भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

MMTTC… आईटी विषय पर 12 दिनी रिफ्रेशर कोर्स शुरू




रांची | मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर (MMTTC) में आईटी विषय पर 12 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स मंगलवार से शुरू हो गया। यह कार्यक्रम 16 जून से 29 जून तक होगा, जिसमें देश के 80 प्रतिभागी वर्चुअल माध्यम से हिस्सा ले रहे हैं। मंगलवार को उद्घाटन कुलपति प्रो. (डॉ.) सरोज शर्मा ने किया। निदेशक प्रो. (डॉ.) सुदेश कुमार साहू व सहायक निदेशक डॉ. रोजलीना सिंह भी मौजूद रहीं। वीसी प्रो. सरोज शर्मा ने सूचना प्रौद्योगिकी की भूमिका और उसकी उपयोगिता पर अपने विचार रखीं। उन्होंने शिक्षण और अनुसंधान में तकनीक के बढ़ते महत्व पर जोर दिया। प्रो. सुदेश कुमार साहू ने बताया कि प्रतिभागियों को विशेषज्ञ नवीनतम तकनीक से अवगत कराएंगे। समन्वयन डॉ. अनुभूति श्रीवास्तव कर रही हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top