लिए कम से कम 5 साल पूरे होना जरूरी होता है। अब तक भारत के 12 खिलाड़ियों को ये सम्मान दिया जा चुका है, इसमें सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, कपिल देव और एमएस धोनी शामिल हैं। हॉल ऑफ फेम सम्मान में चुने गए मेंबर को ICC एक विशेष ‘हॉल ऑफ फेम कैप’ देता है। 4. चेस प्लेयर अश्वथ एस 98वें ग्रेंडमास्टर बने 9 जुलाई को 17 साल के अश्वथ एस. ने अपना तीसरा और आखिरी ग्रैंडमास्टर (GM) नॉर्म हासिल किया। अश्वथ ने पुणे इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर राउंड रॉबिन 2026 जीतकर भारत के 98वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। वर्तमान में उनकी स्टैंडर्ड फिडे रेटिंग 2517 है। अश्वथ ने इस साल की शुरुआत में जर्मनी में ग्रेनके ओपन ए में अपना पहला ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल किया था। अश्वथ ने नौ मैचों में 8 पॉइंट के साथ टाई-ब्रेक पर टूर्नामेंट जीता और 2779 की हाईएस्ट रैंकिंग दर्ज की। अश्वथ ने 2023 में इंटरनेशनल मास्टर (IM) का खिताब हासिल किया था और 2500 अंकों की फिडे रेटिंग को पा लिया था। कन्याकुमारी में जन्मे अश्वथ महज 3 साल की उम्र से चेस खेल रहे हैं। उनके पिता एसी शिवा उनके पहले कोच भी थे। ग्रैंडमास्टर (GM) नॉर्म ग्रैंडमास्टर चेस का सबसे बड़ा इंटरनेशनल खिताब है, जिसे FIDE देता है। ग्रांड मास्टर बनने के लिए तीन ग्रांड मास्टर नॉर्म हासिल करने जरूरी होते हैं। इसके साथ ही कैंडीडेट को 2500 या उससे ज्यादा FIDE रेटिंग हासिल करनी होती है। सितंबर 2023 में अश्वथ ने एशियन जूनियर ओपन शतरंज चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। 5.न्यूजीलैंड ने भारत के लिए 57% एक्सपोर्ट टैरिफ फ्री किया 9 जुलाई को न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने 57% एक्सपोर्ट को टैरिफ फ्री करने का ऐलान किया। न्यूजीलैंड पीएम ने ये ऐलान पीएम नरेंद्र मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा के ठीक पहले किया है। मोदी शुक्रवार को न्यूजीलैंड पहुंचेंगे। इस ऐलान के बाद भारत से एक्सपोर्ट होने वाली कीवी फल, सेब, मीट प्रोडक्ट, वन और लकड़ी प्रोडक्ट 57% एक्सपोर्ट फ्री रहेंगे। इसके साथ ही सभी डेयरी प्रोडक्ट टैरिफ-फ्री नहीं होंगे। इसके साथ ही कुछ री-एक्सपोर्ट डेयरी और बल्क इन्फेंट फॉर्मूला प्रोडक्ट ड्यूटी फ्री होंगे। भारत के सभी एक्सपोर्ट को न्यूजीलैंड के बाजार में ड्यूटी-फ्री एक्सेस मिलेगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच समय-समय पर मुक्त व्यापार समझौते को लेकर बात होती रही है। इसके बाद अप्रैल 2026 में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते पर आधिकारिक रूप से साइन किए गए थे। इस समझौते के तहत, भारतीय निर्यातकों को न्यूजीलैंड में 100% टैरिफ (ड्यूटी) फ्री पहुंच प्राप्त हुई है। वहीं, भारत ने न्यूजीलैंड से आने वाले 95% प्रोडक्ट पर टैरिफ कम या खत्म किया है, जिसमें 57% प्रोडक्ट लागू होने के पहले ही दिन से पूरी तरह टैरिफ-मुक्त हो जाएंगे। सबसे पहला मुक्त व्यापार समझौता भारत और श्रीलंका के बीच 1998 में साइन हुआ था, जिसे 2000 से लागू किया गया था। ये समझौता दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और

