Last Updated:
CBSE Class 10 Second Exam Result 2026: सीबीएसई क्लास 10वीं के सेकेंड एग्जामिनेशन के नतीजों का इंतजार खत्म होने वाला है. बोर्ड जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर स्कोरकार्ड जारी करने की तैयारी में है. सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए रोल नंबर और स्कूल कोड की जरूरत होगी.
CBSE Class 10 Second Exam Result 2026: सीबीएसई 10वीं के नतीजे जल्द जारी होने की उम्मीद है
नई दिल्ली (CBSE Class 10 Second Exam Result 2026). सीबीएसई कक्षा 10वीं के स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर है. सीबीएसई 10वीं सेकंड बोर्ड परीक्षा के नतीजे जल्द ही घोषित होने वाले हैं. बोर्ड अब किसी भी वक्त अपनी ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर सीबीएसई 10वीं सेकंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट अपलोड कर देगा. करीब 6.68 लाख स्टूडेंट्स ने सीबीएसई कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा दी थी. साइंस विषयों के लिए सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुआ था.
सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर रखें नजर
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के सेकंड एग्जामिनेशन 2026 के नतीजे किसी भी वक्त जारी कर सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 तैयार करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है. छात्रों को किसी भी तरह की अफवाहों से बचने और केवल सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर ही अपडेट्स चेक करने की सलाह दी जाती है. जैसे ही बोर्ड की तरफ से हरी झंडी मिलेगी, रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट कर दिया जाएगा.
सीबीएसई 10वीं सेकंड बोर्ड परीक्षा के नतीजे कैसे चेक करें?
सीबीएसई 10वीं सेकंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर अचानक ट्रैफिक बढ़ जाता है, जिससे कई बार पेज धीमा हो जाता है. ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है. इन आसान स्टेप्स से स्कोरकार्ड देख सकते हैं:
- सीबीएसई की रिजल्ट वेबसाइट cbseresults.nic.in पर विजिट करें.
- होमपेज पर ‘CBSE Class 10th Second Examination Result 2026’ का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें.
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी जैसी जरूरी डिटेल्स एंटर करनी होंगी.
- सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें.
- डिजिटल स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा. इसे डाउनलोड कर लें और फ्यूचर रेफरेंस के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.
डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी चेक कर सकेंगे रिजल्ट
ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही सीबीएसई डिजिटल माध्यमों से भी रिजल्ट देखने की सुविधा दे रहा है. स्टूडेंट्स अपने स्मार्टफोन में DigiLocker (डिजिलॉकर) ऐप या UMANG ऐप डाउनलोड करके अपना डिजिटल पासिंग सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट हासिल कर सकते हैं. इसके लिए बस अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए इन ऐप्स में साइन-इन करना होगा. यह डिजिटल डॉक्यूमेंट हर जगह मान्य होता है. इसके आधार पर 11वीं में एडमिशन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं.
सीबीएसई सेकंड बोर्ड परीक्षा का गणित क्या है?
सीबीएसई सेकंड बोर्ड परीक्षा का सिस्टम स्टूडेंट्स का मानसिक तनाव कम करने के लिए शुरू किया गया है. अक्सर देखा जाता है कि मुख्य परीक्षा के दौरान तबीयत खराब होने या अन्य दवाब के कारण कई होनहार छात्र अपनी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाते. इस परीक्षा के जरिए स्टूडेंट्स को अपनी कमियां सुधारने और बिना साल बर्बाद किए आगे की स्ट्रीम (साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स) चुनने का बेहतरीन मौका मिला है. इस बार के मूल्यांकन में भी स्टूडेंट्स की सहूलियत का ध्यान रखा गया है.
About the Author
Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is known for her versat…और पढ़ें