भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Viral Video: ‘पापा, मुझे डर लग रहा है… मम्मी, घर ले चलो’,...


होमताजा खबरदेश

‘पापा, मुझे डर लग रहा है… ‘, 3 साल के बच्चे की पुकार ने सबको रुलाया

Last Updated:

Telangana High Court Order on Adoption Dispute: तेलंगाना के जगित्याल में तीन साल के बच्चे को कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण उसके गोद ल‍िए माता-पिता से अलग कर दिया गया था. दो महीने बाद जब बच्चा उनसे मिला तो पिता के गले लगकर रोते हुए बोला, ‘पापा, मुझे डर लग रहा है… मम्मी, मुझे घर ले चलो.’ इस भावुक मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

'पापा, मुझे डर लग रहा है... ', 3 साल के बच्चे की पुकार ने सबको रुलायाZoom

तेलंगाना में एक तीन साल के बच्‍चे का वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल है. (फोटो: AI)

हैदराबाद. ‘पापा, मुझे डर लग रहा है… मम्मी, मुझे घर ले चलो…’ तीन साल के मासूम बच्चे के ये शब्द सुनकर किसी का भी दिल भर आएगा. अपने गोद ल‍िए माता-पिता से बिछड़ने के बाद जब बच्चे ने उन्हें देखा तो वह पिता के गले लगकर रोने लगा. उसकी आंखों में डर और आवाज में घर लौटने की बेचैनी साफ दिखाई दे रही थी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और बड़ी संख्या में लोग भावुक हो गए.

यह मामला तेलंगाना के जगित्याल का है. यहां एक दंपति पिछले तीन साल से एक बच्चे की देखभाल कर रहा था लेकिन बच्चे को गोद लेने की कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण बाल कल्याण समिति (CWC) के अधिकारियों ने उसे दंपति से अलग कर दिया था. इसके बाद बच्चे को हैदराबाद के शिशु विहार में रखा गया.

तीन साल पहले दंपति ने बच्चे को लिया था गोद
जगित्याल के रहने वाले सरिता और श्रीनिवास के कोई संतान नहीं थी. उन्होंने करीब तीन साल पहले एक ऐसे बच्चे को अपने परिवार का हिस्सा बनाया, जिसकी मां की जन्म के पांच दिन बाद ही मौत हो गई थी. दंपति ने बच्चे की परवरिश अपने बेटे की तरह की. धीरे-धीरे उनके बीच गहरा भावनात्मक रिश्ता बन गया. हालांकि, बाल कल्याण समिति के अधिकारियों ने दंपति को बताया कि बच्चे को गोद लेने की प्रक्रिया कानूनी नियमों के मुताबिक पूरी नहीं हुई थी. इसी वजह से बच्चे को उनसे अलग कर हैदराबाद के शिशु विहार भेज दिया गया.

बच्चे को देखकर रो पड़े माता-पिता
बच्चे से अलग होने के बाद सरिता और श्रीनिवास ने उसे वापस पाने के लिए कानूनी लड़ाई शुरू की. उन्होंने इस मामले में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने 16 अक्टूबर को बच्चे को उसके पालक माता-पिता को सौंपने का आदेश दिया. दंपति का आरोप था कि कोर्ट के आदेश के बावजूद बच्चे को वापस सौंपने में देरी की जा रही थी. इसी दौरान वे उससे मिलने शिशु विहार पहुंचे. वहां अपने माता-पिता को देखते ही बच्चा उनसे लिपट गया और रोते हुए कहने लगा, ‘पापा, मुझे डर लग रहा है… मम्मी, मुझे घर ले चलो…’ बच्चे को पिता के गले लगकर रोते देख वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए. इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो देखने वाले कई लोगों ने बच्चे और उसके परिवार के प्रति संवेदना जताई.

कलेक्टर से लगाई गुहार, रात में परिवार के पास लौटा बच्चा
सोमवार को सरिता और श्रीनिवास जगित्याल कलेक्ट्रेट में आयोजित ‘प्रजावाणी’ कार्यक्रम में पहुंचे. उन्होंने जिला कलेक्टर सत्य प्रसाद से मुलाकात कर अपनी परेशानी बताई. दंपति ने आरोप लगाया कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी बच्चे को उन्हें सौंपने में देरी की जा रही है. उन्होंने इस संबंध में कलेक्टर को एक याचिका भी दी. बताया गया कि कलेक्टर के निर्देश के बाद सोमवार रात बच्चे को उसके माता-पिता के पास पहुंचाया गया. करीब दो महीने तक बच्चे से दूर रहने के बाद उसे वापस पाकर दंपति की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

‘न्याय और मानवता की जीत हुई’
बच्चे के वापस मिलने पर दंपति ने भावुक होकर कहा, ‘न्याय की जीत हुई, मानवता की जीत हुई. हमें अपने बेटे से बिछड़े हुए दो महीने हो गए थे. हमें लगने लगा था कि हम उसके बिना नहीं रह पाएंगे. हमारी मदद करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद.’ तीन साल के बच्चे की अपने माता-पिता से मिलने की यह कहानी एक बार फिर दिखाती है कि बच्चों और उनकी देखभाल करने वालों के बीच कितना गहरा भावनात्मक रिश्ता बन सकता है.

About the Author

अरुण बिंजोला

अरुण बिंजोला वर्तमान में News18 हिंदी में एसोसिएट एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वह करीब 19 वर्षों से काम कर रहे हैं, जिसमें 13 वर्षों से अधिक समय डिजिटल मीडिया में बी…

और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top