Last Updated:
Jharkhand Board 12th result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी JAC ने इंटरमीडिएट के तीनों संकायों के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इस वर्ष कला संकाय 96.14% पास प्रतिशत के साथ सबसे आगे रहा. वहीं विज्ञान और वाणिज्य में भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया. नतीजों की खास बात यह रही कि तीनों ही स्ट्रीम में बेटियों ने बाजी मारी है. विज्ञान में रशीदा नाज, कॉमर्स में स्वेता प्रसाद और आर्ट्स में छोटी कुमारी ने प्रदेश में टॉप किया है. जानें अपनी स्ट्रीम के टॉपर्स की पूरी लिस्ट.

सांकेतिक फोटो(एआई)
रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी JAC ने बुधवार यानी आज 12वीं के तीनों संकाय विज्ञान, वाणिज्य और कला के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस वर्ष के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि झारखंड की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं. तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने सफलता के झंडे गाड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है. इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 2 लाख 12 हजार 721 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था. जिनमें से 2 लाख 11 हजार 95 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए. काउंसिल द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 2 लाख 2 हजार 962 विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं. पास होने वाले छात्रों का श्रेणीवार विवरण इस प्रकार है. प्रथम श्रेणी से 1,07,694 छात्र, द्वितीय श्रेणी से 91317 छात्र और तृतीय श्रेणी 3947 छात्र पास किए हैं.
संकायवार पास प्रतिशत
नतीजों में इस बार आर्ट्स स्ट्रीम का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है. संकायवार पास प्रतिशत नीचे दिया गया है.
- आर्ट्स: 96.14%
- कॉमर्स: 93.93%
- साइंस: 82.92%
तीनों स्ट्रीम में लड़कियों का दबदबा
झारखंड बोर्ड के इस रिजल्ट की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स, तीनों में छात्राओं ने टॉप किया है.
साइंस टॉपर्स की सूची
विज्ञान में रशीदा नाज ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है.
- रशीदा नाज: 489 अंक (प्रथम)
- फैजान आलम: 483 अंक (द्वितीय)
- आकांक्षा कुमारी: 481 अंक (तृतीय)
- सना आफरीन: 481 अंक (तृतीय)
कॉमर्स टॉपर सूची
कॉमर्स स्ट्रीम में स्वेता प्रसाद ने बाजी मारी है.
- प्रथम स्थान: स्वेता प्रसाद
- द्वितीय स्थान: कृष कुमार
- तृतीय स्थान: प्रियांशी
आर्ट्स टॉपर लिस्ट
आर्ट्स में लड़कियों ने पूरी तरह से क्लीन स्वीप किया है. टॉप 3 में केवल छात्राएं ही शामिल हैं.
- छोटी कुमारी
- अंकित कुमारी
- अंशु कुमारी
मुख्यमंत्री और शिक्षा विभाग ने दी बधाई
झारखंड के मुख्यमंत्री और शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी है. उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि राज्य की बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं. जैक अध्यक्ष ने बताया कि मार्कशीट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी. असफल रहे छात्रों के लिए स्क्रूटनी व कंपार्टमेंटल परीक्षा की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें