भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ा रांची की युवती का नाम:मॉस्को से मिले...




स्पेशल ब्रांच ने किया अलर्ट रांची की रहने वाली युवती प्रेरणा का नाम कथित तौर पर एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क से जुड़ने के बाद भारतीय जांच एजेंसियों ने उसके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। मॉस्को से मिले इंटरपोल के इनपुट के बाद केंद्रीय एजेंसियों के साथ-साथ राज्य स्तर की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। इंटरपोल से भारतीय एजेंसियों को कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में महत्वपूर्ण इनपुट साझा किए गए थे, जिसमें प्रेरणा का नाम भी सामने आया। अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट में नाम आने के बाद बताया जा रहा है कि प्रेरणा नेपाल के रास्ते भारत वापस लौट आई है। इस सूचना के बाद भारतीय एजेंसियों ने उसके संभावित ठिकानों, गतिविधियों और संपर्कों की सघन जांच शुरू कर दी है। इस सिलसिले में झारखंड पुलिस मुख्यालय की स्पेशल ब्रांच ने भी राज्य के संबंधित जिलों को विशेष अलर्ट जारी किया है। राज्य के विभिन्न जिलों की पुलिस अब संदिग्ध गतिविधियों और प्रेरणा के स्थानीय व राष्ट्रीय संपर्कों की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है। सोशल मीडिया पर कई पोस्ट व वीडियो हो रहे वायरल, अधिकारिक पुष्टि नहीं
इस पूरे घटनाक्रम के बीच सोशल मीडिया पर प्रेरणा से जुड़े कई पोस्ट और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वायरल वीडियो और पोस्ट्स में उसके विदेश में रहने, उसकी कथित गतिविधियों और नेटवर्क को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि, इन वायरल सामग्रियों की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच एजेंसियां सोशल मीडिया पर चल रही जानकारियों का भी सत्यापन कर रही हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top