भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

PM Modi G7 Summit Live Updates: पीएम मोदी फिर जाएंगे फ्रांस, जी-7...


होमदुनियायूरोप

LIVE: पीएम मोदी आज फिर जाएंगे फ्रांस, होर्मुज संकट पर जी-7 देशों से करेंगे बात

Last Updated:

PM Modi G7 Summit Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के फ्रांस के एवियन शहर पहुंच वाले हैं. यहां वह कनाडा, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त अरब अमीरात के नेताओं से अलग-अलग मुलाका…और पढ़ें

LIVE: पीएम मोदी आज फिर जाएंगे फ्रांस, होर्मुज संकट पर जी-7 देशों से करेंगे बातZoom

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के फ्रांस के एवियन शहर पहुंच वाले हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो देशों की यात्रा के तीसरे और सबसे अहम चरण में एक बार फिर फ्रांस जाने वाले हैं. वह यहां के बेहद खूबसूरत शहर एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. दुनिया की सबसे बड़ी औद्योगिक अर्थव्यवस्थाओं के इस मंच पर वैश्विक अर्थव्यवस्था, ऊर्जा सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), यूक्रेन संकट और पश्चिम एशिया की स्थिति जैसे बड़े मुद्दों पर चर्चा होगी. ऐसे समय में जब दुनिया कई आर्थिक चुनौतियों से जूझ रही है, भारत की भूमिका और भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

फ्रांस की अध्यक्षता में आयोजित हो रहे G7 सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी आमंत्रित साझेदार देशों के नेताओं, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों और जी7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ बातचीत करेंगे. सम्मेलन के दौरान वह ‘नई साझेदारियों का निर्माण और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता का पुनर्निर्माण’, ‘साझा और सतत आर्थिक विकास’ तथा ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता के सुरक्षित और प्रभावी विस्तार’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आयोजित सत्रों में हिस्सा लेंगे.

इस साल के सम्मेलन में भारत के अलावा ब्राजील, केन्या, दक्षिण कोरिया और यूक्रेन जैसे देशों के नेता भी आमंत्रित किए गए हैं. वहीं पश्चिम एशिया में जारी तनाव को देखते हुए यूएई, कतर और मिस्र के शीर्ष नेताओं को भी बुलाया गया है. माना जा रहा है कि ईरान, होर्मुज स्ट्रेट, ऊर्जा सप्लाई और क्षेत्रीय स्थिरता से जुड़े मुद्दे भी चर्चा के केंद्र में रहेंगे.

PM Modi G7 Summit Live Updates: कनाडा, यूके, यूएई… पीएम मोदी की आज ताबड़तोड़ बैठकें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके बाद 8:50 बजे (भारतीय समय) कनाडा के प्रधानमंत्री के साथ बैठक करेंगे. फिर रात 9:25 बजे यूनाइटेड किंगडम और रात 10:05 बजे संयुक्त अरब अमीरात के नेताओं के साथ अलग-अलग बातचीत होगी. इन बैठकों में व्यापार, निवेश, तकनीक, ऊर्जा और रणनीतिक सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की ओर से आयोजित विशेष गाला डिनर में भी प्रधानमंत्री मोदी शामिल होंगे. यह कार्यक्रम भारतीय समयानुसार 17 जून की मध्यरात्रि 12 बजे शुरू होगा, जहां दुनिया के कई शीर्ष नेता अनौपचारिक माहौल में बातचीत करेंगे.

PM Modi G7 Summit Live Updates: जी-7 समिट में भारत की धमक

प्रधानमंत्री मोदी जी-7 समिट में शामिल होने के लिए फ्रांस के एवियन शहर पहुंचने वाले हैं. भारतीय समयानुसार शाम 6:15 बजे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों उनका आधिकारिक स्वागत करेंगे. खास बात यह है कि G7 देशों के बाद आमंत्रित साझेदार देशों में सबसे पहले भारत के प्रधानमंत्री का स्वागत किया जाएगा, जो वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती अहमियत को दर्शाता है.

इसके बाद शाम 6:45 बजे से रात 8:45 बजे तक वर्क मीटिंग होगी, जिसमें G7 देशों के नेता, साझेदार देश, विश्व बैंक और अफ्रीकी विकास बैंक के प्रतिनिधि शामिल होंगे. बैठक का मुख्य विषय नई वैश्विक साझेदारियां और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करना रहेगा.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top