भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Dhanbad IIT-ISM Suicide Case | Contract Laborer Commits Suicide



धनबाद के IIT-ISM परिसर में ठेका मजदूर नूर हसन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 26 वर्षीय नूर बिहार के अररिया जिले का रहने वाला था।

.

वह करीब एक महीने पहले गांव से काम करने धनबाद आया था। उसका शव संस्थान के निर्माण परिसर की दूसरी मंजिल पर फंदे से लटका मिला।

घटना की जानकारी मिलने पर परिसर में काम कर रहे मजदूर वहां पहुंचे। नूर के सहकर्मी मोहम्मद अजमल ने बताया कि वह प्लास्टर का काम करता था।

अजमल के मुताबिक, नूर पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद को लेकर तनाव में था। पत्नी के साथ उसका तीन-चार महीने से विवाद चल रहा था।

फोन पर भी दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। घटना वाले दिन सुबह भी पत्नी से उसकी लड़ाई होने की बात सामने आई है। सहकर्मियों ने पारिवारिक विवाद और तनाव को आत्महत्या की वजह बताया है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) भेजा गया।

पुलिस ने नूर के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top