शिक्षा

MP Girls Rise in Higher Education

10 मिनट पहले कॉपी लिंक भारत की स्कूली शिक्षा पर एकीकृत जिला शिक्षा सूचना प्रणाली (UDISE+) और AISHE की रिपोर्ट शिक्षा से जुड़े दो अलग-अलग पहलुओं को उजागर करती है। यूडाइस की रिपोर्ट के अनुसार देश में रोज 13 स्कूल बंद हुए। स्कूल बंद होने वाले राज्यों में मप्र सबसे आगे हैं। AISHE की रिपोर्ट बताती है कि हायर एजुकेशन में लड़कियों की संख्या बढ़ी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025- 26 में हायर एजुकेशन में लड़कियों का ग्रॉस एनरोलमेंट रेशियो (GER 31.2) दर्ज किया गया, जो पुरुषों से अधिक है। UDISE+ की रिपोर्ट : बंद स्कूलों में 2,426 सिर्फ मध्यप्रदेश के देशभर में हर रोज 13 स्कूल बंद हो रहे हैं। साल 2025 – 26 के दौरान देशभर में कुल 4791 स्कूल बंद हो गए। स्कूल बंद मे मध्यप्रदेश सबसे आगे है। देश में बंद हुए कुल स्कूलों में से आधे से भी ज्यादा 2,426 स्कूल सिर्फ मध्यप्रदेश के हैं। तेलंगाना के 1392 स्कूल बंद साल 2024 – 25 के दौरान देश में 14 लाख 71 हजार 473 स्कूल थे। लेकिन 2025 – 26 में ये संख्या घटकर 14 लाख 66 हजार 682 रह गई। बंद होने वाले बाकी स्कूलों में से 1392 तेलंगाना, 568 पश्चिम बंगाल, 474 आंध्र प्रदेश, 369 तमिलनाडु, 281 कर्नाटक और 266 हिमाचल प्रदेश में थे। 5,663 स्कूलों में छात्र नहीं, टीचर 20,667 देश में जीरो एनरोलमेंट यानी बिना छात्रों वाले स्कूलों की संख्या में पहली बार गिरावट दर्ज की गई है। जीरो एनरोलमेंट वाले स्कूल बीते एक साल में 7,993 से घटकर 5,663 रह गए। इनमें 20,667 टीचर्स भी तैनात हैं। पश्चिम बंगाल में बीते साल ऐसे स्कूलों की संख्या में 321 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इन स्कूलों में 1,573 टीचर्स भी पढ़े, जिन्हें किसी को पढ़ाना नहीं है। पश्चिम बंगाल में अब 4,133 स्कूलों में 19,502 टीचर्स हैं, जिनके पास किसी को पढ़ाने की जिम्मेदारी नहीं है। उत्तरप्रदेश में पिछले सत्र में बिना नामांकन वाले 81 स्कूल थे और 56 टीचर्स के पास किसी को पढ़ाने का जिम्मा नहीं था। 2025 – 26 में बिना नामांकन वाले स्कूलों की संख्या बढ़कर 313 हो गई और इन स्कूलों में टीचर्स बढ़कर 177 हो गए। सबसे दिलचस्प राज्य छत्तीसगढ़ है जहां 2024 – 25 में जीरो एनरोलमेंट वाला एक भी स्कूल नहीं था लेकिन 2025 – 26 में ऐसे 149 स्कूल हो गए। वहां 140 टीचर्स भी तैनात हैं। AISHE की रिपोर्ट : हायर एजुकेशन में लड़कियों की संख्या बढ़ी केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन (AISHE) की साल 2022-23 और 2023-24 की रिपोर्ट जारी कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में हायर एजुकेशन का दायरा लगातार बढ़ रहा है, जिसके तहत हायर एजुकेशन में ग्रॉस एनरोलमेंट रेशियो (GER) पहली बार बढ़कर 30 पहुंच गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हायर एजुकेशन में लड़कियों का GER 31.2 दर्ज किया गया, जो पुरुषों से अधिक है। इससे पता चलता है कि हायर एजुकेशन में लड़कियों की भागीदारी बढ़ी है, जो अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है। AISHE में संस्थान स्वयं पोर्टल पर आंकड़े अपलोड करता है। साल 2022-23 में 56,180 और 2023-24 में 59,533 हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स ने सर्वे में भाग लिया। दोनों वर्षों में भागीदारी 90% से अधिक रही। लगातार 7वें वर्ष हायर एजुकेशन में महिलाएं अधिक रिपोर्ट के अनुसार साल 2014-15 में हायर एजुकेशन का ग्रॉस एनरोलमेंट रेशियो (GER) 23.7 था, जो साल 2022-23 में बढ़कर 29.5 में पहुंचा। वहीं साल 2023-24 में ये 30 दर्ज किया गया है। वहीं इसमें महिलाओं की भागीदारी यानी GER साल 2014-15 में 22.9 था, जो साल 2023-24 में बढ़कर 31.2 पहुंच गया है। इस तरह हायर एजुकेशन में महिलाओ की संख्या बढ़ी। रिपोर्ट में बताया गया है कि जेंडर पैरिटी इंडेक्स (GPI) 2023-24 में 1.08 रहा है। इसका अर्थ है कि लगातार सातवें वर्ष उच्च शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों की तुलना में अधिक रही। हायर एजुकेशन में SC छात्रों की संख्या भी बढ़ी रिपोर्ट के अनुसार हायर एजुकेशन पाने में सामाजिक रूप से वंचित वर्गों की भागीदारी भी बढ़ी है, जिसके तहत अनुसूचित जाति (SC) छात्रों का नामांकन 2014-15 के 46.07 लाख से बढ़कर 2023-24 में 69.72 लाख हो गया। जबकि अनुसूचित जनजाति (ST) छात्रों का नामांकन 16.41 लाख से बढ़कर 28.83 लाख पहुंच गया। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्रों का नामांकन भी 1.13 करोड़ से बढ़कर 1.80 करोड़ हुआ। महिला शिक्षकों की संख्या 7.78 लाख हुई रिपोर्ट के अनुसार हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूटस में शिक्षकों की संख्या भी बढ़ी है। साल 2023-24 में कुल 17.32 लाख शिक्षक कार्यरत हैं, जिनमें 55.1% पुरुष और 44.9% महिलाएं हैं। महिला शिक्षकों की संख्या 2014-15 के 5.69 लाख से बढ़कर 2023-24 में 7.78 लाख हो गई। ये खबर भी पढ़ें 2027 में NEET परीक्षा 6 दिन चलेगी, कम्प्यूटर बेस्ड होगी:1000 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे, पेपर लीक विवाद के बाद बदलाव की तैयारी देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2027 में कम से कम छह दिन चलेगी। यह पूरी तरह कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में कराई जाएगी। परीक्षा के लिए देश भर में 1 हजार से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। NEET पेपर लीक विवाद के बाद यह बदलाव किए जा रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔ खबरें और भी हैं… Source link

Scroll to Top