भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Musadik Malik on Terrorism। Musadik Malik on Indus Water Treaty। मैं आपका...


होमताजा खबरदेश

मैं आपका मेहमान हूं… आतंकवाद के सवाल पर पाक मंत्री करने लगे इधर-उधर की बात

Last Updated:

पाकिस्‍तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने आतंकवाद और भारत-पाकिस्‍तान बातचीत पर अपना घिसापिटा राग अलापा। न्‍यूज18 इंडिया के सवालों पर उन्‍होंने कहा कि भारत से बुलावा मिलने पर वह द्विपक्षीय बातचीत के लिए तैयार हैं। मैं यहां एससीओ में भारत के मेहमान के तौर पर आया हूं। पाकिस्‍तान खुद आतंकवाद का सताया देश है।

मैं आपका मेहमान हूं… आतंकवाद के सवाल पर पाक मंत्री करने लगे इधर-उधर की बातZoom

मुसादिक मलिक सवालों से बचते नजर आए.

नई दिल्‍ली. शंघाई कॉर्पोरेशन ऑर्गेनाइजेशन यानी SCO में हिस्‍सा लेने के लिए पाकिस्‍तान के मंत्री मुसादिक मलिक भारत दौरे पर हैं. इसी बीच न्‍यूज18 इंडिया ने उनसे आतंकवाद और द्विपक्षी बातचीत को लेकर सीधा और सटीक सवाल दागा. मुसादिक मलिक सवालों से कन्‍नी काटते नजर आए. उन्‍होंने अपना पुराना रुख दोहराते हुए कहा कि वो भारत से बातचीत के लिए यहां नहीं आए हैं. हालांकि अगर भारत की तरफ से बुलावा आता है तो वो बातचीत के लिए तैयार हैं. उन्‍होंने आतंकवाद पर सबूतों के आधार पर चर्चा का घिसापिटा बयान दिया. कहा गया कि मुद्दे के आधार पर बातचीत का मंच बनाया जाना चाहिए. दोनों पक्ष अपने सबूत रखें और पारदर्शी तरीके से जवाब दें. आगे उन्‍होंने विक्टिम कार्ड खेलते हुए पाकिस्‍तान में भी आतंकवाद से हजारों लोगों की मौत होने की बात दोहराई.

सबूत दीजिए… आतंकवाद पर बोले मुसादिक
न्यूज18 इंडिया ने जब उनसे दोबारा पूछा कि आतंकवाद कब बंद होगा तो मलिक ने फिर सबूतों का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि इस विषय पर चर्चा ठोस सबूतों के आधार पर होनी चाहिए. मलिक ने दावा किया कि पाकिस्तान भी आतंकवाद से प्रभावित है. वहां भी हजारों लोगों की जान जा चुकी है. उनके मुताबिक, इस मुद्दे पर सबूत द्विपक्षीय या बहुपक्षीय मंच पर रखे जा सकते हैं. उन्होंने एक साझा मंच बनाने की बात कही. मलिक ने कहा कि सभी पक्ष वहां अपने सबूत पेश करें. इसके बाद पारदर्शी तरीके से जवाब दिया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि इससे आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने का रास्ता निकल सकता है. हालांकि, बातचीत के दौरान उन्होंने एक और टिप्पणी की. मलिक ने कहा कि अगर कोई उकसाने की कोशिश करेगा, तो उकसावा पैदा होगा.

सिंधु जल समझौते पर भी बातचीत का इंतजार
सिंधु जल समझौते को लेकर भी न्यूज़18 इंडिया ने मलिक से सवाल किया. उनसे उनके पुराने बयान और माफी से जुड़े सवाल पूछे गए. इस पर उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया. उन्होंने कहा कि इस समझौते पर बातचीत के लिए उन्हें अभी तक बुलाया नहीं गया है. न्योता मिलने पर वह इस मुद्दे पर बात करेंगे.

एससीओ में हर सवाल का जवाब देने का दावा
मलिक ने एससीओ मंच पर अपनी मौजूदगी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि वह वहां मेहमान के तौर पर आए हैं. उनके मुताबिक, उन्होंने एससीओ मंच पर हर सवाल का जवाब दिया है. आतंकवाद और सिंधु जल समझौते पर उनके जवाबों में एक बात बार-बार सामने आई. उन्होंने बातचीत के लिए सबूत, मंच और औपचारिक न्योते की शर्त रखी. भारत की ओर से उठाए गए सवालों पर उन्होंने इसी रुख को दोहराया.

About the Author

Sandeep GuptaChief Sub Editor

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top