Last Updated:
Who is Prashant Sitaram Lokhande: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) को अपना नया मुखिया मिल गया है. वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रशांत सीताराम लोखंडे को सीबीएसई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने उनके नाम को हरी झंडी दे दी है. प्रशांत सीताराम लोखंडे एजीएमयूटी कैडर के 2001 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जो निवर्तमान चेयरमैन राहुल सिंह की जगह बोर्ड की कमान संभालेंगे. आइए जानते हैं कि कौन हैं सीबीएसई के नए चेयरमैन और उनका प्रशासनिक बैकग्राउंड क्या है.
सीबीएसई के नए चेयरपर्सन प्रशांत सीताराम लोखंडे कौन हैं?
CBSE New Chairperson Prashant Sitaram Lokhande: देश के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण शिक्षा बोर्ड, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. केंद्र सरकार ने वरिष्ठ नौकरशाह प्रशांत सीताराम लोखंडे को सीबीएसई का नया अध्यक्ष (Chairperson) नियुक्त किया है. सरकार की तरफ से 2 जून 2026 को जारी आधिकारिक लेटर के अनुसार, यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है.
सीबीएसई में मचे घमासान के बाद छात्र और अभिभावक यह जानना चाहते हैं कि बोर्ड का मुखिया कौन है. ऐसे में वर्तमान राहुल सिंह के ट्रांसफर के बाद, अब प्रशांत सीताराम लोखंडे बोर्ड के सभी बड़े फैसले लेंगे.
कौन हैं नए चेयरमैन प्रशांत सीताराम लोखंडे?
प्रशांत सीताराम लोखंडे भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के बेहद अनुभवी और वरिष्ठ अधिकारी हैं.
- कैडर और बैच: वे एजीएमयूटी (AGMUT: अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के 2001 बैच के आईएएस अधिकारी हैं.
- पिछली तैनाती: सीबीएसई के अध्यक्ष का पद संभालने से ठीक पहले, वे केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के महत्वपूर्ण पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे.
- रैंक और वेतनमान: आधिकारिक आदेश के मुताबिक, उन्हें सीबीएसई चेयरमैन के पद पर अतिरिक्त सचिव के रैंक और वेतनमान में ही नियुक्त किया गया है.
- अनुशासित काम के तरीके के लिए फेमस: प्रशासनिक हलकों में प्रशांत सीताराम लोखंडे को उनके अनुशासित काम करने के तरीके और नीतिगत मामलों में उनकी गहरी समझ के लिए जाना जाता है.
नए चेयरमैन के सामने क्या होंगी बड़ी चुनौतियां?
सीबीएसई चेयरमैन का पद बेहद जिम्मेदारी भरा माना जाता है. प्रशांत सीताराम लोखंडे के पद संभालते ही उनके सामने कई बड़े टास्क होंगे-
- नई शिक्षा नीति का क्रियान्वयन: देश भर के सीबीएसई स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के नए पाठ्यक्रम और मूल्यांकन प्रणाली को सुचारू रूप से लागू करना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी.
- परीक्षा और मूल्यांकन प्रणाली: बोर्ड परीक्षाओं के दौरान देश-विदेश के हजारों केंद्रों पर पूरी पारदर्शिता और बिना किसी तकनीकी खराबी के परीक्षाओं का आयोजन करवाना और डिजिटल मूल्यांकन को बेहतर बनाना.
- छात्रों और स्कूलों का समन्वय: देश भर के 25 हजार से अधिक मान्यता प्राप्त स्कूलों, लाखों शिक्षकों और करोड़ों छात्रों के हितों को ध्यान में रखकर समय पर परिणाम और नीतियां जारी करना.
सीबीएसई (CBSE) के नए अध्यक्ष कौन बने हैं?
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रशांत सीताराम लोखंडे को सीबीएसई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
नए सीबीएसई चेयरमैन प्रशांत सीताराम लोखंडे किस बैच और कैडर के अधिकारी हैं?
प्रशांत सीताराम लोखंडे एजीएमयूटी कैडर के 2001 बैच के आईएएस अधिकारी हैं.
सीबीएसई चेयरमैन बनने से पहले प्रशांत सीताराम लोखंडे किस पद पर तैनात थे?
सीबीएसई अध्यक्ष बनने से पहले वे भारत सरकार के गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे.
पूर्व सीबीएसई अध्यक्ष राहुल सिंह को अब सरकार ने क्या नई जिम्मेदारी दी है?
पूर्व अध्यक्ष राहुल सिंह का तबादला करके उन्हें कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है.
About the Author
Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें