भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Unfunded education… Demand for amendment in the draft Rules-2026, warning of a...


  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Ranchi
  • Unfunded Education… Demand For Amendment In The Draft Rules 2026, Warning Of A Massive Protest In Front Of Lok Bhavan On The 12th

रांची3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रांची| वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने झारखंड माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 9 से 12) स्थापना अनुमति एवं प्रस्वीकृति शर्त एवं बंधेज नियमावली-2026 के ड्राफ्ट का विरोध करते हुए 2 जून को राज्य के सभी वित्त रहित शिक्षण संस्थानों के मुख्य द्वार पर इसकी प्रतियां जलाने का निर्णय लिया है।

मोर्चा ने सरकार से ड्राफ्ट में अविलंब संशोधन की मांग की है। सोमवार को आयोजित अध्यक्ष मंडल की बैठक में मोर्चा नेताओं ने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 के तहत तैयार की जा रही नियमावली में भवन, भूमि, सुरक्षा कोष, प्रयोगशाला और शिक्षकों से संबंधित ऐसे प्रावधान जोड़े गए हैं, जिन्हें राज्य की अधिकांश वित्त रहित संस्थाएं पूरा नहीं कर पाएंगी। मोर्चा ने वित्त रहित संस्थानों के लिए दो एकड़ भूमि की अनिवार्यता को भेदभावपूर्ण बताते हुए इसे एक एकड़ करने की मांग की।

साथ ही प्रयोगशाला और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मानकों को भी व्यावहारिक बनाने पर जोर दिया। मोर्चा ने कहा कि यदि ड्राफ्ट में संशोधन नहीं किया गया तो 12 जून को लोक भवन के समक्ष विशाल महाधरना आयोजित किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर उच्च न्यायालय की शरण लेने की भी चेतावनी दी गई।

बैठक में रघुनाथ सिंह, गणेश महतो, अरविंद सिंह, संजय कुमार, रघु विश्वकर्मा, नरोत्तम सिंह, फजलुल कादरी अहमद, हरिहर प्रसाद कुशवाहा और रणजीत मिश्रा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। बैठक की जानकारी मोर्चा के मनीष कुमार ने दी। साथ ही 75 प्रतिशत अनुदान बढ़ोतरी से संबंधित संचिका पर सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की मांग भी की गई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top